प्रदेश
CG ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल
कवर्धा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई है। जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे डायल 112 से सूचना मिला की पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतू राम धुर्वे की बाइक कवर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर बिलासपुर रोड में बीजाझोरी ग्राम के पास नेशनल हाईवे में खड़ी ट्रेलर RJ 01 GD 0030 से टकरा गई है।
जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दो पुलिसकर्मी वाहन के अंदर बैठे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई है। घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पटनायक और पांडियन की नजर अब जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार पर है: बृजमोहन अग्रवाल
संबलपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को पार्टी चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा के संबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान और विधानसभा उम्मीदवार जयनारायण मिश्र के पक्ष में जनसंपर्क किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा नवीन पटनायक की नेतृत्व वाली बीजेडी सरकार राज्य के संसाधनों को पूरी तरह से लूटा है। राज्य को कंगाल बना दिया है पटनायक और पांडियन की नजर अब जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार पर है। जिसकी चाभी को उन्होंने छुपा लिया है। लेकिन भाजपा उनके मकसद को पूरा नहीं होने देगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि ओडिशा सरकार को नवीन पटनायक का ओडिशा और ओड़िया से कोई लगाव या नाता नहीं है। राज्य की सरकार को पटनायक नहीं बल्कि पांडियन चला रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से राज्य में खुशहाली लाने के भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान और विधानसभा उम्मीदवार जयनारायण मिश्र को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
ग्राम बिरेभाट में आबकारी विभाग की दबिश - अवैध शराब के विक्रय पर 02 आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम बिरेभाट में अवैध रूप से मदिरा विक्रय का शिकायत प्राप्त होने पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल द्वारा प्राप्त शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग के वृत्त दुर्ग आंतरिक उत्तर के अंतर्गत ग्राम बिरेभाट में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर मय स्टॉफ द्वारा 18 मई 2024 को तड़के सुबह दबिश दी गई। जिसमें आरोपी अजय नौरंगे पिता दिलीप नौरंगे के कब्जे से 50 नग पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 9 बल्क लीटर तथा बाजार मूल्य 5500 रूपये है, जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) तहत प्रकरण कायम किया गया। आरोपिया पार्वती नौरंगे पति दिलीप नौरंगे के कब्जे से 18 पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 3.24 बल्क लीटर एवं बाजार मूल्य 1980 रूपये है, जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख के तहत प्रकरण कायम किया गया है। उक्त प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, धीरज कन्नौजिया, आबकारी उप निरीक्षण अरविन्द साहू, भूपेन्द्र नेताम, प्रियांक ठाकुर आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, दया राम गोटे, भोजराज रत्नाकर आबकारी आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, संदीप तिर्की ड्राईवर नोहर एवं दुर्गा साहू का सहयोग रहा।
Accident: दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो लोगों की गई जान, एक की हालत गंभीर
भाटापारा। बलौदाबाजार की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। देर रात सड़क हादसे में दो और लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक की आपस में टक्कर हो गई, हादसे में 2 लोगों की तो मौके पर मौत हो गई, वही, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा खमरिया के पास की है,जहां दो बाइक की तेज रफ्तार में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगो की जान चली गई,वही 1 घायल है।मृतक में एक बच्ची व एक पुरुष शामिल है। जिस जगह पर दो लोगों की मौत हुई, उसी स्थान पर 16 मई को भी एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में भी 3 लोगो की जान गई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार खैरी से सर्किपार (बलौदाबाजार) जा रहा था।भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना कोंलेकर जांच में जुट गई है। इधर दूसरे घायल की भी हालत गंभीर है।
बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति को हाईकोर्ट से राहत
बिलासपुर। बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने के लिए राज्य शासन की धारा 52 के तहत की गई कार्रवाई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कानून सम्मत बताते हुए प्रो. एनडीआर चंद्रा की याचिका खारिज कर दी है
तत्कालीन कुलपति चंद्रा के खिलाफ राज्य सरकार को सन् 2016 में आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। तब कुल सचिव इंदु अनंत ने भी उनके खिलाफ नियम विरुद्ध आदेश निकालने की शिकायत की थी। शिकायतों की जांच के बाद राज्य सरकार ने धारा 52 का प्रयोग करते हुए कुलपति को पद से हटा दिया था और आयुक्त को प्रभारी कुलपति बना दिया था। इस आदेश के खिलाफ प्रो. चंद्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी।
CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा...!!
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नक्सली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया।फरार नक्सली का नाम देवाराम नुप्पो बताया जा रहा है। आज उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था। इसके बाद प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा पुलिस ने 4 दिन पहले नक्सली को गिरफ्तार किया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने प्रहरी को बाथरूम जाने के बात कही और अस्पताल से फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
प्रेमी युवक-युवती में हुआ विवाद….प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या..
बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े में विवाद के बाद हत्या की वारदात सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से साथ रह रहे थे। गांव वालों के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।
रविवार दोपहर भी लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।
सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही प्रेमी युवक ने किन कारणों से अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसका खुलासा नही हो सका है, पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट को पाएगा की युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
बड़े एक्शन की तैयारी में EOW-ACB, जमानत पर रिहा लोगों से हो सकती है पूछताछ...
ईडी की एफआईआर के बाद एजेंसी के मुख्यालय में हलचल तेज
रायपुर । बहुचर्चित कोयला घोटाले में जेल में बंद 11 में से दूसरे आरोपी सुनील अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि सोमवार को रायपुर की कोर्ट में जमानतदार पेश करने के बाद उसकी रिहाई संभव है, लेकिन बड़ी खबर यह आ रही है कि इसी केस में एसीबी-ईओडब्लू ने अपने यहां हुई एफआईआर पर बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है।शनिवार-रविवार को इस केस के सिलसिले में एजेंसी के मुख्यालय में हलचल दिखाई दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में एसीबी-ईओडब्लू में चारसौबीसी की एफआईआर करवाई है। इसमें दो पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और कवासी लखमा, दो आईएएस समीर बिश्नोई और रानू साहू और कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों समेत इस केस के प्रमुख आरोपियों सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के नाम भी हैं। ईओडब्लू की टीम इस मामले में अप्रैल में सूयर्कांत, सौम्या समेत आधा दर्जन लोगों से जेल में जाकर पूछताछ कर चुकी है। चर्चा यह है कि जिन लोगों को जमानत मिलेगी, उन्हें भी हिरासत में लेकर ईओडब्लू की टीम फिर पूछताछ कर सकती है।
कोयला घोटाले में ईओडब्लू ने अप्रैल से अब तक डेढ़ दर्जन लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलवा लिया था। इसी स्कैम में ईडी ने दो आईएएस, एक राज्यसेवा अफसर, माइनिंग अफसर तथा कारोबारियों पर छापे मारकर 222 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर रखी है। जिन लोगों को ईडी ने जेल भेजा था, उनमें सुनील अग्रवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। ईडी ने इस मामले में जिनके खिलाफ एफआईआर की है, उनमें पूर्व विधायकों से भी पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन ईओडब्लू में ईडी ने जो एफआईआर करवाई है, उसमें दो पूर्व मंत्रियों लखमा और भगत के नाम भी हैं, लेकिन अभी किसी एजेंसी ने दोनों को टच नहीं किया है।
रामगोपाल समेत कई पूर्व विधायकों के नाम एफआईआर में
कोल स्कैम में ईडी की ओर से ईओडब्लू में दर्ज एफआईआर में शामिल पूर्व मंत्री लखमा और देवेंद्र याादव अब भी विधायक हैं। ईडी ने देवेंद्र के यहां छापेमारी भी की थी और उन्हें दो-तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ईडी और ईओडब्लू, दोनों ही केस में आरोपी हैं। ईओडब्लू में हुई एफआईआर में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायकों में बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय और यूडी मिंज भी हैं। खबर मिली है कि ईओडब्लू से इस केस में जल्दी ही सभी आरोपियों को फिर नोटिस भेजे जाने वाले हैं।
CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला....
दुर्ग। लापरवाही बरतने वाले 4 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। दुर्ग जिले में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने 4 अस्पतालों का औचक निरक्षण किया। आपको बता दें इन अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।
निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में जवाब मांगा गया है। जिले में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती दिख रही है। आयुष्मान कार्ड के नाम पर इलाज के बावजूद मरीजों के परिजन से अतिरिक्त अवैध वसूली, लापरवाही और अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी।
इस पर संज्ञान लेते हुए दुर्ग जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनिल शुक्ला ने औचक निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी हॉस्पिटल से डॉक्टर गायब रहे तो कही मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अभाव देखा गया। डॉक्टर अनिल शुक्ला ने कहा की जहां भी नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के मापदंड का पालन नही किया जा रहा उन अस्पताल और प्रबंधन के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी। फिलहाल 4 अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों को सील कर की भी कारवाई की जा सकती है।
कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, भाई ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या, जानें क्या है वजह…!!
राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना पुलिस के टीम ने कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई, मां व पिता को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजेतला के ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिला कि होरी लाल उमरे के खेत में स्थित सूखे कुंए के अंदर बोरे-कपडे में लपेटकर बंधा हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती वेदप्रकाश निर्मलकर उर्फ वेदू 26 वर्ष निवासी ग्राम बिजेतला के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक वेदप्रकाश निर्मलकर विगत 3 दिनों से लापता है किन्तु मृतक के गुम होने के संबंध में परिजनों द्वारा किसी प्रकार का सूचना थाना घुमका में नहीं दिया गया है।
साथ ही जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक का उसके छोटे भाई बालमुकुंद निर्मलकर, माता-पिता व छोटी बहन के साथ आये दिन लड़ाई झगडा होता रहता था। पूर्व में वर्ष 2022 में मृतक के द्वारा अपने भाई, मां व बहन के साथ मारपीट किया था जिसकी सूचना पर थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उक्त आधार पर पुलिस ने मुख्य संदेही बालमुकुंद ऊर्फ पप्पू निर्मलकर 24 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो उसने बताया कि बचपन से मृतक बड़े भाई वेदप्रकाश निर्मलकर के द्वारा उससे मारपीट करता था, शराब पीकर आये दिन घर में अपने माता-पिता व छोटी बहन को भी मारता पीटता था, उसकी हरकतों से घर के सभी परिजन परेशान थे।
वर्ष 2022 में भी मृतक के द्वारा अपने भाई, मां, बहन को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया था जिसके कारण मृतक की मां व छोटी बहन घर से भाग गये थे। उसी रंजीश के कारण मृतक के छोटे भाई पिता व माता ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 15 मई के रात्रि जब मृतक अपने कमरे में सो रहा था तब आरोपी बालमुकुंद द्वारा घर में रखे टंगिया से मृतक के सिर व गर्दन में 4 से 5 बार लगातार वार कर हत्या कर दिया था तथा मृतक के शव को आरोपी भाई व पिता के द्वारा जूट की बोरियों में भरकर शव को छिपाने के लिए घर से उठाकर उस रात में ही गांव के ही होरी लाल उमरे के खेत में स्थित कुएं में फेक दिये थे।
घटना के बाद घटना स्थल में मौजूद खून धब्बो को मिटाने के उद्देश्य से आरोपी माता द्वारा लिपाई पोताई कर दिया गया था। साथ ही घटना के दौरान खुन धब्बा लगा हुआ पलंग के नेवार व आरोपियों के द्वारा पहने कपडों को आरोपी बालमुकुंद व पिता मनहरण द्वारा ले जाकर गांव के एक मैदान में जला दिया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी बालमुकुंद उर्फ पप्पू निर्मलकर 24 वर्ष, पिता मनहरण निर्मलकर 53 वर्ष व मां मीना बाई निर्मलकर 50 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया व खुन धब्बा लगा हुआ पलंग का पाटा, खूरा आदि को बरामद कर लिया है।
हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, शादी के मंडप की जगह सीधे पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक के दुल्हा बनने के अरमान पर उसकी गर्लफ्रेंड ने पानी फेर दिया। घर से बारात निकलने वाली थी, सभी तैयारियों में लगे थे। अचानक पुलिस आ धमकी और दूल्हे को गिरफ्तार कर ले गई। दूल्हे पर एक युवती ने धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। 16 मई को सिविल लाइन थाने उसने शिकायत दर्ज कराई थी।
सक्ती जिले का रहने वाला नन्द लाल निषाद (26 वर्ष) पेश से मैकेनिक है और कोरबा के रामपुर में रहता है। दो साल पहले मोहल्ले मेंउसकी जान पहचान युवती से हुई थी। वॉट्सऐप पर बातचीत करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर उसने फिजिकल रिलेशन बनाए।
इस दौरान वह दो बार प्रेग्नेंट हुई तो नन्द लाल ने गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था।
युवती की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार शाम को नन्द की बारात निकलने वाली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और हल्दी की रस्म के बीच उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित युवती ने बताया कि, नन्द लाल ने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी-चुपके शादी करने जा रहा था। उसके दोस्तों के जरिए पता चला कि नंदलाल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नक्सलियों ने इस तारीख को किया बंद का ऐलान, नक्सली प्रवक्ता समता ने जारी किया प्रेसनोट, जानिए क्यों किया गया बंद का आव्हान....
दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इस प्रेस विज्ञप्ति के द्धारा नक्सलियों ने कहा कि ऑपरेशन कगार के नाम पर हो रहे हत्याओं और नरसंहार के खिलाफ बंद का आव्हान किया है। अपने निहत्थे निर्दोष साथियों के साथ निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं पर नक्सलियों ने रोष जताया है। इस प्रेस विज्ञप्ति के सामने आने के बाद से सुरक्षाबल अलर्ट पर है। क्यों कि बंद के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

सिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल, सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 10 किलो से ज्यादा का ट्यूमर
- जीने की आश छोड़ चुकी महिला को दिया नवजीवन
- कलेक्टर एवं डीन ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई
बिलासपुर : बिलासपुर में निजी अस्पतालों का चक्कर काट थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों की टीम ने 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाल उसे जीवनदान दिया है। सिम्स को ऐसा ही कामयाब देखना चाहता है बिलासपुर।
बता दें हमेशा खामियों के लिए चर्चा में रहने वाले सिम्स के इन डॉक्टरों को सलाम करना चाहिए उनका हौसला बढाना चाहिए ताकि अन्य डॉक्टर भी इससे प्रेरित हो और बेहतर चिकित्सा के लिए सिम्स का नाम हो।
चिल्हाटी निवासी 35 वर्षीया लगनी बाई पति हरिशंकर पिछले एक साल से पेट की समस्या से परेशान थी। पेट में सूजन थी जो बढ़ते जा रही थी। प्राइवेट अस्पताल में जांच कराने पर पेट में ट्यूमर होना बताया गया, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिला ट्यूमर इतना बढ़ चुका था कि महिला 9 महीने की गर्भवती लग रही थी उसे को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी।
परिजन थकहार कर उसे सिम्स लेकर पहुचे स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती महिला की जरूरी जाँच के बाद शनिवार को जटिल आपरेशन कर महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था।
आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डॉ. दुर्गा कौशिक, डॉ. सोमा बैंकट कोटा, डॉ. वर्णिका पाण्डेय, डॉ. प्राची तिवारी और एनेस्थेसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश निगम और उनकी टीम स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ रहा। आपरेशन के बाद महिला सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।
सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने अधीक्षक डॉ एसके नायक डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।
सर्पदंश से महिला की मौत...शादी वाले घर में पसरा मातम
रायगढ़ :- शादी विवाह वाले घर में उस समय मातम पसरा गया जब गीत संगीत के बाद परिवार की महिलाएं खाना खाकर सो रही महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सपिया निवासी 56 वर्षीय उमा बाई राठौर पति फिरतू राम राठौर अपने घर में शादी ब्याह कार्यक्रम में खुश थी। बीते शनिवार की रात घर में मेहमानों के साथ संगीत कार्यक्रम समाप्त करके सभी महिलाएं घर के आंगन में सो रही थी।
इलाज के दौरान मौत
इस दौरान रात्रि करीब 2-3 बजे जहरीले करैत सांप ने बिस्तर पर चढ़ कर उमा बाई के हाथ की उंगली पर काट लिया। चीख सुनकर जब लोगों ने देखा तब सांप घर के भीतर ही बिल में जाकर छुप गया। पीड़िता को पहले खरसिया अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही उमा बाई राठौर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया।
पीडीएस दुकानों में 16 लाख का राशन घोटाला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 3 पर FIR
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पीडीएस दुकानों में राशन घोटाले की जांच के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासकीय उचित मूल्य के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सेल्समैन और सोसायटी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार सहसपुर लोहारा क्षेत्र में संचालित शासकीय राशन दुकान के हितग्राहियों ने दुकान से 500 लोगों को राशन दिया था, लेकिन सेल्समैन मनहरण श्रीवास ने बीते दो माह से महज 200 लोगों को ही राशन दिया है, शेष 300 लोगों को राशन देने में आनाकानी कर रहा है। आरोप है कि सेल्समैन पहले से ही उनका फिंगर प्रिंट ले चुका है, उसके बाद भी उन्हें सरकार से मिलने वाला 35 किलो चावल नहीं दिया जा रहा है।
हितग्राहियों की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने जांच टीम गठित की, जिसने पाया कि करीबन 16 लाख रुपए के राशन की गड़बड़ी हुई है। इसके बाद राशन गबन के आरोप में खाद्य विभाग ने राशन दुकान संचालन समिति अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास के साथ सेल्समैन मनहरण श्रीवास के खिलाफ सहसपुर लोहारा थाना में खाद्य अधिनियम के तहत दर्ज कराया है।
परिचित शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से की हैवानियत, घटना के बाद दोबारा महिला पर आरोपी बना रहे थे दबाव
महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना में एक विवाहित महिला के साथ लाॅज में गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की तबियत खराब होने पर परिचित शख्स उसे इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां से लौटने के दौरान उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं एक आरोपी अब भी फरार है।
महिला के साथ गैंगरेप की ये घटना बसना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम 28 दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक महिला का पथरी का ईलाज रसोड़ा के अस्पताल में चल रहा था। वारदात के दिन सुबह उसे पथरी का दर्द उठा था। महिला का पति बीमार होने के कारण उसे अस्पताल ले जाने में असमर्थ था। जिस पर उसके पति ने अपने गांव के ही मित्र लक्ष्मीधर साहू को अस्पताल से चेकअप कराकर लाने को कहा गया। इसके बाद आरोपी लक्ष्मीधर साहू महिला को बाइक पर लेकर अस्पताल पहुंचा, वहां इलाज के बाद पिरदा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ाकर गाड़ी खराब होने की कहानी बनाया गया।
पीड़ित महिला की माने तो आरोपी ने अपने दूसरे आरोपी साथी प्रीतम नायक को मौके पर बुलाया। मौके पर कार से पहुंचा दूसरे आरोपी ने बसना में कुछ निजी काम की बात कही। जिस पर आरोपी लक्ष्मीधर साहू ने महिला को काम खत्म होने तक लॉज में रूककर इंतजार करने के लिए मना लिया गया और उसे लॉज लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने अपने नाम से लॉज में कमरा लिया। कुछ देर बाद आरोपी के अन्य साथी भी लॉज में पहुंच गए और सभी ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए, घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही थी। इस घटना से आहत महिला लोक-लाज के डर से चुप रह गई।
लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर आरोपियों ने महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा। आरोपियों ने 3 मई को महिला पर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगे। जिस पर महिला ने अपनी पूरी आप बीती अपने पति को बताई। महिला के पति ने सामाजिक बैठक कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की ठानी।
और 15 मई को थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही तीसरे अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए सरगर्मी से तलाश कर रही है।
