सियासत

भूलकर भी तकिये के नीचे न रखें ये 5 चीज... होता है बुरा असर..!!

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी की। आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिए के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए। तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं।

किताब रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर के नीचे किताब रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही जीवन में प्रगति भी रुक जाती है। इसके अलावा किताब और पेन बिस्तर पर रखकर सोने से आपकी आर्थित स्थिति भी प्रभावित होती है। पैसों के अलावा इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना

वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। ऐसे करने से आपके आसपास नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही बीमारियां आपका जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती हैं।

वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने की दिशा

  • घड़ी लगाने के लिए पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है.
  • इसके साथ ही आप पश्चिम और उत्तर दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं.
  • लेकिन दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए.
  • घर की बालकनी या बरामदे भी घड़ी न लगाएं.
  • दरवाजे के ठीक ऊपर भी घड़ी लगाने से बचें.
और पढ़ें ...

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा, राहुल गांधी लॉन्‍च करेंगे विपक्ष की मिसाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा शुरू होगी. तीन दिन तक चलने वाली बहस का जवाब गुरुवार को पीएम मोदी दें सकते हैं. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद वह विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं

बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ मौजूदा कार्यकाल में आने वाला यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले साल 2018 में मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अविश्वास प्रस्ताव पर आज दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होगी, जो शाम 7 बजे तक चलेगी. बुधवार को भी दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चर्चा होगी. वहीं गुरुवार की शाम 4 बजे पीएम मोदी के बहस का जवाब देने की संभावना है. चर्चा की शुरुआत के लिए कांग्रेस के गौरव गोगोई का नोटिस स्वीकार हुआ है।

विपक्षी दलों की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया

बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था. इस सप्ताह अविश्वास प्रस्ताव समेत महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने को कहा है

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- अगस्त 08 04:14 AM- अगस्त 09 03:52 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- अगस्त 09 03:52 AM- अगस्त 10 04:11 AM

नक्षत्र
भरणी - अगस्त 08 01:16 AM- अगस्त 09 01:32 AM
कृत्तिका - अगस्त 09 01:32 AM- अगस्त 10 02:29 AM

योग
गण्ड - अगस्त 07 06:16 PM- अगस्त 08 04:41 PM
वृद्धि - अगस्त 08 04:41 PM- अगस्त 09 03:40 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 08 11:36 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 08 12:37 PM

अशुभ काल
राहू - 3:44 PM- 5:23 PM
यम गण्ड - 9:08 AM- 10:47 AM
गुलिक - 12:26 PM- 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM- 09:21 AM, 11:22 PM- 12:05 AM
वर्ज्यम् - 02:00 PM- 03:40 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:53 PM
अमृत काल - 08:41 PM- 10:18 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:14 AM- 05:02 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - अगस्त 09 01:32 AM - अगस्त 10 02:29 AM (कृतिका और मंगलवार)

और पढ़ें ...

Horoscope Today 08 August 2023: मेष, कर्क, मकर, मीन राशि वाले आज यात्रा करने से बचें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 08 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 08 अगस्त 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. वृश्चिक राशि वालों को सिर दर्द, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में  आप यदि कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे और आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर अमल करके आप अच्छा लाभ कमाएंगे. आपको अपने विरोधियों पर सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे. आपको कुछ पुराने अनुबंधों का  आपको लाभ मिलेगा.  आपके अंदर प्रतिस्रपर्धा का भाव बना रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन  खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आप यदि उन पर लगाम लगाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा खासा लाभ देंगे. यदि आप किसी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं, तो इससे  आपको सावधान रहना होगा.  आपकु सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. संतान से यदि कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें उन्हें माफ करना होगा. कारोबार करने से  आपको लाभ तो मिलेगा, लेकिन आप अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप  कुछ नया करने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. व्यापार में आपकी कुछ योजनाओं को सम्मान मिलने से आज खुशी होगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों  से आए प्राप्त होगी. आपको कुछ पुराने कर्जा से आज मुक्ति मिलेगी और आप  अपने घर आज किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई धन संबंधित खुशखबरी लेकर आने वाला है. आपकी संपत्ति में भी  इजाफा होगा और आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में भी काफी समय व्यतीत करेंगे. जीवन साथी के साथ आज आप हर कदम पर खड़े रहेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा और यदि आप कोई धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो  वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आप  यदि कोई संतान के कैरियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना ले व उनके मन में चल रही  बातो को जानने की पूरी कोशिश करें. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाकर रखें, तभी वह किसी परीक्षा में आसानी से जीत हासिल कर सकेंगे. आप अपने कार्य क्षेत्र के काम में आज दिल ना बरतें.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है.  आप अपनी मेहनत और लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी कुछ पा सकते हैं, लेकिन आपको  वाहन चलाने चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. आज यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो वह लटक सकता है. 

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझने लेकर आएगा, जिसके कारण आपको समझ नहीं आएगा, कि किस काम को करूं और कैसे ना करूं और मानसिक तनाव भी  आपके ऊपर हावी रहेगा. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को भी अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा और आपने यदि किसी से उधार देने का सोचा है, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगा. व्यवसाय की कुछ योजनाओं में आप अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य  देंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा. आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन पर आपको अमल करना होगा और आपका यदि कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें भी  आपको जीत मिलेगी. कार्य क्षेत्र में आपको  सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको अपने मन को काबू रखना होगा, क्योंकि आप किसी की बातों में आकर कोई बड़ा काम कर सकते हैं और पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों में भी  आपकी काफी रूचि रहेगी.  आपका मन बेवजह अपने कामों से भटक सकता है, जो आपको समस्या देगा. पिताजी से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन में मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने किसी मित्र पर पूरा भरोसा करना होगा और दूसरों के मामले में आप बेवजह ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह बाद में आपको समस्या देगी. किसी से कर्जा लेने से बचे, नहीं तो आप उसे उतारने में परेशानी में आ सकते हैं. किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल होने वाला है. आप कार्य क्षेत्र में मिलजुल कर काम करेंगे, तो आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और दिन आनंदमय रहेगा.  प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं. आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम आज पूरा होगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और दान धर्म के कार्यों में भी  आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. आपको आज एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी और तनाव आपके ऊपर हावी नहीं हो सकेगा. आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए आप उनमें पिताजी से बातचीत अवश्य करें.

और पढ़ें ...

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस राहुल गांधी से करना चाहती है शादी...लेकिन सामने रख दी ये शर्त...!!

नई दिल्ली। शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में भी आ चुकी हैं. अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है. शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. लेकिन उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी है. जिसे जानकर हर कोई हैरान हो सकता है।

शर्लिन चोपड़ा का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने बहुत सारे फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान एक पैपराजी शर्लिन चोपड़ा से पूछा है कि क्या वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. इस पर एक्ट्रेस मजेदार जवान देती हैं. वह कहती हैं, ‘हां क्यों नहीं, लेकिन मैं चाहूंगी कि शादी के वक्त मेरा सरनेम चोपड़ा ही रहे.’ शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुआ है. पीएम मोदी के उपनाम के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा मिलने के बाद मई में राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था. 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में, पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना स्वागत योग्य कदम, यह फैसला भारत के लोगों, खासकर वायनाड की जनता के लिए राहत ले कर आया है.

और पढ़ें ...

Chandrayaan-3 : चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की ओर से ली गई चांद की पहली तस्वीर शेयर की है। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इस दौरान उसने चंद्रमा का एक वीडियो बनाया है। चंद्रयान ने अंतरिक्ष से अपना पहला वीडियो भेजा है, जिसमें हैरान कर देने वाला नजारा दिखा है। वीडियो में दिख रहा कि कैसे चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा है और कैसे चांद पर छोटे-बड़े कई गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। यान अब चंद्रमा के 170 किमी x 4313 किमी की ऑर्बिट में है। यानी चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km है। ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13 से 14 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान 164 Km x 18,074 Km की ऑर्बिट में घूम रहा था।

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। चंद्रयान के कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थी। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं। यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी।

उल्लेखनीय है कि, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को इसे लॉन्च किया गया था। जब ये स्पेसक्राफ़्ट चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो चांद ऐसा दिख रहा था। इस मिशन के लिए 23 अगस्त सबसे अहम तारीख है। इसी दिन चंद्रयान को साउथ पोल पर सॉफ़्ट लैंडिंग करनी है।

और पढ़ें ...

तो क्या वाकई व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ सकता है यह एप? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, बिना देर किए तुरंत करें डिलीट

नई दिल्ली : आजकल की सोशल मीडिया पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है. ऐसे में खबर आई है कि एंड्रॉइड यूजर्स की प्राइवेसी एक बार फिर से खतरे में है। अब एक ऐसे मैलवेयर एप सामने आया है जो एंड्रॉयड यूजर्स के प्राइवेट मैसेजिंग एप जैसे Facebook, WhatsApp और Telegram को ट्रैक कर सकता है और मैसेज पढ़ सकता है। गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से इस एप को हटा दिया है। बेहतर होगा कि आप भी इसे तुरंत अपने फोन से डिलीट करें।

साइबर फर्म Cyfirma ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि SafeChat एप यूजर्स के लिए सेफ नहीं है। भले ही इसके नाम में Safe है लेकिन यह एप किसी भी कीमत पर सेफ नहीं है। यह एप यूजर्स की जासूसी करता है और उनके प्राइवेट मैसेज पढ़ता है।

माना जा रहा है कि इस एप के पीछे भारतीय हैकिंग ग्रुप Bahamut का हाथ है। SafeChat एप यूजर्स के सभी सोशल मीडिया चैटिंग एप पर नजर रखता है। इसके अलावा उनके फोन के टेक्स्ट मैसेज, कॉल लॉग और जीपीएस लोकेशन को पढ़ता है।

साल 2022 में इसी ग्रुप ने लोगों की ट्रैकिंग और जासूसी के लिए डमी VPN एप्स डिजाइन किए थे। Cyfirma की रिपोर्ट के मुताबिक यदि Bahamut ग्रुप का स्पाईवेयर इनेबल है तो किसी भी डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इस ग्रुप के स्पाईवेयर की मदद से यूजर्स के फोन की एक-एक जानकारी हासिल की जा सकती है।

SafeChat जैसे मैलवेयर वाले एप यूजर्स के इंटरनेट कनेक्शन, आईपी एड्रेस, सिम कार्ड सिरियल नंबर आदि की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SafeChat सेफ और सिक्योर चैटिंग का दावा करता है लेकिन यह खुद ही यूजर्स की जासूसी करता है। यदि आपके फोन में भी SafeChat एप इंस्टॉल है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

और पढ़ें ...

सदस्यता बहाल होने पर 137 दिन बाद लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता व केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से पार्टी के सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता दोबारा बहाल होने के बाद वे सोमवार को संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी की 137 दिन के बाद संसद भवन में वापसी हुई है। मोदी सरनेम मामले में अदालती आदेश के बाद 23 मार्च को उनकी लोकसभा की सदस्‍यता रद्द कर दी गई थी।

दरअसल, अप्रैल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे करीब एक साल पहले मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत जिला अदालत के आदेश के तुरंत बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता को रद्द कर दिया था। अब 138 दिन बाद लोकसभा सचिवालय की तरफ से सोमवार सुबह यह बताया गया कि राहुल गांधी की सदस्‍यता को फिर से बहाल कर दिया गया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से कुछ दिनों पहले ही कहा गया था कि राहुल गांधी की सदस्यता को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति को पढ़ने के बाद ही बहाल किया जाएगा। आदेश की प्रति मिलने के बाद आज सुबह बिना देरी करे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता की सदस्‍यता को बहाल कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद ऐसा संभव हो सका है।

सबसे पहले सूरत की जिला अदालत ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए उन्‍हें दो साल की सजा सुनाई थी। यह सजा गुजरात से भाजपा विधायक पुर्णेश मोदी की याचिका पर सुनाई गई थी। मानहानि की धाराओं के तहत अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है। इस मामले में राहुल को अधिकतम सजा ही दी गई थी। पेश मामले में गुजरात हाई कोर्ट से भी राहुल गांधी को राहत नहीं मिली थी, जिसके चलते उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। संसद के नियमों के तहत किसी भी सासंद को अगर दो साल या इससे अधिक सजा होती है तो उनकी सदस्‍यता को रद्द कर दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी कि अगर उनकी सजा एक दिन भी कम 9 होती तो वो संसद से अयोग्य करार नहीं दिए जाते।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : राजधानी के एम्स में लगी भीषण आग : मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में स्थित AIIMS अस्पताल में भीषण आग लग गई है। सुचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से अस्पताल में मची अफरा-तफरी हका माहौल बन गया। वहीँ अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन खौफ में है। मौके पर मौजूद अधिकारी भी पूरी तरह से स्थिति सामान्य करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

आग इमरजेंसी डिपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर लग गई थी. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है. आग इतनी भयानक है कि कई किलोमीटर दूर तक आग का धुंआ देखा गया है। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. फ़िलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

आज लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता बहाली करने और बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया की सदस्यता करने को लेकर फैसला हुआ . कांग्रेस बीते दो दिनों से इस बात पर अड़ी हुई है कि राहुल का सदस्यता जल्द से जल्द होनी चाहिए थी ।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार (4 अगस्त) को ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड के सांसद राहुलगांधी की सदस्यता बहाल कर दी। मार्च 2023 में उन्हें निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

मोदी सरनेम को लेकर की गई थी  टिप्पणी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपरा Get App मानहानि मामले में शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी। 53 वर्षीय गांधी लोकसभा में केरल की वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

दोषसिद्धि पर यह रोक इस आधार पर लगाई गई कि गुजरात के सूरत की अदालत यह बताने में विफल रही कि दोषी ठहराए जाने पर राहुल गांधी अधिकतम दो साल की सजा के हकदार क्यों थे, जिसके कारण उन्हें संसद के निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

और पढ़ें ...

Sawan : पांचवा सोमवार आज : बन रहा खास योग, जानिए शिव पूजन विधि, मुहूर्त और मंत्र

इस बार सावन के सभी सोमवार बहुत खास माने जा रहे हैं, क्योंकि सावन के सभी सोमवार पर एक से बढ़कर एक खास संयोग बन रहे हैं। अब तक सावन के 4 सोमवार बीत चुके हैं और पांचवा सोमवार 07 अगस्त को है। सावन के पांचवे सोमवार पर रवि योग बन रहा है, जो सुबह से लेकर रात तक रहेगा। लेकिन इस दिन सुबह से ही भद्रा भी लग रही है, जो शाम तक रहेगी।

पांचवे सावन सोमवार के दिन शिव पूजा के लिए दिन भर शुभ मुहूर्त है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक है।

भद्रा और राहुकाल
सावन के पांचवें सोमवार पर राहु काल सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक है। वहीं भद्रा का समय सुबह 05 बजकर 46 मिनट से शाम 04 बजकर 41 मिनट तक है।

आरती में कपूर का प्रयोग

भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ऐसे में सावन के पांचवें सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आरती करें और उसमें कपूर का इस्तेमाल जरूर करें। आरती के दौरान भगवान शिव का ध्यान करते हुए लौ में कपूर के टुकड़े डालते रहें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय
सावन के पांचवें सोमवार पर संध्याकाल में शिव जी और मां पार्वती की आरती करें। साथ ही आरती के समय ‘ॐ गौरी शंकराय नमः’ और ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ का एक माला जाप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के बनते हैं।

और पढ़ें ...

संसद में कब तक होगी राहुल गांधी की वापसी, चिट्ठी पर साइन किए लेकिन नहीं लगाई मोहर, सबकी नजर स्पीकर ओम बिड़ला पर

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इस राहत के बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता तत्काल राहुल गांधी की सांसदी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिखा था। वहीं, कांग्रेस इसे लेकर अपनी रणनीति भी बना रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली के प्रथम श्रेणी अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश होगा। आप के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि विपक्षी दल सोमवार को एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ‘INDIA’ गठबंधन के नेताओं का इस बिल पर रुख स्पष्ट है। हम इसके खिलाफ हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने जताई थी नाराजगी
सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि राहुल की संसद सदस्यता अब तक बहाल न किए जाने पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई थी चौधरी ने मीडिया से कहा था कि जिस गति से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था उन्हें उसी गति से फिर योग्य घोषित करना उतना ही महत्वपूर्ण है। मैंने पिछली रात स्पीकर साहब को फोन किया और कहा कि उन्हें कोर्ट के दस्तावेज सौंपना चाहता हूं ताकि राहुल गांधी की संसद में वापसी तय हो सके। इस पर स्पीकर ने मुझे महासचिव से बात करने और दस्तावेज उनके कार्यालय में जमा करने के लिए कहा।

और पढ़ें ...

Horoscope 7 August 2023 : इन राशि वालों को मिल सकती हैं नई काम या नौकरी, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़े अपना आज का राशिफल

मेष-पेशेवर पहलू में, दिन कार्यस्थल में अपनी विशेषज्ञता और दक्षता दिखाने के अवसर ला सकता है। यह दिन कौशल और कड़ी मेहनत संभावित पहचान और पुरस्कार की ओर ले जा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह एक ऐसा दिन हो सकता है जिसमें अतिरिक्त ध्यान और प्रयास की आवश्यकता है। कार्डियो या ज़ुम्बा जैसी गतिविधियों में शामिल होने से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य पेशेवरों से सहायता लेना और स्वस्थ विकल्प बनाना बुद्धिमानी हो सकती है। यह दिन किसी की अपने साथी के प्रति प्रतिबद्धता और निष्ठा की परीक्षा ले सकता है। पारदर्शिता और समझ बनाए रखने से उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने में मदद मिल सकती है। सार्थक इशारों और संचार के माध्यम से रिश्ते को पोषण देने से रोमांस को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

वृष-वित्तीय समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की अवधि का आनंद ले सकते हैं। लोग तंदुरूस्ती और स्वस्थ आदतों, जैसे योग और आहार पर ध्यान देकर शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करने की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी अच्छा दिख रहा है, रिश्तों को मजबूत करने और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाने का मौका मिल रहा है।

मिथुन-रोमांस में वृद्धि की संभावना है। सकारात्मक परिणाम लाने के लिए इसे थोड़ा और प्रयास और संचार की आवश्यकता हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर दृष्टिकोण थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संपत्ति निवेश से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। नए रोमांच और अनुभवों की संभावना के साथ यात्रा भी अनुकूल दिख रही है।अपने मौजूदा संबंधों में एक नई चिंगारी का अनुभव कर सकते हैं या किसी ऐसे नए व्यक्ति से मिल सकते हैं जो उनके दिल को छू जाए। अपने साथी के साथ गहरा संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करने और चीजों को अगले स्तर पर ले जाने पर विचार करने का भी यह एक अच्छा समय हो सकता है।

कर्क-आर्थिक मोर्चे पर काफी सफलता मिल सकती है। आपके व्यवसाय में वृद्धि में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव होगा। नई पार्टनरशिप पर विचार करने या अपने मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करने के लिए भी यह एक अच्छा समय हो सकता है। स्मार्ट विकल्प बनाएं जिससे आपको लंबे समय में फायदा होगा। आप अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा अच्छा समय बिता रहे हैं और बंधन मजबूत कर रहे हैं। यदि अतीत में कोई गलतफहमी या असहमति रही है, तो उन्हें सुलझाना आपके लिए आसान होगा। अपने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने और अपने प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

सिंह-आप अपने आप को एक नया काम या नौकरी पा सकते हैं और अपने नेतृत्व कौशल के निर्माण और एक अच्छी छाप बनाने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। किसी भी चुनौती के बावजूद, अपने करियर में वृद्धि और उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने का यह एक अच्छा समय है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग का अभ्यास करके स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने का यह एक अच्छा समय है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या कोई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परिवर्तन करना चाहते हैं, तो यह शुरुआत करने का एक सही समय है। खुद पर ध्यान दें और अपने दिमाग और शरीर का ख्याल रखें।

कन्या-आज सामान्य स्थिति हो सकती है। आज दैनिक राशिफल भविष्यवाणी कहती है कि आज आपको अपने काम में स्थिरता देखने को मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य आज आदर्श बना रह सकता है और आपको तरोताजा महसूस करने में मदद मिल सकती है। आपका रोमांटिक पार्टनर आज आपको खुशी का एहसास करा सकता है, क्योंकि आपकी लव लाइफ में स्थिरता आ सकती है। आपके परिवार की गतिशीलता आज स्थिर हो सकती है। आज फिजूल की खरीदारी करने से बचें, क्योंकि यह अच्छा फैसला नहीं हो सकता है। आपकी यात्रा की योजना आज बिना किसी बाधा के बन सकती है। 

तुला-आपकी आर्थिक संभावनाएं आज कुछ रूखी नजर आ रही हैं। कोशिश करें कि आज क्रिप्टोकरेंसी में निवेश न करें। हो सकता है कि आज आपको लॉटरी में भाग्य का साथ न मिले, इसलिए उससे भी बचने की कोशिश करें। बचत को अधिकतम करना आज आपके लिए एक अच्छा विचार हो सकता है। फिजूलखर्ची को आज कम करने की कोशिश करें, क्योंकि यह समझदारी भरा फैसला हो सकता है। अगर आप बीमा खरीदना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपने पर्याप्त रिसर्च किया है, क्योंकि यह निर्णय न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी प्रभावित करता है।

वृश्चिक-आप आज अपने परिवार की गतिशीलता में सामान्य स्थिति का अनुभव कर सकते हैं। बड़ों का प्यार आज आपको अनुभव हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बच्चों पर भी ध्यान दें। आपके भाई-बहनों को आज आपके लिए कोई खबर मिल सकती है। आप आज अपने विस्तारित परिवार की कंपनी का आनंद लेने में सक्षम हो सकते हैं। आज आपकी फिटनेस में खेल का नाम सामान्य स्थिति हो सकती है। आज ध्यान करना न भूलें। अपने आहार में फाइबर शामिल करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। आज आप पर्याप्त रूप से आराम करने में सक्षम हो सकते हैं। 

धनु-आज आपको अपने काम में स्थिरता का अनुभव हो सकता है। आज आपको कोई कॉरपोरेट समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी टीम से आज आपको मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है। आज समय पर अपने डिलिवरेबल्स को पूरा करने की कोशिश करें, और आपके पास सकारात्मक टिप्पणी करने का मौका हो सकता है। आपकी रोमांटिक संभावना आज आदर्श हो सकती है। आपका पार्टनर आज आपके साथ समय बिताना चाहेगा, इसलिए कोशिश करें। आप अपने पार्टनर को कुछ क्वालिटी टाइम के लिए बाहर ले जा सकते हैं, जैसे डिनर आदि। अगर आप चीजों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो आज आप ऐसा कर सकते हैं।


मकर-कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

कुंभ-अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो जान लें कि आज का दिन अच्छा है क्योंकि प्यार आपको मिल सकता है। लेकिन इसका अधिकतम लाभ उठाना आप पर निर्भर है। आप कभी नहीं जानते कि आपकी कल्पनाओं का व्यक्ति आपके जीवन में कब प्रवेश करेगा। यदि यह व्यक्ति सहकर्मी या टीम का सदस्य है, तो आपको रोमांस को गुप्त रखने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। यदि आप इसकी क्षमता में विश्वास करते हैं तो आपको संबंध को जीवित रखने का प्रयास करना चाहिए।

मीन-नए विचारों के प्रति खुले दिमाग से काम करें। आपका मार्गदर्शन करने के लिए एक रोल मॉडल या एक संरक्षक ढूंढना ठीक रहेगा। आपकी नौकरी के विकल्पों और निर्णयों के माध्यम से आवश्यक है।कुछ बड़े प्रयास करने की तैयारी करें। आपके करियर की गति के बारे में आपके द्वारा अनुभव की जा रही किसी भी गलतफहमी को दूर करें। दूसरों का अवलोकन करना और जो आपने सीखा है उसे अपने जीवन में लागू करना आपको बहुत कुछ सिखा सकता है।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना...देश के 508 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

देश में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है। रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 6 अगस्त को देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलेपमेंट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया।

508 स्टेशनों का नवीनीकरण

बता दें कि एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें इलाके के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। इन स्टेशनों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर रेलवे की पूरी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।  

आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में रेलवे स्टेशनों पर बैठने के लिए अच्छी सीटें लग रही हैं। स्टेशनों पर अच्छे वेटिंग रूम बनाए जा रहे हैं। देश के हजारों रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा है। पीएम मोदी ने कहा कि देखा गया है कि इस मुफ्त इंटरनेट का बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है। कहा कि इससे युवा अच्छी पढ़ाई करके काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब ट्रेन से लेकर रेलवे स्टेशन तक लोगों को एक बेहतर और उम्दा से उम्दा एक्सपीरियंस देने की कोशिश की जा रही है। देश का लक्ष्य है कि रेलवे की यात्रा हर नागरिक और यात्री के लिए सुलभ भी हो और सुखद भी हो।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 6 August: आज का पंचांग, जानें रविवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 6 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 6 अगस्त 2023 का पंचाग... 

वार- रविवार

पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- पञ्चमी, 07:09 एएम तक
क्षय तिथि- षष्ठी, 05:20 एएम, अगस्त 07 तक
नक्षत्र- रेवती, 01:43 एएम, अगस्त 07 तक
योग- धृति, 08:27 पीएम तक
करण- तैतिल, 07:09 एएम तक
द्वितीय करण- गर - 06:09 पीएम तक 
क्षय करण- वणिज, 05:20 एएम, अगस्त 07 तक 

सूर्योदय- 05:45 एएम
सूर्यास्त- 07:09 पीएम

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त- 17:21:31 से 18:15:06 तक
कुलिक- 17:21:31 से 18:15:06 तक
कंटक- 10:12:50 से 11:06:25 तक
राहु काल- 17:28:13 से 19:08:41 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 12:00:00 से 12:53:36 तक
यमघण्ट- 13:47:11 से 14:40:46 तक
यमगण्ड- 12:26:48 से 14:07:16 तक
गुलिक काल- 15:47:45 से 17:28:13 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 12:00:00 से 12:53:36 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Horoscope 6 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़े आज का राशिफल

मेष – आर्थिक मोर्चे पर दिन मध्यम नजर आ रहा है, आप कोशिश करें कि किसी प्रॉपर्टी डील में अपना पैसा न लगाएं। करियर के लिहाज से दिन बेहतरीन है और आप मान्यता और सफलता हासिल करने के लिए काम में कुछ महत्वपूर्ण हासिल कर सकते हैं। लव बर्ड्स रात के खाने या संगीत समारोह का आनंद लेने के लिए बाहर जा सकते हैं और गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं।

वृष – उत्तम दिन प्रतीत हो रहा है। आप काम से एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं और प्रियजनों के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यह उन लोगों के साथ समय बिताने के बारे में है जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। गृहणियां मिलन समारोह की योजना बना सकती हैं और व्यवस्थाओं, घर की सजावट आदि में व्यस्त हो सकती हैं।

मिथुन – आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस कर सकते हैं। आपके परिवार में कोई लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से उबर सकता है और पहले से बेहतर महसूस कर सकता है।स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह एक अच्छा दिन है। आप अपने दिमाग को व्यस्त रखने और किसी भी तरह की चिंता से मुक्त रखने के लिए चित्र बना सकते हैं या पेंट कर सकते हैं और कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं।

कर्क – खर्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि आप अपनी खर्च योग्य आय को बांटने में संघर्ष कर रहे हैं। फिजूलखर्ची पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना परेशानी का सबब बन सकता है। आपको कोई सस्ता सौदा मिल सकता है और आप कुछ रुपये बचा सकते हैं। हालांकि पैसा स्थिर रहेगा।

सिंह – आज आपकी लव लाइफ ट्रीट के लिए हो सकती है। आप और आपके साथी एक नए स्तर के उत्साह और रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। यह आपके रिश्ते को मसाला देने और एक दूसरे के लिए अपनी प्रशंसा दिखाने का सही समय हो सकता है।

कन्या – आपका स्वास्थ्य अपने चरम पर नहीं हो सकता है, लेकिन अपने आहार और जीवनशैली में संयम बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार और व्यायाम को शामिल करने पर विचार करें।दुर्भाग्य से, यह आपके करियर के लिए सबसे अच्छा दिन नहीं हो सकता है। आपको अपनी नौकरी की खोज या वर्तमान रोजगार में चुनौतियों या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें कि यह भी बीत जाएगा, और अपने प्रयासों में आशावादी और लगातार बने रहना महत्वपूर्ण है।

तुला – फालतू के खर्चों से आपकी बचत खत्म होने की संभावना है। फिजूलखर्ची करने की अपनी इच्छा पर अंकुश लगाएं। सुरक्षित भविष्य की योजनाओं को अपने वित्तीय निर्णय लेने दें। वित्तीय रणनीति के बारे में सोचना शुरू करने का यह एक अच्छा समय है। आपकी रोमांटिक संभावना आज आदर्श हो सकती है। आपका पार्टनर आज आपके साथ समय बिताना चाहेगा, इसलिए कोशिश करें। आप अपने पार्टनर को कुछ क्वालिटी टाइम के लिए बाहर ले जा सकते हैं, जैसे डिनर आदि। अगर आप चीजों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो आज आप ऐसा कर सकते हैं।

वृश्चिक – बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार से मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु – आज आपकी फिटनेस में खेल का नाम सामान्य स्थिति हो सकती है। आज ध्यान करना न भूलें। अपने आहार में फाइबर शामिल करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। आज आप पर्याप्त रूप से आराम करने में सक्षम हो सकते हैं। आज आपको अपने काम में स्थिरता का अनुभव हो सकता है। आज आपको कोई कॉरपोरेट समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी टीम से आज आपको मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है। आज समय पर अपने डिलिवरेबल्स को पूरा करने की कोशिश करें, और आपके पास सकारात्मक टिप्पणी करने का मौका हो सकता है।

मकर- आर्थिक संभावनाएं आज आशाजनक दिखाई दे रही हैं। आज आप कोई ऐसी विलासिता की वस्तु खरीद सकते हैं जिसे आप खरीदना चाहते थे। आपका परिवार आज आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकता है। आज आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं। आज एफडी खोलना एक अच्छा विचार हो सकता है। आपका परिवार आज आपकी खुशियों का स्रोत हो सकता है। आपके परिवार की गतिशीलता आज तनावपूर्ण नहीं हो सकती है। अगर आप आज अपने परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करना चाहते हैं तो आप भाग्यशाली हो सकते हैं। आज आप अपने माता-पिता से बात करके खुद को सपोर्टेड महसूस कर सकते हैं।

कुंभ – आपकी फिटनेस आज सामान्य हो सकती है। आप आज अपने भोजन में ज्यादा प्रोटीन शामिल करना चाह सकते हैं। अगर आप जिम ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आज का दिन ऐसा करने के लिए सही हो सकता है। योग और ध्यान आपको अपने दिमाग और आत्मा को आराम देने में मदद कर सकते हैं। आराम के समय का सर्वोत्तम उपयोग करने का प्रयास करें और कम से कम 6 घंटे की नींद लें।

मीन – जब वित्त की बात आती है, तो स्थिरता और विकास के साधन के रूप में बॉन्ड और व्यावसायिक योजनाओं की खोज करने पर विचार किया जा सकता है। वित्तीय संभावनाओं में नरमी के बावजूद, सावधानीपूर्वक योजना और सुनियोजित जोखिम सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। परिवार के लिहाज से यह अनुष्ठानों, त्योहारों और धार्मिक समारोहों से भरा दिन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और इन आयोजनों में भाग लेने से रिश्तों को मजबूत बनाने और एकजुटता की भावना लाने में मदद मिल सकती है।

और पढ़ें ...