सियासत

कांग्रेस और इंडी गठबंधन संविधान बदलने का मिथ्या प्रचार करने में लगे है मोदी जी ने तो देश का सविधान जम्मू कश्मीर में भी लागू करवा दिया : आठवले

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध संविधान बदलने का मिथ्या प्रचार करके देश को गुमराह करने में लगे हैं। श्री आठवले ने कहा कि भाजपानीत एनडीए की सरकार संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र कतई खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, इसलिए विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री व आरपीआई अध्यक्ष श्री आठवले ने शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश पर आपातकाल थोपकर और संविधान में 80 बार मनमाने संशोधन करके संविधान की धज्जियाँ उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को लागू किया, वहाँ बेखौफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का काम किया और सेना को पूरा अधिकार सौंपकर आतंकवाद को खत्म किया। श्री आठवले ने कहा कि कश्मीर का मसला देश और देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मसला है। श्री आठवले ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि देश की जनता किसके साथ है? हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी दलितों और मुस्लिमों को, देशभर में जातियों को एक-दूसरे के विरुद्ध बाँटने का काम कर रहे हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत तोड़ो यात्रा ही साबित हुई है। श्री आठवले ने कहा कि 28 पार्टियों का 'ठगबंधन' श्री मोदी के विरोध में खड़ा है, जहाँ हर पार्टी में प्रधानमंत्री पद का दावेदार है, जबकि एनडीए के सभी सहयोगी क्षेत्रीय दलों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और सभी दल प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे हैं। अपनी पार्टी आरपीआई की चर्चा करते हुए श्री आठवले ने कहा कि हम पिछले 12 वर्षों से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पिछली बार की तरह ही इस बार भी हमने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का समर्थन करने का निर्णय किया है।

केंद्रीय मंत्री व आरपीआई अध्यक्ष श्री आठवले ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इन 10 वर्षों में गाँव-गरीब के साथ-साथ देश के हर तबके के कल्याण और विकास की योजनाओं से करोड़ों देशवासी लाभान्वित हुए हैं। अपने 10 वर्ष के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेकर हम चुनाव में जा रहे हैं। देश आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है और आगे उनके नेतृत्व में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करके अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के 'कवासी जीतेगा, मोदी मरेगा' वाले बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए श्री आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री की मृत्यु की कामना करना अशोभनीय है। किसी की भी मृत्यु की कामना करना हमारी संस्कृति कतई नहीं है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर हुए एक सवाल पर श्री आठवले ने कहा कि मतपत्रों के कागज और मतगणना में समय की बचत के लिहाज से ईवीएम कांग्रेस लेकर आई है।…

केंद्रीय मंत्री व आरपीआई अध्यक्ष श्री आठवले ने ईडी समेत केंद्रीय जाँच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों को लेकर कांग्रेस व इंडी गठबंधन के आरोपों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि जो गड़बड़ी करेगा, उस पर कार्रवाई तो होकर रहेगी। जिन पर कार्रवाई हो रही है, अगर वे निर्दोष हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन विपक्ष का प्रलाप बता रहा है कि उसके नेता इन कार्रवाइयों से डरे हुए हैं। अगर वे सही हैं तो कोर्ट से उनको जमानत क्यों नहीं मिल रही है? श्री आठवले ने कहा कि ईडी व केंद्रीय जाँच एजेंसियाँ पर्याप्त साक्ष्यों और दस्तावेजों के साथ निष्पक्ष कार्रवाई कर रही हैं। देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर श्री आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कामकाज, गरीब-कल्याण व सुशासन और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 'अबकी बार, 400 पार', हमारा अतिविश्वास या दर्प नहीं, अपितु हमारा लक्ष्य व संकल्प है। भाजपानीत एनडीए इन लोकसभा चुनावों में दक्षिणी राज्यों में भी बेहतर परिणामों के साथ लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है और श्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता व रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के साथ ही आरपीआई के राष्ट्रीय सचिव विजयप्रसाद गुप्ता, प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा और प्रदेश महिला विंग प्रमुख ऊषा आपले की उपस्थिति रही।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान…. जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर  : - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी बहुत आगे की सोचते हैं। इसलिए अब तक जो हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है। वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपनी बात अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ शेयर कर सकेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों के बाद आगामी लोकसभा चुनाव आतंकवाद, अलगाववाद, पथराव, हड़ताल और सीमा पार आतंकवाद के डर के बिना हो रहा है। यह अब कोई चुनावी मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैष्णो देवी और अमरनाथ तीर्थयात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा है और सरकार में लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद की वजह से मोदी ने 370 की दीवार को गिरा दिया है। उस दीवार के मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत की किसी भी राजनीतिक पार्टी, खासतौर पर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह अनुच्छेद 370 को वापस लाकर दिखाए। यह देश उनकी तरफ देखेगा भी नहीं। पीएम ने कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब देखिए यहां उनकी नहीं चली, जम्मू-कश्मीर के लोग उनको पहचान गए। ये कहते हैं 370 से हटने का कोई लाभ नहीं हुआ। 370 हटने से क्या लाभ हुआ है, ये यहां की बहन-बेटियों से पूछे। अब यहां हर किसी को संविधान में मिले अधिकार मिलने लगे हैं। अब हमारे सेना के जवानों के परिवारों को भी चिंता नहीं होती कि घाटी में पत्थरबाजी हो रही है। अब घाटी के लोग भी चैन से सोते हैं।

 
और पढ़ें ...

कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. इसलिए इस दिन को राम नवमी कहते हैं. पटना के पंडित विवेक द्विवेदी बताते हैं कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार त्रेता युग में इस दिन ही श्रीराम ने भक्तों के कष्ट को दूर करने के लिए जन्म लिया था. वे बताते हैं कि नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी, जो 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी.

 

इसी के साथ इस दिन रवि योग भी बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद शुभ योग माना जाता है. इस योग में पूजा करने से श्रीराम के साथ-साथ सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

शुभ मुहूर्त :-

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। अतः 17 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी।  

पूजा समय  :-

ज्योतिषियों की मानें तो राम नवमी तिथि पर सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक पूजा का शुभ समय है। वहीं, दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर मध्याह्न का समय है। आसान शब्दों में कहें तो दोपहर 12 बजकर 21 मिनट भगवान श्रीराम का जन्म समय है। अतः साधक इस समय में भगवान श्रीराम की पूजा उपासना कर सकते हैं।

पूजा विधि :-

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले भगवान श्रीराम और माता जानकी को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें। घर की साफ सफाई करें। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण लगाएं। साथ ही रंगोली बनाएं। इस दिन ध्वजा लगाया जाता है। अतः पूजा हेतु सारी तैयारी कर लें। इसके पश्चात, मध्यान पूर्व गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इस समय अंजलि में जल लेकर आचमन करें और व्रत संकल्प लें। रामनवमी तिथि पर पीले रंग का नवीन वस्त्र धारण करें।

इसके बाद भगवान भास्कर को जल का अर्घ्य दें। तदोपरांत, पूजा गृह में चौकी पर लाल रंग या पीले रंग का वस्त्र बिछाकर राम परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। अब सबसे पहले आवाहन मंत्र का उच्चारण कर भगवान का ध्यान करें। पंचोपचार कर विधि-विधान से भगवान श्रीराम और माता जानकी, लक्ष्मण जी संग हनुमान जी की पूजा अर्चना करें। पूजा के समय राम चालीसा और राम स्त्रोत का पाठ करें। अंत में आरती कर भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि हेतु कामना करें। पूजा पाठ कर आरती कर फलाहार करें।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 12 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 अप्रैल 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- चैत्र

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी  - अप्रैल 11 03:03 PM- अप्रैल 12 01:12 PM

नक्षत्र
रोहिणी- अप्रैल 12 01:38 AM- अप्रैल 13 12:51 AM

योग
सौभाग्य- अप्रैल 12 04:29 AM- अप्रैल 13 02:13 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:42 PM
चन्द्रोदय- अप्रैल 11 7:50 AM
चन्द्रास्त- अप्रैल 11 9:45 PM

अशुभ काल
राहू- 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
यम गण्ड- 03:34 पी एम से 05:10 पी एम
कुलिक- 07:34 ए एम से 09:10 ए एम    
दुर्मुहूर्त- 08:32 ए एम से 09:23 ए एम, 12:48 पी एम से 01:39 पी एम
वर्ज्यम्- 05:06 पी एम से 06:39 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM- 12:52 PM
अमृत काल- 11:21 PM- 12:51 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM- 05:24 AM

शुभ योग
रवि योग- 12:51 ए एम, अप्रैल 13 से 05:58 ए एम, अप्रैल 13

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 12 April 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

Rashifal 12 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

आज आपके वित्त को बढ़ावा देने का मौका है. जबकि नौकरीपेशा लोगों को धैर्य की आवश्यकता होती है और सुस्त होने से बचते हैं, व्यापार मालिकों को बहुत अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए. विद्यार्थी और युवा मेहनत करते रहें. यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंता है, तो सुधार हो सकता है. घर में अपने माता-पिता को याद करें, उनकी भलाई सौभाग्य लाती है. आप उन कम भाग्यशाली लोगों को भोजन देकर उनकी मदद करने पर भी विचार कर सकते हैं.

वृषभ 

आज सावधान रहें. बड़े फैसले दूसरों को परेशान कर सकते हैं. नए रिश्ते शुरू करने से बचें. अपने काम पर ध्यान दें, अपनी टीम को करीब से देखें. बड़े व्यावसायिक निवेश अब जोखिम भरे हैं, कानूनी परेशानी संभव है. मुद्दों से बचने के लिए कागजी कार्रवाई की दोबारा जांच करें. अस्वास्थ्यकर आदतों और अनावश्यक यात्रा से दूर रहें. घर पर अपनी मां का ख्याल रखें. महत्वपूर्ण विकल्पों के लिए, पहले सलाह के लिए अपने पिता या भाई से पूछें.

मिथुन 

पहले की योजना बनाई गई चीजें आज सच हो रही हैं! आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे, और दोस्त काम पर मदद करने के लिए वहां होंगे. अपने विश्वास से जुड़ने के लिए कुछ समय निकालें. अपनी नौकरी में अपने कार्यों पर ध्यान दें, क्योंकि अभी अच्छा काम बाद में दरवाजे खोलेगा. खुदरा व्यवसायों को इस बात पर स्टॉक करना चाहिए कि ग्राहक क्या चाहते हैं, क्योंकि बिक्री अच्छी होने की संभावना है. स्वस्थ खाओ! अपने भोजन में फाइबर और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें. यदि आप जिस व्यक्ति की परवाह करते हैं वह बीमार है, तो उन्हें गर्म तरल पदार्थ और नरम खाद्य पदार्थ दें.

कर्क 

आज काम पर अच्छा लग रहा है? ऐसा लगता है कि आपके करियर के मुद्दों का समाधान उभर रहा है. लेकिन धीरे करो! ऑफिस में जल्दबाजी में काम करने से गलतियां हो सकती हैं. नियमों का पालन करें और चीजों को ठीक से करें. युवा लोग, अपने भविष्य के अध्ययन या करियर की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें. चुनौतीपूर्ण विषयों से डटकर निपटें. विद्यार्थी, शिक्षकों से सहायता प्राप्त करें और महत्वपूर्ण विषयों का अधिक अभ्यास करें. आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

सिंह 

आज शांत रहो! छोटे मुद्दे परेशानी के लायक नहीं हैं. कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें. परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अधिक क्वालिटी टाइम बिताएं. सलाह के लिए पुराने सहयोगियों को देखें. अपना काम अच्छी तरह से और समय पर करें. व्यावसायिक निर्णय कठिन हो सकते हैं – लाभ के लिए जल्दबाजी करने से बचें. पेट दर्द और हार्मोनल मुद्दों (महिलाओं) के लिए बाहर देखो. यदि आवश्यक हो तो एक डॉक्टर को देखें.

कन्या 

आज तर्कों से सावधान रहें – भ्रमित करने वाली चर्चाओं से बचें. अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें. सहकर्मियों की मदद करें लेकिन वरिष्ठों के साथ असहमति से सावधान रहें. शांत और पेशेवर रहें. दुकानदारों, ग्राहकों के प्रति विनम्र रहें. गले में खराश / सर्दी को रोकने के लिए ठंडे भोजन और पेय से बचें. बुजुर्ग महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपनी माता पक्ष से अप्रत्याशित समाचार सुनने को मिल सकता है. लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा.

तुला 

निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें. सहकर्मियों की मदद लेकर और गुस्से से बचकर एक अच्छे मैनेजर बनें. व्यापारियों, अपने कौशल में सुधार करें. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और बाहर के खाने से बचें. आंखों में जलन? ठंडे पानी का प्रयोग करें. अपने संयुक्त परिवार में तर्कों से सावधान रहें.

वृश्चिक 

आज का दिन अवसरों के लिए अच्छा है! कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं, इसलिए इसे अपना सब कुछ दें. यदि आप एक टीम लीडर हैं, तो संभावित असहमति से सावधान रहें. बड़े बिक्री सौदों के माध्यम से जा सकते हैं. छात्र, गणित या कठिन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें. युवा लोगों को मदद करने के लिए तैयार अन्य मिल सकते हैं. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिएं. आप अपने परिवार में सम्मान प्राप्त करेंगे और किसी रिश्तेदार की प्रतिभा के बारे में अच्छी खबर प्राप्त करेंगे.

धनु 

आज बड़ा दिन! आप अपने प्रियजनों को अपनी तरफ से मिल गया है. फिर से जुड़ने के लिए पुराने दोस्तों और परिवार तक पहुंचें. काम की जानकारी से सावधान रहें, कुछ भी गुप्त साझा न करें. यदि आप क्षेत्र में नए हैं तो व्यवसाय शुरू करने से रोकें. अनुभवी लोगों की सलाह सुनें, खासकर यदि आप एक छात्र हैं. युवा लोग, इस बात पर ध्यान दें कि आप करियर के लिए क्या करना चाहते हैं.

मकर 

आज तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, इसका असर आपके काम और घर के जीवन पर पड़ सकता है. आपको काम पर संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें. नौकरी चाहने वालों, इंतजार करते रहो, कुछ अच्छा निकलेगा. व्यापारियों, शांत और एकत्रित रहें. युवा लोग, समय बर्बाद मत करो, अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करो. विद्यार्थियों, महत्वपूर्ण विषयों का रिवाइज करें. डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से सावधान रहें.

कुंभ 

आज लचीले रहें, समय पर काम करने के लिए अपने दिन की अच्छी तरह से योजना बनाएं. अपने सहकर्मियों के काम पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर मदद करें. कड़ी मेहनत करते रहें और दूसरों का सहयोग करें. डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छे मुनाफे की उम्मीद है. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले युवाओं को सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है. छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

मीन 

आज एक भाग्यशाली दिन है! अटकी हुई परियोजनाएं अंततः आगे बढ़ेंगी. आपको किसी प्रियजन को पैसे उधार देने की आवश्यकता हो सकती है. अपने कर्मचारियों के साथ शांत रहें, लेकिन आप काम पर एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. खिलौने बेचने वालों को अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा. दुकान के मालिक, अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करने पर विचार करें. युवा लोग, सावधान रहें कि आप प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे करते हैं. पीठ दर्द के लिए बाहर देखो, एक डॉक्टर को देखें और उनकी सलाह का पालन करें.

और पढ़ें ...

Breaking : कांग्रेस को लगा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का दौर जारी है। लगभग हर दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) ने अब बीजेपी (BJP) में जाने का खुलासा कर दिया है। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता आज (गुरुवार) को बीजेपी का दामन थामेंगे। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) भी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

बता दें कि विगत 22 मार्च को रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजी चिट्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

रोहन गुप्ता ने कहा, ”मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह (इस्तीफा) निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। रोहन गुप्ता ने दावा किया कि इसकी जानकारी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को है। रोहन गुप्ता कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते थे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 अप्रैल 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- चैत्र

तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया  - अप्रैल 10 05:32 PM- अप्रैल 11 03:03 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी  - अप्रैल 11 03:03 PM- अप्रैल 12 01:12 PM

नक्षत्र
कृत्तिका- अप्रैल 11 03:05 AM- अप्रैल 12 01:38 AM
रोहिणी- अप्रैल 12 01:38 AM- अप्रैल 13 12:51 AM

योग
प्रीति- अप्रैल 10 10:37 AM- अप्रैल 11 07:19 AM
आयुष्मान- अप्रैल 11 07:19 AM- अप्रैल 12 04:29 AM
सौभाग्य- अप्रैल 12 04:29 AM- अप्रैल 13 02:13 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:42 PM
चन्द्रोदय- अप्रैल 11 7:50 AM
चन्द्रास्त- अप्रैल 11 9:45 PM

अशुभ काल
राहू- 2:01 PM- 3:35 PM
यम गण्ड- 6:13 AM- 7:46 AM
कुलिक- 9:20 AM- 10:54 AM
दुर्मुहूर्त- 10:22 AM- 11:12 AM, 03:22 PM- 04:12 PM
वर्ज्यम्- 02:21 PM- 03:51 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM- 12:52 PM
अमृत काल- 11:21 PM- 12:51 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM- 05:24 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- अप्रैल 11 03:05 AM- अप्रैल 11 06:13 AM

 

और पढ़ें ...

Aaj ka rashifal : चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ...जानें क्या कहते है आपके सितारें

Aaj ka rashifal :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : कार्यस्थल पर कुछ ईर्ष्यालु सहयोगी आपके मार्ग पर अड़चनें पैदा करना चाहेंगे। रिश्तों में आपको ताज़गी महसूस होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। रचनात्मकता और सकारात्मकता को मजबूत किया जाएगा। नेत्र विकार की आशंका है। अकारण चिंता के शिकार होंगे। बेवजह आप किसी की बातों में दखल देने से बचें।

वृष राशि : आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। ख़ासकर छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। अगर किसी को उधार दिया पैसा लंबे समय से अटका है तो आज आपको अपना पैसा मिल सकता है। आपको मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।आज का मंत्र- आज लाल हरे रंग का वस्त्र धारण करें।

मिथुन राशि : आज नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस-बाज़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में ख़ुद को शांत रखें। कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले सही रहेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। भाई-बहनों व मित्रों से आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। आप घर की ज़िम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करेंगे। इस पर माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ईश्वर का ध्यान करना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि : आज व्यावसायिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। पेशेवर मोर्चे पर सतर्क रहने की जरुरत है। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज न आपके लिए यह दिन शुभ रहेगा। जरुरतमंद की मदद करें, आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। कार्यस्थल में अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें। काम में मन लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। यदि कोई परेशानी है, तो अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा करें।

तुला राशि : आज आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि भी लेंगे। आपको आगे बढ़ने और तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। कार्य करने में फोकस करें।

वृश्चिक राशि : आज नए माध्यमों से धन लाभ हो सकता है। किसी भी तरह की राजनीति आपके साथ हो सकती है। जिससे आपके करियर में परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। शादी और शुभ कार्यों पर धन व्यय होने की संभावना है, शेयर बाजार में संभलकर निवेश करें। आपकी अधिक गंभीरता हृदय रोग दे सकती है। प्रेमी-प्रेमिका में अनबन की स्थिति आ सकती है। ॐ शब्द का उच्चारण 11 बार करें, जीवन में तरक्की होगी।

धनु राशि : आज किसी मंगल कार्य के होने के शुभ संकेत हैं। माता-पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और घर के सभी सदस्यों के से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको अच्छे काम में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो आपको भी अच्छा लगे, वही करें। भौतिक सुख-सम्पदा में बढ़ोत्तरी होगी। धन का बहुत अधिक निवेश करना आज ठीक नहीं।

मकर राशि : आज दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। कुछ बड़ा और बेहतर खरीदेंगे। भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु इस भाग दौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है, किसी भी सूरत में तकरार को अनदेखा करें। गृहकलह की आशंका बनी रहेगी। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है।

कुंभ राशि : आज के दिन आपको खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। यदि वह आपके किसी बात को लेकर रुठ गए हैं तो उन्हें प्यार से मनाएं। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। राजनैतिक और सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति है। वाणी संयमित रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। आज जीवन में तरक्की के कुछ मौके आपके सामने आएंगे।

मीन राशि : आज कोई बड़ा कदम उठाने से आपको बचना चाहिए। शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में जोखिम उठाना आपके लिए मंहगा पड़ सकता है। अपने प्यार पर शक न करें और न ही प्यार में कोई शर्त रखें। जो जातक प्रेम की तलाश में हैं उन्हें उनका प्यार मिलेगा। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। चोट लगने का डर है। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलायें, आपका मन शांत रहेगा। भावनाओं को नियंत्रित रखना ही फायदेमंद होगा।

और पढ़ें ...

दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने छोड़ी पार्टी, AAP पर उठाए सवाल

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने छोड़ी पार्टी, भ्रष्टाचार को लेकर AAP पर उठाए सवाल पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके बाद उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी. उन्होंने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए हैं. बता दें कि बीते साल नवंबर में जब ईडी ने सीएम केजरीवाल को जब शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था तो इससे ठीक पहले ईडी ने मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर छापा मारा था. दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2024 दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थम नहीं रही हैं. एक तरफ जहां शीर्ष नेतृत्व सलाखों के पीछे है तो वहीं अब उनके साथी भी हाथ छुड़ाने लगे हैं. सामने आया है कि, पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए हैं. राजकुमार आनंद ने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है. नवंबर 2023 में ईडी ने मारा था छापा बता दें कि बीते साल नवंबर में जब ईडी ने सीएम केजरीवाल को जब शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था तो इससे ठीक पहले ईडी ने मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर छापा मारा था. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी के पहुंची थी. ईडी की टीम मंत्री के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास समेत 9 जगहों पर छानबीन की थी. सामने आया था कि, ईडी की टीम ने राजकुमार आनंद के बिजनेस से जुड़े मामले में छापेमारी की थी. राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में शामिल होने का भी शक था. इस छापेमारी को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा था.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 10 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 अप्रैल 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - चैत्र

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वितीया- अप्रैल 09 08:31 PM- अप्रैल 10 05:32 PM
शुक्ल पक्ष तृतीया- अप्रैल 10 05:32 PM- अप्रैल 11 03:03 PM

नक्षत्र
भरणी - अप्रैल 10 05:06 AM- अप्रैल 11 03:05 AM
कृत्तिका - अप्रैल 11 03:05 AM- अप्रैल 12 01:38 AM

योग
विष्कुम्भ - अप्रैल 09 02:18 PM- अप्रैल 10 10:37 AM
प्रीति - अप्रैल 10 10:37 AM- अप्रैल 11 07:19 AM

अशुभ काल
राहू - 12:28 PM- 2:01 PM
यम गण्ड - 7:47 AM- 9:21 AM
कुलिक - 10:54 AM- 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:03 PM- 12:53 PM
वर्ज्यम् - 01:54 PM- 03:22 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 10:41 PM- 12:09 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:37 AM- 05:25 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - अप्रैल 11 03:05 AM - अप्रैल 11 06:13 AM (कृतिका और बुधवार)

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 April 2024: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन...इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा...खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

Aaj Ka Rashifal 10 April 2024: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक प्रीति योग रहेगा| साथ ही आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। इसके अलावा आज भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि  

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आज नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

2. वृष राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यवसाय के वर्तमान गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत अमल करें। परिवार  के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

3. मिथुन राशि  

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। आज कार्य क्षेत्र में अपना और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

4. कर्क राशि  

आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। अगर आप लेखक है तो आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत करेंगे। आज अपनी उर्जा को एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भी उचित दिन है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामला हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

5. सिंह राशि   

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज सभी काम सुचारू रूप से चलते जाएंगे। परंतु सहयोगियों को उनके काम में ज्यादा टोकाटाकी करना और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। आज ऑफिस के कार्यभार से कुछ राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

 

6. कन्या राशि  

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आज व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति बहुत ही कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

7. तुला राशि  

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर में त्यौहार संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। घर में भी साज सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है। कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

8. वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आय की स्थिति मध्यम रहने की वजह से बजट का ध्यान जरूर रखेंगे। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। आज किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको तलीभुनी चीजें खाने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

9. धनु राशि  

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है। साथ ही परिजनों का सहयोग आपके निर्णय लेने में मदद कर सकता है। सराहनीय कार्य की वजह से आपको विशेष सम्मान भी मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाये, करोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

10. मकर राशि  

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम सामने आने वाले हैं। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5

11. कुंभ राशि  

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी शांति पूर्ण समय बीतेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 6

12. मीन राशि  

आज अकारण शुरू हुई समस्यायें माता की कृपा से पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। आज सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ भी बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यायाम करने से, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल चढाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा...जानिए वजह

दिल्ली : - मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अब ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला से पहले चल रहे राजनीतिक परिदृश्य में बढ़ती उथल-पुथल को देखते हुए भी आया है. क्योंकि तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

2022 में संभाला था मुख्य चुनाव आयुक्त का पद

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. इन्होंने 15 मई, 2022 को 25वें सीईसी के रूप में कार्यभार संभाला था. इससे पहले इन्हें 1 सितंबर, 2020 को चुनाव निकाय में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था.

सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे.

जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अब राजीव कुमार की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इसमें कुमार के आवास पर तैनात 10 सशस्त्र स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले छह निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और तीन शिफ्टों में काम करने वाले 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो शामिल रहेंगे. इसके अतिरिक्त हर समय कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में दो वॉचर और तीन ट्रेंड ड्राइवर स्टैंडबाय पर रहेंगे..

और पढ़ें ...

महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा फाइनल...कांग्रेस इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर मुहर लगा दी है. एमवीए ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है. काफी विचार-विमर्श के बाद आखिरकार सीटों का बंटवारा तय हो गया है. महाराष्ट्र में जहां शिवसेना उद्धव गुट 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

 महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन, जिसे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नाम से जाना जाता है, ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के लिए अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया, क्योंकि राज्य गुड़ी पड़वा मना रहा है.

 सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा शरद पवार, उद्धव ठाकरे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण सहित कांग्रेस नेतृत्व की उपस्थिति में की गई.

और पढ़ें ...

नवरात्रि पर्व पर 9 दिन पहनें ये नौ रंग के कपड़े...जीवन में आएगी खुशियां, बरसेगी माता रानी की कृपा

Navratri 2024 : शक्ति की आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र आज 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा शास्त्रों के अनुसार होती है। रंगों का भी नवरात्रि की पूजा में अपना अलग महत्व होता है। नौ दिन देवियों के रूप के अनुसार रंगों के वस्त्र धारण कर पूजन करना और भी ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है। नौ दिन देवियों के रूप के अनुसार अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानें वे 9 रंग कौन से है।

 नारंगी और श्वेत रंग- नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री का वर्ण सफेद है। माता को नारंगी और श्वेत रंग सबसे प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन भक्तों को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

सफेद- माता ब्रह्मचारिणी के स्वभाव के अनुरूप सफेद रंग सबसे उत्तम माना जाता है। नवरात्र के दूसरे दिन भी सभी को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

 लाल- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। मां सदैव लाल जोड़े में भक्तों को दर्शन देती हैं। इसलिए भक्तों को लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता का पूजन करना चाहिए। लाल रंग वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इससे समृद्धि बढ़ती है।

नीले या बैंगनी- चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी। श्रद्धालुओं को माता की कृपा के लिए गहरे नीले रंग या फिर बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से मां की कृपा बरसता है। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ती है।

 पीला- पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा होती है। मां के इस रूप की पूजा पीले या फिर सफेद वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। माता की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही भक्तों की समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं।

गुलाबी- छठें दिन मां कात्यायनी के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुंवारी कन्याएं गुलाबी वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्हें शीघ्र ही मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। कात्यायनी देवी साधकों को शत्रुओं का संहार करने में सक्षम बनाती हैं।

स्लेटी या कत्थई- सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन होता है। इस दिन स्लेटी या फिर कत्थई रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

सफेद और बैंगनी- आठवें दिन महागौरी माता के दर्शन करने चाहिए। महागौरी गाय की सवारी करती हैं और इनका वर्ण श्वेत है। इसलिए भक्तों को सफेद और बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। महागौरी की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है।

 

 हरा- नौवें दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन करना चाहिए। इस दिन भक्तों को हरे रंग के वस्त्र धारण करके माता की आराधना करनी चाहिए। हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

और पढ़ें ...

जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल...दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर मंगलवार दोपहर 3.15 बजे दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद केजरीवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया। सीएम केजरीवाल ने अपनी याचिका के जरिए अपनी गिरफ्तारी और ईडी के रिमांड का विरोध किया है। वहीं शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

 दें कि ईडी और अरविंद केजरीवाल दोनों तरफ की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा अपना फैसला सुनाया। जज ने अपने फैसला सुनाते हुए कहा कि केजरीवाल घोटाले में शामिल हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल ने जमानत के लिए अपनी याचिका दायर नहीं किया था। कोर्ट ने कहा कि याचिका में सीएम ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

की गिरफ्तारी का आज 20वां दिन

शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरगना बताया है। केजरीवाल पहले ईडी की हिरासत में रहे। बाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा :ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे समेत 4 की मौत

बिहार :- के सिवान -गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां सिवान के मैरवा लक्ष्मीपुर ढाल के समीप गेंहूं काटकर घर लौट रहे 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मी रेलवे लाइन के पास की है। गेहूं की कटनी करके महिला अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। तभी दो बच्चे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को बचाने के चक्कर में दोनों महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गई और चारों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं।

 
और पढ़ें ...

राहुल गांधी का अनोखा अंदाज...आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख मिलने पहुंचे और ख़ुद भी बीनने लगे

उमरिया : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहडोल से लौटने के क्रम में महुआ बीनने वाली आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। हालांकि यह राहुल गांधी के तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था बल्कि आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख वे ख़ुद रुक गए और उनसे मिलने पहुंच गए।

राहुल गांधी शहडोल से लौटते समय जब उमरिया से गुजर रहे थे तब उन्हें कुछ महिलाएं महुआ बीनते हुए दिखाई दीं। महिलाओं को महुआ बीनता देख राहुल गांधी ने अपना काफिला रोक दिया और महिलाओं से चर्चा करने पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस नेता ने ख़ुद महिलाओं के साथ महुआ भी बीना। महिलाओं से चर्चा करने के बाद राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ तस्वीर भी खिंचाई और फिर वहां से लौट गए।

राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे। कांग्रेस नेता ने सिवनी और शहडोल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसके बाद पहले से तय कार्यक्रम के तहत उन्हें सोमवार शाम को ही दिल्ली वापस लौटना था लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें शहडोल में ही रात बितानी पड़ी। शहडोल के सूर्या होटल में राहुल गांधी के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद राहुल मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें ...

Big Accident : खाई में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी...8 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के बेतालघाट में यात्रियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। घटना में सात नेपालियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक वाहन से यात्रा कर रहे थे। बेतालघाट पुलिस स्टेशन के एसएचओ अनीश अहमद ने बताया, ‘सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इसमें दो घंटे लग गए क्योंकि वहां अंधेरा था और खाई गहरी थी। हादसे में सात नेपालियों और ड्राइवर की मौत हो गई।’

स्टेशन हाउस ऑफिसर अहमद ने बताया कि घटनास्थल नैनीताल जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर है। नैनीताल जिले के बेतालघाट थाने के ऊंचाकोट गांव में नेपाली मजदूर जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे हैं। काम खत्म होने पर नौ नेपाली मजदूर अपने घर जा रहे थे। उन्होंने इसके लिए सोमवार देर शाम रामनगर होते हुए चंपावत जिले के टनकपुर के लिए वाहन बुक किया। रात करीब 10.30 बजे जब वाहन कुछ मीटर आगे बढ़ा तो बसकोट गांव निवासी चालक राजेंद्र कुमार (38) का वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन 200 मीटर खाई में जा गिरा।

एसएचओ ने बताया कि घटना का पता चलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘मैं एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।’ अहमद ने कहा, ‘सात नेपालियों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए नेपालियों की पहचान विश राम (50), धीरज (45), अनंत राम चौधरी (40), विनोद चौधरी (38), उदय राम चौधरी (55), तिलक राम चौधरी (45) और गोपाल (60) के रूप में हुई है। दो नेपाली शांति चौधरी और छोटू चौधरी को हादसे में चोटें आई हैं। सभी नेपाली मजदूर एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एसडीआरएफ टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया।

और पढ़ें ...

नवरात्रि कलश पूजन कैसे करें ? (Navratri Kalash Pujan Kaise Karen?)

नवरात्रि कलश पूजन कैसे करें ? (Navratri Kalash Pujan Kaise Karen?)

  • नारियल पर कलावा लपेटें.
  • नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर रखें.
  • घटस्थापना के बाद दीपक जलाएं.
  • कलश का पूजन करें. कलश को धूपबत्ती दिखाएं. कलश को माला, फल, मिठाई अर्पित करें.
  • कैसे करें कलश स्थापना? (Kalash Sthapana Kaise Karen?)

    • कलश स्थापना के लिए 7 तरह के अनाज लें जैसे मिट्टी का एक बर्तन, पवित्र स्थान से लायी गयी मिट्टी,कलश,गंगाजल,आम या अशोक के पत्ते,सुपारी,जटा वाला नारियल,अक्षत,लाल वस्त्र और फूल एकत्रित कर लें. 
    • घटस्थापना के लिए सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें. अब इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं अब एक परत जौ की बिछाएं. 
    • अब एक कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग में कलावा बांधकर उसे उस मिट्टी के पात्र पर रखें. 
    • इस कलश के ऊपर अशोक या फिर आम के पत्ते रखें. 
    • चैत्र नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana Muhurat)

      घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त हुआ शुरू

      अभिजित मुहूर्त  सुबह 11.57 मिनट से दोपहर 12.48 मिनट तक रहेगा.

      चैत्र नवरात्रि 2024 अभिजीत मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Abhijit Muhurat)

      जल्द शुरू होने वाला है घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त. इस दौरान आप माता की ज्योत जला सकते है. साथ ही घर में कलश स्थापना भी कर सकते हैं. अगले 20 मिनट में यानि 11.47 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त की शुरूआत होने वाली है.

और पढ़ें ...

आज का पंचांग, 09 April 2024: आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang, 09 April 2024: पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के प्रतिपदा तिथि है और आज से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना की जाती है. यह उपासना यदि शुभ मुहूर्त में की जाए तो अधिक फलदायी मानी जाती है. पंचांग के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में.

तिथि
प्रतिपदा – 08:30 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 06:02 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06:44 पी एम
चंद्रोदय का समय: 06:14 ए एम
चंद्रास्त का समय : 07:34 पी एम

नक्षत्र :
रेवती – 07:32 ए एम तक

आज का करण :
किंस्तुघ्न – 10:08 ए एम तक
बव – 08:30 पी एम तक

आज का योग
वैधृति – 02:18 पी एम तक

आज का वार : मंगलवार

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1945 शोभकृत्

विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:
2080 राक्षस

चन्द्रमास:
चैत्र – पूर्णिमान्त
चैत्र – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त 
आज अभिजित मुहूर्त 11:57 ए एम से 12:48 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:21 पी एम तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त 
दुर्मुहूर्त 08:34 ए एम से 09:25 ए एम, 11:14 पी एम से 12:00 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 03:33 पी एम से 05:08 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 12:23 पी एम से 01:58 पी एम तक रहेगा, वहीं यमगण्ड 09:12 ए एम से 10:48 ए एम तक रहेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 09 April 2024: हिन्दू नववर्ष का प्रथम दिन आज, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

Aaj Ka Rashifal :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। अपने लंबे समय से रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने करियर को संवारेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधान रहें। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको माताजी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप आज अपनी सोच समझ से काफी काम में आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। संतान से कोई गलती होने के कारण आप  उनसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में समस्या आएगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज करेंगे, तो वह बढ़ सकती हैं। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। यदि आप भविष्य को लेकर किसी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने कामों को खुद करने की कोशिश करेंगे। यदि आप उन्हें छोड़कर किसी दूसरे के भरोसे आगे बढ़ेंगे, तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी  रहने के कारण आपके काफी काम में पूरे हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच से  कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी आज आप कुछ समय निकालेंगे। जीवनसाथी से आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ भी थोड़ा अधिक रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह  दूर होती दिख रही है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आसपास रह रहे लोगों से आपको खुशखबरी मिलने से आप अच्छे मूड में रहेंगे। बिजनेस में किसी बड़ी स्कीम में धन लगा सकते हैं। यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसमे समस्या हो सकती है। विदेश से व्यवसाय कर रहे लोगों को  सावधान रहने की आवश्यकता है। आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें, तभी आप सारे कामों का आसानी से कर पाएंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को किसी अच्छी नौकरी के प्रति होने से आपका सिर गर्व से ऊंचा रहेगा। साझेदारी में आप किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे, जिस कारण आप धन का संचय कम कर पाएंगे। परिवार में कोई बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माताजी के आशीर्वाद से आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  किसी अच्छे काम को करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने करीबियों से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की यदि कोई डील पेंडिंग चल रही थी, तो वह फाइनल होगी। आप अपने काम को यदि किसी दूसरे के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ सकते हैं। आप किसी को धनुर्धर देने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, जो आपके बीच किसी लड़ाई झगड़े की वजह बनेगा।

धनु राशि : आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप उनके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। जीवन साथी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, जिसे आप बढ़ाएं ना। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी काम को लेकर कोई नई योजना बनानी पड़ सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप दूसरों के भरोसे  कोई महत्वपूर्ण काम ना करें नहीं तो वह रुक सकता है। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे इंजॉय करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अपने आसपास में हो रहे लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आप कुछ समय के लिए टेंशन फ्री रह सकेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सगे संबंधियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मीन राशि आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चो का आपको लेखा-जोखा रखना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से  आपको किसी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। 

और पढ़ें ...

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज….

दिल्ली : - आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक संदीप कुमार ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि मामले में दो याचिका पहले ही  कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पीठ खारिज की जा चुकी है। ऐसे में अब इस याचिका का क्या औचित्य है और कोर्ट इसमें क्या कर सकता है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही अदालत ने याचिका को 10 अप्रैल को मुख्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने को कहा। संदीप कुमार ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदाता होने के नाते वह व्यक्तिगत रूप से इस बात से व्यथित हैं कि उनके केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक ऐसा व्यक्ति है जो पद संभालने में असमर्थ है।

 
और पढ़ें ...

वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमित चिमनानी को मोदी मैजिक के लिए पत्र लिखकर दी बधाई

वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमित चिमनानी को मोदी मैजिक के लिए पत्र लिखकर दी बधाई कहा आपके अति सावधानी पूर्वक प्रयास और विश्लेषण ने,सरकारी पहल को आम लोगो के लिए सुलभ और समझने योग्य बना दिया है यूपीए और मोदी सरकार के कार्यों के  तुलनात्मक आंकड़ों को दिखाती किताब मोदी मैजिक के लिए भारत सरकार में  वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन  पीयूष गोयल ने किताब के लेखक भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है  
प्रिय श्री चिमनानी जी,

मैं आपकी पुस्तक 'मोदी मैजिक: द स्टोरी ऑफ अनपैरेल्ड इंडिया थ्रू नंबर्स' के विमोचन पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं।

हमारे माननीय प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में भारत की प्रगति की कहानी बताने के लिए तथ्यात्मक डेटा संकलित करने में आपका समर्पण और अति सावधानीपूर्वक प्रयास वास्तव में सराहनीय है। संख्यात्मक विश्लेषण के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में सरकार की नीतियों और कार्यों के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करके, आपने प्रमुख क्षेत्रों में अंतर्दृष्टि प्रदान की है, जिससे सरकारी पहल आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और समझने योग्य बन गई है।

आपकी पुस्तक देश भर के पाठकों के लिए  ज्ञान की किरण बनकर काम करेगी, जिससे भारत में की गई उल्लेखनीय पहलों और चल रहे बदलावों के प्रति गहरी सराहना को बढ़ावा मिलेगा। मैं आपकी पुस्तक के विमोचन पर आपको बधाई देता हूं मैं आपके योगदान के लिए निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

और पढ़ें ...

9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रों का जाप...मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

Chaitra Navratri: 9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रो का जाप मिलेगी हर समस्या से मुक्ति।इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। वहीं इसका समापन 17 अप्रैल को राम नवमी वाले दिन होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही पावन माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं, तो आइये आज हम आपको बताते है माता को किन मंत्रो के जाप से प्रसन्न किया जाता है तो बने रहिये अंत तक-

सुयोग्य जीवनसाथी पाने के लिए
पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

गुणवान और शक्तिशाली बनने के लिए
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

 खुशियों के लिए

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

संतान सुख के लिए

सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

समस्याओं के निवाराण के लिए

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रो का जाप मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

 ऐश्वर्य से भरपूर जीवन के लिए

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

 मोक्ष प्राप्ति के लिए

सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।

सिद्धि की प्राप्ति के लिए

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

नवरात्रि के पावन दिनों में सुबह-शाम माता की पूजा और आरती करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही इस दौरना देवी दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्र जो ऊपर दिए गए है इनका करे जाप जो आपके जीवन में आने वाली कठिनाइयों का करेंगे निवारण !

और पढ़ें ...

Surya Grahan 2024 :साल का पहला सूर्य ग्रहण आज...जानिए कब से होगा शुरू और भारत पर क्या होगा असर

दिल्ली :- आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। 

आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 25 मिनट तक चलेगा। भारतीय समय के अनुसार आज यानी 08 अप्रैल को सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात करीब 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। भारत में इस ग्रहण हो नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह  सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। आज सोमवती अमावस्या तिथि के संयोग में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 8 April 2024 : आज सोमवती अमावस्या, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang :- राष्ट्रीय मिति चैत्र 19, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, अमावस्या, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 26, रमजान 28, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग सायं 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। चतुष्पद करण अपराह्न 01 बजकर 37 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार चैत्र (सोमवती) अमावस्या, तीर्थस्थान माहात्म्य, विक्रम संवत 2080 पूर्व, मेला हरिद्वार-प्रयागराजादि।

आज का शुभ मुहूर्त 8 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 अप्रैल 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : आज अपने पितरों के नाम से जरुरमंद लोगों को दान करें।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal, 8 April 2024: इन 3 राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता...इनको मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Aaj Ka Rashifal :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऑफिस में थकावट भरा रहने वाला है। आज आप दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। बॉस का गुस्सा आपको झेलना पड़ सकता है। आपसे सबको बहुत उम्मीद है। आज धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के लिए शेयर मार्केट में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आकस्मिक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम होते मन निराश हो सकता है।

वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से बीतने वाला है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन की प्राप्ति होने का योग बनेगा। जो लोग विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं, उन्हें आज विशेष धन लाभ होने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कान की कोई पीड़ा आपको परेशान कर सकती है। 

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शांति पूर्वक व्यतीत होगा। आपकी वाणी की मधुरता की प्रशंसा होगी। आपकी काम निकलवाने की चतुराई, आपको हर काम में सबसे आगे रखेगी। अगर आप कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, तो आज आपको विशेष लाभ होने वाला है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे थे, आज उनकी तलाश समाप्त होगी।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज आपके मन के अनुसार कार्य होते दिखाई देंगे। आफ़िस में आपकी पूछ होगी। अगर आप हीरे का व्यापार करते हैं, तो आज का दिन उन्नति देने वाला है। महत्वपूर्ण निर्णय कल पर ना डालें। शाम होते मन उदास हो सकता है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। प्रशंसा सुनने को मिलेगी। परंतु कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो, आपके सामने सामने कुछ और और पीछे कुछ और हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको रक्त का कोई विकार है, तो अपना ध्यान रखें। चमड़ी से जुड़ा कोई रोग उभर सकता है। भाग्य बुलंदियों पर है शत्रु समाप्त होंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपका जीवन साथी आपके साथ बहुत रोमांटिक होने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जो युवा लव मेट की तलाश में थे, उनकी शादी के रास्ते खुलेंगे। शाम होते जीवनसाथी का ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो सकता है।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज मन के भावों को काबू में रखें। शत्रु के ऊपर आप प्रबल रूप से हावी रहने वाले हैं। आज आपकी संतान की तरफ से निराशाजनक समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको आनंद की अनुभूति करवाएगा। जो युवा विवाह की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लेनदेन का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से मध्यम रहने वाला है। जो जमीन लंबे समय से बेचना चाह रहे थे, उसके बिकने से आज आपको शांति की अनुभूति होगी। यदि नया वाहन लेने की इच्छा है, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आकस्मिक धन का लाभ हो सकता है। जो लोग संतान की चिंता में थे, आज उनकी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी। विद्यार्थी मन को नियंत्रण में रखें। गलत संगत से बचें।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होने वाला है। आपकी वाणी और आपका ज्ञान आपको प्रतिष्ठा देंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभ देंगे। जीवन मैं कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके कारण आपका मन निराश हो सकता है, परंतु कुछ समय बाद उसके अच्छे परिणाम आपको मिलने लगेंगे। धैर्य बनाए रखें। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जिससे खर्च बढ़ सकता है।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। आपके मन के भावों की लोग कदर करेंगे। आपना क्रोध नियंत्रण में रखें। कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बनेगी। आज कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नया सीखने का अवसर मिलेग। कोई चुगलखोर आपकी पीठ पीछे आपकी बदनामी कर सकता है, ऐसे लोगों से सावधान रहें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। आज आपके परिवार में कोई नया मांगलिक कार्य हो सकता है। घर में खुशी आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शाम होते पैरों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जीवन साथी खर्च करवा सकता है। जिसके कारण जेब का बैलेंस बिगड़ सकता है।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक चिन्ता देने वाला है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। मन में चंचलता के भावों के साथ नई उमंगे जन्म लेंगी। खर्च की अधिकता हो सकती है। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत होने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें। शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। आकस्मिक शारीरिक कष्ट का योग बना हुआ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

और पढ़ें ...

वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमित चिमनानी को मोदी मैजिक के लिए पत्र लिखकर दी बधाई

वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमित चिमनानी को मोदी मैजिक के लिए पत्र लिखकर दी बधाई कहा आपके अति सावधानी पूर्वक प्रयास और विश्लेषण ने,सरकारी पहल को आम लोगो के लिए सुलभ और समझने योग्य बना दिया है यूपीए और मोदी सरकार के कार्यों के  तुलनात्मक आंकड़ों को दिखाती किताब मोदी मैजिक के लिए भारत सरकार में  वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन  पीयूष गोयल ने किताब के लेखक भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है  
प्रिय श्री चिमनानी जी,

मैं आपकी पुस्तक 'मोदी मैजिक: द स्टोरी ऑफ अनपैरेल्ड इंडिया थ्रू नंबर्स' के विमोचन पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं।

हमारे माननीय प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में भारत की प्रगति की कहानी बताने के लिए तथ्यात्मक डेटा संकलित करने में आपका समर्पण और अति सावधानीपूर्वक प्रयास वास्तव में सराहनीय है। संख्यात्मक विश्लेषण के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में सरकार की नीतियों और कार्यों के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करके, आपने प्रमुख क्षेत्रों में अंतर्दृष्टि प्रदान की है, जिससे सरकारी पहल आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और समझने योग्य बन गई है।

आपकी पुस्तक देश भर के पाठकों के लिए  ज्ञान की किरण बनकर काम करेगी, जिससे भारत में की गई उल्लेखनीय पहलों और चल रहे बदलावों के प्रति गहरी सराहना को बढ़ावा मिलेगा। मैं आपकी पुस्तक के विमोचन पर आपको बधाई देता हूं मैं आपके योगदान के लिए निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट...जानिए किसे कहां से मिला टिकट

 Lok Sabha Election-2024 : कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. इनमें बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर पार्टी के पुराने नेता प्रदीप विश्वास को टिकट दिया गया है. यहां से बीजेपी के कैंडिडेट केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर हैं.

240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस

रविवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट जारी की है. अब तक पूरे देश में 240 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी की ओर से किया जा चुका है.

और पढ़ें ...

इंसानियत हुई शर्मसार, कलयुगी बेटों ने ईट और पत्थर से मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, दोनों फरार

खरगोन।  जिले के कसरावद थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो भाईयों ने अपने ही पिता को महज खाना बनाने की बात पर हुई बहस में ईंट- पत्थरों से वारकर मौत के घाट उतार दिया। यह हृदयविदारक घटना नयानगर में शुक्रवार देररात घटित हुई। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है, फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नयानगर में राजू पिता रामसिंग की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। सरपंच प्रतिनिधि अशोक मेड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास उनके काका का लड़का राजू पिता रामसिंग निवासरत है। राजू के दो बेटे लखन और किशन का खाना बनाने की बात पर झगड़ा हुआ था, बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों भाईयों ने तैश में ईंट और पत्थर से राजू पर वार कर दिया, सिर में गंभीर चोंट आने से राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद रात में ही शव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया, शनिवार सुबह पीएम कराया गया। फिलहाल मृतक के दोनों बेटो की गिरफ्तारी नही हुई है।

और पढ़ें ...

गंदे पानी से बुझती है इस गांव के लोगों की प्यास, झिरी के सहारे ग्रामीण..आखिर जिम्मेदार बेखब़र क्यो?

पेटलावद |  शासन -प्रशासन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो मे लाखो- करोड़ो रूपये खर्च कर ग्रामीणो को मूलभूत सुविधाएं देने का दावा कर रहा है। किन्तु पश्चिमी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले मे हालात बेहद खराब हैं। जमीनी स्तर की बात कि जाए तो शासन की योजनाएं और दावे फेल होते नजर आ रहे हैै। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बेखबर नजर आ रहे है। नेता सिर्फ वोट के लिए राजनिति कर रहे है। लेकीन जनता आज भी मूलभूत सुविधाओ के लिए जद्दोजहद कर रही है।

झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील से सामने आया है। जहां ग्रामीण पेयजल के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भील कोटड़ा मे इन दिनो हालात यह है की लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। गांव के लोग झिरी के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे है। भील कोटड़ा पंचायत के ग्राम नरसिंहपुरा के दो फलिया ऐसे हैे जिनमे करीब 700 लोग निवास करते है। किन्तु इन ग्रामीणो की प्यास बुझाई जा सके ऐसा गांव मे कोई जल स्त्रोत नही है।

जिस वजह से लगभग ढेड किमी दूर माही नदी मे उबड खाबड मार्ग का खतरो भरा सफर तय कर ग्रामीण झिरी तक पंहुचते है। और फिर जाकर कही उन्हे पानी नसीब होता है। लेकीन विडबना है कि ग्रामीणो को फिर भी स्वच्छ पानी नही मिल पाता है। झिरी से निकलने वाले गंदे पानी को ही ग्रामीण पी रहे है। जिससे ग्रामीण बिमारीयो का शिकार भी हो रहे है। सुबह से ही महिलाएं एकत्रित होकर झिरी के समीप पंहुच जाती है।

ओर घंटो इंतजार के बाद उन्हे पानी मिल पाता है। शासन प्रशासन की और यहां पानी को लेकर कोई व्यवस्थाएं नही है। पीईएचई विभाग द्वारा जो पूर्व मे हेडपंप लगाए गये थे उनमे से अधिकतर खराब पडे। और एक हेडपंप चल रहा है जो भी मुश्किल से एक बाल्टी पानी भी नही दे पा रहा है।

ग्रामीणो के अनुसार ग्राम पंचायत या प्रशासन की और से भी पेयजल को लेकर कोई व्यवस्थाएं नही की गई है। कई सालो से ग्रामीण इसी तरह पानी के लिए सघर्ष कर रहे है। लेकीन इनकी सुनने वाला कोई नही है। चुनाव आते है तो गांव मे नेताओ का आना जाना होता है लेकीन चुनाव होते ही ग्रामीणो की कोई पुछ परख करने वाला नही है। ऐसे मे ग्रामीण बेहद परेशान हो चुके है। शासन प्रशासन के सारे दावे यहां खोखले साबित हो रहे है।

इंसान तो ठीक मवेशियो को भी पानी नसीब नही हो पाता है। एक गांव के ही व्यक्ति के द्वारा मेवेशियो के लिए पानी की व्यवस्था की जाती है। अन्यथा मवेशी प्यासे ही रह जाए। अब देखना होगा की शासन प्रशासन के जिम्मेदार कब तक इन ग्रामीणो के पास पंहुचते है या फिर इसी तरह ग्रामीण अपना जीवन यापन करेगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 07 April 2024: मासिक शिवरात्रि व्रत आज , नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 07 April 2024: आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 07 अप्रैल 2024, गुरुवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ भद्रा और पंचक का निर्माण हो रहा है. साथ ही आज के दिन मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जा रहा है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

तिथि
त्रयोदशी – 06:53 ए एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06 :04 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06:43 पी एम
चंद्रोदय का समय: 05:39 ए एम
चंद्रास्त का समय : 05:17 पी एम

नक्षत्र :
पूर्व भाद्रपद – 12:58 पी एम तक

आज का करण :
वणिज – 06:53 ए एम तक
विष्टि – 17:07 पी एम तक

आज का योग
ब्रह्म – 10:17 पी एम तक

आज का वार : रविवार

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

हिन्दु लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1945 शोभकृत्

विक्रम सम्वत:
2081 नल

गुजराती सम्वत:
2080 राक्षस

चन्द्रमास:
चैत्र – पूर्णिमान्त
फाल्गुन – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त 

आज अभिजित मुहूर्त 11:58 ए एम से 12:49 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 05:20 पी एम तक रहेगा. अमृत काल 10:29 ए एम से 11:59 ए एम तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त 

दुर्मुहूर्त 05:01 पी एम से 05:52 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 05:08 पी एम से 06:43 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 03:33 पी एम से 05:08 पी एम तक रहेगा, वहीं भद्राकाल 06:53 ए एम से 05:07 पी एम तक रहेगा, वहीं पंचक पूरे दिन रहेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज मासिक शिवरात्रि पर इन राशि वालों पर बरसेगी देवों के देव महादेव की कृपा, जानिए किस जातक की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024- आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और कुछ बातों में बदलाव होने में समय लगेगा। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि-  

आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता- पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी नकारात्मकता के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। परिवार के कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच- विचार करेंगे। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि-

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है , परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मकगतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े- बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर- ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आज अपने साथी से कोई उपहार मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों कीप्रशंसा दूर- दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा*

*लोकसभा निर्वाचन 2024* *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा* *निर्वाचन संबंधी दायित्वों को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले* रायपुर 6 अप्रैल 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जगदलपुर में मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए कहा कि मतदान दल निर्वाचन में मतदान संबंधी दायित्वों को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करे। इस दौरान उन्होंने मतदान सम्बन्धी प्रत्येक पहलुओं की जानकारी लेने के साथ ही मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यूट्यूब में अपलोड निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो का अवलोकन कर प्रत्येक बिंदुओं की जानकारी लेने की समझाइश दी। उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाने वाले संगवारी मतदान दलों के महिला अधिकारियों से रूबरू होकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नारीशक्ति स्वयं शक्तिस्वरूपा है, जिसे प्रकृति ने अपार शक्ति दी है और जो हर कार्य को शांत और सौम्यता से सिद्ध कर दिखाती है। उन्होंने संगवारी मतदान दलों को बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवर पाइंट प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए इसे सराहा। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र का भी अवलोकन कर मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु स्थापित हेल्प डेस्क को सराहनीय प्रयास निरूपित किया। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

Surya Grahan 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन...जानें डेट से लेकर कहां-कहां आएगा नजर

दिल्ली :- 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में डर का माहौल देखा जा रहा है। पिछले 50 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में इतना डर है। असल में इस सूर्य ग्रहण से डरने की एक वजह यह भी है कि पिछले 50 सालों में इस ग्रहण की अवधि बहुत ही लम्बी है। 8 अप्रैल को रखने वाले इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 25 मिनट की है। 

8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाड़ा, इंग्लैंड, मैक्सिको, आयरलैंड में नजर आएगा। अमेरिका के समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर सवा 2 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, खग्रास का प्रारम्भ समय रात 10 बजकर 10 मिनट होगा, जबकि खग्रास समाप्ति का समय 2 बजकर 22 मिनट है।

सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा
ज्योतिषों के अनुसार अमेरिका में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा और लोग बाकी दिनों की तरह ही अपनी दिनचर्या के अनुसार काम कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

आज दिनांक 6 अप्रैल को घर-घर विराजेंगे भगवान झूलेलाल मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 8 से 10 बजे तक दोपहर 2.30 से 4:30 तक रात 9:00 से 11:15 तक

सिन्धु एकता संघ सिंधी समाज रायपुर द्वारा मनाए जा रहे झूलेलाल उत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 6 अप्रैल को घर-घर में भगवान झूलेलाल की मूर्ति की स्थापना होगी
एक प्रेस विज्ञप्ति में संघ के संस्थापक सुभाष बजाज अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि सिन्धु एकता संघ द्वारा  संत लालदास जी की प्रेरणा व सन्त युधिष्ठिरलाल जी तथा माता साहेब मीरादेवी के आशीर्वाद से  लगातार 12  वे वर्ष गणेश उत्सव की तरह झुलेलाल उत्सव मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत 6 अप्रैल  को घर घर में भगवान झूलेलाल की स्थापना होगी आज शहर के विभिन्न पंजीयन स्थलों से लगभग तीन हजार  मुर्तियां रायपुर शहर में बांटी गई तथा साई लालदास से जुड़े विभिन्न संगठनों ने साई लालदास व सिंधु एकता संघ की प्रेरणा से पुरे छत्तीसगढ में लगभग बारह हजार मुर्तियां वितरित की गई है इसके अलावा एमपी महाराष्ट्र ओडिसा आदि राज्यों में भी विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मूर्तियों का वितरण किया जा रहा है जिसका शुभ मुहूर्त पंडित राम शर्मा  के मुताबिक सुबह 8 से 10 दोपहर 2:30 से 4:30 तक वह रात को 9:00 से 11:15 तक रहेगा
मूर्ति के साथ-साथ सिंधु एकता संघ द्वारा आरती की बुक भी प्रदान की जा रही है जिसमें भगवान झूलेलाल की मूर्ति स्थापना अक्खे का मंत्र भगवान झूलेलाल की आरती और पल्लव किस तरह करना है यह बताया गया है सभी समाज जन 5 दिनों तक विधि विधान से भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना करेंगे और  चेट्रीचन्ड्र के दूसरे दिन 11 अप्रैल को विधिवत रूप से विसर्जन किया जाएगा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है सिंधी समाज के युवाओं को बच्चों को अपने धर्म व संस्कृति के साथ जोड़ना जो युवा सिंधी संस्कृति व धर्म से विमुख हो गए थे सिंधु एकता संघ के प्रयासों से अब वह मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं आयोजन को सफल बनाने में अमित मूलचंदानी कुमार बोधवानी योगेश नानवानी भारत चंदवानी चंदू माखीजा ज्ञानू उदासी रिक्की जुड़ानी संतोष डोडानी सहित अनेक कार्यकर्ता लगे हुए हैं

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024: आज शनि प्रदोष के दिन खुल जाएंगे इन राशि के जातकों का भाग्य, घर आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 April 2024: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 39 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पंचक और शनि प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर आज आप टेंशन में रहेंगे, लेकिन अपने दिमाग से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो जाएंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए, अन्यथा आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को आज किसी अच्छी कम्पनी से कॉल आ सकती है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-  

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नए सामान की खरीदारी करेंगे। आज आप जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आज अपने आत्मविश्वास और तेज दिमाग की बदौलत आपको सभी कामों सफलता जरूर मिलेगी साथ ही आर्थिक सुधार भी तय है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार  कासहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, उनको नया कमर्शियल प्रोजेक्ट करने कों मिलेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके सामने से कुछ नए अवसर निकल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह चेंज कर देंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप आस-पास के लोगों के सहयोग से घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है, जिसकी आपको हेल्प करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपका किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है,जिससे आपको लाभ भी होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लें, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। अगर आज किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर जायें सफलता जरूर हासिल होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज रुके काम में किसी की मदद मिलने से काम पूरा हो जाएगा लेकिन आपको यह देखकर अच्छा नहीं लगेगा कि आपके काम में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप हो। इसलिए अपना काम करते समय मन एकाग्र रखेंगे तो काम आसानी से व बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज खुद की गलती की जिम्मेदारी न लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। समस्याओं के लिए दूसरों लोगों को जिम्मेदार मानने से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। खुद में सुधार लाएं। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। करियर संबंधी ली गई रिस्क तकलीफ का कारण हो सकती है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि-  

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आपका किसी के प्रति अधिक आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। इससे आपके पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो जाएगा। खुद के लिए बनाया हुआ नजरिया सुधारने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको ही परेशानी उठानी पड़ेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी साथ ही थोड़ा बहुत तनाव भी रह सकता है। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत की सामान को खरीदने मार्किट जाएंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। अगर आप नौकरी में है तो व्यावसायिक लेन-देन से आज सावधान रहें। किसी जरूरी काम में भूल-चूक हो सकती है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-  

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा और मैडिटेशन की रूटीन भी अपनाएंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को भी खुशी होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...

राम जन्मोत्सव पर मेहमान नवाजी करेगा छत्तीसगढ़, प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मनाया जाएगा राम नवमी का त्योहार

अयोध्या | : उत्तर प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर, अयोध्या धाम में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। इस अविस्मरणीय मौके पर, अयोध्या में राम जन्मोत्सव को और भी विशेष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के हलवाई संगठन लोगों को भारी संख्या में भेजा जाएगा ।

प्रभु श्री राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ के हलवाई संगठन लोग, इस महोत्सव को और भी उत्कृष्ट बनाने के लिए अयोध्या जाएंगे हैं। इसके अलावा, सीएम विष्णु देव साय के गृह जिले से भी 60 हलवाई भंडारे में सहयोग करने के लिए रामलला के दरबार में उपस्थित होंगे। इस महापर्व के अंतर्गत, अयोध्या में 9 दिनों तक कथा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 400 लोग भाग लेंगे। यह समारोह न केवल धार्मिक आयोजन होगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करेगा।

अयोध्या में इस अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर पर, स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा की व्यवस्था में भी सख्ती बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस महापर्व के अवसर पर, अयोध्या में धर्म की जीत और समरसता का प्रतीक बनेंगे और यह साथ ही देश भर में एकता और भाईचारे का संदेश भी देंगे।

और पढ़ें ...

Chhattisgarh Politics: छ.ग. में लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा पूर्व महापौर बीजेपी में शामिल

रायपुर :-छ त्तीसगढ़ के राजनीतिक में काफी हलचल देखने को मिल रही हैं । भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हुई है।

बता दें रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों सहित 500 से अधिक लोगों ने भी रायपुर में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें ...

फिर खतरे की घंटी, कोविड से भी 100 गुना बदतर महामारी आने वाली है!, यहां फैला वायरस…पढ़िए पूरी खबर

 नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने दुनियाभर में कहर मचाया था। वहीं अब फिर वैज्ञानिकों ने खतरे की घंटी की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कोविड से भी 100 गुना बदतर महामारी आने वाली है।

विशेषज्ञ बर्ड फ्लू महामारी की संभावना पर खतरे की घंटी बजा रहे हैं। उनका कहना है कि यह महामारी कोविड-19 संकट से कहीं अधिक विनाशकारी हो सकती है। बर्ड फ्लू का एच 5एन1 स्ट्रेन सबसे ज्यादा गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। वायरस पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि ऌ5ठ1 एक वैश्विक महामारी को ट्रिगर कर सकता है। यह “खतरनाक रूप से बेहद करीब” पहुंच रहा है।

दरअसल गाय, बिल्ली और मनुष्यों सहित विभिन्न स्तनधारियों में कई एच 5एन1 संक्रमण पाए गए हैं। इसके चलते वैज्ञानिकों ने वायरस पर रिसर्च शुरू किया। यह वायरस मनुष्यों के बीच अधिक आसानी से फैल रहा है।

वायरस के उत्परिवर्तन यानी म्यूटेशन ने चिंता पैदा कर दी है। डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राज्य टेक्सास में एक डेयरी फार्म में काम करने वाला शख्स एच 5एन1 वायरस से पॉजिटिव पाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मरीज का टेक्सास में डेयरी मवेशियों से सीधा संपर्क था जिसके कारण उसके बर्ड फ्लू से से संक्रमित होने संदेह जताया गया है। उसका वर्तमान में एंटीवायरल उपचार जारी है और वह अब ठीक हो रहा है। कोलोराडो में 2022 के मामले के बाद, अमेरिका में इन्फ्लूएंजा के लिए किसी व्यक्ति के सकारात्मक परीक्षण का यह दूसरा मामला है।

अमेरिका में जानवरों में फैला वायरस

इसके अलावा, छह अमेरिकी राज्यों में गायों के 12 झुंडों और टेक्सास में तीन बिल्लियों में संक्रमण की सूचना मिली, जो वायरस के कारण मर गईं। अमेरिका में ताजे अंडों की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी ने मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद टेक्सास संयंत्र में अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि मिशिगन में मुगीर्पालन केंद्र में भी यह वायरस पाया गया है। टैक्सास में, रिजलैंड, मिसिसिपी स्थित कैल-मेन फूड्स इंक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि टैक्सास स्थित पार्मर काउंटी में लगभग 16 लाख अंडे देने वाली मुर्गियों और 337,000 चूजों को एवियन इन्फ्लूएंजा का संक्रमण पाए जाने के बाद नष्ट कर दिया गया।

 

हालांकि कंपनी ने कहा कि वर्तमान में बाजार में मौजूद अंडों से बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है और उन्हें वापस नहीं लिया गया है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, जिन अंडों का प्रबंधन ठीक से किया जाता है और उचित तरीके से पकाया जाता है, वे खाने के लिए सुरक्षित होते हैं।

‘कोविड से 100 गुना बदतर’

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख बर्ड फ्लू शोधकर्ता डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी कि हम ऌ5ठ1 के कारण होने वाली संभावित महामारी की दहलीज के करीब हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वायरस ने पहले ही अपनी क्षमता दिखा दी है।

यह पहले ही मनुष्यों सहित स्तनधारियों को संक्रमित कर चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के सलाहकार, जॉन फुल्टन ने भी वायरस के खतरे को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि ऌ5ठ1 उच्च मृत्यु दर को बनाए रखते हुए म्यूटेट हो सकता है। इससे यह कोविड-19 से भी बदतर महामारी हो सकती है। फुल्टन ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि यह कोविड से 100 गुना बदतर है।”

आखिर क्या बला है ये वायरस

एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 एक अत्यधिक रोगजनक स्ट्रेन है। इसे बर्ड फ्लू के रूप में भी जाना जाता है, जिसने विशेष रूप से पिछले तीन वर्षों के दौरान लाखों पक्षियों और अज्ञात संख्या में स्तनधारियों को मार डाला है।

यह वह नस्ल है जो 1997 में चीन में घरेलू हंसों में उभरी और लगभग 40-50% की मृत्यु दर के साथ तेजी से दक्षिण-पूर्व एशिया में मनुष्यों तक पहुंच गई। एक रिसर्च ग्रुप को इस वायरस का सामना तब करना पड़ा जब 2005 में कूक फुओंग नेशनल पार्क वियतनाम में एक बंदी प्रजनन कार्यक्रम में इसने एक स्तनपायी, एक लुप्तप्राय ओवस्टन के पाम सिवेट, को मार डाला।

इन जानवरों को बर्ड फ्लू कैसे हुआ, इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई। उनका आहार मुख्य रूप से केंचुए हैं, इसलिए वे क्षेत्र के कई बंदी बाघों की तरह रोगग्रस्त मुर्गी खाने से संक्रमित नहीं हुए थे। इस खोज ने हमें बर्ड फ्लू के साथ घातक संक्रमण की सभी पुष्ट रिपोर्टों का मिलान करने के लिए प्रेरित किया ताकि यह आकलन किया जा सके कि यह वायरस वन्यजीवों के लिए कितना व्यापक खतरा पैदा कर सकता है।

1 जनवरी 2003 से 21 दिसंबर 2023 के बीच 23 देशों में एच5एन1 वायरस से मानव संक्रमण के 882 मामले सामने आए, जिनमें से 461 (52%) घातक थे। इन घातक मामलों में से आधे से अधिक मामले वियतनाम, चीन, कंबोडिया और लाओस में थे।

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर,मंत्रालय का आदेश जारी, 30 अप्रैल तक पूरा करें ये काम…

दिल्ली :- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च महीना बेहद सार्थक साबित हुआ था। दरअसल, मार्च महीने में उनके महंगाई भत्ते सहित कई भत्ता को बढ़ाया गया था।  

जिसके साथ ही उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा गया था। वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी अपडेट सामने आई है।

केंद्रीय कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई है। जिसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजना लाभार्थी के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। 

स्वास्थ्य योजना लाभार्थी के लिए आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी के साथ लिंक करना अनिवार्य हो गया है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

आईडी को 30 दिन के अंदर लिंक 

दी गई जानकारी के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी के साथ सीजीएचएस से लाभार्थी आईडी को 30 दिन के अंदर लिंक करेंगे। 

सीजीएचएस लाभार्थी आईडी को यदि आयुष्मान कार्ड के साथ जोड़ने का कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बता दे कि आयुष्मान कार्ड के साथ सीजीएचएस लाभार्थियों की डिजिटल खाते को लिंक करने का उद्देश्य डिजिटल स्वास्थ्य पहचान बनाना है और इसके लिए डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड कलेक्ट करना है

सरकार द्वारा दिए गए इस फैसले का लाभ लाभार्थियों को मिलेगा। बता दे की सीजीएचएस की शुरुआत 1954 में की गई थी। 

इसके माध्यम से सरकारी योजना के तहत नामांकित केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को व्यापक चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराती है। 

विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका सहित प्रेस कर्मचारी सीजीएचएस के लिए पात्र हैं।

42 लाख लाभार्थी सीएचएस के अंतर्गत सुविधा का लाभ ले रहे

स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जानकारी के मुताबिक 80 शहरों में लगभग 42 लाख लाभार्थी सीएचएस के अंतर्गत सुविधा का लाभ ले रहे हैं। जिसमें आयुर्वेद यूनानी सिद्ध सहित योग और एलोपैथिक होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है

बता दे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट 14 अंकों की संख्या जो नागरिकों को उनके मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में बनाए रखने की अनुमति देता है। ऐसे में सीजीएचएस के साथ कर्मचारियों को इसे लिंक करना अनिवार्य हो गया है।

DA-गृह भाड़ा भत्ता भी वृद्धि 

केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया था। महंगाई भत्ता 46% था। जिसे 50% किया गया था। 

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जारी किया अपना घोषणा पत्र...जानें क्या है 5 न्याय, 25 गारंटी

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया

 दिल्ली : - पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है। पार्टी ने ‘हिस्सेदारी न्याय’ के तहत जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की ‘गारंटी’ दी है। उसने ‘किसान न्याय’ के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है।

https://x.com/INCIndia/status/1776127760185893028

और पढ़ें ...

कांग्रेस आज जारी करेगी चुनाव घोषणापत्र...5 ‘न्याय’ के साथ देगी 25 ‘गारंटी’

दिल्ली :- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी आज  अपना घोषणा-पत्र (Congress Manifesto 2024) जारी करने जा रही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी  सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि घोषणा-पत्र पार्टी के पांच न्याय, ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ पर आधारित होगा। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है।

महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे

कांग्रेस ने ‘श्रमिक न्याय’ के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है। उसने ‘नारी न्याय’ के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं। 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 5 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 5 अप्रैल 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- फाल्गुन

तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी- अप्रैल 04 04:14 PM- अप्रैल 05 01:28 PM

नक्षत्र
धनिष्ठा- अप्रैल 04 08:12 PM- अप्रैल 05 06:06 PM

योग
साध्य- अप्रैल 04 01:15 PM- अप्रैल 05 09:55 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:41 PM
चन्द्रोदय- 04:29 AM
चन्द्रास्त- 3:00 PM

अशुभ काल
राहू- 10:49 ए एम से 12:24 पी एम
यम गण्ड- 03:33 पी एम से 05:07 पी एम
कुलिक- 07:41 ए एम से 09:15 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:28 ए एम, 12:49 पी एम से 01:39 पी एम
वर्ज्यम्- 12:34 ए एम, अप्रैल 06 से 02:01 ए एम, अप्रैल 06

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल- 08:37 ए एम से 10:04 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 AM- 05:30 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 5 April 2024: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, हर काम में मिलेगा सफलता....जानें दैनिक राशिफल

 

Aaj Ka Rashifal 5 April 2024 :- आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में कोई भी जल्दबाजी करने से बचें. पूर्व से चले आ रही कोई समस्या का समाधान हो सकता है. आजीविका के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों को लाभ उन्नति का योग बनेंगे. पूर्व से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों का अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में आदि विभिन्न बाधाओं पर नियंत्रण रखें. राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो की पदोन्नति होगी.

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो विद्यार्थी किसी कोर्स को करना चाहते हैं, वे आज आवेदन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के करियर की आपको चिंता सता सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास में किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार ना दें

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का सपना पूरा होगा और परिजनों के सभी सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जीवन में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में किसी बड़े जोखिम से बचने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो

वृश्चिक राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र के संबंध में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें. व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विभिन्न बाधाओं के बावजूद भी औसत आमदनी व सफलता प्राप्त हो सकती है. परंतु व्यवसाय में बड़ा जोखिम न ले. राजनीति में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी.

धनु राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें. राजनीति में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी. राजनीतिक व्यक्ति से कारण वाद विवाद हो सकता है. रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा

मकर राशि का राशिफल
नौकरी में कोई ऐसी घटना घटेगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. नौकर चाकर वाहन आदि का सुख बढ़ सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं. खेलकूद प्रतियोगिता में आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. धन भी प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यावसायिक रिश्ता में मजबूती आएगी. नए अनुबंध होंगे. व्यापार के विस्तार के रास्ते खुलेंगे. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे

कुंभ राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण घटना घट सकती है. अतः विशेष सावधानीपूर्वक कार्य करें. कोई अप्रिय समाचार मिलने पर अपने धैर्य को बनाए रखें. व्यवसाय को अधिक सरल एवं रचनात्मक बनाने का प्रयास करें महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा. धैर्य पूर्वक कोई निर्णय ले. राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा

मीन राशि का राशिफल
राजनीति में आपकी कोई अभिलाषा पूरी होगी. आपको मनचाहा पद मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में सुधार होने के योग हैं. पहले से चली आ रही परेशानियां कम होंगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा. व्यापार के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. कार्य क्षेत्र में लगे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 04 अप्रैल 2024, दिन-गुरुवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 4 April 2024: 4 अप्रैल गुरुवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन श्रवण नक्षत्र और सिद्ध योग रहेगा। अगर आप भी 4 अप्रैल को शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो इसके पहले आज के पंचांग (Aaj ka Panchang) में पढ़े लें इस दिन काम करने के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) क्या है।

   आज का पंचांग

सूर्योदय का समय: 06:07

सूर्यास्त का समय: 18:41

चंद्रोदय का समय: 5 अप्रैल 3:51

चंद्रास्त का समय: 1:50

तिथि: दशमी – 16:14 तक

दिन: गुरुवार

नक्षत्र: श्रवण – 20:12 तक

करण: विष्टि – 16:14 तक

   शुभ मुहूर्त

सुबह: 08:13 से 10:09

दोपहर: 14:44 से 16:14

शाम: 17:01 से 19:17

रात: 20:12 से 21:37

अभिजीत मुहूर्त: 11:59 से 12:49

   अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 13:58 से 15:32

गुलिककाल: 09:16 से 10:50

यात्रा टिप्स:  दक्षिण

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 04 April 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

Rashifal 04 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 04 अप्रैल 2024, गुरुवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

आज आपके शब्द कठिन परिस्थितियों को पलट सकते हैं. अपने निकटतम व्यक्ति के लिए वहां रहें. जो मीडिया में हैं, वे परेशानी से बचें. काम पर, इसे अपना सब कुछ दें! आतिथ्य उद्योग में धैर्य की आवश्यकता है, जल्द ही चीजों में सुधार होगा. नौजवानों, नशे से दूर रहें. अपने यूरिक एसिड के स्तर को देखें, और यदि आप बीमार हैं, तो अपना मेड लें. रिश्तों को लेकर पारिवारिक चर्चा से शादी हो सकती है.

वृषभ 

आज ईमानदार रहें, भले ही इसका मतलब अलोकप्रिय होना हो. ऑफिस में काम का भारी बोझ रहने की उम्मीद है. अपनी टीम पर भरोसा करें और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें. बड़ी रकम से जुड़े व्यापारिक सौदे गिर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. युवाओं, समय बर्बाद करने से बचें. परीक्षा आने वाले छात्र नए विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं या संशोधन की उपेक्षा करने का जोखिम उठाते हैं. कान के संक्रमण के लिए बाहर देखो. यदि यह बिगड़ जाता है, तो डॉक्टर को देखें.

मिथुन 

आत्मविश्वास आज महत्वपूर्ण है! नेतृत्व करें और शर्म को अपने ऊपर हावी न होने दें. सरकारी कर्मचारियों को सहकर्मियों के साथ बहस और वरिष्ठों से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. उद्यमियों के लिए हमेशा की तरह व्यवसाय लेकिन अपने ग्राहकों की प्राथमिकताओं को पूरा करें. माता-पिताओ, अपने बच्चों की भलाई का ध्यान रखें और उन्हें बुरे प्रभावों से दूर रखें. कम हीमोग्लोबिन थकान और बुखार का कारण बन सकता है, इसलिए सावधान रहें.

कर्क 

आज रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने और मान्यता के अवसर लाता है. काम पर वरिष्ठों के साथ नेटवर्क और साझा जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें. व्यवसायों में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ओवरस्टॉकिंग से बचें. युवा लोगों के लिए, साहस और बहादुरी सफलता की ओर ले जाएगी. अपने चुने हुए पाठ्यक्रम पर टिके रहें और दूसरों की नकल करने से बचें. श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सा सलाह लें. यदि आप पहले से ही बीमार हैं, तो संतुलित आहार बनाए रखें और अचानक बदलाव से बचें.

सिंह 

आज ही अपनी जीत का जश्न मनाएं और दूसरों को प्रेरित करने के लिए सकारात्मक रहें. अनुसंधान कार्यों के साथ अपना समय लें, जल्दबाजी में मदद नहीं मिलेगी. नए व्यवसायों को शुरुआती नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें. खानपान और डेयरी व्यवसायों के लिए यह बहुत अच्छा समय है. युवा अपने प्रयासों में सफलता देखेंगे. छात्रों, समय कीमती है, रिवीजन पर ध्यान दें! भोजन छोड़ने से बचें और स्वस्थ रहें. परिवार के सदस्यों के साथ शांत रहें, भले ही चीजें कठिन हों.

कन्या

आज आराम करें और अपनी मानसिक स्थिति देखें. काम पर उच्च-अप के साथ रहें और अपनी कागजी कार्रवाई को व्यवस्थित करें. आपका बॉस प्रगति रिपोर्ट का अनुरोध कर सकता है. अपनी कमजोरियों को उजागर करने की कोशिश कर रहे प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें. लेखकों, अपने संपादन पर ध्यान दें! युवा वयस्क, अपने करियर पर ध्यान दें. मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए भलाई को प्राथमिकता दें. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है.

तुला 

आज ऋण के साथ सतर्क रहें, केवल वही उधार लें जो आप प्रबंधित कर सकते हैं. नौकरी चाहने वाले, परीक्षण और साक्षात्कार के लिए अच्छी तरह से तैयारी करते हैं. ट्रांसपोर्टर, वाहन रखरखाव को प्राथमिकता देते हैं. बिगड़ते पीठ दर्द से बचने के लिए फोन और लैपटॉप का उपयोग सीमित करें. पारिवारिक उत्सव की अपेक्षा करें. महामारी के कारण सतर्क रहें. भाई-बहनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनसे सावधान रहने का आग्रह करें.

वृश्चिक 

ज्ञान साझा करना और विशेषज्ञों से जुड़ना आज आपके कौशल को बढ़ावा देगा. रणनीतिक रूप से योजना बनाएं लेकिन अवैध गतिविधियों और झूठे दोस्तों से सावधान रहें. सरकारी नौकरी कर रहे युवा प्रयासरत रहें. नए करियर पथ पदोन्नति और स्थानान्तरण प्रदान करते हैं. हार्डवेयर व्यवसायों को मुनाफे के लिए तेज रहने की जरूरत है. अत्यधिक मांस या नशीले पदार्थों जैसी अस्वास्थ्यकर आदतों से बचें. पारिवारिक बंधन मजबूत होते हैं, विशेष अवसरों को उपहार के साथ मनाते हैं.

धनु 

आराम करें, आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे. काम का सकारात्मक माहौल बनाए रखें. सौंदर्य प्रसाधनों से संबंधित व्यवसायों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर दें. युवा लोग, गुस्से के कारण कानूनी पचड़े में पड़ने से बचें. स्वास्थ्य के लिए, यदि आप सर्जरी पर विचार कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह का सख्ती से पालन करें. परिवार के बड़ों से अधिक सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करें.

मकर 

आज उदास लग रहा है? आध्यात्मिकता में आराम की तलाश करें. कार्यों की बाधाओं का समाधान होगा. बड़ी रकम उधार देने से बचें, क्योंकि आपको इसे वापस पाने में देरी का सामना करना पड़ सकता है. उच्च ब्याज वाले ऋण आप पर बोझ डाल सकते हैं. आधिकारिक कार्यों में चुनौतियों की अपेक्षा करें. यांत्रिक क्षेत्रों में उन लोगों को प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता है. व्यापार भागीदार, प्रभावी ढंग से एक साथ काम करते हैं. गर्भवती महिलाओं, अपने खान-पान का ध्यान रखें. बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें. अगर वे अस्वस्थ हैं तो अपनी बहन या चाची का ख्याल रखें.

कुंभ 

आज बच्चे की शिक्षा का समर्थन करने के लिए दान करने पर विचार करें. काम चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए केंद्रित रहें और अपने बॉस द्वारा अकेले होने से बचने के लिए एक पेशेवर छवि बनाए रखें. स्टेशनरी व्यवसायों, नेटवर्क और अपने संपर्कों का लाभ उठाने के लिए यह एक अच्छा समय है. सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है. हड्डी या मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों में जल्द ही सुधार देखा जा सकता है. परिवार में सहयोग की उम्मीद करें, छोटे सदस्यों के प्रति दयालु रहें.

मीन 

आज अपने आप को शांत रखें, प्रियजनों के साथ बहस करने या घर या काम पर तनाव पैदा करने से बचें. ऑफिस में आपके अधिकार में वृद्धि हो सकती है लेकिन आलस्य से बचें क्योंकि आपके बॉस देख रहे हैं. छोटे व्यवसायों के लिए यह एक अच्छा समय है लेकिन स्टॉक प्रबंधन का ध्यान रखें. बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले युवाओं को लापरवाही से बचना चाहिए. आपको सिरदर्द या पेट दर्द का अनुभव हो सकता है.

और पढ़ें ...

आज वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी साथ मौजूद

नई दिल्ली : आगामी आम चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है क्योंकि राजनीतिक दलों और नेताओं ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार का केरल की वायनाड सीट से नामांकन करेंगे, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।इस चुनाव में राहुल के खिलाफ सीपीआई के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा हैं। पार्टी ने इनको वायनाड से उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। बीजेपी से राहुल के खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन चुनावी मैदान में होंगे। बता दें कि ये तीनों कद्दावर नेता हैं, इसलिए माना जा रहा है इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

और पढ़ें ...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, इन 9 मंत्रियों के नाम भी है शामिल, देखें

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि, बहुत कम लोगों ने देश और और कांग्रेस के लोगों के लिए आपके जितना काम किया है. पूर्व प्रधानमंत्री के साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. अब मनमोहन सिंह की इस सीट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्यसभा एंट्री मिलेगी.

आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं मनमोहन सिंह
 देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह 33 साल के सेवा के बाद आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. वे 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे. और आखरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए थे. आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. उनके साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

मंगलवार को इन सात केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल हुआ समाप्त
Former PM Dr. Manmohan Singh Retire: सात केंद्रीय मंत्रियों सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया.

आज इनका कार्यकाल होगा समाप्त
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है

एक युग का अंत हो गया- खड़गे
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि, मनमोहन सिंह ने समर्पण के साथ हमारे देश की सेवा की है. बहुत कम लोगों ने देश और और कांग्रेस के लोगों के लिए आपके जितना काम किया है. खड़गे ने कहा, ‘अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी.

तीन दशकों से अधिक समय तक आपने सेवा की है. आपके रिटायरमेंट से एक युग का अंत हो गया है.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश आज जिस आर्थिक समृद्धि और स्थिरता का आनंद ले रहा है वह दिवंगत पीएम नरसिम्हा राव और सिंह द्वारा रखी गई नींव पर आधारित है.


डॉ. मनमोहन सिंह की पारी समाप्त
Former PM Dr. Manmohan Singh Retire: आपको जानकारी हो कि, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह पहली बार साल 1991 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. मनमोहन सिंह साल 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के पद पर रहे. भारत की अर्थव्यवस्था सुधारने में वे मिल का पत्थर साबित हुए. इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं.

Former PM Dr. Manmohan Singh Retire

 
और पढ़ें ...

Elections 2024: एक्शन मोड में चुनाव आयोग...5 राज्यों में 8 डीएम और 12 एसपी का किया तबादला

 Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे है, वहीं इसी बीच चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में 8 जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधिक्षकों (SP) का तबादला किया है। ये तबादले बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और आंध्र प्रदेश में किए गए हैं। पहले खबर आई थी कि आयोग ने आंध्र प्रदेश में 3 कलेक्टर और 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

और पढ़ें ...