प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट गार्डन का किया लोकार्पण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री  साव ने कलेक्टोरेट परिसर में खूबसूरत गार्डन का लोकार्पण किया। बाहर से जिला कार्यालय आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है।  साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाऊन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्सें में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है। पुरातत्व भवन में जिले की सैकड़ों पुरातात्विक मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गयी है।  साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक  धरम लाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह,  सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर  अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ  आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

न्याय यात्रा की गूंज छत्तीसगढ़ में हमेशा गूंजेगी : न्याय यात्रा के समापन में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने पहुँचा जन-सैलाब

(छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे संगीन अपराध को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में न्याय यात्रा गिरोधपुरी से 27 सितंबर से निकाली गई थी जिसका आज रायपुर राजधानी के गांधी मैदान में जबरदस्त समापन हुआ। विकास उपाध्याय ने अपने हजारों महिलाओ एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय के समीप छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव जी एवं नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत जी का आत्मीय एवं भव्य रूप से स्वागत् किया। उपाध्याय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी मुख्य रूप से छत्तीसगढ़वासियों को संबोधन करने पहुँचे थे, उनका कहना बिल्कुल सच है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है एवं नौ महीने की भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार छत्तीसगढ़ के लिए कार्य करने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। इस संबोधन को आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये समस्त छत्तीसगढ़ वासियों का जनसैलाब ध्यान से सून और समझ रहा था कि छत्तीसगढ़ में किस तरह से शासन-प्रशासन ध्वस्त हो चुका है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा  निकाली गई इस न्याय यात्रा की गूंज हमेशा गुजेंगी l

और पढ़ें ...

मंत्री श्री देवांगन ने गांधी जयंती पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज बुधवार को गांधी जयंती पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हम जिस तरह घर में स्वच्छता और सफाई रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थल व बाहर भी सफाई का ध्यान रखें। कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करें। कुछ ऐसे ही उपाय अपनाकर हम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि स्वयं को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज से 10 साल पहले बापू और शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। जिसका बेहतर प्रतिसाद मिला। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, सुनिल भटपहरे, राधे यादव, बुधवार यादव, विजय साहू, नारायण सिंह ठाकुर, अनिल यादव, राज जायसवाल, किशन कैवर्त, संजय कुर्मवंशी, नारायण राजपूत, सुखदेव प्रजापति सहित अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को मिशन के रूप में अपनाकर देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाया - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा शब्द में कई सारे संदेश को समाहित किए हुए है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को मिशन के रूप  में अपनाकर देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाया है स्वच्छता सेवा पखवाड़ा हर वर्ष मनाया जाता है जिसका समापन महात्मा गांधी की जयंती के दिवस पर किया जाता है, महात्मा गांधी के विजन में भी स्वच्छता भी एक विषय रहा। उन्होंने कार्यक्रम में महापौर के रूप अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छता के प्रति विदेश दौरे और विदेश में उनके द्वारा गन्दगी नहीं करने की सीख का भी उल्लेख किया। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं  विधायक श्री देव जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024, संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप भी उपस्थित रहे,इसके आलावा महापौर श्रीमती सफिरा साहू, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,विद्यासरण तिवारी एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव ,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,गणमान्य पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्य, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर , अधिकारी, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आज समापन समारोह है। घर के आसपास से शुरू कर वार्ड, नगर, जिला-प्रदेश को स्वच्छ रखें,स्वच्छ भारत मिशन के तर्ज पर स्वच्छता से संबंधित कार्यकर छत्तीसगढ़ और जगदलपुर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बस्तर जिले को भी स्वच्छ और सुंदर रखने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वच्छता से संदेश देने के लिए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा 2024 "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत जिला - बस्तर में  17 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक जिला एवं जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसके तहत स्वच्छता मैराथन, स्वच्छता रथ, स्वच्छता श्रमदान कार्यालयों की साफ सफाई हेतु श्रमदान तथा तालाबों व सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की गई है। स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिला के ग्राम, ग्राम पंचायत, स्वच्छता के क्षेत्र के कार्यरत कर्मचारियो, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्र को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता के ब्राड एंबेसडर, स्वच्छता स्ट्रीट फूड हेतु नागरिकों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा संपूर्णता अभियान 5 जुलाई से 30 सितंबर तक जिले में नीति आयोग के चयनित सूचकांक को पूरा करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी विभागों ने विभिन्न गतिविधियाँ निर्धारित समय पर लक्ष्यगत सूचकों को पूरा करने के लिए सक्रियता दिखाई।जिले के 433 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित कर सम्पूर्णता अभियान के सूचकांकों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का लगाकर गर्भवत्ती माताओं,उच्चरक्त चाप, शुगर की जांच की गई एवं शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह में विशेष गतिविधियां करके गर्भवती महिलाओं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की माताओं एवं गर्भवति महिलाओं को पोषण के संबंध में जागरूक किया गया एवं सभी गर्भवती महिलाओं को टीएचआर प्रदान किया गया।शिक्षा विभाग के द्वारा शत प्रतिशत हायर सेकेंडरी स्कूलों में बिजली की व्यवस्था एवं सभी बच्चों को शाला प्रवेश के समय पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई है। कृषि विभाग द्वारा सभी विकासखण्डों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं तोकापाल ब्लॉक में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार 100 प्रतिशत कृषि मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्वसहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया। आकांक्षी विकासखण्ड तोकापाल में अब तक 40 प्रतिशत समूहों को रिवाल्विंग फण्ड प्रदाय किया गया है। इसमें सक्रिय सहभागिता के लिए कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआरएलएम के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 23063 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब तक कुल 21169 आवास पूर्ण हुए है एवं 1719 आवास प्रगतिरत हैं। वर्ष 2024-25 में बस्तर जिले को कुल 16621 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिनमें से 10474 आवासों की स्वीकृति की गई है. 02 अक्टूबर 2024 से प्रथम किश्त प्राप्त 8667 आवासों का भूमिपूजन एवं आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक आवास की चाबी और आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
साथ ही आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ए.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवार को पचास हजार रूपए तथा बी.पी. एल. राशनकार्ड धारीपरिवार को 5 लाख रूपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना अंतर्गत जिले में 6 लाख 66 हजार 756 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है तथा 1लाख 40 हजार 072  हितग्राहियों ने योजना का लाभ लिया है जिसकी राशि 149 करोड़ रूपए है। योजना अंतर्गत जिले में 45 शासकीय व 2 निजी अस्पताल पंजीकृत है। इसमें जिला अस्पताल महारानी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कविता वाचन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और नृत्य नाटक के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी, रंगोली और पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

और पढ़ें ...

छत्‍तीसगढ़ का एक अनोखा अधूरा मंदिर, न भगवान की मूर्ति और न ही श्रद्धालु करते हैं पूजा, ये है मान्यता

जांजगीर चांपा. छत्‍तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भगवान विष्‍णु का एक अनोखा मंदिर है, जो अपने निर्माण काल से अधूरा है और कभी पूरा नहीं किया जा सका. छत्तीसगढ़ के कल्चुरी नरेश जाज्वल्य देव प्रथम ने भीमा तालाब के किनारे 11वीं शताब्दी में एक मंदिर का निर्माण करवाया था. यह मंदिर भारतीय स्थापत्य का अनुपम उदाहरण है. ये मंदिर पूर्वाभिमुखी है और सप्तरथ योजना से बना हुआ है. इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां पर शिखर हीन विमान मात्र ही मौजूद है. गर्भगृह के दोनों ओर दो कलात्मक स्तंभ है जिन्हे देखकर यह आभास होता है कि पुराने समय में मंदिर के सामने महामंडप निर्मित था, लेकिनअब उसके अवशेष ही रह गए हैं.

मंदिर के चारों ओर अत्यन्त सुंदर एवं अलंकरणयुक्त प्रतिमाएं बनाई गई हैं. त्रिमूर्ति के रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्ति भी यहां स्‍थापित है. ठीक इसके ऊपर गरुणासीन भगवान विष्णु की मूर्ति, मंदिर के पृष्ठ भाग में सूर्य देव विराजमान हैं. मूर्ति का एक हाथ भग्न है लेकिन रथ और उसमें जुते सात घोड़े स्पष्ट हैं. यहीं नीचे की ओर कृष्ण कथा से सम्बंधित चित्रों में वासुदेव कृष्ण को दोनों हाथों से सिर के ऊपर उठाए गतिमान दिखाये गया है. इसी प्रकार की अनेक मूर्तियां नीचे की दीवारों में बनी हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी समय बिजली गिरने से मंदिर ध्वस्त हो गया था. जिससे मूर्तियां बिखर गयीं. बाद में उन मूर्तियों को मंदिर की मरम्मत करते समय दीवारों पर जड़ दिया गया.

गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं

मंदिर के चारों ओर अन्य कलात्मक मूर्तियों में भगवान विष्णु के दसावतार में से वामन, नरसिंह, कृष्ण और राम की प्रतिमाएं स्‍थित हैं. छत्तीसगढ के किसी भी मंदिर में रामायण से सम्बंधित इतने दृश्य कहीं नहीं मिलते जितने इस विष्णु मंदिर में हैं. इतनी सजावट के बावजूद मंदिर के गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं है. मंदिर अधूरा होने के कारण मूर्ति की स्थापना नहीं हो सकी.

 

क्‍या है मंदिर के अधूरेपन की कहानी

इस मंदिर के निर्माण से संबंधित अनेक जनश्रुतियां प्रचलित हैं. इन्‍हीं में से एक दंतकथा के अनुसार एक निश्चित समयावधि जिसे कुछ लोग इस छैमासी रात कहते हैं, इसी समय में शिवरीनारायण मंदिर और जांजगीर के इस मंदिर के निर्माण में प्रतियोगिता हुई है. कहते हैं कि भगवान नारायण ने घोषणा की थी कि जो मंदिर पहले पूरा होगा, वे उसी में प्रविष्ट होंगे. शिवरीनारायण का मंदिर पहले पूरा हो गया और भगवान नारायण उसमें प्रविष्ट हुए. जांजगीर का विष्णु मंदिर अधूरा रह गया.

 महाबली भीम से भी जुड़ी है कथा

एक अन्य दंतकथा महाबली भीम से जुड़ी भी प्रचलित है. कहा जाता है कि मंदिर से लगे भीमा तालाब को भीम ने पांच बार फावड़ा चलाकर खोदा था. किंवदंती के अनुसार भीम को इस मंदिर का शिल्पी बताया गया है. इसके अनुसार एक बार भीम और विश्वकर्मा में एक रात में मंदिर बनाने की प्रतियोगिता हुई. तब भीम ने इस मंदिर का निर्माण कार्य आरम्भ किया. मंदिर निर्माण के दौरान जब भीम की छेनी-हथौड़ी नीचे गिर जाती तब उसका हाथी उसे वापस लाकर देता था. इस प्रकार कई बार हुआ, लेकिन आखिरी बार भीम की छेनी पास के तालाब में चली गयी, जिसे हाथी वापस नहीं ला सका और सवेरा हो गया. भीम को प्रतियोगिता हारने का बहुत दुख हुआ और गुस्से में आकर उन्‍होंने हाथी के दो टुकड़े कर दिया. इस प्रकार मंदिर अधूरा रह गया. आज भी मंदिर परिसर में भीम और हाथी की एक खंडित प्रतिमा है.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई।

इस अवसर पर वन मंत्री  केदार कश्यप, लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जयंती पर गांधी जी को किया नमन

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक  धरमलाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह,  सुशांत शुक्ला, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान और कलेक्टर  अवनीश शरण ने  माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है।

रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा,  मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. बसव राजू एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग  यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कुंदन कुमार, संभागायुक्त  महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

TRAIN CANCELLED : यात्रियों को झटका...22 ट्रेनें रद्द, इनके रूट बदले, देखे लिस्ट

TRAIN CANCELLED : रेल में सफर करें वाले यात्रियों के लिए निराश करने वाले खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। भोपाल रेल मंडल के अधिकाारियों ने बताया कि यात्री किसी भी तरह की असुविधा के चलते रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये ट्रेने रहेंगी रद्द 

  • भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस-2 से 12 अक्टूबर।
  • बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 10 अक्टूबर।
  • जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर।
  • अम्बिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर।
  • बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 1 से 9 अक्टूबर।
  •  रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर।
  • रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर।
  •  चिरमिरी- रीवा एक्सप्रेस 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर।
  • कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर।
  • चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर तक रद रहेंगी।
  • इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर।
  • बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 अक्टूबर।
  • लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 अक्टूबर।
  • रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर।
  • दुर्ग- निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 6 अक्टूबर।
  • अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के रूट बदले

  • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
और पढ़ें ...

डीजीपी की रेस में सबसे आगे कौन ?

DGP की रेस में सबसे आगे कौन ?

नए डीजीपी की तलाश जारी

प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।

बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं |

  1992 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन देव पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किए गए हैं. गृह विभाग ने आज उनकी पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है. पवन देव इस वक़्त पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की कमान संभाल रहे हैं. पवन देव को पदोन्नति का लाभ 2 जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा.

देखें आदेश 

बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं.

DGP की रेस में सबसे आगे

प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंच से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को 200 श्रवण यंत्र, 100 व्हीलचेयर, 7 हजार से अधिक छड़ी, एवं 150 नग ट्राइपॉड बेस्ड छड़ी का वितरण किया।

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों में पांच-पांच हितग्राहियों को व्योवृद्ध कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं पांच ग्राम के हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया।

और पढ़ें ...

2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी, पढ़िए खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस में सूबेदार-उप निरीक्षक कैडर के लिए 341 नए पदों को मंजूरी दी है। इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और पुलिस मुख्यालय द्वारा विज्ञापन तैयार कर लिया गया है। इसे आज या कल में जारी किया जा सकता है। साथ ही, 2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट भी जारी करने की प्रक्रिया में है। नई भर्ती के विज्ञापन के अगले दिन रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

आपको बता दें कि सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर सहित इस कैडर के अन्य 975 पदों पर भर्ती के लिए 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जिसमें साक्षात्कार भी शामिल है। भर्ती समिति में शामिल अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अपना रिजल्ट तैयार कर लिया है और वह लिफाफा बंद रखा गया है, जो सरकार के निर्देश पर सौंपा जाएगा। हालांकि, यह मामला पिछले 6 सालों से अटका हुआ है, जिसका कारण विभिन्न कोर्ट केस और अन्य विवाद हैं।

इस बीच, भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का सब्र टूट चुका है। हाल ही में उन्होंने आमरण अनशन किया और दो बार डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने लगातार जल्दी रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है। उधर, हाईकोर्ट में इस भर्ती से संबंधित सभी याचिकाओं का समाधान हो चुका है। इसी सितंबर में भर्ती निरस्त करने के लिए दायर याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने और 90 दिन के भीतर चयनितों को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पीएचक्यू को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही, भर्ती समिति में शामिल सभी पांच अधिकारियों से उनके लिफाफा बंद रिजल्ट मांगे गए हैं। चर्चा है कि नवरात्र के दौरान ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई

कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है।

मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख :
कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी।

जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी :
धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक :
धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG : मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर...एक मासूम की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा: कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे, यहां चाकाबुड़ा कसाईपाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना में चार वर्षीय मासूम शिवम की जहां मौत हो गई, वहीं सात वर्षीरू पुत्री शिवानी और मां संगीता की स्थिती गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

कोरबा के चाकाबुड़ा कसाईपाली ईलाके में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई, जब लोगों को पता चला कि एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दी तब आसपास के लोग हरकत में आए और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चार वर्षीय मासूम पुत्र शिवम की मौत हो गई, वहीं सात वर्षीय पुत्री शिवानी और मां संगीता की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवानी का उपचार कोरबा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, वहीं मां को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस वक्त महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि संगीता काफी गुस्से वाली थी और आक्रोश में आकर ही उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि महिला ने क्या सोचकर खुद के साथ दोनों बच्चों को जहर खिला दिया इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

187 करोड़ 51 लाख की लागत के 109 कार्यों का किया भूमिपूजन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैयाथान सूरजपुर अंतर्गत 1.9292 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यस और 19.82 लाख की लागत से 01 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत 1.2553 करोड़ की लागत से 10 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 36.18 लाख की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 1.0759 करोड़ की लागत से 08 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सूरजपुर अंतर्गत 12.7529 करोड़ की लागत से 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 10.18 करोड़ की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सूरजपुर अंतर्गत 45 लाख की लागत से 13 कार्याे का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, अंतर्गत 1.6893 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.4271 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.2096 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 2.04 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय  वृद्धजन दिवस सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे।

यहां के पुलिस लाईन हेलीपैड पहुंचने पर सुआ नृत्य, कर्मा नाचा, रमपुरिया शैला नाचा से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राज्य के पहले आवासीय वाॅलीवाल अकादमी बिश्रामपुर के खिलाडियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं फूल माला से आत्मीय स्वागत किया गया।

और पढ़ें ...