प्रदेश
संभागायुक्त श्री कावरे ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण
संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर महादेव कावरे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षो और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री कावरे पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी एवं श्रीमती ज्योति सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने धमतरी में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से धमतरी जिले में मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
आज के समारोह का आकर्षण रहा 12 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर किया गया मार्च पास्ट। इसके साथ ही समारोह में ज़िले के 41 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। इसी तरह स्कूली बच्चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और छत्तीसगढ़ी नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री अजय चन्द्राकर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।
मुख्य समारोह में विधायक धरमलाल कौशिक ने किया ध्वजारोहण
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए शिव नारायण सिंह बघेल के परिवारजनों को सम्मानित किया।
समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की तुकड़ियों ने भाग लिया।
गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुती दी। समारोह में परेड की सभी टुकड़ियों और बैंड कमांडर को शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 82 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कोण्डागांव जिले में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
कोण्डागांव जिले में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
बारिश में विधायक चतुरीनंद ने किया ध्वजारोहण
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान
स्कूली छात्र छात्राओं ने दी राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां
मल्लखंब का प्रदर्शन रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्र
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 46 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
रायपुर, 15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री जायसवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक बलौदाबाजार प्रमोद कुमार शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,स्काउट गाईड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी,कलेक्टर दीपक सोनी,एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि श्री जायसवाल द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया, जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया, जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना,एनसीसी की एक-एक टुकड़ियों, स्काउट गाइड की दो-दो टुकड़ियां एवं रेडक्रॉस कि एक टुकड़ी ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं डीआईसी सब इंस्पेक्टर किशुन कुंभकार ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।
श्री जायसवाल ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा,ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू,धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार, टेकराम वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान किया। इसके अतरिक्त जिले के 4 मीसाबंदियो का भी सम्मान किया गया। जिसमें किरण चौहान, रेखा आडिल, रामन अग्रवाल,दूलेचंद्र वर्मा शामिल है।
इसके साथ ही श्री जायसवाल ने मुख्य मंच से करीब 46 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें खाद्य विभाग तत्कालिन खाद्य अधिकारी विमल दुबे, खनिज विभाग खनिज निरीक्षक भूपेन्द्र भक्त,राजस्व विभाग स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती लक्ष्मी देशमुख राय, कोटवार संजय कुमार मानिकपुरी, स्वाथ्य विभाग प्रभारी एसएनसीयू नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रमिला कांत, समस्त टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दामाखेड़ा,कृषि विभाग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अश्वनी कुमार साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अंगत सिंह राजपूत,आयुष विभाग औषधालय सेवक माखन लाल ध्रुव,विद्युत विभाग अनुभाग अधिकारी संजय बिहारी अग्रवाल, जल प्रबंध संभाग क्र.-2 उप अभियंता कु.पार्वती टण्डन,एन.आई.सी. डिस्ट्रीक्ट रोल ऑउट मैनेजर राजेश्वर प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग महिला बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा, परियोजना पलारी पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बर्मन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी पटेल, सहायक ग्रेड-2 चन्द्रेश बरमाल,जिला पंचायत भृत्य डोमेश साहू, पी.आर.पी. श्रीमती प्रतिमा टोण्ड्रे, रोजगार सहायक हरिनभटठा धर्मेन्द यादव, शिक्षा विभाग प्राचार्य संतोष वर्मा, व्याख्याता (एल.बी.) रामावतार वर्मा, सहायक शिक्षक श्रीमती निर्मला देवांगन, श्रीमती आराधना वर्मा, छात्रा कु. कोपल अम्बष्ट, कु.प्रीती, कु. डॉली पटेल, कु.अदिति साहू, कु. निधि साहू, पुलिस विभाग निरीक्षक लखेश केंवट, सउनि श्रवण कुमार नेताम, प्रधान आरक्षक मोहम्मद अरशद खान, अशोक खुंटे, महेन्द्र कुमार पोर्ते, म.आर. स्वाती साहू, आरक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता,आशुतोष बंजारे, नाथूराम निषाद, भूपेश कुमार यादव, भोला कुमार टंडन, पुरूषोत्तम कुमार बंजारे, संतोष कुमार ध्रुव, गोपाल प्रसाद पाल, टीकाराम साहू, कृष्ण कुमार सिंदराम, संजय कुमार ध्रुव शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतरिक्त जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्वत उच्च. माध्यमिक विद्यालय को प्रथम,सेक्रेड हाई स्कूल को द्वितीय एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। परेड में वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में प्रथम जिला पुलिस बल पुरुष, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल, तृतीय जिला नगर सैनिक बल इसी तरह कनिष्ठ समूह में प्रथम गाइड गुरुकुल इंग्लिश मीडियम, द्वितीय एनएनसीसी डीके कॉलेज एवं तृतीय गाइड पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या शासकीय स्कूल का रहा। साथ ही मल्लखंब की टीम को विशेष सम्मान किया गया।
जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्र
जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया। जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा मल्लखंब भारत की प्राचीन खेल विधा है जिसे योग, जिम्नास्टिक, एरोबिक्स के आयामों के साथ खेला जाता है। मास्टर ट्रेनर के रूप में आएं कोच पुष्कर दिनकर राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक और कोच हैं। पुष्कर दिनकर अपने अकादमी के माध्यम से बच्चों को भारत के प्राचीन खेल मल्लखंब की बारीकियों से अवगत कराए। वह विगत आठ वर्षाे से पामगढ़ में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे है। उनके खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 36 मैडल और राज्य स्तर पर 102 मेडल अर्जित कर चुके हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं विशेष प्रयास से जिला मुख्यालय में पहली बार मल्लखंब की 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के मुख्य स्थान शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में किया गया था। आज किए प्रदर्शन में जिले के स्थानीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हुए अपना जौहर दिखाया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। समारोह के मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं परेड कमांडर भुपेंद्र कुर्रे के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए शिव नारायण सिंह बघेल के परिवारजनों को सम्मानित किया।
समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, कन्हैया राठौर, नीरज जैन, राकेश चतुर्वेदी, बृजलाल सिंह राठौर, कल्लू राजपुत, महेंद्र सोनी, द्वारिका सोनी, तापस शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं l
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं l
साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्या*
जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेगी बहनें :जेल विभाग ने जारी किया आदेश
विश्व इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी भारत देश का विभाजन-केदार कश्यप
स्वतंत्रता सेनानियों ने तो देश की आजादी का सपना देखा था अपनी बर्बादी का नहीं
मुस्लिम लीग और कुछ राजनेताओं की व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से हुआ देश का बंटवारा
कांकेर/रायपुर। मुस्लिम लीग और कुछ राजनेताओं की व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ। इस दौरान देश के आम नागरिक और पीड़ित इस प्रक्रिया से अवगत नहीं थे। देश का नागरिक तो चाहता था कि केवल निःशर्त आजादी मिले। सत्ता की भूख ही देश के विभाजन का कारण बनी।
कांकेर भाजपा मुख्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने यह बात कही। आगे उन्होंने कहा कि, देश का विभाजन होना हमारी उससे बड़ी चूक थी। देश का विभाजन भारतीय इतिहास का सबसे अधिक दुर्बल पक्ष है। आज के दिन हमको यह विश्लेषण करना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में किन के कारण देश का विभाजन हुआ।
विश्व के इतिहास में जब भी मानवीय त्रासदियों की गणना होती है तो 1947 के भारत विभाजन का भी जिक्र होता है। देश के इस विभाजन से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान शहीदों का पावन बलिदान आहूत हुआ, शहीदों की पवित्र भावनाओं के साथ राजनीति का गंदा मजाक देश का बंटवारा था।
श्री कश्यप ने कहा कि, जनसंख्या और धर्म के आधार पर किसी देश का बंटवारा करना केवल उसकी भौगोलिक विभाजन ही नहीं है बल्कि उसकी सांस्कृतिक हत्या है, यह ऐसा जघन्य अपराध है जो कि अक्षम्य है।
विभाजन के समय हिन्दू परिवार के साथ अत्याचार हुआ। इस कठिन परिस्थिति में अपने परिवार को लूट बलात्कार से बचना हो कैसा कठिन समय रहा होगा। स्वतंत्रता सेनानियों ने तो देश की आजादी का सपना देखा था अपनी बर्बादी का नहीं। सामप्रदायिक शक्तियों को हथियार बनाकर देश का विभाजन कराया गया यह पूरी सोची समझी साजिश थी, आज देश के लिए आवश्यक है की ऐसी सोच को हम गर्भ में ही नष्ट करने का संकल्प ले, अपने देश की एकता अखंडता को सुरक्षित रखने का संकल्प ले।
मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।
छत्तीसगढ़ में शराब दुकान के स्टाफों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली का हुआ उद्घाटन
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराब दुकान स्टाफ के लिए एक नई सुविधा का उद्घाटन आज हुआ, जिसके तहत स्टाफ के अटेंडेंस को अब ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा। यह नई व्यवस्था स्टाफ के वेतन और कामकाजी घंटों की सटीकता को सुनिश्चित करेगी और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने की संभावना को बढ़ाएगी। जिला आबकारी अधिकारी राम मिश्रा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
रायगढ़ चक्रधर नगर शराब दुकान में जिला आबकारी अधिकारी श्री मिश्रा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजन में शामिल हुए। राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में इस ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली का उद्घाटन किया गया। इस प्रणाली की शुरुआत का उद्देश्य शराब दुकानों के कर्मचारियों के कार्य समय और उपस्थिति को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करना है, जिससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि वेतन वितरण में भी सुधार होगा।
इस नई प्रणाली के तहत, स्टाफ को अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक विशेष ऐप का उपयोग करना होगा। यह ऐप उनके प्रवेश और निकासी का समय ऑटोमेटिकली रिकार्ड करेगा और इसे केंद्रीय डेटाबेस में स्टोर करेगा। इससे न केवल कर्मचारियों की उपस्थिति का सही डेटा उपलब्ध होगा, बल्कि वेतन वितरण में भी सटीकता सुनिश्चित की जा सकेगी। इस प्रणाली से शराब दुकान स्टाफ की समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें समय पर वेतन मिलने की गारंटी मिलेगी। साथ ही, यह व्यवस्था पारदर्शिता और जिम्मेदारी को भी बढ़ाएगी, जो कि सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस नई प्रणाली को लेकर सभी संबंधित पक्षों ने इसे एक सकारात्मक कदम माना है, जो भविष्य में कर्मचारियों के हित में और अधिक सुधार ला सकता है।
CG -बेटे ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम...कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी बेटे ने मां सहित दो लोगों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसकी बीमारी के चलते ही परिवार ने उसे अलग एक घर में रखा हुआ था।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, थाना बोधघाट को सूचना मिली कि नकटी सेमरा गांव, राइस मिल के पीछे स्थित मकान में रहने वाले रिक्की दास पिता रतन दास ने दो लोगों कि हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नकटी सेमरा गांव में रिक्की दास 39 वर्ष पिछले तीन साल से एक एस्बेस्टस सीट वाले मकान में रह रहा था।
उसकी पत्नी एवम बच्चे करीब 8 साल पहले उसे छोड़कर चले गए। आरोपी राजधानी बस में कंडक्टरी का काम करता था जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था।कोई काम नहीं करता था, घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा और मानसिक रूप से तनाव व विचलित मन स्थिति का हो गया था।
मानसिक रूप से बीमार
उसकी हरकतों से परेशान मृतिका माँ ने भी उसे नकती सेमरा के घर में रहने के लिए भेज दिया था। आर्थिक तंगी होने से गुस्सा रहता था। मां ही उसे राशन देने जाती थी। 11 अगस्त को आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास (हाट कचौरा) अपने बहिन के बेटे देवानंदा हीरा (मलकानगिरी) के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी। दोपहर 3.30 बजे आरोपी ने कहा मुझे अकेला मरने के लिए छोड़ दिए हो, तुम लोग मेरी जिंदगी बरबाद कर दिए हो कहते हुए अपनी पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए, अपनी मां से झगड़ा करने लगा और उसी दौरान साथ में खड़ा मौसेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा मत करो कहने पर उसे लोहे के मोटे पाइप से सिर पर वार कर मर्डर कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत ईलाज के दौरान डिमरापाल में हो गई। मौके पर तत्काल जीरो में मर्ग तथा 103.1, 238 BNS अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। FSL टीम को भी बुलाया गया था। आरोपी रिक्की दास कस्टडी में है, विवेचना जारी है।
