सियासत

मानवता शर्मसार : कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी के साथ किया रेप...पढिए पूरी खबर

Bijnor News. बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में एक नाबालिग पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर रिश्ते को ताक पर रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर उससे मारपीट की गई. थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने पिछले नौ महीने से बार-बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की. पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की छानबीन जारी है. पीड़िता की मां की नौ महीने पूर्व मृत्यु हो गई थी.

और पढ़ें ...

14 January 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 14 January 2024: 14 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रविवार सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 14 जनवरी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। 14 जनवरी को लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 जनवरी  2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि- 14 जनवरी 2024 को सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 14 जनवरी  2024 को सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा
  • 14 जनवरी  2024 व्रत-तिथि- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी, लोहड़ी 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:25 से शाम 05:44 तक
  • मुंबई- शाम 04:56 से शाम 06:19 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:23 से शाम 05:41 तक
  • लखनऊ- शाम 04:13 से शाम 05:32 तक
  • भोपाल- शाम 04:32 से शाम 05:53 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:49 से शाम 05:11 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:51 से शाम 06:13 तक
  • चेन्नई- शाम 04:35 से शाम 06:00 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:44 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 14 जनवरी का दिन, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। आज लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि  

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने का आज प्रमोशन हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कोई बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आएगा। ऑफिस में आज काम बढ़ सकता है। मौसम असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर किसी मित्र से आपकी अनबन हुई है तो आज फ्रैंडशिप करने के लिए अच्छा दिन है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में टहलने के लिए जाएंगे तो रिश्ते मजबूत बनेगें। संगीत में रुझान को आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस कार्य में बढ़ोत्तरी होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि  

आज आपका मन स्थिर रहेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से खुश होकर कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं। सहकर्मी आपके पक्ष में रहेंगे। आज किसी दूसरे के काम में

बेवजह अपनी राय न दें। आपके लिए अच्छा होगा। अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये। स्वास्थ्य आज पहले से ठीक रहेगा। इस राशि के पोस्टमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नत के अवसर प्राप्त होगा। कई दिनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को आज धनलाभ होगा। आज आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में घुमने के लिए जाएंगे तो रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीतिक कार्यों में रुझान का आज मानसम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे। महिलाएं आज कुछ ऑनलाइन आर्डर करेंगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि

आज का आज दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते है। आपके व्यवहार से आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। दोस्तों के सहयोग से आप कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि 

इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि 

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की अवश्यकता है। आज आपकी सारी इच्छाओं की
पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि  

आज आपके करीबी आपको अचानक गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। आज आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस के विवादों में आपको जीत मिलने के आसार बन सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि 

आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमनें जा सकते है। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्किटेक का काम करने के काम की तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। लेकिन मेहनत जरी रखने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि  

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि होगी। आप अगर घर में कोई परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। आज आप लोगों से मिलने पर साकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें।

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि  

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। लवमेट को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। बॉस आपकी पदोन्नति करने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

रक्षक पिता बना भक्षक, नाबालिग बेटी की लूट ली आबरू, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक नाबालिग पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर रिश्ते को ताक पर रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर उससे मारपीट की गई। थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने पिछले नौ महीने से बार-बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपी अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पीड़िता की मां की नौ महीने पूर्व मृत्यु हो गई थी.

और पढ़ें ...

यहाँ दो दिन मनाई जाएगी मकर संक्राति...जानें क्या है सही तारीख और शुभ मुहूर्त

भोपाल। देश भर में हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मध्यप्रदेश में 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति की सही तारीख और शुभ मुहूर्त आइए जानते हैं।

मध्यप्रदेश में इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 15 जनवरी की अल सुबह 3 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान श्रद्धालु नर्मदा-शिप्रा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी भी लगा सकते है। वहीं 14 जनवरी को परंपरानुसार पतंगबाजी की जाएगी।

जानें शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पुण्य काल सुबह 07:15 बजे से लेकर शाम के 06: 21 बजे तक होगा। वहीं, मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 06: 57 बजे से लेकर सुबह 08: 43 बजे तक रहेगा। वहीं, मकर संक्रांति का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 54 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक रहेगा।

बता दें, मकर संक्रांति के पर्व पर दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर यदि राशि अनुसार दान किया जाता है, तो उसके मिलने वाले फल का महत्व दोगुना हो जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में संपन्नता आती है।

प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि, इस वर्ष ग्रहों की दिशा में बदलाव के कारण मकर संक्रांति की तिथि में परिवर्तन हुआ है।

मकर संक्रांति के दिन सुबह उठे और अपने इष्ट देवी-देवता और सूर्य देव के ध्यान से अपने दिन की शुरुआत करें। इसके बाद स्नान कर और साफ वस्त्र धारण करने के बाद तांबे के पात्र में जल लें, इसमें लाल फूल, गंगाजल और कुमकुम डालकर विधिपूर्वक सूर्य देव को अर्घ्य दें। अब आसन पर बैठकर सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।

और पढ़ें ...

भतीजे ने चाची को चाकू से गोदा, फिर सिलबट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट...जाने क्या है पूरा मामला

सुल्तानपुर:  में एक युवक ने अपनी चाची काे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. 25 वर्षीय एक युवक ने अपनी चाची को सिल-बट्टे से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर मार डाला है. घटना के बाद घर पहुंचे मृतका के पति ने कादीपुर थाने में अपने भतीजे आरिफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल्ताफ की 30 वर्षीय पत्नी सुफीना शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर अकेली थी. तभी आरोपी ने उसपर चाकू से वार कर दिया और फिर सिल-बट्टे से उसे कुचल दिया. पुलिस ने बताया कि अल्ताफ जब फेरी लगाकर अपने घर पहुंचा तो सुफीना खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी थी.

अल्ताफ ने आरोप लगाया कि आरिफ के इरादे उसकी पत्नी के प्रति अच्छे नहीं थे. जब अल्ताफ घर लौटा तो कथित तौर पर उसका भतीजा चाकू लेकर घर से बाहर भाग रहा था. मृतका के पति की तहरीर पर आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

और पढ़ें ...

कब्र से निकाला गया 6 माह के मासूम का शव: पोस्टमार्टम में सामने आएगी मौत की वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों के काटने से मृत 6 माह के मासूम का शव कब्र से निकाला गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के साथ ही मौत की असल वजह पता करने के लिए बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा।  

भोपाल के मिनाल इलाके में कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के मामले पर कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसे संवेदनशील और दुखद मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस पर प्रशासन ने पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। हमने नियम अनुसार डॉग्स को पकड़ने का निर्देश भी दिया है। पीड़ित परिवार को 50,000 की सहायता दिलाई है। और इसके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त मदद मुहैया कराई जा रही है। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। मामले में किसी भी तरह से  कोई बाधा डालेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि राजधानी भोपाल से 6 माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया था। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला था। वहीं उसका एक हाथ कटा हुआ था। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ कि बच्चे को तीन आवारा कुत्तों ने मार डाला था। मासूम को कुत्ते घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। वहीं पुलिस ने यह मामला तीन दिनों तक दबाए रखा।

यह पूरा मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शिव नगर बस्ती में 6 माह के बच्चे का शव झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला। मासूम का एक हाथ कटा हुआ था। वहीं शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर लेटा हुआ था। इस दौरान मासूम को तीन कुत्ते नोचते हुए मैदान में ले गए और उसका हाथ खा गए, पूरे शरीर पर काटने के निशान भी है।

मामला सामने आने के बाद निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने मिनाल इलाके में गई। इस दौरान नगर निगम टीम और डॉग लवरों में बहस भी हुई।  

 

और पढ़ें ...

शंकराचार्यों के शामिल न होने के पीछे और क्या कारण माने जा रहे?

वैसे तो शंकराचार्यों ने कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर परंपराओं का हवाला दिया है, लेकिन जानकार इसके दूसरे कारण भी बता रहे हैं।कुछ लोगों का मानना है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति पर शंकराचार्य ने नाराजगी जताई है।इसके अलावा शंकराचार्यों की नाराजगी के पीछे चंपत राय के उस बयान को भी वजह बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर रामानंद संप्रदाय का है, शैव, शाक्या और संन्यासियों का नहीं।

और पढ़ें ...

गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बांग्लादेश में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को शनिवार को घने कोहरे के चलते बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया। बताया गया कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास कोहरा इतना घना था कि पायलट को आसपास लैंडिंग के लिए पट्टी भी नहीं दिखी। ऐसे में इंडिगो के विमान को ढाका में लैंड कराया गया।

बताया गया है कि पहले घने कोहरे की वजह से पायलट विमान को कोलकाता ले जाने वाले थे। लेकिन वहां भी खराब मौसम की वजह से इसे भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। लेकिन भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर रनवे बंद था। बाद में कैप्टन ने ढाका एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को लैंड कराया।

एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। लेकिन घने कोहरे की वजह से फ्लाइट गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी, बल्कि इसे ढाका डायवर्ट किया गया।” ठाकुर ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट के सभी पैसेंजर बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही बिठाया गया है। मैं नौ घंटे से विमान में ही हूं। मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर के इंफाल जाने वाला था। अब देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, परिचालन कार्यों के चलते फ्लाइट को ढाका से गुवाहाटी वापस लाने के लिए नए क्रू को तैनात किया गया। इस दौरान यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिए गए और उन्हें खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई गई।

और पढ़ें ...

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर छह देश, जानें रैकिंग में क्या है भारत का हाल

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2024 ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की सूची जारी कर दी है। इस बार पहले नंबर पर एक-दो नहीं बल्कि छह देश हैं। यह पासपोर्ट अपने नागरिकों को दुनिया के 227 गंतव्यों में से 194 में बिना वीजा के एंट्री की सुविधा मुहैया कराते हैं। छह देशों में यूरोप के फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। वहीं, लगातार पांच वर्षों से इस स्थान पर बने रहे एशियाई देश जापान और सिंगापुर एक बार फिर नंबर-1 हैं।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के टॉप-10 में लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के साथ फिनलैंड और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट 193 गंतव्यों तक बिना वीजा जाने की सुविधा देते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं, जिनके पासपोर्ट पर नागरिक 192 गंतव्यों पर वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। 191 गंतव्यों तक बिना वीजा के जाने की छूट के साथ ब्रिटेन ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। वह पिछले साल छठे पायदान पर था।

लिस्ट में भारत का स्थान

भारत को इस लिस्ट में 80वें स्थान पर रखा गया है। भारतीय अपने पासपोर्ट के जरिए मौजूदा समय में 62 गंतव्यों पर बिना वीजा के जा सकते हैं। इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस, श्रीलंका और मालदीव शामिल हैं। वहीं, सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात की जाए तो इसमें अफगानिस्तान का नंबर सबसे ऊपर है। हालांकि, पाकिस्तान का पासपोर्ट भी सबसे कमजोर की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। युद्ध प्रभावित सीरिया और इराक के पासपोर्ट इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर हैं। इसके अलावा नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका का पासपोर्ट भी कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में रखे गए हैं।

और पढ़ें ...

दिव्या पाहुजा हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर में मिला शव, टैटू से बहन ने की पहचान

हरियाणा। मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके की नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एनडीआरएफ की टीम पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में लाश की तलाश में जुटी थी, लेकिन दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहबाद जिले के टोहाना के कूदनी हेड में मिला है। आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर लाश मिली है। यह नहर पंजाब के भाखड़ा से निकलती है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा सकती है।

मुख्य आरोपी अभिजीत के साथी बलराज गिल को गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। बलराज गिल देश छोड़कर बैंकॉक जाने की फिराक में था।

दो जनवरी को हुई थी दिव्या की हत्या

दो जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी पॉइंट होटल के रूम नंबर 111 में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर मर्डर किया गया था। होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अभिजीत ने दिव्या पाहुजा की हत्या करने के बाद होटल में साफ-सफाई और रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसके शव को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया।

इस काम को करने के लिए आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को करीब 10 लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों बलराज गिल और रवि बंगा को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी थी।

मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार बलराज गिल से पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस को दिव्या का शव मिला। बलराज ने बताया था कि उसने दिव्या का शव हरियाणा के टोहाना नहर में फेंका था। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने पूरे हत्याकांड में छह आरोपियों को नामजद किया था। मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, बलराज गिल और रवि बंगा शामिल हैं।

और पढ़ें ...

बड़ा सड़क हादसा, बस नदी में गिरने से 12 लोगों की मौके पर मौत

नेपाल के डांग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 8 मृतकों की पहचान कर ली गई है।

यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में भालूबांग क्षेत्र में बस पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं। अन्य 4 की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए हैं।

मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज...तय हो सकता है संयोजक का नाम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है और इस दिनों राजनीतिक दलों में लगातार बैठकों के दौर जारी है। विपक्षी दलों के गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के नेताओं की शनिवार 13 जनवरी को एक वर्चुअल बैठक होने वाली है, जिसमें संयोजक का चुनाव किया जा सकता है।

 आपको बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की यह बैठक 14 जनवरी को शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक दिन पहले हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं।

और पढ़ें ...

सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलावे का अपना चौथा नोटिस भेज दिया है ।पिछले यानी तीसरे समन में केजरीवाल को 3 जनवरी को बुलाया गया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल को पहली बार 2 नवंबर और दूसरी बार 21 दिसंबर को ईडी की टीम ने बुलाया था. केजरीवाल ने कभी समन को गैरकानूनी बताया तो कभी जांच एजेंसी को लिखित जवाब भेजा. इस तरह अबतक वो ईडी के सवालों का सामना करने से बचते आए हैं. वो विपश्यना के लिए कभी पंजाब चले गए. तो कभी उनका कुछ और काम निकल आया.

क्या है दिल्ली शराब घोटाला?

इस घोटाले को लेकर आरोप है कि दिल्ली सरकार ने जानबूझकर बड़े शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाइसेंस शुल्क बढ़ाया. इससे छोटे ठेकेदारों की दुकानें बंद हो गईं और बाजार में केवल बड़े शराब माफियाओं को लाइसेंस मिला. विपक्ष का आरोप ये भी है कि इसके एवज में आप के नेताओं और अफसरों को शराब माफियाओं ने मोटी रकम घूस के तौर पर दी थी.

ये नेता पहले से जेल में

शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के उनके नंबर टू मनीष सिसोदिया भी लंबे समय से जेल में हैं. संजय सिंह समेत कई अन्य नेता भी इस मामले में एजेंसी के राडार में रहे हैं

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 13 January 2024: आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, दैनिक पंचांग से जानिए इसका समय

Aaj ka Panchang 13 January 2024: आज यानी 13 जनवरी 2024, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन से अशुभ माने गए पंचक की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

आज का पंचांग ( Panchang 13 January 2024)

पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त - सुबह 11 बजकर 13 मिनट

नक्षत्र - श्रवण

ऋतु - शिशिर

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 33 मिनट तक

पंचक प्रारंभ - रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 44 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 08 बजकर 56 मिनट से

चंद्रास्त - शाम 07 बजकर 51 मिनट पर

चन्द्र राशि - मकर

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 January 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी शनि देव और बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग करेंगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि-  

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-  

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए-नए आइडीयाज मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि-  

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घर के साथ करेंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि-  

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से जान-पहचान बनाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि-  

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग आपके विरोधी थे वे लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-  

आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि-  

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार  की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि-  

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उनके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-  

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से काम जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आज आपको पैसों के लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। आपका रुका हुआ काम आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते हैं उनका दिन आज अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिंकिंग के कारण हो सकता है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...