प्रदेश
सूरजपुर : जनसमस्या निवारण शिविर का ज्यादा से ज्यादा उठाएं लाभः मंत्री श्रीमती राजवाड़े



आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत बरपारा में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शिविर में जिलाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 69 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर मंत्री एवं कलेक्टर ने सभी लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज आपके गांव में शासन के साथ पूरा प्रशासन तंत्र आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए अपने सभी समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। आपको जिस भी योजना के बारे में जानकारी लेनी है और योजना का लाभ लेना है या शिकायत करनी है उस संबंध में अपने अधिकारी को अवगत कराएं साथ ही आवेदनों के निराकरण के संबंध में कहते हुए उन्होंने समय सीमा में इन आवेदनों के निराकरण की आवश्यकता बताई।
आयोजित समाधान शिविर में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषाहार प्रदान किया साथ ही बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से छड़ी वितरण, उद्यानिकी विभाग की ओर से फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 10वीं के विद्यार्थियों निकिता वर्मा, आकाश कुमार साहू, आरशी जायसवाल , अभिषेक साहू, माही साहू एवं 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों नीरज शर्मा, अमन साहू और आशीफ खान को टैबलेट प्रदान किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बरपारा के मिनी स्टेडियम के दर्शक दीर्घा के जीर्णाेद्धार के लिए भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर उन्होंने मिनी आंगन बाड़ी कार्यकर्ता से मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने वाले सभी महिलाओं को आदेशपत्र का वितरण भी किया ।
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामसेवक पैकरा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप स्वय अपने समस्याओं को पहचाने और इनसे अधिकारियों को अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने को कहा। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सभी जिलेवासियों से एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगाने की अपील की।
कलेक्टर ने आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन निरंतर आप लोगों तक पहुंच कर आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज आपके भैयाथान विकासखण्ड में शासन एवं जिला प्रशासन आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखें। प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से देखते हुए उनके त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों पर कार्यवाही की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए जन चौपाल के पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही बताया कि इन समस्याओं के निराकरण पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों द्वारा चर्चा भी की जाती है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी शिकायत या किसी योजना का लाभ नहीं मिलने की स्थिति को लेकर अपना पंजीयन करने के लिए कहा।
इसके अलावा उन्होंने जिले के लोगों से अपील किया है कि वे सभी लोग अपने बच्चो को नियमित रूप से शाला एवं आगनबाड़ी भेजें। उन्होंने कहा कि ग्राम, जनपद और जिला सभी स्तरों पर अधिकारी ,कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शत प्रतिशत रूप में योजनाओं को लागू करने का प्रयास करें तभी जिले का विकास संभव हो पाएगा साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से भी जिले के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया । इसके अलावा उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी गर्भावस्था के पहली तिमाही में पंजीयन जरूर कराएं। पंजीयन कराने से आपको आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क मिलती है जिससे माता और बच्चे दोनो का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से आवश्यक रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस अवसर पर आंगनबाडी के संबध में कहा कि इसे और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ताकि सभी वर्ग के लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने को प्रोत्साहित हों । इस दिशा में प्रयास करने के लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित विभाग के आधिकारियों को निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बीपीएल एवं एपीएल सभी परिवारों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन के स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने टीबी, सिकलसेल और कुष्ठ जैसे बीमारियों के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को अपनी जांच और इलाज निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में कराने को कहा। एनसीडी स्क्रीनिंग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा की बीपी, शुगर जैसी समस्या आम होती जा रही है इसलिए लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने एवं उसे मां के समान ही सम्मान देने, देखभाल करने की अपील की है।
इसके अलावा उन्होंने केसीसी, पीएम किसान योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को इस योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय का आयोजन निरंतर करने एवं सचिवालय में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CG : तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकराई...मां बेटी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
बिलासपुर : जिले के सकरी क्षेत्र मे एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक तेज रफ्तार कार रोड पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, इस हादसे मे माँ और 2 बेटी सहित तीन महिलाओ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और तीन की मौत और दो लोगो के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी मिली है, घायलो को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला यह है की शुभम विहार कॉलोनी मे रहने वाली फैमली रात्रि में चकर भाटा स्थित होटल से खाना खा कर लौट रहे थे, तभी सकरी मेन रोड पर कार चालक बेलेन्स बिगड़ा और कार रोड पर खड़ी ट्रैलर से जा टकराई यह हादसा इतना भयानक था की मौक़े पर ही तीन लोगो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मौक़े पर पहुंची और जाँच मे जुटी है।
BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने CRPF के जवान को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम केंद्री में तेज रफ्तार ट्रक ने एक सीआरपीएफ के जवान को रौंद दिया। जिससे सीआरपीएफ के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक का शव ट्रक में फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को ट्रक से बाहर निकालने में जुटी हुई है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। इसके साथ ही ग्रामीण विधायक, कलेक्टर और एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने की मांग कर रहे हैं।
Breaking : काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: खेत में काम कर रहे दो युवतियों की मौत
जशपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज रुक रुककर बारिश हो रही है, इसी बीच जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आकाशीय बिजली काल बनकर गिरी जिसकी चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 2 युवतियों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए है।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पत्थलगांव के चँदागढ़ ग्राम पंचायत की है। तेज बारिश के दोरान यहाँ एक खेत मे गाज गिर गयी। खास बात यह है कि गाज का अटैक मोबाइल पर हुआ जिसके चलते मोबाईल में ब्लास्टिंग होकर आग लग गई और दोनो आग और गाज की चपेट में आ गए। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल है जिन्हें अस्प्ताल ले जाया गया है।
जिला अस्पताल में OPD बंद कर जूनियर डॉक्टर अस्पताल के बाहर बैठे हड़ताल पर
कांकेर : पश्चिम- बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर कांड के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल पर पर उतर आए है. कांकेर मेडिकल कालेज के डॉक्टर ओपीडी बंद कर असपताल के बाहर हड़ताल पर बैठ गए. उनका कहना है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटना हुई है उससे सभी क्षुब्ध है.कांकेर जिले के अस्पतालों में भी कोई सुरक्षा डॉक्टरों को नहीं मिल रही है. जबकि लम्बे समय से पुलिस चौकी और सुरक्षा की समूची व्यवस्था की मांग करते आये है. उनकी मांगे है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की भी मांग और सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो.
BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस थाने में सस्पेंड किए गए TI और प्रधान आरक्षक, देखें
बलरामपुर : रामानुजगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के थाना प्रभारी ललित यादव और प्रधान आरक्षक उमेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। यह केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई गड़बड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर से छेड़छाड़ के आरोप में उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सहकारी बैंक में 1 करोड़ 33 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत आईजी से की। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद सरगुजा आईजी ने दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
CG - नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव...आत्महत्या या फिर....पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, बताया जा रहा है कि जिस नीम के पेड़ में युवक ने फांसी लगकर खुदकुशी की है, उसी पेड़ में एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां शहर से मुजगहन बाईपास से होकर जाने वाली नहर किनारे युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। उसी पेड़ में शव के पास ही एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा मिला है। लिहाजा मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका है कि प्रेमी जोड़े यहां सुसाईड के इरादे से पहुंचे होंगे। इस दौरान युवक फंदे पर झूल गया और युवती वहां से चली गई हो या फिर मामला कुछ और है। फिलहाल पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मृतक युवक कौन और कहां का रहने वाला था। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने पहुंचे थे। उसी दौरान शव को देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
बिलासपुर केंद्रीय जेल में मनाया गया आजादी का जश्न देश के शहीदों को दी गई सलामी..
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट / बिलासपुर - देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी ने जेल परिसर मे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई।
समारोह में उप जेल अधीक्षक उत्तम पटेल जेल चिकित्सक डॉ चंद्राकर कल्याण अधिकारी राम पाल कंवर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विक्रम उसेंडी ने स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण
78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
कौशल्या साय ने सीएम कैम्प कार्यालय बगीया में फहराया तिरंगा
जशपुर : जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे
साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर में किया ध्वजारोहण और परेड की ली सलामी
78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में किया संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ
जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।
मंत्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट के श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का किया वर्चुअली शुभारंभ
जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय, दस प्रयत्नम अभियान का शुभारंभ करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के लोगो अनावरण किया।
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरमा गरम ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना वर्ष 2017 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होकर संचालित है। इस अवसर वर्चुअल माध्यम से मंत्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिक सतीश कुमार एवं रमेश कुर्रे से बात की। श्रमिक सतीश कुमार ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना बहुत ही अच्छी योजना है इस कैंटिंन में हमें कम कीमत पर ताजा भोजन मिलता प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
’नींव - एक स्वर्णिम भविष्य कीरू प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आकलन उपकरण तैयार’
कार्यक्रम में जिले के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की कार्यक्रम की शुरूआत की गई इसके तहत शासकीय शालाओं के प्राथमिक श्रेणी में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान वर्धन करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें पहली बार अंग्रेजी को भी जोड़ा गया है। इसके तहत तीनों विषयों का आकलन उपकरण तैयार किया गया है। उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान अंतर्गत शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं छ.ग. राज्य के मेरिट में जांजगीर-चांपा जिला का स्थान सुनिश्चित करने के लिए एवं बेहतर परिणाम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का समग्र प्रगति पत्रक बनाया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थित, परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा के स्तर की प्रगति की प्रतिमाह मॉनिटरिंग की जाएगी। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।
’आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र -’
जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का ‘‘बाल समग्र प्रगति पत्रक‘‘ तैयार किया गया है। यह कार्ड एक शिशु का आंगनबाड़ी में 3 से 6 साल तक की प्रगतियों को रिकॉर्ड करेगा। इसमें हर तिमाही में बच्चों का वजन और लंबाई नापी जाएगी। जिसके तहत बच्चों की आयुगत समृद्धि, कुपोषण की स्थिति नापी जाएगी। इसके अलावा यह आधारभूत शिक्षा एवं अन्य क्रियाकलापों का भी रिकॉर्ड रखेगा। इस रिकॉर्ड के माध्यम से अभिभावकों का हर तिमाही में दस्तखत लिया जाएगा जिसके तहत वह भी अपनी बच्ची की प्रगति के बारे में अपडेटेड रहे।
’‘‘मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी‘‘ हर शनिवार को होगा विशेष स्वच्छता अभियान’
इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में स्वच्छता नायक तथा स्वच्छता नायिका के रूप में विद्यार्थियों को अभिहित कर स्कूल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का प्रयत्न किया जाएगा। तथा इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता श्रमदान के तहत स्कूल को साफ़ रखा जाएगा। अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आगामी 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
’ग्रामो के सर्वागीण विकास के लिए ‘‘दस प्रयत्नम अभियान‘‘ प्रारंभ’
गांव के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलो अपनाएं स्वास्थ्य व्यवहार समृद्ध बनेगा घर-द्वार की थीम पर ‘‘दस प्रयत्नम अभियान‘‘ की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत दस प्रमुख लक्ष्य सुपोषित जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत टीकाकरण, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, कुष्ठरोग मुक्त जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत शिक्षित जांजगीर-चांपा, स्वस्थ एवं सुरक्षित किशोरावस्था, स्वच्छ जांजगीर-चांपा, महिला स्वसहायता समूहों का सामाजिक उत्थान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से संकल्प ले कर बदलाव की शुरुआत करने की है।
’डिस्ट्रिक्ट लोगो लॉन्च’
आज जिला लोगों को भी लॉन्च किया गया। जिसका उद्देश्य इस जिले की परंपरा, संस्कृति एवं मूल्यबोधों को सामने लाकर जिले की एक अलग पहचान बनाना है। कोसा, कांसा कंचन की नगरी जांजगीर चांपा के लोगो में इन तीनों का चित्रात्मक रूप में वर्णन है। इसके अलावा इस लोगो में प्रख्यात विष्णु मंदिर, पावर प्लांट, हसदेव नदी, शिवरीनारायण मंदिर, कोटमी सोनार मगरमच्छ उद्यान तथा धान का भी चित्रात्मक विवरण है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने दुर्ग में किया ध्वजारोहण
हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया
-जिला मुख्यालय दुर्ग में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण
दुर्ग, 15 अगस्त 2024/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 78वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया और समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे।
स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-6 भिलाई, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग, विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग और एसएनजी सेक्टर-4 भिलाई के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान के लिए विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग एवंएवं तृतीय स्थान के लिए एसएनजी विद्यालय सेक्टर-4 को तथा विशेष प्रदर्शन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-6 भिलाई एवं शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार परेड में प्रोफेशनल श्रेणी अंतर्गत प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला तथा नान प्रोफेशनल अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालक, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जुनियर बालक को प्रदान किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई के बैंड दल को विशेष पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया माल्यार्पण
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण देव ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कलेक्टर श्री हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। राष्ट्रगान की धुन पर तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। समारोह में मुख्य अतिथि किरण देव ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्मानित किया गया। जिसमें परेड प्रदर्शन सीनियर विंग प्रथम स्थान सीआरपीएफ बटालियन, द्वितीय स्थान महिला पुलिस बल एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल को मिला। परेड प्रदर्शन जुनियर विंग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान आईएमएसटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा को मिला। साथ ही समारोह में परेड की टुकड़ियों को शील्ड प्रदान किया गया। इसके गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने प्रस्तुति दे रहे आकार दिव्यांग संस्था के बच्चों की कार्यक्रम की सरहाना कर उनसे रूबरू होकर परिचय लिया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आकार दिव्यांग आवासीय विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान पोटाकेबिन बालाटिकरा छिंदगढ़ को मिला। साथ ही कन्या शिक्षा परिसर, सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा, आर.एम.एस.ए, एकलव्य सुकमा और एकलव्य छिन्दगढ़ के 400 विद्यार्थियों ने पीटी का सामूहिक प्रदर्शन किया।
साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में हरीश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत, जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, श्रीमती आयती कलमू अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा, , रामा सोढ़ी जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे मनोज देव, हुंगा राम मरकाम, अरूण सिंह भदौरिया, पीलू राम यादव, करणदेव, कलेक्टर हरिस एस. पुलिस अधिक्षक किरण चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, डीएफओ अशोक कुमार पटेल, अपर कलेक्टर गजेन्द्र ठाकुर, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन निखिल राखेजा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मीडिया प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
