प्रदेश
दो सगे भाईयों ने अपने जीजा को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य छिपाने लटका दिया पेड़ से, आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा डगनिया स्थित एक पेड़ में पुलिस को अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसमें जांच के दौरान व शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या करने की बात सामने आई। जिसमें पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीपत पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि ग्राम खैरा डगनिया के कोसम बाड़ी खेत के एक पेड़ में लाश लटक रही है। वहीं पास में स्कूटी भी पड़ी है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी दौलत राम कौशिक 58 वर्ष के रूप में पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि बीते शनिवार की शाम 5.30 बजे दौलत राम घर से स्कूटी लेकर ग्राम डंगनिया जाने की बात बोलकर निकला था। वहीं मृतक की बेटी हेमलता कौशिक का आरोप है कि पिता दौलत राम कौशिक पर पहले जानलेवा हमला किया गया है।
धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के प्रयास में गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए पेड़ पर लटकाया गया है। घटना स्थल के आसपास स्कूटी, पिता के चप्पल, चश्मा मिला है। साथ ही कपड़े भी फटे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि मृतक दौलत राम की दो पत्नी हैं। एक पत्नी के संतान है और दूसरी पत्नी की नहीं है। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के पिता के साथ ही जमीन विवाद था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। खेत में फसल उगाने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुके थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Crime : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट...कार सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम..!!
राजनांदगांव। सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोला के पार कार सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट कर 14 लाख रूपए लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। मामले में पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
बता दें कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोरतलाव स्थित मारूति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रूपए बैंक में जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव निकले थे। जैसे ही वे चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के पास पहुंचे।
तभी पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने मैनेजर पर हमला कर दिया और बैग में रखे 14 लाख से ज्यादा रकम लेकर फरार हो गए। वारदात की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, नेशनल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस जिन्हें निर्दोष बता रही उन पर कांग्रेस शासन काल से ही मामले दर्ज : विजय शर्मा
बीजापुर – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।
उन्होंने तथ्यों के साथ बताया कि कहा कि कांग्रेस मुठभेड़ में मारे गए जिन नक्सलियों को निर्दोष बता रहे हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस के शासनकाल में ही 302, 307, यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं।
शर्मा ने कहा कि दीपक बैज को पहले तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए, उसके बाद बोलना चाहिए। शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन्हें कांग्रेस निर्दोष बता रही है, उन सभी के विरुद्ध साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 का मामला दर्ज है, 2023 में 307 के प्रकरण था, दीपक बैज जी वहाँ के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि ओरछा छोटू के विरुद्ध 2022 में 307 का मामला दर्ज है, कांग्रेस के सरकार में मामला दर्ज हुआ था। चैतू कुंजाम पर 2021 में 307 का मामला है, 2023 में फिर 307 लगा, 2024 जनवरी में 302, इस प्रकार 7 प्रकरण उनके खिलाफ हैं। सन्नो अवलम पर 2022 में 302 सहित कुल 6 प्रकरण हैं। सुनीता कुंजाम के विरुद्ध साल 2022 में 302, साल 2023 में 307 सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। योगा बरसे के खिलाफ 2022 में अपहरण का प्रकरण दर्ज है। ऐसे बहुत सारे विषय हैं उन तथ्यों की जांच होनी चाहिए
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों में न तो 257 सड़क निर्माण का कार्य किया, न 80 पुल-पुलियों का निर्माण किया, न ही कहीं पर कैम्प लगाए। आज जब भाजपा की सरकार यह सब कर रही है तो यह उनको रास नहीं आ रहा है।उन्हें सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरना चाहिए। शर्मा ने कहा कि अब बस्तर में सुरक्षा बल विकास के लिए काम कर रहे हैं और इस तरह की राजनीति करना गलत बात है।
शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी कुछ महीनो में ही सेना के वीर जवानों ने 123 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 407 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 404 नक्सलियों ने आत्म समर्पण भी किया है। जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं लगभग उतने ही लोग आत्म समर्पण किए हैं। सरकार लगातार बस्तर के विकास के लिए काम कर रही है और और हम चाहते हैं कि बस्तर में किसी भी प्रकार से शांति स्थापित हो और इसके लिए दीपक बैज को भी आगे आना चाहिए ।
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन विक्रय करने वाले दो तहसीलदार, एक उप पंजीयक ,पटवारी सहित दस के खिलाफ अपराध दर्ज
जांजगीर चांपा :- जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां 2 तहसीलदार,1 उप पंजीयक,3 पटवारी सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है । बता दे एक व्यक्ति ने पटवारियों से मिलीभगत कर अपने नाम पर करवा ली। जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसे अपने नाम पर अंतरण भी करा लिया। इसके बाद उसे दूसरे को बेच दी। जब वास्तविक मालिक को अपनी जमीन बिकने की जानकारी मिली तो उसन प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में दो तत्कालीन तहसीलदार , एक उप पंजीयक, तीन पटवारी , दो गवाह , जमीन खरीदने वाले और जमीन को बेचने वाले सहित दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
पुलिस ने इस पूरे मामले में जमीन का नामांतरण करने वाले तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, रजिस्ट्री कने वाले उप पंजीयक, दो गवाहों , क्रेता और विक्रेता के खिलाफ भादवि की धारा 120 बी, 420, 467, 468, 469, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। चांपा थाना के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से जमीन को बेचने, रजिस्ट्री कराने व नामांतरण कराने के मामले में विक्रेता, क्रेता, तत्कालीन तीन पटवारी, तत्कालीन दो तहसीलदार व उप पंजीयक, दो गवाहों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफ मामला किया दर्ज
विक्रेता संजय कुमार बरेठ , खरीदार साहिल राज देवांगन, गवाह संतोष देवांगन व अभय पांडेय पिता गिरजारमन पांडेय, तत्कालीन पटवारी अरविंद साहू, प्रभारी पटवारी युवराज पटेल, तत्कालीन हल्का पटवारी भूषण मरकाम, तत्कालीन तहसीलदार चांपा डीएस उइके, उप पंजीयक चांपा विजय कुमार दिडतूड़क, तत्कालीन तहसीलदार सरस्वती बंजारे के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
BREAKING: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...11 हजार लीटर से ज्यादा शराब पर चला बुलडोजर
बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, जिले के थाना चौकियों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज 1001 प्रकरण में जप्तशुदा शराब, जिसमें कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राजसात, न्यायालयों से निर्णित शराब जिसमें अपील की अवधि समाप्त हो गई है.तथा ऐसे प्रकरणों के जप्तशुदा शराब जिसके नष्टीकरण हेतु न्यायालय से अनुमति प्राप्त की जा चुकी है, ऐसे सभी मामलों में जप्त शराब का सत्यापन करने पश्चात नष्टीकरण कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देशों के परिपालन में जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण करने हेतु जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आज दिनांक 26.05.2024 को दोपहर 01:00 बजे पुलिस कैंप लाहोद में नोडल अधिकारी अविनाश ठाकुर, अमित गुप्ता अनुविभागीय दंडाधिकारी बलौदाबाजार, रवि पाठक सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर की उपस्थिति में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समस्त थाना/चौकी के 1011 प्रकरणों में कुल 11587.768 लीटर शराब का सत्यापन कार्यवाही पश्चात विधिवत नष्टीकरण कराया गया।
उक्त कार्य में सउनि अश्वनी पडवार प्रधान आरक्षक लीलाधर ध्रुव, मोहित ठाकुर, आरक्षक बबलू राजा कौशिक, आकाश शर्मा एवं थाना एवं चौकी के माल मोहर्रिर का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री के जिन प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात करने हेतु जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेशित किया गया, उन वाहनों की राजसात कार्यवाही अभी प्रक्रियाधीन है।
रातभर हाथियों ने मचाई तबाही, घरों में दुबके रहे लोग...अलर्ट जारी
अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के ग्राम ललेया में अचानक बस्ती में घुस आए हाथी ने रातभर जमकर तबाही मचाई। घर तोड़ने के दौरान मांझी परिवार बाल-बाल बचा। परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण मशाल और टॉर्च लेकर पहुंचे और हाथी को वहां से खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मैनपाट में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। दहशत में ग्रामीण रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहा है। वन परिक्षेत्र में बीती रात ग्राम ललेया, कंडराजा और बरवावली में हाथियों ने जमकर तबाही मचाई।
देहव्यापार का भंडाफोड़ : लॉज में पुलिस की दबिश, तीन युवतियों के साथ 3 युवक पकड़ाएं
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना पुलिस की टीम ने एक लॉज में दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि मौके से 3 युवतियों के साथ 3 लड़को को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया है। पुलिस ने मौके से लॉज के मालिक को भी पकड़ा है। लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि पुलिस को क्षेत्र के एक लॉज में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि बाहर से कॉलगर्ल इस लॉज में आकर रूकती है, इसके बाद ग्राहकों को लड़कियां लॉज में ही उपलब्ध करायी जाती थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खरसिया थाना प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमन, एएसपी आकाश मरकाम ने आज लॉज में लड़कियों के पहुंचने की जानकारी के बाद दोपहर के वक्त रेड किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में मौके से पकड़ा है।
लॉज के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद कर पुलिस ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इस खुलासे के बाद पुलिस ने लॉज के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लॉज के सारे रिकार्ड को जब्त कर लड़कियों और लॉज के संचालक का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि कार्रवाई जारी है, पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल लड़कियां कहां से आई थी, इस सेक्स रैकेट का संचालक कब से चल रहा था, इसके साथ ही इस रैकेट का सरगना कौन है ? इन सब जानकारियों को जुटाने के लिए पुलिस पकड़ी गई लड़कियों और लॉज के मालिक से पूछताछ कर रही है।
नलो मे आ रहा है गंदा पानी - कालोनी के लोग जल अभाव में पीने को मजबूर
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! क्या बंद हो जाएंगे 6 लाख मोबाइल नंबर? दिया ये आदेश
टेलीकॉम विभाग (Department of Telecommunications - DoT) ने मोबाइल कंपनियों (Telecom Operators) को करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन दोबारा जांचने के लिए कहा है.
इन कनेक्शनों को शायद गलत, फर्जी या बनावटी पहचान और एड्रेस के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर लिया गया होगा. टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को जांच के लिए 60 दिन का समय दिया है.
विभाग ने यह भी कहा है कि अगर कंपनियों ने 60 दिन में दोबारा जांच नहीं की तो ये संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे. Telecom Operators
बढ़ रहे हैं फ्रॉड
टेलीकॉम डिपार्टमेंट का ये कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि फोन पर होने वाली धोखाधड़ी बहुत बढ़ गई हैं. विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसे संदिग्ध नंबरों को ढूंढा है.
DoT का कहना है कि धोखाधड़ी वाले कनेक्शन पकड़ने में अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर काम करना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. Telecom Operators
पिछले हफ्ते बंद किए 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन
पिछले हफ्ते टेलीकॉम विभाग ने बताया कि अब तक उन्होंने 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं और करीब 0.19 लाख मोबाइल फोन जो साइबर अपराध में शामिल थे उन्हें ब्लॉक कर दिया है.
विभाग को शिकायतें संचार साथी पोर्टल पर मिलीं और गृह मंत्रालय, बैंकों जैसे अहम विभागों से भी जानकारी मिली, इसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई. विभाग के अनुसार, अब तक उन्होंने 1.34 अरब मोबाइल कनेक्शनों की जांच की है.
पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस
बिलासपुर: जिले के सीपत थाना इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकती मिली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीँ मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट किया, फिर उसके गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर लटका दिया होगा।जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) में रविवार सुबह ग्रामीणों ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ते में एक अधेड़ की लाश पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई देखी गई, जिसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। इस पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद अधेड़ को मारने के उदेस्य से गले में रस्सी बांध गला घोटने का प्रयास किया गया होगा, और उसे पेड़ से लटका दिया, वहीं लाश के पास एक स्कूटी भी मिली है जिसे मृतक का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, पूछताछ में पता चला की लाश दौलत राम कौशिक/ पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो पहले सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहता था। और वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था,
जो शनिवार शाम को अपने घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कूटी CG 10 BG से निकला था, जिसकी आज सुबह खारुन नदी के किनारे एक पेड़ में गले में रस्सी बंधी लाश मिली है। बहरहाल पुलिस अधेड़ की मौत की वजह जानने जांच शुरू कर दी है
CG BREAKING : नक्सलियों ने मोबाइल टावर के जनरेटर को किया आग के हवाले, बीजापुर में नहीं दिखा बंद का असर
बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आने से नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है, इसी कड़ी में कादुलनार के पास आदेड़ में नक्सलीयों ने मोबाइल टावर के जेनेरेटर कों आग के हवाले कर विरोध जताया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मामला मोदकपाल थाना इलाके का है। वहीं नक्सलियों ने 26 मई को बस्तर बंद का आह्वान किया था, जिसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम, बीजापुर, भैरमगढ़, आवापल्ली समेत जांगला में प्रतिष्ठाने खुले हैं।

बता दें कि नक्सलियों ने 24 मई की देर रात ही आवापल्ली-उसूर मार्ग की सड़क को जगह-जगह से खोदकर मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया था, साथ ही इस इलाके में बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाकर और पर्चा फेंककर मौजूदा विष्णु देव सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया था, वहीं 26 मई को बस्तर बंद को सफल बनाने की बात कही थी।

दरअसल, बीते 10 मई को बीजापुर जिले के पीडिया में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था, जिसको लेकर नक्सलियों ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पर्चा जारी कर बस्तर बंद का आह्वान किया है।

झीरम शहादत की 11वीं पुण्यतिथि पर कॉंग्रेसजनो ने कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सैनिकों को दी श्रदांजलि
झीरम शहादत की 11वीं पुण्यतिथि पर कॉंग्रेसजनो ने कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सैनिकों को दी श्रदांजलि...
राजीव भवन में संगोष्ठी माल्यार्पण,लालबाग झीरम संग्रहालय, महेन्द्र कर्मा वार्ड में श्रदांजलि अर्पण व झीरम शहीद स्मारक में किया श्रद्धासुमन अर्पित..
जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा झीरम नक्सल हमले में शहीद कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सैनिक बलों को याद कर शहादत दिवस मनाया गया..
झीरम शहादत दिवस के तहत11वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक लालबाग जगदलपुर में माल्यार्पण,राजीव भवन में संगोष्ठी,महेंद्र कर्मा वार्ड में श्रदांजलि सभा व झीरम शहीद स्मारक में कॉंग्रेस परिवार द्वारा बस्तर में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद उदय मुदलियार सहित अन्य कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं, सुरक्षाबलों की प्रतिमा में माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस दौरान शहर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा,पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,पूर्व महापौर जतीन जायसवाल,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी,ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर,ज़ाहिद हुसैन,सेमियल नाथ, पार्षदगण राजेश राय, सूर्या पानी,कमलेश पाठक,सुखराम नाग,रशीद खान,कोमल सेना,ललीता राव,हरिशंकर सिंह,घनश्याम तिवारी, आर के गिरी,कौशल नागवंशी,घनश्याम तिवारी,अजय बिसाई, असीम सुता, महेश ठाकुर,सायमा अशरफ, अंकित सिंह, गौरव अयंगर, एस निला, ज्ञानेश्वरी जाधव,साहिल हियाल,आदि मौजूद रहे..



नहाते समय महिला का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ये घटिया काम, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
कवर्धा। अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के रबेली गांव का है। आरोपी ने महिला का नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आखिर में तंग आकर मामले की रिपोर्ट पिपरिया थाना में किया।
शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आखिर में तंग आकर इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रबेली गांव के आरोपी किशोर चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कलयुगी पिता ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट...धारदार हथियार से वार कर दिया वारदात को अंजाम...पढ़िए पूरी खबर
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी बेखौफ होकर मारपीट, चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसे अपराधों को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी आरोपियों में कोई डर नजर नहीं आता है। लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच एक और हत्या की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार एक पिता ने ही अपने चार साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना के महुआडीह गांव में एक पिता ने अपने चार साल के मासूम की हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर मासूम को मौत के घाट उतारा है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसका कारण फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
BREAKING : एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली...भारी तादात में हथियार सहित अन्य सामाग्री बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं इसी कड़ी में मिरतुर थाना क्षेत्र के जाप्पेमरका और कामकानार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे जाने की खबर है। मौके से हथियार, वायरलेस सेट, माओवादी वर्दी, दवाइयां, प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री, साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
खबर पर अपडेट लगातार जारी है................
