सियासत
Aaj Ka Rashifal 16 April 2024: आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार
1. मेष राशि
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप परिवार के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
2. वृष राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
3. मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घर के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे। आज के दिन मां दुर्गा को खीरपूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
4. कर्क राशि
आज महा अष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता महागौरी को फूलों की माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
5. सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आपको मातापिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
6. कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग किसी नये काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, वे किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
7. तुला राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। आज दुर्गा माता का ध्यान करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 7
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
9. धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम-काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिएअच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको बढ़िया समाधान मिलेगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 8
10. मकर राशि
आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी लाइफ अच्छी बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रूकेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
12. मीन राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। रुपए पैसों के मामले में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
भीषण हादसा : सात लोगों की जिंदा जलकर मौत...पूर्व विधायक के थे रिश्तेदार..!!
मेरठ 15 अप्रैल 2024 राजस्थान के सीकर में हुए हादसे में मेरठ के रहने वाले हार्दिक बिंदल का पूरा परिवार खत्म हो गया है. मौसी और उनके बेटे की भी इस हादसे में मौत हो गई. हादसे के करीब एक घंटा पहले हार्दिक की ताई कमलेश से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दर्शन हो गए हैं अब वो घर लौट रहे हैं.
मेरठ से एक परिवार सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर से सती माता का दर्शन करने हिसार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार साइड लेते समय ट्रक में जा घुसी और हादसे का शिकार हो गई। मरने वालों में शिवशंकर पुरी की रहने वाली नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल, शारदा रोड निवासी आशुतोष गोयल पुत्र मुकेश गोयल, मंजू बिंदल पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक, दीक्षा पुत्री हार्दिक (4) और दीक्षा की 2 साल की बहन शामिल हैं। हार्दिक बिंदल पूर्व भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले थे।
मेरठ में मुकेश गोयल के बेटे और पत्नी की मौत की सूचना पर हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर सोमवार को खंदक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर शोक व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर तक शव मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिल्ली शराब घोटाला केस: अभी तिहाड़ में रहेंगे CM केजरीवाल...इतने दिन तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
दिल्ली :- शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्याययिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।केजरीवाल की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी जिसके बाद आज सोमवार को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी हुई और कोर्ट में उन्हें पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें अब 23 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले की सह-अभियुक्त के कविता की न्यायिक हिरासत भी 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था और तिहाड़ जेल भेज दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट से ईडी के द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के बाद केजरीवाल को 21 मार्च की रात को ईडी ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में दिन में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की शीर्ष अदालत की पीठ ने ईडी से इस मामले में 24 अप्रैल तक जवाब देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में की जाएगी।
बता दें कि बीते 9 अप्रैल को, दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था और कहा था कि केजरीवाल द्वारा नौ सम्मनों को नजरअंदाज करने और जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद एजेंसी के पास यही एक विकल्प बचा था।
क्या देश में बन रहा 'भारत इज मोदी, मोदी इज भारत' का माहौल?
इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा' के बाद क्या देश में 'मोदी इज भारत, भारत इज मोदी' का माहौल बन रहा है के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ये कहता है, जो मैं खुद भी एहसास करता हूं कि ये मां भारती का बेटा हैप्रधानमंत्री मोदी के न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी के विजन 2047 को लेकर अपनी सोच स्पष्ट की. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दे पर भी बात की
प्रधानमंत्री मोदी के न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी के विजन 2047 को लेकर अपनी सोच स्पष्ट की. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दे पर भी बात कीप्रधानमंत्री मोदी के न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी के विजन 2047 को लेकर अपनी सोच स्पष्ट की. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दे पर भी बात की/प्रधानमंत्री मोदी के न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी के विजन 2047 को लेकर अपनी सोच स्पष्ट की. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दे पर भी बात की
कन्या पूजन में हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगा सकते हैं इन चीजों का भोग
हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक अलग ही महत्व माना गया है. नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान माता के 9 रूपों को पूरे विधि विधान से पूजा जाता है. यह 9 दिन बिल्कुल एक उत्सव की तरह होते है जिसमें अष्टमी और नवमीं को कन्या भोजन कराया जाता है. कन्या भोज भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. कन्या भोजन में बच्चियों को हलवा पूड़ी खिलाया जाता है और माता को भोग लगाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते है आप मातारानी को हलवा पूड़ी के अलावा भी बहुत सी चीजों का भोग लगा सकते है.
<div dir="auto" style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; text-rendering: optimizespeed; font-family: " noto="" sans="" devanagari",="" -apple-system,="" blinkmacsystemfont,="" "segoe="" ui",="" roboto,="" oxygen,="" ubuntu,="" cantarell,="" "fira="" sans",="" "droid="" "helvetica="" neue",="" arial,="" sans-serif;="" font-stretch:="" normal;="" font-optical-sizing:="" auto;="" color:="" rgb(45,="" 45,="" 45);="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);="" text-align:="" justify;"="">मिठाई प्रेमियों की सबसे पंडीदा मिठाई बर्फी है. यह त्योंहारों पर तो बनाई ही जाती ही है लेकिन आप इसे माता को भोग के रूप में भी चढ़ा सकते है. कन्या भोज में हलवा-पूड़ी के साथ बर्फी खिलाएंगे तो कन्याएं खुश हो जाएंगी.
सलमान खान के घर के बाहर चली 3 राउंड फायरिंग..बाइक पर आए हमलावर… पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
मुंबई ।आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।
शराब घोटाला: ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर SC में आज सुनवाई
नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करेगा। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी अरविंद केजरीवाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगे।
केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि ईडी की गिरफ्तारी और हिरासत को अवैध घोषित किया जाए। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत थे और गिरफ्तारी अवैध नहीं थी। इसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
राम मंदिर में चार दिन तक नहीं होंगे रामलला के VIP दर्शन...ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी पास रद्द..
अयोध्या :- रामनवमी के पहले से ही रामलला के वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। सोमवार से गुरुवार तक के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। रामनवमी पर श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ आने की संभावना के चलते यह निर्णय श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने लिया है।
इसके साथ ही पूर्व में 15 से 18 अप्रैल तक के लिए ऑनलाइन बनवाए गए पास को भी रद्द कर दिया गया है। अब तक सुगम दर्शन, विशिष्ट दर्शन व दिन भर में होने वाली रामलला की तीन आरती के पास पर श्रद्धालु दर्शन करते थे।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब इन चार दिनों के लिए आफलाइन कोई पास नहीं बनाए जा रहे हैं। पहले से बने पास रद्द कर दिए गए हैं।
रामप्रकाश ने बताया कि अब तक की योजना के अनुसार सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद से मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद रात में 12 बजे शयन आरती के साथ ही राममंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था 18 अप्रैल तक लागू रहेगी।
बता दें कि श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज की बैठक के दौरान भी वीआईपी दर्शन के संबंध में यही अपील की गई थी अब यह सोमवार से प्रभावी मानी जाएगी।
तीर्थ क्षेत्र ने रामलला के दर्शन अवधि में वृद्धि के साथ कोई अतिरिक्त निर्देश रविवार की सायं तक एक्स व फेसबुक समेत किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी नहीं किया है। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि अधिकारिक घोषणा तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय की ओर से सोमवार को की जाएगी।
Aaj Ka Panchang: आज 15 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 15 April 2024: जानें सोमवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्तार से ज्ञात होगी।
15 अप्रैल 2024 दिन- सोमवार का पंचाग
सूर्योदयः- प्रातः 05:42:00
सूर्यास्तः- सायं 06:18:00
विशेषः- जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिव लिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान महादेव जी की कृपा बरसती है।
विक्रम संवतः- 2081
शक संवतः- 1946
आयनः- उत्तरायन
ऋतुः- चैत्र ऋतु
मासः- बंसत माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष
तिथिः- सप्तमी तिथि 12:13:03 A.M तदोपरान्त अष्टमी तिथि ।
तिथि स्वामीः- सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य जी है तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है।
नक्षत्रः- पुनर्वसु नक्षत्र समस्त
नक्षत्र स्वामीः- पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरू देव जी हैं
योगः- सुकर्म 23:07:58 A.M तक तदोपरान्त धृति।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 01:57:00 P.M बजे से 03:34:00 P.M बजे तक
दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
राहुकालः- राहुकाल 07:31:00 A.M बजे से 09:08:00 A.M तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।
“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, आप पंचांग का पाठन करने वालों का कल्याण करें एवं उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”
Aaj Ka Rashifal 15 April 2024: मेष से मीन राशि तक...जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?
Rashifal 15 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 15 अप्रैल 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष
आज धक्कों के लिए बाहर देखो! अगर चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, तो मदद मांगें. देरी से चोट लगती है, इसलिए ट्रैक पर रहें. आप काम पर चमकेंगे, और नौकरी चाहने वालों को विदेश में एक शानदार प्रस्ताव मिल सकता है. स्टॉक से सावधान रहें. नए सौदे आपके व्यवसाय को बढ़ावा देंगे. छोटी-मोटी बीमारियों से स्वाभाविक रूप से लड़ें. परिवार के छोटे सदस्यों पर भी ध्यान दें.
वृषभ
यह एक बड़ा दिन है! पल को जब्त करें और आपको जो कुछ भी करने की ज़रूरत है उसे खत्म करें. शोधकर्ताओं, यह आपका प्राइम टाइम है! व्यवसाय के मालिकों, वित्त के बारे में भागीदारों के साथ आगे रहें. युवा लोग, अपनी रचनात्मकता को उजागर करें! मौसम के तहत महसूस करने से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहें. खूब पानी पिएं.
मिथुन
आज काम सुचारू रूप से चल रहा है. नई नौकरी? पहले अनुभव प्राप्त करें. कार्यस्थल पर, आप एक बैठक का नेतृत्व कर सकते हैं. एक अच्छा मार्गदर्शक बनें, आपकी टीम आप पर निर्भर करती है! व्यापार प्रबंधकों, नई परियोजनाओं आ रहे हैं! ऑनलाइन पाठ्यक्रम या प्रतियोगिताओं के साथ अपने कौशल को तेज करें. छात्रों, यह एक सामान्य दिन है. अस्पताल में? संक्रमण से सावधान रहें.
कर्क
आज कड़ी मेहनत करें, आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं! उन लंबित कार्यों को जल्दी से पूरा करें. अपने बॉस की बात ध्यान से सुनें. कारोबार मंदा है, लेकिन जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा. कारों की बिक्री गर्म है! आंखों के तनाव और मच्छर के काटने से सावधान रहें. पिछले करियर या रिश्ते की गलतियों से बचें, या आपका परिवार परेशान हो सकता है.
सिंह
नई परियोजनाओं पर आज ध्यान देने की जरूरत है! काम पर धक्कों की अपेक्षा करें, शांत और पेशेवर रहें. लकड़ी व्यापारियों, बाहर देखो! परेशानी से बचने के लिए कागजी कार्रवाई के साथ ईमानदार रहें. युवा ड्राइवर, जुर्माना से बचने के लिए नियमों का पालन करें. मौसम बदल रहा है, बीमार होने से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें. मरीजों, अपने डॉक्टर के आदेशों से चिपके रहें. घर में बड़े काम आप पर आ सकते हैं.
कन्या
महादेव से शांति की प्रार्थना करें. हाल ही में तनाव में हैं? यह आज कम हो सकता है. अटकी हुई सरकारी कागजी कार्रवाई? यह अंत में आगे बढ़ेगा! अपने काम की नैतिकता से अपने बॉस और सहकर्मियों को प्रभावित करें. काम की यात्रा आ रही है! व्यावसायिक जोखिमों से बचें. यदि आप बीमार हैं, तो अपना मेड ले लो! अपने ससुराल वालों के प्रति दयालु रहें, इससे आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं.
तुला
आज गलतियों से सावधान रहें! अपने काम की जाँच करें और अपनी टीम पर नज़र रखें. सरकारी नौकरियों में चुनौतियां आती हैं. ऋण तंग हैं और व्यापारियों के लिए मुनाफा कम है. अपनी माँ के स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतें, खासकर अगर वह बीमार है. उसकी मेड और दिनचर्या से चिपके रहें.
वृश्चिक
आज आलस्य से लड़ो! समय सीमा याद मत करो. काम में शांत रहें, बहस से बचें. अपनी कार्य कुशलता को बढ़ावा दें. सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नए कार्यों को करें. व्यापार के लिए महान दिन! जवानो, अपने गुस्से पर काबू रखें. स्वस्थ खाएं, टेकआउट छोड़ें. बड़े फैसलों पर सलाह के लिए अपने पिता से बात करें.
धनु
आज सम्मान प्राप्त करें! भविष्य के लिए योजना, समय बदल रहा है. काम पर प्रतिस्पर्धा की अपेक्षा करें, और शायद तंग समय सीमा. सफलता प्रशंसा लाती है! ऑनलाइन कारोबार में उछाल. नशे में धुत लोगों से बचें और सड़क पर धीमे रहें – दुर्घटनाएं हो सकती हैं. अपने परिवार को गुस्से से तनाव न दें और संवेदनशील विषयों के बारे में बहस छोड़ें.
मकर
आज आत्मविश्वास रखें! आप किसी भी काम की चुनौती को कुचल सकते हैं. व्यवसाय के मालिक, बड़े निवेश की योजना बनाते हैं लेकिन सही समय की प्रतीक्षा करते हैं. डॉक्टर, सर्जन, किराना स्टोर और ऑनलाइन डिलीवरी अच्छा करते हैं. पेट और गुर्दे के मुद्दों के लिए बाहर देखो – स्वस्थ खाओ. जमीन में निवेश करें, यह एक अच्छा विकल्प है. खुशखबरी! जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होते हैं.
कुंभ
आज हर मिनट की गिनती करें! अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और ऊधम मचाएं. चुनौतियों पर काबू पाएं और प्रतियोगिता को मात दें. नौकरी चाहने वालों, अच्छे अवसर आने पर समझदारी से चुनें. व्यवसायी लोग, सफलता के लिए अपना कौशल दिखाएं. आईटी और सॉफ्टवेयर लोगों को पुरस्कृत किया जाता है. विद्यार्थियों, शिक्षकों से मदद लें.
मीन
आज शांत रहो! क्रोध से काम नहीं चलेगा. काम पर एक टीम खिलाड़ी बनें, अपने बॉस को प्रभावित करें. परिवहन कार्य अब कठिन हैं, वाहन दस्तावेजों से सावधान रहें. सरकारी विभागों के साथ काम करें. अच्छी चीजें जल्द ही आ रही हैं! अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें – आंखों में जलन और सिरदर्द संभव है. आपके परिवार में कोई बीमार हो सकता है.
OMG : शिकार की तलाश में घर में घुसा तेंदुआ, फिर हुआ ये.. जानकर हो जाएंगे हैरान
सीहोर :- सीहोर जिले के सींगपुर आदिवासी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां देर रात शिकार की तलाश में एक तेंदुआ घर में जा घुसा। गनीमत रही की घरवाले घर के बाहर सो रहे थे, वहीं घर के प्रहलाद नामक सदस्य ने तेंदुए को कमरे में घुसता देख लिया इस पर प्रह्लाद ने बहादुरी से काम लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। वही इस घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लाडकुई रेंज की किसनपुर बीट में जंगल से लगे हुए एक खेत में रात्रि के समय एक तेंदुआ प्रवेश करके बैठ गया। तेंदुए को सफलतम रेस्क्यू करने और मानव वन्यजीव संघर्ष के खतरे को कम करने के लिए डीएफओ सीहोर मगन सिंह डाबर के कुशल निर्देशन में वन विहार से आई विशेष रेस्क्यू दल ने ट्रेंकुलाइजर डॉट गन से तेंदुए को निश्चेतक कर सफलतम रेस्क्यू कर वन विहार के लिए रवाना हो गई।
जहां तेंदुए को पशु चिकित्सको एवं वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट की विशेष निगरानी में रखा जायेगा और उसका चिकित्सीय परीक्षण कर उद्यान में स्वतंत्र विचरण के लिए मुक्त कर दिया जाएगा।
बड़ी खबर : बोरवेल में गिरा 6 साल का मयंक हार गया जिंदगी की जंग...46 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे मंयक आखिर जिंदगी की जंग हार गया है। बोरवेल में गिरे मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई और उसे बाहर निकाला जा रहा है। मयंक की सांसे थम चुकी हैं। जिले के त्योंथर में पोस्ट मार्टम करने की तैयारी की जा रही है।
60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 साल के मयंक को बचाने की कवायद जारी थी। बीते 25 घंटों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब तक बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका था। अधिकारियों ने दावा किया था कि टीम मयंक के बेहद करीब पहुंच चुकी है। रेस्क्यू टीम मासूम तक पहुंची तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। बता दें कि कल डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि “हम लोग उम्मीद ही कर सकते हैं कि बच्चा हमारे बीच सकुशल वापस आ जाए। NDRF की टीम ने 45 फीट जमीन के अंदर खुदाई कर चुकी है। बोरवेल तक जाने के लिए जो 10 फीट खुदाई करनी थी उसमें आधी दूरी तय की जा चुकी है। कल शाम से पूरा जिला प्रशासन इस बचाव अभियान की निगरानी कर रहा था। मुख्यमंत्री भी लगातार फोन से रेस्क्यू की जानकारी ले रहे थे।
सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...73 हजार पार पहुंचते ही मार्केट में मची सनसनी...यहां जानिए अपने शहर का कीमत
Gold-Silver Price: 73 हजार पार पहुंचते ही मार्केट में मची सनसनी,जाने अपने इलाके के प्राइस शादी सीजन के चलते मार्केट में खलबली मचा रहे है आसमान छू रहे है सोने के दाम,आइये आज के लेटेस्ट सोने और चाँदी के दामों से अवगत कराते है तो बने रहिये अंत तक-
पिछले हफ्ते सोने के रेट
8 April 2024 – 71,279 रुपये प्रति 10 ग्राम
9 April 2024- 71,832 रुपये प्रति 10 ग्राम
10 April 2024- 71,823 रुपये प्रति 10 ग्राम
11 April 2024- मार्केट हॉलिडे
12 April 2024- 73,174 रुपये प्रति 10 ग्राम
13 April 2024: 73174 प्रति 10 ग्राम
पिछले हफ्ते चांदी के दाम
8 April 2024- 81,496 रुपये प्रति किलोग्राम
9 April 2024- 82,100 रुपये प्रति किलोग्राम
10 April 2024- 82,343 रुपये प्रति किलोग्राम
11 April 2024- मार्केट हॉलिडे
12 April 2024- 83,819 रुपये प्रति किलोग्राम
Missed Call से घर बैठे जाने रेट
Gold-Silver Price: आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं.इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा,जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं!
ऑपरेशन ज़िंदगी : कभी भी बाहर निकल सकता है मयंक...40 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
मध्यप्रदेश :- रीवा जिले में बोरवेल में गिरे मयंक को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। आपको बता दें कि 6 साल के मंयक को बाहर निकालने का प्रयास करीब 42 घंटों से किया जा रहा हैं। SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने के काम में लगी है। कुछ ही देर में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने वाला है। अब कभी भी मयंक बोरवेल से बाहर आ सकता है।
कुछ देर में खत्म होगा रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में गिरे मयंक की लोकेशन का पता लगा लिया है। किसी भी वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म किया जा सकता है, और मयंक को बाहर निकाला जा सकता है।
वहीं एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रख दिया गया है। मयंक जैसे ही बोरवेल बाहर आएगा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा।
खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा था मयंक
दरअसल मामला त्योंथर क्षेत्र के मनिका गांव का है, जहां शुक्रवार दोपहर को गेंहू के खेत में खेलते-खेलते अचानक 6 साल का मयंक आदिवासी खुले बोरवेल में गिर गया था। जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले 40 घंटो से लगातार चला रहा है।
पिछले 3 साल से खुला पड़ा हुआ था बोरवेल
ऐसा बताया जा रहा है कि खेत में मौजूद जिस बोरवेल में मयंक गिरा है, वो पिछले 3 साल से खुला पड़ा हुआ है। पानी न मिलने के चलते इसके मालिक हीरामणि मिश्रा ने इसे खुला छोड़ दिया था।
परिजनों का आरोप है कि जब मयंक बोरवेल में गिरा था उस वक्त खेत मालिक वहीं मौजूद था और उसने मंयक को बोरवेल में गिरते देख लिया था। इसके बावजूद ये बात किसी को नहीं बताई और चुपचाप वहां से घर चला गया।
इसके साथ ही परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के आला-अधिकारी मौजूद तो हैं और बच्चे को निकालने में जुटे हैं, लेकिन बच्चे को बाहर निकालने की कोई जानकारी नहीं बता रहे हैं।
BREAKING : बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र किया जारी...इन 14 मुद्दों पर दिया जोर
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बताया कि घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए, जिनमें से मुख्य मुद्दों को चुना गया. हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया... 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह शुद्ध है, भाजपा का घोषणापत्र दुनिया के लिए स्वर्ण मानक की तरह है. बीजेपी ने 'मोदी की गारंटी' नाम से संकल्पपत्र किया जारी किया है. घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया. बीजेपी का घोषणापत्र देश के विभिन्न वर्गों के विकास पर केंद्रित है. भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस है संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से शामिल किया गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
संकल्प पत्र की बड़ी बातें...
- 2036 में ओलंपिक का आयोजन करेंगे.
- महिलाओं के लिए तीन करोड़ को लखपति दीदी बनाएंगे.
- सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर के लिए योजना बनाई जाएंगी.
- श्री अन्न नैनों यूरिया और कृषि आधारभूत ढाँचे का विकास करेंगे.
- मछली पालकों को मदद करेंगे.
- योग का आधिकारिक सार्टिफिकेट भारत देगा भारत की विरासत को दुनिया तक ले जाएंगे.
- वंचित वर्ग को वरीयता दी जाएगी.
- 2025 को जनजातीय गौरव घोषित करेंगे.
- ओबीसी एस सी एसटी को जीवन में सम्मान देंगे.
- अर्बन हाउसिंग कचरे से मुक्ति दी जाएगी.
- विश्व भर में रामायण उत्सव अयोध्या को और विकसित बनाएंगे.
"मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी" : जेपी नड्डा
घोषणा पत्र के जारी होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, "60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं. हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा. लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है. भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है." उन्होंने कहा, "आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है. डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया. डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए, हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है. 10 साल इस बात का प्रमाण हैं कि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है."
घोषणा पत्र के लिए देशव्यापी अभियान चलाया
लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी ने देशव्यापी अभियान चलाकर कई माध्यमों से लोगों से सुझाव लिए गए. पार्टी ने एक तरफ जहां देश भर में विधानसभा स्तर पर जाकर वीडियो वैन के माध्यम से लोगों से सुझाव लिए, तो वहीं इसके साथ-साथ देश के 100 से ज्यादा शहरों में व्यावसायिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी संगठनों के साथ सभाएं कर उनसे भी सुझाव लिए. इसके साथ ही पार्टी ने बड़े पैमाने पर मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं देश के लोगों से नमो एप के जरिए भी सुझाव भेजने का आग्रह किया.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. चुनाव आयोग देश में सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराने जा रहा है. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
कांग्रेस ने आम चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी...जानें किसे कहां से मिला है टिकट
दिल्ली :- लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। इस बीच सभी पार्टी अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
देखें लिस्ट

