प्रदेश
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर CMHO ने कड़ी कार्रवाई, चार चिकित्सकों को थमाया नोटिस, जाने पूरा मामला...!!
बिलासपुर। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) से नदारद चार डॉक्टरों को CMHO ने नोटिस जारी किया है। जांच के दौरान बीते 31 अगस्त को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार डॉक्टर अनुपस्थित थे। जबकि रतनपुर क्षेत्र में इन दिनों मलेरिया, डायरिया का प्रकोप फैला है। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंच गई है।
रतनपुर क्षेत्र में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप है। बड़ी संख्या में पीड़ित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। शिकायत पर जांच करने टीम पहुंची तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारत थे। सीएमएचओ ने उन्हें बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर शीला शाहा, डॉ नेहल झा, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ एम एल कोराम, एनेस्थीसिया निधि कोराम शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया है। लोगों को कहना है कि रतनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला सही तरह से काम नहीं कर रहा, जिसके चलते यहां लगातार मलेरिया और डायरिया से मौतें हो रही हैं।
हाथी ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, ग्रामीण दहशत में...
हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मिला बड़े नेताओं का नाम
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हेडमास्टर ने खुदकुशी अपने घर में की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र मृतक हेडमास्टर ने किया है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है.
जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी जो घोठिया गांव में रहने वाले थे, उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे, ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है. नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है.
हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने आत्महत्या के कदम को नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है.
वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को गढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान और योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ को मिली 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति : मुख्यमंत्री साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने इस योजना के लिए आवश्यक राज्यांश 40 प्रतिशत जमा नहीं किया था। इस वजह से इन गरीब परिवारों का हक छीना गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और अगले ही दिन 14 दिसंबर को हमारे पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। राज्यांश की व्यवस्था भी तुरंत की गई।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नए वित्तीय वर्ष के बजट में छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भारत सरकार से मिली है, जिसमें एसईसीसी 2011 के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि “मैं छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता और विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और दुर्ग विधायक श्री गजेंद्र यादव उपस्थित थे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र किया करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भी कहते हैं उनके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 हजार 64 आवास की स्वीकृति की गई है, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 1 लाख 99 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा चुका है और मोदी जी की गारंटी के अनुसार 18 लाख आवासों का निर्माण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निय्यद नेलानार योजना “आपका अच्छा गांव” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10,000 से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने इस योजना के लिए आवश्यक राज्यांश 40 प्रतिशत जमा नहीं किया था। इस वजह से इन गरीब परिवारों का हक छीना गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि "हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और अगले ही दिन 14 दिसंबर को हमारे पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। राज्यांश की व्यवस्था भी तुरंत की गई।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि नए वित्तीय वर्ष के बजट में छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भारत सरकार से मिली है, जिसमें एसईसीसी 2011 के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि "मैं छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता और विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव उपस्थित थे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र किया करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भी कहते हैं उनके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 हजार 64 आवास की स्वीकृति की गई है, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक 1 लाख 99 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा चुका है और मोदी जी की गारंटी के अनुसार 18 लाख आवासों का निर्माण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निय्यद नेलानार योजना "आपका अच्छा गांव" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10,000 से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति के लिए ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
श्री रामलला दर्शन योजना : सारंगढ़ के 30 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सारंगढ़ से 30 व्यक्तियों का दल कल रवाना हुआ। कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के चौथे जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विगत तीन माह से प्रत्येक माह 30 व्यक्तियों का दल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यह दल सारंगढ जिला मुख्यालय से बस से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुँचेंगी, फिर वहां से अयोध्या तक का सफर रेल से पूरा होगा।
इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे हैैं। यात्रा के प्रारंभ से अंत तक भोजन, बस, रेल आदि की सेवा छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सभी श्रद्धालुओं के रवानगी के पूर्व मेडिकल चेकअप किया गया था।
रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। अयोध्या दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं और हमें बहुत खुशी हो रही है।
सोरेन परिवार के भ्रष्टाचार से झारखंड बेहाल : केदार कश्यप झारखंड के चुनावी दौरे पर केदार कश्यप
छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। राज्य के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी जी के लोककल्याण कारी कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में कई बड़े चुनाव जीते हैं और केंद्र और राज्यों में सरकार में रही है। यह पार्टी देश के विकास और प्रगति के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत का सम्मान बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा, इसी तरह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखना होगा।
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
इस मौके पर केदार कश्यप ने कहा, राज्य में पांच साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुशासन से प्रदेश की जनता आहत है। यहां सिर्फ एक परिवार के हित साधने का काम हुआ है। भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश की जनता अब भाजपा की ओर भरोसे और उम्मीद से देख रही है।
CG : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी.....
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला। इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है। पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया।
इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
CG : तालाब में मिली युवक की लाश...सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या कर लाश तालाब में फेंकने की आशंका
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा शारदा मंदिर के पास स्थित तालाब में एक शख्स की लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दुर्गेश चौहान के रूप गकी गई है, आसपास के लोगो ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
जब लाश को तालाब से बाहर निकाला तब मृतक के सिर पर गंभीर चोट नजर आ रही है। जिससे हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है, आपको बता दे कि मृतक दुर्गेश चौहान बीते सोमवार से अपने घर नहीं लौटा था, परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस आसपास के सी सी टीवी फुटेज खंगाल रही है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
BREAKING : कर्तव्य में गम्भीर लापरवाही बरतने वाले दो सहायक शिक्षक निलंबित
कोण्डागांव : कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी को कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के 02 सितम्बर सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रात्रि में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव परिसर स्थित आवासीय भवन अधीक्षिका निवास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी को उपस्थित होना पाया गया। इस सम्बंध में छात्रावास के कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित के प्रतिदिन रात्रि मंभ आने-जाने की पुष्टि भी की गई। चूंकि प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान में बालक आश्रम कारसिंग में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि महिलाओं-बालिकाओं के संरक्षण के संबंध में राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी समेकित कार्ययोजना के दिशा-निर्देश के तहत कन्या छात्रावास या आश्रमों में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किये जाने के उपरांत भी नीता मण्डावी प्रभारी अधीक्षका द्वारा नरसिंह मण्डावी को रात्रिकालीन प्रवेश के लिए नहीं रोका जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत विपरीत होने से गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है, अतएव नीता मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी वर्तमान प्रभारी अधीक्षका प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
BREAKING : राजिम कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी, चोर ने दानपेटी खाली कर नदी में फेंका
राजिम। गरियाबंद के राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर मंदिर की दानपेटी की चोरी कर ली और मंदिर परिसर से बाहर ले जाकर खोला दानपेटी को खोला और पैसे निकालकर दानपेटी नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर खोला। वहीं इसकी सुचना बड़ी करेली पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।
CG News : SSB के जवान ने खुद को गोली मारी...सर्विस राइफल को कनपटी पर रखकर चला दी गोली, 10 दिन में 3 जवानों ने की खुदकुशी
उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का होगा प्रयास उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए उपलब्ध करायी जाएगी जमीन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, उत्कल समाज के संत उदयनाथ महाराज और गगन बिहारी महाराज, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर सहित उत्कल गाड़ा समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने उत्कल गाड़ा समाज को नुआखाई की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नुआखाई के पांच दिन पहले ही समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन नुआखाई को लेकर उनके उत्साह और समाज की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि समाज बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। अपने बेटा-बेटियों को पढ़ाएं। युवा पीढ़ी नशा-पान की सामाजिक बुराई से दूर रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि समाज की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा हमारा पड़ोसी राज्य है। ओड़िशा के साथ छत्तीसगढ़ का गहरा नाता है। ओड़िशा के साथ हमारा गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। नुआखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्यौहार है, तो छत्तीसगढ़ में भी नुआखाई का बड़ा महत्व है। आदिवासी समाज भी नई फसल आने पर नुआखाई का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाता है। नुआखाई पर नई फसल घर ले जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इससे चावल और चुड़ा बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने पिछले आठ महीनों में नई सरकार द्वारा मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश के दौरे पर जाते हैं, तो लोगों का यह कहना रहता है कि राज्य सरकार सांय-सांय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने आठ माह में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा गया। राज्य सरकार ने 24.72 लाख किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। कल तीजा-पोरा पर्व के आयोजन पर 70 लाख से अधिक माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि रामलला योजना के अंतर्गत हर आठ-दस दिन में 850 श्रद्धालुओं को शासन के खर्च पर रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। वनवासी क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता की खरीदी 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा गया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। शराब, कोयला और नान घोटाले की भी जांच हो रही हैं। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।
उत्कल समाज के संत उदयनाथ महाराज और गगन बिहारी महाराज सहित विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज को नुआखाई की शुभकामनाएं दी। समाज के पदाधिकारियों ने समाज की मांगों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस अवसर पर उत्कल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
CG - एक ही परिवार की दो लड़कियों ने प्रेमियों को मिलने बुलाया घर...पकड़े जाने पर दोनों युवतियों ने खाया ज़हर, एक नाबालिग की मौत
जांजगीर। कोतवाली थाना इलाक़े के खोखरा गाँव में दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को मिलने के लिये घर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लड़कों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। इस बीच परिजनों के आने से नाबालिग लड़की और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।
कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में एनआईए की छापे मारी, शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली गिरफ्तार
इस स्कूल में नन्हे हाथों में किताबों की बजाय पकड़ाए जाते हैं झाड़ू...बच्चे करते हैं शौचालय की सफाई
जांजगीर-चांपा :- स्कूल को शिक्षा की मंदिर कहा जाता है जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है आज इस बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खेलवाड़ माता-पिता अपने बच्चों को उसके उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं वही दूसरे तरफ देखा जाये तो शा . प्रा. शा. डूडगा के प्रधान पाठक और शिक्षको द्वारा बच्चों के भविष्य को लेकर अच्छे शिक्षा देना चाहिए वहां बच्चों को झाड़ू पकड़ा कर शौचालय स्कूल परिसर की साफ सफाई से उसकी भविष्य को फोकस कर रहे हैं ।
सफाई कर्मी होते हुए भी बच्चों से स्कूल और शौचालय की साफ सफाई करवाई जा रही शिक्षा व्यवस्था है लचार बच्चे पढ़ेंगे क्या शिक्षा के नाम से पूरा शून्य है जहां बच्चों को सफाई कर्मी बनाया जा रहा हैं वहां शिक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है माता-पिता बच्चों का शिक्षा को लेकर हो रहे चिंतित प्रधान पाठक और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही से सैकड़ो बच्चों का भविष्य हो रहा खराब जो बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उन्हें उसे आज शौचालय सफाई करवाया जा रहा कलम किताब पकड़ने वाले नन्हे नन्हे बच्चों के हाथों में झाड़ू पकड़ाया और सफाई करवाया जा रहा प्रधान पाठक और शिक्षकों को कई बार जनप्रतिनिधियों और पालको द्वारा समझाईस दी गई हैं फिर भी प्रधान पाठक और शिक्षकों की मनमानी और बढ़ते जा रही है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों द्वारा ऐसे शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर कड़ी कार्यवाही करते है या नहीं
अभी जेल में ही रहेंगे विधायक देवेंद्र यादव,नहीं मिली जमानत
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब वे 9 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगे। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उनकी पेशी हुई। लगभग एक घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस ने जांच पूरी नहीं का हवाला देते हुए उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए कहा। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है।
सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। इसलिए हमनें जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है. इसके पहले कोर्ट में जाते समय उन्होंने कहा था कि, पुलिस के चालान पेश करने का इंतजार है। हम आज भी जमानत के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। पूरी स्थिति कोर्ट खुलने के बाद ही पता चलेगा कि, पुलिस आज चालान पेश कर रही है या नहीं।
17 अगस्त से न्यायिक रिमांड पर देवेंद्र यादव
उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायायिक हिरासत में हैं। उन पर 10 जून को हुए बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के मामले में शामिल होने का आरोप है। वहीं उनकी दो बार न्यायिक रिमांड की अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी थी।
18 से ज्यादा धाराओं के तहत अपराध दर्ज
आज तीसरी बार फिर से देवेंद्र यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर 18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों में लगी धाराओं के मुताबिक 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है
एक पेड़ मां के नाम
CG : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत...एक युवक की हालत गंभीर
जगदलपुर : जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां लामनी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम का जांच में जुट गई है।
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, 5 नशे के सौदागर गिरफ्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को GPM पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1.6 क्विंटल गांजा, 7 मोबाइल फोन और 2 चारपहिया वाहन समेंत कुल ₹53 लाख का जुमला बरामद कर जब्त किया गया।
जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम ने 2 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर हर्राटोला के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान, एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी 300 वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों, तुलसी शर्मा और उदय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों से पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर तीन और आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल, अनुज आदिले और अरुण चंद्रा शामिल हैं। एक अन्य आरोपी साजन मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ से पता चला कि तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्टर, खरीददार और डिस्ट्रीब्यूटर मध्यप्रदेश के हैं, जबकि पायलटिंग और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चंदेल के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी है।
CG - फर्जी अंकसूची से महिला ने विभाग में पाई नौकरी...दोनों महिलाओ के खिलाफ FIR दर्ज..!!
जशपुरनगर। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में दो महिलाओ के विरुद्ध सन्ना और बगीचा पुलिस ने धारा 420,467,468,471 के तहत अपराध दर्ज किया है।सन्ना के आइसीडीएस विभाग के परियोजना अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि 2022 - 23 में ग्राम पंचायत डुमर्कोना के धोरापाठ में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के बाद डुमरकोना निवासी माधवी बाई पति भागीरथी को नियुक्ति दी गई थी। ज़ब माधवी के कक्षा 12 वी की अंक सूची को सत्यापन के लिए सूरजपुर जिले के भैयाथान भेजा गया तो स्कूल के प्राचार्य ने उक्त अंक सूची को फर्जी बताया। धोरासाढ में नियुक्त माधुरी के अंक सूची को भी सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया था।
दोनों मामला सामने आने के बाद,जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने फर्जीवाडा कर नोकरी हासिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने माधवी और माधुरी को बर्खास्त करने और उनके स्थान पर दूसरा स्थान पाने वाली महिलाओ को नियुक्ति पत्र जारी कर मामले से पल्ला झाड लिया था। इससे भड़के जनजातीय सुरक्षा मंच ने एक बार फिर बैठक के बाद 12 सितंबर को सन्ना में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके बाद विभाग फर्जीवड़ा करने वाली दोनों महिलाओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की है।
दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर हुई मौत, सर के उड़े चिथड़े, वाहन चालक फरार...
गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बहन को तीजा के लिए लाने उसके ससुराल जा रहे दो सगे भाइयों की नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। मृतक नगरी के निवासी बताए जा रहे हैं।
गरियाबंद जिला मुख्यालय से देवभोग मार्ग में नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव की मौके पर मौत हो गई है। नगरी निवासी युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे, जिन्हें मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सर के चिथड़े उड़ गए, भेजा निकल कर कई फीट दूर तक छिटका गया था। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप, मानसिक रूप से कमजोर युवती से तीन युवकों ने किया कुकर्म
सक्ती : छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, वहीँ गैंगेरप का एक और मामला सक्ती जिले से सामने आ रहा है। यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.
पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया।
गणेश पंडाल को लेकर एडवाइजरी जारी, इन नियमों का करना होगा पालन
दुर्ग: जिले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा समस्त जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी जिला दुर्ग का मीटिंग लेकर एक युद्ध नशा के विरूद्ध अभियान को और सक्रिय करने निर्देशित किया गया तथा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में किसी प्रकार नशे की शिकायत नहीं मिलने तथा ड्रंक एण्ड ड्राईव की चेकिंग हेतु अभियान लगातार चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- गणेशोत्सव में प्रतिमा की सुरक्षा हेतु वालेन्टियर नियुक्त किया जावे एवं कम से कम दो की संख्या में हर समय उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान पर निगाह रखा जावे।
- इस बात का ध्यान रखे की बारिश होने पर पानी प्रतिमा पर न पड़े पानी से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखे।
- रात्रि में गणेश पंडाल के पास कम से कम 2 वालेन्टियर रहना अनिवार्य है। 05. कार्यक्रम स्थल मे क्लोज सर्किट टीव्ही आवश्यकतानुसार रखें।
5 . समिति के सदस्यों की सूचि व मोबाईल नंबर थाना में दी जावें।
- गणेश पंडाल के आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा कर उपस्थित नहीं होगा।
8 . गणेश पंडाल रोड में नहीं बनाया जायेगा एवं वाहनो को भी बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़ी न करें।
10 . अवैध बिजली कनेक्शन एवं बिजली के खुले हुए तारो पर अनिवार्य रूप से टेपींग
11 . पंडाल व विद्युत वायर के आस-पास झुले आदि नहीं लगाये।
CG : दोमुहानी चेक डेम में मिली महिला की लाश…रविवार को शनिचरी रपटा से लगाई थी छलांग
बिलासपुर – महिला की दोमुहानी चेक डेम में मिली लाश, नदी में तेज बहाव की वजह से घटना स्थल से 10 किलोमीटर दूर बह गई थी महिला, लगातार SDRF की टीम नदी में कर रही थी तलाश, बीते रविवार देर शाम शनिचरी रपटा से महिला ने अरपा नदी में लगाया था छलांग, ससुराल पक्ष के द्वारा लगाये गए चोरी के आरोप से क्षुब्ध थी साहिला चंद्राकर, पति से विवाद के बाद मायके में आकर रह रही थी मृतिका।
नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल आरोपियों में एक महिला और शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी भी शामिल है, जो इस ठगी के पीछे मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।
कैसे हुआ खुलासा?
पीड़िता देवकी ध्रुव, जो कि धमतरी जिले के ग्राम सांकरा की निवासी हैं, ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक साल पहले धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को इंटक का कार्यकर्ता बताया। उसने देवकी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा नामक महिला ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के लिए उनसे 1,50,000 रुपये की मांग की। देवकी ने 50,000 रुपये नगद और 40,000 रुपये फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए।
हालांकि, जब देवकी को समय पर नौकरी नहीं मिली और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तब उसने कई बार उनके ऑफिस में जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। 1 सितंबर को जब देवकी ने दूसरे नंबर से फोन किया, तो प्रीति शर्मा ने सीधे तौर पर कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगी, जो करना है कर लो।
20 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी
इस तरह से स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा ने देवचरण मानिकपुरी और अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। पीड़ितों की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुख्य साजिशकर्ता और गिरफ्तारियां
पुलिस की टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और पुलिस ने स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि खमतराई निवासी श्याम सुंदर राव, जो शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी है, उनके साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो इस अपराध से संबंधित है।
गिरफ्तार आरोपी
भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा (26 वर्ष) - निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा (29 वर्ष) - निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, नक्सलियों की कंपनी नंबर-2 से हुई जवानों की भिड़ंत
बीजापुर : नक्सल आपरेशंस से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने अब 9 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मताबिक नक्सलियों के PLGA की कंपनी नम्बर 2 के साथ जवानों की भिड़ंत हुई है। जवानों ने अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
एक ही भवन में दो संस्थान चलाने का मामला, डीईओ ने जांच समिति को भेजा नोटिस
बिलासपुर। मंगला में एक ही भवन और भूमि पर दो शैक्षणिक संस्थानों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। महर्षि यूनिवर्सिटी और महर्षि शिक्षा संस्थान द्वारा फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर शासन से मान्यता प्राप्त की गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच समिति का गठन किया था, लेकिन अब तक समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है, जिसके चलते डीईओ ने जांच दल के सदस्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मामला यह है कि महर्षि शिक्षा संस्थान मंगला, बिलासपुर में सत्र 2016-17 से डीएलएड पाठ्यक्रम का संचालन उसी भवन में किया जा रहा है, जहां महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी भी संचालित हो रही है। दोनों संस्थान एक ही भूमि, भवन और प्राध्यापकों के दस्तावेज़ों के आधार पर अलग-अलग संस्थान होने का दावा कर डीएलएड पाठ्यक्रम की मान्यता ले रहे हैं। यह माध्यमिक शिक्षा मंडल और एससीईआरटी के नियमों का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि एक ही भवन और प्राध्यापकों से दो संस्थानों का संचालन अवैध है।
शिकायत के बाद डीईओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति में शामिल शिक्षकों निशा तिवारी (शास. बालक उच्चतर मा.वि. सरकंडा), डॉ. रेणु बढेरा (प्राचार्य, शास. हाई. स्कूल इटवापाली), और रघुवीर सिंह राठौर (सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर) को दो बार समय देकर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।
डीईओ ने जांच दल के सदस्यों को दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और विलंब का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्हें हिदायत दी गई है कि जांच कार्य में और देरी न हो, अन्यथा वे स्वयं इसके लिए जवाबदेह होंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कदम उठाया है, ताकि इस अवैध और गैरकानूनी कृत्य पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़ में 17 बंदरों की गोली मारकर हुई हत्या? वन विभाग ने शुरू की जांच
बेमेतरा । जिले के एक गांव में 17 बंदरों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें भरमार बंदूक से गोली मार दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचने के बजाय गांव के सरपंच और कोटवार से चर्चा कर वापस लौटने का फैसला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सीसीएफ डॉ. केएच मियाचियो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलगांव के पंच सीताराम वर्मा के मुताबिक, बंदरों को मारने की घटना बुधवार की है। पंच के अनुसार, उसने गांव में देखा, किसी दूसरे शहर से आए दो शिकारी बंदरों पर भरमार बंदूक से फायर कर रहे थे। पूछने पर उसने बताया कि उसे बंदरों को भगाने तथा मारने के लिए कहा गया है। इस वजह से वे बंदरों को मार रहे हैं। इसके बाद सीताराम ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों शिकारियों को बंदरों पर फायर करने से रोका और घटना की जानकारी वन अफसरों को दी।
दो दिन बाद पहुंचे वन अफसर
सीताराम के मुताबिक, घटना की जानकारी वन विभाग के अफसरों को तत्काल दे दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को वन विभाग के अफसर घटनास्थल पहुंचने के बजाय गांव के सरपंच, कोटवार तथा अन्य के साथ बैठक कर वापस लौट गए। इसके बाद पंच ने घटना की जानकारी पुनः अफसरों को दी। तब दुर्ग डीएफओ के नेतृत्व में वनकर्मी तथा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया।
गांववासी बदबू से परेशान
सीताराम के अनुसार, मामला वन अपराध से जुड़ा है, इस वजह से मृत बंदरों का उन लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं किया, जिसके चलते गांव के लोग दो दिन तक बदबू से परेशान होते रहे। स्थिति ऐसी थी कि पुरुष और महिलाएं निस्तारी के लिए तालाब तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
इसलिए बंदरों को मौत की घाट उतारा
दुर्ग सीसीएफ के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस वजह से बंदरों को मारा गया। इसकी जांच दुर्ग तथा कवर्धा डीएफओ को दी गई है। मामले की बिसरा जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखिए लिस्ट कहीं आपका ट्रेन तो शामिल नहीं
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर रेलवे ने बढ़ा दी है, दरअसल, जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाना है। जिस वजह से 8 ट्रेनें फिर रद्द हुई। 17 से 27 सितंबर 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) ट्रेनों को रद्द किया गया है।
CG Train canceled रद्द होने वाली गाडियां:-
- 01. दिनांक 18, 20, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 02. दिनांक 19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 03. दिनांक 19, 22, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11753 रीवा- इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 04. दिनांक 18, 21, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11754 इतवारी- रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05. दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 06. दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को चांदा फोर्ड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22173 चांदा फोर्ड-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 07. दिनांक 19 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 संतरागाछी जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 08. दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
CG - एक स्कूल ऐसा भी : जहां एक भी छात्र नहीं, लेकिन पदस्थ हैं तीन शिक्षक, बैठे-बैठे कुर्सी तोड़ रहे तीनों मास्टर
जशपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल को लेकर बड़ी विडंबना है। कहीं स्कूलों में सरप्लस शिक्षक पदस्थ कर दिये गये हैं, कहीं बच्चों के बावजूद शिक्षकों की तैनाती कर दी गयी है। किसी स्कूल में छात्रों के बावजूद शिक्षक नहीं है, तो कहीं बच्चों के अनुपात में शिक्षकों को टोटा है।
जशपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला हलबोहा में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया। इस विद्यालय में पहली से पांचवी कक्षा तक इस साल एक भी बच्चों का एडमिशन नहीं लिया है। जबकि यहां एक हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक पदस्थ हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस स्कूल को मर्ज करने की मांग की है।
दरअसल, ग्राम पंचायत दीवानपुर के हलबोला में शासकीय प्राथमिक शाला का है। जहां पर प्रायमरी कक्षाओं में इस साल एक भी बच्चों का एडमिशन नहीं लिया है। इस विधालय में तीन टीचर पदस्थ हैं, जिनमें एक प्रधान पाठक राजेश कुमार दिवाकर, और दो सहायक शिक्षिका तिलोतमा सिदार एवं अनुपमा पैकरा शामिल हैं। शासन जहां बच्चों के लिए प्रति माह लाखों रुपए शिक्षकों के वेतन, मध्यान्ह भोजन समेत सहायिका एवं स्वीपर के वेतन पर खर्च करती है। पर यहां शासन का लाखों रुपयों की बर्बादी होती दिख रही है।
CG - रफ्तार का शौक पड़ा भारी, वीडियो बना रहा था बाइक यूट्यूबर, फिर ऐसा कुछ हुआ की हो गई मौत, दोस्त की हालत गंभीर…..
*रहें सावधान*
*शौक के लिए अपनी जान को जोखिम में ना डालें*
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हादसे में यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की मौत हो गई है। यूट्यूबर अपनी BENELLI 600i बाइक पर सवार होकर वीडियो बनाते जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यूट्यूबर का एक और साथी घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर बाईपास मार्ग पर हुई है।
वीडियो बनाने जा रहा था
स्पोर्ट्स बाइक से मोहनीश कुमार अपने दोस्त के साथ यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने जा रहा था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जाकर हर रविवार वीडियो बनाकर अपलोड करता था।
बाइक के उड़े परखच्चे
पुलिस ने बताया कि,गाड़ी बहुत ज्यादा रफ्तार में रही होगी, जिससे गाड़ी का टायर तक टुकड़ों में बट गया है। मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। वीडियो बनाने के लिए निकला था, जो वापस लौट नहीं सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG: आखिर क्यों, ग्रामीण शव रास्ते पर रखकर कर रहे आंदोलन ? जानें
जांजगीर चाँम्पा : अकलतरा पोड़ी दल्हा थाना अकलतरा में सतनामी समाज के लोगो ने रास्ते में शव रखकर श्मशान भूमि में रास्ते की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि सतनामी समाज द्वारा श्मशान भूमि की मांग पिछले कई साल से किया जा रहा है. लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांग को अनसुना कर रहा है।गौरतलब है पिछले 4 जुलाई को एक महिला की मौत के बाद पानी भरे खेतो से होकर अंतिम संस्कार के लिए गुजरते लोगो के विडियो ने लोगो को झकझोर दिया था और प्रशासन ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन भी दिया है। कल रात फिर से एक मौत हो गयी और श्मशान जाने के रास्ता खेतो से होकर गुजरती है. जिसमें वर्तमान मे फसल खड़ी है साथ ही खेतो को तारो से घेर दिया गया है.
ऐसे में शमशान जाना बहुत तकलीफ देह है. फिलहाल इस मामले को लेकर लोगो में गुस्सा चरम पर है। वहीं मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने आंदोलकारियों की मांग को मानते हुए शव के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित जगह दिलाया उसके बाद आंदोलन समाप्त करते हुए चक्काजाम बंद किया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
CG - भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुये थे सभी आरोपी, पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली
भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुये थे सभी आरोपी
पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
आरोपियो ने सोने का चैन,अंगुठी एवं कान का झुमका व कनौती लेकर हुये थे फरार
मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का
आरोपी :- इस्लाम मोहम्मद पिता कलवा उम्र 42 साल नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना ननौता,जिला सहारनपुर उ0प्र0
जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में भगवान दर्शन के नाम पर सोने के जेवरात लेकर हुये फरार हुये आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो प्रार्थिया चंदा जैन निवासी जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई किक दिनांक 29.06.2024 के सुबह पुजा करके वापस पैदल आ रही थी कि संजय मार्केट के पास दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया को अपनी बातो में उलझाकर हरिद्वार से आये है, भगवान का दर्शन करायेगें कहकर अपनी बातो में उलझाकर प्रार्थिया के पहने हुये गहने सोने का चैन,अंगुठी, एवं कान का झुमका व कनौटी कीमती 94,000 रूपये को धोखधडी कर जेवरात लेकर फरार हो गये है कि रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी 420,34 भादवि0,112 भा0न्या0सं0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।
CG : टीका लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत... मचा हड़कंप
बिलासपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के ग्राम पंचायत पटैता कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मौत की खबर आ रही है। आप को बता दें की दोनो नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टिका लगने के बाद 30 अगस्ता को एक शिशु की मृत्यु हुई व दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचे । जहाँ सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि टिका के बाद दोनो शिशुओं की मृत्यु होने का मामला आया है। दोनो शिशुओं की मृत्यु किन कारणों से हुई है जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। पटैता के कोरीपारा में टोटल 7 शिशुओं को टिका लगाया गया था। 5 शिशुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये है जिसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है
जल संसाधन विभाग के विवादस्पद अभियंता आखिरकार हुए निलंबित… जानिये क्या है मामला…
जशपुर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को निलंबित कर दिया गया है। अवकाश में रहने के बाद स्वयं का वेतन आहरण करने जैसे आर्थिक अनियमिताओं और शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के चलते उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग रविंद्र मढ़कर ने कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर निर्धारित किया गया है।
तीन सदस्यीय समिति ने की जांच
विजय जामनिक के खिलाफ बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराये स्वयं का वेतन आहरण करने संबंधी आर्थिक अनियमितता तथा शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के बिन्दुओं तथा विभिन्न शिकायतों की जांच तीन सदस्यीय जांच समिति से कराई गई।
जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन में उल्लेख है कि विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, जशपुर द्वारा निर्माण कार्यों तथा इनसे संबंधित प्रशासकीय स्वीकृति, मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा बैठक दिनांक 08, 09 एवं 10 जुलाई, 2024 में संभागाधीन समस्त प्रकरणों की प्रगति प्रगति अत्यंत दयनीय होने तथा जामनिक के विरुद्ध लगाये गये सभी आरोप सही पाया गया। जामनिक द्वारा संभाग अंतर्गत कार्यों में स्वेच्छाचारिता व पदीय दायित्वों से बाहर जाकर शासन एवं अन्य स्तर पर अनावश्यक पत्राचार कर छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन किया गया।
उपर्युक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन एतद्वारा विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग जशपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) निहित प्रावधानांतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर निधारित किया जाता है।

हाईकोर्ट को गलत जानकारी देने का आरोप
बीते दिनों जामनिक उस समय चर्चा में आये जब उन्होंने सरगुजा संभाग में हुए अपने ट्रांसफर को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अपनी याचिका में उन्होंने न्यायालय को बताया था कि उनकी सेवा निवृति को कुछ महीने ही शेष है, इसलिए उनका ट्रांसफर नियम के विपरीत है। इसी आधार पर उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश मिल गया था।
इसके बाद इंटरनेट मिडिया में विभाग को जामनीक द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मिडिया में वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने रिकार्ड में गड़बड़ी का दावा करते हुए बताया था कि उनकी सेवा निवृत्ति में एक साल का समय बचा हुआ है। उन्होंने अपनी जन्मतिथि को एक साल के बाद का बताया था। इसके विपरीत उन्होंने हाई कोर्ट को विभाग में दर्ज जन्मतिथि को ही बताकर स्टे ले लिया। इसके अलावा अभी कुछ ही दिनों पहले उन्होंने विभाग को लिखे पत्र में शिकायत की थी कि उनके कार्यालय में आये तीन कथित जांच अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज की मूल प्रति को गायब कर दिया है।
BIG BREAKING : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर...जानिए क्या है पूरा मामला
जांजगीर : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बोंगा पार में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि बीती रात पंचराम यादव ने पत्नी और दो बेटों के साथ विषपान कर लिया, जिसके बाद पंचराम उसकी पत्नी और एक पुत्र की मौत तत्काल हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में उसके दूसरे पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करने वाला पंचराम कर्ज के बोझ तले दबा था, शायद यही वजह है,कि उसने अपने ही हाथों अपना पूरा परिवार समाप्त कर लिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम
:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।
CG - ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का कराया गैंगरेप, पहले मिलने बुलाया, फिर दोस्तों संग शराब पार्टी कर गर्लफ्रेंड संग किया सामूहिक दुष्कर्म
भिलाई। प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर ब्वायफ्रेंड ने लड़की के साथ सेक्स संबंध बनाया, बाद में अपने दो दोस्तों से भी अपनी प्रेमिका का रेप कराया। छत्तीसगढ़ में रेप की ये बड़ी घटना भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत की बतायी जा रही है। पुलिस ने ब्वायफ्रेंड सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने प्रेमिका को सुनसान इलाके पर मिलने बुलाया। इस दौरान युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया।
सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, चार-चार किलो की तीन आईईडी बरामद...
बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 168 ई कंपनी मोकुर की टीम ने पेद्दागेलूर क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन चार-चार किलो वजनी आईईडी बरामद किए।
पंचम दीक्षांत समारोह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय…देखिये LIVE
बिलासपुर – राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
देखिये live…..
बलौदाबाजार में आगजनी और तोड़फोड़ का मामला : पुलिस ने किया 2500 पेज का चालान पेश, 356 आरोपियों में से इतने लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा, आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया, जिसमें जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज हैं । पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है । वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया
आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज का चालान पेश किया है । बता दें कि जिले की इस आगजनी हिंसा में शासन को 13 करोड़ की क्षति हुई थी । वहीं पुलिस अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर चुकी है । पूरे अपराधों मे शामिल अभियुक्तों की बात करें तो 356 आरोपी हैं । अभी भी इस घटना की जांच जारी है और तकनीकी टीम का सहारा लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की जांच करने दस्तावेज बनाने में ही लगभग 70 विवेचकों ने दिन रात मेहनत की है, जिसका परिणाम है कि इतनी बड़ी घटना का हम साक्ष्य संकलन के साथ दस्तावेज बनाने में कामयाब हुए हैं । कम समय में लगातार चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रहे हैं अभी भी जांच प्रक्रिया प्रारंभ है ।
यह है पूरा मामला
जिले के गिरौदपुरी से लगे ग्राम महकोनी में 15 व 16 मई की दरम्यान रात अमरगुफा के जैतखाम काटे जाने के बाद सतनामी समाज का गुस्सा फुटा था और पुलिस ने आनन फानन में बिहार के तीन मजदूरों को आरोपी बनाकर न्यायालय में पेश कर मामले का पटाक्षेप किया था, पर समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और सीबीआई जांच की मांग की । धीरे – धीरे यह क्रोध ज्वालामुखी बन गया और 10 जून को आगजनी की घटना घटी, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी । इस पूरे घटनाक्रम को किसने तुल दिया, किसका मार्गदर्शन रहा, किसने बाहरी लोगों को बुलाया, किसने इतने बड़े आयोजन के लिए चंदा दिया और किसने भीड़ को इस तरह के कार्य के लिए उकसाया, यह जांच का विषय है ।फिलहाल घटना के बाद शासन-प्रशासन जांच में जुटी. अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी के साथ भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शामिल हैं, जो अभी जेल के सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में हैं । इस मामले में राज्य की दो प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस एक – दूसरे के ऊपर लगातार आरोप लगा रहे हैं ।
CG - रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें...छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें हुई रद्द...यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!
बिलासपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम ही ले रही है । रेलवे बीते तीन महीने में 350 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर चुका है। अब बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया- रायगढ़ सेक्शन में चौथी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य को लेकर 18 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है। इसके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने के साथ 3 ट्रेनों को रास्ते में समाप्त किया गया है। यह कार्य 10 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने से हावड़ा जाने वाली ट्रेन प्रभावित होगी। 6 मेमू स्पेशल के भी रद्द होने से रायगढ़, टाटानगर व इतवारी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितंबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर – टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 13, 17 एवं 20 सितम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 14, 17 एवं 21 सितम्बर, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 14 एवं 21 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा–पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 09, 12, 16 एवं 19 सितम्बर, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 11, 14, 18 एवं 21 सितम्बर, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं बिलासपुर से ही 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बनकर गोंदिया के लिए रवाना होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19 एवं 21 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन– रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 12, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 23 सितम्बर, 2024 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान यह बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपैड बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे है।
हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी. एन वाजपेयी,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उद्यानिकी विभाग, राशन कार्ड की नवनीकरण कार्याे सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्यवन और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी को उत्साह के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी क्षेत्रों में कबीरधाम जिले की पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिले के सभी अधिकारी इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिक शिकायत मिली है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए 24 घंटे आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, राशन मूलभूत आवश्यकता में शामिल है। यह सभी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर दौरा करें और वास्तविक वस्तु स्थिति की जानकारी लें। जिससे वहां की कमियों को पहचान कर पूरा किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने और प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य नल के माध्यम से हर घर जल पहुंचाना है। इस योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर पूर्ण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने जिले में खेती किसानी के संबंध में वर्षा और खाद उपलब्धता की जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के विभिन्नि विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति के संबंध में विभागवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख 83 हजार 704 राशन कार्ड प्रचलित है। जनवरी 2024 से अब तक 5 हजार 829 नवीन राशन कार्ड बनाया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 लाख 29 हजार 613 कनेक्शन जारी किया गया है। जिले में 108 धान उर्पाजन केन्द्रों में माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले के 43 हजार 419 किसानों को वर्ष 2014-15 के तहत 57 करोड़ 92 लाख 28 हजार रूपए और 42 हजार 944 किसानों को वर्ष 2015-16 के तहत 61 करोड़ 30 लाख 79 हजार रूपए बोनस राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 69 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।
इस दौरान कलेक्टर महोबे ने केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और उसके प्रगति की जानकारी दी। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विभागों के प्रारंभ, अप्रारंभ और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक अशोक साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, रूपेश जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप अग्रवाल, सहित सर्व जनपद अध्यक्ष, सर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार⚡⚡⚡ शासकीय उचित मूल्य के दुकान में हेरफेर करने वाले 2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में दोनो आरोपियों द्वारा अलग-अलग दुकानों में कुल 42 लाख रू. का राशन सामाग्री का किये हैं गबन
प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी वर्मा ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त भाजपा मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को प्रदेश में होने जा रहे सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है।
CG NEWS : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
कापू : धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कड़े से पीटकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर मिलते ही कापू थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों साथ में खाना खा रहें थे और शराब का सेवन कर रहें थे तभी विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने मेटल के कड़े से बड़े भाई की हत्या कर दी।
CG - नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता, महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर..
सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक महिला सहित कुल 5 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है।यह आत्मसमर्पण नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस कैंपों के निर्माण की वजह से हुआ है। इन नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में पोलमपल्ली थाना बल, 208 कोबरा बटालियन और 188 बटालियन के जवानों की विशेष भूमिका रही।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के इस कदम को सुरक्षा बलों के प्रभावी रणनीतिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं।

