सियासत

Aaj Ka Panchang 23 Feburary: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 23 Feburary 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 22 फरवरी 2024 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:53 एएम
सूर्यास्त- 06:16 पीएम

वार- शुक्रवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- चतुर्दशी, 03:33 पीएम तक
नक्षत्र- अश्लेशा, 07:25 पीएम तक
योग- शोभन, 12:48 पीएम तक 
करण- वणिज, 03:33 पीएम तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:09:39 से 09:55:14 तक, 12:57:35 से 13:43:11 तक
कुलिक 09:09:39 से 09:55:14 तक
कंटक 13:43:11 से 14:28:46 तक
राहु काल 11:09:19 से 12:34:48 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 15:14:21 से 15:59:57 तक
यमघण्ट 16:45:32 से 17:31:07 तक
यमगण्ड 15:25:45 से 16:51:14 तक
गुलिक काल 08:18:21 से 09:43:50 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 12:12:00 से 12:57:35 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का  राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री  विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 22 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- फरवरी 21 11:27 AM- फरवरी 22 01:21 PM

शुक्ल चतुर्दशी-आरम्भ: 01:21 पी एम, फरवरी 22, अन्त: 03:33 पी एम, फरवरी 23

नक्षत्र
पुष्य- फरवरी 21 02:17 PM- फरवरी 22 04:43 PM

योग
सौभाग्य- फरवरी 21 11:50 AM- फरवरी 22 12:12 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:17 पी एम
चन्द्रोदय- 04:22 पी एम
चन्द्रास्त- 06:23 ए एम

अशुभ काल
राहू- 02:01 पी एम से 03:26 पी एम
यम गण्ड- 06:55 ए एम से 08:20 ए एम
गुलिक- 109:45 ए एम से 11:10 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:42 ए एम से 11:27 ए एम, 03:15 पी एम से 04:00 पी एम
 

शुभ काल
अमृत काल- 09:40 ए एम से 11:26 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:13 ए एम से 06:04 ए एम

अभिजीत मुहुर्त-12:13 पी एम से 12:58 पी एम

शुभ योग

गुरु पुष्य योग-06:55 ए एम से 04:43 पी एम
अमृत सिद्धि योग-06:55 ए एम से 04:43 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 February 2024 in Hindi: व्यक्ति के जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव का मुख्य कारण ग्रहों में होने वाले बदलाव होते हैं। ज्योतिष की मानें तो कोई भी इंसान अपनी कुंडली या जन्मतिथि से ये जान सकता है कि उसका आने वाला कैसा रहेगा? जीवन के किस मोड़ पर उसे कामयाबी मिलेगी और कब उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?फिलहाल, हम आपको कुंडली नहीं बल्कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये बताने जा रहें हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज का राशिफल और उपाय बताया है, आइए इसके बारे में जानते हैं।

मेष राशि

नया उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी और किसी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में आपकी हिस्सेदारी भी रहेगी। लोग आपकी बातों को समझेंगे और जानेंगे।सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिला दें।

वृषभ राशि

घर परिवार में शांति बनाकर रखें अन्यथा बिना वजह का झगड़ा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी तो पद प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। सुबह किसी गरीब को दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा और परिवार में एक खुशनुमा वातावरण रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें तथा गणेश जी का वंदन करें।

कर्क राशि

अतीत की यादों को छोड़कर भविष्य की चिंता करें और वर्तमान को ठीक करने का प्रयास करें। बिना वजह की उलझन से बचें और परिवार का सहारा लें। सुबह किसी गरीब को चावल अथवा मिश्री का दान करें और चंद्रमा के बीच मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जो भी अपने प्राप्त किया है उसमें संतुष्ट रहने का प्रयास करेंगे तो जीवन अच्छे से बीतेगा। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें।

कन्या राशि 

जीविका के लिए किए गए प्रयासों में प्रगति होगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। गाय को हरा चारा खिला दें और गणेश जी की आरती करें।

तुला राशि

व्यावसायिक व निजी जीवन में किसी भी प्रकार के आर्थिक जोखिम से बचें। अगर किसी को धन उधार देना चाहते हैं तो आज का दिन रुक कर फैसला लें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

धनु राशि

अगर आप शोध कार्यों से जुड़े हुए हैं तो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी वह शोध कर्म में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

अपने जीवन साथी के साथ बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर ना उलझे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी परंतु अहंकार से दूर रहे। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शाम को शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

अपने बेटे को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे। आज गाड़ी बहुत सतर्कता के साथ चलाएं अथवा ना चलाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति देव की पूजा करें।

और पढ़ें ...

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 10 में पैसिफिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में आग लग गई। सूचना के बाग पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बालकनी पर मौजूद दो महिलाएं फ्लैट से कूद गईं, जिनमें से एक महिला पूजा पंत को दमकलकर्मियों ने बचा लिया। वहीं 83 साल की बुजुर्ग महिला जसोली देवी की मौत हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

बेटियों को इस योजना के तहत मिलेंगे 70 लाख रुपए, जानिए कैसे उठायें लाभ ?

Government Scheme: सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा आम नागरिकों के लिए कई तरह की योजनायें चलाई जाती है. जिससे आम नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए कई सारी स्कीम को लेकर के आती है. ये स्कीम इतनी फायदेमंद है कि आम जनता को तगड़ा मुनाफा इनसे होगा। भारत सरकार की एक ऐसी ही स्कीम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की है। ये स्कीम इतनी जबरजस्त है कि इसमें 70 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है। साथ ही टैक्स छूट का फायदा भी मिलेगा।

जिस स्कीम के बारे में हम बता रहे हैं वो है सुकन्या समृद्धि योजना जो कि लड़कियों के लिए एक टैक्स फ्री स्माल सेविंग स्कीम है। जनवरी से लेकर के मार्च 2024 की तिमाही के लिए इस स्कीम के तहत 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसमें हर वर्ष 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट आप लोग कर सकते हैं। साथ ही आयकर विभाग ( Income Tax) की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स डिस्काउंट का दावा भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके ब्याज पर भी टैक्स नहीं देना होता है। जिसका सीधा मतलब हुआ कि ये योजना पूरी तरह से टैक्स फ्री है।

Sukanya Samriddhi Yojna में इन्वेस्टमेंट करने के लिए भारतीय निवासी और लड़की के पेरेंट्स को या कानूनी अभिभावक होना बहुत जरूरी है। आप बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष की उम्र तक एसएसवाई अकाउंट को ओपन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 युवतियों के लिए खोल सकते हैं।

कब तक पूरी होगी मैच्योरिटी
सेंट्रल गवर्नमेंट ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर जनवरी – मार्च 2024 तिमाही के लिए 8.2 फीसदी तय किया हुआ है। सरकार इस स्कीम के तहत हर तिमाही में ब्याज दर अपडेट करती है। वहीं, यदि मैच्योरिटी की बात करें तो इसमें कुल 15 वर्ष तक पैसे डिपोजिट करने होते हैं। 21 वर्ष में ये अकाउंट मैच्योर हो जाता है।

जानिए कैसे पा सकते हैं 70 लाख रुपए
Sukanya Samridhi Yojna पर ब्याज दर हर तिमाही में संशोधित की जाती है। इस योजना में शुरुआत से लेकर अभी तक अधिकतम 9.2 प्रतिशत और न्यूनतम ब्याज दर 7.6% है। एक कैलकुलेशन के अनुसार, अगर 21 साल की पूरी अवधि के दौरान औसत ब्याज दर 8% रहती है और 15 साल तक आप इस स्कीम में हर साल 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्टमेंट करते हैं तो इस अकाउंट के तहत आपको तकरीबन 70 लाख रुपए तक मिल जायेंगे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें ...

. आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले रेडियो किंग अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली

अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बेटे रजिल ने बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया है. आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली. जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे. रेडियो को सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था. आज दुनिया से वह अलविदा कह गए, उनके निधन की खबर ने लोगों को दुखी कर दिया है.

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग - पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश। चरित्र संदेह में पति ने अपनी पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ईयरफोन लगाकर बैठी थी इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी। मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी जलालपुर पहाड़ी का है।

नगर निगम पीएचई में आउटसोर्स ड्राइवर बलवीर कुशवाह ने अपनी पत्नी मीरा कुशवाहा और तीन बेटों के साथ रहता है। मंगलवार को रात में जब बलवीर घर पहुंचा तो मीरा के हाथ में मोबाइल और कान में ईयरफोन था। उसे देख बलबीर ने गुस्से में मीरा के सिर में डंडा मारा। इसके बाद फावड़े से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद मौके से भाग निकला।

वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल, ईयरफोन और खून में सना फावड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 21 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 21 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- फरवरी 20 09:55 AM- फरवरी 21 11:27 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- फरवरी 21 11:27 AM- फरवरी 22 01:21 PM

नक्षत्र
पुनर्वसु- फरवरी 20 12:13 PM- फरवरी 21 02:17 PM
पुष्य- फरवरी 21 02:17 PM- फरवरी 22 04:43 PM

योग
आयुष्मान- फरवरी 20 11:45 AM- फरवरी 21 11:50 AM
सौभाग्य- फरवरी 21 11:50 AM- फरवरी 22 12:12 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:59 AM
सूर्यास्त- 6:21 PM
चन्द्रोदय- फरवरी 21 3:42 PM
चन्द्रास्त- फरवरी 22 5:40 AM

अशुभ काल
राहू- 12:40 PM- 2:05 PM
यम गण्ड- 8:24 AM- 9:49 AM
कुलिक- 11:15 AM- 12:40 PM
दुर्मुहूर्त- 12:17 PM- 01:03 PM
वर्ज्यम्- 11:05 PM- 12:51 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:09 PM- 01:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:22 AM- 06:10 AM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- फरवरी 20 12:13 PM- फरवरी 21 06:59 AM
अमृतसिद्धि योग- फरवरी 22 06:58 AM- फरवरी 22 04:43 PM
गुरू पुष्य योग- फरवरी 22 06:58 AM- फरवरी 22 04:43 PM
सर्वार्थसिद्धि योग- फरवरी 22 06:58 AM- फरवरी 22 04:43 PM

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal,21 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Rashifal 21 February 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 21 फरवरी 2024, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

आज आप सकारात्मक लोगों के साथ घिरें रहेंगे! उनकी अच्छी वाइब्स आपको प्रेरित करेंगी. अपने काम का बैकअप लें, यहां तक कि आधिकारिक सामान भी, क्योंकि ग्रह डाटा हानि का कारण बन सकते हैं. फार्मा और चिकित्सा व्यवसाय फलफूल रहे हैं! युवाओं, करियर विकल्पों के साथ अपना समय लें, जल्दबाजी न करें. अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तनाव हो सकता है. अपने बड़े भाई के सामने झुक जाओ. दिन अच्छा रहेगा!

वृषभ 

आज अपने काम के बोझ से निपटें, भले ही वह भारी लगे. फोकस और समर्पण भविष्य में सफलता लाएगा, बस रातोंरात पुरस्कार की उम्मीद न करें. कपड़े विक्रेता, ग्राहकों की मांगों के अनुकूल रहें या उन्हें खोने का जोखिम न उठाएं. सड़क पर चलते समय ध्यान रखें, कार दुर्घटनाएं की संभावना है, अतिरिक्त सतर्क रहें. आपके पिताजी के लिए दिन अच्छा रहेगा और उनका सम्मान बढ़ेगा.

मिथुन

आज खुशी का दिन रहेगा! पुराने दोस्त बुला रहे हैं, दोस्तों से फिर से कनेक्ट करें. लेकिन काम पर सतर्क रहें, आपके बॉस के सुखदायक विचार सहकर्मियों को पॉजिटिव बना सकते हैं. नए उद्यमों के लिए योजना महत्वपूर्ण है, भविष्य के बारे में त्वरित लाभ या दिवास्वप्न का पीछा न करें. बाहर का खाना आपके पेट को परेशान कर सकता है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखें. परिवार के पुनर्मिलन और सुलह आपके घर में गर्मजोशी और खुशियां लाते हैं! आपका दिन शुभ हो!

कर्क 

आज मदद के लिए हाथ बढ़ाएं, अच्छे कर्म करें! काम पर तकनीक को गले लगाओ, यह आपके कौशल को समतल करने का समय है. छात्रों, आपकी रचनात्मकता सभी को प्रभावित करेगी. मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. अपने भाई के साथ एक झगड़ा हो सकता है, अपने आपको शांत रखें. एक मददगार, तकनीक प्रेमी और रचनात्मक दिन है!

सिंह 

भविष्य की चिंताओं को अपनी खुशी से चोरी न करने दें. काम पर व्यावहारिक रहें लेकिन टीम लीडर्स के आसपास बॉस बनने से बचें. व्यापारियों, उस चिंताजनक सौदे के बारे में अच्छी खबर आ सकती है! युवा, पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होने पर विचार करें. आगे बढ़ो! व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है और पुरानी समस्याओं को भी कम कर सकता है. दोस्तों के साथ गलतफहमी को बढ़ने न दें, कम्युनिकेशन गैप को दूर करें. एक आकर्षक, सक्रिय और सामंजस्यपूर्ण दिन का आनंद लें.

कन्या

आज छलांग लगाने से पहले सोचो! भावनाओं पर तर्क, खासकर गुस्से में. अन्यथा, माफी के लिए तैयार रहें. काम पर, बड़ी योजनाओं को ब्लूप्रिंट की आवश्यकता होती है, समय और पसीना बचाएं. व्यवसायियों, अपने सिद्धांतों पर टिके रहें, वे अब आपका खजाना हैं. युवा, समय बर्बाद करने वालों से बचें, लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें. महिलाओं को रसोई में अतिरिक्त सावधान रहेने की जरूरत है. घर के किसी भी मुद्दे को ठीक करने की कोशिश करें, उन्हें भड़कने न दें. एक तार्किक, केंद्रित और समस्या को सुलझाने का दिन है.

तुला

आज कठिन परिस्थितियों को अनुग्रह के साथ संभालें, परिपक्वता आपका कवच है. नौकरीपेशा लोग, अपने काम पर ध्यान दें, अपना सब कुछ दें. व्यवसाय को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, स्मार्ट खेलें. छात्र, कमर कस लें, कड़ी मेहनत लक्ष्यों का मार्ग प्रशस्त करती है. स्वास्थ्य के लिए, अपनी प्लेट में फाइबर और अनाज को शामिल करें. अपने शरीर को सही आहार दें. बुजुर्ग आपके घर में एनर्जी लाते हैं, उनकी कंपनी आपको संजोती है. छोटों पर नजर रखें, उन्हें प्यार से गाइड करें.

वृश्चिक

काम पर नए कार्य इंतजार करते हैं, उन्हें गले लगाएं और यहां तक कि एक नए सहयोगी को सलाह दें. व्यापारियों, आज मुनाफे का दिन है, लेकिन अटके हुए सरकारी कागजी कार्रवाई पर नजर रखें. छात्रों, प्रतियोगिता की तैयारी पर ध्यान देने की जरूरत है, पढ़ाई के लिए अतिरिक्त घंटे दें. मौसम बदलने से बुखार आ सकता है, ध्यान रखें. पारिवारिक असहमति बन सकती है, चुप रहो, आग में घी मत डालो. एक ताजा, सहायक और शांतिपूर्ण दिन का आनंद लें.

धनु 

आज आपके रास्ते में बड़ी रुकावट आ रही है! एक स्मार्ट निवेश भुगतान करता है, कई वित्तीय संकटों को हल करता है. नौकरी के लिए इंटरव्यू मिलने वाला है. अच्छी तरह से तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. कम आत्मसम्मान आपका पतन कर सकता है. व्यवसायियों, कैशलेस हो जाओ, ऑनलाइन लेनदेन आपका मित्र है. स्वास्थ्य आपके हाथ में है, स्वस्थ विकल्प बनाएं, सितारे सफलता के लिए गठबंधन कर रहे हैं. अपने छोटे भाई की पढ़ाई पर नजर रखें, अगर यह भड़क जाए तो उसके गुस्से पर अंकुश लगाएं.

मकर 

आज बेकार में पसीना मत बहाओ. कार्यालय के माहौल को खुश और ठंडा रखें, खुश कर्मचारी कम गलतियां करते हैं. व्यापार स्विचर, निर्णयों पर रोक लगाएं, सलाह आपका मित्र है. कलात्मक युवाओं, आपकी प्रतिभा चमकती है! ऑफर आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं. पीठ दर्द से पीड़ितों, अपनी रीढ़ का अतिरिक्त ध्यान रखें. मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, उसे कुछ प्यार दिखाओ. एक भरोसेमंद, आराम और रचनात्मक दिन का आनंद लें!

कुंभ 

लगता है कि आप आज करिश्मा करेंगे! आपका व्यक्तित्व सामाजिक सेटिंग्स और सहकर्मियों के बीच चमकेगा. कार्यक्षेत्र में आप किसी और के कार्य में उलझ सकते हैं. एक गहरी सांस लें और इसे धैर्य के साथ संभालें. स्टेशनरी व्यवसाय फलफूल रहे हैं! युवाओं, उपहार (या सलाह) देने वाले अजनबियों से सावधान रहें. आज टेकआउट छोड़ें, भले ही डॉक्टर ने इसका आदेश दिया हो. अपनी बड़ी बहन का साथ दें. यह आकर्षण, धैर्य और बहन के प्यार का दिन है!

मीन 

दिन के सभी अवसरों का लाभ उठाना! इन सितारों के नीचे अवसर प्रचुर मात्रा में हैं. काम में ऊधम, आपका समर्पण मालिकों को प्रभावित करेगा. व्यापार उद्यम? सावधानी से चलें, हर कदम की योजना बनाएं. छात्रों, एकाग्रता महत्वपूर्ण है, विकर्षणों को अपनी पढ़ाई को पटरी से न उतरने दें. जोड़ों का दर्द है तो ध्यान रखें. पिताजी का गुस्सा भड़क सकता है, शांत रहें और चीजों को धैर्य से समझाएं. याद रखें, खुश जीवन, सुखी जीवन, अपने साथी के लिए उपस्थित रहें. एक मौका हथियाने, ध्यान केंद्रित, और सामंजस्यपूर्ण दिन है!

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव 2024 : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

लखनऊ: लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बदायूं से सपा ने धर्मेंद्र यादव का पत्ता काट दिया है और चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सपा ने अपनी लिस्ट में कुछ जिलों के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। अमरोहा में महबूब अली, रामअवतार सैनी, कन्नौज और आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और बागपत में मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। 

दूसरी लिस्ट में किसका नाम?

इससे पहले सपा ने दूसरी लिस्ट को सोमवार को जारी किया था। सपा ने गाजीपुर की सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी , प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया था।

पहली लिस्ट में इनके नाम शामिल

समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 30 जनवरी को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कुल 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है।संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट मिला था।

वहीं, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल और  फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर लोकसभा सीट से काजल निषाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। 

बता दें कि पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन तीसरी लिस्ट में इसमें संशोधन किया गया और बदायूं से चाचा शिवपाल को टिकट दिया गया।BREAKING : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट 

और पढ़ें ...

मंत्री श्री नेताम ने केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री  राम विचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री  अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की।

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में इथेनॉल तैयार करने के लिए मक्का की फसलों की संभावनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

    कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा और अधिकारियों से भी किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग हेतु छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रूपए के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को सौंपा गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रस्तावों पर सहमति है और जल्द से जल्द अनुमोदित करने हेतु निर्देश किया जाएगा। इन प्रस्तावों के स्वीकृत हो जाने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक वर्ष मक्का के 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है, इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

     मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन मुण्डा को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी है। किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मोदी की गारंटी के अनुरूप अंतर की राशि जल्द प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार ने शासन में आते ही प्रदेश के 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास देने की स्वीकृति प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया है।

और पढ़ें ...

अब नहीं कराना होगा बार-बार रिचार्ज, Airtel लाया सबसे सस्ता प्लान

Airtel Recharge Plan : क्या आप बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं। और झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आपके लिए गोल्डन चांस है। अब देरी बिल्कुल मत करिये। आपकी दिल की बात एयरटेल ने सुन ली है। आपके लिए दमदार पावरफुल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आयी है। इस प्लान की चर्चा सभी तरफ हो रही है। इस प्लान को अपना बनाने के बाद आपको एक साल तक रिचार्ज के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस प्लान को एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के रूप में भी पेश किया जा रहा है।

यूं तो एयरटेल के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद है। जो सस्ता, सुन्दर और पावरफुल है। आज हम ऐसे एक रिचार्ज प्लान की चर्चा करने जा रहे हैं। जो खूब धमाल मचा रही है। इस प्लान के लांच होने से दूसरी बड़ी कंपनियों के होश उड़ गये हैं। जिनमें जियो, बीएसएनएल जैसी कई कंपनियां शामिल हैं। इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी पूरे एक साल तक इस प्लान की वैलिडिटी रहती है।

एयरटेल अपने इस प्लान को सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के रूप में पेश कर रही है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलने जा रही है। इस प्लान में यूजर को ढेरों बेनिफिट भी मिलने जा रही है। आज ही इस रिचार्ज प्लान को अपना बना लें।

नहीं तो पछताते रह जाएंगे। एयरटेल के 1799 रुपये वाले इस प्लान में यूजर को 24जीबी का डेटा पूरे वैलिडिटी के लिए मिलता है। इस डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप अलग से डेटा परचेस कर सकते हैं। कंपनी इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड काल और 3600 एसएमएस भेजने की सुविधा दे रहा है। हालांकि यूजर एक दिन में 100 एसएमएस ही भेज सकेगा। इस प्लान के साथ यूजर को एडिशनल बेनिफिट के रूप में Appollo 24×7 Ciecle का तीन महीने का एक्सेस भी मिल रहा है।

एयरटेल अपने सब्सक्राइबर को फ्री हैलो ट्यून की सुविधा भी देने जा रही है। इसकी मदद से कोई भी हैलो ट्यून सेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ……म्यूजिक का भी फ्री एक्सेस मिलने जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर को इस प्लेटफार्म पर हैलो ट्यून और पॉडकास्ट एंजॉय की सुविधा भी देती है।

उन यूजर के लिए यह प्लान ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। जो लांग टर्म प्लान चाहते हैं। या यूं कहें बार-बार रिचार्ज के झंझट से छूटकारा चाहते हैं। इस प्लान में यूजर का ज्यादा डेटा नहीं मिल रहा है। अगर आप भी ज्यादा डेटा नहीं चाहते हैं। तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

और पढ़ें ...

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी...जानिए पत्र में क्या लिखा !

BIG NEWS : मध्यप्रदेश के सीहोर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की बात लिखी है। जब इसकी जानकारी सामने आई तो महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोकसभा सदस्य ने चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा लेकर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसका जवाब भी आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष और अपनी कथाओं को लेकर देश और दुनिया में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का पत्र मिला है. जिसको लेकर उनकी सुरक्षा की मांग की गई है. महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा ने सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. गृहमंत्री के ऑफिस की तरफ से इसका जवाब दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि श्रीमती नवनीत रवि राणा जी आपका 22 दिसंबर 2023 का पत्र प्राप्त हुआ है, जो कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की सुरक्षा से संबंधित है।

जानकारी के लिए बता दें पंडित प्रदीप मिश्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 7 मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव करने जा रहे हैं जिसमें देशभर सहित विदेशों से भी श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में प्रदीप मिश्रा को धमकी मिलना प्रशासन के लिए भी चुनौती भरा विषय है। वहीं, कथावाचक को पत्र मिलने की सूचना लगने पर श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है।

और पढ़ें ...

9 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में वोटिंग के आसार

नई दिल्ली।  चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान 9 मार्च के बाद कभी कर सकता है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह में तारीखों का ऐलान कर सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आयोग 9 मार्च के बाद तारीखों का ऐलान कर सकता है। फिलहाल, चुनाव अधिकारी राज्यों का दौरा कर जानकारियां जुटा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संकेत ये भी मिल रहे हैं कि 2024 का चुनावी कैलेंडर 2019 जैसा ही हो सकता है।

2019 का चुनावी कार्यक्रम

 साल 2019 में लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हुआ था। आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उस दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, वोटिंग का पहला चरण 11 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल, चौथे चरण में 29 अप्रैल, पांचवे चरण में 6 मई, इसके बाद 12 मई और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को हुआ था।

और पढ़ें ...