सियासत

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दोष सिद्धी पर लगाई रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी पक्षकारों को जिरह के लिए 15 मिनट दिया जाएगा। राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने जिरह शुरू किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता का सरनेम खुद मोदी नहीं है। पहले उनका सरनेम मोध था। वहीं जस्टिस गवई ने अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने के लिए आपको साबित करना होगा कि यह एक्ससेप्शनल केस है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे दिलचस्प बताते हुए कहा कि फैसले में बताया गया है कि एक सांसद को कैसा बर्ताव करना चाहिए। वहीं शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी इस तरह का बयान दिया था। जिसमें राफेल मामले को लेकर उन्होंने कहा था कि चौकीदार चोर है। इसके अलावा महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगते। इसका मतलब है कि आप जो चाहते हैं वह करें।

और पढ़ें ...

Bus Accident : बड़ा हादसा : 131 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 भारतीयों समेत 18 लोगों की मौत

मेक्सिको। Bus Accident : मेक्सिको में बीती देर रात एक बस हाइवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले लोगों में 6 भारतीय भी शामिल हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. उनका कहना है कि बस में सवार ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे. हादसे का शिकार हुई बस में बैठे कुछ लोग अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे थे. दरअसल, अमेरिकी में अवैध रुप से घुसने की कोशिश करने वाले ज्यादातर लोग मेक्सिको के रास्ते ही जाने का विकल्प चुनते हैं

बस अमेरिका की सीमा से लगने वाले शहर तिजुआना जा रही थी. बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जिसमें भारत, डॉमिनिकल रिपब्लिक और अफ्रीकी देशों के रहने वाले यात्री भी शामिल थे. ये हादसा मेक्सिको के नयारित राज्य में हुआ है. राज्य सरकार का कहना है कि बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों को शक है कि हाइवे पर तीव्र मोड़ की जानकारी होते हुए भी ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा, जिसकी वजह से बस पलटकर खाई में गिर गई. 20 के करीब घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे का शिकार बनी बस ‘एलिट पैसेंजर लाइन’ का हिस्सा है. अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा नयारित राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर एक हाइवे पर हुआ.

131 फीट गहरी खाई में गिरी बस

नयारित के सिक्योरिटी और सिविल प्रोटेक्शन सेक्रेटरी जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत कठिन रहा है. उन्होंने बताया कि खाई 131 फीट गहरी थी, जिसकी वजह से वहां तक पहुंचना और फिर पीड़ितों को बाहर निकलाना मुश्किल भरा रहा है. घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बस को रस्सी से खींचकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

और पढ़ें ...

माथा कब टेकना चाहिए, पूजा के पहले या बाद में? जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

हम भगवान के घर के सामने सिर झुकाकर माथा टेकते हैं तो वह चिंताएं हमारे मन से गिरकर भगवान के चरणों में पहुंच जाती हैं और हम चिंताओं के बोझ से मुक्त हो जाते हैं। इसके अलावा मंदिर में घंटी बजाने से पहले भी सभी भक्त उसके प्रवेश द्वार पर या सीढ़ियों पर माथा टेकते हैं।

  1. पूजा करते समय कभी भी भगवान को एक हाथ से प्रणाम नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भगवान को प्रणाम हमेशा दोनों हाथ जोड़कर करना चाहिए।
  2. इसके अलावा शास्त्रों में यह बताया गया है कि अपने पिता और बड़े भाई को हमेशा लेटकर प्रणाम करना चाहिए और माता के सामने झुककर प्रणाम करना चाहिए।
  3. पूजा करते समय मन को हमेशा पवित्र रखें। कहा जाता है कि पूजा के दौरान मन में बुरे ख्याल रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
  4. पूजा करने से पहले हमेशा पहले संकल्प लें और फिर पूजन शुरू करें।
  5. स्त्री हो या फिर पुरुष पूजा के समय दोनों को ही सिर ढककर ही पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय अपना चेहरा पूर्व और उत्तर में से किसी भी दिशा में रखें।
  6. वहीं पूजा के समय घंटी, धूप और दीप दाएं हाथ पर रखें होने चाहिए।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 अगस्त 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - श्रावण अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष तृतीया- अगस्त 03 04:17 PM- अगस्त 04 12:45 PM नक्षत्र शतभिषा - अगस्त 03 09:56 AM- अगस्त 04 07:08 AM योग शोभन - अगस्त 03 10:17 AM- अगस्त 04 06:13 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:44 AM सूर्यास्त - 7:10 PM चन्द्रोदय - 9:20 PM चन्द्रास्त - 8:20 AM अशुभ काल राहू - 10:46 AM- 12:27 PM यम गण्ड - 3:49 PM- 5:29 PM गुलिक - 7:25 AM- 09:05 AM दुर्मुहूर्त - 08:25 AM- 09:19 AM, 12:54 PM- 01:48 PM वर्ज्यम् - 12:54 PM- 02:20 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:53 PM अमृत काल - 12:46 AM- 02:11 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM- 04:59 AM
और पढ़ें ...

Horoscope Today 04 August 2023: वृष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों को रहना होगा सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 04 August 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 04 अगस्त 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 12:45 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी. आज सुबह 07"08 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शोभन योग, अतिगंड का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा रात्रि 11:18 के बाद मीन राशि में रहेंगे. मेष राशि (Aries)- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे प्रोफिट को बढने का प्रयास करें. शोभन, अतिगंड योग के बनने से आपके स्टार्टअप आईडिया व बिज़नेस को नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी. प्रोफेशनल लाइफ में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में भी हालात सामान्य बने रह सकते हैं. प्रेम विवाह के मामले में स्थिति तनावपूर्ण भी हो सकती है. परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं. हालांकि अनपेक्षित स्त्रोत से धन लाभ हो सकता है. आप अपने विरोधी को करारा जवाब देने में सक्षम रह सकते हैं. वर्कस्पेस पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप केवल अपने काम पर ध्यान दें बाकि अपने आप हो जायेगा. स्टूडेंट्स परीक्षा को लेकर सजग रहे, बार-बार दोहरना करे जिससे परिणाम को आप अपने पक्ष में लाने में सफल हो.  वृषभ राशि (Taurus)- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे काम करने का नशा रहेगा. बिजनस के व्यवस्थित संचालन के कारण आप सफलता के नए आयाम हासिल कर सकेंगे. परिस्थिति में आपकी हार्ड वर्क का फल आपको पदौन्नती या वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा. “जिसे हार्ड वर्क करना आता है, उसके लिए दुनियां में नामुनकिन जैसे कोई शब्द नहीं है.”अचानक से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. पर्सनल लाइफ में आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर अतिरिक्त ध्यान देंवें. आपको आवश्यक कार्य से दुसरी कन्ट्री की यात्रा करनी पड़ सकती है.  मिथुन राशि (Gemini)- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में समस्या आ सकती है. आपके लिये धन लाभ के आसार हैं. ऑनलाइन मार्केटिंग बिज़नेस आउटसोर्सिंग से जुड़े कारोबारियों के लिये भी यह समय लाभकारी रह सकता है. आपको अपनी स्किल की बदौलत किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है आप उस मौके को हाथ से जाने न दे. शोभन, अतिगंड योग के बनने से पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं. पिता के साथ वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं. बेहतर नेटवर्क और भाषाशैली को लेकर आप और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. स्टूडेंट्स अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं, बस जरूरत है सही अध्ययन की.  व्यायाम के लिये नियमित रूप से समय निकालना आपके स्वास्थ्य के लिये लाभकारी रह सकता है. कर्क राशि (Cancer)- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में किसी से झगडा हो सकता है. आपको अपने बिजनस में सुधार लाना होगा जिससे नए प्रॉजेक्ट्स पर ध्यान देते हुए उस काम को कर पाएंगे. अगर आप नौकरी कर रहे है तो आप सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान दे जिससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी में सुधार हो सके. विष दोष के बनने से आप जल्दबाजी में किसी पारिवारिक फैसले को ना ले, क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. “जिंदगी में जल्दबाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं है सिवाय जल्दी उठने और जल्दी सोने के.”आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा करेंगे. परिवार में माता-पिता के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें. स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा मोटिवेशनल बुक पढ़े जिससे आप हमेशा सकारात्मक महसूस करेंगे. आपको सेहत से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है आप अपनी जीवनशैली में योगा और मेडिटेशन करे. सिंह राशि (Leo)- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे बिजनस पार्टनर से नौक-झोक हो सकती है. व्यापारी के लिए समय अनुकूल है, आप अपने व्यापार को दूसरे फिल्ड में परिवर्तीत करने की प्लानिंग बना सकते है. आपके डेली एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है सामाजिक गतिविधियों में आपका एक्टिव पार्टिसिपेशन होगा. स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. पार्टनर के साथ हो सकता है रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट पैदा हो. इसलिये हो सकता है आपको खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी हों. स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन करें. आपको स्वस्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि (Virgo)- चन्द्रमा छठे हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. आपका बिजनस जो अब तक आपको निराशा देता आ रहा था अब वो अच्छा प्रदर्शन करेगा जिससे बेहतर मुनाफा प्राप्त करेंगे. आपके जॉब प्रोफाइल में ग्रोथ के लिए रिलेक्सड होकर वर्क करें, सफलता अवश्य ही आपको मिलेगी. आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको बेहतर फल प्राप्त होंगे. पर्सनल लाइफ में समृद्धि आने के आसार हैं. परिजनों व अपने दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में भी समय आपके लिये अनुकूल रहने के आसार हैं. रोमांटिक जीवन में भी साथी का भरपूर साथ आपको मिल सकता है. स्टूडेंट्स अपने क्षेत्र में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. तुला राशि (Libra) चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से माता-पिता को सुख मिलेगा. शोभन, अतिगंड योग के बनने से आपके नए बिजनस या चल रहे बिजनस की इनकम में भारी उछाल आएगा. आपके लिये फाइनेंशियली यह समय अच्छा कहा जा सकता है. रोमांटिक लाइफ में भी आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं. जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिये कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. लेकिन आप सेहत को ध्यान में रखते हुए को ध्यान में रखें. आपकी काबिलियत आपका काम मे ओर निखार लेकर आएगी. अपने विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों पर भी आप इस समय हावि रह सकते हैं. आपकी फिजिकल हेल्थ एंड वेल्थ में स्टेबिलिटी आना संभव है. वृश्चिक राशि (Scorpio) चन्द्रमा चोथे हाउस में रहेगें जिससे मॉ के आशीर्वाद से सभी काम में सफलता मिलेगी. विष दोष के बनने से बिजनस में कुछ उतार चढाव आ सकते है, आप अपने कर्मचारी को इस कठिन समय मे प्रोत्साहित रखे. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में वेतन में कमी व नौकरी के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करे हालात जल्द ही सामान्य होंगे. आप चिंता नहीं चिंतन करें. “चिंता और चिंतन में वही फर्क है, जो एक आत्मविश्वासी स्वास्थ्य इंसान और बिमार इंसान में होतो है.”सगे संबंधियों के साथ किसी भी विवाद में न पड़े अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं. अपने आपको शांत रखने का है. कुछ ऐसे नये दोस्त आपकी लाइफ में आ सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएंगे. आपका जीवनसाथी आपको शक की निगाहों से देख सकता है, आप कोई गलती ना करे. स्टूडेंट्स अतिआत्मविश्वास से बचे ओर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देवे. परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने की योजना निरस्त हो सकती है.  धनु राशि (Sagittarius) चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. आपके बिजनस में आपको रेवेनुए का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते है आप अपने कार्य पर  कंसन्ट्रेट करना स्टार्ट करें. शोभन, अतिगंड योग के बनने से अचानक ही धन लाभ के योग बन सकते है. आपको आपके द्वारा की गई योजना से सफलता मिल सकती है. समाजिक स्तर पर भी आप चर्चित व्यक्ति रह सकते हैं. आपको इस सुनहरे समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिये. आपको पेट दर्द, बुखार, सरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को इंटरनेट से बोहत कुछ सिखने में मिलेगा.  मकर राशि (Capricorn) चन्द्रमा दुसरे हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश करते समय सावधानी रखें. शोभन, अतिगंड योग के बनने से आपके बिजनस को नई पहचान मिलेगी जिससे आपकी मार्केट वेल्यू बढेगी. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यशैली में सुधार होगा, जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे. आपको अपनी लाइफ के कुछ मोड़ पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप हर परेशानी का सामान आसानी से कर पाएंगे. सामाजिक तौर पर भी आपकी सक्रियता में कमी आ सकती है. आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है. पर्सनल रिलेशनशिप में भी डिस्टरबेंस महसूस कर सकते हैं, इसलिए निजी व प्रोफेशनल लाइफ को अलग रहे. ऑफिसियल वर्क को लेकर ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है. कुंभ राशि (Aquarius) चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन शांत व प्रफुलिता रहेगा. आपके बिजनस में निवेशक निवेश करने की इच्छा प्रकट कर सकते है, अगर आप सांझेदारी में बिजनस करने की योजना बना सकते है. आपकी किसी प्लानिंग की फाईल सरकारी कार्यालय में अटकी है तो उच्च अधिकारियों से वार्तालाप करते समय विनम्रता रखें और अपना कार्य करवाएं. आपकी जॉब में बदलाव संभव है, आपको किसी अन्य कम्पनी से बुलावा आ सकता है. दाम्पत्य और प्रेम जीवन में सुधार होगा आपके रिलेशन मजबूत होंगे. मानसिक तनाव से बचने के लिये ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें. स्टूडेंट्स अपने हर असाइनमेंट को समय से पूरा कर पाएंगे. आप यात्रा करने से ही बचे, इससे आपको स्वस्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि (Pisces) चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेगे जिससे नए सम्पर्क से हो सकती है हानि. विष दोष के बनने से आपके बिज़नेस एसेट्स में इजाफा कम होगा व आप पूर्ण तैयारी के साथ करें, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा. नौकरी में पदौन्नती या ट्रांसफर में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आप इस इस समय अपनी स्किल पर ध्यान जरूर देवे. बिजनस और ऑफिस की समस्यां के कारण घर परिवार में आपको सुकून के पल कम मिलेंगे. आपकी हर समस्या को आप परिवार के साथ शेयर करे जिससे आपका मानसिक तनाव कम हो. “परिवार के बिना हर इंसान इस दुनियां में अकेला है.”आपके दोस्त जरूरत के समय पीठ दिखाएंगे आपकी सहायता नहीं करेंगे जिससे आपका उन पर से विश्वास उठ जाएगा. सेहत के मामले में दिन आपके लिए बेहतर नहीं रहेगा, आपको हर वक्त सावधान रहने की जरूरत हैं.
और पढ़ें ...

बाबा बागेश्वर की फोटो शेयर करना वकील साहब को पड़ा भारी, पहुंचे जेल, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक अधिवक्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद शहर के धर्मिक संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल अधिवक्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट से बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक फोटो शेयर कर दिया। इस वीडियो में वह आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के शेयर करने के बाद बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस को अधिवक्ता को हिरासत में लेना पड़ा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल अधिवक्ता अकरम शेख फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस पोस्ट की जानकारी जब क्षेत्र के हिंदू संगठनों को लगी तो पोस्ट को लेकर आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी अधिवक्ता के फेसबुक अकाउंट से सारे स्क्रीनशॉट निकालें और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की।

आक्रोश के बाद हुआ गलती का अहसास
पूरा मामला जिले के हैदरगढ़ कोतवाली का है। हैदरगढ़ तहसील के अधिवक्ता अकरम शेख ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इस तस्वीर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक महिला के साथ गले लगे हुए दिख रहे हैं। हालंकि आक्रोश के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी। इतना ही नहीं अधिवक्ता ने सभी हिंदू लोगों से माफी भी मांगी।

डिलीट कर मांगी माफी
अधिवक्ता अकरम शेख ने अपने फेसबुक पर लिखा कि “मैंने जाने-अनजाने में किसी व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर जो बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी से संबंधित थी, शेयर कर दी, जिसको लेकर मेरे सनातनी भाईयो मे रोष है, जिसके लिए मैं सभी अपने हिंदू भाईयो (सनातनीय भाईयो) से क्षमा चाहता हू।”

अधिवक्ता के माफी मांगने और पोस्ट डिलीट करने बाद भी हिंदू संगठनों का आक्रोश कम नहीं हुआ। उन्होंने सख्त कार्रवाी की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता विजय हिंदुस्तानी ने हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को आरोपी अधिवक्ता पर कार्यवाई को लेकर लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की उन्होंने तहरीर के साथ पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स भी लगाए हैं। पुलिस आरोपी अधिवक्ता को हिरासत ले लिया है।

और पढ़ें ...

जानें क्या है लोकसभा में पेश डाटा प्रोटेक्शन बिल

 गुरुवार को लोकसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल (Digital Personal Data Protection- DPDP), 2023 पेश किया। बता दें कि यह बिल सरकार द्वारा पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (PDP) बिल वापस लेने के ठीक एक साल बाद पेश किया गया है। व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा के लिए रूपरेखा तैयार करने का सरकार का दूसरा प्रयास है। एक अगस्त को आईटी और कम्युनिकेशन पर संसदीय स्थायी समिति ने DPDP बिल का समर्थन करते हुए एक रिपोर्ट पेश की थी। डीपीडीपी विधेयक (DPDP Bill) को या तो संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया जा सकता है और फिर इसे कानून का रूप दिया जा सकता है। मतदान से पहले विधेयक का संसदीय समिति द्वारा आगे अध्ययन किया जा सकता है।

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सरकार इस बिल के जरिए सरकार कानून और निजता के अधिकार को कुचलने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बिल को स्थायी समिति या किसी अन्य मंच पर चर्चा के लिए भेजा जाना चाहिए। इस बिल का एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी विरोध किया।

इस बारे में केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर का कहना है कि निश्चित रूप से विधेयक पर विचार करने के लिए किसी समिति की आवश्यकता नहीं दिखती, क्योंकि विधेयक पर व्यापक परामर्श किया गया है। विधेयक और यह पूरा विचार या नागरिकों की सुरक्षा की पूरी अवधारणा संसद की एक संयुक्त समिति के माध्यम से आगे बढ़ी है। हम विधेयक के संबंध में पहले ही बहुत देर कर चुके हैं और इस विधेयक में और देरी नहीं की जा सकती क्योंकि यह ऐसा करने वाले कई प्लेटफार्मों द्वारा व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पेश किये जाने के विरोध में विपक्षी दल जिस तरह खड़े हो गए, वह अत्यंत रहस्यमय और समझ से परे लगता है।

बिल में क्या है?

इस विधेयक का उद्देश्य इंटरनेट कंपनियों, मोबाइल ऐप और व्यावसायिक घरानों आदि को गोपनीयता के अधिकार के तहत नागरिकों के डेटा को इकट्ठा करने, उनका भंडारण करने और उसके इस्तेमाल को लेकर अधिक जवाबदेह बनाना है। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए कहा था कि निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है, जिसके बाद डेटा प्रोटेक्शन बिल पर काम शुरू हुआ। सरकार के मुताबिक इस बिल के पारित होने के बाद सोशल मीडिया और अन्य कंपनियों द्वारा भारतीय नागरिकों के डेटा का इस्तेमाल करने संबंधी मनमानी खत्म हो जाएगी। साथ ही ऐसा करने पर इन कंपनियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, कोरोना नहीं- इस वजह से लिया सख्त फैसला

जहां भारत के अधिकांश राज्यों में इस वक्त आफत की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर मिडिल ईस्ट देश ईरान में ऐसी भयानक गर्मी पड़ रही है कि वहां की सरकार को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बढ़ते तापमान के मद्देनजर ईरान को दो दिन यानी 2 और 3 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान करना पड़ा। इसके साथ ही सरकार ने बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों से घरों से नहीं निकलने की अपील की है।

बता दें कि ईरान के कई शहरों में सूरज कहर बरपा रहा है। पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. देश की सरकारी एजेंसियों के अनुसार, दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। एक अगस्त तक यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। आने वाले दिनों में देश के दक्षिणी शहरों में अप्रत्याशित गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में देश की जनता का खयाल रखते हुए सरकार को देशव्यापी बंद का फैसला लेना पड़ा।

तराई क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
राजधानी तेहरान समेत 13 शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश का बड़ा हिस्सा तराई क्षेत्रों से घिरा है। इस कारण यहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती। आमतौर पर गर्मी के दिनों में यहां का टेम्प्रेचर 26 से 32 डिग्री तक ही रहता है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।

ये देश भी भीषण गर्मी की चपेट में
बता दें कि क्लाइमेट चेंज की वजह से पूरी दुनिया इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। उन देशों में भी जोरदार गर्मी पड़ रही है, जो ठंडे इलाकों में हैं. इनमें अमेरिका, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देश शामिल हैं. पिछले महीने जुलाई को एक हजार साल में सबसे गर्मी महीना घोषित किया था।

और पढ़ें ...

पूर्व CM की तबीयत खराब, ट्वीट कर अपने एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ट्वीट कर अपने एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहाँ चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूँ।
फ़िलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।

और पढ़ें ...

जीएसटी काउंस‍िल की मीटिंग में बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से इन चीजों पर देना होगा इतना टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग में पूरी राश‍ि पर 28 प्रतिशत टैक्‍स लगाने का फैसला क‍िया गया है. इस न‍िर्णय को 1 अक्टूबर से लागू क‍िया जाएगा। माल एवं सेवा कर (GST) के बारे में फैसला लेने वाले शीर्ष निकाय जीएसटी काउंस‍िल में केंद्रीय वित्त मंत्री और सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं. बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्‍स लगाने के लिये जरूरी संशोधन की शब्दावली पर चर्चा की गई. पिछले महीने हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और होर्स राइड‍िंग में दांव पर लगाई जाने वाले पूरे पैसे पर 28 प्रतिशत के ह‍िसाब से जीएसटी लगाने का फैसला क‍िया गया था। जुलाई में 1.65 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से सरकार ने जुलाई 2023 में 1,65,105 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें सालाना आधार पर 11% की ग्रोथ हुई है। जुलाई 2022 ये 1,48,995 करोड़ रुपए रहा था। जुलाई में लगातार पांचवीं बार ऐसा है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ से ऊपर गया है। इससे पहले जून में ये 1,61,497 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 17 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।
और पढ़ें ...

कूनो में एक और चीते की मौत, मादा चीता टिबलिसी की गई जान

मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में बुधवार को एक और मादा चीता टिबलिसी की मौत की खबर सामने आई है। चीता की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कूनो नेशनल पार्क की ओर जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वहां रखे गए सभी 14 चीते (सात नर एवं छह मादा एवं एक मादा शावक) स्वस्थ हैं। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कूनो के वन्यप्राणी चिकित्सक टीम एवं नामीबियाई विशेषज्ञ कर रहे हैं। बाड़ों के बाहर घूम ही दो मादा चीतों को नामीबियाई विशेषज्ञ एवं कूनो वन्यप्राणी चिकित्सक एवं प्रबंधन टीम लगातार फॉलो कर रही थी। उनकी हेल्थ चेकअप के लिए उन्हें फिर से बोमा (बाड़े) में लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इन दोनों में से बुधवार सुबह एक मादा चीता – धात्री (टिबलिसी) मृत पाई गई है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने हेतु पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क में पिछले चार महीने में नौ चीतों की मौत हो चुकी है। इसमें छह चीते और तीन शावक शामिल हैं। अब कूनो नेशनल पार्क में 14 चीते और एक शावक बचा है।
और पढ़ें ...

राहुल गांधी ने मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानें क्या कहा…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में अपनी याचिका पर 4 अगस्त को होने वाली सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। उन्होंने 2 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अपील सेशंस कोर्ट में लंबित है। उसमें सफलता की संभावना है। इसलिए दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगा दे। पूर्णेश मोदी ने सीधे उनका बयान नहीं सुना था। मेरे मामले को अपवाद की तरह देख राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि मानहानि केस में अधिकतम सज़ा के चलते संसद सदस्यता गई है। पूर्णेश मोदी खुद मूल रूप से मोदी समाज के नहीं हैं। उन्हें इससे पहले किसी केस में सज़ा नहीं मिली है। माफी नहीं मांगने के चलते घमंडी कहना गलत है। मोदी उपनाम मानहानि मामले में शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया था। इसमें उन्होंने राहुल गांधी की याचिका खारिज करने की मांग की थी। बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी दोषसिद्धि पर रोक की मांग की है और इसपर 4 अगस्त को सुनवाई होनी है। पूर्णेश मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी को राहत देने का कोई आधार नहीं है। उनका आचरण घमंड भरा है। बिना वजह एक पूरे वर्ग को अपमानित करने के बाद उन्होंने माफी मांगने से मना किया। राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?” इसे लेकर पूर्णेश मोदी ने 2019 में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 3 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 3 अगस्त 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - श्रावण अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष द्वितीया- अगस्त 02 08:06 PM- अगस्त 03 04:17 PM कृष्ण पक्ष तृतीया- अगस्त 03 04:17 PM- अगस्त 04 12:45 PM नक्षत्र धनिष्ठा - अगस्त 02 12:58 PM- अगस्त 03 09:56 AM शतभिषा - अगस्त 03 09:56 AM- अगस्त 04 07:08 AM योग सौभाग्य - अगस्त 02 02:33 PM- अगस्त 03 10:17 AM शोभन - अगस्त 03 10:17 AM- अगस्त 04 06:13 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:47 AM सूर्यास्त - 7:06 PM चन्द्रोदय - अगस्त 03 8:44 PM चन्द्रास्त - अगस्त 04 8:20 AM अशुभ काल राहू - 2:07 PM- 3:47 PM यम गण्ड - 5:47 AM- 7:27 AM गुलिक - 9:07 AM- 10:47 AM दुर्मुहूर्त - 10:14 AM- 11:07 AM, 03:33 PM- 04:27 PM वर्ज्यम् - 04:17 PM- 05:42 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:53 PM अमृत काल - 12:46 AM- 02:11 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM- 04:59 AM
और पढ़ें ...

Horoscope 3 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… मेष राशि- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान में रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कर्क राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में भी सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भाइयों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कुछ कार्य बढ़ सकता है। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवर्तन भी सम्भव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धनु राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार से दूर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं, परन्तु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की परिस्थितियों में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
और पढ़ें ...

OMG ! ‘भगवान गणेश’ जैसी शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म! लेकिन फिर…

राजस्थान। दौसा जिला अस्पताल में एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया। 31 जुलाई की रात भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया। डॉक्टरों ने जब बच्चे को देखा तो वे हैरान रह गए, लेकिन जन्म के करीब 20 मिनट बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, अलवर में रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा के बाद दौसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने 31 जुलाई रात 9:30 बजे बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान जिला अस्पताल में डिलीवरी करवाने वाले स्टाफ ने जब बच्चे को देखा तो हैरान थे। बच्चे के भगवान गणेश की तरह सूंड थी, बगल में दो आंखें थीं। गले में कान थे, लेकिन बच्चे ने 15-20 मिनट में दम तोड़ दिया।
और पढ़ें ...

युवक ने मंदिर में लड़की से की छेड़छाड़ और मारपीट, परेशान पीड़िता ने घर आकर उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश। कानपुर में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा मंदिर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परेशान होकर लड़की घर पहुंची और उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में पता चला तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार, कानपुर के एक गांव में 22 साल की लड़की को गांव का मोहम्मद शकील नाम का युवक परेशान करता था। आरोप है कि शकील दो दिन पहले लड़की की बड़ी बहन के ऑफिस में पहुंचा था और लड़की से बदतमीजी की थी। सोमवार को पीड़िता मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। उसी दौरान शकील वहां पहुंच गया और लड़की से छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी।लड़की के पिता का आरोप है कि छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद लड़की ने घर में आकर सुसाइड कर लिया। इस मामले की सूचना पाकर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से जमकर बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मोहम्मद शकील के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की है, आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़ें ...