प्रदेश
सिविल सर्विसेज डे के दिन मनमोहन सिंह के हाथों सम्मानित हुए थे ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 518 नए मरीज मिले, तीन की मौत
CG News : खाद्य मंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल
सरगुजा। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे से देर रात वापस लौट रहे थे. इस दौरान लमंगाव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया था।
जिसे देख मंत्री का काफिला रुका और वही मंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल काफिले में शामिल पुलिस की वाहन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, तो वही एक को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
CG CRIME : 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए आरोपी
कोरबा। जिले में सात साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चॉकलेट खिलाने के बहाना देकर बच्ची को गोदाम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची, तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बच्ची अभी आंगनबाड़ी जाती है। उसके पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। बच्ची गुरुवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले शिव कुमार(21) और हरि कुमार(22) उसे अपने साथ ले गए। फिर दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची से रेप करने के बाद वापस उसे घर के बाहर दोनों ने छोड़ दिया। बच्ची को घबराया हुआ देख बच्ची के माता-पिता ने उससे सवाल किया, तब उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। अगले दिन आरोपियों की भी जांच की गई थी। जिसमें रेप के एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे थाने के बगल कमरे में आइसोलेट किया गया है। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
CG Crime: तांत्रिक बोला- आसमान से बरसेगा पैसा, आसमान में टकटकी लगाए बैठा रहा ग्रामीण, घंटे भर बाद…
बलौदाबाजार। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-टोने के दम पर आसमान से पैसा बरसने का झांसा देकर ठग तांत्रिक ने एक ग्रामीण से ढाई लाख रुपए ठग लिए।
CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम बलोदी में रामगोपाल साहू (55 वर्ष) के पास पिछले साल दिवाली से पहले तांत्रिक दीनदयाल जांगड़े (64 वर्ष) और पुरुषोत्तम जांगड़े (25 वर्ष) आए। दोनों ठग बाप-बेटों ने रामगोपाल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि वो जितना पैसा देगा, उतना ही पैसा तत्काल आसमान से बरसाकर उसे वे लोग उसे डबल कर देंगे।

CG Crime: रकम मिलते ही रफूचक्कर
CG Crime: पीड़ित ने बताया कि वो दोनों की बातों में आकर उन्हें ढाई लाख रुपए दे दिए। रकम लेकर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। जाने से पहले उन्होंने कहा कि नियत समय पर आसमान से पैसा बरसेगा। वे अपनी तांत्रिक शक्तियों से उसका पैसा दोगुना कर देंगे।
CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ दिनों बाद जब मोबाइल फोन पर ठगों से पीड़ित की बात हुई और उसने बताया कि आसमान से पैसा नहीं बरसा, इस पर आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर फिर से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।
CG Crime: इधर जब पीड़ित को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ, तो वो अपना पैसा वापस मांगने लगा। जब भी पीड़ित अपना पैसा लौटाने के लिए कहता था, तो वे उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते थे। इसके बाद दोनों ठग ग्रामीण का पैसा लेकर फरार हो गए।
CG Crime: इसके बाद रामगोपाल साहू ने मामले की शिकायत बुधवार 19 अप्रैल को पलारी थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने धौराभांठा थाना गिधपुरी क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपियों दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उद्यानिकी फसल की खेती से श्यामा बनी लखपति
नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल निवासी कृषक श्यामा बाई नेताम के पास 08 एकड़ जमीन है, जिसमे से 05 एकड़ में धान एवं अन्य फसल की खेती करती थी, शेष 03 एकड़ जमीन बंजर था। उस जमीन में उद्यानिकी फसल लगाने के बारे में योजना बनायी। जिसमें नलकूप, फेंसिंग एवं भूमि समतलीकरण कर उद्यान विभाग के अधिकारी से मिलकर उद्यानिकी फसलों की खेती के साथ-साथ विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली।
श्यामा बाई नेताम बताती है कि राज्य पोषित योजना वर्ष 2018-19 अंतर्गत आम विभागीय योजना के तहत रकबा 0.50 हेक्टयर में 50 कलमी आम के पौधों के विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में रोपण किये। इस योजना में उद्यान विभाग द्वारा 05 हजार 469 रूपये पांच वर्ष तक पौधों के खाद दवाई एवं रखरखाव हेतु अनुदान प्राप्त हुआ। आम पौधों के बीच में खाली जगहों पर स्वयं के खर्च से नागपुर से कागजी नींबू के 150 पौधे खरीद कर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के तकनीकी मार्गदर्शन में रोपण किए। वर्ष 2022 -23 में आम के पौधों में फलन आना शुरू हुआ, जिसमें प्रथम फलन में ही 02 हजार किलोग्राम को धमतरी के मंडी में विक्रय किये, जिससे 75 हजार रुपये प्राप्त हुआ।
उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2021-22 में केला क्षेत्र विस्तार योजना रायपुर से 1800 नग टिशू कल्चर केला पौधे का 2-2 मीटर के अंतराल में रोपण किया जिसमें विभाग के तरफ से 18 हजार 750 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। केले की फसल में समय-समय पर खाद दवाई डालने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा बारीकी से बताया गया। केला की प्रथम कटाई से 01 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त हुये। केला फल को धमतरी मंडी एवं स्थानीय बाजारों में विक्रय किया गया।
वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत हल्दी, अदरक क्षेत्र विस्तार में विभाग द्वारा लाभान्वित किये। जिसमें कृषक को 01 लाख 20 हजार रुपये अनुदान प्राप्त हुआ। हल्दी एवं अदरक की खुदाई कृषक द्वारा मार्च महीने में किया जाकर 80 हजार रुपये विक्रय कर आमदनी प्राप्त किया इस प्रकार उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में एवं अनुदान के तहत लाभ लेकर अनुपयोगी जमीन में 03 लाख 5000 रुपये की आमदनी प्राप्त हुआ, जिससे कृषक की आर्थिक विकास के साथ स्थानीय लोगों को साल भर रोजगार भी मिला।
CG NEWS : सुकमा में DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी घायल
सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके सुकमा में नक्सलियों का उत्पाद जारी है। सुकमा जिले में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ में जवानों ने 5 से ज्यादा नक्सलियों को घायल कर दिया है।करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सली भी शामिल थे, जिन्हें गोली लगी है। DRG और CRPF के जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बेचापाल, नुलकातोंग और गोमपाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। जिसके बाद जवानो ने सर्चिंग ओप्रशन शुरू की। वहीं नक्सली कन्हईगुड़ा के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे माओवादियों ने फयरिंग करना शुरू कर दिया। वही जवानो ने भी जवाबी हमले में फयरिंग की। खबर है की 5 से ज्यादा नक्सलियों को गोली लगी है।
CG NEWS : सुकमा में DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी घायल
बिरनपुर हिंसा: परिचय पत्र दिखाकर गांव में मिलेगा प्रवेश
CG CRIME NEWS : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार वारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, कातिलों की तलाश में पुलिस…
बेमेतरा। CG CRIME NEWS : बेमेतरा में दोहरे हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग दंपत्ति में महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गयी, तो वहीं बुजुर्ग का गला रेत कर की हत्या की गयी है। जानकारी के अनुसार घर में दोनों पति पत्नी ही रहते थे। दोनों का घर गांव के बाहर फार्म हाउस में था। हत्या इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कप जायेगा। घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलघट का है।
बता दें कि सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम किया करते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा तो वहां दंपति का शव पड़ा था।
पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अब देखना यह होगा की कातिल कब तक अपना गुनाह छुपाने में सक्षम होते है। अब पुलिस कातिलों की तलाश कर रही है।
CG News : ओरछा मार्ग पर पिछले 3 महीने से नक्सलियों का आतंक जारी, आमदई माइंस के वाहन को किया आग के हवाले, पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित
नारायणपुर:-नक्सलियों ने ओरछा मार्ग में मचाया उत्पात, आमदई माइंस के एक वाहन को किया आग के हवाले, वाहन पूरी तरह से जलकर हुई खाक, सड़क पर पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित, ओरछा मार्ग पर कापसी गांव की घटना।


नारायणपुर ओरछा मार्ग में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए आमदई माइंस के एक वाहन को रोककर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।
नक्सलियों ने नारायणपुर से ओरछा मार्ग पर लगभग 15 किलोमीटर दूर कापसी गांव के पास सुबह 3:30 बजे माइंस के वाहन जा रही थी सामने दो पेड़ सड़क पर गिरे हुए देखकर वाहन रुकी जिसके बाद ग्रामीण वेशभूषा में लगभग 8 से 10 की संख्या में नक्सली निकले नक्सलियों ने वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को वहां से भगा दिया जिसके बाद डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते आगजनी की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, सड़कों पर आवाजाही रुकी हुई है।
ओरछा मार्ग पर नक्सली पिछले 3 महीने से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे
नारायणपुर ओरछा मार्ग पर नक्सली पिछले 3 महीने से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पिछले चार से 5 दिन नारायणपुर ओरछा मार्ग बंद भी रहा था।नक्सलियों ने बेनर पोस्टर चस्पा कर आमदई खदान को रद्द करने व निको कम्पनी से जुड़े लोगों को मार भगाने की बात लीखे हैं घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने की है इस घटना के बाद लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है।
Breaking News : पुलिस थाने में खड़ी 30 गाड़ियां जलकर हुई खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम, आग पर पाया काबू
सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना परिसर में भीषण आग लग गई। वहां खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हुई। आग की लपटे इतनी तेज ज्यादा था कि एक के बाद एक दो पहिया वाहन जलकर आग का गोला बनते चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बता दें कि भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलता गया और देखते ही देखते तबाह हो गया। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल, पुलिस आग लगने की वजह क्या है, इस मामले पर जांच कर रही है।
Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची
बिलासपुर। Trains Cancelled list : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर कल प्रातः सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
रद्द की गई गाड़ियां
⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 05755 चिरमिरी-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩. 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 05756 अनूपपुर- चिरमिरी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को भोपाल से चलने वाली ट्रेन नंबर 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नं 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
गंतव्य से पहले समाप्त एवं देरी से रवाना की गई गाड़ियां
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर-कटनी, बिलासपुर से 02 घंटे देरी से रवाना होगी तथा अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 19 अप्रैल 2023 को इंदौर से चली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कटनी स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन से ही अम्बिकापुर के लिए रवाना होगी |
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
⏩ 19 अप्रैल 2023 को सांतरागाछी से चली ट्रेन नंबर 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर के रास्ते चलेगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर – न्यू कटनी के रास्ते चलेगी |
सिंहपुर स्टेशन पर रिस्टोरेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है
एसडीएम के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई प्रताड़ना की एफआईआर
बिलासपुर। छतीसगढ़ में एसडीएम के ऊपर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम फिलहाल राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी में पोस्टेड हैं। एफआईआर में बताया गया है कि एसडीएम ने तलाक के लिए दबाव बनाते हुए माना एयरपोर्ट रोड़ के सुनसान अंधेरे में ट्रक के नीचे फेंकने की धमकी दी। साथ ही शादी के एक दिन पहले उन्होंने दबाव बना कर नई कार खरीदवा दी। एसडीएम और उनके 6 रिश्तेदारों व एसडीएम के पीएसओ के खिलाफ बिलासपुर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कौशल प्रसाद तेंदुलकर मूलतः सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम चिसदा के रहने वाले है। वे वर्तमान में कोरबा जिले के कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। पहले वह पोड़ी- उपरोड़ा में एसडीएम थे। 15 मार्च 2022 को आदेश जारी कर उन्हें एसडीएम कटघोरा बनाया गया। उनकी शादी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार के नागदौने कालोनी स्थित 30 वर्षीय सुरभि पाटले के साथ 12 दिसंबर 2021 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में यथा शक्ति कन्या पक्ष वालों ने आवभगत करते हुए दान दहेज दिया था। बावजूद इसके कार व नगद की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुरभि ने बताया है कि उनके मायके वाले वेन्यू कार दहेज में देने वाले थे, पर उनके होने वाले पति व उनके मामा ने वेन्यू कार एसडीएम पद के अनुरूप नही होने की बात कह होंडा सिटी कार खरीदने हेतु दबाव बनाया गया। और बिना लड़की वालों की जानकारी होंडा सिटी कार बुक करवा ली गई। लड़की वालों को मजबूरी में शादी के एक दिन पहले 11 दिसंबर 2021 को होंडा सिटी कार खरीद कर देनी पड़ी।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह लगभग 8 माह तक अपने पति के साथ रही। इस दौरान उनकी सास राममति भी उनके साथ एक ही घर मे रहती थी। इस दौरान उनकी सास दहेज की मांग करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। साथ ही उनके पति भी उनसे मायके से नगद मंगवाने की मांग करते थे। साथ ही पति शादी के दूसरे दिन से बच्चा नही लेना है कहते थे। दूसरी तरफ उनकी सास व जेएल कुर्रे की पत्नी बच्चा नही दिखा तो दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। अप्रैल माह में एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने पत्नी के गले मे चाकू लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को तलाक देने हेतु दबाव बनाया जाता था और बार बार मायके छोड़ दिया जाता था। मई में प्रेगनेंसी की जानकारी मिलने पर बार बार गर्भपात करवाने की धमकी कौशल प्रसाद पत्नी को देते रहे।
पीड़िता के अनुसार 5 अगस्त को उसके पति व सास ने उनके माता-पिता को घर बुलाया। 5 अगस्त की रात्रि को जब उनके एनटीपीसी स्थित घर मे उनकी मां, उनकी दीदी व ड्राइवर रवि आये तब उनके पति ने पांच माह की गर्भावस्था होने के बावजूद बलपूर्वक उनके पेट मे में मारा और पुलिस वाले बेट से भी पीटा। बीच- बचाव करने पर पीड़िता के मां व बहन के भी बाल खिंचकर पटककर जमीन पर गिरा दिया। फिर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी की बहन की चुन्नी से अपनी सास का गला घोंटना शुरू कर दिया। ड्राइवर रवि के द्वारा बीच- बचाव किया गया। साथ ही गर्भवती पीड़िता का एनटीपीसी अस्पताल में इलाज किया गया। रक्षाबंधन पर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी को ड्राइवर व कार के साथ मायके भेज दिया। साथ ही कहा कि मायके में ही रहो,जब समय होगा तब तुम्हें लेने आऊंगा। पीड़िता को उसका पति लेने नही आया और 4 सितंबर 2022 को हुई सामाजिक बैठक में डिलवरी तक मायके में रहने की सहमति बनी। 25 दिसंबर 2022 को पीड़िता की डिलवरी हुई। लेबर पेन होने पर पति को आने के लिए कहने पर न ही पति आया और न ही ससुराल वाले। और न ही डिलवरी के बाद भी पति व ससुराल वाले बच्चे को देखने आए। इस दौरान सास उन्हें गालियां देती थी और पति सिंगल मदर बनने या बच्चे के पिता का नाम बदलने की धमकी देता रहता था। 5 फरवरी को पीड़िता के फूफा कुंदन बंजारे की मुलाकात रायपुर में उसके पति से हुई। तब उसके पति क्या प्रूफ है कि बच्चा मेरा है बोलकर मजाक उड़ाने लगे। साथ ही बतमीजी कर चारित्रिक लांछन लगाने लगे। उसी रात बच्चे को देखने घर पहुँच कर झगड़ा भी किये। 1 मार्च 2023 को डिप्टी कलेक्टर अपने सरकारी गाड़ी व पीएसओ के साथ दोपहर तीन बजे पीड़िता के मायके वाले घर आकर पीड़िता को धोखे से घर के बाहर बुलवाया। और बाल पकड़कर खिंचकर गाड़ी में बैठा लिया। पीड़िता की बहन के बीच बचाव करने के बावजूद उससे भी गाली गलौच करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी में पीड़िता को रायपुर ले गए। इस दौरान रास्ते भर पीड़िता को व उसके मायके वालों को क्रिमिनल केस में फ़ंसवाने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी भी देता रहा और साथ ही तलाक के लिए दबाव बनाता रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट के सुनसान अंधेरे रोड़ में ट्रक के निचे फेंक दूंगा कहकर प्रयास भी किया। थाने से फोन आने पर सिविल लाइन थाना बिलासपुर छोड़ कर भाग गए। इस दौरान उनका दो माह का दुधमुंहा बच्चा भी उनसे घण्टो दूर रहकर भूखा प्यासा रहा। लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पति व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर:-
पीड़िता के पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर, पीड़िता की सास राममति तेंदुलकर, ससुराली रिश्तेदार जेएल कुर्रे,संजय कुर्रे, सलीम कुर्रे,जेएल कुर्रे की पत्नी, मामा ससुर दिलीप खरे व डिप्टी कलेक्टर के पीएसओ दिलीप कैवर्त्य के खिलाफ धारा 498-ए,294,506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
12वीं पास महाठग, 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला था दफ्तर
दुर्ग। टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड 12वीं पास है. जो पश्चिम बंगाल 24 परगना मे कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे.
थाना पाटन मे प्रार्थी तेजेन्द्र चकघर से टावर लगाने के नाम पर 59460 रू का ठगी किये थे। लोगों को फोन लगाकर उसके खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख देने का लालच देते थे. आरोपियों ने कवर्धा से 21 लाख रूपये, धमतरी जिला से 03 लाख 36 हजार रू., धमधा दुर्ग क्षेत्र से 90 हजार रू और शिवनी मध्य प्रदेश से 38460 रूपये ठगी किए थे.
गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री 20 को 4. 40 करोड़ रूपए का करेंगे भुगतान
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रूपए और महिला समूहों को 75 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान बराबर की भागीदारी निभाने लगे हैं। बीते कई महीनों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक की रहने लगी है।
आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 1अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में कुल 1.30 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है।
जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 2.59 करोड़ रूपए की राशि में से 1.24 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 1.67 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। स्वावलंबी गौठानों द्वारा गोबर खरीदी के एवज में अब तक 49.21 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को लगभग 435 करोड़ 33 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अप्रैल को 4.40 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 439 करोड़ 73 लाख रूपए हो जाएगा।
यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
गोबर विक्रेताओं से 31 मार्च तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 222 करोड़ 9 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अप्रैल को गोबर विक्रेताओं को 2.59 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 224 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 190 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 20 अप्रैल को 1.81 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 192.65 करोड़ रूपए हो जाएगा।
