सियासत
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ी खबर...ऐप में आए चार नए फीचर
अगर आप भी इस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही लिखा जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने वॉट्सऐप यूजर्स के लिए चैट लॉक फीचर को पेश किया था। इसके तुरंत बाद कंपनी ने यूजर्स के लिए एडिट मैसेज फीचर रोलआउट किया था।
इसी कड़ी में बहुत जल्द यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स को रोलआउट किए जा रहे हैं। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी चार नए फीचर्स को रोलआउट करने वाली है। इस आर्टिकल में वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं-
वॉट्सऐप पर पासवर्ड याद रखना कैसे होगा आसान?
वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स के लिए पासवर्ड रिमाइंडर फीचर को लाया जा रहा है।
यूजर प्राइवेसी के लिए कौन-सा नया फीचर जुड़ेगा?
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यूनिक यूज़र नेम फीचर को लाए जाने की भी रिपोर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फीचर की मदद से यूजर अपने अकाउंट के लिए एक अलग यूजरनेम को सेलेक्ट कर सकेगा। यह फीचर यूजर को सेटिंग पर प्रोफाइल मेन्यू में यूजरनेम के साथ नजर आ सकता है। हालांकि, कंपनी का यह फीचर अभी डेवलपिंग स्टेज पर है।
गूगल मीट जैसा कौन-सा फीचर मिलेगा वॉट्सऐप में?
वॉट्सऐप के नए फीचर को लेकर रिपोर्ट मिली है कि यूजर्स के लिए बहुत जल्द स्क्रीन शेयरिंग को रोलआउट किया जाएगा।
इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपने पार्टनर के साथ स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। यूजर्स के लिए नया फीचर एक नए आइकन के साथ लाया जा रहा है। यह गूगल मीट जैसा फीचर होगा।
सेटिंग पेज को लेकर कौन-सा बदलाव होगा?
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक नए सेटिंग इंटरफेस पर भी काम चल रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द नए फीचर को यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी। हालांकि, यह फीचर भी अभी डेवलपिंग स्टेज पर है।
सोशल मीडिया पर कोई न्यायिक अधिकारियों की छवि को खराब नहीं कर सकता- सुप्रीम कोर्ट
सोशल मीडिया का उपयोग करके न्यायिक अधिकारियों को बदनाम नहीं किया जा सकता है। यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के द्वारा जिला न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए एक व्यक्ति को 10 दिनों की जेल की सजा सुनाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए की।
न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अवकाश पीठ ने कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करने को इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा, सिर्फ इसलिए कि आपको एक अनुकूल आदेश नहीं मिला है, आप न्यायिक अधिकारी को बदनाम नहीं कर सकते।
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट से नरमी बरतने की मांग की और कहा कि कारावास का आदेश अत्यधिक था। वकील ने कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा मामला है और आवेदक 27 मई से पहले ही जेल में है। शीर्ष अदालत की पीठ ने तब टिप्पणी की, हम यहां कानून पर फैसला करने के लिए हैं, दया दिखाने के लिए नहीं। खासकर ऐसे व्यक्तियों के लिए।
सामूहिक विवाह में मेकअप किट में बांटे गए कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट, जमकर बवाल...जानें कहां का मामला
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के झाबुआ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल यहां, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए विवाह सम्मलेन में दुल्हनों को दी गई मेकअप किट के अंदर कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट मिलने से बवाल खड़ा हो गया है। बता दें कि झाबुआ जिले के थांदला के दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को 296 जोड़े एक साथ विवाह के बंधन में बंधे हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह योजना आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय है लेकिन अफसरशाही इसको बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने दुल्हनों को मेकअप किट बांटी। इस मेकअप किट के अंदर गर्भनिरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट रखकर दिए गए हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद वर्चुअल जुड़कर परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिया था।
स्वास्थ्य विभाग के सिर फोड़ा ठीकरा
ऐसा पहली बार हुआ है कि दुल्हनों को बांटी गई मेकअप किट में कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट रखकर बांटी गई है। हैरत की बात है कि सजने- संवरने के सामान में टेबलेट और कंडोम किसने रखी। वहीं जब इस मामले में अधिकारियों से जानना चाहा तो उन्होंने सफाई दी कि यह कारनामा स्वास्थ्य विभाग का है।
पहली बार नहीं है ऐसा कारनामा
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान इस तरह का अजीबोगरीब मामला पहले भी सामने आ चुका है जब अप्रैल में डिंडोरी में आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में शादी से पहले 219 दुल्हनों का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, जिसे लेकर भी प्रदेश में खूब हंगामा खड़ा हो गया था।
जानें जून माह में कब और कितने दिन बैंक रहेंगे बंद...देखें पूरी लिस्ट..!!
Bank holidays in June 2023 : जून महीने में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट आ गई है। इसी बीच RBI ने 30 सितंबर तक सभी 2000 रुपये के नोट बदलने को कहा है। ऐसे में लोगों का बैंकों में जाना तेजी से जारी है और अब जून महीने को लेकर जो लिस्ट आई है, उसके मुताबिक 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
जून में बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे। छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं। जून के महीने में Y.M.A डे/राजा संक्रांति, कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा, खर्ची पूजा, बकरीद ईद (ईद-उल-जुहा), और रेमना नी/ईद-उल-जुहा जैसे अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे।
- 4 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 10 जून 2023: दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 11 जून 2023: रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 15 जून 2023: राजा संक्रांति के उपलक्ष्य में ओडिशा और मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 20 जून 2023: रथ यात्रा के चलते ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 जून 2023: चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 25 जून 2023: रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है।
- 26 जून 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 जून 2023: ईद उल अजहा के लिए केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
- 30 जून 2023: रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
BREAKING NEWS : कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर नहीं रहे, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
महाराष्ट्र। BREAKING NEWS : महाराष्ट्र के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का आज निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका पहले नागपुर में उपचार चल रहा था। वे चंद्रपुर सीट से सांसद थे।
बता दें कि वे पिछले दो दिनों से वेंटीलेटर पर थे। कल पूरे दिन उनके इलाज पर प्रतिक्रिया की खबरें चलती रही। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वे सकुशल लौट घर लौट जाएंगे। देर रात करीब करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। वे 48 साल के थे।
Rath Yatra 2023: कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए डेट, समय और धार्मिक महत्व
साक्षी मर्डर केस में नया मोड़...हत्यारा साहिल बोला- 'झबरू मुझे मार देता', कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई..!!
काल बनी बिजली..हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत...कई झुलसे..!!
CG CRIME NEWS : शादी समारोह में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार…
मोहला। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के मोहला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश किया गया है। गांव शादी हो रहा है इस शादी समारोह में पहुंचे नशेबाज युवक ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। इसी दौरान गांव वालों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा, जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहला थाना क्षेत्र के चिहकाटोला का रहने वाला आरोपी चेतन कुरेटी ने दुष्कर्म किया है। यह मामला 28 मई की रात की है। दरअसल, नाबालिग बच्ची अपने ही गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आई थी। तभी आरोपी चेतन कुरेटी ने बच्ची को बहला-फुसला कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जैसे ही बच्ची की सहेली ने यह सब देखा, तो उसने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को यह बताई। जिसके बाद घटनास्थल पर कुकर्म करने वाले आरोपी चेतन कुरेटी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और पकड़ कर जमकर धुलाई की। ग्रामणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 363-IPC, 376-IPC, 511-IPC, 7-CHL, 8-CHL के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बड़ा हादसा: वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत
Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
नई दिल्ली : Manish Sisodia : दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ लगे हुए आरोप काफी गंभीर हैं.
CBI ने इस वजह से किया था सिसोदिया को गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ईडी का छापा...ब्लैक मनी से जुड़े हैं तार..!!
Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में चार और देवघर और आसपास के इलाकों सहित पूरे झारखंड में 12 स्थानों पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी की. मामला प्रदीप यादव और अन्य पर आयकर कार्रवाई से जुड़ा है. आयकर विभाग ने कुछ महीने पहले छापेमारी की थी और प्राथमिकी दर्ज की थी. ईडी पीएमएलए के तहत मामले की जांच कर रहा है. नवंबर 2022 में आईटी ने सबसे पहले प्रदीप यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर रेड की थी, जंहा से आईटी विभाग को कई दस्तावेज मिले थे, जिसके बाद आईटी की टीम ने इसे ईडी को रेफर किया था.भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा दो अलग-अलग मामलों को लेकर आज झारखंड की राजधानी रांची सहित गोड्डा जिले में एक साथ दबिश दी गई. पहली कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा झारखंड कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के रांची के डोरंडा स्थित सरकारी आवास के साथ-साथ गोंडा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित उनके पैतृक आवास सहित उनके करीबियों के आवास पर हुई.
बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर 2022 को इनकम टैक्स की टीम के द्वारा कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के घर हुए छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज के आधार पर सौंपी गई रिपोर्ट के बाद ईडी के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से मामला जुड़ा हुआ है. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबी ठेकेदार, उनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित के घर पर भी ईडी की दबिश जारी है.
पिछले साल नवंबर में भी ED ने मारा था छापा
पिछले वर्ष 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस के दो विधायकों की आवास पर एक साथ छापेमारी हुई थी, जिसमें झारखंड कांग्रेस के बेरमो विधानसभा सीट से विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव शामिल थे. प्रवर्तन निदेशालय की टीम कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई बेनामी संपत्तियों के साथ-साथ पारिवारिक और करीबी मित्रों के नाम से विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में निवेश करने से संबंधित दस्तावेजों की छानबीन और पूछताछ कर रही है.
IAS छवि रंजन सहित 8 लोग जेल में बंद
वहीं दूसरी कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजधानी रांची के विभिन्न अंचलों में हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन घोटाला मामले में की है, जिसमें रांची के बिल्डर शिव शंकर यादव और उनके करीबियों के आवास पर छापेमारी की गई है. बता दें कि जमीन घोटाला मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त रहे आईएएस अधिकारी छवि रंजन सहित आठ लोग जेल में बंद हैं.
Chanakya Niti: ऐसे लोगों के हाथ में नहीं टिकता पैसा...जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति..!!
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति के जीवनस्तर में सुधार आता है। चाणक्य नीति में उन्होंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है जिनके हाथ में पैसा नहीं टिकता। आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार, वह लोग कौन हैं।
किसकी जेब में नहीं रुकता पैसा
चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता या गंदा रहता रहता है, मैले कपड़े पहनता है उसके पास कभी भी धन नहीं रहता। अगर कोई इंसान अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान नहीं रखता या फिर जिसके दांतो पर हमेशा गंदगी रहती है। ऐसा व्यक्ति भी पैसे की समस्या से जूझता है। क्योंकि मां लक्ष्मी भी स्वच्छ स्थान पर ही वास करना पसंद करती हैं।
कौन-सी आदतें बनाती हैं गरीब
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में यह भी कहा कि जो व्यक्ति भुक्खड़ स्वभाव का होता है, अर्थात जिसका पूरा ध्यान केवल खाने पर रहता है ऐसा व्यक्ति भी धन की कमी से जूझता रहता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति सूर्य निकलने से पहले अपने बिस्तर से नहीं उठता तो उसके हाथ में भी ज्यादा देर तक धन नहीं रुकता है। इसलिए अपनी ये आदतें आज ही बदल डालें।
क्या काम कभी नहीं करना चाहिए
व्यक्ति पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। लेकिन जब उसके पास पैसा आ जाता है तो वह अपने बुरे दिन भूल जाता है। ऐसा करने पर मेहनत से कमाया धन नष्ट हो जाता है। चाणक्य के अनुसार, पैसों का घमंड न सिर्फ मां लक्ष्मी को नाराज करता है बल्कि अच्छे रिश्तों में भी दरार ला देता है। अहंकार व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट कर देता है और सारा धन का नाश हो जाता है।
आज का पंचांग, 30 MAY 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त...आज है गंगा दशहरा और रवि योग और भद्रा
Aaj Ka Panchang, 30 MAY 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है. आज गंगा दशहरा है. आज भी रवि योग जैसा शुभ योग है, लेकिन भद्रा और विडाल योग जैसे अशुभ योग भी हैं.
पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्चित करना चाहिए.
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग, पुष्कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि जैसे अशुभ योगों को पहले से देखकर इनसे बचना चाहिए. भद्रा भी विशेष अशुभ माना जाता है.
आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं.
30 मई 2023- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 30 मई 2023)
शक संवत: 1945
विक्रम संवत: 2080
गुजराती संवत: 2079
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय : 05:24 ए एम
सूर्यास्त : 07:13 पी एम
चंद्रोदय : 02:32 पी एम
चंद्रास्त : 02:39 ए एम, मई 31
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी – 01:07 पी एम तक
: एकादशी
आज का वार : मंगलवार
नक्षत्र : हस्त – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग: सिद्धि – 08:55 पी एम तक
: व्यतीपात
करण : गर – 01:07 पी एम तक
:वणिज – 01:32 ए एम, मई 31 तक
चंद्रमास : ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
: ज्येष्ठ – अमान्त
आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
ब्रम्ह मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
प्रात: संध्या: 04:23 ए एम से 05:24 ए एम
संध्यान्ह संध्या: 07:13 पी एम से 08:14 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:12 पी एम से 07:32 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय महूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, मई 31
अमृत काल : 11:37 पी एम से 01:19 ए एम, मई 31
सर्वार्थ सिद्धि योग:
रवि योग: संपूर्ण दिन
आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)
राहुकाल : 03:46 पी एम से 05:30 पी एम
यमगंड: 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
गुलिक काल: 12:19 पी एम से 02:02 पी एम
आडल योग :
विडाल योग: पूरे दिन
दुर्मुहूर्त: 08:10 ए एम से 09:05 ए एम
: 11:18 पी एम से 11:58 पी एम
वर्ज्य :01:25 पी एम से 03:07 पी एम
गंड मूल:
भद्रा: 01:32 ए एम, मई 31 से 05:24 ए एम, मई 31
पंचक:
विंछुड़ो:
दिशाशूल: उत्तर
Aaj Ka Rashifal 30 May 2023: हनुमान जी की कृपा से खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य...जानें आपके लिए कितना शुभ है आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 30 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। आज के दिन को श्री गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 54 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज श्री बटुक भैरव की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। घरवालों के साथ ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आपका चल रहा कोई लोन पूरा होने की सम्भावना है। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आय में वृद्धि के कई स्रोत मिलेंगे। आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 3
कर्क राशि
आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 1
सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार बना रहेगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 9
कन्या राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझने बढ़ सकती है। दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 1
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। घर की जरुरी सामग्री लेने मार्किट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से मुलाकात होगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 7
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव से आज आपको राहत मिलेगी। आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। लवमेट्स से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 1
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। नई-नई चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। वेब डिजाइनिंग सीख रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 7
मकर राशि
आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आएगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 4
कुंभ राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ऑयली खानपान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बड़ों की बात ध्यान से सुनें, बात को बीच में न काटें। इस राशि के लवमेट शाम को शॉपिंग पर जाएंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर बनाना चाहिए।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहेआज समझदारी से बातों को समझेंगे। आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 3
