सियासत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया कैबिनेट विस्तार….इनको मिली जगह
झारखंड ;- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (5 दिसंबर) को कैबिनेट का विस्तार किया. अपनी कैबिनेट में उन्होंने 11 चेहरों को जगह दी है. शपथ लेने वाले नेताओं में 6 जेएमएम से, चार कांग्रेस से और एक आरजेडी से हैं.
JMM 6
सुदिव्या कुमार सोनू (गिरिडीह )
योगेंद्र प्रसाद (गोमिया )
चमरा लिंडा (बिशनपुर )
रामदास सोरेन (घाटशीला)
दीपक बिरुवा (चाईबासा )
हफीजुल हसन (मधुपुर )
कांग्रेस 4
इरफान अंसारी
शिल्पी नेहा तिर्की
दीपिका पांडे सिंह
राधा कृष्ण किशोर
RJD 1
संजय प्रसाद यादव
IAS अधिकारी पर ईडी का शिकंजा : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 ठिकानों पर छापा
पटना। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जेल में बंद बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार, 3 दिसंबर को ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता, जयपुर और नागपुर समेत 13 स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी आईएएस अधिकारी संजीव हंस, पूर्व विधायक गुलाब यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर की गई।
छापेमारी में अहम दस्तावेज और बड़ी संपत्ति का खुलासा
ईडी की जांच में पता चला है कि संजीव हंस ने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से धन अर्जित किया। इसे सफेद धन में बदलने में गुलाब यादव और अन्य सहयोगियों ने उनकी मदद की। छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 60 करोड़ रुपये के शेयर संजीव हंस के एक करीबी के डीमेट अकाउंट में पाए गए। 70 बैंक खातों की जानकारी मिली, जिनमें से 10 करोड़ रुपये की शेष राशि फ्रीज की गई है। 23 लाख रुपये नकद और 16 लाख रुपये विदेशी मुद्रा जब्त की गई। 40 लाख रुपये की विदेशी घड़ियां और एक किलो से अधिक सोना-जेवरात बरामद। चंडीगढ़ में संजीव हंस के नाम 95 करोड़ रुपये का रिसॉर्ट होने का खुलासा हुआ।
दुष्कर्म के आरोप से मनी लॉन्ड्रिंग तक मामला
मामले की शुरुआत जनवरी 2023 में हुई थी, जब एक महिला ने पूर्व विधायक गुलाब यादव और संजीव हंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि उसे 2016-17 में महिला आयोग का सदस्य बनाने का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। इस मामले में जब 90 लाख रुपये और एक लग्जरी कार का लेनदेन सामने आया, तो ईडी ने अपनी जांच शुरू की।
ईडी की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संजीव हंस ने न केवल अवैध धन अर्जित किया, बल्कि इसे छिपाने और सफेद धन में बदलने के लिए विभिन्न साधनों का उपयोग किया। जिसके बाद ईडी ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी और उनसे पूछताछ शुरू की। छापेमारी में संजीव हंस के आवास से 40 लाख की कीमत की विदेशी कंपनियों की 15 बेशकीमती घड़ियां भी बरामद की गईं थीं। इसके साथ ही एक किलो से ज्यादा सोना और जेवरात भी बरामद हुए थे। संजीव हंस के पास चंडीगढ़ में 95 करोड़ का रिसॉट भी है। संजीव हंस के अकाउंट से कई खातों में बड़ी रकम भी भेजी गयी, साथ ही सरकारी पदों पर रहते हुए कंपनियों को फायदा पहुंचाने और लेनदेन के दस्तावेज हाथ लगे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव हंस और गुलाब यादव अब जेल में बंद हैं।
कौन है आईएएस संजीव
संजीव हंस बिहार कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. मूलतः वे पंजाब राज्य के रहने वाले हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1973 को हुआ हैं। उनके पिता राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। बीटेक करने के बाद अपने पिता से प्रेरित होकर संजीव आईएएस बने। संजीव ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। बीटेक करने के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने हैं। संजीव हंस ने 21 अप्रैल 1998 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी मसूरी से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात उन्हें फील्ड ट्रेनिंग के लिए बिहार के बांका जिले में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली। जिसके बाद वे कई जिलों के कलेक्टर रहे। विभिन्न मंत्रालय एवं भी उन्होंने काम संभाला। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने दक्षिणी बिहार के तीन जिलों में बाढ़ के पानी को पीने योग्य पानी के रूप में लाने वाली एक अभूतपूर्व जल लिफ्ट परियोजना गंगा जल आपूर्ति योजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जल संसाधन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के भी प्रमुख सचिव संजीव हंस रहें। सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त भी संजीव हंस रहें। संजीव हंस वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड पटना के एमडी रह चुके। साथ ही बिहार स्टेट हाइड्रोइलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएचपीसी) के निदेशक तथा ब्रेडा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।
Maharashtra CM Oath : सस्पेंस पर लगा विराम: फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र:- मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया।महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के पोस्टर मुंबई के आजाद मैदान के आसपास के इलाकों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के पोस्टर भी देखे गए। फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।जनसंघ और बाद में भाजपा नेता रहे स्व. गंगाधर फडणवीस के बेटे देवेंद्र ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रख दिया था। 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1992 में नागपुर भाजयुमो इकाई के अध्यक्ष बने। इसी साल उन्होंने नागपुर के रामनगर वार्ड से अपना पहला नगरपालिका चुनाव जीता और 21 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के सबसे युवा पार्षद बन गए। 1994 में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। 1997 में 27 साल की उम्र में यहां के सबसे युवा मेयर बने। फडणवीस ने 1999 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की
पीएम मोदी, 19 सीएम व डिप्टी सीएम पहुंचेंगे
Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, 75 हजार करोड़ का MOU किया साइन, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Mohan Cabinet Decision : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज, बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में एक अहम कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, निवेश के प्रस्तावों और आगामी विधायिका सत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री के हाल ही में जर्मनी और लंदन के दौरे पर भी चर्चा की गई, जहाँ मध्य प्रदेश के लिए 78 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिला था।
जर्मनी और लंदन के निवेशकों से मध्य प्रदेश में निवेश
कैबिनेट बैठक के बाद, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आगामी समय में भोपाल में एक इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के निवेशक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के विदेश दौरे से मध्य प्रदेश को 78 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मददगार साबित होंगे।
सीएम के विदेश दौरे से जुड़े निवेश प्रस्तावों पर चर्चा
बैठक में प्रदेश के उद्योग विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ रियायतों और विधायी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। मंत्रियों को आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों के संबंध में भी विचार-विमर्श करने को कहा गया।
कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले
- जन कल्याण दिवस (11 से 26 दिसंबर):
- मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 11 से 26 दिसंबर तक सभी जिलों में जन कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के लोगों से संवाद करेंगे।
- 2025 को रोजगार और उद्योग वर्ष घोषित करना:
- प्रदेश सरकार ने 2025 को रोजगार और उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष के दौरान एमएसएमई, उद्योग विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कुटीर और ग्राम उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
- नर्मदापुर में रीजनल इन्वेस्टर समिट (7 दिसंबर):
- 7 दिसंबर को नर्मदापुर में एक रीजनल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे राज्य में निवेश आकर्षित किया जा सकेगा।
- धान और सोयाबीन खरीद पर निगरानी:
- मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार के जिलों में धान और सोयाबीन खरीद की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
- गीता जयंती समारोह:
- 8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में गीता जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके बाद 11 दिसंबर को भोपाल और अन्य जिलों में भी भव्य समारोह आयोजित होंगे।
- तानसेन समारोह (15-19 दिसंबर):
- हर वर्ष की तरह इस साल भी ग्वालियर में तानसेन समारोह का आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक होगा, जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
विकास और पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले
- माधव टाइगर रिजर्व:
- मुख्यमंत्री ने रातापानी में माधव टाइगर रिजर्व के लिए जल्द स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके लिए एनटीसीए से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, और आसपास के गांवों को बफर जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।
- 41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट:
- भारत सरकार ने 41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट के लिए कोयला स्वीकृति दी है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
- नदी जोड़ो अभियान (75 हजार करोड़ का एमओयू):
- मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो अभियान के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया गया है। इससे 11 जिलों के 2094 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी, साथ ही पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास के लिए योजनाएं
- इंदौर से उज्जैन तक सड़क निर्माण:
- इंदौर और उज्जैन के बीच 2 लेन और फोरलेन की सड़क बनाई जाएगी, जिससे इन दोनों शहरों के बीच परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, पीथमपुर का औद्योगिक विकास भी होगा।
- मेगा औद्योगिक पार्क (नर्मदापुरम):
- नर्मदापुरम के बाबई में एक मेगा औद्योगिक पार्क बनाए जाने की घोषणा की गई है, जो प्रदेश के उद्योग क्षेत्र को और अधिक सशक्त करेगा।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
- पंच तीर्थ का निर्माण:
- राज्य सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण करने का निर्णय लिया है, जो उनके योगदान और विचारधारा को श्रद्धांजलि देने के रूप में होगा।
- नवीनीकरण ऊर्जा उपकरण पार्क:
- मध्य प्रदेश को नवीनीकरण ऊर्जा उपकरणों के पार्क के लिए चुना गया है, जिसे स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ रुपये की राशि देगी।
- शराब नीति पर समिति का गठन:
- प्रदेश में शराब नीति को लेकर एक समिति बनाई जाएगी, जो राज्य के शराब कारोबार को नियंत्रित करने और उसके लिए नए दिशा-निर्देश तय करेगी।
गरीबों की मौज.. अब कोई नहीं मांगेगा भीख, सरकार ने आम लोगों के लिए लॉन्च की खास योजना
Smile Scheme: सरकार का उद्देश्य हमेशा यह रहा है कि समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, चाहे वह आम नागरिक हो या खास, अमीर हो या गरीब, किसी भी जाति, समुदाय, या विकलांगता से हो। इसी सोच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्माइल योजना (SMILE – Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise) की शुरुआत की। यह योजना विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय और भीख मांगने वाले व्यक्तियों के लिए बनाई गई है, जो आमतौर पर समाज में उपेक्षित रहते हैं। इस योजना का उद्देश्य इन लोगों को रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, और अन्य कल्याणकारी सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है।
Smile Scheme का उद्देश्य
स्माइल योजना का मुख्य उद्देश्य हाशिए पर पड़े व्यक्तियों को आजीविका और व्यवसाय के अवसर प्रदान करके उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना है। इसके तहत उन्हें विभिन्न कल्याणकारी सेवाएं, चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
स्माइल योजना को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 12 फरवरी 2022 को लॉन्च किया। इस योजना में दो प्रमुख उप-योजनाएं शामिल हैं:
- ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए कल्याण और पुनर्वास कार्यक्रम।
- भीख मांगने वाले व्यक्तियों के लिए पुनर्वास और समावेशन उपाय।
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विशेष योजनाएं
स्माइल योजना के तहत, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
- शिक्षा के अवसर: ट्रांसजेंडर छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती है, जो उन्हें 9वीं कक्षा से लेकर पीजी स्तर तक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देती है।
- कौशल विकास: ट्रांसजेंडरों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
- स्वास्थ्य सेवाएं: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि उनकी शारीरिक और मानसिक भलाई सुनिश्चित हो सके।
- गरिमा गृह: ट्रांसजेंडरों के लिए गरिमा गृह बनाए गए हैं, जहां वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।
- ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ: प्रत्येक राज्य में ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं, जो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ अपराधों पर नजर रखते हैं और उनका संरक्षण करते हैं।
भीख मांगने वालों के लिए पुनर्वास
स्माइल योजना का एक अहम हिस्सा उन व्यक्तियों के लिए है, जो जीवन यापन के लिए भीख मांगते हैं। इसके अंतर्गत:
- नए आश्रय घर: भीख मांगने वाले व्यक्तियों के लिए सुरक्षित और अच्छा माहौल सुनिश्चित करने के लिए आश्रय घर बनाए गए हैं।
- पुनर्वास केंद्र: इस योजना के तहत पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां इन लोगों को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और कौशल विकास के अवसर मिलते हैं।
- मुख्यधारा में समावेशन: इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें भीख मांगने के चक्र से बाहर निकालना है।
Smile Scheme के लाभार्थी
यह योजना विशेष रूप से निम्नलिखित वर्गों के लिए है:
- अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के व्यक्ति।
- विकलांग व्यक्ति।
- वह व्यक्ति जिनका परिवार कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट में है, और जिनके परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की कोरोना से मृत्यु हो गई हो।
- भीख मांगने वाले व्यक्तियों और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य।
नौकरी से लेकर व्यवसाय तक मिलेगा अवसर
स्माइल योजना उन व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और व्यापार के अवसर प्रदान करती है। ये क्षेत्र हैं:
Aaj Ka Panchang: आज 5 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- दिसंबर 04 01:10 PM- दिसंबर 05 12:49 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी- दिसंबर 05 12:49 PM- दिसंबर 06 12:08 PM
नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा- दिसंबर 04 05:15 PM- दिसंबर 05 05:26 PM
श्रवण- दिसंबर 05 05:26 PM- दिसंबर 06 05:18 PM
योग
वृद्धि- दिसंबर 04 01:56 PM- दिसंबर 05 12:27 PM
ध्रुव- दिसंबर 05 12:27 PM- दिसंबर 06 10:42 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:58 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 05 10:28 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 05 9:25 PM
अशुभ काल
राहू- 1:37 PM- 2:57 PM
यम गण्ड- 6:58 AM- 8:18 AM
गुलिक- 9:38 AM- 10:57 AM
दुर्मुहूर्त- 10:31 AM- 11:13 AM, 02:46 PM- 03:28 PM
वर्ज्यम्- 09:25 PM- 11:00 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM- 12:38 PM
अमृत काल- 10:59 AM- 12:35 PM, 06:57 AM- 08:33 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:23 AM- 06:11 AM
Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन ? जानिए आज का राशिफल
(Aaj ka Rashifal) 5 दिसंबर 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार (5 दिसंबर 2024) के सितारों की चाल किसी पर भारी पड़ सकती है, तो कई राशि वालों को अच्छे रिजल्ट भी मिल सकते हैं। लेकिन बहुत हद व्यक्ति के कर्म पर निर्भर करता है कि वो इसके दम पर कैसे बुरे समय को पक्ष में कर सकता है। पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्र राशि के अनुसार, कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? इसका राशिफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज आप उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपकी मुलाकात खुशनुमा लोगों से होगी। ये मेल-जोल भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको ऐसा फील होगा, जैसे आपको बस इसी पल का इंतजार था। दिन बेहतर है, उसका लाभ उठाएं। मौका हाथ से नहीं जानें दें। हनुमान जी आराधना करें। बिगड़े काम पूरे होंगे।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 9
वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh rashifal)
वृषभ राशि के जातक जल्द ही नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आप तेज तर्रार, लेकिन सामाजिक सोच वाले हैं, जिसके कारण आप लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे। आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, तो उनका दिल खोलकर स्वागत करें। अपने वर्क प्लेस पर लोगों के साथ मिलकर काम को पूरा करें।
लकी कलर: लाइट ग्रीन, लकी नंबर: 23
मिथुन राशि (Aaj ka mithun rashifal)
मिथुन राशि वाले आज जातक काफी तर्कसंगत रहेंगे। लेकिन अपनी तर्क शक्ति के कारण आपको अपनी इच्छाओं के अपोजिट भी काम करना होगा। आज आप धन के पीछे भागेंगे और आखिरकार लाभ हासिल कर लेंगे। आप जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। हेल्थ का ध्यान रखें। ठंडी चीजों से परहेज रखें। गणेश जी को दूर्बा चढ़ाएं।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 14
कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
कर्क राशि वाले लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप कई दिनों से जीवन का मकसद ढूंढ रहे हैं, जिसे आज त्याग सकते हैं। नए बिज़नेस की योजना बनाएंगे। इसके लिए पार्टनर की तलाश है, वो खोज आज मिल सकती है। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। आपके नए रिश्ते बन सकते हैं। दिन रोमांचक है। मां दुर्गा की पूजा करें। बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 18
सिंह राशि (Aaj ka singh rashifal)
सिंह राशि वालों का जीवन कठिनाइयों से गुजर रहा है, लेकिन आज आप इसके साथ तालमेल मिला लेंगे। आप वास्तविकता और कठिनाइयों से दूर नहीं भागें। जीवन में खुशियां चाहिए, तो मुसीबतों का डटकर सामना करें। सूझबूझ से आगे बढ़ें, अपने आप तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वर्कप्लेस में माहौल आपके फेवर में रहेगा। लोगों का साथ मिलेगा। सूर्य भगवान जल अर्पित करें।
लकी कलर: लाइट पिंक, लकी नंबर: 19
कन्या राशि (Aaj ka kanya rashifal)
कन्या राशि वालों के जीवन में जो चल रहा है, उसे चलने दें। कंट्रोल नहीं करें। कुछ लोग आपकी लाइफ में इंटरफेयर कर रहे हैं, उन लोगों से आज दूरी बनाने का अच्छा समय है। निजी जीवन को लेकर आत्म मंथन करें। बिगड़ते रिश्तों में कहीं आपसे चूक तो नहीं हुई है। खुद से सवाल करें और जवाब दें। तस्वीर साफ हो जाएगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। शिव परिवार की आराधना करें।
लकी कलर: पैरट, लकी नंबर: 14
तुला राशि (Aaj ka tula rashifal)
तुला राशि वालों के लिए दिन बैलेंस रहने वाला है। आप एक अजीब उलझन में रहेंगे। आज आपको कुछ समझ नहीं आएगा कि क्या करें, क्या नहीं। लोगों के सामने आप असहाय नजर आएंगे। आज आप अपनी रुटीन लाइफस्टाइल को कुछ दिनों के लिए छोड़ सकते हैं। किसी अच्छी जगह पर ट्रिप में जा सकते हैं। आप कुछ खोने का डर मन से निकाल दें। जिद के साथ आगे बढ़ें, सफलता कदम चूमेगी। ॐ शुं शुक्राय नमः का जप करें। मन को शांति मिलेगी।
लकी कलर: सफेद , लकी नंबर: 15
वृश्चिक राशि (Aaj ka vrishchik rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई दिनों से उथल-पुथल चल रही है। उसमें आज आपको कुछ हद तक राहत मिलेगी। जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे। विदेश जाने का योग बन सकता है। निर्णय आपके मूड पर होगा कि जाना है या नहीं। खान-पान ध्यान रखें। नशे को छोड़ना होगा अन्यथा आगे दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार को समय देने का समय है। भैरो मंदिर में नारियल अर्पित करें।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 27
धनु राशि (Aaj ka dhanu rashifal)
धनु राशि वाले जातक जीवन में अजीब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन आज का दिन आपके बाकी दिनों जैसा नहीं रहेगा। आज आप ख़ुशी का अनुभव करेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। प्यार-मोहब्बत के लिए दिन अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। प्रमोशन मिल सकता है। भगवान विष्णु मंदिर में पीले लड्डू का भोग लगाएं। वर्कप्लेस में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 23
मकर राशि (Aaj ka makar rashifal)
आज मकर राशि वालों का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। बिज़नेस करते हैं, तो लाभ हो सकता है। जॉब में हैं, तो बॉस से तारीफ मिल सकती है। शेयर बाजार से मुनाफे का योग है, लेकिन लालच आपको नुकसान पहुंचा सकता है। धन मिलने के योग हैं। प्यार के लिए दिन उत्तम है। शनि के मंत्रों का जप करें।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 26
कुंभ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
कुछ राशि वालों का आज का दिन आलस्य से भरा हो सकता है। इसी के चलते आज आपका मूड भी ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको आज आराम करना चाहिए। दोपहर के बाद समय पक्ष का होने लगेगा। काम में मन लगाएं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्यार के लिए दिन उदास करने वाला है। खर्च की अधिकता रह सकती है। शिवलिंग पर सरसो का तेल चढ़ाएं।
लकी कलर: ब्लैक, लकी नंबर:22
मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
मीन राशि के लिए दिन अच्छा है। कहीं से गुड न्यूज़ मिल सकती है। जॉब बदलने का समय आ रहा है। इस बारे में काफी सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खुद पर घमंड हावी नहीं होने दें। विनम्र रहें। करियर और निजी जीवन दोनों के लिए बेहतर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। गुरु भगवान की पूजा अर्चना करें। भाग्य का साथ मिलेगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 13
BREAKING NEWS : वापस दिल्ली लौटा राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला, नहीं मिली संभल जाने की इजाजत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा – यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है
डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर रोक लिया है। वह अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली से संभल जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वापस दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
“हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इजाजत नहीं दे रही है। विपक्ष के नेता के तौर पर जाना मेरा अधिकार है लेकिन फिर भी वे मुझे रोक रहे हैं। मैंने कहा कि मैं अकेले जाने को तैयार हूं, मैं पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं लेकिन वे इस पर भी राजी नहीं हुए। अब वे कह रहे हैं कि अगर हम कुछ दिनों में वापस आते हैं, तो वे हमें जाने देंगे। यह विपक्ष के नेता के अधिकारों के खिलाफ है, उन्हें मुझे जाने देना चाहिए। यह संविधान के खिलाफ है, हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। मुझे मेरे संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, हम लड़ते रहेंगे।”
प्रियंका गांधी ने कहा-
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। संभल जाना उनका संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। उन्हें वहां जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोकने वाली पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि हिंसा प्रभावित परिवारों से नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को संभल जाकर हिंसा में मरने वाले लोगों के परिवार से मुलाकात करने जाने का ऐलान किया था। जिसके बाद संभल प्रशासन ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। साथ ही दिल्ली से सटे तमाम जिलों को यह आदेश दिया गया था कि किसी भी हालत में राहुल गांधी समेत अन्य नेता संभल ना आ पाए। संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को हिंसाग्रस्त इलाके में जाने की मनाही है।
BIG NEWS: बागेश्वर धाम को मिली जान से मारने की धमकी, बलजिंदर सिंह परवाना ने बयान के बाद बागेश्वर धाम का बयान आया सामने
हम ने जो बयान दिया था up के संबल में जामा मस्जिद का कोर्ट में एक मामला भी चल रहा है। एएसआई सर्वे हुआ था जिसमें हरी हर मंदिर के प्राचीन खेल उस में मिले उस पर हम ने बयान दिया था की अगर कोर्ट अपना आदेश निकलेगी तो हम सब महात्मा वहां जाकर प्राण प्रतिष्ठा वा अवशेक करेगे। पंजाब के परवाना जी ने हमे पता चला की उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। सरदार हमारे मित्र भाई है। उनकी तालिया भी स्वीकार उनकी गलियां भी स्वीकार है। उनका प्यार भी स्वीकार है
आप को बता दे की पंजाब के खन्ना राजपुरा के निवासी कट्टरपंथी बलजिंदर सिंह परवाना ने धमकी देते हुए कहा, ” धीरेंद्र शास्त्री ने हरिमंदिर साहिब के बारे में गलत शब्द कहे हैं. उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पंजाब के कपूरथला जिले में आयोजित एक समागम में बयान बरजिंदर ने ये बातें कहीं. इसके साथ ही बलजिंदर सिंह ने इंदिरा गांधी पर भी विवादित टिप्पणी की.
Aaj Ka Panchang: आज 4 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया - दिसंबर 03 01:09 PM- दिसंबर 04 01:10 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी - दिसंबर 04 01:10 PM- दिसंबर 05 12:49 PM
नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा- दिसंबर 03 04:42 PM- दिसंबर 04 05:14 PM
उत्तराषाढ़ा- दिसंबर 04 05:15 PM- दिसंबर 05 05:26 PM
योग
गण्ड- दिसंबर 03 03:08 PM- दिसंबर 04 01:56 PM
वृद्धि- दिसंबर 04 01:56 PM- दिसंबर 05 12:27 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:57 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 04 9:39 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 04 8:23 PM
अशुभ काल
राहू- 12:17 PM- 1:37 PM
यम गण्ड- 8:17 AM- 9:37 AM
कुलिक- 10:57 AM- 12:17 PM
दुर्मुहूर्त- 11:55 AM- 12:38 PM
वर्ज्यम्- 01:19 AM- 02:56 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:19 PM- 01:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:22 AM- 06:10 AM
Aaj Ka Rashifal 04 December 2024: बुधवार के दिन गणेश जी दूर करेंगे इन राशियों के जीवन की विघ्न बाधाएं, जान लें क्या कहते हैं आपके सितारे
04 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज शाम 5 बजकर 15 मिनट तक पू.षा. नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 1 बजे से कल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपको पैतृक सम्पति मिल सकती है। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा... आपका ज्ञान बढेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 4
वृष राशि:
आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। आज परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। पारिवारिक सुख- सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आज जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि:
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने गोल को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे, आज आपके अंदर अलग ही जोश दिखेगा। आज बाहर का ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनायेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहने से आज आपका काम सफल रहेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज अचानक हुये धन लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि:
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हरसंभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढ़ने की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। जो लोग आपके पीठ पीछे बुराई करते हैं उनको आज आपके बेहतर पर्फोमेंस से अच्छा जवाब मिल जायेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज निकट सम्बन्धियों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। घर में बदलाव सम्बन्धी कुछ काम सुचारू रूप से होंगे। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 7
तुला राशि:
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। आज संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। डीप्रेशन की समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा। आज आपके लिए नई जॉब का ऑफर आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिये बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप नया बिजनेस स्टार्ट करने का मन बनायेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे।
- शुभ रंग- सुनहरा
- शुभ अंक- 7
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी अन्य व्यक्ति की दखल अंदाजी अपने जीवन में ना होने दें नहीं तो रिश्तो में समस्याएं आ सकती है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है।
- शुभ रंग- महरून
- शुभ अंक- 9
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे पूरा दिन आपके अंदर पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे... वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपकों सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी । संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, साथ ही उनके गुरु से बातचीत कर सकते है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहाँ आपको काफी शांति महसूस होगी। सेहत को फिट रखने के लिए मॉर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद साबित होगा इससे आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। इस राशि के व्यवसाय कर रहे लोग आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा । आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान देंगे, इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती हैं। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी । जिससे मन खुशनुमा रहेगा । आज अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
ऑनलाइन मंगाया चाकू, अनगिनत वार और कत्ल... लाश के पास बैठकर दो दिनों तक सिगरेट पीता रहा कातिल
Maya Gogoi Deka Murder Case: बेंगलुरु के एक होटल में अपनी दोस्त का बेरहमी से कत्ल करने वाला 21 साल का आरव हनोय गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन अभी तक पुलिस के पास इस बात का जवाब नहीं है कि उसने माया का मर्डर क्यों किया? कत्ल करने का मोटिव क्या था? और सबसे बड़ा सवाल ये कि वो माया की हत्या करने के बाद दो दिनों तक उसी कमरे में लाश के साथ क्यों रहा? कातिल से पूछताछ के बाद भी पुलिस इस वारदात का पूरा सच नहीं जान पा रही है. जानते हैं क्यों? क्योंकि आरोपी आरव का कहना है कि इस कत्ल की वजह काफी पर्सनल है. इस कहानी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है.
दो दिनों तक लाश के साथ रहा कातिल
माया गोगोई डेका का कातिल आरव हनोय पुलिस की हिरासत में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सवाल जवाब किए जा रहे हैं. लेकिन जब पुलिस ने उससे माया के कत्ल की वजह पूछी तो उसने यही कहकर वजह बताने से इनकार कर दिया कि ये उसका पर्सनल मैटर है. इस मामले में सबसे हैरान करने वाला पहलू ये है कि आरव अपनी दोस्त को मौत के घाट उतारने के बाद दो दिन तक मौका-ए-वारदात यानी उस कमरे से भागा नहीं, बल्कि पूरे दो दिनों तक उसी कमरे में लाश के साथ रहा. वो उसी कमरे में जमीन पर पड़ी लाश के बगल में बैठकर लगातार सिगरेट पीता रहा. पुलिस भी हैरान है कि आखिर वो दो दिन तक लाश के साथ अकेला उस कमरे में क्या रहा था?
होटल के कमरे में मिली थी माया की लाश
इस खौफनाक कहानी का आगाज 26 नवंबर से होता है. बेंगलुरु के इंदिरानगर में मौजूद थ्री स्टार सर्विस अपार्टमेंट होटल रॉयल लिविंग के एक कमरे में एक लड़की की लाश बरामद होती है. ये लाश असम की रहने वाली 19 साल की माया गोगोई डेका की थी. लाश दो दिन से होटल के कमरे में पड़ी थी, इसलिए लाश खराब होने लगी थी. बेड पर पड़े कंबल पर खून के धब्बे थे. फर्श पर भी खून के निशान नजर आ रहे थे. वहीं बेड पर एक मोबाइल भी पड़ा था जो माया का था. मोबाइल 24 नवंबर को स्विच ऑफ हो गया था. इसी से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि माया का कत्ल 24 नवंबर को ही हुआ था.
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे आरव-माया
अगले दो दिनों तक यानी 26 नवंबर तक उसकी लाश होटल के कमरे में पड़ी रही. बेड के करीब फर्श पर नाइलोन की एक रस्सी भी पड़ी थी. इस रस्सी का ऑर्ड़र ऑनलाइन दिया गया था. इसी रॉयल लिविंग होटल के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरों से भी कई खुलासे होते हैं. इसमें दिखाई देता है कि 23 नवंबर दोपहर 12 बज कर 31 मिनट पर दो लोग आते हैं. इनमें एक लड़की है और दूसरा लड़का. लड़के ने सर पर व्हाइट कैप पहनी हुई है. लड़की के हंसने के अंदाज से साफ है कि दोनों य़हां खुशी-खुशी और अपनी मर्जी से आए हैं. लड़का डिजिटल पेमेंट करता है, जबकि लड़की सोफे पर बैठ जाती है.
तीन साल पहले बेंगलुरु आई थी माया
कुछ देर बाद दोनों रिसेप्शन से उठ कर कमरे की तरफ बढ़ जाते हैं. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि माया गोगोई डेका है, जिसकी लाश मिलती है. अब सवाल ये है कि डेका की लाश तो कमरे से बरामद हो गई. लेकिन वो लड़का कौन था और कहां गया जिसने डेका के साथ इस होटल में चेकइन किया था. तो आइए अप पूरी कहानी सिलसिलेवार जानते हैं. माया तीन साल पहले असम से बेंगलुरु आई थी. वो सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के साथ-साथ एक एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म में जॉब करती थी. डेका बेंगलुरु में अपने बहन और एक कजन के साथ किराए के एक अपार्टमेंट में रहती थी.
23 नवंबर को होटल पहुंचे थे आरव और माया
करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए ही डेका की मुलाकात केरल के कुन्नूर के रहने 21 साल के आरव हनोय से हुई. दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद इसी साल आरव कुन्नूर से बेंगलुरु आ गया. आरव ने भी एक कंपनी में स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर का करना शुरू कर दिया. अब डेका और आरव की अकसर मुलाकात होती थी. 23 नवंबर को आरव और डेका दोपहर को इसी होटल रॉयल लिविंग में पहुंचे. दोनों के पास एक-एक बैग था. दोपहर को चेकइन करने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए. उन्होंने रूम एक दिन के लिए बुक कराया था.
अकेला होटल से निकल गया था आरव
अगली सुबह यानी 24 नवंबर को जब रिसेप्शन से रूम में फोन कर पूछा गया कि कितने बजे चेकआउट करेंगे? तब आरव ने कहा कि वो एक दिन और स्टे करेंगे. इसके बाद 25 नवंबर की सुबह रिसेप्शन से फिर से रूम में फोन आया कि वो कितने बजे चेक आउट करेंगे. तब आरव ने कहा कि अब वो 26 नवंबर की दोपहर को चेक आउट करेगे. इस तरह एक दिन का स्टे और बढा दिया. अब 26 नवंबर की तारीख आ चुकी थी. आज ही के दिन दोनों को होटल से चेक आउट करना था. लेकिन 26 नवंबर की सुबह आट बज कर 19 मिनट पर आरव अकेले ही होटल से बाहर निकल गया. उसके पास उसका बैग भी नहीं था.
होटल के कर्मचारी ने देखी थी लाश
इस बार आरव होटल से बाहर गया तो फिर नहीं लौटा. 26 नवंबर की दोपहर का वक्त हो चुका था. रिसेप्शन पर बैठे शख्स को पता था कि आज उनको चेकआउट करना है. उसने रूम में लैडलैइन पर फोन किया. घंटी बजती रही पर फोन किसी ने नहीं उठाया. तब आरव के मोबाइल पर फोन किया गया. लेकिन मोबाइल बंद था. इसके बाद होटल का एक स्टाफ कमरे में गया. दरवाजा अनलॉक था. जैसे ही वो दरवाजे को धक्का देता है अंदर से तेज बदबू आती है. वो अंदर झांक कर देखा है तो बेड पर लड़की की लाश और हर तरफ खून नजर आता है. वो भाग कर होटल के बाकी स्टाफ को इसकी जानकारी देता है. पुलिस को खबर दी जाती है.
जिस्म और सिर पर चाकू से वार
पुलिस जब अंदर दाखिल होती है तो डेका की लाश बेड पर ही पड़ी मिलती है. लाश कंबल से ढका हुआ था. लाश की हालत देख कर ऐसा लग रहा था जैसे डेका की मौत कम से कम दो दिन पहले हुई थी. बेड पर पड़ा मोबाइल भी चार्ज ना हो पाने की वजह से 24 नवंबर से बंद दिखा रहा था. दरअसल मोाबाइल फर आखिरी मैसेज और कॉल 24 नवंबर का ही था. उसके बाद कोई कॉल या मैसेज नहीं. कमरे में नाइलोन की अएक रस्सी के साथ एक पैकेट भी मिला. उस पैकेट से पता चला कि इस रस्सी का ऑर्डर इसी होटल के पते पर ऑनलाइन दिया गया था. माया के जिस्म और सिर पर चाकू से कम से कम दस वार किए गए थे.
मोबाइल CDR से खुला राज
अब चूंकि कमरे में माया और आरव ही थे. लिहाजा पुलिस ने आरव की तलाश शुरू कर दी. होटल के सीसीटीवी कमरे से पता चला कि आरव 26 नवंबर की सुबह आठ बज कर 19 मिनट पर होटल से निकला वो भी बिना बैग के. इसके बाद जब उसके मोबाइल के कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगाला गया तो पता चला कि होटल से निकलने के बाद उसने अपने मोबाइल एप से एक कैब बुक किय़ा. कैब रेलवे स्टेशन के लिए बुक किया गय़ा था. मगर उसके फौरन बाद आरव ने अपना फोन बंद कर दिया. तब से उसका फोन बंद था. अब तक की तफ्तीश के बाद पुलिस का मानना था कि आरव पूरी प्लानिंग के साथ होटल आया था.
इस पहलू की खास जांच कर रही है पुलिस
रस्सी का मंगाना, चाकू साथ लाना, यही इशारा कर रहे थे. इतना ही नहीं जब वो होटल में चेक इन कर रहा था तब भी उसने कैप की मदद से अपने चेहरे को छुपाने की कोशिश की थी. जब वो 26 नवंबर को होटल से आखिरी बार निकला तब भी उसने कैप से चेहरा छुपा रखा थ. पुलिस इस बात से हैरान थी कि डेका का कत्ल करने के दो दिन बाद तक आरव लाश के साथ उसी कमरे में क्यों रुका रहा. वो चाहता तो पहले भी भाग सकता था. यहां तक कि दो दिनों में लाश से बदबू भी आने लगी थी. लेकिन वो फिर उसी कमरे में था. पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रह थी कि कहीं आरव डेका की लाश के टुकड़े कर किश्तों में उसे ठिकाने लगाने की प्लानिंग तो नहीं कर रहा था. जब उसे लगा कि ऐसा संभव नहीं है, तब वो डर के मारे वहां से भाग गया होगा.
आरव को पकड़ने के लिए बनाई गईं थी तीन टीम
बेंगलुरु पुलिस के पास आरव का मोबाइल नंबर था, उसके फोन के ऑन होने का इंतजार किया जाने लगा. इसी मोबाइल के सहारे पुलिस को आरव के मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी, क्योंकि बीच-बीच में वो अपने मोबाइल को ऑन कर रहा था. पुलिस के मुताबिक आरव को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई. इन तीनों ही टीमों को सिर्फ एक काम सौंपा गया. वो था आरव को पकड़ना. 26 नवंबर से बेंगलुरु पुलिस लगातार आरव की तलाश में जुटी रही. आखिरकार 2 दिन बाद पुलिस को पहली कामयाबी मिली. दरअसल भागने के बाद आरव ने अपने मोबाइल से ऐप के जरिए एक कैब बुक किया था. ये कैब रेलवे स्टेशन के लिए बुक किया गया था. कैब ड्राइवर से भी पूछातछ के बाद यही जानकारी सामने आई कि आरव बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर कैब से उतर गया था.
कर्नाटक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तारी
आगे टेक्निकल एविडेंस के जरिए पता चला कि आरव बेंगलुरु से पहले रायचुर गया और फिर वहां से एमपी और यूपी के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ वाराणसी पहुंचा. उसको पता था कि कत्ल के बाद पुलिस उसे कर्नाटक और उसके घर केरल में ढूंढेगी. लिहाजा पुलिस को चकमा देने के लिए वो वहां जाने की बजाए उत्तर भारत की तरफ निकल पड़ा. अगले तीन दिनों तक पुलिस को चकमा देने के लिए लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुका था. लेकिन उसके पास पैसे कम थे, इसलिए वाराणसी पहुंचने के बाद उसने तय किया वो वापस कर्नाटक जाएगा. वाराणसी से उसने कर्नाटक के लिए फिर एक ट्रेन पकड़ी. शुक्रवार को वो कर्नाटक में देवनाहल्ली पहुंचा. वहां केमपगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगाया था चाकू और रस्सी
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो आरव ने फौरन अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक शुरू में ऐसा लगा था जैसे वो चाकू लेकर ही होटल पहुंचा था, लेकिन उसने बताया कि होटल पहुंचने के बाद जब डेका से उसका झगड़ा हुआ तब 24 नवंबर को उसने जेप्टो ऐप से एक चाकू और नायलन की एक रस्सी का ऑर्डर दिया. ये पार्सल होटल के रिसेप्शन पर उसने खुद रिसीव किया था. जिस दिन चाकू और नायलॉन की रस्सी आरव को मिली उसी दिन यानि 24 नवंबर को ही उसने उसी चाकू से डेका का कत्ल कर दिया. आरव ने डेका शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए थे.
डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे माया और आरव
पुलिस के मुताबिक केरल के रहने वाले आरव के दादा आर्मी मे थे. उन्होंने ही उसकी परवरिश की थी. वो जब छोटा था तभी उसके मां-बाप का तलाक हो गया था. तलाक के बाद आरव मां के साथ रहता था. इस दौरान मां ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन वो भी ज्यादा दिन तक नहीं चली. फिर से तलाक हो गया. इसके बाद मां ने तीसरी शादी की. तभी से आरव अपने दादा के साथ रहता था. केरल में आरव बीबीए कर रहा था. इसी दौरान डेटिंग ऐप बंबल पर उसकी मुलाकात असम की माया गोगोई डेका से हुई. दोनों में दोस्ती हो गई. डेका की वजह से ही वो केरल से बेंगलुरु आ गया. माया ने ही एक कंपनी में आरव की इंटर्नशिप लगा दी. वहां उसे 15 हजार रुपए महीने मिलते थे. इसी बीच आरव ने माया से लिव-इन में साथ रहने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया.
क्या था कत्ल का मोटिव?
माया का फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा था. जबकि आरव शहर में अकेला. डेका को उसके दोस्तों के साथ देखकर कई बार उसे शक होता था. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था. बड़ा सवाल ये कि आखिर आरव ने डेका की हत्या क्यों की थी? पुलिस की मानें तो फिलहाल की पूछताछ में आरव ने जो खुलासा किया है उसके हिसाब से उसे माया को लकर कुछ शक था. इसी शक की वजह से होटल में दोनों में झगड़ा हुआ और फिर उसने माया को मार डाला. फिलहाल आरव बेंगलुरु पुलिस के कब्जे में है और अब भी उससे ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाकई कत्ल का मोटिव शक और जलन था या कुछ और?
अगले 48 घंटों में गरज- चमक के साथ इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश :- वर्तमान में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, जो विभिन्न कारणों से उत्पन्न हो रहा है। विशेष रूप से फेंगल चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ रहा है। इन दोनों प्रभावों के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, ठंड और तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इस बदलाव के जारी रहने की संभावना जताई है।
प्रदेश में मौसम का मिजाज
फेंगल चक्रवात के कारण, आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जैसे जिलों में बारिश और बादल छाने की संभावना है। इन जिलों में 24 घंटे तक मौसम खराब रह सकता है, जिससे बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।
इसके साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में रात का तापमान गिरने की संभावना है। इन क्षेत्रों में ठंड महसूस हो सकती है, जबकि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे वहां के निवासी ठंड से कुछ राहत महसूस करेंगे।
पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इस बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हो सकती हैं, जो मध्य प्रदेश में भी महसूस होंगी। इन हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में ठंड की अधिक तीव्रता हो सकती है। दूसरी ओर, पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, जिससे इन इलाकों में अधिक गर्मी महसूस हो सकती है।
तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक यह मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव हो सकता है। बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में कोहरे की चपेट में आने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।
7 दिसंबर के बाद, प्रदेश में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और फेंगल चक्रवात का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना है, जिसमें बारिश, ठंड और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जहां कुछ इलाकों में बारिश और बादल होंगे, वहीं कुछ हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 7 दिसंबर के बाद, ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
Gold- Silver Rate : गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका…सोने-चांदी के दामों में कीमतों आई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Gold- Silver Rate : शादी के मौसम में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, जो उपभोक्ताओं और निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हाल के दिनों में इन दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आज, 3 दिसंबर 2024 को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में गिरावट आई है, साथ ही चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। सोने को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है, और जब इसकी कीमतों में गिरावट होती है, तो यह निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।
Gold- Silver Rate :
18 कैरेट सोने का भाव:
- दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत ₹58,460/- है।
- कोलकाता और मुंबई में इसकी कीमत ₹58,340/- प्रति 10 ग्राम है।
- इंदौर और भोपाल में यह ₹58,380/- प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
- चेन्नई में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत ₹58,900/- है।
22 कैरेट सोने का भाव:
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹71,350/- है।
- जयपुर, लखनऊ और दिल्ली में यह ₹71,450/- प्रति 10 ग्राम है।
- हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और केरल में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹71,300/- है।
24 कैरेट सोने का भाव:
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,830/- है।
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में यह ₹77,930/- प्रति 10 ग्राम है।
- हैदराबाद, बैंगलुरू, मुंबई और केरल में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹77,780/- है।
- चेन्नई में भी यह ₹77,780/- प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी की कीमतें
चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। आज के चांदी के दाम इस प्रकार हैं:
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, और दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹91,000/- है।
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में 1 किलो चांदी ₹99,500/- है।
- भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत ₹91,000/- है।
सोने-चांदी में निवेश करने का अवसर
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकती है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में और बदलाव हो सकते हैं, इसलिए जो लोग सोने और चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है।
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क का महत्व
सोने की खरीदारी करते वक्त उसकी शुद्धता और हॉलमार्क की जांच करना अत्यंत आवश्यक है। भारत में आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आभूषण बनाने में होता है, जो 91.6% शुद्ध होता है। हालांकि, कुछ दुकानदार 89-90% शुद्ध सोने को भी 22 कैरेट के रूप में बेच सकते हैं।
हॉलमार्क नंबर का मतलब:
- 999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
- 916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
- 875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
- 750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
- 585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
- 375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)
हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी देता है और इसे जांचने से धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदें, तो सुनिश्चित करें कि उसमें हॉलमार्क अंकित हो।
निवेश के दृष्टिकोण से सोने और चांदी की महत्ता
सोना और चांदी सिर्फ आभूषण के रूप में ही नहीं, बल्कि निवेश के रूप में भी महत्वपूर्ण होते हैं। जब इनकी कीमतें गिरती हैं, तो यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। चूंकि सोना और चांदी पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, इसलिए इन धातुओं में निवेश करने से दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले यह महत्वपूर्ण है कि आप बाजार की स्थिति, कीमतों के उतार-चढ़ाव और विशेषज्ञों की राय पर ध्यान दें।
MP को मिला एक और टाइगर रिजर्व का तोहफा, 17 साल बाद 90 बाघों को मिला अपना घर
MP New Tiger Reserve : 2 दिसम्बर, 2024 की तारीख मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बन गई, क्योंकि इस दिन रातापानी (Ratapani Wildlife Sanctuary) को राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) घोषित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे इस क्षेत्र की वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित हो गई है।
रातापानी टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल
रातापानी टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा, जिसमें कोर क्षेत्र का क्षेत्रफल 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर क्षेत्र का क्षेत्रफल 507.653 वर्ग किलोमीटर निर्धारित किया गया है। कोर और बफर क्षेत्र के विस्तार से यह रिजर्व वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कोर और बफर क्षेत्र की सीमा
रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में राजस्व ग्राम झिरी बहेड़ा, जावरा मलखार, देलावाड़ी, सुरई ढाबा, पांझिर, कैरी चौका, दांतखो, साजौली और जैतपुर जैसे 9 ग्राम शामिल हैं। हालांकि, इन ग्रामों का रकबा बफर क्षेत्र में आता है, और इनकी भूमि का इस्तेमाल ग्रामवासियों के द्वारा जारी रहेगा, ताकि उनके मौजूदा अधिकारों में कोई बदलाव न हो।
मध्य प्रदेश: टाइगर स्टेट का दर्जा और बढ़ती बाघों की संख्या
मध्य प्रदेश को “टाइगर स्टेट” का दर्जा प्राप्त है, और यह भारत में बाघों के संरक्षण का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है। 2022 की गणना के अनुसार, राज्य में 785 बाघ पाए गए हैं, जो 2018 में 526 थे। इस वृद्धि के पीछे बाघों के लिए बनाए गए नए अभयारण्यों और रिजर्व क्षेत्रों का प्रमुख योगदान है।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, पर्यटन से रोजगार के अवसर
रातापानी के टाइगर रिजर्व बनने से स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण आधारित रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गांववासियों को पर्यटन से आय प्राप्त होगी। इसके साथ ही, टाइगर रिजर्व बनने से इस क्षेत्र में वन्यजीवों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा, क्योंकि भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
रातापानी को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान
रातापानी टाइगर रिजर्व के बनने से न केवल मध्य प्रदेश को बल्कि भारत को भी एक नया वन्यजीव गंतव्य मिलेगा। इसके साथ ही, भोपाल शहर को “टाइगर राजधानी” के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी, जो राज्य के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगा।
CG- महिलाओं के लिए Good News,आज खाते में आयेंगी महतारी वंदन योजना की 10वी किस्त...!!
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री साय, रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्उ से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
