देश विदेश
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास*
अमृत भारत स्टेशन योजना - प्रधानमंत्री 6 अगस्त को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे

*युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*
महिलाओं का शिवलिंग को छूकर पूजा करना मां पार्वती को भी पसंद नहीं है
आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इस महीने में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने और उनके लिए व्रत रखने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
विशेष रूप से अविवाहित कन्याएं शिवलिंग की पूजा अच्छा और मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं और इस महीने में व्रत भी रखती हैं.
पंडित विनोद मिश्र के अनुसार शिवलिंग की पूजा से जुड़ी एक मान्यता यह है कि महिलाओं को खासतौर से कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग को हाथ नहीं लगाना चाहिए. यहां तक कि शिवलिंग की पूजा का ख्याल करना भी उनके लिए निषेध है. ऐसी मान्यता है कि लिंगम एक साथ योनि (जो देवी शक्ति का प्रतीक है एवं महिला की रचनात्मक ऊर्जा है) का प्रतिनिधित्व करता है.
विनोद मिश्र के अनुसार इसलिए स्त्री को शिवलिंग के करीब जाने की आज्ञा नहीं होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव बेहद गंभीर तपस्या में लीन रहते हैं. देवों के देव महादेव की तंद्रा भंग न हो जाए इसलिए महिलाओं को शिवलिंग की पूजा न करने के लिए कहा गया है. जब शिव की तंद्रा भंग होती है तो वे क्रोधित हो जाते हैं
इसके अलावा महिलाओं का शिवलिंग को छूकर पूजा करना मां पार्वती को भी पसंद नहीं है. मां पार्वती इससे नाराज हो सकती हैं और पूजा करने वाली महिलाओं पर इस तरह की गई पूजा का विपरीत असर हो सकता है.
महिलाओं को शिव की पूजा मूर्ति रूप में करनी चाहिए. खासताैर से पूरे शिव परिवार की पूजा उनके लिए विशेष लाभकारी है.
हो गया 7 बार अबकी बार ...... कांग्रेस चुनाव अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा से
दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत -- हो गया 7 बार अबकी बार ......
कांग्रेस चुनाव अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा से - एजाज ढेबर, महापौर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है | छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से की | विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत को प्रगति यात्रा का नाम दिया गया है | रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र जहां पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल पिछले 7 बार से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे हैं जो एक रिकॉर्ड है और यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है |
भारतीय जनता पार्टी के इस गढ़ को तोड़ने के लिए शायद रायपुर दक्षिण विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की गई है | रायपुर की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक वैष्णव पूजा अर्चना कर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया है |
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के संभावित दावेदार एजाज ढेबर ने मंच से बड़ी बात कह दी, उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लगातार सात बार अपनी जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल की इस रिकॉर्ड जीत पर कहा हो गया 7 बार अबकी बार ......
महापौर एजाज ढेबर ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आप टिकट किसी को भी दीजिए हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इस बार यहां दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत दिलाकर ही दम लेंगे |
*भूपेश सरकार में रोजगार के अवसर भी ज्यादा और अब पूरा कर रही है बेरोजगारी भत्ते का वादा : दीपक बैज
*कांग्रेस सरकार का कार्यकाल युवाओं के लिए स्वर्णिम काल -दीपक बैज* *भूपेश सरकार में रोजगार के अवसर भी ज्यादा और अब पूरा कर रही है बेरोजगारी भत्ते का वादा* ** **कुशासन, वादाखिलाफी, रोजगार छिनना और दुर्भावनापूर्वक आंकड़े छुपाना भाजपा की प्रवृत्ति है* * रायपुर/30 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार के व्यवहारिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ में विगत 4 वर्षों में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले। ना केवल स्थाई और नियमित सरकारी नौकरी के अवसर मिले हैं बल्कि नई औद्योगिक नीति 2019 से 2024 के माध्यम से निजी क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। यही कारण है कि रमन सिंह के समय छत्तीसगढ़ में जो बेरोजगारी दर सितंबर 2018 में 20.2 परसेंट थी वह वर्तमान में घटकर 1 प्रतिशत से भी कम है। विगत 10 माह से लगातर छत्तीसगढ़ देशभर में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बना हुआ है। विगत 4 वर्षों में भूपेश सरकार ने देश के समक्ष आने को कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रोजगार के क्षेत्र में यदि हम बात करें तो मनरेगा के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने वाला राज्य देश में यदि कहीं कोई है तो वह छत्तीसगढ़ हैं। वनोपज का संग्रहण लगभग 600 गुना बढ़ा है। इसकी कुल खरीदी का 74 परसेंट अनुपात संग्रहण केवल छत्तीसगढ़ में हो रहा है। 12 लाख़ वनोपज संघ ग्राहकों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया जा रहा है ना केवल संग्रहण बल्कि वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग का लाभ भी स्थानीय समूह को दिया जा रहा है और उपज के दाम में भी वृद्धि हुई है। तेंदूपत्ता 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा खरीदी हो रही है। गोधन योजना के माध्यम से 400 करोड़ का भुगतान गौठान समिति और गोपालकों को किया गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वालों की संख्या वर्तमान में लगभग 26 लाख है जो पूर्ववर्ती सरकार के समय केवल 12 लाख़ थी, अर्थात 14 लाख नये पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी है। विगत 4 वर्षों से कर्मचारी भविष्य निधि में कुल सदस्य संख्या में हर साल लगभग डेढ़ से 2 लाख़ नए सदस्यों की वृद्धि हुई है, अर्थात् विगत 4 वर्षों मे लगभग साढ़े 6 लाख़ नए रोज़गार निजी क्षेत्रों में मिले हैं। दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार में नए रोजगार तो दूर लगभग 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीनने का काम मोदी सरकार ने किया है। युवाओं की लगी लगाई नौकरी खा गए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या जो 2014 में 40 करोड़ थी वह केंद्र सरकार के आंकड़ों में है 81 करोड़ हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि देश में आम जनगणना हर 10 वर्ष में कराने की परंपरा रही है लेकिन मोदी सरकार दुर्भावना पूर्वक अपनी नाकामी छुपाने आंकड़े उजागर नहीं होने देना चाहती है। यही कारण है कि एनएसएसओ जो केंद्र सरकार के जैसी है उसके द्वारा विगत 8 वर्षों से किसी भी तरह के बेरोजगारी और महंगाई को लेकर आंकड़े जारी ही नहीं किए जा रहे। हकीकत यह है कि मोदी राज में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह महंगाई का विकास है, बेरोजगारी का विकास है, अमीरी और गरीबी के बीच बढ़ती असमानता का विकास है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि 15 साल के कुशासन में रमन सरकार ने न रोजगार दिए ना ही बेरोजगारी भत्ता, जबकि 2003 के घोषणापत्र में भाजपा का वादा था छत्तीसगढ के प्रत्येक आदिवासी परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और प्रत्येक 12वीं पास रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत युवा को बेरोजगारी भत्ता देने का। 15 साल सरकार में रहे लेकीन याद नहीं आया, लगातार वादाखिलाफी करते रहे। कांग्रेस सरकार ने तो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रोजगार मिशन का गठन भी किया है। सभी क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर मिल रहे हैं साथ ही जो पात्र युवा है उन्हें बेरोजगारी भत्ता की व्यवस्था भी 1 अप्रैल 23 से बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था भी की जा रही है तो भाजपाई अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
रिलायंस रिटेल स्टोर में ग्राहकों के साथ धोखा - MRP से कीमतें ज्यादा बताकर कम करने का मामला
*रिलायंस रिटेल स्टोर में ग्राहकों के साथ धोखा
MRP से कीमतें ज्यादा बताकर कम करने का मामला*
*रिलायंस रिटेल स्टोर स्मार्ट बाजार में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी* *डिस्काउंट का ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाने वाला फार्मूला*
MRP एमआरपी से ज्यादा कीमतें दर्शा कर कीमतें घटाने का मामला रिलायंस स्टोर में सामने आया है ग्राहकों को आकर्षित करने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है |

किसी भी सामान की कीमतों को बढ़ाकर बताना फिर उस पर डिस्काउंट देकर धोखाधड़ी करने का काम रिलायंस रिटेल स्टोर में चल रहा है | अपनी बिक्री बढ़ाने और लाभ अर्जित करने शॉपिंग मॉल, बड़े रिटेल स्टोर, दुकानदारों एवं संस्थानों द्वारा डिस्काउंट ऑफर की स्कीम चलाई जाती है जिसमें अनेक वस्तुओं पर एक के साथ एक फ्री दो के साथ एक फ्री तीन के साथ दो फ्री इस तरह के लुभावने ऑफर लिखकर ग्राहकों को आकर्षित करने धोखाधड़ी की जाती है | रिलायंस रिटेल स्टोर जो मॉल्स में स्मार्ट बाजार के नाम से चल रहे हैं वहां भी ग्राहकों को धोखे में रखकर ऐसे ही लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं जहां पोस्टर पंपलेट लगाकर कीमतों को ज्यादा दर्शा कर कम किया जाता है | हम आपको बता दें कि एवरेडी कंपनी के 9 वाट के बल्ब की कीमत ₹260 लिखकर उसे ₹65 में बेचने का ऑफर रिलायंस रिटेल स्टोर द्वारा दिया जा रहा है जबकि एवर रेडी कंपनी के उसी बल्ब की पैकिंग डब्बे पर एमआरपी ₹150 अंकित है इस प्रकार रिलायंस रिटेल स्टोर द्वारा एमआरपी ₹260 बताकर ग्राहकों को धोखा देने का प्रयास किया गया है जोकि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है |

रेंट कंट्रोल मूल्य निर्धारण पर नजर रखने वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी भूमिका का निर्वहन क्यों नहीं कर रहे हैं ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी पर संज्ञान क्यों नहीं ले रहे क्यों उन्हें किसी की शिकायत का इंतजार रहता है और अगर किसी ने शिकायत कर भी दी तो जांच की लंबी प्रक्रिया में उलझा कर न्याय देने में इन अधिकारियों द्वारा देरी की जाती है जिसके कारण आम आदमी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता | वहीं दूसरी ओर शासन के चुने हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासन में नियुक्त अधिकारी इन सब मामलों की ओर कभी ध्यान ही नहीं देते | उपभोक्ताओं को भी जागरूकता का परिचय देते हुए पंपलेट पोस्टर पर लिखी गई किंतु और संबंधित वस्तु की पैकिंग पर दर्शाई गई एमआरपी अधिकतम खुदरा मूल्य के अंतर को ध्यान पूर्वक देखना चाहिए और संबंधित दुकानदार रिटेल स्टोर के संचालकों के सामने विरोध दर्ज कराना चाहिए उनके द्वारा दिए जा रहे धोखे से उन्हें अवगत कराना चाहिए और उन्हें यह भी जताना चाहिए कि हम जागरूक हैं इस तरह की धोखाधड़ी उपभोक्ता बर्दाश्त नहीं करेगा | अब देखने वाली बात यह है की इस तरह के मामलों पर मीडिया की प्रमाण सहित खबरों के आधार पर संबंधित विभाग एवं शासन प्रशासन संज्ञान लेकर कोई कार्यवाही करता भी है या फिर आम नागरिकों को इनके द्वारा ठगने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
कितनी संपत्ति जब्त की ? कोयला सच CM Bhupesh
बताओ तो कितनी संपत्ति जब्त की? #कोयला_का_सच
बताओ तो कितनी संपत्ति जब्त की? #कोयला_का_सच pic.twitter.com/D33EMIP0tA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 24, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान - कहा आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा
|
|
![]() ![]() |
||
|
|||
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान और कहा कि आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा
मुख्यमंत्री धमतरी के युवा सोमेश्वर का जोशीला भाषण सुनकर हुए गदगद, गले लगाकर दिया आशीर्वाद और बजवायीं तालियाँ
युवाओं से भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की कई अहम घोषणाएं
रायपुर, 23 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियाँ बजवायीं।
मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जितने ज्यादा युवा राजनीति में आएंगे उतना ही अधिक लोगों को पढ़े-लिखे युवाओं का नेतृत्व मिलेगा और हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। धमतरी के भुजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके पढ़ाई के दौरान आई समस्या के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया की बचपन में गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था। मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूंगा। मैने शुरूआत की और निरंतर संषर्घ के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचा हूॅ। मै पूरी कोशिश करता हूँ कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में युवाओं से मुख्यमंत्री सीधे रूबरू हुए। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने न केवल उनके बाते सुनी बल्कि मौके पर ही युवाओं की मांग पर कई अहम घोषाणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ करने, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में पीजी कोर्स प्रारंभ करने, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति, फीजियोथेरेपी कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था सहित छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापक भर्ती करने की घोषणा की। भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत अरपा पैरी के धार से हुई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं ने मेरे सपनों के छत्तीसगढ़ पर अपने विचार, कविता और भाषण की प्रस्तुत किए। उसके पश्चात मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत की। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। धर्मेश नायक ने कहा कि हमने टैटू आर्ट का कोर्स किया है। उन्होंने महादेवघाट को कला केंद्र के रूप में घोषित करने की मांग की जिससे टैटू कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर विचार कर कार्यवाही करने की बात कही।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र भोजराज धनगर ने स्कूल स्तर पर प्रशिक्षित कला के शिक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा अभी संगीत विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, उसके बाद निश्चित रूप से स्कूली स्तर पर भी से लागू किया जाएगा। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में फ्री टिकट की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका सुश्री आरू साहू, ऋषि वालिया बैंड इंडियन रोलर्स और राहुल नायक के बैंड की प्रस्तुति हुई। जब भी रायपुर आओगे आधारित विडियांे का विमोचन हुआ। इस अवसर पर आदिम जाति विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष विधायक श्री कुलदीप जूनेजा, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सुश्री संकुतला साहू, श्रीमती अनिता योगेश शर्मा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल की अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण के सचिव एन.एन.एक्का. रायपुर कमिश्नर श्री संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र सर्वेश्वर भूरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।
महाकाल मंदिर तक पहुंचा पानी भस्म आरती भी पानी में खड़े होकर की गई.
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. नदी, नाले उफान पर हैं, आवागमन बाधित हो रहा है, निचली आवासीय बस्तियां जलमग्न हो गई हैं. उज्जैन में महाकाल मंदिर की ज्योतिर्लिग तक पानी पहुंच गया है और भस्म आरती भी पानी में खड़े होकर की गई.
चावल चोर भूपेश सरकार, 600 करोड़ का घोटाला -- Dr Raman Singh
दाऊ @bhupeshbaghel
जनता ने आपको प्रदेश का विकास करने के लिए चुना था, कांग्रेस पार्टी का विकास और प्रदेश का विनाश करने के लिए नहीं।
चावल चोर भूपेश सरकार ने पीडीएस योजना में ₹600 करोड़ का घोटाला कर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 20, 2023
जिसे खाद्य मंत्री ने स्वयं स्वीकार कर कहा है कि अनियमितता हुई है।
दाऊ @bhupeshbaghel जनता ने आपको प्रदेश का विकास करने के लिए चुना था, कांग्रेस पार्टी का विकास और… pic.twitter.com/tawtiwlpYL
शासन की अनुमति के बिना निर्वस्त्र नग्न प्रदर्शन - 29 आरोपी गिरफ्तार
*पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर पर विशेष रिपोर्ट*
सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाये गन्ने का रस, फिर देखें कमाल
भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।
शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए - कोयले की कालिख से रंगा कांग्रेस का चेहरा - बृजमोहन
कोयले की कालिख से रंगा कांग्रेस का चेहरा- बृजमोहन
कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक-भाजपा
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोयला घोटाले के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। कोयले की कालिख में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पुती हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीबीआई विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ के एक पुराने कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद , उनके पुत्र सहित अन्य को दोषी ठहराया है। यह छत्तीसगढ़ के फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक से संबंधित है। इस मामले में आपराधिक धोखाधड़ी कर कोल ब्लॉक हासिल किया गया था। उन्होंने कहा कोयले की कालिख में कांग्रेस का चेहरा हमेशा काला हुआ है। एक लाख 76 हजार करोड़ के कोयला घोटाले को भारतीय जनता पार्टी ने सामने लाया। इसके बाद मोदी जी ने सारे कोल ब्लॉक कैंसिल करके नीलामी के आधार पर कोल ब्लॉक आवंटन की व्यवस्था की। छत्तीसगढ़ में कोयले की कालिख में पूरी सरकार का चेहरा रंगा हुआ है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं।
छत्तीसगढ़ के कॉल ब्लॉक के मामले में सीबीआई अदालत ने धोखाधड़ी के माध्यम से कोल ब्लॉक प्राप्त करने का मामला प्रमाणित पाया है। कांग्रेस की सरकार ने तो इस मामले को समाप्त कर दिया था परंतु अदालत ने कहा कि हम इस मामले को समाप्त करने की अनुमति नहीं देते हैं और जांच के आधार पर यह साबित हुआ है कि कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं से लेकर, कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं से लेकर राज्यों के नेता भी कोल घोटाले में बड़े माध्यम रहे हैं। कोल घोटाले में जिनको प्रमुख रूप से दोषी पाया गया है वह कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं, उनके बेटे हैं, उद्योगपति हैं, उस समय के सचिव हैं। इस बारे में सोनिया जी को, राहुल जी को स्पष्ट करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के घोटालेबाज लोगों के खिलाफ क्या कांग्रेस कार्रवाई करेगी? छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। हम कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कोयले की कालिख से पुती हुई है और कोयले की कालिख से ही अपनी पार्टी को चलाती है और ऐसी पार्टी को आने वाले समय में 2023 में और 2024 में जनता खारिज करेगी।
श्बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैसे बरसात के समय लोग अपने घरों की मरम्मत करते हैं, वैसे ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में मरम्मत का काम किया है और कहीं ऐसा न हो पूरी कांग्रेस पार्टी बारिश में बह जाएं। क्योंकि दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। डीएमएफ घोटाले के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया और उन को मंत्री बनाया गया। इसके पहले कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले वरिष्ठ मंत्री जिन्होंने कहा कि 7 लाख गरीबों को मैं घर नहीं दे पा रहा हूं, उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। ऐसे आरोप लगाने वाले को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री टेकाम जी से मंत्री पद छीन कर उनको अपमानित किया गया है। सभी जानते हैं कि प्रेमसाय सिंह टेकाम किस से जुड़े हुए हैं। किस गुट को बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन लगता है राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए।
यह चारों घटनाक्रम इस बात को प्रमाणित करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार पर जो लगातार आरोप लगाती रही है, उन आरोपों को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मान लिया है और इसीलिए उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होगा और 3 महीने के लिए, 100 दिनों के लिए प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया है।
उन्होंने पूछा इस समय सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया तो ताम्रध्वज साहू जी को क्यों नहीं बनाया गया , पहले मोहन मरकाम को मंत्री क्यों नहीं बनाया। पिछड़ा वर्ग आदिवासी वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग इनका क्या हुआ? कांग्रेस में इनकी कोई कीमत नहीं रही। पहले 78 परसेंट आरक्षण के नाम पर सबको भुलावे में रखा गया और अब कांग्रेस अध्यक्ष पद और मंत्री के नाम पर उनका अपमान किया जा रहा है। इसे किसी भी स्तर पर छत्तीसगढ़ में कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। सबको ठगने का काम किया है। यह भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी ने किया है और यह जो कुछ हो रहा है, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हो रहा है।
भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच आपस में जो कुछ है उसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ को पीड़ा झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि यह भूपेश की सरकार नहीं है यह ठगेश की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने ढेर सारे घोटाले किए हैं। छत्तीसगढ़ के धन को खाने का काम कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है।
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल व शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल मौजूद रहे।
चंद्रयान के लॉन्चिंग पर पुरे देश में उत्साह
चंद्रमा काफी लंबे समय तक वैज्ञानिकों और प्रेम करने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। भारतीय वैज्ञानिकों की करीब 10 वर्ष से भी अधिक समय से इसकी सतह पर रुचि रही है। वैज्ञानिक इसकी सतह पर खोज करने के लिए लगातार मिशन चलाते रहे हैं। फिलहाल, भारत इसी के उद्देश्य से अपने सबसे प्रतिष्ठित और ड्रीम मिशन चंद्रयान-3
आज भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' लॉन्च हो रहा है. इसे दोपहर के 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा.

