प्रदेश
BREAKING : सब इंस्पेक्टर सहित 3 पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस हिरासत में एक शातिर बदमाश की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आपको बता दें हत्या के प्रयास,बलवा और लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश को 19 जुलाई की देर रात दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े 5 बजें पर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के सुुपुर्द किया गया। यहां से उसे तुरंत ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना के एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या का प्रयास,बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज थे। जिले में उक्त शातिर बदमाश के खिलाफ 14 नामजद अपराध दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सूरज हथठेल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने 18 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र में एक स्कूटी की लूट कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे दर्री पुलिस की टीम ने फरार आरोपी सूरज हथठेल को एनटीपीसी के ओल्ड साईलों के पास संदिग्ध हालत में देखा गया।
पुलिस ने देर रात ही आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी सूरज हथठेल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद सुबह साढ़े 5 बजें सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी सूरज हथठेल की हालत सही नही होने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांड डाक्टर ने सूरज हथठेल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और अन्य सामग्री बरामद
सुकमा :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवान जगरगुंडा के तुमारगट्टा और सिंगाराम के जंगल में सर्चिंग के लिए पहुंचे। इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ मेंएक माओवादी को ढेर कर दिया गया। मौके से एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और नक्सली सामग्री बरामद हुई है। मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है।
आफत की बारिश ने ली जान, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आफत की बारिश से दो की जान चली गई है. यहां दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. पहला मामला सेमरकोना गांव का है. जहां पीपल पेड़ के पास बैठे व्यक्ति सुकलाल पिता कवल सिंह उम्र 45 वर्ष पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे उसकी मौत हो गई.
वही दूसरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के लिमोरा गांव का है. जहां कृषक धरमु साहू खेत में काम कर रहा था. उसी दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. साथ ही उसका मोबाइल भी फट फट गया है.
BREAKING: इल्मीड़ी के जंगल में एनकाउंटर, एक नक्सली का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
बीजापुर : जिले में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरा है। जानकारी मिली है कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर नक्सली और ग्रेहाउंड के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है। बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगल में मुठभेड़ चल रही है। खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राज्यपाल हरिचंदन से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने बच्चों में नशे की प्रवृत्ति कीेे प्रभावी रोकथाम के लिए राज्य के सभी जिलों में नशा मुक्ति केन्द्र खोले जाने हेतु राज्यपाल से अनुरोध किया।
इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा पटेल, अगस्टाइन बर्नाड और शैलेन्द्र पटेल उपस्थित थे।
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान करना है...दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नाम बदलने की राजनीति शुरू हो गई है इस बार खूबचंद बघेल योजना का नाम राज्य सरकार द्वारा बदला गया इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि- खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ इतिहास के जननायक है अगर पिछली सरकार ने उनके नाम से कोई योजना बनाई है उसे जननायक की मान सम्मान और रक्षा की है लेकिन भाजपा सरकार इस 8 महीने में कोई भी काम नहीं किया है केवल योजनाओं को बंद करने और नाम बदलने का काम किया है जिस तरह से खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान करना है...
छत्तीसगढ़ में विधानसभा मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होना है जिसकी तैयारी में दोनों ही दल जुटे हुए हैं, मानसून सत्र को लेकर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है तो वही मानसून सत्र को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरीके से तैयार है कांग्रेस पार्टी के तमाम विधायक गण आक्रामक रूप से मुद्दे रखेंगे क्योंकि कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है भाजपा सारे मुद्दों के जवाब देते रहते थक जाएगी इसलिए कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनाए हमारे विधायक विधानसभा के अंदर लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी सड़क में लड़ेगी...
24 जुलाई को कांग्रेस द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस भवन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे महापौर एज़ाज़ ढेबर सहित कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद थे बैठक में विधानसभा घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई और उम्मीद जताई गई कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस घेराव में शामिल हो, बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि- 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष महापौर सभी बड़े नेता मौजूद थे और सभी लोग तैयारी में जुटे हुए हैं और हमें आस्वस्थ किया कि रायपुर शहर से लगभग 25000 से ज्यादा लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे इसमें शहर की समस्या सरकार की बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर ऐतिहासिक घेराव किया जाएगा छत्तीसगढ़ की जनता को डकैती हत्या को लेकर काफी आक्रोशित है इन सभी तैयारी को लेकर आज कांग्रेस जिला मुख्यालय में बैठक हुई हैं
राज्यपाल श्री हरिचंदन को पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक के पास प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए राज्यपाल से उचित पहल करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित, रितेश त्रिपाठी, ज्ञान शर्मा, कुमार मेनन, श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल एवं अन्य पार्षद उपस्थित थे।
सिकलसेल एवं डायरिया से बचाव के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र पैकरा ने बताया कि डायरिया से बचाव के लिए पीने का साफ पानी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है, इसके लिए टंकियों की उचित साफ-सफाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जल जनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए घरों में तथा कुएं एवं जल स्रोतों की अच्छी तरह से साफ-सफाई और संक्रमण रोकने के लिए क्लोरीन टैबलेट वितरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में डायरिया की रोकथाम में प्रबंधन के लिए सभी मितानिनों एवं एएनएम को पूरी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करना चाहिए। मितानिनों द्वारा सभी 5 वर्ष तक के बच्चों के घरों में ओआरएस पैकेट, जिंक की गोली वितरित की जाए।
डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि डायरिया से रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओ.आर.एस. एवं जिंक पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ-साथ साफ सफाई, भोजन से पहले नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने आदि गतिविधियों के बारे में आमजनों को जागरूक करें ताकि डायरिया की रोकथाम की जा सके।
कार्यशाला में सिकलसेल एनीमिया बीमारी एवं बचाव के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिहारे ने बताया कि सिकल के दो प्रकार होते हैं। पहला सिकल वाहक या ट्रेट, दूसरा सिकल धारक या एनीमिया। उन्होंने बताया कि सिकल सेल से बचाव के लिए मरीजों की पहचान, सिकल वाहक की पहचान, नवजात शिशु की जांच आदि जरूरी है। सिकलसेल विशेषज्ञ डॉ. विनोद अग्रवाल ने बताया कि जिन समुदायों में सिकलसेल की बीमारी पाई जाती है, उन समुदायों के विवाहित जोड़ों की सिकल की जांच करना और उन्हें प्रीनेटल डायग्नोसिस के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिन समुदायों में सिकल की बीमारी पाई जाती है, उनके नवजात शिशुओं की जांच कर सिकल का पता लगाया जाए और तुरंत इलाज किया जाए, इससे शिशु और बाल मृत्यु दर में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि जिन समुदायों में यह बीमारी पाई जाती है उन्हें बीमारी से संबंधित पूरी जानकारी देना और सिकल से संबंधित भ्रांतियां को दूर करना जरूरी है। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, आरएचओ, निजी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सकगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
सड़क चौड़ीकरण को लेकर पार्षद, महापौर और सभापति पहुंचे Raj Bhawan |
रायपुर महापौर एज़ाज़ ढेबर द्वारा लगातार तत्यापारा चौड़ीकरण मामले को लेकर पत्र लिख रहे हैं इससे पहले नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की इसके बाद आश्वासन मिला कि कर जल्दी चालू किया जाएगा लेकिन अब तक नहीं शुरू हुआ जिसको लेकर वहां पर लगातार प्रदर्शन करते आए हैं अब इस पूरे मामले को लेकर वहां पर राज्यपाल से मुलाकात की इसके बाद महापौर ने कहा कि- हमने राज्यपाल से मुलाकात की जिसमें आश्वासन मिला कि राज्यपाल मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे क्योंकि जनहित से जुड़ा हुआ कार्य है, सभी को दलगत राजनीति से उठकर काम करना चाहिए क्योंकि लाखों लोग इससे प्रभावित होते हैं
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तत्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर सियासत तेज हो चुकी है...महापौर एजाज ढेबर और MIC के सदस्य राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने के लिए राज भवन पहुंचे...जहां मुलाकात के बाद राज्यपाल ने महापौर और MIC के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर वह सरकार को पत्र लिखकर १जानकारी मांगेंगे...तात्यापारा रोड चौड़ीकरण का मुद्दा नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिकोण से भी काफी संवेदनशील हो गया है... पिछले 19 साल से यह सड़क चौड़ीकरण का इंतजार कर रही है...प्रभावित लोग और व्यापारी मुआवजा मिलने पर चौड़ीकरण के लिए तैयार हैं.... महापौर ढेबर का कहना है कि चौड़ीकरण के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है...137 करोड़ रुपए फंड भी मंजूर किए हैं... इसके बावजूद राज्य सरकार चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही है... इसके लिए निचले स्तर से लेकर मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री तक मुलाकात की जा चुकी है... इसके बावजूद चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है...आज राज्यपाल से मिलकर हमने इस विषय पर अवगत कराया है... जिस पर राज्यपाल ने सरकार को पत्र लिखकर जानकारी मांगने कर मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया है... हमें उम्मीद है कि जल्द ही तत्यापारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा.... हम आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे और प्रदर्शन भी करेंगे....
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित डॉ. खूबचंद बघेल व्यवसायिक परिसर, फूल चौक पहुँचे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित डॉ. खूबचंद बघेल व्यवसायिक परिसर, फूल चौक पहुँचे
मुख्यमंत्री डॉ. खूबचंद बघेल जी की 124वीं जयंती समारोह में हो रहे हैं शामिल
मुख्यमंत्री ने डॉ. बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित हैं
गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित करना सरपंच, शिक्षक और ग्रामीणों की जिम्मेदारी है:बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को खोरपा स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सेजेस के शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहे।
बृजमोहन अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही शाला में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्य पुस्तक वितरित की साथ क्लास 9 की छात्राओं को साइकिल का वितरित की।
बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि, समाज में शिक्षा का हमेशा से ही महत्व रहा है। शिक्षित समाज ही एक शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। भाजपा सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। सरकारी स्कूलों की शिक्षा को और भी बेहतर बनाया जा रहा है। आज राज्य के सरकारी स्कूल में निजी स्कूलों की तरह ही सुविधाएं भी प्रदान की जा रहीं हैं। जिसका नतीजा है कि, सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लग रही है। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि, खोरपा स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को पीएमश्री स्कूल में शामिल किया गया है जिससे यहां दूसरी सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, स्कूल में पढ़ने वाली सभी वर्ग की बच्चियों को साइकिल देने का निर्णय शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए लिया गया था।
उन्होंने कहा कि, गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, सभी बच्चे स्कूल जाएं। यह सुनिश्चित करना सरपंच समेत सभी शिक्षकों और स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम में अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जनपद सदस्य अनुसुइया बघेल, सरपंच रेखा बघेल, उप सरपंच राम सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी, प्राचार्य सीमा, शिवानी, विद्यार्थी, अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर शहीद के निवास रायपुर-सड्डू के लिए किया रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में माओवादियों द्वारा किये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान निवास रायपुर के सड्डू के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि बीजापुर जिले के तर्रेम में हुए आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानो ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शहीद जवान भरत लाल साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए।
इस मौके पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिलेगी वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम की सौगात, छात्रों के लिए इतने हॉस्टल होंगे शुरू
कोरबा। शहर के चिर्रा–श्यांग मार्ग, टीपीनगर में वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम बनेगा साथ ही दो महाविद्यायल के तीन हॉस्टल की मरम्मत के साथ संचालन शीघ्र शुरू होगा। डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अनुशंसा पर स्वीकृति दी गई है। कोरबा में लंबे समय से सीटी स्कैन मशीन की मांग की जा रही थी। इस पर करीब 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में मंत्री लखन लाल देवांगन ने मल्टीलेवल पार्किंग के विषय में सभी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की भवन अब तक अधूरा है। भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। मंत्री देवांगन ने भवन में अस्पताल शुरू करने की मांग की। इस विषय पर कलेक्टर ने बताया कि निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया गया है, अगर 15 दिन के भीतर काम शुरू नहीं होते है तो उसकी बैंक गारंटी में रखी राशि राजसात कर पुनः वर्क ऑर्डर किया जाएगा। इसके बाद भवन का अन्य प्रयोजन के लिए तैयारी प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया समेत कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत भी उपस्थित रहे।
चिर्रा–श्यांग मार्ग के निर्माण की सहमति मिलने पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने कहा कि आजादी के बाद सभी जगह सड़क बन गई, लेकिन यह सड़क नहीं बन सकी थी। लेकिन अब जाकर यह सड़क बनने जा रही है।
एक पेड़ मां के नाम : पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी-विधायक किरण देव
’माई चो छांव’ एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम बस्तर जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के ब्यॉज हॉस्टल के समीप वन विभाग के द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी है। प्रकृति और पर्यावरण के दृष्टि से वनों का जंगल हमें जो मिला है वो अनमोल चीज है। जंगलों के विनाश से हमने प्राकृतिक आपदा को स्वयं आमत्रण दे रहे और लगातार जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा हैं। इस कारण हमारी प्राकृतिक सुन्दरता को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करना और उसे वृक्ष के रूप में बड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है। ताकि प्राकृतिक संतुलन को बिगड़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां ने नाम पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किया जा रहा है। सभी नागरिक अपने-अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य लगाएं।
कार्यक्रम में पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। पेड़-पौधों से ही हमे प्राण वायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इसलिए इनको संरक्षित करना, हम सबकी जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि, सीसीएफ आरसी दुग्गा, बस्तर जिला कलेक्टर विजय दयाराम के., कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री चुड़ामणी सिंह, आईएफएस शमा फारूखी, सीआरपीएफ के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने बताया कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में वन विभाग के द्वारा 25 प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसमें कृष्ण वट, जामुन, जाम, चीकू, रामफल, लक्ष्मण फल, आम सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया है। मुख्य अतिथि किरण देव के द्वारा पूजा अर्चना कर कृष्ण वट पौध का रोपण किया गया। साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी मैदान पौधरोपण किया। उपस्थित लोगों द्वारा सेल्फी पाइंट में सेल्फी भी ली गई।
जागो प्रशासन जागो : जर्जर हो चुकी स्कूल की हालत… टूटी छत व दीवारों के दरार में फंसा 35 बच्चों का भविष्य
सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में दर्जनों ऐसे जर्जर स्कूल हैं. जहां जिन्दगी को ताक में रखकर बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं. टूटी छत, दीवारों में दरार, खिड़कियों के अंदर आता बारिश का पानी, यहां आम बात है. ऐसे स्कूल में बच्चों का पढ़ना खतरे से खाली नहीं है. बावजूद इसके बच्चे सुविधाओं के अभाव में ऐसे स्कूलों में पढ़ने आते हैं.दरअसल, हम बात कर रहे हैं सारंगढ़ के अंतर्गत पड़ने वाले कांदूरपाली गांव के प्राइमरी स्कूल की. इस स्कूल में कुल 35 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.दो शिक्षक है यहां 1 से 5वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं. जर्जर भवन के चलते प्राथमिक शाला के बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह आंगनबाड़ी बच्चो को एक साथ कक्ष में बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. आंगनबाड़ी कक्ष में ही कक्षा पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं लगाई जा रही है.।शासन से हो चुकी है स्वीकृति राशि पर भी नहीं हो रही जर्जर भवन की मरम्मत।
विद्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी
ग्रामीण और पालकों के पिछले दो तीन सालों में सैकड़ों शिकायत के बाद भी अब तक ना तो नया भवन बना और ना ही जर्जर भवन की मरम्मत की गई है. शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते पिछले दो तीन सालों के शिकायत के बाद भी शिक्षा का मंदिर नहीं बन पाया है. हालात के अनदेखी और गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते विद्यालय समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है.जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने बताया कि जिले के जिस भी स्कूल में असुविधा है. वहां की जानकारी मिली है सुधार कार्य करवाया जाएगा. बच्चों के जान को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं.।
