प्रदेश
BBNL के GM ने ऑफिस में लगाई फांसी, रविवार की शाम से थे लापता… सुबह मिली लाश
प्रदेश के नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी, बीजेपी के 12 कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
NTPC में 300 पदों पर भर्ती, 2 जून तक ऑनलाइन जमा होंगे आवेदन, इतने रुपए मिलेगी सैलरी
बिलासपुर। बेरोजगार युवाओं के लिये नौकरी का सुनहरा अवसर है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने 300 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पद के लिए दो जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स NTPC के ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही NTPC के करियर पेज ntpc.co.in पर भी आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इन पदों के लिए निकली वैकेंसी
एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 120 पद विद्युत विभाग में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं। वहीं 120 पद यांत्रिक विभाग में सहायक प्रबंधक और शेष 60 पद इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं, जिसमें योग्यतानुसार उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
कैंडिटेड्स के लिए योग्यता
कैंडिडेट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई, बीटेक 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को E3 ग्रेड के मुताबिक 60 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपए सैलेरी मिलेगी।
उम्मीदवार ऑनलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
E3 स्तर पर सहायक प्रबंधक के पद के लिए भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
पोर्टल पर रजिस्टर करें और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
फॉर्म सबमिट करें, आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तीसरी पुण्यतिथि आज...समाधि स्थल में दी गई श्रद्धांजली
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की आज तृतीय पुण्यतिथि है। उनके गृहनगर पैतृक निवास और मरवाही क्षेत्र में भले ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या बेहद कम हो गयी हो पर उनसे जुड़े लोग आज भी अजीत जोगी और उनके योगदान को याद करते हैं। ज्ञात हो कि गौरेला के जोगीसार में 29 अप्रैल 1946 को जन्मे स्वर्गीय अजीत जोगी ने आईएएस , आईपीएस के अलावा छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री का गौरव हासिल किया। इस तरह मरवाही विधानसभा क्षेत्र का नाम भारत की राजनीति इतिहास में पहले पन्ने पर ली जाती है।
गांव में देखा गया नाग-नागिन का जोड़ा ,नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
कोरबा। जिले के कटघोरा के कसनिया गांव में नाग-नागिन का जोड़ देखा गया. दोनों एक-दूसरे से लिपटे नजर आए. लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। दोनों सांपों की लंबाई लगभग 7 से 8 फीट बताई जा रही है.
बता दें कि नाग-नागिन का ये नृत्य ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और करीब 30 मिनट तक नाग-नागिन के खूबसूरत नजारे को लोग अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए. बताया जाता है कि मान्याताओं के अनुसार कि जब नाग-नागिन का जोड़ा दिखता है तो अच्छी बारिश होती है।
एनीकेट में मिली लड़की की लाश, इलाके में फैली सनसनी...जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। BREAKING NEWS : जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है । सर्वेश्वर एनिकेट में एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार कोरबा राताखार से दर्री जाने वाले मार्ग में सर्वेश्वर एनीकेट में एक युवती की लाश मिली है। युवती की उम्र लगभग 15 साल की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
स्वामी निश्चलानंद के बयान पर प्रदेश के मंत्री का पलटवार
चुनाव के ठीक पहले भाजयुमो में बड़ा फेरबदल,कई पदाधिकारी बदले गए,देखे कार्यकारिणी में किन नए चेहरों को मिला मौक़ा
गरियाबंद – चुनाव के ठीक कुछ महीने पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने अपने जिला कार्यकारणी में बड़ा फेरबदल किया। इसमें जिले के दोनो महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सहित जिले के तीन मंत्री और दो उपाध्यक्ष को भी बदल दिया है। इसके अलावा जिले के कई मंडलों के अध्यक्ष भी बदल गए है। बदले गए पदाधिकारियों को संतुष्ट करने उन्हें दूसरे पदों पर स्थान दिया गया है।
चुनाव के ठीक पहले भाजयुमो में बड़ा फेरबदल, दो जिला महामंत्री, तीन मंत्री और कई मंडल अध्यक्ष बदले गए
जारी सूची के मुताबिक भाजयुमो की नई कार्यकारणी में पांच जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, रिकेश साहू, प्रतीक तिवारी, विनोद सोनकर, तोरण सागर को बनाया गया है। इसमें राजू साहू पिछले कार्यकाल में महामंत्री रह चुके है। वही युगल समदरिया और थानसिंग कंवर को बदल कर थानसिंह निषाद व दीपक साहू को जिला महामंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष साहू को दी है। इसके अलावा पांच जिला मंत्री मंत्री घनश्याम मरकाम, आशीष पाण्डेय, लिलेश डोंगरे, हिमेश बनर्जी और तुलसी राठौर बनाए गए है। घनश्याम मरकाम को छोड़ सभी नए चहरे है। वही मंडल अध्यक्ष में झाखरपारा दुष्यंत पात्र, गरियाबंद आनंद ठाकुर, मैनपुर महेश कश्यप, राजिम मोहनीश सिंह ठाकुर, छुरा कृष्णा गुप्ता, देवभोग हरिशंकर माँझी, पांडुका गौतम शर्मा, फ़िंगेश्वर रवि साहू, गोहरापदर हेमराज माँझी की नियुक्त की गई हैं।
वही भाजयुमो की नई कार्यकारिणी जातिगत समीकरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है, हर वर्ग के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व दिया गया हैं। ताकि चुनाव में हार वर्ग का साथ मिल चुके है। भाजयुमो अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने बताया कि लंबे समय से संगठन में परिवर्तन की आवश्यकता थी, जिसे ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की अनुमति तथा ज़िला समन्वय समिति की सहमति से 73 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की गई हैं। नई कार्यकरिणी का संगठन के पद्धति के अनुसार निर्माण किया गया है। जिसमें सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। कुछ नए और कुछ पुराने चेहरों को इस कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी नवदायित्ववान पदाधिकारियों से अपील कि गई है कि सभी पूर्ण ऊर्जा के साथ पार्टी हित में काम करें एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में ज़िले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का विजय पताका लहरायें।


जगदलपुर : राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं की उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई 05 जून को
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डाॅ श्रीमती किरणमयी नायक और सदस्यों द्वारा बस्तर जिले के महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में 05 जून को प्रातः 11 से 5 बजे तक आयोजित की गई है। आयोग द्वारा 21 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।
भेंट मुलाकात में जिन्होंने कराया था भोजन, सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें रात्रिभोज कराने बुलाया
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास में मेहमानों का आना शुरू
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास में मेहमानों का आना शुरू
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के दौरे में जिन ग्रामीणों के यहां भोजन किया था, उन्हें मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सपरिवार अपने रायपुर निवास में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रामीणों के साथ भोज के लिए पहुंचे
साथ में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव, क्षेत्र के विधायकगण भी हैं उपस्थित
मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ।
आपने तेंदू सहित अनेक फल, तरह तरह की भाजियां सरगुजा और जशपुर में हैं, अब तक नहीं खाया था।
आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत का अवसर मिला।
आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे भी पहली बार आए हैं। आप सभी का स्वागत है।
मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ
मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ।
आपने तेंदू सहित अनेक फल, तरह तरह की भाजियां सरगुजा और जशपुर में हैं, अब तक नहीं खाया था।
आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत का अवसर मिला।
आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे भी पहली बार आए हैं। आप सभी का स्वागत है।
मुख्यमंत्री स्वयं भोजन की टेबल पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर उनसे बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम पूछा, घर-परिवार की बात की।
सभी मेहमानों को बिठाकर मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह उनके साथ खड़े रहे।
मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास में सरगुजा से आए मेहमानों का पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, कढ़ी वाली भिंडी, लौकी चना दाल, मूंग भाटा आलू, टमाटर चटनी के जायके के साथ स्वागत किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव और डॉ विनय जायसवाल, विधायक रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, गुलाब कमरो, पारसनाथ राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।
आंधी तूफान से गिरा हाईटेंशन टावर, कई गांवों में ब्लैक आउट
मोबाइल निकालने जलाशय से पानी खाली करने की अनुमति देना पड़ा महंगा, SDO पर लटकी कार्रवाई की तलवार, कलेक्टर ने की अनुशंसा
मोदी के गप शप श्रृंखला की 101 कड़ी पूरी हो गयी - कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में जा घुसी बस, एक की मौत, 12 यात्री घायल…
रायपुर। CG Accident News : नांदघाट से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है वहीँ 12 यात्री घायल हैं। हादसा बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे मार्ग पर हुआ है।

हादसा इतना भयानक था कि, एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीँ करीबन 12 यात्री घायल हो गए हैं। 12 यात्रियों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही नादघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। सभी घायलों को सरगाव शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
