सियासत

शर्मसार : शादी का झांसा देकर आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म...पढ़िए पूरी खबर

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ पीटीएस में पदस्थ आरक्षक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की। शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सागर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ पीटीएस में पदस्थ आरक्षक ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि, पीटीएस में पदस्थ आरक्षक फैजल खान से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ी और मिलने लगे।

इसी दौरान आरक्षक शादी का झांसा देकर घुमाने ले गया। वहीं झांसा देकर उसके नजदीक आते रहा। दोनों की पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। इसी बीच आरक्षक की शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई। पीड़िता ने शादी का बोला था तो उसने मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि, युवती की शिकायत पर पीटीएस में पदस्थ आरक्षक फैजल खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि आरक्षक से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। इसी दौरान शादी का झांसा देकर गलत काम किया है। मामले में आरोपी को राउंडअप किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में उथल पुथल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रो के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कमलनाथ पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे। वहीं दोनों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज चल रही है। कयाश लगाए जा रहे है कि कमलनाथ जल्द ही बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर सकते है।  इतना ही नहीं, इनके साथ कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायक और पूर्व विधायक भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के चुनावी भ्रष्टाचार को उजागर किया

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि अनैतिक तरीके से केवल अपना आर्थिक हित साधने भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा लाए गए इलेक्टोरल बांड पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कांग्रेस के आरोपों पर मोहर है। सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले से प्रमाणीत है कि चुनावी बांड मोदी सरकार का बड़ा घोटाला है। चुनावी बांड जारी करने वाले बैंक आरबीआई के नियंत्रण में काम करते हैं, जो केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन होता है। कौन सी कंपनी किस राजनीतिक दल को चुनावी बांड के माध्यम से कितना धन दे रही है उसकी पूरी जानकारी आरबीआई के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार को होती थी। केवल अपने राजनीतिक हित और विरोधी पार्टियों के हितों के खिलाफ षडयंत्र करने यह कानून केंद्र की मोदी सरकार ने दुर्भावना पूर्वक लाया था। कॉर्पोरेट को नियंत्रित करने, दबाव पूर्वक वसूली का हथियार केंद्र की मोदी सरकार में इलेक्टरल बॉन्ड का कानून बनाकर लाया गया था। एक तरह से केंद्र की मोदी सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों से रिश्वत, जबरिया उगाही और कमीशनखोरी चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कर रही थी, षडयंत्र उजागर हो।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है पारदर्शिता और संवैधानिक व्यवस्था से भाजपा को परहेज है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से भाजपा का षड़यंत्र उजागर हुआ है। चुनावी बांड योजना स्पष्ट तौर पर सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है। राजनीतिक दलों के द्वारा फंडिंग की जानकारी उजागर न करना आरटीआई के उद्देश्य के विपरीत है। जिस तरह से मोदी सरकार ने पहले आरबीआई का रिजर्व सरप्लस दबाव पूर्वक ले लिए, फिर पीएम केयर फंड को सीएजी और आरटीआई के दायरे से बाहर किया उसके बाद चुनावी बांड का कानून लाकर कॉर्पोरेट से मिलीभगत और जबरिया वसूली करने के षड़यंत्र पर परदेदारी करने के लिये चुनावी बांड का अनैतिक कानून लाए। सर्वोच्च न्यायालय में चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द कर दिया है और जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। चुनावी बॉन्ड का डाटा जारी होने से भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर होगा। चर्चा है कि विगत 6 वर्षों में केवल चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा को 6500 करोड़ से ज्यादा प्राप्त हुआ है, देने वालों के नाम के खुलासे और उसके एवज में मोदी और भाजपा शासित राज्य सरकारों में उनको मिले अनैतिक लाभ भी उजागर होंगे।
और पढ़ें ...

बड़ा हादसा : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट...9 लोगों की गई जान, कई झुलसे

विरुधुनगर: तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के मुथुसाम्यपुरम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पांच महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने आज बताया कि विनर फायरवर्क्स फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक आग लग गई। उस दौरान श्रमिक पटाखे बनाने में जुटे हुए थे। देखते ही देखते आग धमाके साथ बढ़ती गयी और चार गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, जहां भारी मात्रा में तैयार पटाखों और अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का भंडार रखा हुआ था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रासायनिक पदार्थों के कारण आग लगी। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और कई अन्य रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सत्तूर, वेम्बाकोट्टई और शिवकाशी से मौके पर पहुंचें दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सत्तूर और शिवकाशी के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस और राजस्व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। इस घटना से सम्बन्धित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ? अटकलें तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, मध्य प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे व सांसद नकुलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 दिवसीय छिंदवाड़ा जिले के कार्क्रमों को निरस्त कर आज दोपहर तीन बजे दिल्ली जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कमलनाथ भाजपा के कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि कमलनाथ बीजेपी में शामिल होने को लेकर किसी भी वक्त टिप्पणी कर सकते हैं. बता दें कि कमलनाथ और उनके बेटे के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को उस वक्त और हवा मिली जिस समय नकुलनाथ  अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से कांग्रेस लिखा हुआ हटा दिया। इससे थोड़ी देर पहले हीं कमलनाथ ने अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर अचानक अपने बेटे के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं उनके इस दौरे को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आज से 2 दिनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता और पूर्व मंत्री भाजपा मय हो जाएंगे। ऐसे में देश की प्रमुख विपक्षी दल को बड़ा झटका लगेगा।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर : रेलवे ट्रैक पर मिले 4 शव...सुसाइड या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड। चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। इनमें से एक का शव बोरे में बांधकर फेंका गया है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है। सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी के रेंज में मिले हैं। आत्महत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है।

हालांकि, जिस तरह से शव बरामद हुए हैं, उससे हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास लग रहा है। आशंका है कि रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांव के लोगों ने ही उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फिलहाल, रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है।

और पढ़ें ...

ISRO आज लॉन्च करेगा सैटेलाइट INSAT-3DS, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

Naughty Boy Rocket: इसरो मौसम की सटीक जानकारी देने वाले सैटेलाइट इनसैट-3 डीएस (ISRO INSAT-3DS Launches Today) को आज शाम 5:35 बजे लॉन्च करेगा।  इसकी लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगी।

प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुक्रवार को शुरू हो गई।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  सोलहवें मिशन के तहत प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ14 की उड़ान शनिवार शाम को होगी।

GSLV Mk II रॉकेट से इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग होगी।  इनसैट-3 डीएस सैटेलाइट भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम विज्ञान सैटेलाइट का अनुवर्ती मिशन है, और यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है।

   क्या करेगा INSAT-3DS

2274 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट एक बार चालू होने के बाद अर्थ साइंस, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), मौसम पूर्वानुमान केंद्र और भारतीय राष्ट्रीय केंद्र के तहत विभिन्न विभागों को सेवा प्रदान करेगा।

51.7 मीटर लंबा रॉकेट इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर ले जाएगा। जिनका उपयोग बादल, कोहरे, वर्षा, बर्फ और उसकी गहराई, आग, धुआं, भूमि और समंदरों पर स्टडी के लिए किया जाएगा।

   क्या है इस मिशन का मकसद?

इसरो ने कहा कि मिशन के प्राथमिक उद्देश्य हैं: पृथ्वी की सतह की निगरानी करना, मौसम संबंधी महत्व के विभिन्न वर्णक्रमीय चैनलों में समुद्री अवलोकन और उसके पर्यावरण को पूरा करना; वायुमंडल के विभिन्न मौसम संबंधी मापदंडों की ऊर्ध्वाधर प्रोफ़ाइल प्रदान करना; डेटा संग्रह प्लेटफार्मों (डीसीपी) से डेटा संग्रह और डेटा प्रसार क्षमताएं प्रदान करना; और उपग्रह सहायता प्राप्त खोज और बचाव सेवाएं प्रदान करना।

यह उपग्रह वर्तमान में कार्यरत इनसैट-3डी और इनसैट-3डीआर उपग्रहों के साथ-साथ मौसम संबंधी सेवाओं को भी बढ़ाएगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न विभाग जैसे भारत मौसम विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय मध्यम-सीमा मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और विभिन्न अन्य एजेंसियां और संस्थान बेहतर मौसम पूर्वानुमान तथा मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए इनसैट-3डीएस उपग्रह डेटा का उपयोग करेंगे।

   क्या है इनसैट सीरीज?

इसरो ने इनसैट को भारत की कम्युनिकेशन, टेलीकास्ट, मौसम विज्ञान और सर्च एंड रेस्क्यू की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया है। जियो स्टेशरी सैटेलाइट्स की सीरीज की शुरुआत साल 1983 में की गई थी।

यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा लोकल कम्यूनिकेशन सिस्टम है। कर्नाटक के हासन और मध्य प्रदेश के भोपाल से इस सैटलाइट की निगरानी और कंट्रोल किया जाता है। इस सीरीज के छह सैटेलाइट्स अब तक लॉन्च किए जा चुके हैं।

और पढ़ें ...

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के तमाम नेता मंत्री मौजूद

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत मंडपम पहुंचे। भाजपा नेतृत्व इस अधिवेशन में आम चुनाव के लिए पार्टी की भावी रणनीति से सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर मैदान में उतरने के लिए बड़ा संदेश देने जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम को विकसित भारत की अवधारणा पर एक प्रदर्शनी का उ्दघाटन भी किया था।

आज शनिवार को सबसे पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। अपराह्न तीन बजे ध्वजारोहण से पार्टी अधिवेशन की शुरुआत होगी। खुला अधिवेशन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगा। इसके बाद पार्टी अविधेशन में लाए जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा करेगी। अधिवेशन का सबसे अहम हिस्सा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी संदेश होगा।

और पढ़ें ...

17 February 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 17 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि 17 फरवरी को सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज भीष्माष्टमी और दुर्गाष्टमी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

17 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 7 फरवरी को सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। 
  • इंद्र योग-  दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक।
  • कृत्तिका नक्षत्र- सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जायेगा।
  • 17 फरवरी व्रत-त्यौहार- आज भीष्माष्टमी और दुर्गाष्टमी व्रत है।

 राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:11 तक।
  • मुंबई- सुबह 09:59 से दोपहर पहले 11:26 तक।
  • चंडीगढ़- सुबह 09:49 से दोपहर पहले 11:13 तक।
  • लखनऊ- सुबह 09:31 से सुबह 10:56 तक।
  • भोपाल- सुबह 09:43 से दोपहर पहले 11:08 तक।
  • कोलकाता- सुबह 08:59 से सुबह 10:25 तक।
  • अहमदाबाद- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:28 तक।
  • चेन्नई- सुबह 09:27 से सुबह 10:55 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:58 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:12 pm
और पढ़ें ...

17 February 2024: इन राशियों पर बन रहे हैं धनवर्षा के योग, कारोबार में होगा फायदा…पढ़े आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि 17 फरवरी को सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज भीष्माष्टमी और दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस में नयी जॉइनिंग करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज शाम घर पर अच्छा समय बिताएंगे। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज मनमाफिक लाभ होगा । छात्र आज किसी प्रोजेक्ट को पूरी रुचि से पूरा करेंगे। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से मन में शांति बनी रहेगी, आप काम में परफेक्शन लाने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। इस समय प्रॉपर्टी बेचने का ख्याल अपने दिमाग में ना रखें। नई प्रॉपर्टी लेने के लिए समय अनुकूल है।फिजूलखर्चो से बचें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बदलाव लाने वाला है। आपको अचानक किसी काम से मुनाफा होगा। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेंगी। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। आज आपके घर पर कोई रिलेटिव आ सकता है। सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग निवेश करते समय धैर्य से निर्णय लें। सितारे आपका साथ देंग कुछ मुश्किलों के बाद भी काम समय पर

होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनसे आपको कुछ नयी बातें सीखने को मिलेंगी। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी। इससे आपका उत्साह भी बढेगा। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आज सीनियर्स का सपोर्ट मिलने से अपने काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए समय शुभ है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज का दिनआपके अपनों के लिए खुशियां लेकर आया है। आपको अपनी किसी बड़ी परेशानी जिसकी वजह से आप काफी दिनों से परेशान थे इसका आज सॉल्यूशन मिल जायेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बना सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जॉब का ऑफर आयेगा। इस राशि के जो लोग कृषि वर्ग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में बोलबाला होगा। अगर थोड़ी भी मेहनत की है तो उसका पूरा फल अवश्य मिलेगा। शिक्षकगण प्रसन्न रहेंगे और परीक्षा में सफलता पाने के योग हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज आप दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके किसी खास काम में आ रही रूकावट आज समाप्त हो जाएगी। ऑफिस का कोई काम शाम तक पूरा हो जायेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करने का प्लान बनाएंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी व्यक्ति की मदद करने से आपको फायदा हो सकता है।

  • शुभ रंग- ग्रे 
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। इस राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े है उनको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके आसपास का पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। फैशन डिज़ाइनिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई नया अनुभव मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपका कोई काम जिसे पूरा करने में कठिनाई आ रही थी वो काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। नॉलेज में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं। जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। घर में नन्हें मेहमान आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। रिश्तों के लिहाज से आपका दिन खास रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय में चर्चा करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज लक्ष्य को पाने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प कर सकते हैं। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। किसी नई योजना को लागू करने से आपको लाभ मिल सकता है। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ अगर किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। नए कामों को करने के लिए आपका परिवार पूरा साथ देगा। प्रॉपर्टी लेने से पहले जांच पड़ताल जरुर कर लें। इस राशि के किसानों के लिए ये समय फसल के नजरिये से अनुकूल रहेगा। मल्टीनेशनल कम्पनी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। मित्रों की सलाह लाभपूर्ण हो सकती है। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। 

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज रोजगार को बढ़ाने के लिए नये नये आयडिया मिलेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार आगे बढेगा। आपका परिवारजनों के साथ यादगार समय व्यतीत होगा। आज आपके सराहनीय कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। होलसेल का व्यापार कर रहे लोगों को अनुकूल लाभ होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि-

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। जो लोग फ्रेशर हैं, उनकी अच्छी जॉब लगेगी। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज ख़त्म होगी। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपका विरोध करने वाले लोग भी आपके काम की सराहना देंगे। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आज सगे सम्बन्धियों से आपको आर्थिक मदद मिलती रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग जो लोग home डेकोरेशन का काम कर रहे हैं, उनको मेहनत का फल आवश्य मिलेगा। आपने मूड को तारो तजा करने के लिए आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। कारोबार में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाता की मौत, इस वजह से गई जान

पंजाब। शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसानों की पहचान 63 साल के ज्ञान सिंह के रुप में हुई है। वह पंजाब में गुरदासपुर के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं।

और पढ़ें ...

डॉक्टरों ने महिला को घोषित कर दिया मृत, अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त हो गई जिंदा, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार…

एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. एक वृद्ध महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में वृद्ध महिला जिंदा हो गई. महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अब लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

बता दें कि बिहार की रहने वाली 72 वर्षीय महिला को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया था. परिजन जब उसका दाह संस्कार करने के लिए बेगूसराय ला रहे थे तो वह बिहार पहुंचते ही जिंदा हो गई और फिलहाल महिला का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.

मामले में डॉक्टर का कहना है कि, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है. हॉट ब्लॉक होने की वजह से सांस रुकने पर छत्तीसगढ़ में मृत घोषित किया गया होगा लेकिन चारपहिया वाहन से लाने के दौरान रास्ते में जर्क से सीपीआर की वजह से फिर सांस चलने लगी है. फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है और सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना इलाके की निवासी रामरती देवी (72) अपने पुत्र के पास छत्तीसगढ़ के कोरबा में रह रही थी. बीते रविवार को रामरती देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान वहां के डॉक्टर ने रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया.

महिला की मौत के बाद परिजन उसे स्कार्पियो वाहन से अपने गांव बेगूसराय के लिए चल पड़े. रास्ते में औरंगाबाद के आसपास जब महिला के पुत्र मुरारी ने मां के शव को एक बार फिर हाथ लगाया तो शरीर में कुछ हलचल महसूस हुई.

और पढ़ें ...

नर्मदा नदी को 7 साल में भी नहीं मिल सका जीवित इकाई का दर्जा...जानें कितना कम हुआ जलस्तर

Narmada Living Unit Status: मां नर्मदा के संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश में जिम्मेदारों ने कई बड़े-बड़े वादे किये, पर ये कोरे वादे ही रहे। सात साल में भी नर्मदा नदी को जीवित इकाई का दर्जा (Narmada Living Unit Status) नहीं मिल सका। उल्टा इसके जलस्तर में में गिरावट और हो गई है। यानी नर्मदा में लगातार पानी कम हो रहा है।

   जीवित इकाई का दर्जा दिलाने विधानसभा में संकल्प पारित

3 मई 2017 को नर्मदा नदी को जीवित इकाई का (Narmada Living Unit Status) दर्जा देने के लिए विधानसभा में संकल्प पारित किया गया।

इस दौरान तत्कालीन पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य ने विधानसभा में नर्मदा नदी को जीवित इकाई का दर्जा देने का संकल्प रखा था।

   भारत सरकार को जानकारी भेजने के बाद सब भूले

नर्मदा नदी को जीवित इकाई का कानूनी दर्जा देने का अधिकार भारत सरकार के पास है। इसलिए मध्य प्रदेश विधानसभा ने संकल्प पारित होने के बाद वर्ष 2017 में ही इसे कानूनी अमलीजामा पहनाने के लिये भारत सरकार को भेज दिया।

उसके बाद इसे सब भूल गए। नतीजा 7 साल के बाद भी नदी को जीवित इकाई (Narmada Living Unit Status) का दर्जा नहीं मिला।

   जीवित इकाई का दर्जा मिलता तो ये होता फायदा

कानून बनने के बाद नदी को जीवित व्यक्ति (Narmada Living Unit Status) के सभी अधिकार मिलते। इसका मतलब नदी में प्रदूषण फैलाने या नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नदी के नाम से ही FIR दर्ज होती।

इसके लिए प्राधिकृत अधिकारी तैनात किया जाते या फिर किसी संस्था को अधिकार दिए जाते। सतत मॉनिटरिंग होने से नदी में हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगती, इसे प्रदूषण से भी बचाया जा सकता था।

   तीन दिनों तक हुए मंथन का नतीजा जीरो

वर्ष 2015-16 में नर्मदा के संरक्षण के लिये भोपाल की प्रशासन अकादमी में वर्कशॉप का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के पर्यावरणविद् और साइंटिस्ट ने नर्मदा को बचाने के लिये तीन दिनों तक मंथन किया, लेकिन इसमें दी गई अनुशंसाएं कभी लागू ही नहीं हुई।

   सांडिया में 3 साल में 1.39 मीटर तक कम हुआ जलस्तर

नर्मदा का जलस्तर कितना कम हो रहा है, यह जानने के लिए 2019 से 2021 तक के आंकड़े जुटाये गए। सांडिया में नर्मदा का जलस्तर 3 साल में 1.29 मीटर तक कम हो गया। 31 अक्टूबर 2019 में यह 300.74 मीटर था, 2020 में यह 299.93 मीटर हुआ, जो 2021 में गिरकर 299.35 मीटर तक पहुंच गया।

नर्मदापुरम में इन्हीं तीन सालों में 0.65 मीटर की कमी आई। 2019 में यहां नर्मदा का जलस्तर 285.15 मीटर था, 2020 में 284.8 और 2021 में 284.5 मीटर पर पहुंच गया। मंडला में इन्हीं 3 सालों में 0.33 मीटर और बरमान घाट में 0.25 मीटर की गिरावट देखी गई।

   तीन साल में ही 31% तक प्रवाह में आई कमी

नर्मदा नदी के प्रवाह में लगातार कमी आ रही है। मात्र तीन साल में यह कमी 20 से 31% तक आई है। सच्चाई का पता लगाने नर्मदा नदी के तीन प्रमुख स्थान बरमान घाट, सांडिया और होशंगाबाद में नदी के प्रवाह का पता लगाया।

सभी आंकड़े मानसून के जाने के बाद के हैं। 31 अक्टूबर 2019, 2020 और 2021 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि नर्मदा नदी का जल प्रवाह तेजी से कम हुआ है।

बरमान घाट पर यह क्रमशः 284 घनमीटर/सेकंड, 118 घनमीटर/सेकंड और 87.3 घनमीटर/सेकंड रहा। इसी तरह सांडिया में नर्मदा नदी का जल प्रवाह 679.2, 290.7, 112.6 घनमीटर/सेकंड रहा।

नर्मदापुरम में 2019 में 640.1 घनमीटर/सेकंड, 2020 में 210 घनमीटर/सेकंड और 2021 में यह घटकर 129 घनमीटर/सेकंड हो गया।

और पढ़ें ...

कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज, पार्टी का आरोप- इनकम टैक्स ने 210 करोड़ की मांगी रिकवरी

दिल्ली : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं . पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “हमें कल जानकारी मिली है कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रही है. इसके बाद जब हमने जाचं की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जब्त कर लिए गए हैं.”

अजय माकन ने एक्स पर लिखा कि, ”यह कांग्रेस का खाता बंद नहीं किया गया है बल्कि लोकतंत्र को बंद कर दिया गया है. जब चुनाव की घोषणा सिर्फ एक महीने दूर है, उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल का खाता फ्रीज कर दिया है, क्या देश में एक ही पार्टी का शासन रहेगा?”

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के चार खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. श्री माकन ने कहा कि पार्टी ने उनके खाते को डीफ्रीज करने के लिए आयकर अपीलीय प्राधिकरण (आईटीएटी) से संपर्क किया है. आयकर विभाग ने पार्टी से 210 करोड़ रुपये की मांग की है. माकन ने कहा, उन्हें 2018-19 के लिए अपना आईटी रिटर्न 31 दिसंबर, 2019 तक दाखिल करना था, लेकिन पार्टी 40-45 दिनों की देरी से रिटर्न फाइल किया था.

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन की कमी है. उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं. सब कुछ प्रभावित होगा. इससे केवल न्याय यात्रा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी.”ं

अजय माकन यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा कि “हमारा सारा पैसा क्राउड फंडिंग के जरिये आया है. इसमें किसी भी तरह की हेरफेर नहीं है. अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को खाता सीज करना है या ब्लॉक करना है तो भारतीय जनता पार्टी के खातों को सीज करे, हमारे खातों को क्यों?”

और पढ़ें ...

किसानों का भारत बंद आज, ट्रक और ट्रेड यूनियन भी भारत बंद में शामिल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच गुरुवार को हुई तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। पंजाब और हरियाणा के सीमा के रास्ते दिल्ली कूच को लेकर तैयारियों के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं के साथ चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक देर रात करीब डेढ़ बजे समाप्त हुई। हालांकि बैठक में किसानों की सभी मांगों पर एक बार फिर से कोई सहमति नहीं बन सकी। अब रविवार को एक बार फिर से चौथे दौर की बातचीत होगी। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। ट्रक और ट्रेड यूनियन भी किसानों के भारत बंद में शामिल हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा और यूपी पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान
भारत बंद का आह्वान किसानों के दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के बीच आया। किसानों के इस प्रदर्शन के कारण रेल यातायात बाधित हो रही है। करीबन छह ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। इस हड़ताल के दौरान परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थानों के बंद रहने की उम्मीद है।

पंजाब के ऑटो और टैक्सी यूनियन ने भी किया किसान आंदोलन का समर्थन
भारत बंद के बीच पंजाब के जालंधर में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी 16 फरवरी को यातायात बंद रखने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वे भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बंद का असर राजधानी दिल्ली में कम देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। वहीं, इस आंदोलन का असर पंजाब में ज्यादा दिखेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक बैठक चली। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया को बताया कि संतोषजनक चर्चा रही। हालांकि, उन्होंने किसानों पर बल प्रयोग किए जाने की निंदा भी की है। दिल्ली-एनसीआआर के प्रशासन इस बंद को लेकर काफी चौकन्ने हैं। नोएडा में इस बंद को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बंद का असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिखने की संभावना है।

और पढ़ें ...

land scam: हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ी

रांची।  झारखंड भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

 पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा, हेमंत सोरेन को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।

सोरेन ने पीएमएलए अदालत पहुंचने पर वहां मौजूद अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दो फरवरी को, अदालत ने सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया था। दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है।

और पढ़ें ...