सियासत
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने कैसे करें डाउनलोड
UP Police Constable Admit Card 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (Uttar Pradesh Police Constable Recruitment Exam) के एडमिट कार्ड (Admit Card) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अभ्यर्थियों आज यानी 13 फरवरी से एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं. इसे अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं.
17 व 18 फरवरी को होगी परीक्षा
बता दें, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित होनी है. बोर्ड ने 10 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों के एग्जामिनेशन सेंटर्स की लिस्ट जारी की थी. सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती के लिए तकरीबन 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. जबकि 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती होनी है.परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6484 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे. जिसके लिए आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं.
उसके बाद अब एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
पंजीकरण नंबर और पासवर्ड रजिस्टर करे.
उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल के रखे लें.
Aaj Ka Panchang: आज 13 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 फरवरी 2024
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - माघ
अमांत - माघ
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- फरवरी 12 05:44 PM- फरवरी 13 02:42 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी- फरवरी 13 02:42 PM- फरवरी 14 12:10 PM
नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा - फरवरी 12 02:56 PM- फरवरी 13 12:35 PM
रेवती - फरवरी 13 12:35 PM- फरवरी 14 10:43 AM
योग
साध्य - फरवरी 13 02:36 AM- फरवरी 13 11:04 PM
शुभ - फरवरी 13 11:04 PM- फरवरी 14 07:58 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 13 9:25 AM
चन्द्रास्त - फरवरी 13 10:06 PM
अशुभ काल
राहू - 3:29 PM- 4:53 PM
यम गण्ड - 9:52 AM- 11:17 AM
कुलिक - 12:41 PM- 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:19 AM- 10:04 AM, 11:23 PM- 12:15 AM
वर्ज्यम् - 11:39 PM- 01:07 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल - 08:14 AM- 09:41 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - फरवरी 13 07:04 AM - फरवरी 13 12:35 PM
Aaj Ka Rashifal 13 February 2024: पलटेगी इन राशियों की तकदीर, धन-दौलत की लगेगी भरमार, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 43 मिनट पर सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आएगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि-
आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई आपका विरोध कर सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बडे़-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आज आपसे अपने पढ़ाई की जरुरत का सामान खरीदवा सकते हैं।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाए रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज घर के कामों को करने के बाद हाउस वाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 9
तुला राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखाएगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। पारिवारिक सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनाएंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
मकर राशि-
आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगो से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे। वह समय से पूरा हो जाएगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपकों सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 3
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को खुशी होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्च बढ़ेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
इस अनोखे बैंक में नहीं होता पैसों के लेन-देन, 35 हजार लोगों ने खुलवाया खाता, आइए जाने क्या है शर्त…
अयोध्या। आज हम आपको अयोध्या के एक ऐसे अनोखे बैंक के बारे में बताने जा रहे है। जहां किसी भी तरह के पैसों का लेन-देन नहीं होता है। फिर भी दुनिया भर से करीब 35 हजार लोगों ने इस बैंक में खाता खुलवाया है। यह बैंक श्रीराम की राजधानी में स्थित है और इसका नाम सीताराम बैंक है। इस बैंक में खाता खुलवाने के लिए आपको 5 लाख बार ‘सीताराम’ लिखना होता है।
बता दें कि अयोध्या में स्थित इस बैंक को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्री सीताराम बैंक’ नाम दिया गया है। इस बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए भक्तों की भावना जरूरी है। दरअसल यह बैंक आस्था और मानसिक शांति के उद्देश्य से खोला गया है। अयोध्या का यह बैंक महंत नृत्यगोपाल दास ने 1970 में खोला था और आज इसमें यूके, कनाडा, नेपाल, फिजी और यूएई के लोगों ने भी अपना अकाउंट खाता खुलवा रखा है। नृत्यगोपाल दास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।
कैसे काम करता है ये बैंक-
इस बैंक में खाता खुलवाने वाले लोगों को एक बुकलेट जारी किया जाता है। इसके साथ में लाल रंग का पेन भी मिलता है। इस बुकलेट पर श्रद्धालुओं को ‘सीताराम’ लिखना होता है। बैंक में खाता खुलवाने वाले को 5 लाख बार ‘सीताराम’ लिखकर अपने अकाउंट में जमा कराना होता है। इसके बाद बैंक की तरफ से ग्राहकों को पासबुक भी मिलती है, जिसमें आपकी तरफ से जमा कराई गई बुकलेट के ब्योरे की जानकारी होती है। देश और विदेश में कुल मिलाकर इस बैंक की करीब 136 ब्रांच हैं। बैंक के बहुत से ग्राहक पोस्ट के जरिए भी बुकलेट मंगवा लेते हैं। बैंक के मैनेजर महंत पुनीत राम दास महाराज ने बताया कि बैंक के पास में भगवान राम के भक्तों की तरफ से दान किए गए 20,000 करोड़ ‘सीताराम’ बुकलेट का कलेक्शन है। पुनीत राम दास ने कहा कि अगर कोई 84 लाख बार सीताराम लिखता है तो उसे मोक्ष मिल जाता है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहा हर वर्ग का समर्थनः पायलट
’10 साल अन्याय का काल’: जयराम रमेश
कटघोरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो यात्रा रही, उसका असर पूरे भारत में पड़ा था। इसलिए पूर्व से पश्चिम तक की एक और यात्रा राहुल गांधी कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है, हर वर्ग का समर्थन यात्रा को मिल रहा है। एक चेतना देश मे अब जागृत हो चुकी है। हमारी सरकार की जो नीतियां थी, उसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन पत्रकारवार्ता में महासचिव जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता और कांग्रेस प्रभारी भी मौजूद रहे। जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30वां दिन है। यह न्याय यात्रा पांच न्याय के लिए है।
संविधान का जो मूल उद्देश्य है उसके लिए यह यात्रा है। पिछला 10 साल अन्याय का काल रहा है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी का न्याय की बात कांग्रेस कर रही है। यह पूरी तरह से वैचारिक यात्रा है।
भूपेश बघेल ने यात्रा को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ से राहुल गांधी का रिश्ता पुराना है। राहुल गांधी यहां आते रहे हैं। पहले भी इस क्षेत्र में राहुल गांधी आए थे। देश के विकास में सबकी भागदारी है। हम सब देश को भाईचारा के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।
डॉ. चरण दास महंत ने भारत जोड़ो न्याय को लेकर कहा कि जल-जंगल-जमीन का जो मुद्दा है। उस मुद्दे के साथ राहुल खड़े हैं। अडानी को अवैध लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है. जंगल और आदिवासी तबाह हो रहे हैं।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ में यात्रा का दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना है। लोकसभा में मोदी सरकार को हराना है।
फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार हुए पास, हासिल किए 129 वोट
बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। सदन में वोटिंग कराई गई। नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़ और विपक्ष में शून्य वोट मिला।बता दें बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही एनडीए गठबंधन सरकार का बहुमत साबित हो गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोग जिंदा जले, CM ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आते समय एक स्लीपर बस की टक्कर एक तेज रफ्तार कार से हो गई. टक्कर होते ही बस और कार दोनों में आग लग गई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों के जिंदा जलने की खबर है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में स्विफ्ट कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए. कार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव ड्राइव कर रहा था. अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है. ये हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 117 पर हुआ. बस सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
आगरा से नोएडा आने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात पर रोक
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल कुछ देर के लिए आगरा से नोएडा आने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात को रोक दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा में स्लीपर क्लास बस डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेस वे के बीचों-बीच खड़ी ही गई थी. इसी दौरान पीछे से आ रही कार की बस से जोरदार टक्कर हो गई. फिर धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं
बाल सुधार गृह से भागे 22 नाबालिग, 8 रेप के और 13 हत्या के प्रयास के आरोपी
उत्तरप्रदेश। जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार सुबह 22 नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इनमें 8 लड़कों पर रेप और 13 लड़कों पर हत्या के प्रयास का केस चल रहा हैं। जबकि एक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी।
घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच नाबालिग जाली काटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। साथ ही नाबालिग के घरों के पास वाले थाने को भी सूचना दी गई है। सभी बाल अपचारी करीब 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।
मुख्यमंत्री नीतीश की अग्निपरीक्षा आज, BJP के 3 MLA गायब, फ्लोर टेस्ट से पहले जानें क्या है सीटों का अंकगणित…
पटना. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट आज (सोमवार, 12 फरवरी) होना है. इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ‘खेला होने’ के दावे किए जा रहे हैं. विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले नींद उड़ी हुई है, क्योंकि जेडीयू के 4 विधायक लापता बताए जा रहे हैं. फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को जेडीयू के विधानमंडल की बैठक हुई. फ्लोर टेस्ट से पहले अमित शाह ने कमान संभाल ली है. गया में चल रही बीजेपी विधायकों की वर्कशॉप को शाह ने वर्चुअली संबोधित किया.
इस वर्कशॉप में 3 विधायकों के नहीं पहुंचने से पार्टी की चिंता बढ़ गई है. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े गया में विधायकों के साथ मौजूद हैं. इधर, पटना में जगह-जगह तेजस्वी के समर्थन में पोस्टर लगे हैं. जिनमें में लिखा है- बिहार की है मंजूरी, तेजस्वी है जरूरी. अपने विधायक टूटें नहीं, इसके लिए आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और भाजपा ने बाड़ेबंदी की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी विधायकों को अपने आवास पर ठहराया हुआ है.
पार्टियों ने अपने विधायक घेरे
नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों की बैठक मंत्री विजय चौधरी के आवास पर बुलाई. बैठक में 4 विधायक नहीं पहुंचे हैं. चारों विधायक बीमा भारती, संजीव सिंह, दिलीप राय और सुदर्शन शनिवार को भी मंत्री श्रवण कुमार के बंगले पर आयोजित भोज में नहीं पहुंचे थे. रूपौली विधायक बीमा भारती का मोबाइल स्विच ऑफ है. इधर कांग्रेस के विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए हैदराबाद से पटना पहुंचकर सीधे तेजस्वी के आवास पहुंच चुके हैं. आरजेडी के दो विधायक तेजस्वी के बंगले पर नहीं हैं. इनमें पटना की विधायक बाहर हैं. उनके बारे में कहा जा रहा है कि सत्ता पक्ष के तरफ से उन्हें लोकसभा का ऑफर है. सीवान के विधायक मुस्लिम राजनीति के चलते नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं.
स्पीकर को हटाने के लिए चाहिए 122 MLA
राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार विधानसभा में स्पीकर को हटाने के लिए असेंबली के एक्चुअल सदस्यों यानी 243 में से 122 चाहिए. यह सर्वोच्च न्यायालय का भी निर्देश है. महाराष्ट्र के मामले में भी ऐसा ही निर्देश है. इसमें किसी तरह का पेंच नहीं होना चाहिए. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पहली कार्यवाही स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर होगी.
क्या है विधानसभा का अंकगणित?
बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है. विपक्ष की नजर ओवैसी की पार्टी AIMIM के इकलौते विधायक पर है. अगर AIMIM ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया तो बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 121 हो जाएगा. सत्तारूढ़ गठबंधन में बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, हम के 4 और एक निर्दलीय विधायक हैं. इस तरह यह आंकड़ा 128 का है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से 6 ज्यादा है. वहीं विपक्ष के पास 144 विधायक बताए जा रहे हैं. अगर जेडीयू के 4 विधायकों ने बागी तेवर अपनाए तब भी सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में 124 विधायक होंगे.
Aaj Ka Panchang 12 February: जानें सोमवार का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 12 February 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 12 February 2024 का पंचाग...
Panchang 12 February 2024
वार-सोमवार
विक्रमी संवत: 2080
शक संवत: 1944
मास: माघ
योग: सिद्ध
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 7:02 am
सूर्यास्त: शाम 6:09 pm
12 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि
12 फरवरी को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक.
सिद्ध योग
12 फरवरी को देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा.
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र
12 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक.
पृथ्वी लोक की भद्रा
12 फरवरी को भोर 4 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक।
राहुकाल का समय
दिल्ली: सुबह 08:26 से सुबह 09:49 तक.
मुंबई: सुबह 08:35 से सुबह 10:01 तक.
लखनऊ: सुबह 08:10 से सुबह 09:33 तक.
भोपाल: सुबह 08:20 से सुबह 09:45 तक.
कोलकाता: सुबह 07:36 से सुबह 09:01 तक.
चेन्नई: सुबह 08:00 से सुबह 09:28 तक.
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त: 12:18 पीएम– 01:02 PM
अमृत काल: 12:25 एएम – 01:56 एएम
ब्रह्म मुहूर्त: 05:32 एएम– 06:20 एएम
सूर्य राशि
सूर्य मकर राशि पर
चंद्र राशि
चन्द्रमा फरवरी 06, 07:35 एएम तक वृश्चिक राशि उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा
चन्द्र मास
अमांत: पौष
पूर्णिमांत: माघ
Aaj Ka Rashifal,12 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज भोर 4 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर कल की दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं और लड़कियां खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। साथ ही अपने क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश भी रहेगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निजी व्यस्तता के चलते काम अधूरे रह सकते हैं। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम कर लेंगे। आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए रास्ते बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही फैसला लेने से आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। साथ ही उधार के लेन-देन करने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपके दांपत्य रिश्ते बेहतर रहेंगे, संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें। गुस्से और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। साथ ही आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।
- शुभ रंग- सिलवर
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। किसी विशेष काम को लेकर सफलता मिल सकती है। जिससे आप खुश रहेंगे। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए लोगों से मदद मिल सकती है। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपके कारोबार में तेजी आएगी। सहकर्मियों की मदद से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। आप घरेलू सामान खरीदने में पैसे खर्च करेंगे। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। लवमेट आज मूवी देखने जाएंगे। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि-
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता- पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। सामाजिक या राजनैतिक जान-पहचान मजबूत होगी। अपने में ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नकारात्मक परिस्थितियां बनने पर धैर्य रखें। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप असंभव कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने से बड़े और समझदार इंसान की मदद से आपकी परेशानियां सुलझ सकती हैं। नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खराब रिश्ते दोबारा अच्छे हो सकते हैं। आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। बाहरी गतिविधियों में समय बीताने से पैसा और ऊर्जा बरबाद होगी। ऑफिस में आपके कार्यों से लोग प्रभावित होंगे, साथ ही आपसे कुछ सीखने की कोशिश भी करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
मकर राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी, थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी कोशिशों से रिश्ते सुधरेंगे। बिजनेस में खास बदलाव होंगे। उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होगी। व्यावसायिक कामों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है, आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव रहेगा। पारिवारिक मसला सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। आज राज की बात किसी से शेयर न करें। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा । लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। थोड़ा समय परिवार और बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए निकालें। आज समय के हिसाब से काम करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी है। किसी बात को लेकर उसके जानकर व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें सूची
कोलकाता : राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर का नाम शामिल है।
टीएमसी ने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर लिखा है कि ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
’’ टीएमसी ने लिखा है कि ‘‘हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए अदम्य भावना और मुखर होने की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करें।’’
Rajya Sabha elections 2024 : इन सीटों पर होना है चुनाव
राज्यसभा में 15 राज्यों की 56 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होना है। 50 सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि छह सदस्य तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। जिन राज्यों से सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 10, महाराष्ट्र में 6, बिहार में 6, पश्चिम बंगाल में 5, मध्य प्रदेश में 5, गुजरात में 4, कर्नाटक में 4, आंध्र प्रदेश में 3, तेलंगाना में 3, राजस्थान में 3, ओडिशा में 3, उत्तराखंड में 1, छत्तीसगढ़ में 1, हरियाणा में 1 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर राज्यसभा का मतदान होगा।
आचार्य प्रमोद कृष्णम 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, मोदी की तारीफ और खड़गे की आलोचना पड़ गई भारी
तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, युवक का शव फंदे पर तो मां-बेटे का शव जमीन पर मिला, इलाके में फैली सनसनी…
करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF जमा पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज…
नई दिल्ली : देश के रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने शनिवार को साल 2023-24 के लिए ब्याज दर तय कर दी है। यह ब्याज दर 8.25 प्रतिशत रहेगी और यह बीते तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि फंड में सरकार ने 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की थी। वहीं 2021-22 के लिए यह 8.10 प्रतिशत थी।
शनिवार को सीबीटी की बैठक में हुआ फैसला
मार्च 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2021-22 के लिए ब्याज दर को बीते चार दशकों के मुकाबले कम करते हुए 8.1 प्रतिशत कर दिया था। यह 1977-78 के बाद सबसे कम था। ईपीएफओ में फैसले लेने वाली निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने शनिवार को हुई बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि के लिए 2023-24 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है। सीबीटी ने मार्च 2021 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत तक तय की थी।
जनवरी में ईपीएफओ ने आधार कार्ड को जन्मतिथि के लिए स्वीकार्य दस्तावेज मानने से इनकार कर दिया था। कर्मचारी भविष्य निधि, बीस या अधिक कर्मचारियों वाले संगठनों में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है। इसके तहत कर्मचारी के वेतन से मासिक आधार पर 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में डाला जाता है और उतना ही योगदान नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। नियोक्ता के हिस्से में से 3.67 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में और बाकी का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में जमा किया जाता है।
झाड़ियों में लेजाकर चार दिनों तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, माँ ने दर्ज कराया केस
खरगौन।मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के बड़वाह में एक सौतेले पिता ने दरिंदगी की सारी हद पार कर दी। पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को एकांत में ले जाकर, धमकाकर 3, 4 दिन से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पिता के कुकर्म जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी सच्चाई पीड़िता की माँ को बताई । उसने शनिवार को बड़वाह थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, इस पूरी घटना के बारे में बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी पिता मूल रूप से खंडवा जिले के अंतर्गत पुनासा तहसील क्षेत्र में रहने वाला है। हालांकि, वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ करीब दो महीने से बड़वाह क्षेत्र में रह रहा था। जहां उसका पूरा परिवार मजदूरी का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी ठाकुर के अनुसार, आरोपी की नियत शुरू से ही अपनी बेटी पर खराब थी। पिछले दिनों जब उसकी मां काम पर जाती, तब वह मौके का फायदा उठाकर अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उससे लगातार चार दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नाबालिग को उसकी मां को मार देने की धमकी देता, जिससे डरकर नाबालिग अपने साथ हो रहे इस अपराध को सहती रही।
झाड़ियों में लेजाकर बुझाता था हवस
ठाकुर ने बताया कि दुष्कृत्य करने के लिए आरोपी अपनी बेटी को नदी-नाले के किनारे या झाड़ियों में लेकर जाता था। लेकिन ऐसा करते हुए उसे किसी परिचित ने देख लिया और उसकी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद मां के पूछने पर बेटी ने डरकर पहले तो मना किया, लेकिन बाद में रोते-रोते पिता की सारी करतूत बताई।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर बड़वाह पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई। इधर, पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था, जिसके बाद से ही उसने आरोपी से दूसरी शादी की थी और तब से ही वह आरोपी के साथ रह रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
