सियासत
सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता का एलान, CM ने की एक-एक लाख देने की घोषणा
उत्तरकाशी से सिलक्यारा टनल हादसे के 17वें दिन आखिरकार रेस्क्यू में सफलता मिल ही गई और सभी 41 मजदूरों ने जिंदगी की ये जंग जीत ली. रेस्क्यू टीमों को काफी मशक्कत के बाद मंगलवार रात को ये सफलता मिली. अब सभी 41 मजदूरों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने इन मजदूरों के लिए 1 लाख रुपये आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। राज्य सरकार ने टनल के बाहर स्थानीय देवता बाबा बौखनाग का मंदिर बनाने का भी ऐलान किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई ख़ुशी
पीएम उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।
Aaj ka Panchang 29 October 2023: आज से हो रहा है कार्तिक माह का शुभारंभ, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 29 October 2023: आज यानी 29 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।
आज का पंचांग ( Panchang 29 October 2023)
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त - रात 11 बजकर 54 मिनट तक
नक्षत्र - भरणी
ऋतु - हेमंत
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर से 39 बजकर 06 बजकर 04 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक
त्रिपुष्कर योग - 30 अक्टूबर, सुबह 04 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 31 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से 04 बजकर 15 मिनट तक
भद्रा - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 38 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय - शाम 05 बजकर 56 मिनट से
चन्द्रास्त - सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर
चन्द्र राशि - मेष
Aaj ka Rashifal 29 November 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Rashifal 29 November 2023: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 29 नवंबर 2023, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल में बताया गया है कि आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलता है. वहीं कुछ कुछ राशियों को आज कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करने की सलाह दी जाती है.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन विद्या प्राप्ति की मुश्किलें खत्म होंगी. सलाह दी जाती है कि आज बड़ों की बातों को नजरंदाज न करें. साथ ही पेट की समस्या बढ़ सकती है. आज का शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज सहयोगियों से बात ना बिगाड़ें. साथ ही आज नौकरी के योग मजबूत होंगे. आज के दिन सुबह के समय योग ध्यान करें. आज का शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक आज अपनी सोच सकारात्मक रखें. साथ ही आज व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज के दिन कार्य क्षेत्र में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग- सफेद
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को नई योजना से धन का लाभ होगा. आज रिश्तों में किसी से धोखा न करें. राहत की बात यह रहेगी कि आज पुरानी बीमारी खत्म होगी. आज का शुभ रंग- लाल
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को अपने आप पर भरोसा रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही आज के फिन तामसिक भोजन से परहेज करें. आज व्यापार में सफलता का योग है. आज का शुभ रंग- गेरुआ
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को आज के दिन मित्रों और पड़ोसियों का साथ मिलेगा. आज अपना प्रयास जारी रखें. साथ छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. आज का शुभ रंग- सुनहरी
तुला राशि: तुला राशि के जातक आज के दिन आजीविका में बदलाव ना करें. साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें. आज अपने मित्रों की मदद जरूर करें. आज का शुभ रंग- आसमानी
वृश्चिक राशि: तुला राशि के जातकों के मानसिक स्थिति में सुधार होगा. आज के दिन मित्र से अलगाव खत्म होगा. साथ ही आज रुका हुआ धन मिलेगा. आज का शुभ रंग- पीला
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को पुराने संबंधों से फायदा होगा. आज नए अवसर की प्राप्ति होगी, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है. सलाह दी जाती है कि शाम तक व्यापार में उधार ना दें. आज का शुभ रंग- गेरुआ
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के व्यापारिक रिश्तों में मधुरता आएगी. आज अपनों से बिगड़ी बात बनेगी. साथ ही रुके काम में सफलता मिलेगी. आज का शुभ रंग- गेरुआ
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है. आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें. साथ ही व्यापार में सहयोगी का साथ मिलेगा. आज का शुभ रंग- कत्थई
मीन राशि: मीन राशि के जातक जो आध्यात्म से जुड़े हैं, उन्हें आज के दिन लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन पिता से झगड़ा ना करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. साथ ही नौकरी में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग- जामुनी
BJP के सारे दिग्गज चुनाव हार रहे हैं, छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी : सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : तीन दिसंबर को जैसे ही चुनाव परिणाम आयेगे भाजपा क़े अनेक दिग्गज नेता धाराशायी हो जायेगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से चुनाव हारने वाली है भाजपा क़े अनेको दिग्गज नेता रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अरुण साव, नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, राजेश मूणत जैसे नेता चुनाव हार रहे है।
उन्होंने कहा, चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी क़े छत्तीसगढ़ क़े नेताओं पर उनके आलाकमान नें भी भरोसा नहीं जताया पूरे चुनाव मे भाजपा मे छत्तीसगढ़ का एक भी ऐसा नेता नहीं था जिसने पूरे राज्य मे चुनाव प्रचार क़े लिए भेजा गया हो सारे क़े सारे दिग्गज भाजपाई अपने ही सीटों पर फंसे पड़े थे। भाजपा क़े प्रदेश अध्यक्ष तो पूरे चुनाव प्रचार क़े दौरान अपनी विधानसभा से बाहर निकलने कि हिम्मत नहीं दिखा पाए अजय चंद्राकर जैसे बड़बोले नेता कुरुद मे चुनाव हार रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला नें कहा कि भाजपा क़े विपरीत कांग्रेस मजबूती से अपने राज्य के नेतृत्व को आगे कर चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें पूरे राज्य कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो मे धुंआधार सभा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य क़े अकेले नेता थे जिनकी प्रचार मे पूरे प्रदेश मे मांग थी। भाजपा क़े डेढ़ दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री और आधादर्जन मुख्यमंत्री तो नुक्कड्सभाओ को सम्बोधित कर क़े गए।
भाजपा क़े चाणक्य मानें जाने वाले अमित शाह क़े कार्यक्रम मे राजधानी मे दीनदयाल स्टेडियम भी पूरा नहीं भर पाया। कांग्रेस क़े पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी नें देश की सबसे बड़ी युवाओं की सभा किया जिसमें 3 लाख से अधिक युवा इकट्ठा हुए। कांग्रेस अध्यक्ष माल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गाँधी की ऐतिहासिक सभाओ क़े सामने प्रधानमंत्री मोदी की सभाए फीकी रही। चुनाव क़े दौरान ही जनता क़े मूड से साफ हो गया था की राज्य मे फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
17 दिन बाद मिली नई जिंदगी... सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर बाहर निकाले गए, जानें कैसे सफल हुआ ऑपरेशन
Silkyara Tunnel: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है. पहले दो मजदूरों को सुरंग से निकाला गया. इसके बाद बारी-बारी से सभी को सुरंग से निकालने की प्रक्रिया जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम दोपहर बाद सुरंग के अंदर पहुंची और मजदूरों को बाहर निकालकर लाई. सुरंग से बाहर आते ही एंबुलेंस के जरिए सभी श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.
इससे पहले, उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में बचाव कर्मियों ने मंगलवार को मलबे के अंदर 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा किया और फिर बचाव पाइप के अंतिम हिस्से को ड्रिल करके बनाए गए रास्ते से भीतर डाल दिया गया. इसी पाइप के जरिए ही 76 दिन से सुरंग में फंसे मजदूर बाहर निकल सके हैं. सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे.
कैसे हुआ कमाल?
सिलक्यारा में रेस्क्यू टीम ने श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रैट-होल खनन तकनीक का उपयोग किया और वो काम कर दिखाया, जो बड़ी-बड़ी आधुनिक मशीनें नहीं कर पाईं. पहले मजदूरों को निकालने के लिए ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही थी, जो मलबे में फंस गई थी. इसके बाद सोमवार को ‘रैट-होल’ खनन तकनीक का उपयोग करके हाथ से मलबे को हटाना शुरू किया गया.
जल्द बाहर आ सकते है टनल में 17 दिनों से फंसे मजदूर, सीढ़ी-रस्सी लेकर अंदर गई रेस्क्यू टीम
उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूर अब किसी भी वक्त बाहर निकाले जा सकते हैं। यहां मलबे के बीच से रास्ता बनाने में जुटे रैट माइनर्स इन मजदूरों के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उधर टनल के अंदर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा इन मजदूरों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के लिए वहां 41 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम भी टनल के अंदर गई है। इस बीच इन मजदूरों के परिजनों को भी गर्म कपड़ लेकर टनल के पास बुलाया गया है।
इस पूरे बचाव अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपडेट लेते रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कई बार घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और मजदूरों से बातचीत की. मजदूरों को पिछले 17 दिनों से पाइप के जरिए भोजन-पानी, दवा पहुंचाई जा रही थी।
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी टनल के पास पहुंचे
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी टनल के पास पहुंच चुके हैं. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी टनल के अंदर पहुंचे हुए हैं. टनल के बाहर स्थानीय लोगों के साथ-साथ मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हुए हैं।
एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार
सुरंग से निकले मजदूरों को ले जाने वाली एंबुलेंस के रास्ते के लिए कॉरिडोर तैयार किया गया है. मजदूरों को बाहर निकलते ही अस्पताल भेजा जाएगा।
टनल के अंदर पहुंचाए जा रहे हैं काले चश्मे
टनल के अंदर गद्दा, स्ट्रेचर और काले चश्मे भेजे गए हैं. किसी भी वक्त मजदूर बाहर आ सकते हैं. जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. टनल के बाहर स्थानीय लोगों की भी भीड़ एकत्रित हो गई है।
उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल-कुछ देर में मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू
उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में बीते 17 दिनों से चल रही खुदाई पूरी हो चुकी है थोड़ी देर में मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
Elections: तेलंगाना में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 30 नवंबर को वोटिंग, आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत
नई दिल्ली/हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए के लिए मंगलवार 28 नवंबर प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने पूूरी ताकत झोंकी हैं।
सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस के शीर्ष नेतृत्व अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे हैं। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा।
राहुल और प्रियंका का रोड शो
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आज तेलंगाना में जनसभा और रोड शो करने जा रहे हैं। प्रियंका आज जहीराबाद में सुबह 11 बजे जनसभा करेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक वह रोड शो और पब्लिक मीटिंग में हिस्सा लेगी।
राहुल गांधी आज एक रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हैदराबाद के नामपल्ली में उनकी जनसभा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। इसे बाद दोपहर 2 बजे से चौरास्ता, मल्काजगिरि के आनंद बाग तक रोड शो होगा।
119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान, 3 को मतगणना
तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां अभी सत्ता में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) है। प्रदेश की कमान के. चंद्रशेखर राव के हाथों में है। वहीं, बीजेपी विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करके दक्षिण भारत में अपना खाता खोलना चाहती है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
Today Gold-Silver Price 2023: सोने में आई बढ़ोत्तरी, वही दूसरी तरफ चांदी के दाम में हुई गिरावट, जाने क्या है आज का ताजा भाव…..
Today Gold-Silver Price 2023: सोने चांदी के दाम में मंगलवार को अच्छी खासी एक्शन देखने को मिली. घरेलू बाजार हो या फिर ग्लोबल मार्केट दोनों ही मार्केट में मिलाजुला कारोबार है. डॉलर में गिरावट से सोने में उछाल देखने को मिल रही. लेकिन निवेशकों की नजर US FED का ब्याज दरों पर एक्शन पर है घरेलू बाजार में सोना-घरेलू वायदा बाजार पर सोने में उछाल देखने को मिल रही. MCX पर सोने की कीमत 100 रुपए की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा.
10 ग्राम सोने का भाव 61637 रुपए पर पहुंच गया है.दूसरी ओर चांदी की कीमत 150 रुपए गिर गई है. MCX पर चांदी की कीमत 74652 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी-इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन है. कॉमैक्स पर सोने का भाव डॉलर में गिरावट के चलते चढ़ गया है.
फिलहाल सोना 2010 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर चांदी 24.63 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही.
बिल्ली को बचाने में 8वीं मंजिल से गिरी महिला, मौत
कोलकाता। तिरपाल में फंसी पालतू बिल्ली को बचाने के चक्कर में कोलकाता की एक महिला की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बिल्ली इमारत के टॉप फ्लोर पर लगे शामियाने में फंस गई थी और महिला उसे निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वह 8वीं मंजिल से गिरी तो नीचे आ पहुंची। अंजना दास का खून से सना शव दो इमारतों के बीच में पड़ा पाया गया। परिवार एक महीने पहले ही इस फ्लैट में किराये पर रहने आया था।
जानकारी के अनुसार कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे लेव एवेन्यू रोड पर स्थित सोसायटी के गार्डों और अन्य लोगों ने धड़ाम से कोई चीज गिरने की आवाज सुनी। इस पर लोग दौड़े तो अंजना दास को जमीन पर गिरा पाया। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं जिस बिल्ली को बचाने के चक्कर में अंजना नीचे आ गिरी थी, उसे इमारत में मौजूद लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि अंजना अपनी बिल्ली की रविवार शाम से ही तलाश कर रही थी। मृतक बिल्ली को करीब डेढ़ महीने पहले घर लेकर आई थीं, जिनसे हाल ही में तीन बच्चों को भी जन्म दिया था। पड़ोसी ने बताया कि अंजना यहां अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती थीं। वह एक महीने यहां किराये पर आई थीं।
संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से, कई अहम बिलों पर चर्चा
नई दिल्ली।संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी, जो 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इसी के बाद अगले दिन यानी कि 4 तारीख से सत्र शुरू होगा। सत्र शुरु होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी 2 दिसंबर को 11 बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित करेंगे। इन बैठकों में कई अहम बिल सदन के सामने आने की संभावना है।
सर्वदलीय बैठक बुलाई गई
इस बार 3 दिसंबर को पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की घोषणा के मद्देनजर संसदीय सत्र से दो दिन पहले सभी दलों के साथ बैठक की जाएगी। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट भी इस सत्र में लोकसभा में पेश की जाएगी। पैनल द्वारा अनुशंसित बहिष्कार के प्रभावी होने से पहले रिपोर्ट को सदन द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए।
कितने दिन चलेंगी बैठकें
ये बैठकें 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक 15 बैठकों के साथ कुल 19 दिनों तक चलेंगी। इन बैठकों में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। इन बिलों से जुड़ी तीन रिपोर्ट पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के पास पहुंच चुकी हैं। इसी तरह संसद में लंबित मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े विधेयकों पर भी इन बैठकों में चर्चा होगी।
महिला अफसर से रेप और कत्ल की कोशिश, 25 हजार का इनामी फरार नायब तहसीलदार गिरफ्तार
बस्ती : बस्ती जिले में महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले की कोशिश करने का आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल को पुलिस ने सोमवार को सदर कोतवाली के रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं हुई है. नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल ने कोतवाली में सरेंडर किया है.
बता दें कि महिला अधिकारी के आवास में जबरन घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, हत्या की कोशिश, मारपीट और अपशब्द कहने के आरोपी निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के रिश्तेदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दबाव बनाने की कोशिश की थी. इसके तहत आरोपी की मदद करने के आरोप में परिवार वालों के अलावा कई रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था.
इनमें आरोपी के साले विश्वम नारायण और ससुर प्रसिद्ध नारायण निवासी दिव्य नगर, खोराबार, गोरखपुर को कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात आठ बजे गिरफ्तार कर लिया था. साले और ससुर को रविवार को अदालत में पेश किया गया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था.
महिला अफसर के साथ उनके सरकारी आवास में घुसकर रेप और हत्या की कोशिश के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. विशाखा कमेटी की उस रिपोर्ट को एसपी ने खारिज कर दिया है. जिसमें आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को क्लीन चिट देने की कोशिश की गई और पीड़ित महिला अफसर के चरित्र पर सवाल उठाए गए.
आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया. साथ ही पुलिस की 6 टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए बस्ती से दिल्ली तक खाक छान रही थी. इसी बीच एसपी बस्ती की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि पुलिस की जांच में आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम दोषी पाए गए हैं और उन्होंने विशाखा की जांच टीम को गलत बयान दिया था. बस्ती पुलिस की तरफ से जारी इस बयान के बाद पूरा मामला और उलझ गया है. अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि डीएम के नेतृत्व में बनी विशाखा टीम ने क्या प्रभाव में रिपोर्ट लिखी थी? आखिर एक महिला अफसर के चरित्र पर टीम ने किस आधार पर सवाल खड़े किए?
विशाखा की रिपोर्ट में पीड़ित महिला अफसर के आवास पर बलरामपुर के किसी युवक की मौजूदगी दर्शाई गई थी. टीम ने जांच में पाया था कि महिला अफसर से उसके संबंध हैं और उस दिन आवास पर युवक से महिला अधिकारी का झगड़ा हो रहा था. जिसे सुनकर आरोपी अफसर बीचबचाव करने गए थे. मगर उनके आने की आहट पर वह भाग गया. जिसे पकड़ने के लिए वे दौड़े और उनकी चप्पल महिला अफसर के कमरे में छूट गई. विशाखा टीम की यह थ्योरी अब पूरी तरह से फर्जी निकली है. एसपी ने पूरे मामले की जांच कर घनश्याम शुक्ला को दोषी पाया है.
इस पूरे मामले में शुरू से जिले के एक बड़े अधिकारी की भूमिका संदिग्ध रही है. घटना के बाद जब पुलिस ने एफआईआर लिखने में आनाकानी की तो पीड़ित महिला अधिकारी डीएम के पास पहुंची. लेकिन नहीं मिल पाई. इसके बाद बीजेपी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले में शासन से बात की. तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ. इसके बाद डीएम अंद्रा वामसी ने तीन महिला अधिकारियों की एक टीम गठित की. जिसे विशाखा टीम के नाम से जाना जाता है. इसकी रिपोर्ट में भी एक महिला की बात सुनने के बजाए आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को निर्दोष बता दिया गया.
दिवाली की रात घटी इस घटना के चार दिन बाद हुई कोतवाली में सदर तहसील के रहे नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर एफआईआर लिखी गई. मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी मजिस्ट्रेट कई दिन तक जिले में ही मंडराते रहे. इतना ही नहीं, आरोपी मजिस्ट्रेट एक गांजा माफिया के साथ बाइक पर बैठकर जिले से भागने में कामयाब भी हो गए. पूरा मामला जब सीएम के संज्ञान में आया तब जाकर एक्शन शुरू हुआ और आरोपी मजिस्ट्रेट को सस्पेंड कर उन पर इनाम घोषित किया गया.
फरार चल रहे नायब तहसीलदार के ऊपर 25000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था. घनश्याम शुक्ला के आवास पर नहीं मिलने पर अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कर कर आवास पर चस्पा किया गया था. वहीं शासन ने नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को यहां से हटकर कानपुर कमिश्नर कार्यालय में अटैच कर दिया.
महिला अधिकारी ने 17 नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शनिवार 11 नवंबर की देर रात एक बजे सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने उनका दरवाजा खटखटाया. उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपित ने आवास के पिछले दरवाजे को पैर से मारकर तोड़ दिया और जबरन उनके आवास में घुस आया. उन्हें अपशब्द कहते हुए थप्पड़ मारा. दांत से शरीर के कई हिस्सों में काट लिया. उनका कपड़ा भी फाड़ दिया. उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. कामयाब न होने पर उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची.
Aaj Ka Panchang 28 November 2023: आज मार्गशीष माह आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त राहुकाल
Aaj Ka Panchang 28 November 2023 : आज 28 नवंबर 2023 से मार्गशीर्ष माह शुरू हो गया है. आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से श्री कृष्ण भगवान का प्रिय माह आरंभ हुआ है. ऐसे में आज का शुभ मुहुर्त और राहुकाल इस प्रकार है.
28 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 November 2023)
आज का करण – कौलव
आज का नक्षत्र – रोहिणी
आज का योग – सिद्धि
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल – उत्तर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:01:00 AM
सूर्यास्त – 05:53:00 PM
चन्द्रोदय – 18:02:00
चन्द्रास्त – 07:46:00
चन्द्र राशि– वृषभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:30:21
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शुभ समय – 11:47:48 से 12:29:49 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:59:42 से 09:41:43 तक
कुलिक– 13:11:51 से 13:53:52 तक
कंटक– 07:35:39 से 08:17:40 तक
राहु काल– 15:10 से 16:31
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:59:42 से 09:41:43 तक
यमघण्ट– 10:23:45 से 11:05:46 तक
यमगण्ड– 09:31:13 से 10:50:01 तक
गुलिक काल– 12:27 से 13:48
Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बरसात, घर पर बरसेगी देवी-देवताओं के कृपा
Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जाएगा। साथ ही आज से मार्गशीर्ष का महीना शुरु हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
वृष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक ही आपको फल मिलेगा, इसलिए मेहनत जारी रखे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दोगुनी मेहनत करने का दिन है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो आपकी सफलता के चांस बढ़ जाएंगे। जिन लोगों की जल्द ही शादी हुई है, वे आज एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आज के दिन आवेदन कर सकते है। मार्केट में आज आपके कीमती समानों और मोबाइल का खास ख्याल रखें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपको अच्छी इनकम होगी। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको पहले किये हुए किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। आज आपको आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है, बदलते मौसम का असर हो सकता है। आज आपको ऑफिस के काम में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा ताल मेल बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा, कोई जरुरत का समान खरीदने के लिए कह सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडियाज आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आएंगे। आज आप परिवार के साथ किसी दार्शनिक स्थल पर घूमने जा सकते है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
तुला राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से
पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। प्राइवेट जॉब के लिए दिन ठीक रहेगा, बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। मोटर रिपेयरिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते है, घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा सलूशन मिल सकता है। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपके कार्यों में रूकावट डाल सकती है। आज आप किसी वृद्ध महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें। आज आप किसी अजनबी से कुछ नया सीखेंगे जो आपके लिए काफी रोचक रहेगा। जो विद्यार्थी लॉ की पढाई पढ़ना चाहते हैं वो आज से तैयारी शुरू कर देंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा बेहतर रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये अच्छा है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। करियर को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 1
मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की प्लानिंग बना सकता है। आपको आस-पास की चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
घर में अकेला पाकर चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां सगे चाचा ने अपनी ही 13 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय किशोरी घर में सो रही थी। और परिवार के सदस्य कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। तभी रात में किशोरी के सगे चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। और घटना के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया। जब परिजन घर वापस आए तो किशोरी ने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और और शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बीना थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी चाचा पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस के द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरु नानक जयंती आज, आइए जानते हैं उनकी कुछ शिक्षाओं के बारे में
गुरुजी की 10 शिक्षाएं
1. परम-पिता परमेश्वर एक है.
2. हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ.
3. दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं.
4. ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों को किसी का डर नहीं सताता.
5. ईमानदारी और मेहनत से पेट भरना चाहिए.
6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं.
7. हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें.
8. मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें.
9. सभी को समान नज़रिए से देखें, स्त्री-पुरुष समान हैं.
10. भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है. परंतु लोभ-लालच के लिए संग्रह करने की आदत बुरी है.
गुरु नानक जयंती को कहते हैं प्रकाश पर्व
गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सुधारक के रूप में समर्पित कर दिया. उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेद-भाव को मिटाने के लिए खास कदम उठाए थे. इंसानियत के नाम पर लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे. नानक साहब ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया था और इसी वजह से उनकी जयंती हर साल प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है.
