सियासत

Horoscope 11 February 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि – जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि, धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें और आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। इससे नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा मेहनत करना होगा। करियर में आ रही प्रॉब्लम्स के बारे में परिजनों से शेयर करें। इससे समस्या का समाधान निकालने के लिए बेहतर सुझाव मिलेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। व्यापारियों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लेना चाहिए। ज्यादा रिस्की प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें। परिजनों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगा। कुछ जातकों को कार्यस्थल से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुए काम सफल होंगे।

मिथुन राशि : काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध पर काबू रखें और ज्यादा तनाव न लें।

कर्क राशि : नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल हों। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को कंपलीट करने की कोशिश करें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से सभी दिक्कतें दूर होंगी। प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

सिंह राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को एग्जाम का स्ट्रेस हो सकता है। करीबी दोस्त की मदद से लाइफ में लंबे समय से चली आ रही प्रॉब्लम्स दूर होंगी। फैमिली के साथ अचानक से कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। धैर्यता बनाएं रखें और समझदारी से फैसले लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

कन्या राशि : आज धन के लेन-देन से बचें। धन वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी और परिजनों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।

तुला राशि : घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। सोच-समझकर निवेश करें और आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। धन का प्रबंधन बड़ी होशियारी से करें। अपने खर्चों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा वालों को चुनौतीपूर्ण कार्यों को बहुत सावधानी से हैंडल करना चाहिए। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करियर में आगे बढ़ें। इससे प्रमोशन के कई अवसर मिलेंगे। सिंगल जातकों को आज प्रपोजल मिल सकता है या शादी-विवाह तय हो सकता है।

धनु राशि : दिन की शुरुआत में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले लेने में कनफ्यूजन महसूस हो सकती है। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि : खर्चों की अधिकता को लेकर मन परेशान रहेगा। महिलाओं को ससुराल पक्ष से कष्ट मिल सकता है। परिजनो के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यों की जिम्मेदारियों को बड़ी सावधानी से हैंडल करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और नया वित्तीय प्लान बनाएं और बजट के हिसाब से ही धन खर्च करें।

कुंभ राशि : आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। कुछ लोगों को चैलेजिंग टास्क हैंडल करने में मुश्किलें आ सकती हैं। आज आप घर की जरूरी चीजों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें। इससे आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार आएगा।

मीन राशि : आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे, लेकिन पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्यों की बात से मन को ठेस पहुंच सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। आज आप सोच-समझकर स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वितीया- फरवरी 11 12:47 AM- फरवरी 11 09:09 PM
शुक्ल पक्ष तृतीया- फरवरी 11 09:09 PM- फरवरी 12 05:44 PM

नक्षत्र
शतभिषा- फरवरी 10 08:33 PM- फरवरी 11 05:39 PM
पूर्वभाद्रपदा- फरवरी 11 05:39 PM- फरवरी 12 02:56 PM

योग
परिघ- फरवरी 10 02:53 PM- फरवरी 11 10:38 AM
शिव- फरवरी 11 10:38 AM- फरवरी 12 06:30 AM
सिद्ध- फरवरी 12 06:30 AM- फरवरी 13 02:36 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:06 AM
सूर्यास्त- 6:16 PM
चन्द्रोदय- फरवरी 11 8:08 AM
चन्द्रास्त- फरवरी 11 7:59 PM

अशुभ काल
राहू- 4:52 PM- 6:16 PM
यम गण्ड- 12:41 PM- 2:04 PM
कुलिक- 3:28 PM- 4:52 PM
दुर्मुहूर्त- 04:46 PM- 05:31 PM
वर्ज्यम्- 11:20 PM- 12:45 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल- 11:49 AM- 01:14 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:29 AM- 06:17 AM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- फरवरी 11 05:39 PM- फरवरी 11 09:09 PM

और पढ़ें ...

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को विपक्षी पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 370 सीट एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी और केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

शाह ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कोई संशय नहीं है और यहां तक कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्ष में बैठना होगा।

देश की जनता पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया भरोसा, कहा…

उन्होंने ‘ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024′ में कहा, ‘‘हमने (पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के) अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है, इसलिए हमें भरोसा है कि देश की जनता भाजपा को 370 सीट और राजग को 400 से अधिक सीट पर जीत दिलाकर अपना आशीर्वाद देगी।”

जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के राजग में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने सत्तारूढ़ गठबंधन में और दलों के शामिल होने का संकेत दिया और कहा कि भाजपा ‘‘परिवार नियोजन में विश्वास करती है लेकिन राजनीति में इसे नहीं अपनाती।” शिअद के शामिल होने की संभावना को लेकर फिर से पूछे जाने पर शाह ने कहा, ‘‘वार्ता जारी है लेकिन कुछ भी तय नहीं हुआ है।”

विकास और महज नारे देने वालों के बीच का होगा 2024 चुनाव : शाह

शाह ने कहा कि 2024 का चुनाव राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के बीच नहीं, बल्कि विकास और महज नारे देने वालों के बीच का चुनाव होगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में पूछे जाने पर कहा कि नेहरू-गांधी वंशज को इस तरह की यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि 1947 में देश के विभाजन के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार थी। शाह ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा कि इससे पहले तुष्टिकरण की राजनीति के कारण और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर राम मंदिर नहीं बनने दिया गया।

और पढ़ें ...

घूमते हुए शख्स को खेत में मिला ‘गड़ा खजाना’,बन गया करोड़पति,जाने क्या है पूरा मामला ?

Trending News: पहले के समय में ‘गड़े खजाने’ के बारे में अक्सर सुना करते थे,साथ ही ‘गड़े खजाने’ के बारे में फिल्मों में भी देखा है पुराने जमाने में लोगों के पास खूब धन होता था. सोने-चांदी के जेवर से शरीर लदा हुआ रहता था. कुछ मुल्‍कों में तो स्‍वर्ण मुद्राएं तक चलती थीं और इन्‍हें बचाने के ल‍िए लोग पोटली बनाकर घरों में गाड़ दिया करते थे. खेतों में गड्ढा खुदवाकर डाल देते थे, ताकि कोई चुरा न पाए. खेतों में घूम रहे एक शख्‍स को ऐसा ही ‘गड़ा धन’ मिला है. हालांकि पहले तो वो मिले सिक्कों को आम सिक्का समझ रहा था, पर बाद में पता चला कि इन सिक्कों ने उसे करोड़पति बना दिया

 क्या है पूरा मामला ?

Trending News:

 

 एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉस्पेक्टर नाम के इस शख्‍स ने टिकटॉक (@prospectortuck ) पर वीडियो शेयर कर बताया तो लोग हैरान रह गए. प्रॉस्पेक्टर को टक मेटल डिटेक्टर का शौक है. वह नियमित रूप से गड़ा हुआ खजाना ढूंढता रहता है. कई बार उसे अनोखी धातुएंं मिल जाती हैं. लेकिन इस बार तो वह मालामाल हो गया. एक खेत में ढूंढते समय उसे 2 मूल्‍यवान सिक्‍के मिले. पहले तो लगा क‍ि ये सामान्‍य सिक्‍के होंगे, जो अमेर‍िकी क्‍वाइन की तरह नजर आते हैं. लेकिन जब उन सिक्कों जी जांच की गई तो उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हुआ कि इनका मूल्य इतना ज्यादा भी हो सकता है.

 वीडियो वायरल

जो वीडियो वायरल हुआ है उसे खेत में एक गहरा छेद करते हुए दिखाया गया है. जैसे ही मेटल डिटेक्‍टर जमीन के अंदर पहुंचता है, वह बीप-बीप की आवाज करने लगता है. प्रॉस्पेक्टर को यकीन हो जाता है कि नीचे कुछ तो है. वह खुदाई जारी रखता है और इन सिक्‍कों को निकालकर ही दम लेता है. जैसे उसने इन सिक्‍कों को एक्‍सपर्ट को दिखाया, वे खुद भी हैरान रह गए. इनमें से एक 1918 का स्टैंडिंग लिबर्टी क्वार्टर निकला. सिक्‍कों पर विवरण तो कुछ खास नजर नहीं आ रहा था, लेकिन इस पर डेनवर का “डी” मिंटमार्क जरूर नजर आया.

करोड़ो रुपये में बिका सिक्का

इन सिक्कों कि जब जांच कि गई तो पता लगा कि इनमे से एक सिक्का 1918 का स्टैंडिंग लिबर्टी क्वार्टर का सिक्का है. इस सिक्के की बिक्री 15.74 लाख रुपये में हुई और दूसरा सिक्का 1816 का एक मैट्रन हेड सेंट है. दूसरे सिक्के कि बिक्री 3.12 करोड़ में हुई. देखते ही देखते युवक कि किस्मत ऐसी बदली कि वो करोड़पति बन गया.

और पढ़ें ...

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू होगा CAA

नई दिल्ली। देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।”

उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ और वहां पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता था। उस दौरान वह सभी भारत में भाग कर आना चाहते थे, तब कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आइए, आपको यहां नागरिकता दी जाएगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।”

और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए लिखा- साथ छोड़कर चली गई….

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे साझा की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने लिखा “हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गईं।“ मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है। बताया जा रहा है कि सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन पंजाब के कुराली के पास उनकी मौत हो गई।

 
और पढ़ें ...

राज्य के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी, जानें क्या है मामला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इससे पहले जांच एजेंसी ने गुरुवार को हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी हैदराबाद एलबी नगर और हिमायतनगर समेत कई अन्य ठिकानों की गई थी। कार्रवाई कथित माओवादी संबंधों के शक में हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव के दामाद वेणुगोपाल के आवास पर भी छापेमारी हुई थी। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पी वरावरा राव आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सीय आधार पर वरावरा राव को जमानत दी थी। वरावरा राव पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने के भी आरोप लगे थे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 10 Feburary: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 10 Feburary 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 10 फरवरी 2024 का पंचाग... 

सूर्योदय- 07:05 एएम
सूर्यास्त- 06:06 पीएम

वार-शनिवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- प्रतिपदा, 12:47 एएम, फरवरी 11 तक
नक्षत्र- धनिष्ठा, 08:34 पीएम तक
योग- वरीयान्, 02:54 पीएम तक
करण- किंस्तुघ्न, 02:38 पीएम तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 07:03:55 से 07:48:09 तक, 07:48:09 से 08:32:22 तक
कुलिक 07:48:09 से 08:32:22 तक
कंटक 12:13:28 से 12:57:41 तक
राहु काल 09:49:45 से 11:12:40 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 13:41:54 से 14:26:08 तक
यमघण्ट 15:10:21 से 15:54:34 तक
यमगण्ड 13:58:29 से 15:21:24 तक
गुलिक काल 07:03:55 से 08:26:50 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त-12:13:28 से 12:57:41 तक

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 February 2024: व्यापार में मिलेगा बड़ा ऑफर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, पढ़िए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 February 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 10 फरवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ राशियों के जातकों का दिन परिवार के व्यतीत होगा, तो वहीं, कुछ जातक कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं, यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने का है। यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान और धन की रक्षा करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच विचार कर कार्यक्षेत्र में निवेश करें। परिवार में आपसी विवाद के चलते आप मानसिक परेशानी महसूस करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं, इससे आपके लाभ का योग बनेंगे। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। पारिवारिक बातों के चलते आपको पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए ही रोक दें, नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप अपने दैनिक कार्य में परिवर्तन कर सकते हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी वर्ग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। कुछ प्राइवेट जानकारी को सार्वजनिक न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए इस समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक किसी पर बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों का स्वास्थ्य कर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन आज न करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा, आज मेहमान घर आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोलेगी। आज आज पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन खरीदने का योग बनेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे, पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ और भी आसान, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अप्लाई

Driving License Apply: अगर आप रोड पर कार लेकर जा रहे हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस हैं. इसके बिना आप किसी भी वाहन को चला नहीं सकते हैं. आपको इसके कारण भारी जुर्माना और जेल तक भी जाना पड़ सकता है. अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आज हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बताएंगे जिससे आप आराम से घर बैठे ही अपने नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले आपको बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस के पहले लर्निंग लाइसेंस बनाया जाता है, जिसके लिए आपको ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म तारीख की पुष्टि के लिए 10वीं के सर्टिफिकेट की जरूरत होगी. इसके अलावा आपके पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल या पानी का बिल इनमें से कोई भी कागजात होना चाहिए. बेहतर होगा कि आप आधार कार्ड का ही इस्तेमाल करें, हालांकि लॉकडाउन और संक्रमण के कारण कई राज्यों में लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट पर रोक लगी है तो पहले अपने राज्य के नियम के बारे में जानकारी हासिल कर लें, उसके बाद ही अप्लाई करें.

इन स्‍टेप्‍स को करें फॉलो

  • लर्निंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको सबसे पहले अपने स्‍टेट का विकल्‍प चुनना होगा. इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्‍ट आ जाएगी. आपको उसमें से लर्नर लाइसेंस का विकल्‍प चुनना होगा.
  • लर्नर लाइसेंस के ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आधार का ऑप्‍शन आएगा. उसमें आपको आधार की डिटेल्‍स भरनी होगी और कुछ जरूरी दस्‍तावेज अपलोड करने होंगे.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर
  • एक ओटीपी आएगा. सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपको पेमेंट का विकल्‍प चुनना होगा. पेमेंट फेल होने पर आपको 50 रुपए फीस दोबारा भरनी होगी.
  • इस प्रॉसेस से अप्‍लाई करने के करीब 7 दिनों के भीतर आपका लर्निंग लाइसेंस आपके घर के एड्रेस पर आ जाएगा. लेकिन अगर आप परमानेंट लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा.

 

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 09 February 2024: आज मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 09 February 2024: आज 09 फरवरी 2024, शुक्रवार के दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। ऐसे में आज मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। साथ ही इस तिथि पर शुभ माना जाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ते हैं शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल के विषय में।

आज का पंचांग (Panchang 09 February 2024)

माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त - सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर

नक्षत्र - श्रवण

ऋतु - शिशिर

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 05 मिनच से रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 11 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 50 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 06 मिटन पर

चंद्रोदय - चन्द्रोदय नहीं

चन्द्र राशि - मकर

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 9 फरवरी 2024 का राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वालों 9 फरवरी का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। इससे आपको पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने में मदद मिलेगी। धन के मामले में आज आप समृद्ध हैं। अपनी क्षमताओं को समझें। ऑफिस का काम आपके दिन को व्यस्त बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें। 

वृषभ राशि- 9 फरवरी का दिन वृषभ वालों के लिए नॉर्मल रहेगा। ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने और आपके नए विचारों को लाइफ में लाने की अड्वाइस दे रहा है। अपने प्रोफेशनल काम को जिम्मेदारी के साथ संभालें। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। छोटी-मोटी हेल्थ रिलेटेड प्रॉबलम्स परेशान कर सकती हैं। 

मिथुन राशि- आज का दिन मिथुन वालों के लिए रोलर कोस्टर राइड जैसा साबित हो सकता है। वित्तीय स्थिति आज पॉजिटिव रहने वाली है। लेकिन पैसे के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी है। आज वाद-विवाद से दूर रहें और अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें। आपका शरीर और दिमाग दोनों तालमेल में रहने वाले हैं।

कर्क राशि– 9 फरवरी का दिन कर्क राशि वालों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। अगर निवेश की बात आए तो केलकुलेटेड रिस्क लें। इससे आप थोड़ा नर्वस हो सकते हैं। याद रखें, कभी-कभी रिस्क लेना भी जरूरी है। दुनिया को आपके क्रिएटिव विचारों की आवश्यकता है। सफलता के नए रास्ते तलाशना जरूरी है। 

सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए 9 फरवरी का दिन शुभ माना जा रहा है। आज आपका परिश्रम रंग लाएगा और आप समृद्धि देखेंगे। आपके करियर की बात आती है तो आप ऊर्जा और रचनात्मकता से भरपूर हैं। रिलेशन में दोबारा स्पार्क लाने के लिए एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

कन्या राशि- मौनी अमावस्या के दिन कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आज रिस्क लेने से न डरें क्योंकि लंबे समय में इसका फायदा हो सकता है। उस व्यक्ति के साथ गहराई से जुड़ने का एक शानदार दिन है, जिसे आप प्यार करते हैं। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। शांति और सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें। डाइट पर धयं दें। 

तुला राशि- 9 फरवरी के दिन तुला राशि वालों को सेल्फ लव पर फोकस करने की जरूरत है। भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। आप एक बड़ा प्रभाव डालना चाहते हैं और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। सेहत पर ध्यान देने की आज जरूरत है। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि- आपके के लिए मौनी अमावस्या का दिन शानदार साबित हो सकता है। नए रास्ते खोजने के लिए आज तैयार हैं।  चाहे आप किसी कमिटेड रिलेशन में हों या अभी भी किसी विशेष व्यक्ति की तलाश कर रहे हों, आज कदम उठाने का सही दिन है। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। सुख-समृद्धि भरा दिन रहेगा दिन। 

धनु राशि- 9 फरवरी के दिन आपका करिश्मा और आकर्षण अलग ही लेवल पर रहने वाला है। फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण बड़े पैमाने पर फल देगी। भीड से अलग होने से न डरें। सितारे भाग्य चमकाने में मदद करने के लिए संरेखित हो रहे हैं। सेहत पहले से अच्छी होगी। 

मकर राशि- आज के दिन आपको सावधानी के साथ डीसीजन लेने चाहिए। आज सोच-समझकर रिस्क उठाने की जरूरत है। थोड़ी हलचल भरी स्थिति रहने वाली है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर म्यूचुअल फंड्स में इंवेस्ट करना अच्छा रहेगा। अपने रोमांटिक सपनों को एक खूबसूरत हकीकत में बदल सकते हैं। परिवार में कलह से बचने की कोशिश करें। 

कुंभ राशि- मौनसी अमावस्या पर कुंभ राशि के जातक कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। आज का दिन अपने सपनों की ओर बढ़ने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने का है।  अपने इंट्यूशन पर भरोसा रखें और चुनौतियों से न घबराएं। हेल्दी रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाएं। धन से जुड़े निर्णय लेने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं। पॉजिटिव सोच रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 

मीन राशि- 9 फरवरी के दिन मीन राशि वालों को ज्यादा दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। आज आप खुद को पॉजिटिव फीलिंग्स से भरा हुआ पाएंगे। आज आपके प्रेम जीवन में जोश और उत्साह का दिन है। नए चैलेंज का सामना करने से न डरें। सावधान रहें कि उत्साह में अपने खर्च को कंट्रोल से बाहर न जाने दें। आपकी प्राकृतिक आकर्षण और कम्यूनिकेशन की स्किल आज काम आएगी।

और पढ़ें ...

ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

Free Silai Machine Yojana: फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी | इस योजना के अंतर्गत देश की तमाम महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दी जाती है | इस योजना की शुरुआत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई थी ताकि वह अपना घर बैठे कार्य कर सके और अपना जीवन का गुजारा कर सकें हम इस पोस्ट में फ्री सिलाई मशीन योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे |

: हमारा देश एक विकसित देश बनना चाहता है जिसके लिए सरकार के द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में डेवलपमेंट करा जा रहा है। देश के सभी नागरिकों के सुलभ जीवन यापन करने हेतु अनेकों रोजगार अवसर सरकार के द्वारा विकसित करते हुए देखे जा रहे हैं देश की सरकार के द्वारा किए जाने वाले इन सभी कार्यों की सहायता से देश के अधिकतर नागरिक अपनी आय विकसित करने में सक्षम होते हुए देखे जा रहे हैं।

 हरियाणा देश का एक ऐसा राज्य है, जिसमें महिलाओं को उनके घर के पुरुषों के साथ खेतों में काम करने के साथ साथ गाय भैंसों के लिए काम करते हुए भी देखा जाता है। राज्य सरकार पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाओं को भी हर संभव रोजगार प्रदान करना चाहती है। जिससे वह घरों में जिस तरह से सभी कार्य में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं उसी तरह रोजगार के क्षेत्र में भी अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी आय विकसित करने में सक्षम हो सके।

ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

 राज्य सरकार महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े करने हेतु अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है इन योजनाओं में से एक योजना ऐसी भी है जो महिलाओं को अपनी ओर सबसे अधिक आकर्षित करते हुए देखी जा रही है। जिसे फ्री सिलाई मशीन योजना हरियाणा के नाम से जाना जाता है इस योजना के तहत वह सभी महिलाएं जो अपने घर से बाहर निकल कर आय विकसित करने में करने में असक्षम है उन्हें सरकार के द्वारा मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाती है अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख की में प्रदान की गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक अंतिम तक अवश्य पड़े।

 ऐसे भरना होगा फॉर्म तभी मिलेगा फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ,जाने पूरी जानकारी

फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ

 इस योजना के द्वारा राज्य की वह की सभी महिलाएं लाभ ले सकती हैं, जो अपने परिवार के लिए और अपने लिए आय विकसित करने हेतु घर से बाहर जाने में असमर्थ है। यह योजना राज्य कि उन सभी गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करती है जो अपने लिए एक सिलाई मशीन लेने तक के लिए आर्थिक रूप से असक्षम है।

 यह योजना राज्य में निवास करने वाली सभी जातियों की महिलाओं के लिए लाभ प्रदान करने में सक्षम है। यह योजना राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन प्रदान करती है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए सरकार के द्वारा कुछ पात्रताएं भी निर्धारित करी गई है। परंतु अनेक बार ऐसा देखा गया है योजना से जुड़ने वाले व्यक्तियों को योजना की पात्रता का ज्ञान न होने के कारण उन्हें लाभ लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है इसलिए आपको इस योजना से जुड़ने के लिए निर्धारित की गई कुछ पत्रताओं की जानकारी भी होना आवश्यक है।

इस योजना से जुड़ने वाली महिला राज्य की नागरिक होनी चाहिए इस योजना से जोड़ने वाली महिलाओं की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है इस योजना से जुड़ने वाली महिला की पारिवारिक आय 120000 से कम होनी चाहिए इस योजना से जुड़ने वाली महिला के घर में कोई भी सरकारी कर्मचारी कार्यरत नहीं होना चाहिए।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना से जोड़ने वाली सभी महिलाओं के पास योजना की आवेदन प्रक्रिया में प्रयोग किए जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है इस योजना से लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, दो रंगीन फोटो जैसे सभी दस्तावेज होना आवश्यक है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत आवेदन कैसे करें

इच्छुक श्रमिक महिलाएं जो इस योजना का तहत आवेदन करना चाहती है सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट(www.india.gov.in) पर जाएं|
आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे आप डाउनलोड करेंगे और पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि भरेंगे|
सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज साथ में संलंघन करने के बाद संबंधित कार्यालय में फॉर्म को जमा करवा देना है|
हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले हरियाणा लेबर डिपार्मेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
अब आपको होम पेज पर HBOCW Board Beneficiary Login पर क्लिक करें|
अब आप अपनी लेबर कॉपी का आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन करें|
अब आप स्कीम वाले क्षेत्र में जाएंगे|
अब आपके सामने सभी प्रकार की स्कीम्स आ जाएगी जिसमें आपको फ्री सिलाई मशीन योजना सेलेक्ट करनी है|
अब आपको इस स्कीम को अप्लाई करना है और 90 दिन की वर्क स्लिप इसमें अपलोड करनी है|
इस तरह से आप अपना हरियाणा फ्री सिलाई मशीन ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं|
फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत लागू राज्य के नाम
फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल यही राज्य ले सकते हैं: हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार

और पढ़ें ...

शिव साधना के लिए महाशिवरात्रि पर्व बहुत खास होता है. मान्यता है इस दिन शिवलिंग में शिव वास करते हैं.

फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है.शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है. हर साल भोलेनाथ के भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है.

महाशिवरात्रि शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ दिन माना गया है. ये शिव और शक्ति के मिलन का दिन है. आइए जानते हैं अगले साल 2024 में महाशिवरात्रि की डेट, पूजा मुहूर्त.

 

 

 

महाशिवरात्रि का पर्व दो महत्वपूर्ण कारणों से विशेष है. कहते हैं कि इस तिथि पर महादेव ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था. इस दिन रात में शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था. वहीं दूसरी मान्यता अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवजी पहली बार प्रकट हुए थे. शिव का प्राकट्य ज्योतिर्लिंग यानी अग्नि के शिवलिंग के रूप में था. महाशिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग 64 अलग अलग जगहों पर प्रकट हुए थे. मान्यता है इस दिन शिव पूजा करने से समस्त संकट दूर हो जाते हैं.

और पढ़ें ...

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज छत्तीसगढ़ में करेगी प्रवेश, देखें यात्रा का मैप

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल गांधी पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी। 7 जिलों को कवर करेगी यात्राछत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 536 किलोमीटर की होगी, जो 7 जिलों की कवर करेगी. इनमें  रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं. वहीं, ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 11 में से 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी को कवर करेगी. प्रदेश की 11 लोकसभा सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट ही हैं, जबकि बाकी की 9 सीटों पर BJP का कब्जा है. ऐसे में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है.
और पढ़ें ...

ब्याज दरों में लगातार छठी बार बदलाव नहीं, महंगे नहीं होंगे लोन, EMI भी नहीं बढ़ेगी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार छठी बार ब्याज दरों बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थी। वहीं पिछले वित्त वर्ष में रेपो रेट 6 बार में 2.50% बढ़ाई गई थी। 6 फरवरी से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी गुरुवार को दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले दिसंबर हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। पिछले वित्त वर्ष में रेपो रेट 6 बार में 2.50% बढ़ी मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की पहली मीटिंग अप्रैल-2022 में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गई। फिर दिसंबर में ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गईं। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग फरवरी में हुई, जिसमें ब्याज दरें 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दी गई थीं।
और पढ़ें ...