प्रदेश
कांग्रेस ने किसानों को कभी अपना नहीं समझा, केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में वृद्धि कर किसानों को बड़ी राहत दी : डॉ. बांधी
मैत्री बाग जू में आए नए मेहमान : सफेद शेरनी ने एक साथ दिया तीन शावकों को जन्म
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित मैत्री बाग जू में नए मेहमान का आगमन हुआ है। यहां सफेद शेरनी ने एक साथ तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया है। डेढ़ माह पहले यहां सुलतान (शेर) और रक्षा (शेरनी) से तीन नन्हें शावकों का जन्म हुआ था। तीनों शावक अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसकी जानकारी जू प्रबंधन ने दी है।
मैत्रीबाग प्रबंधन और बीएसपी हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डीजीएम डॉ. एनके जैन ने बताया कि, मैत्रीबाग उद्यान में डेढ़ माह पहले मादा शेरनी रक्षा ने 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया था। इनके पिता का नाम सुलतान है। एक साल पहले भी सुलतान और रोमा ने भी एक नन्हें शावक को जन्म दिया गया था। जू प्रबंधन नियम के मुताबिक अपनी देखरेख में चार महीने तक इन तीनों शावकों को मां के साथ ही रखेगा। डाक्टरों की पूरी टीम इन शावकों की विशेष देख रेख और निगरानी करेगी। उनका कहना है कि स्तनपान और अन्य कारणों से इन शावकों को डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्मे नन्हें शावकों को भी डाक्टर की ओर से अपनी निगरानी में रखा गया है। उनकी ओर से उन्हें मेडिसिन के रूप में विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही हैं। इससे वे हष्ट-पुष्ट और सेहतमंद बनेंगे।
डॉ. जैन ने बताया कि, ढाई माह बाद जब ये तीनों शावक 4 महीने के हो जाएंगे तो इन्हें केज से बाहर लाया जाएगा। इसके बाद से इन शावकों को पर्यटकों के देखने के लिए रखा जाएगा। पहले से मौजूद 6 शेरों और 3 नए नन्हें शावकों को मिलाकर मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद शेरों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इससे मैत्रीबाग जू में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।
बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर...2 दोस्तों की मौत
सरगुजा। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो गांव के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शिवलाल कुम्हार (31 वर्ष) और नवल साय (30 वर्ष) सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माटीडांड़ के रहने वाले थे। दोनों दोस्त शुक्रवार की शाम स्कूटी से गेहूं लेकर अंबिकापुर आ रहे थे। वे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सकालो स्थित डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों दोस्त सिर के बल सड़क पर जा गिरेl दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवक के शव को परिजनों के सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त करके आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार..30 से अधिक मामले थाने में दर्ज
बीजापुर। जिले में सक्रिय महिला नक्सली कमांडर को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम त्रिकुमुला गोटा बुज्जी उर्फ लक्ष्मी है। पुलिस ने तेलंगाना सीमा पर महिला नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर जवानों पर हमला समेत 30 संगीन अपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।
महिला नक्सली एलओएस कमांडर को तीन राज्य छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस और सीआरपीएफ 141 बटालियन की संयुक्त अभियान में ये सफलता पाई है। तालपेरु बांध से शुक्रवार दोपहर महिला को गिरफ्तार किया है।
पीएनबी एटीएम आगजनी : 38 लाख खाक, 30 लाख की बाइक भी जली
त्रिस्तरीय पंचायती आम व उप चुनाव : नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून
प्रदेश में खुलेंगे 15 नए कॉलेज, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी
CG हाईकोर्ट में नया रोस्टर तैयार : 15 सिंगल और 3 डिवीजन बेंच में होगी मामलों की सुनवाई, इस दिन से होगा लागू
युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा अवसर, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां
दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2023 को दुर्ग में किया जाएगा।
अलग-अलग कंपनियों की तरफ से 1200 से ज्यादा पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक प्रकाश ज्वेलर्स दुर्ग, सुख किशन बायोप्लांटेक प्रा.लि., लाईफ इंश्योंरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन व सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 10 जून को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। 1206 पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक विशेष रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट www.ncs.gov.in एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही मोदी की सरकार का मूलमंत्र - गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा - सारा धान मोदी सरकार ख़रीद रही है, भूपेश सरकार को अपनी तरफ़ से 2500 रुपया अतिरिक्त देना चाहिए
मोदी सरकार की गरीबों के लिये बनी अच्छी योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने चकनाचूर करने का काम किया
शिक्षा संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर का ट्रांसफर, आदेश जारी
फंदे से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश..इस वजह से जताई जा रही हत्या की आशंका..!!
गरियाबंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कहा कि लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है।
गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
राशन दुकान से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी हुई मौत….
उधार मे दिए रूपये वापस माँगने पर तीर से किया हमला
जिला अधिवक्ता संघ ने सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा का किया सम्मान समारोह ।।
मन्नू मानिकपुरी // बिलासपुर- सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा का आज जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी सचिव कमल किशोर सिंह सहित संघ के सभी सदस्यों ने अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम में किया। जस्टिस मिश्रा को श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर उन्हे सम्मानित किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता संघ द्वारा जस्टिस मिश्रा को भगवान सूर्य देव के वाहन अश्व का प्रतीक चिन्ह भी उपहार में दिया गया। बतादें की जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सिनियर एडवोकेट, फिर जस्टिस, सिनियर मोस्ट जस्टिस के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस बने। जस्टिस मिश्रा को आंध्र प्रदेश का चीफ जस्टिस बनाया गया। उसके आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया। जिसके बाद सुप्रीमकोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस मिश्रा का नाम सुप्रीमकोर्ट जस्टिस के लिए चुना। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के सुप्रीमकोर्ट जस्टिस बनने के बाद उसके सम्मान के लिए आज जिला अधिवक्ता संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जस्टिस मिश्रा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में पहले ही दिन उनका मोबाइल बज उठा। ये वाक्या देशभर में फैल गया। जस्टिस मिश्रा ने कहा कोलेजियम ने छत्तीसगढ के एक जस्टिस को यह सम्मान दिया है मै बहुत आभारी हूं। साथ ही कहा की जिस छत्तीसगढ़ की भूमि और बार ने हमें इतना कुछ दिया मैं उसका ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा।



