प्रदेश
अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने किया पलटवार,कहा,
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे 5 साल पूरे होने के बाद कश्मीर में आई है शांति, खुशहाली आई है, सीएम के बयान C
भारतीय जनता पार्टी के लोगों को अपने चश्मे का नंबर चेक करवाना चाहिए,
देशभर के अखबार कश्मीर के हिंसा से भरे पड़े रहते हैं
370 हटाने के बाद कितने बाहरी लोग वहां जाकर जमीन खरीदे हैं इसका आंकड़ा दे सरकार
370 हटाने के बाद भी कश्मीर में आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं
प्रति दिन हर हफ्ते बड़ी घटनाएं हो रही है और भारतीय जनता पार्टी को शांति दिख रही है,
भारतीय जनता पार्टी को रतौंधी हो गई है,
370 इनका पॉलीटिकल एजेंडा था उसको हटाने से कश्मीर की राजनीति में और देश की राजनीतिक में कोई फर्क नहीं पड़ा,
कश्मीर की जो फिजा थी वहां पर शांति का वातावरण नहीं बना,
अपितु 370 हटाने के बाद मोदी सरकार के प्रति एक अविश्वास जरूर पैदा हुआ है,
सरकार श्वेत पत्र जारी करें कि 370 हटाने के बाद कितने आतंकी घटनाएं हुई है कितने लोगों के वहां पर बसाहट हुई है कितनी वहां शांति स्थापित हुई है,
बल्कि एक अच्छे भले राज्य को विभाजित कर दिया गया,
कश्मीर को छोड़िए लद्दाख में भी अशांति फैली हुई है,
वहां के लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है,
वहां के सामाजिक कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं तो सफलता कहां मिली है,
*शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हुए कोंडागांव जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने आए है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया हूं। हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किए है। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री के पी.जी.कालेज हेलीपेड कबीरधाम पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत कबीरधाम जिले के पी.जी.कालेज हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के भोरमदेव में बाबा भोरमदेव और बूढ़ा महादेव में दर्शन व अभिषेक करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये।
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा।
CG - शराब दुकान के बंद पेटी से लाखों रुपए पार...कैसे हुआ संभव यहां का मामला...पढ़े पूरी ख़बर..!!
दुर्ग :- नयापारा सरकारी शराब दुकान से चोरी में नया मोड़ा आ गया है। शराब दुकान से कुछ दूर खेत में यह तिजोरी पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जेसीबी के माध्यम से थाने तक पहुंचाया और बड़े जद्दोजहद से इस तिजोरी को गैस कटर से काटा गया।
तिजोरी के साबुत होने से ऐसा लग रहा था की उसके अंदर पूरा पैसा सुरक्षित है। लेकिन जब तिजोरी काटी गई तो सब खाली था। दरअसल, 25 जुलाई की दरमियानी रात चोरी हुए लाखों रुपए का कोई सुराग नहीं मिल पाया। ना ही अब तक की जांच में पुलिस को किसी आरोपी के संलिप्त होने की सूचना मिली। लेकिन आज पुलिस के लिए एक अहम सुराग मिला है।
वो है शराब दुकान की भारी भरकम तिजोरी। जिसे चोर अपने साथ ले गए थे। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास जरूर किया, लेकिन मजबूत तिजोरी नहीं टूटी सिर्फ एक तरफ से थोड़ा बैंड हो गई। लेकिन उस स्थान से भी पैसा निकालना मुमकिन नहीं। तिजोरी को गैस कटर से काटते वक्त पुलिस के आला अधिकारी सहित आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। करीब 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद जब तिजोरी टूटा तो पुलिस भी हैरान रह गई। तिजोरी पूरी तरह से खाली थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस ने जब इतनी मशक्कत के बाद तिजोरी को तोड़ा तो खाली मिला ।
स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय है तीन नए कानूनों पर अमल : अरुण साव
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव रविवार को रायपुर के नरदहा में आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर अमल भारत सरकार का क्रांतिकारी निर्णय है। यह लोगों को त्वरित न्याय दिलाने और देश की न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। पुराने कानूनों में सुधार की जरूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, पर इन्हें बदलने देश के किसी भी सरकार ने हिम्मत और हौसला नहीं दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए 1 जुलाई 2024 से नए कानूनों को देश में लागू कराया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विगत 2 अगस्त से प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आए कानूनी विशेषज्ञों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ पर तीन दिनों तक मंथन किया। साव ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ जैसे सामयिक और प्रासंगिक विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय की जरूरत, नागरिकों को जल्दी न्याय दिलाने, जांच और न्याय की प्रकिया में वैज्ञानिक तकनीकों, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के प्रावधानों को शामिल करने तीन नए कानूनों को प्रभावशील किया गया है। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर देश की आजादी से काफी पहले बने पुराने और अप्रासंगिक औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव किया गया है। अंग्रेजों ने भारतीयों पर शासन करने और दंड देने के लिए पुराने कानून बनाए थे, जबकि नए कानूनों का उद्देश्य नागरिकों को न्याय दिलाना है।
साव ने कहा कि नए कानूनों से आपराधिक मामलों की जांच और सुनवाई में तेजी आएगी। आधुनिक प्रावधानों के साथ साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुतीकरण में सुधार होगा। यह नया अधिनियम डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। तीनों नए कानूनों को नागरिकों की वर्तमान जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया गया है, जिससे न्याय प्रणाली जनता के लिए अधिक प्रासंगिक और उपयोगी होगी। ये कानून आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार लाने के साथ ही समाज में न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे साव ने आज विश्वविद्यालय परिसर में आंवला का पौधा भी लगाया।
आंजनेय विश्वविद्यालय के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ प्रचलित कानूनों में बदलाव जरूरी है। भारत सरकार ने भी जनहित और न्यायिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने इनमें परिवर्तन किया है। एक विश्वविद्यालय होने के नाते लोगों को जागरूक करना और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों से अवगत कराना हमारा दायित्व है। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता (Aids) उपलब्ध कराकर हम आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर सुमीत श्रीवास्तव, महानिदेशक डॉ. बी.सी. जैन, नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राहुल चौधरी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। वाइस-चांसलर टी. रामाराव और तुषार चोपड़ा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की सचिव डॉ. रूपाली चौधरी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और शोधार्थी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव बिलासपुर में बुद्धिजीवी वर्ग को कर रहे संबोधित
CG NEWS : जिला अस्पताल से रेप का आरोपी फरार, मचा हड़कंप, खोजबीन जारी
रायगढ़ : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां 376 का आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। आरोपी को पुलिस जम्मू से पड़कर लाई थी
आरोपी का नाम नरेंद्र पटेल निवासी जांजगीर चांपा उम्र 37 वर्ष लगभग, आरोपी रायगढ़ जिला चिकित्सालय से मेडिकल के दौरान फरार हुआ है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए रायगढ़ पुलिस ने ओड़िसा से लगे हुए हर चौराहा पर नाकेबंदी कर शहर के मोहदापारा, चांदनी चौक समेत कई मोहल्लों में दबिश दी है। आरोपी की खोजबीन लगातार जारी है।
CG - गुंडागर्दी पर उतरे पुलिस वाले : पुलिसवालों ने की आपस में जमकर मारपीट, वर्दी का बीच सड़क पर बना तमाशा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.....
बिलासपुर। जिले से वर्दीधारियों के बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान आरक्षकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर आ गया और सड़क में दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के जवान एक दूसरे से मारपीट, गालीगलौज करते नज़र आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर जेल चौक पर वर्दीधारी आरक्षकों के बीच कैदी को जेल दाखिल कराने के मामले में जोरदार मारपीट हो गई,शराब के नशे में धुत आरक्षक विष्णु चंद्रा और साथी आरक्षक विनय ठाकुर के बीच हुए इस विवाद ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना उस समय की है, जब आरक्षक विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर कुछ दिन पहले कैदी की पेशी कोर्ट में कराने गए थे,कोर्ट में विष्णु की तबीयत बिगड़ने पर उसने बेंच पर आराम करने का फैसला किया और विनय को कैदी की पेशी कराने के बाद उसे जगाने को कहा,विनय ने पेशी कराकर कैदी को अकेले ही जेल पहुंचा दिया, विष्णु के जागने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कांस्टेबल विष्णु चंद्रा शराब के नशे में था, और उसने विनय को फोन कर पुरानी बात को लेकर बहस छेड़ दी।
जानकारी के मुताबिक उस समय आरक्षक विनय ठाकुर ड्यूटी में था और कैदी की पेशी कराने में व्यस्त था, लेकिन अभद्र भाषा सुनकर वह भी भड़क उठा और सीधे जेल चौक पहुंचा,यहां दोनों के बीच बहस ने मारपीट का रूप ले लिया,वर्दीधारियों के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोग वहां रुकने लगे और भीड़ जमा हो गई इधर घटना की सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई, एएसआई अमृत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरक्षकों को अलग कर वहां से भेज दिया,घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और थोड़ी देर बाद यह वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया,वीडियो वायरल होते ही वर्दीधारियों के बीच हुई इस मारपीट की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जेल चौक पर जाम की स्थिति बन गई थी,सिविल लाइन थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षकों को समझाया और ड्यूटी पर वापस भेज दिया,इसके बाद जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्थित किया,हालांकि, मारपीट की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है, लेकिन वर्दीधारियों के इस व्यवहार ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए है। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
Crime : स्कूटी सहित सोने की बिस्किट चुराने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर...!!
CG : करंट की चपेट में आने से दंपति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...
SP ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से आरक्षक को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने आज पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विष्णु चंद्रा को ड्यूटी के बीच लापरवाही और सहकर्मी के साथ विवाद करने को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक के सहकर्मी के साथ हुए विवाद के वीडियो सामने आने के बाद यह एक्शन लिया है।
बता दें, बिलासपुर में शुक्रवार को जेल चौक के पास दो पुलिस आरक्षकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद कैदी को जेल दाखिल कराने को लेकर हुआ, जब एक आरक्षक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद रक्षित निरीक्षक से प्रारंभिक जांच करवा पुलिस अधीक्षक ने दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।
देखे आदेश

हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास - एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील
हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास
रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक
हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की
रायपुर, 03 जुलाई 2024/हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है।
कल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरूआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है और इस भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री पूजा के पश्चात किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।
समय बदलता है लेकिन छत्तीसगढ़ अपनी परंपराएं नहीं छोड़ता। हवाई झूलों के दौर में भी रहचुली झूला की परंपरा छत्तीसगढ़ के लोग याद रखते हैं जो उन्हें अपने ग्रामीण अंचल और पुरखों से जोड़ती है। हरेली के पावन अवसर पर रहचुली झूले पर चढ़ते हैं और याद करते हैं कि मनोरंजन के माध्यम बदले हैं मनोरंजन नहीं बदला है। इस अवसर पर अतिथिगण रहचुली के उत्साह को फिर से याद करेंगे। गेड़ी के उत्साह को याद करेंगे। सीसी रोड से पहले के दिनों में जब ग्रामीण सड़कें मानसून की उफान में कीचड़ में तब्दील हो जाती थीं तब गेड़ी सबसे सुरक्षित जरिया होता था ताकि कीचड़ से बच सकें। साथ ही हरेली के मौके पर बारंबार गेड़ी चढ़कर सावन मास के उत्साह को जाहिर किया जाता था।
हरेली के मौके पर बैल भी सजते हैं और बैलगाड़ी भी सजती है। अपने पशुधन के सम्मान के लिए, उनकी पूजा के लिए यह बड़ा पर्व होता है। खेती किसानी की तैयारियों के बीच धरती माता के अभिवादन का यह त्योहार है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने परिवार सहित परंपरागत तरीके से हरेली की पूजा करेंगे।
हरेली के मौके पर ग्रामीण खेल भी यादगार होते हैं। गेड़ी दौड़ जैसी कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। परंपरागत छत्तीसगढ़ी खेलों का जादू इस दिन उफान पर होता है। मुख्यमंत्री निवास में भी इसकी पूरी तैयारी की गई है। पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि का भी आनंद लेंगे।
इस मौके पर सबसे खास लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। राऊत नाचा, करमा नृत्य आदि छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्यों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विविध लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।
छत्तीसगढ़ में हरेली हर जगह अपनी विशिष्ट सुंदरता और विशिष्ट रूपों तथा तरीकों से मनाई जाती है। प्रदेश का हर अंचल अपनी सांस्कृतिक सुंदरता के साथ अपने को व्यक्त करता है। हरेली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में इनकी भी प्रस्तुति होगी।
हरेली त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का त्योहार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरेली के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है ताकि अपनी जननी और जन्मभूमि दोनों के प्रति प्रदेश के सभी नागरिक अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें।
CG News : सर्चिंग के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, पाइप बम को किया निष्क्रिय...
नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कच्चापाल की पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सली जवाबी कार्यवाही में भाग निकले। बता दें कि डीआरजी, बस्तर फाइटर, और बी.एस.एफ. के जवानों ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया।सुरक्षाबलों की सतर्कता और तेजी से की गई इस कार्यवाही में नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया गया। मौके पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5-5 किलो के पाइप बम को जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की इस संयुक्त कार्रवाई ने नक्सलियों की साजिश को विफल कर दिया और इलाके की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।
CG - नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: स्कूल से लौटते वक्त दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार
कोरिया। नाबालिक से अनाचार करने वाले तीन आरोपी को कोरिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पटना थाना क्षेत्र का मामला है। नाबालिक लड़की रिश्तेदार के यहाँ रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों को पिछले शुकवार को पता चला कि नाबालिक लड़की 04 महिना की गर्भवती है। उसने बताया कि अप्रैल में वह स्कूल गयी थी। शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर जा रही थी। उसी रास्ते में (1) रमिंन्द्र सिंह गोड़ उर्फ़ छोटू उम्र 20 वर्ष, (2) संदीप चेरवा उम्र 19 वर्ष और (3) तुजफान उर्फ़ तूफ़ान उम्र 19 वर्ष बैल चरा रहे थे। वहीं रास्ता में मुझे रोककर मेरे साथ खण्डहर में ले जाकर पहले संदीप, फिर तुजफान और आखरी में रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू बारी-बारी से बलात्कार किये है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिए है।
जब नाबालिग लडकी का स्वास्थ्य खराब हुआ, तब पता चला कि आरोपीगण संदीप चेरवा, तुजफान पनिका और रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू तीनों के बलात्कार से वह गर्भवती हो गई और आरोपी तुजफान पनिका ने गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाया है, जिससे लड़की का तबियत खराब हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पटना मे धारा 376 (घ)(क), 315, 506, भा०द०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना स्थल थाना पटना क्षेत्र का ना होने पर भी पुलिस द्वारा पर्याप्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना पटना में जीरो में अपराध पंजीबद्ध कर सम्बंधित थाना को ट्रांसफर किया गया है।
उक्त प्रकरण में तीनो आरोपियों को कोरिया पुलिस द्वारा फरार होने से पहले दबिश देकर हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त तीनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं रिमांड पर भेजनें की कार्यवाही की जा रही है।
