प्रदेश
लखमा ने दिए पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने निर्देश
CG Education News : शैक्षणिक सत्र 2023-24: अब पहली से दसवीं कक्षा के बच्चों को किताबों के साथ मिलेगी फ्री कापियां, शिक्षा विभाग का नया प्लान
पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, दो नक्सली पकड़े गए, एक का शव बरामद
स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, विदेशी सहित 8 लड़कियां ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली, संचालक गिरफ्तार
विधायक भेंट मुलाकात में सेक्टर 10 पहुंचे देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
भेंट-मुलाकात, रायपुर उत्तर विधानसभा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 40 करोड़ रुपए की लागत से राजधानी रायपुर के 5 सड़क के सौंन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 40 करोड़ रुपए की लागत से राजधानी रायपुर के 5 सड़क के सौंन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया I
भेंट-मुलाकात, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र : मुख्यमंत्री श्री बघेल नेे दी 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
रोजगार, सड़क, पेयजल सहित इलाज से जुड़े कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
50 करोड़ की लागत से होगा शहर के 5 सड़कों का सौंदर्यीकरण
10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर रखा 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर का आधारशिला
जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन युक्त आईसीयू वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा कर्मियों के आवास सुविधा के लिए स्टॉफ क्वाटर्स का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने लोकप्रिय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन किया। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर का आधारशिला रखा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर निगम रायपुर में भेंट-मुलाकात के दौरान के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यों को शहर वासियों को समर्पित भी किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान श्री बघेल ने 24 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 5 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाईप लाईन विस्तार कार्य, 53 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य तथा 48 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरूघासीदास गार्डन के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान 40 लाख रूपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रूपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का साैंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 18 लाख रूपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रूपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पंडरी में 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए कुष्ठ बस्ती तालाब, 69 लाख रूपए से पुनर्विकसित किए गए खम्हारडीह के बड़ा शीतला तालाब का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित हुए शंकर नगर गार्डन, 87 लाख रूपए की लागत से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक, 47 लाख रूपए की लागत से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन और 14 लाख रूपए की लागत से गीतांजली नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी शहर वासियों को समर्पित किया। श्री बघेल इस दौरान नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 03 में 02 करोड़ रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 02 में 05 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 09 में 03 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
शहर वासियों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल 5 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनी टू-नॉट लैब और 74 लाख 56 हजार रूपए से बने 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का भी लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में ही 65 लाख रूपए की लागत से बने 12 बिस्तर आईसीयू और 30 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त वार्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने कालीबाड़ी के जिला चिकित्सालय में 70 लाख रूपए की लागत से बने ट्रांजिट हॉस्टल और खो-खो पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 लाख 28 हजार रूपए की लागत से बने 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड का भी लोकार्पण किया। श्री बघेल चिकित्साकर्मियों को आवास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जिला चिकित्सालय परिसर मेें 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बने 08 स्टॉफ क्वाटर्स का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्रीप्रमोद दुबे, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला की लाश, फैली सनसनी….हत्या या फ़िर आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस
गरियाबंद। यहां अंबेडकर चौक वार्ड नंबर 10 और 9 के समीप एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। रविवार की सुबह को गरियाबंद सिटी कोतवाली अम्बेडकर चौक के पास खेत में लगभग 50 से 53 वर्ष उम्र की महिला का शव मुहल्ले वासीयो द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही शहर में पहुंची तो हड़कंप मच गया।आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर गरियाबंद कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त गीता यादव का बतलाया जा रहा है जो वार्ड नम्बर 2 कन्या स्कूल के पास रहती थी। फॉरेंसिक टीम को बुलवाया जा है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम बघेल ने जताई चिंता, दिया यह बड़ा हिंट, फिर लागू होगा सख्ती वाला दौर ?
रायपुर। CG BIG NEWS : देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा हिंट दिया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। हमने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अभी एक मीटिंग की थी। सीएम ने कहा जरूरी होगा को और ज्यादा सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अभी चीफ सेक्रेटरी ने कोविड को लेकर बैठक की थी इस बैठक में सभी कलेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि सख्ती बढ़ाने की जरूरत है।
सीएम ने कहा कि जो निर्देश दिए गए हैं उन्हें और सख्ती से लागू किया जाएगा। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी भी टेस्टिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। भीड़-भाड वाली जगहों में फिर से कोविड के अनुकूल व्यवहार किया जाना जरूरी है। कोरोना के बढ़ते मामलों में सीएम ने चिंता जताई है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे केस
छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस एक बार फिर से बढञने लगे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 209 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोविड का पॉजिटिव रेट 13.78 फीसदी हो गया है। 1517 लोगों की टेस्टिंग की गई जिसमें से 209 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 38 मामले आए हैं। राजनांदगांव में 9, बालोद में 2, बेमेतरा में 1, रायपुर में 11, महासुमद में 17, गरियाबंद में 29, बिलासपुर में 19 और रायगढ़ जिले में 12 मामले सामने आए हैं।
रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोविड के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। राजधानी में 192 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि प्रदेश में कोविड के कारण मौत का आंकड़ा बहुत कम है। शुक्रवार को कोरोना के कारण बालौदा बाजार जिले में एक मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।
Breaking News : 11 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…
जांजगीर चापा। Breaking News : जिले में बड़ी दुर्घटना होने की खबर आ रही है। यहां बलौदा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में तालाब में 11 साल के मासूम डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, भिलाई गांव का 11 वर्षीय निखिल कंवर तालाब के किनारे टायर से खेल रहा था। इस दौरान टायर तालाब में चला गया, जिसे निकालने के लिए निखिल तालाब में उतरा, तैर नहीं पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।
बंगला नववर्ष एवं शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल vedio
बंगला नववर्ष एवं शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेलLIVE: बंगला नववर्ष एवं शताब्दी वर्ष समारोह (बिलासपुर) https://t.co/41cRNsejPJ
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 15, 2023
LIVE: बंगला नववर्ष एवं शताब्दी वर्ष समारोह (बिलासपुर) https://t.co/41cRNsejPJ
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 15, 2023CG NEWS : 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद…
बीजापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य नक्सली मीनू ऊर्फ मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य नक्सली मीनू ऊर्फ मनोज एवं अन्य के उपस्थित होने की सूचना पर थाना जांगला से निरीक्षक धरमा राम तिर्की के नेतृत्व में जिला बल एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम फुल्लोड की ओर निकली थी।
मुखबिर की सूचना पर थाना जांगला एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम द्वारा कोण्ड्रोजी, फुल्लोड की ओर रवाना हुए थे। ग्राम फुल्लोड पटेलपारा पहुंचने पर पुलिस पार्टी को देख 4-5 लोग भागने लगे। पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी किया गया, जिसमें 1 नक्सली पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम मीनू कलमू ऊर्फ कलमूमी मनोज भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य होना बताया। जिस पर शासन की ओर से 5 लाख का इनाम घोषित था। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से डेटोनेटर बरामद किया गया। वहीं, अन्य चार लोग भाग खड़े हुए।
कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में असद अहमद सुपुर्द-ए-खाक, बेटे के जनाजे में नहीं शामिल हो सका अतीक
उत्तरप्रदेश। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी असद अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। असद के अंतिम संस्कार में बुआ समेत 25 से 30 शामिल हुए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसको सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। कब्रिस्तान में कुछ दूर पहले ही मीडिया के एंट्री भी रोक दी गई। बीते दिनों एनकाउंटर में यूपी पुलिस की एसटीएफ ने झांसी में असद अहमद को मार गिराया था।
असद के अंतिम संस्कार के बाद अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के समय के पहले सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया इसलिए कोर्ट में अर्ज़ी नहीं लग सकी। हमारी मांग थी कि अतीक अहमद को असद के ज़नाजे में शामिल किया जाए। शाइस्ता परवीन यहां मौजूद नहीं थीं। शासन प्रशासन ने अंतिम प्रक्रिया कराने में सहयोग किया और किसी को एतराज़ नहीं है।
शाइस्ता परवीन भी नहीं देख पाई बेटे का मुंह
अतीक अहमद ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट का समय शुरू होने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। अतीक अशरफ और अली अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। वहीं असद की मां शाइस्ता परवीन भी अपने बेटे को आखिरी समय में नहीं देख पाईं।
बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक का दशगात्र आज, गांव छावनी में तब्दील, पुलिस प्रशासन अलर्ट
बेमेतरा। जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं। साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है।
पुलिस ने बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं।
सीएम सीएम बघेल की वजह से लटका है आरक्षण का मामला: बीजेपीबघेल की वजह से लटका है आरक्षण का मामला: बीजेपी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा संविधान की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के मामले में कभी संविधान का पालन किया ही नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के नाम पर हमेशा छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह किया है। यह वह मुख्यमंत्री हैं जिस समाज से आते हैं उसी ओबीसी वर्ग को ही आरक्षण के मामले में ठगा है ।
15 अगस्त 2019 को इस प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 82% आरक्षण की घोषणा की और इस 82% आरक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों में जाकर अपना सम्मान भी करवाया। यह घोषणा उस समय की गई जब 58 प्रतिशत आरक्षण का मामला पहले से ही उच्च न्यायालय में चल रहा था। जिसमें 27% पिछड़ा वर्ग को 32% आदिवासी वर्ग को अनुसूचित जाति वर्ग को 13% एवं सामान्य रूप से कम आय वाले को 10% आरक्षण प्रदान किया गया था जो छत्तीसगढ़ शासन ने 4 सितंबर को इसका अध्यादेश लागू कर दिया। इस अध्यादेश को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार यहां के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने विधानसभा में 6 सप्ताह के अंदर पारित ही नहीं कराया। अगर मुख्यमंत्री संवैधानिक व्यवस्थाओं को समझते तो अध्यादेश को विधानसभा में पारित करवा लेते हैं इन्हें संविधान पर कभी भरोसा नहीं रहा।
देवलाल ठाकुर ने कहा यह हम नहीं कह रहे हैं कोर्ट पर जाकर सरकार के द्वारा पक्ष दिया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण बढ़ाने वाली अध्यादेश को विधेयक के रुप में पारित ही नहीं करवाई। जिससे वह कालातीत हो गया पिछड़ा वर्ग के महासभा को भी छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी गई है। 58 प्रतिशत आरक्षण तो बचा नही पाए अब 76 प्रतिशत आरक्षण के लिए संविधान की दुहाई देते हैं जबकि इस प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही संविधान के विरोध में कार्य करते हैं।
CG BREAKING : बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में आग लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार
बेमेतरा। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बिरनपुर में घर को आग लगाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस ब्लास्ट में IG आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे.
पुलिस ने बताया कि 10.04 .2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी. इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. तहकीकात के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
- अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
- प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
- संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
- प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
- दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
ये था पूरा मामला
शनिवार 8 अप्रैल को गांव बेमेतरा के बिरनपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गई थी. एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं 11 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. इस दौरान IG और SP समेत 6 जिलों की पुलिस की टीम तैनात थी. गांव में धारा 144 लागू है. इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ग्राम बीरनपुर थाना साजा जिला बेमेतरा में दो बच्चो की लड़ाई हो गई, जिसमें दो समुदायों में आपसी विवाद बढ़ जाने से गांव के एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 22 वर्ष की हत्या होने पर थाना साजा में मामला दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में
- निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
- रशीद खान पिता बहाल खान
- मुख्तार पिता रशीद खान
- अकबर खान पिता रमजान खान
- अब्दुल खान पिता अकबर खान
- नवाब खान पिता सेहत्तर खान
- अयूब खान पिता सरदार खान
- शफीक पिता पीला मोहम्मद
- बशीर खान पिता बहाल खान
- जलील खान पिता मोकमुम
- जनाब खान पिता निजामुद्दीन
