सियासत
9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, दो डिप्टी सीएम समेत 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ
बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज नौवीं बार बतौर सीएम पद की शपथ ली. जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज ही महागठबंधन से अलग होने का एलान कर एनडीए (NDA) में शामिल हुए थे.
वहीं बिहार में सीएम के आलावा आठ और मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, हम (HAM) से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
जानिए सम्राट चौधरी के बारे में
सम्राट चौधरी पहले भी सम्राट राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे हैं. उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार के विधायक रहे हैं जबकि मां पार्वती देवी भी विधायक रही हैं. पिछले साल मार्च में उन्हें बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. वह बिहार विधान परिषद में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं.
विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं विजय सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा बीजेपी-जेडीयू की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री रहे हैं. वह 2010 से लखीसराय विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह वर्ष 2020 से 2022 तक विधानसभा स्पीकर रहे हैं. विजय सिन्हा को साल 2000 में बीजेवाईएम का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. वह फिलहाल एचएएम के विधान परिषद सदस्य हैं. वह 2020-2022 के बीच एनडीए सरकार में मंत्री रहे हैं.
बिहार के नए सरकार जातिगत समीकरण
बिहार के नवगठित मंत्रियों के समूह में जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है. सीएम नीतीश कुमार जहां कुर्मी समाज से आते हैं तो विजय कुमार चौधरी भूमिहार हैं और श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से हैं. दूसरी तरफ निर्दलीय सुमित सिंह राजपूत हैं तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से और विजय कुमार सिन्हा कायस्थ समाज से आते है. वहीं, संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्कुल रखते हैं.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, अब बीजेपी के साथ बनाएंगे सरकार
NITISH KUMAR : बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा है। नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नई सरकार में जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल होगी।
बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। आज शाम 5 बजे NDA के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।
Aaj ka Panchang 28 January 2024: जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 28 January 2024: आज रविवार का दिन है। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है, जो लोग इस दिन समर्पण भाव के साथ सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है -
Aaj ka Panchang 28 January 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - शिशिर
चन्द्र राशि- सिंह
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 56 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 08 बजकर 17 मिनट पर
चंद्रास्त - सुबह 08:50 बजे।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 05 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 01: 00 बजे तक।
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 36 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम।
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन।
Aaj Ka Rashifal 28 January 2024: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत...जानिए अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 28 January 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन करते हुए ध्यान दें। आप आज अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कोई काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आज सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे होगे। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके ताल मेल बेहतर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा साथ में मार्केट जाएंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 1
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। इस समय बढ़ते खर्चों में कटौती संभव नहीं है। धैर्य और संयम रखें और गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालेंगे। फालतू बातों में ध्यान ना दे और अपने काम में ही व्यस्त रहें। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे तो आपको लाभ मिलने के योग हैं। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथसाथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम हासिल कर लेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की संभावनाएं बन रही है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएं रहेंगी और घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों
के सामने ज्यादा बखान ना करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज दूर होगी, रिश्ते में मधुरता आयेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। कोई भी छोटाबड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मानसम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज व्यापार में आ रही समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से घर पहुंचने में देर होगी। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलनामिलना अच्छा नहीं है, पहले उसके बारे पूरी जानकारी कर लें। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से शेयर ना करें। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्मकर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में नयीनयी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार होगा, जिससे आपके कार्य सुचारू रूप से पूरे होते रहेंगे। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चे आज खुलकूद में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
मकर राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश न करें। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर न करें। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से आप आपको अच्छा धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा और आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहनसहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर ले। लेनदेन के मामलों में आज आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। छात्रों को जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- नांरगी
- शुभ अंक- 1
दिल दहला देने वाली वारदात, 16 साल की बेटी हुई गर्भवती तो पिता ने 60 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा
उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की लड़की से अवैध संबंध होने के शक में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूलीवासा गांव में 16 साल की लड़की गर्भवती हो गई। घरवालों ने एक जनवरी को उसका गर्भपात करा दिया। लेकिन आरोप लगाया कि बच्ची के पेट में पल रहा बच्चा गांव के ही 60 साल के रामआसरे कुशवाहा का था। जिस कारण लड़की के परिवार वाले रामआसरे से रंजिश रखने लगे। 21 जनवरी की सुबह ससुर रामआसरे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी लड़की का पिता कुल्हाड़ी लेकर आया और उनके ऊपर हमला कर दिया।उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया। घायल हालत में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट के इन पदों पर निकली भर्ती, यहां करें ऑनलाइन आवेदन
Recruitment in Supreme Court: देश के सुप्रीम कोर्ट ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स पदों के लिए आवेदन मंगाएं हैं. योग्य उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबपेज main.sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट में कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी.
अंतिम तिथि
रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तक है. योग्य उम्मीदवारी की उम्र काम से काम 20 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए आधिकारिक वेबपेज main.sci.gov.in पर जाकर देख सकते है.
महत्वपूर्ण तिथियां
इन 90 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को होगी. जब की इसकी उत्तर कुंजी 11 मार्च 2024 को जारी की जाएगी. दावा आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2024 रखी गई है.
पात्रता मापदंड
आवदेन करने वाले उम्मीदवार को बार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय/संस्थान से कानून में स्नातक की डिग्री के साथ लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए.
ऐसे होगा चयन
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- भाग I- बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न, उम्मीदवारों की कानून को समझने और लागू करने की क्षमता और समझने के कौशल का परीक्षण. भाग II- व्यक्तिपरक लिखित परीक्षा, जिसमें लेखन और विश्लेषणात्मक कौशल शामिल हैं. भाग III- साक्षात्कार लिया जाएगा.
इतने रुपए आवेदन शुल्क
आवेदनकर्ता /परीक्षण शुल्क के रुप में 500 रुपये और बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा.
केंद्र सरकार पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साधा निशाना,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैठक पर बोले प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,
स्क्रीन कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग जिलों के नेता,पूर्व मंत्री, प्रदेश इलेक्शन कमेटी के सदस्य सबसे गहन चर्चा की है,
लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार किन लोगों को आगे नाम प्रस्तावित करना है उसको लेकर के चर्चा हुई है,
लोकसभा चुनाव के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं,
आज यूथ कांग्रेस कमेटी की भी मीटिंग हुई है,
आने वाले समय में के लिए तैयार हैं,
10 साल के केंद्र की सरकार से कठोर सवाल पूछेंगे,
जनता की आवाज बनेंगे,
महंगाई ,बेरोजगारी ,छोटे किसानदार,महिला,नौजवान हर व्यक्ति पीड़ित है,
10 साल की जो रिपोर्ट है उसके आधार पर हम चुनाव जीतना चाहते हैं,
10 साल के परफॉर्मेंस का जवाब जवाब बीजेपी दे,
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ भी आएगी,
उसे संदर्भ में भी आज मीटिंग की है,
ऐतिहासिक स्वागत भारत जोड़ो न्याय यात्रा का होगा,
देश समाज और पार्टी सभी को लाभ मिलेगा,
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में मुझे यह खुशी हैं कि सभी नेता संकल्पित हैं,
हम इतिहास बनाने के लिए आए हैं हम यहां की तमाम सीटों को जीतेंगे।
उम्मीदवारों के नाम को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का बयान,
सबके नाम पर चर्चा हुई है,
सब ने अपनी अपनी बात रखी है,
सब का संज्ञान हमने लिया है,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 10 दिन के अंदर दिल्ली में चर्चा करके नाम को शॉर्टलिस्ट करेगी,
लोकसभा के उम्मीदवार हैं उन लोगों के नाम हम समय रहते डिक्लेअर करेंगे,
ताकि प्रत्याशी को अपने इलाके में प्रचार करने का पर्याप्त समय मिले।
कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को टिकट देने की बात पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा,
नेता छोटे या बड़े नहीं होते,
नेता वह है जो पार्टी को जीत दिला सके,
कांग्रेस पार्टी चाहती है कि इंडिया एलाइंस मजबूत रहे,
जो भी उम्मीदवार उतारेगा वह जिताऊ होगा,
उनमें से नौजवान भी होंगे अनुभवी भी होंगे,
सब लोगों को जीतने वाला होगा उम्मीदवार वही होगा।
बिहार की स्थिति पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का बयान,
उसके बारे में क्या बोला जाए,
कुछ पता ही नहीं है,
चर्चा चल रही है कभी कुछ होता है कभी कुछ होता है,
जब तक स्थिति सामने नहीं आता,
उसे पर बोलना ठीक नहीं होगा।
2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष यानी आज 20 करोड़ रोजगार
मिल जाना था,
काला धन वापसी,भ्रष्टाचार खत्म,किसान के खिलाफ तीन काले कानून बनाएं वह अंत में वापस लेने पड़े,
फौजी की भर्ती में अग्निवीर योजना को लेकर आए आज नौजवान उसे आहत है,
अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं,
बेरोजगारी इतिहास में इतनी कभी नहीं हुई है जितनी आज है,
हर क्षेत्र में केंद्र सरकार फेल हुई है,
फिर भी अपना प्रोपेगेंडा से इस बात को ढक रहे हैं,
जज्बाती मुद्दों को लेकर अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं,
हमारा दल एक सक्रिय और मजबूत विपक्ष के रूप में जनता के बीच में जाएगा,
पब्लिक विकास चाहती है,
गवर्नेंस-डिलीवरी और वादा पूरा करना इनकी जिम्मेदारी थी,
लेकिन दुर्भाग्यवश इन जिम्मेदारियां को पूरा नहीं कर पाए।
कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से रिश्तों को तार-तार करने देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के छपारा थाना क्षेत्र का है. जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है. डर-सहमी पीड़िता ने अपनी नानी को आपबीती सुनाई. जिसके बाद दाेनों थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को धर दबाेचा.
फिलहाल, पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच करवाकर और बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. गौरतलब है कि पिछले दिनों रीवा जिले में शादी के एक दिन पहले दुल्हन के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
भाजपा नेता और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने जताई लूटपाट की आशंका
मध्यप्रदेश। उज्जैन में देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में भाजपा नेता पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार की सुबह हुई है। उज्जैन के देवास रोड पर स्थित पिपलौदा गांव में पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना डकैती की कोशिश के दौरान की होगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जांच के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
Bank Holidays Feb 2024 : फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...यहां देखें लिस्ट
नई दिल्ली। इस बार फरवरी माह में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए अगर आपके कुछ काम बचे हैं, तो इन्हें जल्द निपटा लें। तो चलिए जानते हैं फरवरी महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी:-
4 फरवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
10 फरवरी को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 फरवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
14 फरवरी को बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के चलते पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और उड़ीसा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
15 फरवरी को लुइ-नगाई-नी होने के कारण मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
18 फरवरी को रविवार है इसलिए देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती है, इसलिए महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 फरवरी के दिन स्टेट डे के होने के कारण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा।
24 फरवरी को महीने का आखिरी शनिवार होगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 फरवरी को रविवार की पूरे बैंकों में छुट्टी रहेगी।
26 फरवरी के दिन Nyokum होने के कारण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा और यहां छुट्टी रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाओं के साथ छत्तीसगढ़ की टीम को नई दिल्ली रवाना किया था
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न प्रदेशों से झांकी के प्रदर्शन के लिए राजधानी आए लोक-कलाकारों को आमंत्रित कर उनसे मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की झांकी ‘‘बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार‘‘ में शामिल लोक-कलाकारों से भी मुलाकात की। इन कलाकारों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली रवाना किया था।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी राज्यों से आयीं महिला कलाकारों को अच्छे एवं जीवंत प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्यों से नई दिल्ली पहुंचे एनसीसी और एनएसएस के बच्चों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, तथा अन्य मंत्रिगण मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है। मैं आज यहां इतनी बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से आई बेटियों को देख रहा हूं। आप यहां अकेले नहीं आए हैं बल्कि आप सभी अपने साथ अपने राज्यों के रीति रिवाज और अपने समाज की समृद्ध सोच भी लेकर आए हैं। आज आप सब से मिलना भी एक विशेष अवसर बन गया है। कड़ाके की ठंड में आप सभी ने घने कोहरे के बीच दिन-रात रिहर्सल किया और गजब की परफॉर्मेंस दे रहे हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि जब आप यहां से अपने घर जाएंगे तो आपके पास गणतंत्र दिवस के अनुभवों के बारे में बताने के लिए काफी कुछ होगा और यही तो इस देश की विशेषता है। विविधताओं से भरे हमारे देश में सिर्फ एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने से ही जीवन में नए अनुभव जुड़ने लग जाते हैं।
ACCIDENT : बस और ट्रक में भिड़ंत, 3 छात्रों की मौत, 11 की हालत गंभीर
भुवनेश्वर: नयागढ़ के दसपल्ला पुलिस सीमा के तहत शालभंगा जंगल रोड पर बुगुड़ा के पास एक पिकनिक बस ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन बच्चों की जान चली गई. वहीं 11 अन्य घायल हुए हैं. दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई. जब दसपल्ला के एक कोचिंग सेंटर से 50 से ज्यादा छात्र पिकनिक के लिए बलांगीर के हरिशंकर और नृसिंघनाथ जा रहे थे.
हादसे के बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 11 घायलों में से चार घायल बच्चों को दसपल्ला अस्पताल भेजा गया. जबकि सात को इलाज के लिए नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया. बस में बैठे एक यात्री ने कहा कि हम पिकनिक के लिए हरिशंकर और नृसिंहनाथ जा रहे थे. तभी एक ट्रक ने अचानक हमारी बस को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी. टक्कर के प्रभाव से कुछ बच्चे ऊपर स्लीपर बर्थ से नीचे गिर गए.
इधर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे दसपल्ला विधायक रमेश चंद्र बेहरा ने कहा कि ये एक निजी कोचिंग संस्थान के छात्र हैं. जब वे दसपल्ला से थोड़ा आगे शालभंगा जंगल पार कर रहे थे तो एक ट्रक ने उनकी बस को टक्कर मार दी. घटनास्थल से तीन शव बरामद किये गए हैं. हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं. उनमें से कुछ गंभीर हैं. हमने उन्हें तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई है. इलाके के आस-पास की सभी 108 एम्बुलेंस को काम पर लगा दिया गया है. नयागढ़ एसपी राहुल जैन घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.
चाचा बना हैवान…, 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप, लोगों ने थाने के बाहर किया हंगामा
राजस्थान के अलवर से एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिश्ते में लगने वाले चाचा ने ही बच्ची के साथ हैवानियत की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही मां कमरे में पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 6 साल की बच्ची शाम के समय ट्यूशन से पढ़कर घर लौटी थी। इसी दौरान युवक उसे उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस कोतवाली के बाहर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उसको सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। पीड़िता को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए अस्पताल में कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी नानी के साथ रहता है और उसके खिलाफ चोरी लूटपाट समेत विभिन्न धाराओं में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट, निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज हो जाएगा ये खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट के साथ हो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं।
बजट पेश करने के साथ ही वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने वाली देश की दूसरी वित्त मंत्री बन जाएंगी। अब तक यह उपलब्धि केवल पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के नाम है।
निर्मला सीतारमण पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगी। इन बड़े नेताओं लगातार पांच बार बजट पेश किये। 2024 के आम चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद 2023-24 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
अंतरिम बजट 2024 की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की उनकी टीम इसे अंतिम रूप दे रही है। ‘हलवा समारोह’ के बाद पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक को लॉक-डाउन में डाल दिया गया है।
इसलिए होती है अंतरिम बजट की आवश्यकता
अंतरिम बजट की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि सरकार चलाने के लिए भारत की संचित निधि से धन निकालने के लिए संसद से नए सिरे से मंजूरी की जरूरत होती है। मौजूदा 2023-24 बजट इस वर्ष 31 मार्च तक ही वैध है।
चूंकि इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, इसलिए नई सरकार के सत्ता संभालने तक देश को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होगी। अंतरिम बजट एक व्यावहारिक व्यवस्था है जो सरकार को इस अंतर को भरने में सक्षम बनाती है।
रखा जाता है इन विषयों का ध्यान
सरकार अंतरिम बजट के दौरान कोई बड़ी नीतिगत घोषणा नहीं करती है जिससे पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करने वाली अगली निर्वाचित सरकार पर वित्तीय बोझ पड़ सकता है।
चुनाव आयोग की आचार संहिता के मुताबिक सरकार अंतरिम बजट में कोई बड़ी योजना शामिल नहीं कर सकती क्योंकि इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। सरकार अंतरिम बजट के साथ आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश नहीं करती है जो मुख्य बजट पेश होने से एक दिन पहले किया जाता है।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बड़ी लापरवाही, भाजपा पार्षद ने फहराया उल्टा तिरंगा…
जबलपुर : गणतंत्र दिवस पर पूरा देश देशभक्ति में सराबोर है, वहीं एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने में बड़ी चूक सामने आई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर व्यापारी संघ द्वारा झंडा वंदन का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा पार्षद ने झंडा उल्टा फहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वायरल VIDEO –
Aaj ka Panchang 27 January 2024: आज के दिन बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 27 January 2024: आज यानी 27 जनवरी 2024, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखने वाले कुछ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
नक्षत्र - आश्लेषा
ऋतु - शिशिर
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक
अमृत काल - सुबह 11 बजकर 15 से 01 बजकर 01 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक
आडल योग - दोपहर 01 बजकर 01 मिनट से 28 जनवरी प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक
गण्ड मूल - पूरे दिन
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 07 बजकर 23 मिनट से
चंद्रास्त - सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर
चन्द्र राशि - कर्क
