प्रदेश
BREAKING: बीजापुर में नक्सली हमला...शख्स को अपहरण कर उतारा मौत के घाट
बीजापुर : यह खबर बहुत दुखद है। माओवादियों की हिंसा ने फिर से अपनी बेहद निर्मम और असामाजिक पहल को दिखाया है। माओवादियों ने एक शख्स की हत्या कर उसकी लाश सड़क पर फेंक दी। इस बारें में जानकारी देते हुए एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मामला कुटरू थाना क्षेत्र का हैं। कुटरू क्षेत्र के पेटा गांव के रहने वाले एक शख्स की लाश पाता कुटरु के पास सड़क पर बरामद गई हैं।
पुलिस के मुताबिक़ नक्सलियों ने मृतक का दो दिन पहले अपहरण कर लिया था। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। नक्सलियों ने किन वजहों से शख्स की हत्या की हैं यह पता नहीं चल पाया हैं। फिलहाल इस तरह के हत्याकांड से समाज को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ब्रेकिंग : दोस्त से मिलकर अकेले लौट रही युवती से दुष्कर्म,अकेलेपन का फायदा उठाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ
बिलासपुर : बिलासपुर में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रही युवती को बदमाश उठाकर सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने वारदात के दौरान उसका अश्लील विडियों भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर विडियों वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम अपने दोस्त से मिलने घर से कुदुदंड गयी थी। जहां से देर रात वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अभिषेक खांडे और विक्की कुर्रे नामक युवक लड़की का रास्ता रोक लिया और उसे खंडहरनुमा जर्जर मकान में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात के बाद युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया और घटना का खुलासा करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये।
इस घटना के बाद दहशत में आयी युवती किसी तरह अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी।पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद बाद दोनों आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। इसी दौरान रविवार को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि दोनों आरोपी सकरी क्षेत्र के भरनी के पास एक झोपड़ीनुमा मकान में छिपे हुए है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में मात्र 6 महीनों में पूरी होती हैं हर मनोकामना...जानें यहां की मान्यता
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में बहुत से प्राचीन मंदिर हैं और हर मंदिर का अपना एक अलग महत्त्व हैं. और हर एक मंदिर की अलग-अलग मान्यता हैं. छत्तीसगढ़ में जितनी भी प्राचीन मंदिर हैं. हर मंदिर में कुछ न कुछ ख़ास बातें होती हैं. जिससे लोगों की आस्था जुडी हुई होती हैं.
ठीक इसी तरह दुर्ग जिला दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम देवबलोदा में भगवान शिव प्राचीन मंदिर है। जो काफी रोचक तथ्यों से भरा हुआ हैं. लोग दूर दराज से यहाँ दर्शन करने पहुंचते हैं. मंदिर का नाम छहमासी मंदिर है। रहस्यों से भरे इस मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां हैं। एक कहानी ग्रामीणों ने सुनाई। बताया कि 7वीं शताब्दी में राजा विक्रमादित्य थे, जिन्होंने इस मंदिर का निर्माण कराया। कुछ कहते हैं कि इसका निर्माण 11वीं से 13 वीं शताब्दी के बीच में हुआ है।
पत्थरों से बना है प्राचीन मंदिर
प्राचीन शिव मंदिर पत्थरों से बना है। इन पत्थरों को चूना, गुड़ व अन्य सामग्री के मिश्रण से जोड़ा गया है। इसके हर पत्थर में मां दुर्गा, काली, गणेश व हाथी, घोड़े के अलावा अन्य पौराणिक कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहले छह महीने सिर्फ एक व्यक्ति रात में यह मंदिर बनाता था। इस वजह से इसे छहमासी मंदिर कहा जाता है।
इस वजह से अधूरा रह गया मंदिर
गांव के जानकार बताते है कि शिल्पकार की पत्नी रोज खाना लेकर आती थी। एक दिन उसकी बहन खाना लेकर आई। कारीगर नग्न अवस्था में मंदिर का निर्माण कर रहा था। अपनी बहन को देखकर वह मंदिर के निकट स्थित कुंड में कूद गया। उसकी बहन मंदिर के पीछे स्थित तालाब में कूद गई। इस वजह से मंदिर के ऊपर गुम्बद का निर्माण नहीं हो पाया। मंदिर अधूरा रह गया। आज भी इसी हालत में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।
छह महीने में पूरी हो जाती है हर मनोकामना
इस प्राचीन मंदिर से लोगों की आस्था ऐसी है कि कोई भी मनोकामना छह महीने में पूरी हो जाती है। हर साल देशभर से करीब 2 से 3 लाख लोग दर्शन करने आते है। यहां पर महाशिवरात्रि में तीन दिनों का मेला भी लगता है। मेले के दौरान भक्तों की भीड़ दोगुनी हो जाती है।
CG ब्रेकिंग: सड़क किनारे मिली युवक की लाश...हत्या कर फेंकने की आशंका
गंडई : गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया के दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे रविवार तड़के सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसके चलते गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। घटना में मृतक के परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हैगंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया निवासी इंद्रेश साहू पिता रामाधार साहू 22 वर्ष शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने नए घर सोने गया था। परंतु पुराने घर में सोने की बात कह कर वापस चला गया था। रविवार की सुबह उसका शव दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीणों ने घर वालों एवं पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गंडई अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की घटना स्थल पर शव परीक्षण करने पर युवक शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिला है। परंतु मृतक के मुंह एवं नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जहर खुरानी का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि मृतक इंद्रेश साहू रात में भोजन करने के पहले घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर स्थित तहसील साहू के ईट भट्ठे काम करने वाले मजदूरों के साथ शराब पिया था। रात में भी ईट भट्ठे की ओर जाते नजर आया था। जिसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव पंचनामा कर कई बंदों पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चलती कार के ऊपर पलटा पोल से भरा ट्रक...पढ़िए पूरी खबर
कांकेर : छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहॉँ चलती कार के ऊपर अचानक ट्रक पलट जाने से कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ सुचना पर पहुंची पोलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला है।
मिली जानकारी के अनुसार हुंडई कार में सवार होकर तीन युवक कांकेर एन एच 30 मुख्य मार्ग से जा रहे थे, तभी मरकाटोला घाटी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर गिर गया, हादसे में कार और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक में भारी तादात में सीमेंट पोल भरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बता दें कि कांकेर में दो महीने पहले भी एक बस अनियंत्रित हो कर ट्रक मै जा घुसी थी, जिसमे तीन लोगो की मौत हुई थी।
छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर: जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के अस्पताल भेज दिया है, वहीं हटाए भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना अंतर्गत अटल आवास मे आज रविवार की सुबह 10:30 बजे परिवारीक विवाद पर छोटे भाई मोहन बंजारे ने अपने बड़े भाई मुलचंद बंजारे और भाभी खिलेशवरी बंजारे पर प्रणाम घातक हमला कर दिया, जिसमे बड़े भाई मुलचंद बंजारे की मौत हो गई, वहीं भाभी खिलेशवरी बंजारे जो घायल है, जिसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक के तीन बच्चे है, जिनमे दो लड़का एवं एक लड़की है। आरोपी मोहन बंजारे को सकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विवेचनात्मक कार्यवाई की जा रही है।
सर्चिंग पर निकले जवानों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार
दंतेवाड़ा: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गश्त पर निकली पुलिस दल ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि नहाड़ी क्षेत्र में कुछ नक्सलियों की मौजूदगी देखी गई.
जिसके बाद पुलिस, आरक्षी बल और बस्तर फाइटर के जवान सर्चिंग पर निकले. पुलिस के जवानों को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे. पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों कड़ाई से पूछताछ की गई. दोनों की पहचान हेमला हुंगा उम्र 46 निवासी नहाड़ी थाना अरनपुर वर्ष के रूप में हुई. जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान हेमला लक्का उम्र 50 ग्राम नहाड़ी थाना अरनपुर के रूप में हुई. इनके खिलाफ अरनपुर थाना में नामजद अपराध दर्ज है. पुलिस ने इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
छत्तीसगढ़ : भाजपा के 43 नेताओं को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा...राज्य सरकर ने की लिस्ट जारी..!!
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में दो भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इन दोनों वारदात के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेताओं में भय का माहौल है। वहीं कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के समय में प्रचार प्रसार करने अंदरूनी क्षेत्रों में जाने से उन्हें नक्सलियो से जान का खतरा है। जिससे राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बस्तर संभाग के 43 भाजपा नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है।
वहीं सुकमा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है। इन नेताओं में बीजेपी के जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के सदस्य के साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल हैं। साथ ही इन नेताओं में उनको भी को शामिल किया गया है, जिन पर पहले भी नक्सली हमला हो चुके हैं या इन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही इन सभी नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
देखें लिस्ट-

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार...वजह जानकर हो जांएगे हैरान..!!
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम पासिद, मुडियाडीह के ग्रामीण सड़क नहीं बनने से आक्रोशित होकर आज प्रेसवार्ता लेकर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, महासमुंद मुख्यालय से लगभग 45 से 50 किमी की दूरी पर महानदी के किनारे बसा है। ग्राम पंचायत पासिद का आश्रित ग्राम मुडियाडीह है।बता दें कि मुडियाडीह से पासिद की दूरी 2 किमी है। दोनों ही रास्ते जब से बने हैं, कच्चे हैं। कच्चे होने के कारण बरसात मे पानी लगने के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते, न ही कोई कार गांव तक आ पाती है और न ही एंबुलेंस पहुंच पाती है। जिससे ग्रामीणो व बच्चो को काफी परेशानी होती है। सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से परेशान है। इसी के चलते गांव वालो ने मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था।
उस समय नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर 11.77 लाख रुपये से रोड बनाने का वादा कर चुनाव बहिष्कार समाप्त करा कर मतदान कराया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव समाप्त हुए चार माह बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणो ने आज प्रेसवार्ता लेकर लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करने की चुनौती दी है।
5 TI और 3 ASI सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला...देखें लिस्ट
धमतरी : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला जारी है, वहीँ एक बार फिर धमतरी जिले में 5 टीआई, 3 एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।
देखें सूची


ब्रेकिंग : एनीकट में बुलेट में बंधी मिली शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश…इलाके में मचा हड़कंप…जताई जा रही ये आशंका
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एनीकट में युवक की बुलेट से लाश बंधी मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक शिक्षा विभाग में भृत्य के पद पदस्थ था। जो बीते कल यानी शुक्रवार को छुट्टी के दिन दोपहर में घूमने निकला था, जिसका आज एनीकट में शव मिलने से सनसनी है। आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसे बुलेट से बांधकर पानी में फेक दिया हो। इधर लोगों की सूचना पर पुलीस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना इलाके का है,जहां देवगांव एनीकट में मस्तूरी निवासी अमन मिरी उम्र 29 वर्ष का बुलेट से बंधा हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षा विभाग में प्यून के पद पर पोस्टेड था, जो कल से घूमने निकला था। वहीं पुलीस मामले में प्रथम दृष्टिया हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। इधर युवक की मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
BREAKING :लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...इस पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा
जांजगीर : लोकसभा चुनाव कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है और अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रहे है, वहीं इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व विधायक ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है.
भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र...पार्टी के 9 पदाधिकारियों को लेकर की ये बड़ी मांग...पढ़िए पूरा पत्र
बीजापुर। नक्सलगढ़ बीजापुर में अब भाजपा नेताओं को खुद के सुरक्षा की चिंता सता रही है। जिले में बुधवार को नक्सलियों ने भाजपा नेता कैलाश नाग को अगवा करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र के भाजपा नेताओं में दहशत का माहौल है।इसी बीच भाजपा बीजापुर जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और नक्सल टारगेट बीजेपी पदाधिकारियों को जेड श्रेणी स्थाई सुरक्षा देने की मांग की है।
क्या लिखा है पत्र में
पत्र में लिखा गया है कि बीजापुर जिला घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मौत का भय बना रहता है। क्योंकि लगातार नक्सली एक-एक कर भाजपा के नेताओं को बेरहमी से हत्या कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान एक्स श्रेणी केन्द्रिय सुरक्षा दिया गया था जो कि अस्थाई था, जिसे चुनाव बाद सुरक्षा वापस लिया गया तब से खतरा और बढ़ गया है।
बता दें कि शनिवार को फिर एक बार भाजपा नेता को बेरहमी से नक्सलियों ने हत्या की है। जिसके बाद से भाजपा पदाधिकारियों के मन में डर बैठ गया है। कई नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर है वे आज भी रात्रि में अपना ठिकना बदल- बदलकर रह रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर अब गृहमंत्री अमित शाह से Z(श्रेणी) की स्थाई सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा में की कई बड़ी घोषणाएं...पढ़ें पूरी खबर..!!
दंतेवाड़ा :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा में बड़ी घोषणाएं की है। बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र की घोषणा कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका जवांगा एजुकेशन हब को उच्च सुविधायुक्त बनाने और स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा पालनार, बड़ेगुडरा में 100 -100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली , मड़कामिरास में 25-25 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास ,जंगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास बरगुम, कोटाली , नहाड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र दंतेवाड़ा के फाल्गुन मड़ई के लिए दस लाख रुपये के लिए घोषणा.
CG BREAKING : टीआई निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने हत्याकांड जाँच में लापरवाही बरतने वाले टीआई जेपी गुप्ता को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड को न्यायालय मे प्रस्तुत नही किया था, जिस पर SP ने यह एक्शन लिया है। गौरतलब है कि सरकंडा थाना अंतर्गत खमतराई मे फरवरी माह को जिस प्रकार से इंसानियत की हदे पार हुई थी उसे सोचकर रूह भी कांप जाती है। आरोपियो ने पीट-पीटकर पंकज उपाध्याय की हत्या कर दी थी। वही दूसरे युवक को गंभीर कर दिया गया था। इस घटना की जांच मे लापरवाही बरतने और निर्देशो का पालन नही करने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्कालीन सरकंडा टीआई जेपी गुप्ता को निलंबित कर दिया है।
TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
धमतरी। लोकसभा चुनाव से पहले जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने 5 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक, 2 सहा उपनिरीक्षक, 2 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षकों का ट्रांसफर किया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।
देखें लिस्ट-


