प्रदेश
नगर सैनिक ने घर में लगाई फांसी...जांच में जुटी पुलिस
धमतरी. रुद्री थाना क्षेत्र में एक नगर सैनिक ने की खुदकुशी कर ली है. नगर सैनिक का नाम वासुदेव सिन्हा बताया जा रहा है. जिसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सैनिक रुद्री सिंचाई कालोनी में रहता था. मृतक धमतरी कलेक्टर दफ्तर में पदस्थ था. आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
छत्तीसगढ़ : नक्सली अपनी हरकतों से नहीं आ रहे बाज, तेंदूपत्ता के रखे गड्डियों को किया आग के हवाले
कांकेर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और ग्रामीणों का नुकसान कर खौफ पैदा कर रहे हैं. बीती रात नक्सलियों ने बड़गांव थाना अंतर्गत दो जगहों पर तेंदूपत्ता फडों में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें लगभग डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख हो गए.
जानकारी के अनुसार, बड़गांव थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बीती रात करीबन 12 बजे नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फडों में आग लग दी. दो जगहों पर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में करीब डेढ़ सौ बोरी में भरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आठ से दस हथियारबंद नक्सली ने घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने पहले ग्रामीणों को उठाया और तेंदूपत्ता को आग के हवाले कर दिया. उसके बाद लाल सलाम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाग खड़े हुए. इसके अलावा मासुर में रखे तेंदूपत्ता भी आगजनी हुई. जिससे करीबन 50 बोरे आग में जलकर राख हो गए. घटना की जानकारी होने के बाद बड़गांव थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट अपने जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया.
तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत...गांव में मातम का माहौल
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में तालाब में दो बच्चियों की डुबने से मौत हो गई है। बताया गया कि दोनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थी लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था। जिसकी वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई।बच्चियों में एक का नाम नम्रता वर्मा और दूसरी का पायल सायतोडे़ है। दोनों बच्चियां शाम को तालाब में नहाने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आने परिजनों ने खोजबीन की। तालाब में रात 9 बजे के आसपास दोनों बच्चियों की लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*भाजपाई अपने जनसंपर्क अभियान में मोदी के वायदों, वस्तुओं के दामों की तुलनात्मक सूची लेकर जाये - कांग्रेस*
CG NEWS : छ.ग. प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी का विस्तार...आदेश जारी..!!
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) ने आज अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तृतीय सूची जारी किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू के अनुशंसा पर आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने यह नियुक्ति सूची जारी किया है।
नियुक्ति सूची अनुसार प्रदेश संगठन सचिव के पद पर – बृजनारायण साहू, करण साहू, वीरेंद्र साहू, नीतिश साहू, दीपक (बंटी) साहू, विकास साहू, खुशबु साहू, गोविन्द साहू, उजाला गुप्ता, कामिनी साहू, छविकिरण साहू, उपेंद्र साहू, यशवंत साहू, रिधराम साहू, मनीष साहू, बेनीशंकर साहू, डायमंड साहू, मुकेश साहू, सुनील साहू, दुर्गेश साहू, नंदकिशोर साहू, पुष्पा साहू, राजेश्वरी साहू, प्रमोद साहू,
संयुक्त सचिव पद पर – लखन साहू, गोपाल साहू, अग्रसेन साहू, हेमंत साहू, सचिन साहू, अनीता साहू, शिवम साहू, दीपक साहू, दीपक साहू, निकिता साहू, पोखराज साहू, मुन्ना साहू, सूरज साहू, बोधन लाल साहू, वेदांत साहू, भामिनी साहू, राममिलन साहू, मंजू साहू, मनीष साहू, नेमीचंद साहू, इंद्रकुमार साहू, नोहर साहू, रुमेश साहू ल, भोगप्रसाद साहू, रामेश्वरी (ऋतू) साहू, रानू साहू, कोमलकांत साहू, माधव साहू, गेवेंद्र साहू।
कार्यकारणी सदस्य पद पर शेखर साहू, प्रदीप (विक्की) साहू, प्रदीप (पप्पू) साहू, सूरज साहू, अभिशान्त गुप्ता, किशन लाल साहू, हरिशंकर साहू, ओमकार साहू, वेदप्रकाश साहू, खिलेशकांत साहू, मिथलेश साहू, जीतेन्द्र साहू का नियुक्ति सूची जारी किया गया है।
इस अवसर पर सभी नवीन पदाधिकारीयों ने समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहनकुमारी साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री (आई. टी. प्रकोष्ठ) मनीष कुमार साहू एवं सभी शीर्ष नेत्तृत्वकर्ताओं, समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने आज हमें जिस विश्वास के साथ आई. टी. प्रकोष्ठ का पदाधिकारी नियुक्त किया है उसके लिए हम सभी सादर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते है । पदाधिकारियों नें कहा कि – हम सब पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगें। साथ ही समाज में आई. टी. प्रकोष्ठ के माध्यम से हर वर्ग को समाज से जुड़े संदेशों को पहुंचाने और समाज में लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करेंगें। उन्होंने कहा कि साहू समाज में प्रदेश स्तर का दायित्व मिलना हम सबके लिए बड़ी ख़ुशी की बात है। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू नें दी।

कांग्रेस को बड़ा झटका...16 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल...जानिए क्या है पूरा मामला
रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। बस्तर दौरे के दौरान ओम माथुर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। ओम माथुर ने यहां तक कि यह दावा भी कर दिया है कि बस्तर की 12 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे जहां उनकी उपस्थिती में करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें किबस्तर दौरे के दौरान आज ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे और कांग्रेस और जेसीसीजे को बड़ा झटका दे गए। यहां करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजापुर जिले में कांग्रेस के 16 और जेसीसीजे के 14 कार्यकर्ता अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने आज भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
बीजापुर के बाद ओम माथुर दंतेवाड़ा पहुंचकर माता दंतेश्वरी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। भाजपा प्रदेश प्रभारी आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
राजस्व विभाग को लगा करोड़ो का झटका...पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी..!!
बिलासपुर : CG NEWS : 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के पटवारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को पटवारी संघ ने पत्रकार वार्ता कर अपना दर्द बयां किया। इस दौरान बताया गया पिछले वर्ष दिसंबर 2020 में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया, आज तक आश्वासन पर कोई पहल नहीं होने पर पुनः धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
संघ ने बताया जब तक हमारी 9 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होती अनिश्चित समय तक प्रदर्शन जारी रहेगा। ध्यान रहे प्रदेश में 5500 पटवारी हड़ताल कर रहे हैं, उन्होंने बताया धरना से 59000 नामान्तरण के काम अटके हैं, साथ ही हजारों की संख्या में प्रमाण पत्र के काम रूके हैं। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती हम काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
उत्तर बस्तर कांकेर : पहुंचविहीन क्षेत्रों में अग्रिम खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा में निराकरण पत्रों की समीक्षा किया तथा शासन स्तर से प्राप्त पत्रों, जनचौपाल और ई-जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकृत करने अधिकारियों को निर्देश दिये। जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में बारिश के पूर्व खाद्यान्न का भंडारण करने, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रां में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता तथा नगरीय क्षेत्रों में बारिश के पहले नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जिला कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा तहसीलों में स्थापित वर्षा मापी यंत्र को चालू हालत रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जिले के सभी शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी निर्वाचन आयोग के पोर्टल में एन्ट्री करने तथा उसका प्रमाण-निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों एवं उनके निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, डीएफओ पूर्व एवं पश्चिम भानुप्रतापपुर जाधव श्रीकृष्ण और शशिगानंदन सहित सभी जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरिया : विमला दीदी ने धूमधाम से की बेटे की शादी, स्वयं के इलाज में भी मिली मदद
जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत चेरवापारा में समूह की महिलाओं के जीवन में अब सकारात्मक बदलाव आया है। शासन की नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना से जुड़कर इन्हें गांव में ही काम मिला और आत्मनिर्भर जीवन की शुरुआत हुई। आज ये महिलाएं बहुत सी आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन कर अपने सपने साकार कर रहीं हैं।यहां ग्राम गौठान चेरवापारा के मल्टीएक्टिविटी सेंटर में मां अम्बे समूह की पांच महिलाएं फेंसिंग पोल बनाने का काम कर रही हैं। बीते 3 वर्षों में महिलाओं ने 8 हज़ार से भी अधिक फेंसिंग पोल का निर्माण किया है, महिलाएं सिर्फ पोल बना ही नहीं रही, बड़े ही कुशल व्यवसायी की तरह उनका विक्रय भी कर रही हैं। समूह की दीदियों ने बताया कि उन्होंने अब तक 8 हज़ार 600 पोल का विक्रय किया है, जिससे उन्हें 26 लाख रुपये की आय हुई। जिससे समूह को 9 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। महिलाओं ने बताया कि 1 दिन में वे लगभग 60 पोल बना लेती हैं। एक पोल की लागत 210 रुपये तक रहती है और विक्रय में 270 से 300 रुपये तक में एक पोल बेचते हैं। एक पोल पर 80-90 रुपये मुनाफा रहता है।
विमला दीदी ने धूमधाम से की बेटे की शादी, स्वयं के इलाज में भी मिली मदद
समूह की सदस्य विमला राजवाड़े शासन का धन्यवाद देते हुए बताती हैं कि इस आजीविका से उन्हें जो राशि मिली उससे उन्होंने अपने बेटे की शादी बड़े ही धूमधाम से की तथा स्वयं के इलाज में भी उन्हें सहारा मिला। इसी प्रकार समूह की अन्य महिलाओं ने भी अपने परिवार को आर्थिक सहारा दिया। समूह की सदस्य राजकुमारी, फुलेश्वरी, किस्मत बाई और लीलावती ने फेंसिंग पोल निर्माण से अपनी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ कई सपनों को पूरा किया ळें
सिख परिवार की सहायता हेतु आगे आया सिख समाज
*कांग्रेस का दुर्ग संभाग में 05 जून को होगा सम्मलेन, कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे
त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें सूची में न छूटे किसी पात्र व्यक्ति का नाम : डॉ अलंग
*ननकी राम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा*
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ 108 जोड़ों का विवाह दिवस संस्कार एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों का सम्मान समारोह संपन्न
उत्तर बस्तर कांकेर : ई-जनचौपाल में 51 आवेदन प्राप्त
जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित ई-जनचौपाल में अपर कलेक्टर एस.अहिरवार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर जनपद कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण ई-जनचौपाल में प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्या व शिकायत से अवगत कराया और प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने ई-जनचौपाल में 51 लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 04, चारामा विकासखण्ड से 07, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 01, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 05 और नरहरपुर विकासखण्ड से 01 लोगों ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 33 लोगों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि चारामा विकासखण्ड के ग्राम कोटतरा और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम भानबेड़ा में जनचौपाल का आयोजन 31 मई और अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बण्डापाल में 01 जून को जनचौपाल का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जी.एस नाग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार सोनी, खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
