सियासत
PM Modi: मध्य प्रदेश में आज 100 करोड़ के रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, चुनावी साल में दलितों को साधने की कोशिश
नई दिल्ली। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सागर में संत रविदास के स्मारक स्थल का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।
PM Modi: इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4000 करोड़ से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। कोटा-बीना परियोजना की बात करें तो इसमें लगभग 2475 करोड रुपए अनुमानित लागत आएगी।

PM Modi: ये परियोजना राजस्थान के कोटा और बारां के साथ एमपी के अशोकनगर, सागर और बीना से गुजरने वाली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सागर में संत रविदास के स्मारक स्थल का भूमि पूजन करेंगे। वहां 100 करोड़ से बनने वाली भव्य मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे।
मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
- PM मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 11.50 बजे वायुसेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।
- PM मोदी का दोपहर 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
- खजुराहो एयरपोर्ट से PM मोदी दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2.05 बजे बड़तूमा हैलीपेड पर आएंगे।
- जहां से वो कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।
- इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन करेंगे।
- दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हैलीपेड आएंगे और 2.45 बजे हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेगे।
- PM मोदी दोपहर 3.15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेगे।
PM Modi: इसी साल के अंत तक चुनाव
बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। अभी यहां शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। हालांकि संख्याबल के लिहाज से कांग्रेस भी यहां मजबूत है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस पूरे जोश में है। ऐसे में यहां भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला होना है।
Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
एकादशी - 06:31 ए एम तक
नक्षत्र
मॄगशिरा - 06:02 ए एम तक
योग
हर्षण - 03:23 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:48 ए एम
सूर्यास्त - 07:04 पी एम
चन्द्रोदय - 02:41 ए एम
चन्द्रास्त - 04:34 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 09:07 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड - 02:05 पी एम से 03:45 पी एम
गुलिक -05:48 ए एम से 07:28 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:48 ए एम से 06:41 ए एम,06:41 ए एम से 07:34 ए एम
वर्ज्यम् - 03:17 पी एम से 05:02 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:53 पी एम
अमृत काल - 09:26 पी एम से 11:12 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 ए एम से 05:05 ए एम
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ...पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दिनांक 12 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पत्नी में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं नहीं तो दुर्घटना आदि हो सकती है, जिस कारण चोट आदि लग सकती है। स्वास्थ्य में आज गिरावट महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें, परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। परिवार में व कार्य क्षेत्र में है विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग मन में चल रही है तो आज आप उस का शुभारंभ कर सकते हैं। सफलता आपको प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य की अधिकता के कारण, भागदौड़ से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंध में मतभेद बढ़ सकते हैं। आप कोई पुराने पारिवारिक विवाद में फिर से फंस सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। कोई नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है। साझेदारी में सावधानी बरतें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ मौज मस्ती के पल बिताएंगे। मौसमी बीमारियों के चलते पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा लेनदेन या बड़ी डील आपको मिल सकती है। जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपके माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। हो सकता है आज आपकी पत्नी आपको फैमिली के लिए कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए मजबूर करे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई नए प्रोजेक्ट में आप साझेदार हो सकते हैं। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज व्यवसाय में अपने पार्टनर से सावधान रहें, हो सकता है कोई आपके विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र करे। जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। बाहर की यात्रा आदि के योग बन रहे हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आप कहीं नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। काम की अधिकता भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कुछ नमी बनी रहेगी। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।
दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत...हाइवे पर हुआ एक्सीडेंट..!!
अहमदाबाद। गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद-बड़ोदरा हाईवे पर एक मैजिक हाइवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। जिसके कारण दस लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
जानकारी ने अुनसार मैजिक (छोटा हाथी) गाड़ी में कुल 13 लोग सवार होकर सुरेंद्र नगर जिले में स्थित यात्राधाम चोटिला से लौट रहे थे। लौटते समय हाइवे पर ट्रक से मैजिक वाहन की टक्कर हो गई। इसमें कुल 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकलवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी कपड़वंज के सुधा गांव के मूल निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार ट्रक का टायर पंचर होने के चलते वह हाईवे पर खड़ा था।
OMG ! एक Aadhaar नंबर से चल रहे 656 सिम, ऐसे Fraud से बचने के लिए तुरंत करें ये काम
आधार कार्डधारक के लिए खास जानकारी, बता दें एक ही Aadhaar card को कई सिम कार्ड से जोड़ने के घोटाले जारी हैं। एक मामले में, साइबर क्राइम विंग ने पाया कि एक व्यक्ति के पास एक ही आधार नंबर का उपयोग करके 100-150 मोबाइल कनेक्शन। पिछले चार महीनों में तमिलनाडु की साइबर क्राइम विंग ने धोखाधड़ी के संदेह में पूरे तमिलनाडु में 25,135 सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। विजयवाड़ा में एक अन्य मामले में, एक ही फोटो पहचान के साथ 658 सिम कार्ड जारी किए गए थे।
ये हैं पूरा मामला
DoT ने इस मुद्दे पर तब ध्यान दिया जब एक टूल किट ने गड़बड़ी की पहचान की। एएसटीआर सॉफ्टवेयर सिम कार्ड धोखाधड़ी का पता लगाता है और पहचान प्रमाण के साथ नंबरों को ब्लॉक कर देता है। सॉफ्टवेयर सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से सिम कार्ड धारकों की तस्वीरें लेता है और फ़िल्टर करता है। इससे पता चला कि एक ही फोटो से बड़ी संख्या में सिम लिए गए।
ऐसे चेक करें आपके आधार से कितने मोबाइल नंबर चल रहे
ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए लोग DoT द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से यह जांच सकते हैं कि उनके आधार नंबर पर कितने फोन नंबर पंजीकृत हैं। टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) पोर्टल टेलीकॉम ग्राहकों को उनके आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबर देखने की अनुमति देता है। टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) लॉन्च किया था, जो लोगों को यह जांचने में मदद कर सकता है कि उनके आधार कार्ड के साथ कितने मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं।
ऐसे चेक करें कितने मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़े
● आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://tafcop.dgtelecom.gov.in/
● अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के लिए अनुरोध करें।
● अपने नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
● आपके आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दिख जाएंगे।
आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित...इस मामले में हुई कार्रवाई..!!
नई दिल्ली। आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में आप सांसद पर यह कार्रवाई हुई है।राघव चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने सांसदों की मंजूरी के बिना उनकी सदस्यता वाली समिति के गठन का प्रस्ताव दिया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। अब विशेषाधिकार समिति इस मामले की जांच करेगी। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे।
राघव चड्ढा ने आरोपों से किया इनकार
राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ फर्जी प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
दिल दहलाने वाली वारदात...पिता ने बेटी की हत्या कर बाइक से बांधकर शव को घसीटा..!!
पंजाब। अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के चरित्र पर शक होने पर उसकी किरपान से हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी के शव को उसी के दुप्पटे से बाइक के पीछे बांधा और 350 मीटर तक घसीटता हुआ रेलवे फाटक के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमृतसर जिले के थाना तरसिक्का के गांव मुच्छल में दलबीर सिंह उर्फ बाऊ की 20 वर्षीय बेटी सुमनदीप कौर बीते बुधवार को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार के लोगों ने सुमनदीप कौर की काफी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। फिर अचानक वो गुरुवार की दोपहर वापस लौट आई। दलबीर सिंह उर्फ बाऊ गुस्से में अपनी बेटी सुमनदीप कौर को अपनी दुकान पर ले गया और वहां उसने किरपान से उसपर ताबड़तोड़ वारकर कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद हत्यारे पिता ने सुमनदीप कौर के दोनों पैरों को उसके दुप्पटे से बांध दिया और अपनी बाइक के पीछे लटका दिया। इसके बाद बाजार से होता हुआ 350 मीटर दूर टंगरा फाटक तक घसीटता हुआ ले गया और वहां शव को फेंककर फरार हो गया। पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया।
दर्दनाक हादसा : गाड़ी खाई में गिरने से 5 पुलिस जवानों सहित 6 की मौत, कई घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीसा-बेरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिर जाने से 5 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वाहन में 9 पुलिस के जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया। वाहन पर पहाड़ी गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो नाले के बीचों बीच रुकी।
मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।
देश में बदले जाएंगे अंग्रेजों के जमाने के 3 कानून...अमित शाह ने पेश किए बिल
नई दिल्ली । लोकसभा में चल रहे मानसून सत्र के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कानून संबंधित तीन विधेयक पेश किये हैं । जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 बिल, भारती नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 बिल और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बिल शामिल है । अमित शाह ने कहा, ‘इन तीनो बिलों को स्टैंडिंग कमेटी में भेजी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल की शुरुआत हो चुकी है. पुराने कानून में केवल सजा थी. अंग्रेजों के तीनों कानून बदलेंगे. पुराने कानून में बदलाव के लिए बिल पेश किया गया है । अमित शाह ने कहा कि इस नए बिल के साथ आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट खत्म हो जाएंगे. नए कानून का मकसद इंसाफ देना होगा. महिलाओं और बच्चों को न्याय मिलेगा ।
लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जो तीन विधेयक एक साथ लेकर आया हूं, वे सभी पीएम मोदी के पांच प्रणों में से एक को पूरा करने वाले हैं. इन तीन विधेयक में एक है इंडियन पीनल कोड, एक है क्रिमिनल प्रोसीजर कोड, तीसरा है इंडियन एविडेंस कोड. इंडियन पीनल कोड 1860 की जगह, अब भारतीय न्याय संहिता 2023 होगा । क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 प्रस्थापित होगी और इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रस्थापित होगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन तीनों कानूनों को रिप्लेस कर के इनकी जगह तीन नए कानून जो बनेंगे, उनकी भावना होगी भारतीय को अधिकार देने की. इन कानूनों का उद्देश्य किसी को दंड देना नहीं होगा । इसका उद्देश्य लोगों को न्याय देना होगा. उन्होंने कहा कि 18 राज्यों, 6 केंद्रशासित प्रदेश, भारत की सुप्रीम कोर्ट, 22 हाईकोर्ट, न्यायिक संस्थाओं, 142 सांसद और 270 विधायकों के अलावा जनता ने भी इन विधेयकों को लेकर सुझाव दिए हैं । चार साल तक इसपर काफी चर्चा हुई है. हमने इसपर 158 बैठकें की हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस विधेयक के तहत हमने लक्ष्य रखा है कि सजा का अनुपात 90% से ऊपर ले जाना है इसीलिए, हम एक महत्वपूर्ण प्रावधान लाए हैं कि जिन मामलों में 7 साल व उससे अधिक की सजा का प्रावधान है, उन सभी मामलों के तहत फोरेंसिक टीम का अपराध स्थल पर जाना अनिवार्य कर दिया जाएगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय सुरक्षा विधेयक, 2023 पर बोलते हुए कहा, ‘1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही. तीन कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय सुरक्षा विधेयक, 2023 पर बोलते हुए कहा, ‘1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही. तीन कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा. अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों से आम जनता को पुलिस अत्याचार से मुक्ति मिलेगी. यौन हिंसा के मामले में पीड़िता का बयान कंपलसरी किया गया है । पुलिस को 90 दिन में स्टेटस देना होगा ।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसबा में कहा कि आईपीसी पर नया बिल देशद्रोह के अपराध को पूरी तरह से निरस्त कर देगा. भारतीय न्याय संहिता में अलगाव, सशस्त्र विद्रोह, विध्वंसक, गतिविधियों, अलगाववादी गतिविधियों या भारत की संप्रभुता या एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों पर एक नया अपराध भी जोड़ा गया है ।
विश्व के इतिहास में पहली बार 2 देशों के चंद्रयान एक साथ चंद्रमा पर करेंगे लैंड
नई दिल्ली। इस साल दुनिया के लिए 23 अगस्त की तारीख बहुत खास होने जा रही है। इसी दिन पहली बार 2 देशों के अंतरिक्ष यान एक साथ चंद्रमा के दक्षिण छोर पर लैंड करेंगे। चंद्रमा के इस छोर पर अभी तक किसी भी देश का अंतरिक्ष यान नहीं पहुंचा है जो दोनों देश यह उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं, उनके नाम हैं भारत और रूस। भारत ने पिछले साल भी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजा था लेकिन तब उसे सफलता नहीं मिल पाई थी।
रूस आज चंद्रमा पर भेजेगा अंतरिक्ष यान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रूस लगभग 50 वर्ष आज चंद्रमा के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान रवाना करेगा। उसने वर्ष 1976 के बाद आज तक चंद्रमा पर कोई मिशन नहीं भेजा है। वह आज चंद्रमा पर अपने ‘लूना-25’ यान को भेजेगा। इस यान का प्रक्षेपण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की मदद के बिना किया जाएगा। उसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मॉस्को के साथ अपना सहयोग समाप्त कर दिया है।
23 अगस्त 2023 को बनेगा एक नया इतिहास
खबरों के मुताबिक, रूसी अंतरिक्ष यान के आगामी 23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचने की संभावना है। यह वही तारीख है, जब भारत की ओर से 14 जुलाई को प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर कदम रखने की उम्मीद है। दोनों ही देशों ने अपने-अपने यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस हिस्से पर अभी तक कोई भी देश अपने अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं हो सका है। चंद्रमा पर पहुंचने वाले तीन देश अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन भी चंद्रमा के उत्तरी छोर पर ही सुरक्षित लैंडिंग कर पाए हैं।
पिछली बार सुरक्षित लैंडिंग नहीं करवा पाया था भारत
बता दें कि भारत ने पिछले साल पहले ही प्रयास में अपने चंद्रयान-2 को चंद्रमा तक भेज दिया था। हालांकि वह सुरक्षित तरीके से उसकी सॉफ्ट लैंडिंग नहीं करवा पाया था, जिसके चलते उसका लैंडर क्रैश हो गया था. अब भारत ने पुराने अंतरिक्ष यान की कमियों को दूर करते हुए नया अंतरिक्ष यान भेजा है, जिसके 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिण छोर पर लैंड होने की संभावना है। अगर यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत भी उन सफल देशों की कतार में शामिल हो जाएगा, जो चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान भेजने में सफल हो पाए हैं।
Aaj Ka Panchang 11 August: आज का पंचांग, जानें शुक्रवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 11 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 11 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार-शुक्रवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी, पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र- मॄगशिरा, पूर्ण रात्रि तक
योग- व्याघात, 03:06 पीएम तक
करण- बव, 05:45 पीएम तक
द्वितीय करण- बालव, पूर्ण रात्रि तक
सूर्योदय- 05:48 एएम
सूर्यास्त- 07:05 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 08:27:05 से 09:20:12 तक, 12:52:42 से 13:45:49 तक
कुलिक- 08:27:05 से 09:20:12 तक
कंटक-13:45:49 से 14:38:56 तक
राहु काल-10:46:32 से 12:26:08 तक
कालवेला / अर्द्धयाम-15:32:04 से 16:25:11 तक
यमघण्ट-17:18:19 से 18:11:26 तक
यमगण्ड-15:45:21 से 17:24:57 तक
गुलिक काल-07:27:19 से 09:06:55 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:59:34 से 12:52:42 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope 11 August 2023 : इन राशि वालों के बनेंगे पहले से अटके हुए कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष राशि- आज आप आकर्षक प्रेम को हवा सा महसूस करेंगे। अपने प्यारे व्यवहार के कारण, आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने में आप सफल होंगे। आप किसी नए व्यक्ति को जानने और उनके साथ रोमांटिक संबंध शुरू करने की संभावना के बारे में वास्तव में उत्साहित हैं। यदि आपने अभी-अभी महसूस किया है कि आपके जीवन में हाल ही में एक नया महत्वपूर्ण व्यक्ति आया है, तो आपको उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए।
मिथुन राशि- कामकाजी पेशेवर नवप्रवर्तन के एक नए युग की ओर अग्रसर हैं। हालांकि उत्साह, बेचैनी, और एक नई दुनिया की खोज करने की उत्सुकता स्वाभाविक हो सकती है। लेकिन आप योजना बनाने के लिए समय नहीं निकालते हैं,, तो अप्रत्याशित प्रेरणा जल्दी से दूर हो जाएगी। अच्छी तरह से योजना बनाएं और फिर डुबकी लगाएं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
कर्क राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में मिला जुला असर रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि- आपको जो लोग पसंद हैं, अच्छे लगते हैं, उनसे आज आपको फिर से मिलने का मौका मिल सकता है। इससे आप आशाओं से भर जाएंगे। आपसी बातचीत किसी भी रिश्ते में महत्वपूर्ण है। इन अहम पलों में आप और आपका साथी कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को न्योता देकर छोटी सी पार्टी कर सकते हैं। इससे आप दोनों के न सिर्फ आपसी रिश्ते मजबूत होंगे, बल्कि सोशल लाइफ भी बेहतर होगी।
कन्या राशि- अच्छे कार्यों के प्रति जुनूनी होना स्वाभाविक है। बेहतर के लिए आंख बंद करके उम्मीद करने के बजाय आप अपना समय और प्रयास कैसे निवेश करते हैं, इसके बारे में ज्यादा गणनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। आपके सबसे समर्पित दायित्व आपके चुने हुए पेशे में लगातार आगे बढ़ने के लिए आपकी ड्राइव को खिलाते हैं, जिससे यह जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें हर चीज से ऊपर प्राथमिकता दें। हालांकि आपको अपनी प्राथमिकताओं को सीधे प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
तुला राशि- आज आप सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण अनुभवों के मिश्रण की उम्मीद कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्कृष्ट स्थिति में रहने की उम्मीद है, जिससे आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। विकास और स्थिरता के लिए अच्छी संभावनाओं के साथ वित्तीय क्षेत्र भी आशाजनक है। जबकि रोमांस मुख्य घटना नहीं हो सकता है, फिर भी यह अंतरंग क्षणों और अपने प्रियजन के साथ जुड़ने की क्षमता रखता है। पेशेवर मोर्चे पर आपको कुछ मध्यम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से आप उन पर काबू पा सकते हैं।
वृश्चिक राशि- घरेलू जीवन कुछ चिंताएं ला सकता है, लेकिन यह संपत्ति और यात्रा के पहलुओं से संतुलित है, जो बहुत सकारात्मक दिखते हैं, विकास और रोमांच के अवसर प्रदान करते हैं। आपके जीवन के अन्य तत्व भी बहुत अच्छे रहने की उम्मीद है, जो आपके दिन में उत्साह और सकारात्मकता लाएंगे। कुल मिलाकर, यह उज्ज्वल बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने और दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों का सामना करने का दिन है।
धनु राशि– विकास और स्थिरता की संभावना के साथ आपका वित्त उज्ज्वल दिख रहा है। कुछ सकारात्मक समाचार और अवसर आपके रास्ते में आ सकते हैं, जो वित्तीय योजना और निवेश का अवसर प्रदान करते हैं। अपने भाई-बहनों या अन्य रिश्तेदारों को नाराज़ करने से आपके परिवार में तनाव हो सकता है और समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ध्यान से सुनने और स्पष्ट संचार से आप किसी भी तूफान का सामना कर सकते हैं। किसी दोस्त या प्रियजन के साथ समय बिताएं जिसे आपने नहीं देखा है, शायद भोजन पर या कला संग्रहालय में।
मकर राशि– अपने क्षेत्र में नेटवर्किंग और कनेक्शन बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें, सहकर्मियों के साथ नेटवर्क बनाएं और अपने करियर की आकांक्षाओं के प्रति प्रयास करें। पदोन्नति और उन्नति की संभावना के साथ वरिष्ठ कर्मचारी खुद को अधिकार की स्थिति में पाएंगे। अपना सर्वश्रेष्ठ महसूस करने की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य उत्कृष्ट रहने की भविष्यवाणी की गई है। ऊर्जा और स्फूर्ति अपने चरम पर है, इसलिए यह किसी भी शारीरिक या मानसिक चुनौतियों से निपटने के लिए उपयुक्त दिन है। आज आप अपने पार्टनर के साथ एक मजबूत संबंध और समझ का अनुभव करेंगे। एक-दूसरे की कंपनी का लुत्फ उठाने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। चाहे एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हो या प्यार की तलाश में, यह दिन प्यार और स्नेह का वादा करता है।
कुंभ राशि- आज प्यार आपके पक्ष में हो सकता है। आज बचत करना एक अच्छा विचार हो सकता है। आज आप अपनी फिटनेस में स्थिरता का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक गति आज थोड़ी धीमी हो सकती है। सहकर्मियों से कटु बातें करने से बचें, क्योंकि इससे आज असुविधा हो सकती है। आपकी यात्रा की योजनाएं वैसे ही क्रियान्वित हो सकती हैं जैसे आप चाहते हैं। संपत्ति की बिक्री आज एक अच्छा फैसला हो सकता है।
मीन राशि- आपकी आर्थिक संभावनाएं आज सकारात्मक नजर आ रही हैं। निवेश करने से मुनाफा हो सकता है, लेकिन इसके बारे में पर्याप्त रिसर्च करने की कोशिश करें। आज आप खुद पर खर्च करने के लिए लालायित हो सकते हैं, और आप ऐसा करने में सक्षम हो सकते हैं। आज लॉटरी में खरीदने से बचने की कोशिश करें। आज आपको एफडी कराने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। बीमा संबंधी शोध के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है।
अब बिना डेबिड कार्ड के ही ATM से निकाले पैसे, बस अपने मोबाइल से करना होगा ये काम, जाने पूरा प्रोसेस….
नई दिल्ली : जब आपको कभी भी पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप ATM बूथ पर जाकर डेबिट कार्ड के माध्यम से पैसे निकालते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना ATM कार्ड के भी एटीएम से कैश निकाला जा सकता है? जी हां! बिना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए आप ATM मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ स्मार्टफोन होना जरूरी है। इस लेख में हम बिना ATM कार्ड के पैसे निकालने का प्रोसेस बता रहे हैं।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बिना डेबिट कार्ड के ATM से पैसे निकालने की सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। फिलहाल कुछ ही बैंक यह सुविधा दे रहे हैं लेकिन जल्द ही सभी बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे सकते हैं। बिना डेबिट कार्ड के ATM से कैश निकालने के लिए UPI तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से धोखाधड़ी और फ्राड के मामलों में गिरावट आने की भी संभावना है।
बिना ATM पैसे निकालने क्या होना जरूरी-
डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के बिना एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है। वहीं आपके स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप जैसे BHIM, Paytm, GPay, PhonePe आदि होना चाहिए। आप इन्हीं ऐप के माध्यम से आसानी से पैसे निकाल पाएंगे।
डेबिट कार्ड के बिना ATM से निकालें पैसे?
ATM से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले एटीएम बूथ पर जाएं।
ATM मशीन में बिना कार्ड के पैसे निकालने का विकल्प चुनें।
अब आपको UPI के जरिए पहचान देने का ऑप्शन दिखेगा।
इसके बाद अपने मोबाइल में इंस्टाल किया हुआ UPI ऐप खोलें और सामने दिख रहे QR कोड को स्कैन करें।
UPI ऐप के जरिए आपका ऑथेंटिकेशन होगा और उसके बाद आप ATM से पैसे निकाल पाएंगे।
अब आपको जितने पैसे चाहिए, वह रकम डालें और ATM से पैसे निकाल लें।
घर के अंदर मिली महिला की लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके में एक घर से महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद की गई है। महिला का पति अपनी पांच साल की बच्ची को लेकर फरार है। महिला की लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव काफी फूल चुका है।
जानकारी के अनुसार खोड़ा इलाके के आदर्श नगर स्थित एक मकान से बदबू आ रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों जब घर के अंदर दाखिल हुए तो महिला का शव पड़ा मिला। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि महिला का नाम रुक्मिणी और उसके पति का नाम जितेंद्र झा है।
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बुधवार तक महिला का पति जितेंद्र यहीं था। फिलहाल, वो अपनी 5 साल बच्ची को लेकर घर से भाग गया है। उसका फोन भी स्विच ऑफ है। महिला के सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। रिश्तेदारों ने शक जाहिर किया है कि पति ने महिला की हत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, धारा 144 लागू
नई दिल्ली। देश की राजधानी में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कि, भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए राजघाट, आईटीओ और लाल किला के आसपास कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने दिल्ली के बॉर्डर एरिया से प्रवेश करने वाले वाहनों की भी चेकिंग अभियान को सख्त कर दिया है।
वहीं पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ और लाल किले के आसपास के सभी इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है।
विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ, 2024 में रिकॉर्ड बहुमत से वापस आएंगे : पीएम मोदी
लोकसभा में केंद्र की सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा के दौरान पीएम मधि ने तीखा प्रहार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विपक्षी दलों का यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए शुभ होता है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तय हो गया है कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बहुमत देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विधेयकों पर चर्चा में शामिल नहीं होकर विपक्ष ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।’
मोदी ने विपक्ष के पिछले अविश्वास प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘2018 में मैंने कहा था कि यह अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का शक्ति परीक्षण नहीं है, बल्कि उन्हीं (विपक्ष) का परीक्षण है। मतदान हुआ तो विपक्ष के पास जितने वोट थे, उतने वोट भी वो जमा नहीं कर पाए थे।” उन्होंने कहा, ‘‘जब हम (2019 में) जनता के पास गए, तो जनता ने भी इनके लिए पूरी ताकत के साथ अविश्वास घोषित कर दिया। राजग को भी ज्यादा सीटें मिलीं और भाजपा को भी ज्यादा सीटें मिलीं।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है। आपने तय कर लिया है कि भाजपा और राजग पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़कर सरकार में फिर वापस आएं।”
हमने देश के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी
उन्होंने संसद के मौजूदा मानसून सत्र में हुए विधायी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद में आदिवासियों, गरीबों, युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक पिछले दिनों पारित हुए, लेकिन विपक्ष की रुचि केवल राजनीति में है और उन्होंने इन पर चर्चा में शामिल नहीं होकर जनता से विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘21वीं सदी का यह कालखंड भारत के लिए हर सपने सिद्ध करने का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण समय है, इस कालखंड का प्रभाव एक हजार साल तक रहने वाला है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है। युवाओं को खुले आसामान में उड़ने का अवसर दिया है। हम भारत की साख को नयी ऊंचाइयों पर ले गए। कुछ लोग देश की साख पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दुनिया देश की साख को जान चुकी है।”
13.5 करोड़ लोग पिछले तीन साल में गरीबी से आए बाहर
मोदी के अनुसार, जब चारों ओर संभावनाएं हैं तो विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के आत्मविश्वास को तोड़ने का विफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन साल में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, भारतीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत में अत्यंत गरीबी लगभग समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जो दुनिया दूर से देख रही है, ये लोग यहां रहते हैं लेकिन इन्हें दिखाई नहीं देता है।” उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘शुतुरमुर्ग वाले रवैये’ का क्या किया जा सकता है। मोदी ने कहा, ‘‘आज देश में जो मंगल हो रहा है, चारों तरफ जय-जयकार हो रही है, काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर, यहां आकर आपने इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।”
