सियासत

लोकसभा से आज 49 सांसद निलंबित...इन सांसदों का नाम शामिल..!!

नई दिल्ली। संसद से मंगलवार को 49 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले और दानिश अली आदि का नाम शामिल है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस तरह अब तक दोनों सदनों से विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

इन सांसदों का हुआ निलंबन

वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमण्डल में किसे मिलेगी जगह?

छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमण्डल में किसे मिलेगी जगह?
क्या इस  बार मुख्यमंत्री के एलान की तरह ही मंत्रियों के नाम का एलान भी हैरान करने वाला होगा? क्या साय मंत्रिमण्डल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी? ऐसे कई सवाल जनता के मन में उठ रहे हैं. इन सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नए चेहरों और पुराने चेहरों को मिलाकर नया मंत्रिमण्डल तैयार किया जाएगा. थोड़ा इंतजार करिए, सब सामने आ जाएगा.

और पढ़ें ...

कोरोना के JN.1 वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी

भारत में कोरोना के नए वैरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर कोरोना की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। केंद्र की ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है, जिससे इस वायरस के प्रसार के जोखिम को कम किया जा सके।

WHO ने किया अलर्ट

उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर के देशों से कोविड-19 मामलों की कड़ी निगरानी रखने और अनुक्रम साझा करने का आग्रह किया है। WHO ने अपने COVID-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी शेयर किया, जिन्होंने कोरोना के मामलों में हालिया उछाल का कारण बताया और क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं। मारिया वान ने कहा कि कई मरीजों के कारण दुनिया भर में सांस सेजुड़ी बीमारियों में वृद्धि हुई है।

WHO की सलाह

डब्ल्यूएचओ एक्सपर्ट ने सदस्य देशों से मजबूत निगरानी और मामलों की गिनती जारी रखने का आग्रह किया ताकि दुनिया के लिए सलाह को “संभावित रूप से संशोधित” करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने लोगों को टीकाकरण कराने और संक्रमण के मामलों में चिकित्सीय देखभाल करने की भी सलाह दी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 19 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 19 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 19 दिसंबर 2023 का पंचाग... 

सूर्योदय- 07:08 एएम
सूर्यास्त- 05:28 पीएम

वार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- सप्तमी - 01:06 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद - 12:02 एएम, दिसंबर 20 तक
योग- सिद्धि - 06:38 पीएम तक
करण- वणिज - 01:06 पीएम तक

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त 09:12:09 से 09:53:26 तक
कुलिक 13:19:54 से 14:01:11 तक
कंटक 07:49:34 से 08:30:51 तक
राहु काल 14:52:48 से 16:10:13 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:12:09 से 09:53:26 तक
यमघण्ट 10:34:44 से 11:16:01 तक
यमगण्ड 09:43:07 से 11:00:32 तक
गुलिक काल 12:17:57 से 13:35:23 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:57:19 से 12:38:36 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: मेष समेत इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंलगवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आज किसी बिजनेस में रुपए लगाने से पहले उस बिजनेस के जानकर की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपका विवाहित जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा। आज ऑफिस में सीनियर्स की सलाह आपके काम आयेगी। अपना कार्य किसी को सौपने से आपका काम रुक सकता है। पिता जी की सलाह किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में कारगर साबित होगी । छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। साथ ही पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी भी होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से मीटिंग करेंगे। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज पुत्र पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है । विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा, मेहनत जारी रखने की जरुरत है सफलता जल्द ही मिलने वाली है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पहले से चली आ रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है। बुक स्टोर के लोगों का कारोबार बेहतर दिशा में आगे बढे़गा। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रसाशनिक अधिकारीयों से ताल-मेल बनाकर रखना अच्छा रहेगा। घर के बुजुर्गों कों समय से दवाई दें और उनकी देख भाल करें।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह की टेंशन जल्द ख़त्म होगी। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको खान पान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का उत्तर देना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही किसी से बात करते समय अपने भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा। आज आपको आय वृद्धि के नए साधन मिलेंगे, उनका लाभ उठाएंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। छोटी-छोटी बातों को आज नजरंदाज करें। आज आप किसी कम्पटीशन में भाग ले सकते हैं। आज लेखन कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज लोगों से आपको तारीफ मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले आपकी बात पर सोच-विचार करेंगे । नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी। जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। महिलायें आज ऑनलाइन कोई डिस बनाना सीखेंगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आज ऑफिस में कोई छोटी पार्टी कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य कर रहे लोगों के आमदनी में आज बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नये स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक सोच- विचार से बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। छात्र आज अपनी तैयारियों को लेकर अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे, अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खान पान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करेंगे। लवमेट अपनी गलत फहमियाँ दूर करेंगे। घर में किसी नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। परिवार की किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए । छात्र अपनी पढाई में लापरवाही करने से बचे। आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आपका काम गति से आगे बढेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान रखना होगा। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

डोनेट फॉर देश के नाम पर जनता का जेब काटेगी कांग्रेस -बृजमोहन*

*डोनेट फॉर देश के नाम पर जनता का जेब काटेगी कांग्रेस -बृजमोहन* *क्राउड फंडिंग कैम्पेन कांग्रेस की लूट-नीति का नया वेरिएंट : बृजमोहन* *भाजपा विधायक ने कहा : देश के नाम पर पार्टी के लिए चंदा इकठ्ठा करने के इस अभियान को तिलक स्वराज फंड से जोड़कर कांग्रेस ने घिनौनी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा डोनेट फॉर देश के नाम पर क्राउड फंडिंग कैम्पेन लॉन्च किए जाने को लेकर करारा हमला बोलते हुए इसे भी कांग्रेस की लूट-नीति का अभियान बताया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान में कार्यकर्ताओं और देशवासियों से चंदा इकठ्ठा किया जाएगा। कांग्रेस नेता इसे 1921 के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित बता रहे हैं, जबकि तिलक स्वराज फंड के द्वारा चन्दे की राशि का सदुपयोग ब्रिटिश हुकुमत से लडने में किया गया था। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश के नाम पर पार्टी के लिए चंदा इकठ्ठा करने के इस अभियान को तिलक स्वराज फंड से जोड़कर कांग्रेस ने अपनी घिनौनी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है। लोकमान्य तिलक और उनके स्वराज अभियान का अपमान करने का अधिकार कांग्रेसियों को कतई नहीं है। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि पैसा किसी स्थिति में आना चाहिए। छत्तीसगढ़ को लूट-लूटकर कांग्रेस की तिजोरी भरने के बाद कांग्रेस अब कर्नाटक को अपने एटीएम के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। इसके बाद तेलंगाना में भी कांग्रेस इसी लूट-खसोट की नीति अमल में लाने जा रही है। भ्रष्टाचार जिस कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा है, उस कांग्रेस को पैसों की किल्लत नहीं है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से काले धन के तौर पर करोड़ों रुपए की नकदी बरामदगी से साफ हो गया है कि कांग्रेस के नेताओं ने सत्ता में रहकर कितनी लूट मचा रखी थी! दरअसल कांग्रेस के सब नेताओं ने अपनी-अपनी जेबें भर ली हैं, इसलिए अब देश के नाम पर कार्यकर्ताओं और देश के लोगों को लूटने का यह ख्याल कांग्रेस के लोगों को आया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के घोटालों, कमीशनखोरी और सरकारी खजाने की लूट करने के बाद कांग्रेस की छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुई हार के बाद कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का एटीएम बंद हो चला है और कांग्रेस के पैसों की भूख और चिंता सता रही है, इसलिए लूट-खसोट का यह नया वेरिएंट कांग्रेस ने लॉन्च किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की इस महामारी के प्रकोप से बचाव ही देशवासियों के लिए एकमात्र उपाय है। ------------------
और पढ़ें ...

ट्रिपल एक्सीडेंट में 8 की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों ने तोडा दम…पढ़िए पूरी खबर

पुणे| महाराष्ट्र के पुणे से रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर आई. अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर अजिरांची बाग मे तीन एक्सीडेंट एक साथ होने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में ओटूर से कल्याण की ओर जा रही पिकअप ने नियंत्रण खोया और एक रिक्शा और ट्रक को टक्कर मार दी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, इस भयंकर हादसे की सूचना मिलते ही ओटूर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत कार्य में लगी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओटूर लाया गया है.

मरने वाले कौन?

accident News :मरने वालों में एक पति-पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जो क‍ि मढ़ में सब्जी का कारोबार करते थे। इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या आठ है। इनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम गणेश मस्करे (उम्र 30 वर्ष), कोमल मस्करे (उम्र 25 वर्ष), हर्षद मस्करे (उम्र 4 वर्ष) काव्या मस्करे (उम्र 6 वर्ष) हैं।

कब हुआ हादसा?

अन्य मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। उधर, शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा साढ़े दस से 11 बजे के बीच हुआ।

रविवार को ही नागपुर में हुई 9 लोगों की दर्दनाक मौत

रविवार 17 दिसंबर हादसों के हिसाब से अच्छा दिन नहीं रहा. रविवार की सुबह ही नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. वहीं, कई मजदूरों के गंभीर घायल होने की खबर है. वहीं, पुणे-नाशिक हाईवे पर भी एक भीषण सड़क हादसे में कार सवाल चार लोगों ने दम तोड़ दिया.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री के नाम ED ने जारी किया समन...इस मामले में की जाएगी पूछताछ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के नाम ED ने समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले (alleged liquor scam) मामले में केजरीवाल से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी. 21 दिसंबर को दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी. इससे पहले ईडी ने 2 दिसंबर को केजरीवाल को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने इसे गैर-कानूनी बताया और नोटिस वापस लेने की मांग की।

और पढ़ें ...

फिर वापस लौट आया मास्क, एडवाइजरी जारी, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने...कोरोना ने छीन लिया कई लोग की जान

Corona Update: बेंगलुरू: देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 335 नए केसों के साथ अपनी गंभीरता दिखा दी है। इसके साथ ही यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में दस्तक के साथ ही देश के सभी राज्यों ने अपने यहां स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल में कोरोना का सबसे घातक वेरिएंट पकड़ में आया है। इससे सबक लेते हुए कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनने की सलाह जारी की है।

देश में एक बार कोरोना लौट रहा है। सर्दियों के साथ कोरोना की जोरदार वापसी ने केंद्र सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि रविवार को कोरोना के 335 नए केस सामने आए। साथ ही यूपी में एक और केरल में चार लोगों की मौत दर्ज हुई। कोरोना के एक्टिव केस 1700 से ज्यादा हो गए हैं। केरल में कोरोना का सबसे नया वेरिएंट पकड़ में आया है, जिसने पहले सिंगापुर और फिर अमेरिका और चीन में केसों कोकाफी बढ़ा दिया है। पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए कर्नाटक सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा, ”हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए? हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। फिलहाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियाँ हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्टिंग कराना होगा।”

और पढ़ें ...

क्रिसमस पार्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 16 की मौत

नई दिल्ली।  मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वातिएरा शहर में बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलोें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोलीबारी के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 लोगों की मौत, कई घायल

स्थानीय मीडिया के अनुसार, साल्वाटिएरा में बंदूकधारियों ने लोगों पर उस समय हमला किया जब वे क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे जिसे पोसाडा कहा जाता है। इस गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

हिंसक झड़प में 11 की मौत

बता दें कि 9 दिसंबर को मध्य मेक्सिको में एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों और एक छोटे कृषक समुदाय के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर रिपोर्टों से पता चला कि ग्रामीण कार्टेल द्वारा जबरन वसूली से परेशान हो गए थे।

और पढ़ें ...

22 साल के दरिंदे ने 65 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित अस्‍पताल में भर्ती…

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में 22 साल के एक लड़के ने अपने से तीन गुना उम्र की महिला के साथ रेप कर दिया। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस हैवानियत की शिकार हुईं महिला को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह शर्मनाक वारदात गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गई 65 वर्षीय महिला को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और उनके साथ रेप किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, गिरने से घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुता‍बिक सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नित्यकर्म के लिए बगल के खेत की तरफ चली गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव का 22 वर्षीय युवक उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उन्‍हें जमीन पर गिरा दिया और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान महिला लगातार चीखने-चिल्‍लाने और शोर मचाने की कोशिश करती रहीं। किसी तरह से छूटने के बाद महिला ने जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।

इस दौरान गिरने से घायल हुई महिला को पुलिस ने सहजनवा के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया। जहां से उन्‍हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...

एक ही परिवार तीन लोगों की दर्दनाक हत्या...मंजर देख सहमे लोग, मौके पर पहुंची पुलिस

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप म गया गया है। सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने रविवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया। और घर में मौजूद पति,पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सकरपुरा चौक पर हुए तेहरा हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तिहरे हत्याकांड की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर मचा हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि बदमाशों का मकसद क्या था। रंजिशन इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया या फिर वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 18 December 2023 : आज षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 27, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 03, जमादि-उल्सानी-04, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि काआरंभ।

शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार स्कन्द (गुह) षष्ठी, चम्पा-षष्ठी (महाराष्ट्र)।

सूर्योदय का समय 18 दिसंबर 2023 : सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 18 दिसंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 दिसंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 42 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 दिसंबर 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 12 बजकर 38 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का हाल

 Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है  कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियाँ आएँगी। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इंजीनियर्स आज किसी नए प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करेंगे। आज आप कोई मशीनरी उपकरण खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नयी कलाकृति दोस्तों को पसंद आयेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे। आज अपाका स्वास्थ्य फिट रहेगा। घर के रुके हुये कार्यों को जीवनसाथी के सहयोग से पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे उन्नति हासिल करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिये अच्छा है। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी, जिससे किसी टॉपिक को समझने में आसानी होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जियेगें। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आपको आखिरकार छुटकारा मिल जाएगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके सफलता के योग बने हुये है। माता-पिता के द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला जुला प्रभाव दिखाएगा। सोने चांदी के व्यापारियों को अधिकतम लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। आज रुपए के लेन देन में सावधानी वरतनी चाहिए। बिसनेस मैन की कोई डील आज फाइनल होगी, जिससे आपको अधिक धन लाभ होगा। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। बच्चे आज घर पर ही खेल कूद में समय बितायेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को उन्नति हासिल होगी। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज बड़ों का सपोर्ट आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। आज शाम में किसी आयोजन में जायेंगे। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपकी डांस में रूचि बढ़ेगी, साथ ही किसी कम्पटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोंच समझकर कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आप कोई नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा। बच्चे आज माता पिता के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में थोडा बदलाव लायेंगे, इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। आज नया ऑफिस ज्वाइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को चैतन्न महसूस करेंगे। किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपकी बातों का प्रभाव पड़ेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई काम आपको सोंच विचार करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही करने से बचे। आँख सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आप सही योजना के साथ अपने करियर में बदलाव लाएंगे, इस सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ होगी । कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की भी सम्भावना है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे । लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे। गणित के छात्र आज किसी सवाल में उलझ सकते हैं। पढ़ाई में बड़े भाई की सहायता लेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। सिविल इंजीनियर्स का आज कोई पहले का प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

  • शुभ रंग- सिलवर
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी । इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी, कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

नई नवेली दुल्हन ने छत से लगाई छलांग...जानें क्या है माजरा..!!

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में हैरत अंगेज मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन की हरकत ने पुरे इलाके के लोगो को हैरत में डाल दिया है। दुल्हन शादी के अगले दिन ही अपने ससुराल के दोमंजिला से कूद गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। जिसके बाद मायके वाले दुल्हन को अपने साथ ले गए। इस फैसले से दूल्हा पक्ष काफी निराश हो गया।

 जानकारी के अनुसार, बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर के डीह मोहल्ले के एक युवक की शादी पटना जिले के सिगोड़ी गांव में हुई थी। शादी काफी साजसज्जा से हुई थी। मगर शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिया जिससे ससुराल पक्ष निराश हो गया। शादी के अगले दिन ही दुल्हन ससुराल के घर की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी जान बच गई।

जब दुल्हन को होश आया तो उसने अस्पताल को ही सर पर उठा लिया और ससुराल जानें से इंकार कर दिया। बहु का कहना था कि उसके ससुराल वाले अच्छे लोग है। लेकिन वो किसी और से प्यार करती है। और उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने कहा कि उसने यह बात अपनी मां को बताई थी।

 लेकिन परिजनों ने अच्छे इनकम वाले लड़के और अच्छा परिवार के कारण दबाव बनाकर जबरन शादी करवा दी। मामले की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के परिजनों को बुलाया गया। दोनों पक्षों के लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन, लड़की नहीं मानी। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मायके वाले नवविवाहिता लड़की को वापस अपने गांव ले गए।

 इस मामले पर दूल्हे के पिता का कहना है कि अपने बेटे आदर्श की शादी करवाई थी। शादी में एक रुपया भी दहेज़ का नहीं लिया था। शादी में करीब 10 लाख रूपये कर हुए थे। शादी के बाद बेटे के अकेले हो जाने से परिवार काफी दुखी है। इस मामले पर स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से अपने मायके चली गई है। उसके फैसले पर कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि वह बालिग है। किसी पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल दोनों परिवारों को उनके घर भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

महादेव एप मामला, एक और आरोपी नोएडा से गिरफ्तार... इतने करोड़ की ठगी में शामिल होने का आरोप

नई दिल्ली। पुलिस ने महादेव एप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु पर करीब 400 करोड़ की ठगी में शामिल होने का आरोप है। फरवरी में पुलिस ने महादेव एप गेमिंग फ्रॉड का खुलासा किया था।

नोएडा के सेक्टर 108 में आॅनलाइन गेमिंग ऐप का दफ्तर खोलकर ठगी की जा रही थी। पुलिस की टीम ने कार्यालय पर धावा बोलकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि अब तक इस मामले में 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

महादेव एप गिरोह का जाल भारत के अलग-अलग शहरों के अलावा दुबई, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग तक फैला था। दुबई में बैठा सौरभ गिरोह का संचालन कर रहा था. जबकि इस गिरोह का मुख्य नेटवर्क छत्तीसगढ़ में है।

नवंबर में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस गिरोह के बदमाशों पर गैंगगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इसमें शामिल हिमांशु को महामाया फ्लाईओवर के पास दबोच लिया. आरोपियों के पास से 12 लैपटॉप, 73 मोबाइल, 6 पासबुक और 90 डेबिट कार्ड बरामद किए गए थे।

डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया था कि महादेव बुक का मालिक सौरभ चंदाकर डील कराता था। लोगों को ठगने के लिए आरोपियों ने दुबई में ट्रेनिंग ली थी. गिरोह का जाल भारत के अलग-अलग शहरों में भी फैले होने का खुलासा हुआ था।

और पढ़ें ...