सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 03 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 03 जून 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - जून 01 01:39 PM- जून 02 12:48 PM

नक्षत्र
स्वाती - जून 02 12:48 PM- जून 03 11:16 AM

योग
विशाखा - जून 02 06:53 AM- जून 03 06:16 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:23 AM
सूर्यास्त - 7:15 PM
चन्द्रोदय - 06:39 PM
चन्द्रास्त - 05:08 AM

अशुभ काल
राहू - 08:51 AM- 10:35 AM
यम गण्ड - 02:03 PM- 03:47 PM
गुलिक - 05:23 AM- 07:07 AM
दुर्मुहूर्त - 05:23 AM- 06:19 AM, 06:19 AM - 07:14 AM
वर्ज्यम् - 10:04 AM- 11:35 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:52 PM
अमृत काल - 07:11 PM- 08:42 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 AM- 04:43 AM

शुभ योग
रवि योग - 05:23 AM- 06:16 AM 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन...जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 June 2023: आज 03 जून 2023, शनिवार का दिन है। आज का दिन अधिकांश राशियों के अनुकूल साबित होता हुआ दिख रहा है। साथ ही कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा । आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा किसी अपने को आप खो सकते हैं। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आएगा

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आप आज कोई नया काम शुरू करें, तो सावधानी बरतें चोट लग सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप विरोधियों का सामना करेंगे। आपको अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई रूका हुआ पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप संभलकर रहें अपनों से वाद-विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखें। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभलकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू करें। लाभ होगा आप नया किसी काम में अपनों का सहयोग प्राप्त करें। व्यापार-व्यवसाय में हानि होगी पत्नी से वाद-विवाद होगा। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति से आप विवाद न करें और किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नयी जगह परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे । परिवार का सहयोग मिलेगा, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं। आज आपका कोई काम विशेष बन सकता है। आपका कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा । आपका अपने लोगों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे, लाभ होगा। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा, आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ के वाद विवाद में फस सकते है वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें, वाहन संभलकर चलाएं। व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा और आपका मन अशांत रहेगा। किसी विशेष काम के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें।

और पढ़ें ...

रेल हादसा : कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई...8 बोगियां पलटीं...कई यात्री घायल

ओडिशा : ओडिशा के बालासोर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है यहां  कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। ट्रेन की 8 बोगियां पलट गई हैं। वहीं, ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव का काम चल रहा है। ट्रेन हावड़ा से चेन्नई जा रही थी।

जानकारी के ,मुताबिक अभी तक 50 से अधिक यात्रियों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासिनोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीम मदद के लिए रवाना हो गई है। इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी 
हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है। इसके अलावा घटनास्थल पर एम्बुलेंस पहुंच रही है. बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई से चलकर ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाती है

कैसे हुआ हादसा(accident )
बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने की वजह से ये हादसा हुआ है। रेलवे ट्रेक पर लगा सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आकर टकरा गईं। घायलों की संख्या या अन्य नुकसान के बारे में आधिकारिक बयान जल्द जारी होगा।

खबर अपडेट की जा रही है...........

और पढ़ें ...

CRIME NEWS: छोटे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट...वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान..!!

मोबाइल यूज करने से टोकने पर छोटे भाई ने बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। ये सुनकर शायद आप भी कहेंगे आज के वक्त अपने ही अपनों के कातिल बन गए है जहा देश कि राजधानी में साक्षी हत्याकांड ने डर का माहौल है वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में भाई ही बहन का हत्यारा निकल गया ।

24 मई को अगवानपुर स्थित ओम एनक्लेव में रहने वाले श्याम सुंदर पांडे अपनी पत्नी प्रेम प्रभा पांडे के साथ शादी में यूपी के गोरखपुर गए हुए थे। 25 मई को वे लौटे तो वहां बेटी अनन्या (22) की लाश पड़ी मिली। बेटा प्रियांशु भी घर पर नहीं था।लड़की की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। लड़की के गले पर निशान थे। जिससे पता चला कि अनन्या की गला दबाकर हत्या की गई है। प्रियांशु वारदात के बाद से ही फरार था, इसके कारण उस पर पुलिस का शक गहरा गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनन्या हत्या की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 26 मई को हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने छानबीन के बाद अब इस मामले में अनन्या के भाई प्रियांशु (19) को फरीदाबाद के इस्माइलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल की वजह से उसने बहन की हत्या की

पूछताछ में प्रियांशु ने कबूल किया कि मोबाइल की वजह से उसने बहन की हत्या की। उसने कहा- माता-पिता शादी में गए थे। घर पर मैं और बड़ी बहन अनन्या थे। मैं पढ़ाई छोड़ कर मोबाइल पर ही लगा रहता था। इस पर अनन्या बार-बार टोक रही थी। हत्या के दिन भी अनन्या ने मोबाइल की वजह से उसे डांटा। अनन्या ने कहा कि मोबाइल छोड़कर पढ़ाई कर ले। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने अनन्या का गला दबा दिया।

हत्या के बाद डर लगा तो भाग निकला
प्रियांशु ने पुलिस को आगे बताया- बहन मर गई। उसकी हत्या के बाद मैं डर गया। मैंने खुद को बचाने की योजना बनानी शुरू कर दी। मैंने सोचा कि यहां से भाग जाऊंगा और घर के बाहर होने की वजह से कोई मुझ पर शक नहीं करेगा। इस वजह से वह घर से पहले उत्तराखंड में देहरादून और फिर मसूरी चला गया। कुछ दिन वह वहीं छिपा रहा और बाद में इस्माइलपुर आ गया।

और पढ़ें ...

मोहन भागवत जी क्या तब कुम्भकर्णीय नींद में सोए थे - Bhupesh Baghel

मोहन भागवत जी क्या तब "कुम्भकर्णीय" नींद में सोए थे जब प्रधानमंत्री जी ने विदेश में जाकर कहा था- "भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है"

मोहन भागवत जी क्या तब "कुम्भकर्णीय" नींद में सोए थे जब प्रधानमंत्री जी ने विदेश में जाकर कहा था- "भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है" pic.twitter.com/FXn6BbGlMs

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 2, 2023

 

 

और पढ़ें ...

बड़ी संख्या में प्रशासनिक फेरबदल 7 IAS और 30 IPS अफसरों का तबादला...देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने 2 जून, शुक्रवार को 7 IAS अधिकारी और 30 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. सरकार ने 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है. यहां देखें लिस्ट-

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 2 June 2023: लक्ष्मी जी का दिन है शुक्रवार,पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 2 June 2023: पंचांग के अनुसार  2 जून 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज तुला राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार  2 जून 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दि व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
28 मई 2023 को पंचांग के अनुसार स्वाति नक्षत्र रहेगा. आकाश में स्वाति नक्षत्र का 15वां स्थान है. समय अनुसार ये नक्षत्र प्रात: 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. आज का दिन विशेष है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार  2 जून 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:। 

2 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 June 2023)

 

विक्रमी संवत्:  2080
मास पूर्णिमांत:  ज्येष्ठ
पक्ष:  शुक्ल
दिन:  शुक्रवार
ऋतु: ग्रीष्म
तिथि: त्रयोदशी - 12:49:52 तक
नक्षत्र:  स्वाति - 06:53:11 तक
करण:  तैतिल - 12:49:52 तक, गर - 24:08:51 तक
योग:  परिघ - 17:09:03 तक
सूर्योदय:  05:23:25 AM
सूर्यास्त:  19:14:41 PM
चन्द्रमा:  तुला राशि-  24:29:08 तक
राहुकाल:  10:35:09 से 12:19:03 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:51:21 से 12:46:46 तक
दिशा शूल: पश्चिम

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 08:09:41 से 09:05:06 तक, 12:46:46 से 13:42:11 तक
कुलिक: 08:09:41 से 09:05:06 तक
कंटक:  13:42:11 से 14:37:36 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  15:33:01 से 16:28:26 तक
यमघण्ट:  17:23:51 से 18:19:16 तक
यमगण्ड:  15:46:52 से 17:30:47 तक
गुलिक काल:  07:07:20 से 08:51:14 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज इन राशियों के सभी संकट हर लेंगे हनुमान जी, मिलेगी कोई खुशखबरी...जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 जून 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि  

आपके लिए आज का दिन सरप्राइज़ वाला रहेगा। अचानक किसी बहुत करीबी रिश्तेदार का आपके घर आगमन हो सकता है। जिसे देखकर आपके परिवार को आश्चर्य के साथ बहुत खुशी भी होगी। आप सब प्रसन्नतापूर्वक बातचीत करते हुए दिन बिताएंगे। कुछ स्पेशल पकवान बनेगा। साथ ही कहीं घूमने जाने का प्लान भी बनाएंगे। जो अविवाहित हैं उनका विवाह फिक्स हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। शैक्षणिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप फिजूलखर्चो से बचें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद में न पड़े। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति पूर्ण रहेग। 

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

2. वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको सरकारी योजनाओं से लाभ के साथ नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए कई साधनों से आय होने के योग बन रहें हैं। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको कहीं मनचाही जगह ट्रांसफर मिलेगा। जो आपके लिए आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। 

  • शुभ रंग- मैजेंट
  • शुभ अंक- 5

3. मिथुन राशि 

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज सम्पन्न होगा। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आप पहले से कार्यरत हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। इस दौरान ऑफिस में सहकर्मी के कारण कुछ परेशानी आएगी, पर आप सहजता से हल कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

4. कर्क राशि 

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यावसायिक तौर पर आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप व्यापार से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाने में आप सहयोगियों की हेल्प लेंगे। जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको इस बात से खुशी मिलेगी। छात्रों की पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। इस दौरान आप कहीं यात्रा करने से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें उचित आहार लें। संतान की कोई बात आपको ठीक नहीं लगने पर आप आज उन्हें समझाने की कोशिश करें सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

5. सिंह राशि

आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कारोबार में तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अविवाहित हैं तो आपको मनपसंद रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपके किसी अच्छे काम की वजह से पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक कुछ खर्चों में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटें समाप्त होंगी। किसी कार्यवश कहीं दूर की यात्रा के योग है। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी से राय अवश्य लें। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

6. कन्या राशि

आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नईनई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जो नौकरीपेशा हैं उनका इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान आपको आलस के कारण आपके कार्यों में रुकावट आएगी। ऑफिस या कारोबार में काम का दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आज आप तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज़ करेंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

7. तुला राशि 

आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में बढ़िया बदलाव आएगा। आप कहीं अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अवश्य करें लेकिन साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले योजना बना लें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार करने  को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी से आपकी मीठी नोंक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ आज किसी पार्टी में जाएंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

8. वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सभी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा । कार्यक्षेत्र में काम के साथ क्रेडिट भी मिलेगा। पदोन्नति की योजनाएं सफल होंगी। काम ज्यादा होगा लेकिन आप सब कुछ मैनेज कर पाएंगे। आज मित्रों से मुलाकात होगी साथ में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आप कुछ कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। अपना रूटीन चेकअप कराते रहें। किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से आज आपको बचना चाहिए। 

  • शुभ रंग- मैहरून
  • शुभ अंक- 5

9. धनु राशि 

आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। लंबे समय से बनाई गई कोई योजना पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे आपको अच्छा धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को कोई नया अवसर मिलेगा। इससे संबंधित किसी यात्रा से लाभ की गुंजाइश दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जो स्टूडेंट् अपने शोध कार्य के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी कामना पूरी होने के योग हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही संतान की अन्य गतिविधियों का ध्यान रखें। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

10. मकर राशि  

आज आपके लिए दिन उम्मीद रहने वाला है। प्रशासनिक सेवा के लिए दी गई परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद हल होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। आप इस दौरान जितना निवेश करेंगे उतना लाभ होगा। आज आपका कोई राज घर को पता लगेगा, घरवाले आपसे हंसी-मजाक करेंगे । कार्यों में पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से आज आप प्रसन्न होंगे। 

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 7

11. कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। छोटी मोटी यात्रा के योग बनेंगे। आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। सबके साथ बैठकर बातचीत करके अच्छा समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज कोई पुरानी डील पक्की होगी। आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने खानपान पर ध्यान दें। कहीं पैसा खर्च करने की जल्दबाजी न करें। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

12. मीन राशि 

आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके बिजनेस संबंधी प्लान कामयाब रहेंगे। कुछ नए लोगों से आपका संपर्क होगा, जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से विवाद होने की संभावना है। आज आप अपने व्यवहार में संयम बरतें। इस दौरान कुछ व्यापारिक यात्राएं हो सकती है, जिनसे आपको लाभ मिलेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा । संतान के सहयोग से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आमदनी अच्छी होगी। आप कोई नई संपत्ति या नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

बस्तर भाजपा मुक्त है और रहेगा

 

बस्तर ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है​

बस्तर अभी भाजपा मुक्त है और रहेगा 

रमन सरकार के आततायी चरित्र को  बस्तर की जनता ने देखा और झेला है​

रायपुर/01 जून 2023 

 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने कांग्रेस को 11 विधानसभा सीटों में जीत दिलाकर सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद हुये दंतेवाड़ा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताकर बस्तर को भाजपा से मुक्त किया है। वर्तमान में बस्तर भाजपा मुक्त है और 2023 के आम चुनाव में भी बस्तर की जनता बस्तर को भाजपा से मुक्त रखेगी।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बस्तर की जनता ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है उस दौरान बस्तर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे सुविधाओं के लिए तरसते रही है। बस्तर की जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए रमन सरकार ने कई काले षड़यंत्र किये। बस्तर लाल आतंक से जल रहा था, बस्तर के लोग बस्तर छोड़ने मजबूर थे। रमन सरकार के दौरान 700 से अधिक गांव के आदिवासी पलायन कर गए और उनके घरों को आग लगा दिया गया था, बस्तर उस 15 साल के डरावने दिनों को भूली नही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों के मान सम्मान को वापस दिला आया है, आदिवासियों को पेसा के नियम बनाकर उनके कानूनी अधिकार दी है, बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार के 4200 एकड़ जमीन को लौटाकर इतिहास रचा है। स्थानीय स्तर पर भर्ती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, के लिए बेहतर काम किये हैं। आज देश के मानचित्र में बस्तर की पहचान विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में है। बस्तर आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बस्तर की मिलेट, बस्तर की संस्कृति, बस्तर की परंपरा आज विश्व में पहचान बना रही है।
 
और पढ़ें ...

1 June 2023: जेब पर पड़ेगा सीधा असर: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? आज से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं। एक जून से भी देश में कई बड़े बदलाव( changes) होने जा रहे हैं। आपको इन सभी बदलावों की जानकारी होना जरूरी है।

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा( costly) 

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा होने जा रहा है। 21 मई को जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है। यह सब्सिडी पहले 15 हजार रुपये प्रति केडब्ल्यूएच थी। इसे बाद में घटाकर 10 हजार रुपये प्रति KWH कर दिया गया है।

बीते दिनों ‘100 Days 100 Pays’ कैंपने( campaign) की घोषणा की गई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बीते दिनों ‘100 Days 100 Pays’ कैंपने की घोषणा की गई थी। एक जून से इसकी शुरुआत होगी। अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स (Unclaimed Deposits) का पता लगाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रकम का पता लगाया जाएगा, जिससे इसका निपटान किया जा सके।

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। बीते मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी।

गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम

1 जून से सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नियम भी लागू होने वाले हैं. देश में अब 31 मई से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी

और पढ़ें ...

ये Natural चीजें बढ़ाएंगी बालों का ग्रोथ...लंबे घने बालों के लिए जरूर करें इस्तेमाल..!!

सभी की चाहत होती है कि उनके भी बाल लंबे ,घने, मजबूत और चमकदार लगें, लेकिन इस ख्वाइश को पूरा करना इतना आसान नहीं है. खराब Lifestyle और डाइट की वजह से आज कल लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं. ऐसे में अधिकतर महिलाएं बालों को लंबा करने के लिए कई तरह केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं दे पाते. ऐसे में आपको जरूरत होती हैं ऐसे खानपान की जो अपने पोषक तत्वों से बालों को पोषण देने का काम करें. यहां बताए जा रहे फूड्स बालों को तेजी से लंबा करने के साथ बालों को मजबूत भी करेंगे. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो लंबे बालों की चाहत को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

बेरीज

बेरीज विटामिन से भरपूर होती हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. स्पेशली ब्लैकबेरी, जो बालों की ग्रोथ के लिए नैचुरल खाने के रूप में जाने जाते हैं. ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं. स्ट्रॉबेरी विटामिनC का एक बेहतरीन स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने और रूसी का इलाज करने के लिए जाना जाता है.

करी पत्ता

करी पत्ते के सेवन से बालों को बढ़ाया जा सकता है. इसके सेवन से सफेद बाल और बालों का झड़ना दोनों दूर हो सकते हैं. ऐसे में सुबह खाली पेट करी पत्ते जरूर चबाएं. ऐसा करने से बालों को बढ़ाया जा सकता है.

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके सेवन से शरीर हेल्दी रहता है और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं. ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ बालों को स्वस्थ भी रखते हैं. ड्राई फ्रूट्स में बादाम, अखरोट और अलसी आदि का सेवन किया जा सकता हैं.

अलसी

अलसी बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. अलसी में मौजूद विटामिन B तत्व बालों को तेज़ी से बढ़ाने में मदद करता है और ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को अंदर से मजबूत रखता है. इतना ही नहीं, अलसी में विटामिनE भी होता है, जो बालों को बाहरी रेडिकल्स से लड़ने और झड़ने से रोकने में मददगार होता है.

अंकुरित मेथी

अंकुरित मेथी, नए बालों को उगाने में मदद कर सकता है. दरअसल, इसके सेवन बालों को बायोटिन मिलता है जो कि नए बालों को उगने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें आयरन और अन्य प्रोटीन होते हैं जो कि जड़ों को पोषित करते हैं और नए बालों को उगने में मदद करते हैं. 

आंवला

आंवले में मौजूद विटामिन E बालों को झड़ने और टूटने से रोकता है. इसके साथ ही, विटामिन E की मदद से बाल लंबे होते हैं, स्कैल्प और हेयर एजिंग की प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है और बालों की दोबारा ग्रोथ होती है.

साबुत अनाज

साबुत अनाज बायोटिन से समृद्ध होता है साथ ही इसमें आयरन, जिंक और विटामिन B भी पाया जाता है. बायोटिन इकट्ठी कोशिकाओं को फैलाता है और एमिनो एसिड का भी उत्पादन करने में मदद करता है, जो कि आपके बालों को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है.

शकरकंद

शकरकंद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें पाया जाने वाला बीटा- कैरोटिन बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है. शककंद को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है.

अंडे

अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो बालों के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये न सिर्फ बालों को झड़ने से रोक सकते हैं बल्कि ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार हैं. इसके अलावा ये हेयर पोर्स को खोलते हैं और इनमें पोषण पहुंचाते हैं. इससे बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है.

और पढ़ें ...

BREAKING: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान...हर महीने की 100 यूनिट बिजली फ्री

राजस्थान :  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है. सीएम गहलोत ने राजस्थान की जनता को बिजली बिलों में राहत दी है. सीएम ने घोषणा की है कि बिजली उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. आपको बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दल सत्ता के लिए पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. वहीं चुनाव साल को देखते हुए ये गहलोत सरकार का इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है.सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला, जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है. सीएम गहलोत ने एलान किया है कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.

और पढ़ें ...

Chanakya Niti : असंतुष्ट महिलाएं करती हैं ये इशारे...पति के लिए जानना है बेहद जरूरी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतामाला में वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए बहुत कुछ लिखा है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपने पति से संतुष्ट नहीं होती हैं और पति को इस बात की जानकारी नहीं होती है।

चाणक्य नीति के बारे में आज लगभग हर कोई जानता है. चाणक्य को महान ऐसे ही नहीं कहा गया है. उनकी कही बातें आज भी लोग अपने जीवन में ढालते हैं. ऐसे करने वाले हमेशा खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं. सुखी जीवन के लिए आचार्य चाणक्य नीति की बातें बेहद जरूरी हैं. आज भागमभाग में हम कई ऐसी बाते भूल जाते हैं जो बेहद जरूरी होती हैं और उनके बिना हम अपनों को न चाहते हुए भी ठेस पहुंचा देते हैं.

ऐसे में चाणक्य नीति का अनुसरण करना जरूरी हो जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाने के लिए भी कई बातें लिखी हैं. कई बार ऐसा होता है कि औरतें अपने पति से संतुष्ट नहीं होती और पति को इस बारे में पता नहीं चल पाता. आइये आपको बताते हैं पत्नियां जब असंतुष्ट होती हैं तो क्या इशारा करती हैं…

चाणक्य नीति में महिलाओं के ऐसे इशारों के बारे में बताया गया है जो वे असंतुष्ट होने पर करती हैं. इन इशारों को भांप कर कोई भी पति अपनी पत्नी को संतुष्ट कर सकता है. पत्नी की नाराजगी को दूर करने के लिए चाणक्य नीति की इन बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए.

बात कम करना

पत्नियों को बातूनी भी कहा जाता है. जब पत्नी बहुत खुश होती है तो अपने पति बहुत ज्यादा बात करती है. कभी तो पति को कहना पड़ता है कि बस करो कितना बोल रही हो. अगर आपकी पत्नी भी बहुत बातें करती है और अचानक शांत हो जाए तो समझ जाइये कि वह असंतुष्ट है.

यानी आपकी किसी बात से वह नाराज चल रही है. कम बात करना पत्नियों के असंतुष्टि बारे में इशारा करता है. ये संकेत मिलते ही आप अपनी पत्नी से बात करिये और जानिये कि वह किस बात से परेशान है. ऐसा करने से वह बात आप से शेयर करेगी और फिर पहले की तरह हो जाएगी.

हर बात पर गुस्सा आना

यह सब जानते हैं कि पत्नियों के लिए पति कितनी अहमियत रखते हैं. पत्नी अपने पति को कभी नाराज नहीं करना चाहती. ऐसे में अगर पत्नी आपसे झुंझलाने लगे यानी बात पर झगड़ा करे और गुस्सा करे तो समझ जाइये कि वो किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट है. इस इशारे को ध्यान में रखकर आपका अगला कदम पत्नी को खुश करने के लिए होना चाहिए.

बस अपने बारे में सोचना

पत्नियों के बारे में कहा गया है कि वे अपने पति के हर जरूरत का ख्याल रखती हैं. अगर आपकी पत्नी अचानक आपसे दूरी बना ले या आपको लगे कि वो सिर्फ अपने बारे में सोच रही है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह किस न किसी बात से असंतुष्ट है.

हो सकता है कि वह आपकी किसी बात से नाराज हो, इसे ध्यान में रखते हुए आपको पत्नी से तसल्ली से बात करनी चाहिए. उसकी समस्या को समझकर उसकी परेशानी को दूर करना चाहिए. ऐसा करने आपकी पत्नी को संतुष्टि मिलेगी और वह फिर पहले की तरह आपसे प्यार करने लगेगी.

और पढ़ें ...

आज का पंचांग 01 जून 2023: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Today Panchang | आज का पंचांग, 01 जून 2023

तिथि

द्वादशी, 13:40 तक

नक्षत्र

चित्रा, 06:48 तक

योग  वरियान, 18:59 तक
करण

प्रथम- बालव, 13:40 तक

द्वितीय- कौलव, 25:20 तक

वार गुरुवार
सूर्योदय 05:23
सूर्यास्त 19:14
चन्द्रोदय 16:27
चन्द्रास्त 27:41
अमांत ज्येष्ठ
पूर्णिमांत ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल
ऋतु ग्रीष्म
सूर्य राशि वृष
चंद्र राशि तुला
राहुकाल

14:02:44 से 15:46:33 तक

अभिजीत मुहूर्त

11:51:14 से 12:46:36 तक

विक्रमी संवत् 2080
शक संवत् 1945   शोभकृत

हिन्दू शास्त्र के अनुसार, पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार हैं। हिन्दू धार्मिक परंपरा में किसी भी शुभ मुहूर्त को निकालने के लिए पंचांग का प्रयोग किया जाता है। भारतीय पंचांग ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित है, जिसकी गणना सटीक होती है।

यही कारण है कि हिन्दू संस्कृति में शादी-मुंडन, गृह प्रवेश सहित सोलह संस्कार एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य के लिए पंचांग से शुभ मुहुर्त निकाला जाता है। आज का पंचांग, आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण, योग के साथ-साथ मुहुर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त, चंद्र राशि, सूर्य राशि के बारे में जानकारी देता है।  

और पढ़ें ...

तंबाकू छुड़ाएं! आजमाएं स्वामी रामदेव के बताए उपाय, कई और समस्याओं में भी कारगर हैं ये टिप्स

सिगरेट, एक ऐसा जहर जो इंसान को धीरे-धीरे मौत की ओर ले जाता है। लोग कभी टेंशन दूर करने, कभी गलत सोहबत में तो कभी कूल दिखने के लिए इसकी ज़द में आते हैं और फिर कब ये शौक आदत बन जाए और इसका नशा सिर चढ़कर बोलने लगे पता ही नहीं चलता। तभी तो तंबाकू दुनिया में हर 6 सेकंड में एक जान लेता है अकेले भारत में हर साल साढ़े 13 लाख लोगों की मौत इसी ज़हर से होती हैं। सिगरेट ना सिर्फ हार्ट, ब्रेन, लंग्स, लिवर, इंटेस्टाइन के लिए खतरनाक है बल्कि कैंसर के 27% मामले भी इन्हीं की वजह से होते हैं। ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर का हर 4 में से 1 मरीज़ इस ज़हर का शिकार है। लेकिन फिर भी लोग इससे तौबा नहीं करते यही वजह है कि नशे का मार्केट दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है जिसके लिए हर साल 2 लाख हेक्टेयर जंगल साफ कर दिए जाते हैं। नशा छोड़ना तो दूर की बात है लोग नए नए तरीक ईजाद करते हैं आजकल तो फ्लेवर्ड हुक्के भी काफी चलन में हैं। ये हुक्के तो और भी ज़्यादा खतरनाक हैं क्या आप जानती हैं 45 मिनट नशीला हुक्का पीना 50 सिगरेट पीने के बराबर है। इससे खतरे में सेकंड हैंड स्मोकर्स भी हैं क्योंकि दुनिया में तंबाकू से हर साल 80 लाख जान गंवाने वालों में 1 लाख पैसिव स्मोकर्स होते हैं। वैसे हम कोई भी आंकड़े पेश कर लें जो लोग नशा करते हैं, उन पर फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वो सिगरेट,गुटखा पैकेट्स पर लिखी चेतावनी भी हल्के में लेते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो चाहते तो हैं लेकिन ये आदत छोड़ नहीं पाते। अगर ऐसी बात है तो चलिए आज सबको योग की आदत डलवाते हैं और नशे से मुक्ति दिलाते हैं। तंबाकू का जहर धुएं से लंग्स में म्यूकस टॉक्सिंस से लंग्स जाम फेफड़े कमजोर, तंबाकू जानलेवा दिल को खतरा कार्बन मोनो ऑक्साइड ब्लड में बढ़ता है खून में ऑक्सीजन लेवल कम निकोटिन का ब्रेन मसल्स पर असर ब्लड प्रेशर तेज हाई बीपी से दिल को नुकसान तंबाकू का जहर, आंखों पर असर कैटरेक्ट ग्लूकोमा डायिबिटिक रेटिनोपैथी नजर कमजोर तंबाकू का जहर, बीमारी का डर हार्ट प्रॉब्लम शुगर लंग्स प्रॉब्लम माइग्रेन एंग्जाइटी डिप्रेशन टॉक्सिंस आउट, बॉडी डिटॉक्स अलसी ब्लूबेरी पालक बादाम अखरोट काजू सिगरेट छुड़ाने में कारगर ख़ास पाउडर हल्दी अजवाइन लौंग कपूर काली मिर्च सेंधा नमक बबूल की छाल पिपरमिंट नशा छुड़ाने में कारगर, माउथ फ्रेशनर लौंग सौंफ इलायची मुलेठी दालचीनी धनिया नशा छुड़ाने में कारगर अजवाइन अर्क – सब हेडर 250 ग्राम अजवाइन 1 लीटर पानी में पकाएं खाने के बाद अर्क पीएं तंबाकू छुड़ाए, आजमाएं खसखस मखाना केसर तंबाकू छुड़ाए, आजमाएं हींग मेथी हरड़ छुहारा अजवाइन तंबाकू छुड़ाए, आजमाएं अनार नींबू गाजर अदरक पालक ऑरेंज
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 01 June 2023: जून के पहले दिन इन राशियों की खुल जाएगी तकदीर, होगा धन का बेशुमार लाभ, यहां जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 01 June 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरियान योग में करें, निश्तिच ही सफलता मिलेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत है। आज चम्पक द्वादशी भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जून 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि - 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृष राशि - 

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। जिसे आप अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि- 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है । संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। जिससे आपको फायदा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे । आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर को अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे । पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझने दूर होगी । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे। 

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3

सिंह राशि- 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी । कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5

कन्या राशि - 

आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 3

तुला राशि - 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि - 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे । लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे । जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे । 

शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे । आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी। 

शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी । आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं । परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा । परंतु इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

मीन राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। 

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

और पढ़ें ...