प्रदेश

मौसम अलर्ट

अगले 3 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कोंडागांव, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव में बिजली के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। NDMAEW राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की सूचना
और पढ़ें ...

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा – उनके सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि राजीव जी का छत्तीसगढ से गहरा लगाव रहा। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया। गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का उनका संक्षिप्त प्रवास आज भी लोगों की यादों में बसा है। इसी समय उन्होंने धमतरी जिले के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है।

श्री बघेल ने कहा कि राजीव जी ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेकों नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वर्ष 2020 में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की गई। जिसके तहत प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में प्रति एकड़ 9 हजार रूपए कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) अंतरित की जा रही है। इसी प्रकार खेती किसानी में कृषि मजदूर के रूप में काम करने वाले लोगों को राहत देेने के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़े समाप्त कर देश और प्रदेश में विकास के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

और पढ़ें ...

इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक

जशपुर। CG NEWS : जिले के कुनकुरी में शनिवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर खाक हो गया। करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। रातभर दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे रहे। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर रविवार तड़के काबू पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी मेन रोड पर मुरारी लाल अग्रवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की शॉप है। देर रात लोगों ने यहां से धुआं उठता देखा, जिसके बाद लोग वहां पहुंचे। दुकान के अंदर मालिक का घर भी है। धुआं फैलने के कारण परिवार वाले घर से बाहर निकल आए। दुकान मालिक जब तक फायर ब्रिगेड को फोन कर पाते, 15 मिनट के अंदर ही यहां आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं।

इधर कुनकुरी नगर को मिला नया दमकल वाहन भी फेल हो गया और जरूरत के समय काम नहीं आया। इसके बाद जशपुर जिला मुख्यालय से 2 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मी रात भर आग बुझाने में जुटे रहे। आग से दुकान और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बगल में मधुबन होटल, रघुनाथ क्लॉथ स्टोर और राजीव गर्ग की दुकान और मकान तक आग फैल रही थी। बड़ी मशक्कत से रविवार तड़के 4 बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया।

जशपुर पुलिस के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि वे पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पंहुच थे। उन्होंने बताया कि कुनकुरी से दमकल की गाड़ी आई थी, लेकिन किसी तकनीकी दिक्कत के कारण वो काम ही नहीं कर पाई। जब तक जशपुर से दमकलकर्मी आते, तब तक स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसमें नाकाम रहे।

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि मुरारी लाल अग्रवाल का इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का ये काफी बड़ा प्रतिष्ठान है, यहीं इनका घर भी है। साथ ही बड़ा सा गोदाम भी प्रतिष्ठान के अंदर ही है। एएसपी ने कहा कि गोडाउन में दुकान से भी ज्यादा सामान था। उन्होंने कहा कि घर और दुकान का सामान मिलाकर करीब करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि आसपास दुकानें और घर हैं, इसलिए स्थानी प्रशासन और पुलिस के जवान रातभर आग बुझाने की कोशिशों में दमकलकर्मियों के साथ जुटे रहे, ताकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हो। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। राहत की बात ये है कि इतनी बड़ी आग में कोई जनहानि नहीं हुई।

और पढ़ें ...

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार…

बेमेतरा। CG Crime जिले के देवरबीजा थाना क्षेत्र के खम्हरिया एनीकेट के पास गुरूवार को मिले शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुरूवार को सुबह देवरबीजा पुलिस को सूचना मिली कि खम्हरिया एनीकेट के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा कि शव के सिर के पीछे भाग में चोट का निशान है वहीं गले में भी निशान है। जिससे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्ती टीलाराम साहू 32 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया, जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी तिजन बाई 21 वर्ष से पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ पर महिला ने बताया कि उसका शादी से पहले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। जिससे वह अपने प्रेमी आरोपी रमेश साहू 39 वर्ष को घटना वाले दिन अपने घर बुलाया और दोनों ने मिलकर टीलाराम साहू की हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को पीकअप में लोड कर एनीकेट के पास फेंक दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश व मृतक की पत्नी तिजन बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें ...

बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्‍सली डिप्‍टी कमांडर गिरफ्तार, इस वारदात में था शामिल

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्‍सली संगठन के डिप्‍टी कमांडर सोढी देवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्‍सली तेलंगाना पुलिस के चंगुल से एक साल से फरार चल रहा था।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार प्रतिबंधित सीपीआई नक्‍सली पार्टी मिलिशिया डिप्टी कमांडर सोढी देवा कोमाटपल्ली बीजापुर के तर्रेम थाना का रहने वाला है। वह 2019 से प्रतिबंधित सीपीआई-माओवादी पार्टी कोमाटपल्ली आरपीसी मिलिशिया के सदस्य के रूप में भर्ती था। एक साल से कोमाटपल्ली आरपीसी मिलिशिया के डिप्टी कमांडर के रूप में कार्यरत था। नक्‍सली डिप्‍टी कमांडर इस वारदात में था शामिल जिले के पुजारी कांकेर व कोमटपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्यों के साथ कार्य करते हुए, चेरला एलओएस मंडल का सदस्य बनाया गया। पिछले साल अगस्त 2022 में चेरला मंडल के पुसुगुप्पा वन क्षेत्र में, जहां उसने कॉम्बिंग में आने वाले पुलिसकर्मियों को मारने के उद्देश्य से प्रेशर बम प्लांट किया था। तेलंगाना के भद्राचलम पुलिस के अनुसार डिप्टी कमांडर सोढी देवा को नक्‍सली प्रमुख सदस्य बनाकर पार्टी के अस्तित्व के बचाने के लिए उपयोग करते रहे हैं। भद्राचलम पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से माओवादी पार्टी का सहयोग नहीं करने की अपील की है। यदि कोई अवैध गतिविधियों में शामिल होता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेलंगाना के भद्राचलम पुलिस ने बताया कि माओवादी पार्टी के शीर्ष नेता भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर अपने स्वार्थ के लिए अवैध कार्य करा रहे हैं। प्रतिबंधित सीपीआई-माओवादी पार्टी के कई नेताओं और सदस्यों को महसूस हो गया है कि उनकी पार्टी ने जनता के बीच लोकप्रियता खो दी है। यह जानते हुए कि ये सिद्धांत सफल नहीं होंगे, उन्होंने शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया। इसलिए कई नक्‍सलियों ने पुलिस की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया है। भद्राद्री कोत्तागुडेम जिला पुलिस की ओर से नक्‍सलियों को मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की है।
और पढ़ें ...

हाई स्कूल 9वीं, 10वीं एवं हायर सेकेन्डरी 11वीं एवं 12वीं मुख्य परीक्षा में 98.34 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

मंत्री डॉ. टेकाम ने घोषित किया छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को कहा कि वे निराश ना हो फिर से मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संस्कृत विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, राज्य गो सेवक आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास, सदस्य छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, सहायक संचालक परीक्षा श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सदस्य श्रीमती निवेदिता चटर्जी सहित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की कर्मचारी, प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया की कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष 9वीं में शामिल 847 परीक्षार्थियों में से 829 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 97.87 प्र्रतिशत रहा। इसमें 519 छात्र और 310 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष 10वीं में शामिल 627 परीक्षार्थियों में से 622 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 99.20 प्र्रतिशत रहा। इसमें 342 छात्र और 280 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 11वीं में शामिल 724 परीक्षार्थियों में से 710 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.34 प्र्रतिशत रहा। इसमें 413 छात्र और 297 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं में शामिल 750 परीक्षार्थियों में से 738 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.40 प्र्रतिशत रहा। इसमें 429 छात्र और 309 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस प्रकार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल 2948 परीक्षार्थियों में से 2899 उत्तीर्ण हुए। इसमें 1703 छात्र और 1196 छात्राएं शामिल है। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 956 और तृतीय श्रेणी में 62 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। 28 परीक्षार्थियों को पूरक और 21 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। 
और पढ़ें ...

Breaking : दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,3 की मौत...3 घायल.

अंबिकापुर । भारत में प्रति वर्ष होने वाले सड़क हादसे का आंकड़ा बताया कि भारत में लगभग प्रत्येक वर्ष 5 लाख रोड एक्सीडेंट होता है। इसमें से 1 लाख 5 हजार लोगों की मृत्यु और 4 लाख 5 हजार लोग घायल होते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष 2022 में 13279 सड़क दुर्घटना हुआ। इसमें 5834 लोगों की मौत और 11695 लोग घायल हुए थे। इसी बीच सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक हादसा मणिपुर ताना इलाके में हुआ है. वही तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है.।

पुलिस ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर हुई है।जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें ...

सरपंचों की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर और सीईओ पर हुई कार्रवाई

जिले के बतौली जनपद पंचायत में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय मरकाम पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। बता दें कि गांव के सरपंच उनकी कार्यशैली से नाखुश थे। जिसके कारण 27 पंचायतों के सरपंचों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को ज्ञापन सौंप दिया था। शिकायत में कहा गया था कि जनपद सीईओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए डिप्टी कलेक्टर को बतौली के जिला कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है। जबकि सीतापुर के जनपद सीईओ जय गोविंद गुप्ता को बतौली जनपद पंचायत में अतिरिक्त सीईओ का पद दिया गया है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत बतौली के पूर्व सीईओ विजय नारायण श्रीवास्तव अप्रैल के महीने में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से लंबी छुट्टी में चले गए थे। इन्हें 5 मई को जनपद बतौली में प्रभार लेना था। उसके पूर्व ही जिला प्रशासन ने 28 अप्रैल को सीईओ संजय मरकाम को बतौली के नवनियुक्त कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। मगर इनके कार्य करने के तरीके से सरपंच खुश नहीं थे, जिसके चलते सीईओ को तत्काल हटाने की मांग की गई थी।
और पढ़ें ...

जिले में एक ही दिन में तीन लोगो ने की आत्महत्या, जाने क्या है मामला

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, सभी घटनाएं स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में हुई। लेकिन एक दिन तीन सुसाइड की घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने तो अपने पत्नी से विवाद के बाद पेड़ से फांसी लगाई थी। अन्य दो के मौत का कारण पता नहीं चल सका है। तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि ग्राम मल्दा जिला सारंगढ़ निवासी गैंदराम रात्रे (46) ने शुक्रवार की शाम को सोनालिका कास्मो के बगल में स्थित खाली प्लाट में करंज के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने बताया कि गैंदराम का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके पुष्पक नगर आ गई थी। वो शुक्रवार को अपनी पत्नी को मनाने के लिए आया था, लेकिन उसकी पत्नी साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके चलते उसने शाम को वहीं पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दूसरे मामले में खुर्सीपार निवासी रोहित सिंह (42) ने जायका बेकरी के बगल में स्थित अपने आफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस ने बताया कि रोहित सिंह प्रापर्टी डीलर का काम करता था।

एक अन्य मामले में सिरसा रोड कोहका निवासी अनिता रानी साहू (24) ने गुरुवार की शाम को अपने घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली थी। परिवार वालों ने उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलादज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

और पढ़ें ...

दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर दोनों चालकों की मौत, दो घायल

जांजगीर-चांपा. हथनेवरा बिर्रा रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रेलर और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा दो लोंगों के घायल होने की खबर है. भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों परखच्चे उड़ गए.दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को चांपा में बीडीएम उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
और पढ़ें ...

आफत का तूफान: तेज आंधी ने CRPF कैंप में मचाई तबाही, 6 बैरक टूटे, 11 जवान घायल

जगदलपुर। केशलूर के आगे स्थित सेड़वा 241 बस्तरिया बटालियन सीआरपीएफ( CRPF camp) कैम्प में 6 बैरक टूटे. जिसमें 11 जवान घायल हुए है. घायल जवानों का कैम्प के यूनिट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जब ये हादसा( accident) हुआ उस वक्त कैम्प में कुल 120 जवान तैनात थे. जिनमें से 11 जवान को चोटें आई हैं. बाकी और भी जवानों को सामान्य चोट लगीं है।

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

बता दें कि शुक्रवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम के बदलने के बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। बारिश के बाद से जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत अन्य जगहों पर मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें ...

2000 रुपये के नोट पर लगी रोक तो कांग्रेस बोली- नोटबंदी की असफलता का प्रमाण, भाजपा ने किया पलटवार

रायपुर। 2000 रुपये के नोट को धीरे-धीरे चलन से बाहर करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 2000 रुपये की नोटबंदी करना, नोटबंदी का असफलता का प्रमाण है, वहीं भाजपा ने इस आरोप पर जबाव दिया है कि भ्रष्टाचारियों को 2000 रुपये का नोट बंद होना रास नहीं आएगा। इससे आम जनता के लिए कोई दिक्कत नही है। घतक और आत्मघाती निर्णय : मरकाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नोटबंदी की असफलता के बाद एक बार फिर 2000 रुपये के नोट को बंद करने का निर्णय आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनेगा। यह निर्णय घातक और आत्मघाती कदम है। पहले ही नोटबंदी के जख्मों का घाव भरा नहीं है, जिस दौरान नोटबंदी किया गया और 2000 रुपये के नोटों को चलन में लाया गया, तभी कहा गया था 2000 रुपये के नोट से भ्रष्टाचार बढ़ेदा और नोटबंदी का दुष्परिणाम आज देश भुगत रहा है। भ्रष्टाचारियों काे रास नहीं आएगा : भाजपा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आरबीआइ के फैसले पर आम जनता के पास पर्याप्त 127 दिन का समय है। ऐसे में जनता के लिए किसी प्रकार की असुविधा वाली कोई स्थिति नहीं है। यह फैसला उन लोगों के लिए दिक्कत भरा जरूर होगा, जो अभी भी कैश के रूप में काला धन जमा करके रखते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करते हैं। देश के विकास में बाधा बनते हैं। आतंकवादी,नक्सली गतिविधि या गलत उद्देश्य से पैसा जमा करने वालों के लिए यह फैसला परेशानी लेकर आएगा।
और पढ़ें ...

भिलाई के श्री अंबे और एसएस हॉस्पिटल एक महीने के लिए बंद, 20-20 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

भिलाई। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने श्री अम्बे हॉस्पिटल और एसएस हॉस्पिटल को एक महीने के लिए बंद करने का आदेश देते हुए 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इन दोनों हॉस्पिटल के खिलाफ ये कार्रवाई नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने पर की गई है। जानकारी के मुताबिक श्री अंबे हॉस्पिटल पावर हाउस भिलाई और एसएस हॉस्पिटल छावनी चौक भिलाई में नर्सिंग होम एक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। यहां पर एलोपैथी चिकित्सक के नाम से आयुर्वेद चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा था। नर्सिंग होम एक्ट के जिला अधिकारी डॉ. आर.के. खण्डेलवाल ने यहां औचक निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। इसमें बताया गया था कि एसएस अस्पताल नंदिनी रोड छावनी चौक भिलाई और श्री अम्बे हॉस्पिटल पावर हाउस भिलाई में ओपीडी में जो डॉक्टर ड्यूटी पर पाए गए वो एलोपैथी चिकित्सा डिग्रीधारक न होकेर आयुर्वेदिक चिकित्सक पाए गए। ऐसा करना नर्सिंग होम एक्ट के अधिनियम 2010 एवं 2013 का उल्लंघन है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए कार्रवाई के आदेश एसएस अस्पताल के संचालक डॉ. आरके गुप्ता भिलाई और श्री अम्बे हॉस्पिटल पावर हाउस के संचालक डॉ. शिवाजी प्रसाद द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। जांच रिपोर्ट मिलने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्दश दिया कि दोनों संचालकों के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट के तहत 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाए। यह राशि 5 दिवस के भीतर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में संचालित नर्सिंग होम एक्ट शाखा में सुपरवाइजरी अथॉरिटी सीजी नर्सिंग होम एक्ट दुर्ग के नाम से जमा करना होगा। इसके साथ ही दोनों हॉस्पिटल को 30 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।
और पढ़ें ...

पूर्व सहायक आरक्षक की नदी की रेत में दबी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

मानपुर. ब्लॉक के औंधी थानाक्षेत्र में पूर्व में पुलिस महकमे में पदस्थ रहे एक पूर्व सहायक आरक्षक को घर से अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उक्त पूर्व सहायक आरक्षक की लाश 19 मई को उसके गृह ग्राम घोटिया कन्हार से लगे नदी में रेत के नीचे दबी मिली है. लाश के पैर कपड़े और कुछ हिस्से रेत से बाहर निकल गए. तब जाकर इसका खुलासा हुआ. ग्राम बागडोंगरी और घोटियाकन्हार के मध्य बड़े पुल वाली नदी में उक्त लाश मिली है.बता दें कि, मृतक घोटियाकन्हार गांव का निवासी बिरझु दुग्गा है. जो पूर्व में सहायक आरक्षक के तौर पर पुलिस महकमे में कार्यरत था. हालांकि, कुछ साल पहले उसने पुलिस फोर्स छोड़कर अपने गांव में ही रह रहा था. बताया जा रहा है कि बिरझु दुग्गा बीते 7 मई से लापता था. जानकारी के अनुसार, मृतक के चार नाबालिक बच्चे हैं. बच्चों ने ही पुलिस को तमाम घटनाक्रम से वाकिफ कराया, जिस पर अमल कर पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकलवाया. मृतक बिरझु दुग्गा के बेटे की माने तो कुछ लोग देर रात घोटियाकन्हार स्थित उनके घर मे पहुंचे और बिरझुराम को मारते पीटते अपने साथ ले गए. बच्चे काफी छोटे हैं, लिहाजा वे किसी को कुछ बता नही पाए थे. 18 मई को नदी में शव का पैर बाहर देखा गया, जिसकी जानकारी पाकर बच्चों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बहरहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में लू की चेतावनी, तिल्दा व सक्ती रहा सबसे गर्म...

रायपुर । उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से रविवार 21 मई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग जिले में लू चलने के आसार है। इसके साथ ही सोमवार 22 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा जिले में लू चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई के बाद मौसम का मिजाज भी थोड़ा बदलने के आसार है और बारिश भी संभावित है।इधर, शुक्रवार को तेज धूप की तपिश के साथ ही दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और विभिन्न क्षेत्रों में हवा चलने के साथ ही हल्की बुंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस एआरजी तिल्दा व सक्ती में दर्ज किया गया। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से अभी दोपहर की तपिश के साथ ही रात में भी उमस में बढ़ोतरी हुई है।मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन गर्म हवाओं के चलते उमस में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की बारिश के आसार है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तो बारिश का प्रभाव ज्यादा ही रहेगा। गौरतलब है कि इस वर्ष मानसून भी सामान्य तिथि से चार दिन विलंब होने सकती है। जगदलपुर में मानसून 13 जून तक संभावित है,वहीं रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर सहित प्रदेश भर में 21 जून को मानसून संभावित है।
और पढ़ें ...

*मोदी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में असफल, फिर 2000 रु का नोट बंद कर आम जनता को कर रही परेशान*

*2000 रु के नोटबंद करना नोटबंदी की असफलता का प्रमाण* * *मोदी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में असफल, फिर 2000 रु का नोट बंद कर आम जनता को कर रही परेशान* रायपुर/19मई2023/ नोटबंदी की असफलता के बाद एक बार फिर 2000 रु के नोट को बंद करने का निर्णय आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनेगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरबीआई के द्वारा 2000रु के नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय घातक और आत्मघाती कदम है। पहले ही देश नोटबंदी के जख्मों से अभी तक उभरा नहीं है जिस दौरान नोटबंदी किया गया और 2000 के नोटों को चलन में लाया गया तभी कहा गया था 2000 के नोट से भ्रष्टाचार बढ़ेंगे और नोटबंदी का दुष्परिणाम आज देश भुगत रहा है आज आरबीआई ने एक बार और 2000 रु के नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय करके देश की जनता को बैंकों के लाइन में लगाने की तैयारी कर ली है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार असल मायने में भ्रष्टाचार को रोकने से ज्यादा भ्रष्टाचार को शह देने में काम कर रही है 2000 रु का नोट पहले बाजार से गायब हुआ और पूंजीपतियों के तिजोरी में जमा हो गई और मोदी सरकार में बढ़े भ्रष्टाचार में 2000रु के नोट का महत्वपूर्ण योगदान है आज 2000रु के नोट को बंद करने का निर्णय मोदी के मित्रों को लाभान्वित करने की योजना है मोदी के मित्र अब जमा किए हुए 2000 रु के नोटों को आम जनता के माध्यम से बैंकों में जमा करवाएंगे और एक बार और अपने काला धन को सफेद करेंगे और नोटबंदी के समय जो स्थितियां थी आज फिर वही स्थितियां उत्पन्न होगी दिहाड़ी मजदूर छोटे व्यापारी खोमचा वाले 2000 रु के नोट से परेशान होंगे और उस को बदलने के लिए बैंकों के लाइन में खड़े रहेंगे इस भीषण गर्मी में इस प्रकार का निर्णय गरीब जनता के ऊपर अत्याचार है आरबीआई को बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने 2000 रु के नोट को बंद करने का निर्णय क्यों लिया है ?और 2000 के नोट के स्थान पर अब क्या 2000 ₹1000रु और 500रु से छोटी नोट जारी करेगी?या 2000 रु की नोट के स्थान पर 10000 रु की नोट जारी करेगी यह स्पष्ट करना चाहिए?
और पढ़ें ...