सियासत

देशभर में जश्न का माहौल: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, क्या होगा शेड्यूल, प्रक्रिया समेत जानें सबकुछ

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अब हर किसी को प्रभु श्रीराम का इंतजार खत्म हुआ । 16 जनवरी को विशेष पूजा-अर्चना शुरू  और रामलला की मूर्ति भी गर्भगृह में रख दी गई है। 21 जनवरी तक हर दिन अलग-अलग विधि विधान से अनुष्ठान हुए  और  आज  भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त 84 सेकेंड का है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा.

23 जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन का समय सुबह 7 बजे 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा.

राम मंदिर में सुबह की आरती 6:30 बजे होगी, जिसे श्रृंगार या जागरण आरती कहा जा रहा है. इसके बाद दोपहर में भोग आरती और शाम 7:30 बजे संध्या आरती होगी. आरती में शामिल होने के लिए पास की आवश्यकता होगी.

अयोध्या में होगी पुष्प वर्षा

शुरुआत उत्तर प्रदेश से करते हैं, जहां पर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर्स अयोध्या के राम मंदिर पर पुष्प वर्षा करेंगे.

 इस क्रम में होगा

सबसे पहले नित्य पूजन हवन पारायण, फिर देवप्रबोधन, उसके बाद प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, फिर देवप्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, कर्मेश्वरार्पणम, ब्राह्मणभोजन, प्रैषात्मक पुण्याहवाचन, ब्राह्मण दक्षिणा दानादि संकल्प, आशीर्वाद और फिर कर्मसमाप्ति होगी.

10 बजे से होगा मंगल ध्वनि का भव्य वादन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुसार, भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा. 50 से ज्यादा मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से लगभग 2 घंटे तक इस शुभ अवसर का साक्षी बनेंगे. अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है.ट्रस्ट ने कहा है कि यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है.

और पढ़ें ...

22 January 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 22 January 2024: 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। सोमवार सुबह 8 बजकर 46 तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा। इसके साथ ही 22 जनवरी को कुर्म द्वादशी का व्रत रखा जाएगा है। सोमवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 58 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 22 जनवरी 2024 को शाम 7 बजकर 51 मिनट तक। 
  • ब्रह्म योग- 22 जनवरी को सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र लग जायेगा।
  • मृगशिरा नक्षत्र-  22 जनवरी को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 58 मिनट तक।
  • 22 जनवरी  2024 व्रत-त्योहार- कुर्म द्वादशी व्रत।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:33 से सुबह 09:53 तक।
  • मुंबई- सुबह 08:38 से सुबह 10:02 तक ।
  • चंडीगढ़- सुबह 08:38 से सुबह 09:56 तक। 
  • लखनऊ- सुबह 08:16 से सुबह 09:36 तक।
  • भोपाल- सुबह 08:25 से सुबह 09:47 तक। 
  • कोलकाता- सुबह 07:41 से सुबह 09:03 तक। 
  • अहमदाबाद- सुबह 08:44 से सुबह 10:06 तक। 
  • चेन्नई- सुबह 08:02 से सुबह 09:28 तक। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:52 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 22 जनवरी का दिन, पढ़ें राशिफल

आज का राशिफल 22 जनवरी 2024, सोमवार

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज के दिन कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में उतार-चढ़ाव की संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन समय बर्बाद ना करें, इससे नुकसान हो सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए जातक आज के दिन अच्छा कार्य करेंगे. धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन कार्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें. न्यायिक क्षेत्र में सतर्क रहें. पीठ से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसलिए समय-समय पर जांच जरूर कराएं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नया काम मिल सकता है. सलाह दी जाती है कि महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करें. इसके साथ नया कार्य शुरू करने की योजना पर भी काम कर सकते हैं. आज के दिन माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. बाहर के खानपान से परहेज करें. यदि अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. किसी पर अधिक आश्रित रहने से बचें. निवेश के लिए सोच-विचार कर निर्णय लें और किसी जानकार की सलाह अवश्य लें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज के दिन क्रोध पर संयम रखने की आवश्यकता है. विरोधी पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से संयम के साथ बात करें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और परिवार में सुखद माहौल रखने का प्रयास करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अच्छे कर्मों के फल प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र में सहयोगी और उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा. उनसे अच्छा व्यवहार रखें. व्यापार क्षेत्र में कुछ नए बदलाव या नई योजना पर कार्य कर सकते हैं. बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. यात्रा करते समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान जी की उपासना करने के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए. इससे नकारात्मकता दूर रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी. बाहर के खानपान से परहेज करें, इससे पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है,

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में वाद-विवाद से दूर रहें और माता-पिता व जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद को दूर करने का प्रयास करें. आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं दिख रही हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन समय पर कार्य पूरा करें. व्यापार क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तो में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में गलती करने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है.

और पढ़ें ...

BREAKING : रेल्वे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाश

रतलाम/मंदसौर। रेल मंडल रतलाम में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर 32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या निवासी रेलवे कालोनी रतलाम का शव रतलाम जिले की सीमा से लगे मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना के जंगल में कार के अंदर मिला। उन्हें गोलियां मारी गईं। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले हैं। उनकी हत्या की खबर से रतलाम में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पता नहीं चला है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दीक्षांत पंड्या जूनियर इंजीनयर होकर रतलाम रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन (सीएनडब्‍ल्यू) विभाग में पदस्थ थे। वे कर्मचारी नेता होकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वे यूनियन की सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे।
रविवार सुबह किसी ने खोड़ाना के जंगल में लाल रंग की कार व उसके अंदर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। भावगढ़ थाना प्रभारी डामोर व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रतलाम सीमा के पास शव मिलने पर रतलाम की ढोढर चौकी के प्रभारी कन्हैया अवासा व रतलाम से एफएसएल अधिकारी डाॅ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त दीक्षांत पंड्या के रूप में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रतलाम में खबर तेजी से फैली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।उनके स्वजन व कई परिचित मंदसौर के लिए रवाना हुए।
कार में डैश बोर्ड व सीट के बीच पड़ा था शव
पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर चेक किया तो उनके पेट पर बाईं ओर, कमर व हाथ में गोली लगी पाई गई। वहीं कार के अंदर चार खाली खोखे भी पड़े हुए थे। उनकी हत्या क्यों और किन लोगों ने की, उनका किससे विवाद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 
और पढ़ें ...

अगर करना चाहते हैं तगड़ी कमाई, तो खरीदें SBI Life Insurance का ये प्लान

SBI Life Insurance : क्या आप भी जल्दी और तगड़ी कमाई करना चाहते हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही है। देश की सबसे बड़ी बैंक सब्सिडियरी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बेहतर साबित होने जा रही है। इस स्टॉक में ब्रेकआउट सिंग्नल आने वाली है। ब्रेकआउट सिग्नल 200 से 250 रुपये की तेजी की ओर जाते दिख रही है।

एक्सपर्ट लगातार निवेशकों को इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इसमें 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 1432 पर कारोबार कर रहा है।आने वाले दो -तीन महीनो में SBI Life के Share में अच्छी उछाल आने वाली है. इसलिए इसके शेयर खरीदना फायदे का सौदा होने जा रहा है. वर्तमान में जो सिचवेशन नजर आ रहा है. उससे 1575 रुपए पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

सितंबर में यह शेयर 1325 रुपये में कारोबार कर रही थी. तब भी एक्सपर्ट ने शेयर खरीदने के सलाह दिये थे. जिन्होंने इस दौरान शेयर ख़रीदे थे. उन्होंने अच्छी कमाई किये हैं. ब्रोकरेज ने केवल स्टॉपलॉस को 1235 रुपए से बढ़ाकर 1374 रुपए कर दिया है. इसलिए इस शेयर में बढ़-चढ़ कर इन्वेस्ट कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं. इस शेयर को जिस किसी ने भी ख़रीदा है. वे मालामाल हो गये हैं.

और पढ़ें ...

22 जनवरी को बंद नहीं रहेगी OPD सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला

नई दिल्ली: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है. 22 जनवरी यानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) की घोषणा की गई थी. इस फैसले का पुरजोर विरोध किया गया था. जिसके बाद ओपीडी सेवाएं बंद करने का फैसला वापस लिया गया है. जानकारी हो कि, राम लला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के कई राज्यों में शराब और मांस की दुकाने बंद रहेगी. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद होगी.

और पढ़ें ...

22 जनवरी को नहीं रहेंगे स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े पूरी खबर…

School Holiday : 22 जनवरी के दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह दिन इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दिन को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बच्चों को इस दिन का आनंद लेने में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की मांग की थी। वे चाहते थे कि बच्चे इस ऐतिहासिक दिन का आनंद ले सकें। लेकिन कर्नाटक सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के आह्वान के बीच कर्नाटक सरकार ने इस बात की प्राथमिकता दी है, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है, लेकिन इस दिन स्कूलों की छुट्टी रखने की वजह बच्चों को इस दिन के बारे में समझाना चाहिए। यह स्कूलों के लिए एक कार्य दिवस होना चाहिए ना कि इस दिन स्कूलों में छुट्टी होनी चाहिए। यहां तक की निजी स्कूल प्रबंधकों को छात्रों के लिए समारोह को लाइव स्ट्रीम करने की योजना बनानी चाहिए। इससे बच्चों को एक साथ बैठकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर प्राप्त होगा और बच्चे इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीख सकेंगे।

‘हम 22 जनवरी को स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं कर रहे हैं।’ यह बात शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहीं। एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ स्कूल इन कर्नाटक (KAMS) ने अपने सभी सदस्य स्कूलों को छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं करने और इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव स्ट्रीम करने का निर्देश जारी किया है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि अगर 22 जनवरी के दिन सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया जाए, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सभी बच्चे अपने घर पर प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देख सकेंगे। लेकिन अगर उस दिन स्कूल में बच्चों को साथ में बिठाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव दर्शाया जाए, तो बच्चे जरूर उसे समझेंगे और उससे जुड़ी कई बातें जानेंगे। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूलों की छुट्टी रखना अच्छा निर्णय नहीं है।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : जौहरी ने 38 ग्राम गोल्ड की अंगूठी पर बनाया श्रीराम मंदिर, जाने कितनी है कीमत…

सूरत : अयोध्या के मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. पूरा देश इन दिनों राममय है। आभूषण विक्रेताओं में भी इसे लेकर क्रेज है। लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सूरत के एक जौहरी ने रोझ गोल्ड की अंगूठी बनाई है, जिस पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की जीवंत प्रतिकृति बनाई गई है. यह अंगूठी 22 जनवरी को लॉन्च की जाएगी. दो कारीगरों ने इस अंगूठी को बनाने के लिए एक सप्ताह तक मेहनत की है।

सूरत के जौहरी ने 38 ग्राम रोझ गोल्ड की अंगूठी पर बहुत सुंदर श्रीराम मंदिर बनाया है। रोझ गोल्ड अंगूठियां 22 तारीख को बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई के ज्वैलर्स एक साथ लॉन्च करेंगे। रोज़ गोल्ड अंगूठी के शीर्ष पर राम मंदिर बनाया गया है, जो सबको आकर्षित कर रहा है। इस अंगूठी को बनाने की बात करे तो इसे दो कारीगरों ने एक सप्ताह की कड़ी मेहनत से बनाया. कीमत की बात करें तो 1.25 लाख से 3 लाख तक है। अब तक ज्वैलर्स को 178 अंगूठियों के ऑर्डर मिल चुके है। लोगों में श्रीराम मंदिर की अंगूठी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 21 January 2024: पढ़ें रविवार का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल व दिन को बनाएं शानदार

Aaj Ka Panchang 21 January 2024: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी।
21 जनवरी 2024 दिन- रविवार का पंचाग
सूर्योदयः- प्रातः 06:40:00
सूर्यास्तः- सायं 05:20:00

विशेषः- रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए।
विक्रम संवतः- 2080
शक संवतः- 1945
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- शीत ऋतु
मासः- पौष माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष

तिथिः- एकादशी 19:28:18 P.M तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि
तिथि स्वामीः- एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं।
नक्षत्रः- रोहिणी 27:52:59 A.M तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं।
योगः- शुक्ल 09:46:04 A.M तक तदोपरान्त ब्रह्म

दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:11:00 P.M से 04:31:00 P.M बजे तक।
राहुकालः- राहुकाल 04:31:00 P.M से 05:50:00 P.M बजे तक।
तिथि का महत्वः- एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, आप पंचांग का पाठन करने वालों का कल्याण करें एवं उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”

और पढ़ें ...

Horoscope 21 January 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आप बड़े होंगे और अपने जीवन की सभी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। इस महीने, आप अपने उत्साही रवैये के साथ बने रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत के कारण अपने वरिष्ठों का सम्मान अर्जित करेंगे। आपकी वर्तमान वित्तीय स्थिति स्थिर है। जितना हो सके उतना पैसा बचाएं जितना आप अभी कर सकते हैं। आपका साथी इस समय प्रोत्साहन और धैर्य का एक उत्कृष्ट स्रोत होगा। अपने भाग्यशाली सितारों को धन्यवाद दें कि आपको यह व्यक्ति आपके जीवन में मिला है।

वृषभ राशि- अपने दैनिक कार्यों में विविधता बनाए रखें। किसी ऐसे दोस्त के साथ घूमें, जिसे आपने कुछ समय से नहीं देखा है, या किसी नए व्यक्ति से मिलें। आपको आश्चर्य होगा कि कैसे एक छोटा सा समायोजन भी आपको जीवन पर एक नया पट्टा दे सकता है। यह आपके आवागमन को बदलने और रास्ते में दृश्यों का आनंद लेने जितना आसान हो सकता है। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक अवसर का पीछा करने के लिए अब एक अच्छा क्षण है। आपकी वित्तीय स्थिति में नाटकीय सुधार होना तय है।

मिथुन राशि- आप बरसात के दिनों के लिए बचत कर रहे हैं, और यह एक अच्छा विचार है, लेकिन अब समय है कि आप अपने दिलकश आवेगों के आगे झुकें और अपने लिए या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए एक अच्छा उपहार खरीदें, जिसकी आप परवाह किए बिना खेद महसूस करें। जब आप गुस्से में हों, तो इसे उन लोगों पर न निकालें, जिन्होंने आपके साथ थोड़ा ही अन्याय किया है। हर समय उचित सम्मान और विनय दिखाएं। आपका अच्छा व्यवहार उन्हें आपकी ओर आकर्षित करेगा। खुद को प्रस्तुत करने के बेहतर अवसरों की प्रतीक्षा करें।

कर्क राशि- जब आप अपने सभी प्रयासों को फलते हुए देखते हैं तो आपने आराम और विश्राम का क्षण अर्जित किया है। आपकी रचनात्मक सोच को काम पर अधिक बार पुरस्कृत किया जाएगा। आप आत्म-आश्वासन में वृद्धि करेंगे और राजस्व उत्पन्न करने का एक नया तरीका सीखेंगे। संपत्ति को लेकर कोई विवाद सुलझ जाएगा। नए घर में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। यदि आप वास्तव में प्यार में हैं, तो आप चुनौतियों के बावजूद अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और अपनी आकांक्षाओं को साझा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

सिंह राशि- नया दृष्टिकोण आजमाने के लिए यह समय अच्छा है। आपको कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। यहां तक ​​​​कि दिनचर्या में बदलाव भी दैनिक जीवन की एकरसता से एक स्वागत योग्य व्याकुलता प्रदान कर सकता है और आपको उस मानसिक रग से मुक्त होने में मदद कर सकता है जिसमें आप खुद को पाते हैं। आपको लोगों को यह बताने की आवश्यकता हो सकती है कि दूसरों के साथ जुड़ने और अन्य दृष्टिकोणों को स्वीकार करने की आपकी इच्छा उन्हें आपके साथ बुरा व्यवहार करने का लाइसेंस नहीं देती है।

कन्या राशि- आपको अपने करियर के विकास को प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि काम की मात्रा आपको जल्द ही पूरी करने की उम्मीद होगी। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में जबरदस्त विकास के लिए इस अद्भुत अवसर को न गँवाएँ। पार्टनर को समय दें। जब आप गुस्सा महसूस कर रहे हों, तो आप परिस्थितियों पर ज्यादा विचार किए बिना जल्दबाजी में कार्य करना चाह सकते हैं। दिमाग शांत रखो। एक खेल खेलना आपको आराम करने और बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है।

तुला राशि- आपके निजी और कार्य जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन रहेगा। साथ ही, आपको अपने आप से अपनेपन का गहरा अहसास होगा। आपका पेशेवर प्रदर्शन रैंक में वृद्धि की गारंटी देगा। वरिष्ठों और अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय भरोसेमंद रहें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आपके प्रियजन अभी उनकी देखभाल करने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं। अपने परिवार के हर सदस्य के साथ सार्थक बातचीत में शामिल हों।

वृश्चिक राशि- नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला महीना सुखद रहने वाला है। फिर भी, यदि आपको लगता है कि आप अपनी जिम्मेदारियों के बोझ तले दब रहे हैं, तो अपने वरिष्ठों से बात करना महत्वपूर्ण है। आप इस महीने एक स्पर्श आत्मकेंद्रित होने का जोखिम उठा सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच मतभेद के कारण आप में से कुछ लोग पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। याद रखें कि आप शांत रहें और अपने विचारों को व्यवस्थित करें।

धनु राशि- अपनी टीम को खोजने और अपने नए प्रयासों को शुरू करने का समय आ गया है। अब पहले से कहीं अधिक, व्यवसाय के स्वामी अपनी कंपनी के भविष्य में निवेश के महत्व को पहचानेंगे। आपके पास मनोरंजन और डायवर्जन के लिए भी समय होगा। आपकी लव पार्टनरशिप पर भी जोर रहेगा। इस चरण के तहत सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रोमांटिक संबंध शुरू करने की चाहत रखने वाले लोगों का रुझान नए लोगों से मिलने का होगा।

मकर राशि- करियर की नई राह तलाशने का मौका मिल सकता है। कभी-कभी, आपको किसी निश्चित परियोजना के लिए दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। इसी तरह, आपको अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए। अब आपके वित्त को पुनर्गठित करने का समय है, और ऐसा करने के लिए आपको कुछ सहायता की आवश्यकता हो सकती है। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध सुधारने के लिए यह महीना आदर्श है। आपका निचला पेट काफी नाजुक होता है, इसलिए इसका पूरा ख्याल रखें।

कुंभ राशि- कई काम आपकी प्रतीक्षा में हो सकते हैं। कुछ मामलों में, यह उन लोगों के लिए एक अच्छा समय हो सकता है जो पारिवारिक व्यवसाय के प्रभारी हैं, अपनी आय बढ़ाने के लिए। गहन विचार-मंथन के बाद आप अपनी योजना के विवरण को हैश कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है कि आप अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ न दे पाएं। रोमांटिक रिश्ते में आपको सुकून और खुशी मिल सकती है। छात्रों के लिए यह एक उत्पादक महीना होना चाहिए।

मीन राशि- जीवन में अपने लक्ष्यों को प्रतिबिंबित करने के लिए यह एक अच्छा क्षण है। यह आपको एक प्रभावी, आत्मनिर्भर व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद करेगा जो आपके जीवन में किसी भी समय महान चीजें कर सकता है। आपके प्रियजन आपको बहुत ध्यान और देखभाल देंगे। नौकरी पर अधिक प्रयास और समर्पण की आवश्यकता होगी। सुनिश्चित करें कि आपने इसे वह सब कुछ दिया है जो आपको मिला है। स्थिर प्रेम जीवन सुनिश्चित करने के लिए, अपने साथी के साथ अपने संचार को ईमानदार और पारदर्शी रखें।

और पढ़ें ...

दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

CRIME NEWS : राजस्थान के ब्यावर शहर के स्टेशन रोड पर मिशन ग्राउंड के सामने एक महिला पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। पीड़िता को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है।

और पढ़ें ...

दर्जनों गाड़ियों से CM आवास पहुंचे ईडी के अधिकारी...मुख्यमंत्री से करेंगे पूछताछ

रांची/ ईडी के अधिकारी कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंच गए है गाड़ियां से ईडी के अधिकारी सीएम आवास के गेट के बाहर उतरे जिसके बाद वे सभी सीएम आवास के लिए अंदर गए. इससे पहले स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने ईडी अधिकारियों से बातचीत कर अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास के अंदर जाने दिया. वहीं ईडी दफ्तर से आए सभी गाड़ियों को सीएम सचिवालय में पार्क कर दिया गया है. सीएम आवास में भारी संख्या में सीआईएसएफ के जवान ईडी अधिकारियों की सुरक्षा में मौजूद है सीएम आवास के गेट के बाहर झारखंड पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को काफी संख्या में तैनात किया गया है. 
 
सीएम से ईडी की पूछताछ को लेकर सबकी निगाहें आज राज्य की राजधानी रांची स्थित सीएम आवास और ईडी कार्यालय पर टिकीं है. क्योंकि आज ईडी सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला मामले में सीएम आवास में पूछताछ करेगी. कुछ ही देर बाद अब ईडी के अधिकारी सीएम हेमंत से पूछताछ शुरू करेंगे. इधर इसे लेकर शहर में काफी गहमागहमी भी है. ईडी कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सीएम आवास और ईडी कार्यालय दोनों जगहों पर बैरिकेडिंग लगाए गए है. 
 
शहर में जेएमएम नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ से पहले ही यानी 19 जनवरी शाम से ही राजधानी रांची में जेएमएम नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था आज वे शहर के कई जगहों पर पहुंच गए है जहां से वे ईडी द्वारा सीएम से पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन और विरोध कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईडी सीएम को परेशान कर रही है. और उनके कार्यों में बाधा डाल रही है. बता दें,  राज्य के अलग-अलग हिस्सों (जिला) से जेएमएम पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी राजधानी रांची पहुंच रहे है. 

ईडी पूछताछ के पहले CM आवास पहुंचे सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक
इधर इस बीच मुख्यमंत्री का एक बयान सामने आया है जिसमें सीएम ने सत्ता पक्ष के सभी विधायकों और अपने मंत्रियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में ही रहने को कहा है. अब कुछ दे में ही ईडी की टीम सीएम आवास पहुंच जाएगी और मामले में पूछताछ शुरू करेगी इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में महाधिवक्ता भी पंहुच गए है इसके साथ ही जेएमएम नेता और मंत्री जोबा मांझी, उत्पाद मंत्री बेबी देवी, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री रामेश्वर उरांव, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, मांडर से कांग्रेस विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक इरफान अंसारी भी सीएम आवास  पहुंच गए हैं. 
 
सीएम आवास के लिए रवाना हुए ईडी के अधिकारी 
ईडी के अधिकारी करीब एक दर्जन गाड़ियों में सवार होकर कांके स्थित सीएम आवास के लिए रवाना हो गए है. अब से कुछ ही देर में ईडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचेंगे. इससे पहले ईडी कार्यालय से निकलने वाले सीआरपीएफ के जवानों पर बॉडी कैमरा से लैस है इस कैमरे के जरिए ईडी कार्यालय से सीएम आवास तक जाने के दौरान आसपास के इलाकें की सभी गतिविधियां कैद हो जाएगी.  
 
सीएम आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
 
जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज (20 जनवरी) को पूछताछ करेगी. ईडी के अधिकारी दोपहर 12 बजे के बाद सीएम हाउस पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम आवास में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू करेंगे.लेवहीं मामले में सीएम हेमंत से पूछताछ के दौरान कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास और ईडी कार्यालय के आसपास किसी तरह का हंगामा और प्रदर्शन ना हो इसे लेकर उन इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. पूछताछ को लेकर ईडी अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. 

 
ईडी कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक आने के दौरान पड़ने वाले विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. ईडी के अधिकारियों के आने और जाने के दौरान रांची पुलिस के अधिकारी और जवान भी तैनात किए गए है. ईडी ऑफिस के बाहर अग्निशमन विभाग के गाड़ी मौजूद, सड़क और कार्यालय के आसपास के इलाकों में बैरेकेडिंग किया गया है.  
 
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सात समन भेजे जाने के बाद जब वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए तब ईडी ने आठवां पत्र लिखा. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को 20 जनवरी को अपने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ के लिए समय दिया है. ईडी मुख्यमंत्री से रांची के बड़गाई स्थित एक जमीन की अवैध रूप से खरीद-बिक्री के मामले में पूछताछ करने जा रही है. वहीं, इसके पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी द्वारा अवैध माइंस से जुड़े मामले में पहले ही पूछताछ की जा चुकी है. 
 
सीएम हेमंत से पूछताछ से पहले ED ने मांगी सुरक्षा
ईडी के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए तैयारी ईडी की टीम ने कर ली है. सबसे बड़ी बात है कि ईडी की तरफ से राज्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए. इसके साथ एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के दफ्तर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही साथ राजधानी रांची के चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा के तगड़ा इंतजाम किए गए हैं. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम को एयरपोर्ट रोड से पुलिस स्कॉट कर सीएम हाउस तक लाएगी. 
 
अवैध रूप से जमीन की खरीद-बिक्री में एक दर्जन से अधिक पर कसा है शिकंजा
जमीन की खरीद बिक्री के मामले में ईडी ने पहले से ही एक दर्जन से अधिक लोगों पर शिकंजा कसा है. बड़गाई में सेना की जमीन में हेराफेरी किए जाने के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी. इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के साथ-साथ कोराबारी विष्णु अग्रवाल, अंचलाकर्मी के साथ साथ कई दलालों पर शिकंजा कसा गया है. 
  
बताते चलें कि रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा के दौरान ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था. ईडी ने भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज और उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे. दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है. 

और पढ़ें ...

रामलला को सबसे अधिक खीर पसंद है. नाश्ते में वे पेड़ा और पंचमेवा खाते हैं.

भगवान राम को मीठा बहुत पसंद है. बिना खीर के उनका एक भी दिन नहीं गुज़रता है. नाश्ते में वे पेड़ा और पंचमेवा खाते हैं. दिन भर में भगवान को चार बार खाना दिया जाता है.

भगवान राम को मीठा बहुत पसंद है. बिना खीर के उनका एक भी दिन नहीं गुज़रता है. नाश्ते में वे पेड़ा और पंचमेवा खाते हैं. दिन भर में भगवान को चार बार खाना दिया जाता है. दोपहर के खाने में उन्हें दाल, रोटी, चावल और सब्ज़ी दी जाती है.

शाम के भोग में रामलला को खीर और पूरी का भोग चढ़ता है. रामलला का खाना बनाने का काम भंडारी करते हैं. उनकी सहायता करने के लिए एक कोठारी भी होता है. कोठारी का काम करने वाले गिरीश मणि त्रिपाठी बताते हैं कि रामलला को सबसे अधिक खीर पसंद है. मीठा जो भी हो उन्हें अच्छा लगता है. भोग में साग भी ख़ूब चढ़ता है.

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 20 January 2024: जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj ka Panchang 20 January 2024: आज शनिवार का दिन है। यह दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन समर्पण भाव के साथ भगवान शनि की आराधना करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

Aaj ka Panchang 20 January 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि शाम 07 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 20 जनवरी शनिवार का दिन...पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथिआज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 9 मिनट कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज शाम्ब दशमी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-  

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार  के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि-  

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में

इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।

  • शुभ रंग- आसमानी 
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-  

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम को करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार  के साथ बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार  के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

जश्न के बाद जमीन पर ना फेंके जाए झंडे, गणतंत्र दिवस को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया सर्कुलर

नई दिल्‍ली। देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जारी है। इस बीच गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजन के दौरान उपयोग किए जाने वाले कागज से बने भारतीय झंडे को समारोह खत्‍म होने के बाद जमीन पर ना फेंका जाए।

गृह मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और झंडे की गरिमा के अनुरूप कागज के तिरंगे का निजी तौर पर निपटान किया जाना चाहिए। मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया, ” कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों पर ‘भारत के ध्वज संहिता के भाग- II के पैराग्राफ 2.2 के खंड (x)’ के तहत लहराया जा सकता है। आपसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जनता द्वारा उपयोग किए जाने वाले कागज से बने झंडों को कार्यक्रम के बाद जमीन पर नहीं फेंका जाता है। ऐसे झंडों को झंडे की गरिमा के अनुरूप, निजी तौर पर निपटाया जाना चाहिए।”

देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जारी है। इस बीच गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजन के दौरान उपयोग किए जाने वाले कागज से बने भारतीय झंडे को समारोह खत्‍म होने के बाद जमीन पर ना फेंका जाए।

गृह मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और झंडे की गरिमा के अनुरूप कागज के तिरंगे का निजी तौर पर निपटान किया जाना चाहिए। मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया, ” कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों पर ‘भारत के ध्वज संहिता के भाग- II के पैराग्राफ 2.2 के खंड (x)’ के तहत लहराया जा सकता है। आपसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जनता द्वारा उपयोग किए जाने वाले कागज से बने झंडों को कार्यक्रम के बाद जमीन पर नहीं फेंका जाता है। ऐसे झंडों को झंडे की गरिमा के अनुरूप, निजी तौर पर निपटाया जाना चाहिए।”

और पढ़ें ...