प्रदेश
पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिले में बीती रात एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मोहन नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना बीती रात 2 बजे के आसपास शक्ति नगर एरिया की है। बुधवार तड़के पुलिस के पास कंट्रोल रूम से सूचना आई थी कि शक्ति नगर में अशोक देवांगन के घर के बाहर एक लड़का घायल हालत में बड़ा हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवक के सिर से काफी खून निकल रहा था। युवक की पहचान शक्ति नगर निवासी लुकेश यादव पिता बलराम यादव (23 साल) के रूप में हुई। पुलिस की टीम ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने लुकेश के घायल होने की सूचना उसके पिता बलराम यादव को दी। बलराम साइंस कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि लुकेश नशेड़ी किस्म का लड़का था। उसका मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा था। पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने उसकी हत्या की है मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ -पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़... दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी…
बीजापुर। बीजापुर-सुकमा बार्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। बताया गया कि CRPF कोबरा बटालियन और STF के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी के जवाब में सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।
इंजिनियरिंग पार्क भिलाई एसोसियेशन द्वारा चोरी की समस्यो के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात
ट्रेन की बोगी में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश...इलाके में फैली सनसनी..!!
सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में एक युवक की ट्रेन की बोगी में फांसी पर लटकती मिली है। युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सूरजपुर के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में युवक की फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। जहाँ आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक की शिनाख्त बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी प्रदीप पोया के रुप में हुई है। फिलहाल, मृतक के परिजनो को सूचना देकर विश्रामपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के लूपलाइन में यात्री ट्रेन की बोगी बीते कई दिनों से खड़ी थी। ऐसे में मृतक की फांसी पर लटकी लाश मिलने पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
तलाब में तैरती मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी...जांच में जुटी पुलिस..!!
महासमुंद। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है यहाँ सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केंदूधार में स्थित छीर्रालेवा के तालाब से एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार छीर्रालेवा के तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सरायपाली के भाजपा नेता के भतीजे आदिल हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने तालाब से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस एक ओर जहां तालाब में डूबने से मौत हो जाना मान रही है। तो वहीं दूसरी ओर परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच के बाद हो पायेगा।
बताया जा रहा है कि मृतक आदिल हुसैन का ग्राम केन्दुधर में डेली नीड्स की दुकान है। उसे बंद कर वह डेम में नहाने गया था। डैम के पास मृतक के कपड़े पुलिस ने बरामद किए हैं। डॉक्टर के अनुसार शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सामान्य मौत है या हत्या। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 गाड़ियों को किया आग के हवाले...नक्सलियों ने आगजनी की घटना को दिया अंजाम..!!
कांकेर। जिले के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों में आगजनी किया है। बता दें कि छोटेबेठिया क्षेत्र में राजमुंडा से कोपेंनगुंडा तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटेबेटिया थाना अंतर्गत सितरम इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। सभी वाहन गुप्ता कंस्ट्रक्शन की है।
सूत्रों से जानकारी अनुसार नक्सलियों ने 5 गाड़ियों क़ो आग के हवाले की खबर आ रही हैँ जिसमे से 2 ट्रक 1 पोकलेन 1 रोड रोलर 1 पानी टैंकर क़ो किया आग के हवाले प्रधानमंत्री सकड़ योजना के तहत राजमुंडा से कोपेंनगुंडा का कार्य चल रहा था।
छग में दोपहर के बाद बदलेगा मौसम...मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
बिहार से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में किसी भी जगह मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। छग में इसका फर्क दिखेगा।प्रदेश में सबसे गर्म जांजगीर जिला रहा है, यहां सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं, जांजगीर जिले में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद मुंगेली में टेम्परेचर 42.3 डिग्री रहा। बलौदाबाजार में 41.9 डिग्री तापमान के साथ लोगों को गर्मी झुलसाती रही। रायगढ़ जिले का भी हाल ऐसा ही रहा यहां भी 41.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी रायपुर का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। महासमुंद और दुर्ग दोनों ही जगह 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई
तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके असर से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में भी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
CRIME NEWS : 6 वर्षीय बच्चें के मुंह में डाला प्राइवेट पार्ट, दर्द के चलते जब बच्चे ने खाना नहीं खाया...तब हुआ मामले का खुलासा..!!
दुर्ग। जिले में एक युवक ने 6 साल के मासूम के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है। युवक ने बच्चें के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डाल दिया था। जिससे बच्चे को चोट आ गई थी। जब वह दर्द के चलते निवाला (खाना) नहीं निगल पा रहा था तब घर वालों के पूछने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी का मामला।

बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला जावेद खान अलमारी की फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसने एक 6 साल के बच्चें को दोस्त बनाया। 3 जून को जावेद खान ने बच्चें को बुलाया और बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया। उसने बच्चे के साथ गंदा काम किया।
बच्चे ने डर के चलते घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। जब रात में वो खाना खाने बैठा तो दर्द के चलते भोजन का निवाला नहीं निगल पा रहा था। परिजनों ने पूछा तो वो रोने लगा। उसने जावेद खान की सारी गंदी हरकत बताया। जिसके बाद परिजनों ने जेवरा सिरसा चौकी में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
संजीवनी योजना के अंतर्गत 20 जून तक निःशुल्क इलाज
शुगर कैसे रहेगा नियंत्रित..पंडित प्रदीप मिश्रा बता रहे
महिलाओं की कार्यकुशलता को नई पहचान देने और उद्यम से जोड़ने के लिए लागू की गई है राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिए राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 लागू की है। इस नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान किया गया है। इससे महिला कार्यबल में वृद्धि होने के साथ ही उद्योग एवं व्यापार में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। इस नीति से महिलाओं के द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा।
*नीति के तहत महिला उद्यमियों के लिए प्रावधान*
राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 के तहत महिला उद्यमियों के लिए विनिर्माण उद्यम परियोजनाओं के लिए 50 लाख रुपए तक के ऋण, सेवा उद्यम परियोजनाओं के लिए 25 लाख रुपए तक के ऋण तथा व्यवसाय उद्यम परियोजनाओं के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण के लिए प्रावधान किया गया है।
*महिला उद्यमियों द्वारा प्रदेश में स्थापित उद्यमों को मिलेगा अनुदान*
नीति के तहत महिला उद्यमियों द्वारा प्रदेश में स्थापित नवीन, विस्तारीकरण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य विनिर्माण व सेवा उद्यमों को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। उद्यम में किए गए स्थायी पूंजी निवेश का 30-55 प्रतिशत तक स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, उद्यमों के लिए प्राप्त किए गए सावधि ऋण तथा परियोजना प्रतिवेदन में प्रावधानित कार्यशील पूंजी (अधिकतम तीन माह की आवश्यकता के बराबर) पर 45 से 70 प्रतिशत और अधिकतम राशि 15 से 60 लाख रुपए तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
नए उद्यमों की स्थापना के लिए 50 प्रतिशत, अधिकतम 75 लाख रुपए तक मार्जिन मनी अनुदान, नेट राज्य वस्तु एवं सेवा कर (नेट एसजीएसटी) प्रतिपूर्ति वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के दिनांक से 6 से 16 वर्षों तक, विद्युत शुल्क, स्टाम्प शुल्क, परिवहन अनुदान, मण्डी शुल्क से छूट दी जाएगी।
*महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त आर्थिक निवेश प्रोत्साहन*
महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त आर्थिक निवेश प्रोत्साहन के रूप में अनुदानों में 5 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान और छूट के मामलों में 1 वर्ष की अतिरिक्त समयावधि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा स्थापित स्टार्ट-अप उद्यमों को औद्योगिक नीति 2019-24 के अंर्तगत घोषित स्टार्टअप पैकेज में 5 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान एवं छूट के मामलों में एक वर्ष अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।
हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
मुख्यमंत्री ने कोंडागांव वासियों को दी 213 करोड़ रूपये से अधिक के 527 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। जिसमें 61करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 445 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें 6 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सड़क निर्माण, 5 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 04 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण, एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सड़क, 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में नल जल प्रदाय योजना, 25 लाख रुपये की लागत से डडसेना कलार समाज भवन निर्माण कोण्डागांव सहित 60 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में नवनिर्मित लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज एवं बंगीय समाज हेतु सामाजिक भवन, 10 लाख रूपये की लागत से कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता, 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन, एक करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, तहसीलपारा कोण्डागांव एवं मर्दापाल का उन्नयन कार्य, जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य,20 लाख रूपये की लागत से फरसगांव में निर्मित खण्ड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण भवन, 46 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुंभी नाला एवं लकड़ी बहार नाला में निर्मित स्टॉपडैम, 39 लाख रुपये की लागत से केशकाल एवं फरसगांव में वन धन केंद्र गोदाम निर्माण, 61 लाख 96 हजार रूपये की लागत से कोनगुड़ में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित हमर लैब, एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से जिले के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित 04 स्वास्थ्य केन्द्रों बड़ेकनेरा पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेकनेरा सहित कमेला एवं करंजी और बड़ेओड़ागांव में सोलर होम लाइट स्थापना सहित सौर गर्म जल सयंत्र तथा सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य शामिल है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया। जिसके तहत 17 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण, 4 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से जड़कोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 73 लाखा रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण, 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, एक करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, एक करोड़ 42 लाख 44 हजार रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, एक करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69 लाख 38 हजार रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 बिस्तर वाले वार्ड निर्माण का कार्य सम्मिलित हैं।
डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ से तौल कर उनके प्रति आभार जताया
कोंडागांव जिले बेड़मा ग्राम में डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ से तौल कर उनके प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, सांसद दीपक बैज, सांसद मोहन मंडावी, विधायक सर्वश्री मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, अनूप नाग, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती सावित्री मंडावी,डड़सेना कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
क्रमांक-1279/चंद्रशेखर कश्यप / विवेक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने केशकाल विकासखंड के बेड़मा प्रवास के दौरान 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोंडागांव जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिये प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 9 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समर कैंप में सीखी गई कला का प्रदर्शन बच्चों ने कार्यक्रम में बनाए गए एक स्टॉल में किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। समर कैम्प में पेंसिल स्केच से मुख्यमन्त्री का चित्र उकेरने वाले आत्मानंद स्कूल केशकाल के कक्षा नवमी के छात्र आदीदेव सोनवानी और बेड़मा निवासी मनीष पांडेय ने मुख्यमंत्री को चित्र भेंट किया । बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
सत्र 2023 के बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं में जिले के टॉप 6 विद्यार्थियों जिनका प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक है, इसी प्रकार सत्र 2023 के बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में जिले के टॉप 5 विद्यार्थियों जिनका प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किये है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थियों के साथ जिले में 33 हाई - हायर सेकेण्डरी स्कूलों को, जहां परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, स्कूलों को सम्मानित किया।
