सियासत
सिर्फ 87 हजार में शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस...बाजार में भारी डिमांड,4.97 लाख रुपये का मुनाफा
प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी प्लेट्स और ग्लास आपने इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन यह इको-फ्रेंडली नहीं होते. इसके बदले अब बाजार में अच्छा विकल्प आया है. बाजार में आया यह नया विकल्प अलग होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली है. यानी इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता. बाजार में सुपारी के पत्तों की बनी हुई कप और प्लेट्स की बहुत डिमांड है
रिपोर्ट के अनुसार, सुपारी के पत्तों की प्लेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आपको अपनी जेब से सिर्फ 87 हजार रुपये खर्च करने होंगे. बाकी रकम आप फाइनेंस करवा सकते हैं. 4.91 रुपये का टर्म लोन ले सकते हैं. वर्किंग कैप के लिए 2.92 लाख रुपये की जरूरत होगी, जो आप फाइनेंस करा सकते हैं
आप 100 फीसदी क्षमता के साथ सुपारी के पत्तों की प्लेट्स बनाते है
खाद्य पदार्थों को परोसने के लिए रेस्तरां द्वारा डिस्पोजेबल प्लेट्स, कप, ट्र, कटोरे और अन्य चीजों का तेजी से उपयोग किया जा रहा है. केवीआईसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप 100 फीसदी क्षमता के साथ सुपारी के पत्तों की प्लेट्स बनाते है तो आप साल में 75.73 ला रुपये की बिक्री कर सकते हैं. पहले वर्ष 50.75 लाख रुपये, दूसरे वर्ष 57.81 लाख, तीसरे वर्ष 63.47 लाख रुपये, चौथे वर्ष 69.84 लाख और पांचवें वर्ष 75.73 लाख रुपये की बिक्री होगी
4.97 लाख रुपये का मुनाफा होगा
रिपोर्ट तैयार की है, उसके मुताबिक सारे खर्च घटाकर पहले साल आपको 2.59 लाख रुपये का मुनाफा होगा. हर साल आपका मुनाफा बढ़ता जाएगा. दूसरे साल आपकी कमाई 3.26 लाख रुपये, तीसरे वर्ष 3.74 लाख, चौथे वर्ष 4.29 लाख और पांचवें वर्ष 4.97 लाख रुपये का मुनाफा होगा
पीएम मोदी ही करेंगे नई संसद भवन का उद्घाटन, SC ने खारिज की याचिका
नई दिल्ली : New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने पीआईएल दाखिल करने वाले वकील से कहा कि हम जानते हैं ये याचिका क्यों दाखिल हुई है. ऐसी याचिकाओं को देखना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं देना चाहते हैं. आप चाहते हैं तो हाईकोर्ट जा सकते हैं. हालांकि, याचिकाकर्ता वकील ने हाईकोर्ट जाने की जगह अपनी अपील वापस लेने का फैसला किया. आइए जानते हैं कि पीआईएल में दिए गए किन तर्कों को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर सुनवाई से इनकार कर दिया.
आर्टिकल 32 का हवाल
याचिकाकर्ता वकील सीआर जया सुकिन से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पूछा कि इसमें आपकी क्या भूमिका है? जिस पर वकील ने कहा कि राष्ट्रपति सभी सांसदों के मुखिया हैं. वो मेरे भी राष्ट्रपति हैं.
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि आप ऐसी याचिकाएं क्यों दाखिल करते हैं. हम इस याचिका पर आर्टिकल 32 के तहत सुनवाई करने के इच्छुक नहीं हैं.
क्या होता है आर्टिकल 32?
आर्टिकल 32 (Article 32) के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान से मिले मौलिक अधिकारों को लागू कराने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का अधिकार मिलता है.
आर्टिकल 79 की बात
इसके बाद याचिकाकर्ता वकील ने संविधान के आर्टिकल 79 का हवाला दिया. आर्टिकल 79 कहता है कि संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आर्टिकल 79 कैसे उद्घाटन से जुड़ा है?
इस सवाल के जवाब में वकील ने कहा कि राष्ट्रपति संसद का मुखिया होता है, उन्हें ही नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए.
आर्टिकल 85 और 87 का दिया हवाला
साथ ही सीआर जया सुकिन ने आर्टिकल 85 और आर्टिकल 87 का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को संसद का सत्र बुलाने का विधायी अधिकार है. इसके साथ ही उनका संसद में अभिभाषण होता है. वकील के इन तर्कों से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं हुई और याचिका को खारिज कर दिया गया.
अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, SC ने मंजूर की अंतरिम जमानत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर सत्येंद्र जैन को 42 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।
सत्येंद्र जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। जैन को डीडीयू अस्पताल से दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने की खबर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।
गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उन्हें 360 दिन बाद अंतरिम जमानत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जैन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
संसद भवन उद्घाटन के दिन मिलेगी नई सौगात, 75 रुपए का सिक्का होगा जारी…
नई दिल्ली। Big News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन 21 विपक्षी दलों के विरोध के बीच करेंगे। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ऐलान किया कि नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का ढाला जाएगा। पीएम मोदी इसे जारी करेंगे। सिक्के पर नए भवन की छवि के साथ ‘संसद परिसर’ होगा। गौर होकि नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को सुबह हवन और विभिन्न धर्मों की प्रार्थना के साथ शुरू होगा। उसके बाद पीएम मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। शैव संप्रदाय के महायाजक औपचारिक राजदंड सेंगोल पीएम मोदी को सौंपेंगे। सेंगोल को नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा। आइए जानते हैं 75 रुपए का सिक्का कैसा दिखेगा।
वित्त मंत्रालय नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का विशेष सिक्का लॉन्च करेगा। अधिसूचना के मुताबिक सिक्का 44 मिलीमीटर व्यास और किनारे पर 200 आरे के दांतों जैसा कटाव के आकार में गोलाकार होगा। सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता युक्त चतुष्कोणीय मिश्र धातु होगी। सिक्के के अग्र भाग के केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह और ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा
कर्नाटक बना कांग्रेस का नजर बजरबट्टू
आज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया
क्या राष्ट्रपति करेंगे नई संसद भवन का उद्घाटन? बवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
आज संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति( president) से करवाने की याचिका पर SC में सुनवाई होगी। एडवोकेट जया सुकिन ने गुरुवार को यह याचिका लगाई थी।
राष्ट्रपति के पास संवैधानिक पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार हैं। ऐसे में उन्हें नई संसद के इनॉगरेशन में न बुलाना राष्ट्रपति पद का अपमान है। इस मामले में लोकसभा सचिवालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय को पार्टी बनाया गया है।
भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RPI (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, ITFT (त्रिपुरा), बोडो पीपुल्स पार्टी, AIADMK, BJD, तेलुगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK, MGP, AGP, AJSU और MNF। समारोह में शामिल होने वाली 7 पार्टियां NDA का हिस्सा नहीं हैं।
लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल (राजदंड) स्थापित
मोदी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल (राजदंड) स्थापित करेंगे। अंग्रेजों की तरफ से 14 अगस्त 1947 की रात इसे पं. नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के रूप में सौंपा गया था। 1960 से पहले यह आनंद भवन और फिर 1978 से इलाहाबाद म्यूजियम में रखा था। अब 75 साल बाद संसद में राजदंड आएगा।
20 पार्टियां विरोध कर रहीं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।
खुशखबरी : 31 मई की शाम केंद्रीय कर्मचारी के लिए होगा खास, सैलरी में हो सकती है भारी बढ़ोतरी
31 मई की शाम को केंद्र सरकार महंगाई भत्ता सूचकांक यानी DA स्कोर जारी करने वाली है. इस स्कोर को AICPI इंडेक्स भी कहते हैं. इसी स्कोर के आधार पर तय होगा कि जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में महंगाई भत्ता कितना बढ़ने वाला है. फिलहाल महंगाई भत्ता 42 फीसदी है, जोकि जनवरी से लागू है।
केंद्र सरकार ने मार्च 2023 में महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी. तब सरकार ने DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. यह वृद्धि जनवरी 2023 से लागू की गई थी. अब जुलाई के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा होनी है, जो 1 अप्रैल से लागू मानी जाएगी. फिलहाल सरकार 31 मई को AICPI इंडेक्स के नंबर्स जारी करने जा रही है।
महंगाई से लोग परेशान
बताते चलें कि देश में महंगाई दर काफी ऊपर चल रही है. पेट्रोलियम के दाम पिछले 2 साल से 100 रुपये प्रति लीटर चल रहे हैं. वहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. इस महंगाई की तुलना में लोगों की आमदनी उतनी नहीं बढ़ रही है. इसके चलते लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है
आज का पंचांग 26 मई 2023 : जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल व तिथि
नई दिल्ली: Aaj Ka Panchang आज 26 मई 2023, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्रदेव और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती. आइए जानते हैं इस दिन किस शुभ मुहूर्त में कार्य करने से आपको सफलता मिलेगी, दिन का कौन सा समय आपके लिए अशुभ रहने वाला है. इस दौरान ग्रहों और नक्षत्रों की दशा क्या रहने वाली है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक- 26 मई 2023
वार- शुक्रवार
स्थान- नई दिल्ली
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- अश्लेषा
करण- गर
पक्ष- शुक्ल पक्ष
योग- ध्रुव
रितु- ग्रिशमा
सूर्योदय व सूर्यास्त का समय (Sunrise Sunset time today)
सूर्योदय- 05:25 AM
सूर्यास्त- 07:11 PM
चंद्र उदय व चंद्र अस्त का समय (Moonrise Moonset time today)
चंद्र उदय- 10:55 AM
चंद्र अस्त- 12:44 AM (May 27)
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आज दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा. अमृत काल शाम को 07 बजकर 02 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. अगर आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे उपयुक्त समय है.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
आज सुबह 10 बजकर35 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक राहुकाल रहेगा. जबकि सुबह 07 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक गुलिका काल रहेगा. किसी भी जातक को इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. अगर आप इस काल में कोई नया काम शुरू करते हैं, तो आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
Horoscope 26 May 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Horoscope Today 26 May 2023: ज्योतिष के अनुसार 26 मई 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मेष राशि वाले अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, वृषभ राशि वाले बुद्धि व विवेक से कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर ले, कन्या राशि वालों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको बिजनेस में अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप किसी जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आप आज जिदद व अहंकार वाली कोई बात ना करें, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है. बिजनेस कर रहे लोग मंदी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे.
वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपका कोई बचपन का मित्र आज आपसे मिल मुलाकात करने आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी. संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. सरकारी कामों में आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर चल रही समस्याओं से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं. यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम दिलाने वाला रहेगा. आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा. जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है और आप अपने साथी को डिनर भी लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा. नौकरी में आपको किसी प्रमोशन के मिलने के कारण खुशी होगी. माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगो से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो बाद में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी. आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों से कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है और आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और दान धर्म के कार्य में भी आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपको आज कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप उनसे काम आसानी से निकाल पाएंगे. विद्यार्थियों का आज पढ़ाई से मन भटक सकता है, जो उन्हें परीक्षा में समस्या दे सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आपके कुछ विरोधी आज आपके बनते कामों में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे. संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेंगे. आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपुर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा. परिवार मे छोटे बच्चों की आपसे कुछ फरमाइश हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप अपने घर के सदस्यो की जरुरतो पर पूरा ध्यान देंगे और आपको तरक्की मिले से खुशी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने करने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. बिजनेस के किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. साझेदारी में या किसी काम को करने की योजना बना रहे थे, तो पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो आप गलत काम कर सकते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी. आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड सकता हैं और किसी परिचित से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगो को कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है. बिजनेस के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन बाद में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी. स्वास्थ्य मे यदि आपने लापरवाही बरती, तो बाद में आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपुर्ण जानकारी खराब होगी. बिजनेस में आप किसी बडी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दे सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा. आप किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो कोई आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है और आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है. जल्दबाजी में किसी लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें कुछ समस्या आ सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें. नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी. परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेगे और आपकी किसी मन्नत के पूरा होने से आपके घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है.
खौफनाक वारदात : पत्नी का गर्दन काटकर हाथ में कटा सिर लेकर गांव पंहुचा शख्स...मचा हड़कप
भुवनेश्वर: MURDER : ओडिशा के गजपति जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया फिर उसका कटा सिर अपने साथ गांव ले गया। मृतक महिला की पहचान चंद्र शेखर कारजी की पत्नी उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी सुबह किसी काम से अपने खेत में गए थे।
धारदार कुल्हाड़ी से काट सिर
पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने एक धारदार कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। फ़िलहाल अभी हत्या का वजह का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद कातिल चंद्रशेखर ने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी की उसके अवशेष खेत में पड़े मिले हैं।
चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थी उर्मिला
बताया जाता है कि उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है। चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। फ़िलहाल पुलिस ने मौके से कातिल चंद्रशेखर को हिरफ्तार कर लिया है।
तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेल के बाथरूम चक्कर आने के बाद वह गिर गए थे। घटना में वह घायल हो गए हैं। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।
वर्तमान में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर सात में बंद हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे वो बाथरूम में गिर गए थे। घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
स्पाइन की प्रॉब्लम से पीड़ित हैं सत्येंद्र जैन
बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं। स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया है।
शर्मनाक : चंद पैसों के लिये बेटा बना हैवान, पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
महाराष्ट्र। सांगली जिले में एक युवक ने अपने ही पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। आरोपी ने 70 हजार रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सांगली जिले के मिराज तहसील में बुधवार को 32 वर्षीय शख्स ने अपने पिता 70 वर्षीय दाजी उर्फ दादू गणपति अकाले की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। बताया गया कि अकाले ने अपने बेटे से 70 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा था, जो उसने दो साल पहले उधार लिए थे। जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो वो बहस करने लगा और इसी बीच गुस्से में आकर बेटे ने अपने ही पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में बेटे के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हादसा : तेज आंधी से गिरा पेड़ : एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पेड़ गिरने से आज सुबह एक घुमंतू परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जिसमें एक दंपति भी शामिल हैं। किश्तवाड़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा कि आज सुबह करीब तीन बजे पेड़ गिरने से घुमंतू परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पेड़ भारी बारिश और आंधी के कारण गिर गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नज़ीर अहमद (55), उनकी पत्नी अंजारा (42), बहू शमा बानो (18) और शकीला (36) के रूप में की गई है। सभी कठुआ जिले के बरवाल घट्टी निवासी थे। एसएसपी ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

कार की ब्रेक हो जाए फेल तो घबराएं नहीं, बस इन टिप्स को करें फॉलो…
कार चलाते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है और खास तौर पर ब्रेक का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर किसी कार के ब्रेक में अचानक से कोई खराबी आ जाती है और उस समय कार को जल्द से जल्द रोकना बेहद जरूरी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कार चलाने वाले घबरा जाते हैं. हालांकि, ऐसे मौके पर परेशान होने की बजाय अगर लोग दिमाग लगाएंगे और सही तरीका अपनाएंगे तो वो आसानी से बिना जान-माल के नुकसान के अपनी कार को कंट्रोल कर सकते हैं. आज हम आपको कार ब्रेक फेल होने की स्थिति में ध्यान रखने वाली कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है और सेफ ड्राइविंग के लिहाज से भी सही रहेगा.
हर एक सेकंड होता है अहम
जब ब्रेक फेल होने की स्थिति होती है, तो हर एक सेकंड मायने रखता है. अगर आपके पास पूरी जानकारी है तो इससे काफी फर्क पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों के एक अनुभवी पैनल ने शांत रहने और तेजी से कार्रवाई करने के अहमियत पर जोर दिया है. उनके मार्गदर्शन से, आप एक संभावित विनाशकारी घटना को नियंत्रित परिस्थिति में बदल सकते हैं.
सबसे पहले खुद को शांत रखें
कहते हैं कि लोग अक्सर मुसीबत के समय घबरा जाते हैं. कार का ब्रेक अचानक फेल हो जाना भी एक प्रकार की मुसीबत ही है, लेकिन ऐसे समय में संयम का परिचय दें और घबराएं बिल्कुल भी नहीं. अगर आप घबरा गए तो फिर कार को रोकने के लिए जरूरी तरीकों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.
ऐसे करें कंट्रोल
यदि तेज रफ्तार चलती गाड़ी में ब्रेक नहीं लग रहा है तो आपको बिलकुल शांत रहना चाहिए और गाड़ी की स्पीड कम करने का उपाय करना चाहिए. इसके लिए गाड़ी के गियर को धीरे धीरे डाउन करें और पहले गियर तक ले आएं, इस दौरान ब्रेक को लगातार दबाते रहें, इस ब्रेक के फिर से काम करने की संभावना बढ़ जाती है.
लाइट और हॉर्न का करें इस्तेमाल
ब्रेक फेल होने की स्थिति में गाड़ी की हैजार्ड लाइट्स को तुरंत ऑन कर लें. इससे आपके आसपास चल रही अन्य गाड़ियों लोन गाड़ी खराब होने और खतरे का संकेत मिल जाएगा. साथ ही लगातार हॉर्न भी बजाते रहें.
गियर बदलें
इसके अलावा, आराम से निचले गियर में शिफ्ट करने से गाड़ी की स्पीड कम करने में मदद मिल सकती है. डाउनशिफ्टिंग से, इंजन का प्रतिरोध सामने आता है, जो स्वाभाविक रूप से कार को धीमा कर देता है. कुशल ड्राइवरों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रभाव को अधिकतम करने के लिए निचले गियर, जैसे दूसरे या पहले का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दें. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह तरीका मैनुअल ट्रांसमिशन वाहनों में सबसे असरदायक है.
हैंड-ब्रेक का इस्तेमाल करें
आपकी कार अगर तेज गति से चल रही है और अचानक आपको पता चले कि आपकी कार का ब्रेक फेल हो गया है तो सबसे पहले आप ऐक्सेलेटर पर से पैर हटा लें और फिर धीरे-धीरे स्टीयरिंग को कंट्रोल करते हुए सामने जा रही गाड़ी से टकराने से बचें और जैसे ही स्पीड थोड़ी भी कम हो तो फिर धीरे-धीरे हैंडबैंक को ऊपर उठाएं. चूंकि यह जोखिम भरा कदम है, ऐसे में विशेष ध्यान रखें.
संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह, 19 दलों ने किया बायकॉट का ऐलान
कांग्रेस और टीएमसी सहित विपक्ष के 19 दलों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बुधवार (24 मई) को बहिष्कार करने का ऐलान किया. विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हर मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए. शाह ने कहा, ”राजनीति को इसके साथ मत जोड़िए. एक बड़ी भावनात्मक प्रक्रिया है कि पुरानी परंपराओं से नए भारत को जोड़ने की. इसको इतने ही सीमित अर्थ में देखना चाहिए।
कौन सी पार्टियां संसद भवन के उद्घाटन में नहीं जाएगी
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त रूप से बहिष्कार की घोषणा की है
