प्रदेश
BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर चल रही कार्रवाई
बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, बिलासपुर में रात से हो रही बारिश के बीच, एसीबी की टीम सुबह 5:45 बजे नूतन कॉलोनी स्थित साहू के आवास पर पहुंची।
बिलासपुर के साथ-साथ कवर्धा में स्थित साहू के निवास पर भी एसीबी की टीम ने छापा मारा है । इस छापे की खास बात यह थी कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली, जिससे स्थानीय लोगों को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी।

टीम केवल एक गाड़ी में सुबह-सुबह साहू के घर पहुंची, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। कॉल बेल बजाने पर जब दरवाजा खोला गया, तो एसीबी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुनते ही साहू और उनके परिवार के सदस्य के होश उड़ गये
एसीबी सूत्रों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।
सूत्रों का कहना है कि साहू के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिले संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और सबूतों की जांच जारी है। एसीबी टीम ने साहू के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जब्त की हैं
72 ट्रेनें रद्द होने पर भड़के भूपेश, राज्य के सांसदों को लेकर कह दी बड़ी बात…
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ से होकर गुज़रने वाली 72 ट्रेने रद्द कर दी गयी है, इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेसवही ट्रेन रद्द मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल से गुड्स ट्रांस्पोर्टिंग को सरकार ज़्यादा महत्व दे रही, और कोयला परिवहन को ज्यादा महत्व दे रही, ये यात्रियों के साथ छलावा किया जा रहा है , गरीब मिडल क्लास के लिए सिर्फ़ यातायात का साधन रेल है और इसे बाधित किया गया है,, 72 ट्रेन रद्द करना अन्याय है, छत्तीसगढ़ ने इतने सांसद दिए है इन सांसदों को लोकसभा में बात उठाना चाहिए,
ये प्रमुख ट्रेनें, जिनसे बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
इन ट्रेनों में बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, जैसे कई ट्रैन शामिल है
Big News : विधायक ईश्वर साहू का पूर्व निज सचिव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला….!!
बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र मे विगत महिने भर से राजनीतिक पारा विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) के भतीजे प्रेम लाल साहू के कारण काफी हाई हो चुका था। अभी हाल ही में साजा थाना चौकी में रात को पुलिस वाले के साथ गाली गलौज का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
अब ताजा मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर चल रहे सियासी संग्राम को लेकर है जिसमे एक तरफ ग्राम कंदई निवासी व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल जो कि पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भी है। वही उनके खिलाफ बिरनपुर गांव के निवासी प्रेमलाल साहू जो साजा विधायक ईश्वर साहू के पूर्व निज सचिव होने के साथ रिश्तेदारी में भतीजा भी है। बताया जाता रहा है कि प्रेम लाल साहू द्वारा विगत दिनो भाजपा के वाट्सएप ग्रुप पर सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल को लेकर तरह तरह की पारिवारिक व व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणी की। इससे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने मिल रही है।
वही इस मामले में सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहु से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। अगले दिन ही देवरबीजा चौकी पुलिस ने बिरनपुर में प्रेमलाल साहू को बुलाकर पूछताछ करने के बाद 151 धारा लगाकर हिरासत में लिया गया। बाद में बेमेतरा एस डी एम कोर्ट में मामले को पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
*रोका-छेका बंद होने से गायें मर रहीं है, किसान परेशान हो रहे है*
Breaking : शराबी प्राचार्य निलंबित, नशे में अधिकारी और कर्मचारियों से की थी अभद्रता
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है
वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
अब छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से हो सकेगा रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण
जगदलपुर : संचालनालय रोजगार विभाग रायपुर द्वारा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र्र जगदलपुर में ’छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ विकसित किया गया है। इच्छुक शिक्षित आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण का कार्य कर सकते हैं। इस हेतु विभगीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर उक्त ऐप उपलब्ध है।
ऐप पर पंजीयन नवीनीकरण करते समय किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर +91-1800-233-2203 पर समय प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे के मध्य सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गई नाबालिग लड़की हुई लापता, परिजनों ने थाने में कराई शिकायत दर्ज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ है। जहां पर हजारों की संख्या में लोग यहां पर मौजूद थे। वहीं इस दौरान यहां कथा सुनने आई एक नाबालिग युवती लापता हो गई है। बता दें कि ये 17 वर्षीय युवती बोरसी की निवासी हैं।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 जुलाई को दोपहर एक बजे बोरसी क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थी। कथा के दौरान उसने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है। कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी और परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की। पुलिस को भी सूचना दी गई। जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जिस तरह से वह अपनी मां से झूठ बोलकर गई है, इससे ऐसा अंदेशा है कि उसका किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ कहीं चली गई है। पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए टीम को भेज दिया है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार
बलरामपुर। मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। बलरामपुर में अचानक बदले मौसम और वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटे की जान चली गयी। हादसे के वक्त मां और बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात हो गया। दोनों की गंभीर रूप से झुलसने से जान चली गयी।
चश्मदीदों के मुताबिक बारिश के साथ वज्रपात देख, दोनों मां बेटे एक छतरी के नीचे छुप गये। लेकिन उसी छतरी पर ठनका गिर गया। घटना में दो लोगों की जान चली गयी, वहीं तीन मजदूर घायल हैं। तीनों घायल का इलाज सिविल अस्पताल मे चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया।
प्रदेश में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर
सीएसआईडीसी के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 02 अगस्त 2024


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सीएसआईडीसी की बैठक में कहा है कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवम्बर 2024 से लागू होगी। नई औद्योगिक नीति के आधार पर यहां निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा, जो न केवल राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग धंधे स्थापित करने की भरपूर संभावनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के संचालक मण्डल की 152वीं बैठक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सह अध्यक्ष सीएसआईडीसी श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में उद्योग भवन में संपन्न हुई। बैठक में सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग श्री अंकित आनंद, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सौरभ कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री पी. अरूण प्रसाद, वित्त विभाग के उप सचिव श्रीमती पूजा शुक्ला मिश्रा उपस्थित थे। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
नवा रायपुर, अटल नगर सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप 141.84 एकड़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। पार्क की स्थापना से नवीन निवेश के साथ - साथ स्थानीय रोजगार को बढावा मिलेगा। जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम गतवा, बिर्रा एवं सिलादेही में निगम के आधिपत्य की 881.60 एकड भूमि पर आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम भागोडीह, ग्राम मुक्ताराजा, ग्राम सरहर एवं ग्राम रिस्दा में निगम के आधिपत्य की भूमि में 245.29 एकड़ में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र एवं 111.02 एकड में टैक्सटाईल पार्क की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला-राजनांदगांव के ग्राम बिजेतला की 421.9 एकड़ भूमि में नवीन आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। भारत सरकार की एमएसई-सीडीपी योजनांतर्गत छत्तीसगढ राज्य में सीएसआईडीसी के अधीनस्थ स्थापित 13 औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन कार्यों हेतु परियोजना प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
राज्य के समस्त एच.ओ.डी एवं अन्य कार्यालयो का संचालन अटल नगर, नवा रायपुर में किया जाना प्रारंभ हो गया है। इस अनुक्रम में सीएसआईडीसी के नवा रायपुर स्थित भूमि पर उद्योग भवन का निर्माण किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। उपरोक्त निर्णय छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने, फलस्वरूप औद्योगिकीकरण को बढ़ाने तथा नवीन निवेश आकर्षित करने एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा प्रदान किये जाने की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है जो कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार किये जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द ही मिलेंगे दो नए जज, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताई सहमति….
बिलासपुर :- 21 फरवरी 2024 को, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में बीडी गुरु व एके प्रसाद की नियुक्ति की सिफारिश की। चीफ जस्टिस की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अपनी सहमति व्यक्त की है। कालेजियम ने अपनी सहमति के संबंध में लिखा है कि उम्मीदवारों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मामलों से परिचित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की राय मांगी गई थी। एकमात्र परामर्शदाता-न्यायाधीश ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपने विचार पेश करने से खुद को अलग कर लिया है कि सूची में अनुशंसित लोगों में से एक उनसे संबंधित है। उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए उपरोक्त उम्मीदवारों की योग्यता और उपयुक्तता का आकलन करने के उद्देश्य से, हमने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। हमने भी इसका अवलोकन किया है।सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अधिवक्ता बीडी गुरु व एके प्रसाद के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है
BREAKING : पति – पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां बीती मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि ग्राम मुक्ता के मगन गबेल व उसकी पत्नी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, जिन्हे पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया गया है, वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो पाएगा।
BREAKING : शराब पीने से तीन साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जानिए पूरा मामला
बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बच्ची खेल-खेल में शराब पी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। इस दौरान घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरा परिवार सदमें में हैं। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।
अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी।
बच्ची की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को 3 वर्षीय सरिता ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
CRIME NEWS : बहन से बात कर रहा था युवक, भाई ने कैंची गोदकर कर दी दोस्त की निर्मम हत्या
राजनांदगांव : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां बहन से प्रेम-प्रसंग की शंका पर नाबालिग भाई ने अपने दोस्त की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना साेमवार रात 12 बजे की आसपास की है। नाबालिग डोंगरगढ़ भगत सिंह चौक के रहने वाला है, जबकी उसका 22 वर्षीय दोस्त राजू निषाद राजनांदगांव के मोहारा गौरा चौक का रहने वाला था। नाबालिग ने अपने दोस्त राजू निषाद को शराब पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था।
दोस्त के बुलाने पर राजू अपने साथी भवानी ध्रुव को लेकर डोंगरगढ़ पहुंचा। घर पहुंचते ही नाबालिग ने अपने पास रखी कैंची से राजू निषाद के पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद राजू मौके पर ही गिर गया। वहीं उसके साथ गए भवानी ध्रुव को भी नाबालिग आरोपित ने मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह बचकर भाग निकला।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक में चाकूबाजी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजू खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नाबालिग ने दोस्त को जब अपने घर बुलाया तो घर में कोई नहीं था। उसके स्वजन जन्मदिन पार्टी में बाहर गए हुए थे। रात में लौटे तो घर के सामने पुलिस व लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने लड़के को खोजने कई ठिकानों पर दबिश दी। कुछ घंटे बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में लड़के ने बहन से प्रेम-प्रसंग होने के शक में वारकर हत्या करना स्वीकार किया।
युवक राजू और नाबालिग गहरे दोस्त थे। कुछ दिन से लड़के को अपने दोस्त राजू पर बहन से फोन पर बातचीत करने और प्रेम-प्रसंग होने शंका थी। नाबालिग ने पूरी योजना के साथ मृतक को अपने घर शराब पीने बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इधर, राजू की हत्या होने के बाद उसके दोस्त भवानी ध्रुव सदमे में हैं। पीएम के बाद दोपहर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक का अपराधिक रिकार्ड तलाशने पर उसके विरूद्ध इसके पूर्व भी थाना डोंगरगढ़ में तीन प्रकरण मारपीट, गंभीर चोंट, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। विवेचना दौरान घटना स्थल से घटना मे प्रयुक्त कैंची एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर बालक के खिलाफ कार्रवाई करत हुए संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
BREAKING : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
धमतरी : जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसका आदेश धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 36 पुलिसकर्मियों के थाने में फेरबदल किया गया है।
देखें लिस्ट

खाना बनाने को लेकर हुआ दंपत्ति के बीच विवाद...गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...पढ़िए पूरी खबर
बस्तर : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के ग्राम भानपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रार्थी रामू मौर्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी रैयनू मौर्य की पत्नी रिगो बाई खाना नहीं बनाई थी. जिस बात को लेकर आरोपी एवं मृत्तिका में विवाद हुआ, जिस कारण आरोपी रैयनु मौर्य अपनी पत्नि रीगो बाई की हत्या कडरी (चाकू) मारकर कर दिया है ।रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं एस डी ओ पी भानपुरी घनश्याम कामड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसकी पत्नी रिगो बाई द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद होने से आरोपी चाकू से अपनी पत्नी को मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।
पुलिसकर्मी की कार से शराब तस्करी, आरक्षक शातिर तरीके से करा रहा था तस्करी, 10 पेटी शराब जब्त, जुर्म दर्ज होते ही पैट्रोलिंग छोड़ भागा आरक्षक
बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था। इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है। वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है। सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई। थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था।
चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था। मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है, जहां वह नहीं मिला है। पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
