सियासत

महिला को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, 4 साल की बच्ची का किया था यौन उत्पीड़न

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 4 साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न करने वाली महिला को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। महिला पर 2016 में एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। इस मामले में अदालत ने सात साल बाद फैसला सुनाया है।

एडिशन जस्टिस कुमार रजत की अदालत ने महिला को नाबालिग पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी माना। अदालत ने कहा कि महिला की हरकत से पीड़िता और उसके माता-पिता को भारी मानसिक आघात पहुंचा। अदालत ने आरोपी महिला को 10 साल के कठोर कारावास और 16,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

महिला पर बच्चों से यौन अपराधों को रोकने वाले कानून पॉक्सो एक्ट की धारा-6 और IPC की धारा-354 के तहत गंभीर आरोप लगे थे। अदालत ने इन आरोपों में महिला को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा दी। हालांकि अदालत ने अपराध की गंभीरता और दोषी महिला का कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि देखते हुए कहा कि दोषी को केवल POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत सजा दी जाएगी। क्योंकि यह IPC अपराध की तुलना में उच्च स्तर का कानून है।

अदालत ने कहा कि सजा देने का कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है और यह प्रत्येक मामले में तथ्यों और परिस्थितियों, अपराध की प्रकृति, इसकी योजना कैसे बनाई गई और प्रतिबद्ध थी, इसका मकसद, दोषी का आचरण और अन्य सभी बातों पर निर्भर करता है। अदालत ने कहा, ‘सजा देने का मूल उद्देश्य यह है कि अपराधी को दंड देना नहीं बल्कि अपराध के पीड़ित और समाज को न्याय दिलाना है।’

 
और पढ़ें ...

मानवता को शर्मसार करने वाली हुई घटना, पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया बलात्कार

खंडवा : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहां, आर्मी से रिटायर्ड एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है। बीती रात 19 वर्षीय पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी टीआई बलराम सिंह राठौर ने बताया की बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बेटी की यह शिकायत है कि, आरोपी पिता बेटी को अक्सर गलत तरीके से छूटे थे। पीड़िता ने जब पुलिस को आप बीती सुनाई तो पुलिस अधिकारी भी दंग हो गए थे।

और पढ़ें ...

आज से खुलेंगे द्वार, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुबह 3 बजे ही इकट्ठा हुए लोग

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद से ही पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल हो गया. भक्तों के बरसों को इंतज़ार ख़त्म हो गया है और अब वो सिर्फ़ अपने भगवान के दर्शनों को तरस रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के आज  पहले दिन सुबह से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. कड़ाके की सर्दी के बीच सुबह तड़के तीन बजे से ही मंदिर के सामने भक्तों का जुटना शुरू हो गया है

प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए सुबह तीन बजे से ही मंदिर के सामने श्रद्धालु जुटने लगे. कड़कड़ाती ठंड में भी वो बस किसी भी हाल में अपने भगवान का दर्शन करना चाहते हैं. राम मंदिर के सामने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां रात से भी मंदिर के द्वार पर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा देखा जा सकता है. लोग लगातार जय श्री राम और सियावर राम चंद्र की जय के जयकारे लगाते हुए सुनाई दिए. भक्तों को जोश देखते ही बन रहा था.

और पढ़ें ...

Horoscope 23 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। आत्मसंयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आपसी मतभेद भी हो सकते हैं।

वृष राशि- पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

मिथुन राशि- व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

कर्क राशि- संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अतिविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी।

सिंह राशि- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। लाभ में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। सुखद समाचार म‍िलेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। धार्मि‍क यात्रा के योग हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाणी में कठोरता तो रहेगी, परन्तु वाणी का प्रस्ताव भी बढ़ेगा।

धनु राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- कारोबार का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता को कष्ट होगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का साथ म‍िलेगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है।

मीन राशि- सन्तान को कष्ट होगा। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में सौहार्द बनाये रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिवार से दूर हो सकते हैं। क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

और पढ़ें ...

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 43 पयारी बस स्टैंड में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे दो सगे भाइयों को अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम शुभम साहू उम्र 26 वर्ष और सुशील साहू 32 वर्ष है।

कार अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रही थी तभी सुबह लगभग 7 बजे अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत कदम टोला निवासी दोनों सगे भाई मॉर्निंग वॉक कर घर वापस आ रहे थे। अनूपपुर से कोतमा जा रही तेज वाहन अर्टिका कार नम्बर CG16-CR-5272 जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई पयारी बस स्टैंड के पास राधे नाम से मेडिकल की दुकान संचालित करते थे। इस पूरे मामले में फुनगा पुलिस चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि मृतकों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

और पढ़ें ...

सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी

तिहासिक क्षण, जगब 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है है. अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है.

आज हमारे राम आ गए हैं', प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी- आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है

और पढ़ें ...

मंदिर वहीं बना जहां संकल्प लिया था- बोले योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मन भावुक है और इस पल को वर्णित करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। हर मन में राम नाम है। हर मार्ग ्अयोध्या की ओर आ रहा है. हर जिह्वा राम राम जप रही है। रोम रोम में राम रमे हैं। ऐसे लगता है कि हम त्रेता युग में आ गए हैं। आज हर राम भक्त के मन में गर्व है औऱ संतोष के भाव हैं। इस दिन के इंतजार में पांच सौ साल बीत गए। दर्जनों पीढ़ियां इस अधूरी कामना को लिए धरा धाम से साकेत धाम में लीन हो गईं। यह पहला ऐसा प्रकरण होगा जिसमें राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य के लिए मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों तक लड़ाई  लड़ी हो। समाज के हर वर्ग ने जाति पांति, विचार दर्शन से ऊपर उठकर रामकाज के लिए स्वयं को सर्ग किया। अंततः वह अवसर आ गया। आज आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था। 

और पढ़ें ...

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा, देशभर में मनाया जा रहा उल्लास

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो गया है। अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। प्राण प्रतिष्ठा का मतलब मूर्ति में जीवन लाना होता है। इस अनुष्ठान में देवता के मूर्ति को मंत्रोचार के जारिए देवता का आह्नान किया जाता है। फिर मूर्ति में देवता विराजमान होते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 लोग मौजूद हैं।

और पढ़ें ...

आसमान से दिखी अयोध्या की भव्य सुंदरता, पीएम मोदी के चॉपर से लिया गया एरियल व्यू

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम की नगरी को सजाया गया है। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी भी अयोध्या पहुंच गए हैं और इसी बीच उनके चॉपर से अयोध्या के एरियल व्यू को शेयर किया गया है। पीएम मोदी ऑफिस ने इस एरियल वीडियो को शेयर किया है।

पीएम मोदी के कार्यालय के बयान के मुताबिक, “ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्टा समारोह में मुख्य आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदाय के गुरु शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे।“

और पढ़ें ...

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू...देखें LIVE वीडियो

अयोध्या में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कुछ ही देर में होना है, आज दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्राण प्रतिष्ठा के लिए करीब 84 सेकंड का मुहूर्त है. प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम करेगी. काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित (Laxmikant Dixit) मुख्य पुजारी होंगे. लक्ष्मीकांत दीक्षित समेत 5 लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.

राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे पीएम मोदी, शुरू हुआ अनुष्ठान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी अनुष्ठान के मुख्य यजमान हैं।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE : ‘अलौकिक क्षण’, प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है. इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम.

वहीं इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे, जिसमें अनिल अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ठ, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सिंगर शंकर महादेवन, अनुपम खेर, रामचरण, चिरंजीवी, रजनीकांत, अनुराधा पौडवाल, कुमार विश्वास, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्ठी है.

और पढ़ें ...

बस कुछ मिनट का इंतजार : आज अयोध्या में विराजमान हो जाएंगे प्रभु श्रीराम, 84 सेकेंड की होगी अहम प्राण प्रतिष्ठा …

बस कुछ मिनट इंतजार आ रहे अयोध्या हम सब के प्रभु श्री राम, 84 सेकेंड की है अहम प्राण प्रतिष्ठा. अयोध्याजी में जन्मभूमि पथ से लेकर राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ की अलौकिक आभा देखते ही बन रही है. सांस्कृतिक नृत्य और वादन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के साथ-साथ देश भर की परंपराओं और कला का समागम हो रहा है. हर तरफ भगवान राम के भजन सुनने को मिल रहे हैं. सोमवार शाम को भव्य दीपोत्सव की तैयारी है. ऐसा लग रहा है मानों रघुनंदन के अभिनंदन के लिए पूरा स्वर्ग ही धरती पर उतर आया है.

कितने बजे और कितनी देर में हो जाएगी प्राण प्रतिष्ठा, जानिए यहां

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा की विधि, अभिजीत मुहूर्त में संपन्न की जाएगी. दोपहर 12.05 बजे से 12.55 तक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा. 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त, इसी में होगी प्राण प्रतिष्ठा .आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. 

इसमें से काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जो मुहूर्त चुना उसे सबसे सटीक मानकर उसे बहुत में रामलला की स्थापना होनी है. शुभ मुहूर्त का यह क्षण 84 सेकंड का मात्र होगा जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. 

121 आचार्यों के मार्गदर्शन में होगी प्राण प्रतिष्ठा

समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं को कराने वाल, मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे. वाराणसी के गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे तथा काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे. इसके अतिरिक्त प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रहेंगे.

और पढ़ें ...

पीएम मोदी रामलला की प्रतिमा से पर्दा हटाएंगे, उनकी आंखों में काजल लगाएंगे

 चारों तरफ श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं. तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं और पुष्पवर्षा की भी तैयारी है. हो भी क्यों न सदियों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से राम भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद पीएम मोदी रामलला की प्रतिमा से पर्दा हटाएंगे, उनकी आंखों में काजल लगाएंगे और पूजन करेंगे.

और पढ़ें ...

रामलला की मूर्ति में प्रतिष्ठित करेंगे लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं.

लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हैं. सांगवेद महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी. पंडित लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती है. उन्हें पूजा पद्धति में भी महारत हासिल है. लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी.

पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज मशहूर पंडित गागा भट्ट भी हैं, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था. लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान करा रहे हैं. इस टीम में काशी के 40 से अधिक विद्वान शामिल हैं.

और पढ़ें ...

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही तमाम नामचीन लोग पहुंचने लगे हैं. बस अब कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा, जिसका साक्षी पूरा विश्व होगा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई हस्तियां शिरकत करने वाली हैं. इनमें से कुछ लोग रविवार शाम तक ही पहुंच गए. बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत, साऊथ स्टार रजनीकांत, पवन कल्याण भी अयोध्या पहुंचे. इसके अलावा फिल्म निर्देशक सुभाष घई, सिंगर सोनू निगम भी राम नगरी पहुंच चुके हैं.

और पढ़ें ...

Ram Mandir Pran Pratishtha : मोबाइल पर कर सकेंगे लाइव स्ट्रीम, जानें- कब, कहां और कैसे देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार, 22 जनवरी को होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. आप इस कार्यक्रम को लाइव अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे देश में केंद्रीय कर्मचारियों और स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है.

अयोध्या में होने वाले समारोह को लेकर अलग-अलग राज्यों ने भी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है. 

अयोध्या के आयोजन में सिर्फ आमंत्रित लोग ही शामिल होंगे 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है. आम लोगों को फिलहाल अयोध्या पहुंचने के लिए मना किया गया है. लोगों से 22 जनवरी के बाद कभी भी आने के लिए कहा गया है. जो लोग अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखना चाहते हैं वह टीवी पर सीधा प्रसारण और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

कब, कहां कैसे देखें प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा. साथ ही नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल से भी स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी सोशल मीडिया सहित विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.

आप अपने मोबाइल से लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं-

 

और पढ़ें ...

देश में मनेगी दिवाली: थोड़ी देर में अयोध्या के लिए रवाना होंगे PM MODI, जानें हर पल का अपडेट

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आज दुल्हन की तरह सजकर तैयार है, क्योंकि आज भगवान राम आ रहे हैं. राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही राम भक्तों का करीब 500 सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 12 बजकर 20 मिनट से राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू होगी

आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी, जो आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे.
2. आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे.
3. परिसर में 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे. एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे. ये सभी भारतीय वाद्य होंगे

अयोध्या नहीं आ रहे आडवाणी

राम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं आ रहे हैं. माना जा रहा है कि अत्यधिक ठंड की वजह से उन्होंने अपनी अयोध्या यात्रा रद्द कर दी है.

इजराइल ने हिंदी में ट्वीट कर भारत को दी शुभकामनाएं

इजराइल के भारत में एंबेस्डर नाओर गिलोन ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. मैं अयोध्या में राम मंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं. यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा.

राम चरण और चिरंजीवी अयोध्या आ रहे

तेलंगाना: अभिनेता राम चरण अयोध्या के लिए हैदराबाद से रवाना हो चुके हैं. एयरपोर्ट पर एक्टर राम चरण ने कहा कि यह बहुत लंबा इंतजार था. हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं. वहीं, अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले चिरंजीवी ने कहा कि यह वास्तव में काफी अच्छा और अभिभूत करने वाला है. हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है. मुझे लगता है कि मेरे भगवान हनुमान ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है. हम भाग्यशाली हैं कि इस प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बन रहे हैं.

और पढ़ें ...