प्रदेश

यह चुनाव सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ ही यह आम चुनाव देश को बचाने की लड़ाई है - सचिन पायलट

कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, की उपस्थिति में रायपुर लोकसभा का कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सह प्रभारी विजय जांगिड, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम भी रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय की उपस्थिति में हुई।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ ही नहीं है महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याये तो मुद्दा है ही साथ ही यह लड़ाई देश को बचाने की है। आज देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा है। यह चुनाव साधारण नहीं है। निर्वाचित सरकारों के मुख्यमंत्रियों  को आचार संहिता लगने के बाद गिरफ्तार किया जा रहा। प्रमुख विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये उसके बैंक के खातों को सीज कर दिया गया है। जहां पर हमारा भाजपा के सीधा मुकाबला है। वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व और बढ़ जाता है। यह डबल इंजन के सरकार की बात करते है। मणिपुर जल रहा वहां डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नहीं जाते क्यों कि वहां लोकसभा की ज्यादा सीटों नहीं है। वहां मां, बहनों की इज्जत लूटी जा रही। डबल इंजन की सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार युवा है। एनएसयूआई से लेकर विधायक तक में उन्होंने आपके साथ संघर्ष किया है। उनको रायपुर से सांसद बनाकर भेजना हर कांग्रेस के कार्यकर्ता का दायित्व है।
बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर में विकास उपाध्याय जैसे कर्मठ युवा को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मोदी के कुशासन वादाखिलाफी को लेकर जनता के बीच जायेंगे तथा हमारी पार्टी ने जो हर वर्ग के लिये वादा किया है। उसको भी जनता तक पहुंचाना है। रायपुर में हम नया इतिहास लिखेंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। रायपुर में नया इतिहास लिखना है। अन्य लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार का चुनाव इसलिये ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चुनाव देश को आपकी स्वतंत्रता को बचाने के लिये फैसला करेगा। जिस प्रकार वर्तमान सरकार में बैठे हुये लोग लोकतंत्र का दमन कर रहे। ऐसे में देश को बचाने के लिये कांग्रेस का जितना जरूरी है। यह लड़ाई भारत के आम लोगो की लड़ाई है।
रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने मुझे नहीं हर कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। मेरी ताकत आप आप सब है। मेरे लिये कांग्रेस का टिकट मिलना गर्व की बात है। आप सबके सहयोग से इस बार कांग्रेस रायपुर लोकसभा जीतेगी। पार्टी का हर आदेश मेरे लिये सम्मान की बात है। मैं आपका भाई, बेटा हूं सदा वहीं रहूंगा।

और पढ़ें ...

सड़क किनारे नाले में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

बालोद 23 मार्च 2024। सिटी कोतवाली थाना इलाके में सड़क किनारे मंदिर के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पूरा मामला बालोद कोतवाली थाना इलाके के पड़कीभाट गांव का है। जहां पाररास पड़कीभाट बायपास मार्ग पर पड़कीभाट गांव में बजरंग बली मंदिर के पास सड़क किनारे नाले में एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लाश को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

Breaking : लोकसभा सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए 500 से ज्यादा कार्यकर्ता

सरायपाली। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी पार्टियां 2024 में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सरायपाली विधानसभा से 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है, कि इन सभी कांग्रेसियों ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

और पढ़ें ...

राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय आज राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनांदगांव लोकसभा चुनाव जीतने की बात कही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए।राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल देश की सेवा करने वाले हमारे प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं उन्होंने इसके लिए राजनांदगांव लोकसभा से संतोष पांडे को जीताने की अपील की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश का विकास रोकने, महादेव सट्टा एप, प्रधानमंत्री आयोजना से आवास रोकने सहित कई आरोप लगाए। वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारे जो यहां के प्रत्याशी है संतोष पांडे काफी अनुभवी है, प्रखर वक्ता है। वे लोकसभा में यहां के मुद्दे को काफी प्रमुखता से उठाएं हैं। निश्चित रूप से यहां की जनता उन्हें दोबारा सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेगी।

अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडे सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर विधायक राजेश मूणत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

अब घर बैठे जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम...चुनाव आयोग ने लांच किए ये खास एप...उम्मीदवारों की भी मिलेगी पूरी जानकारी

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग हाइटेक नजर आ रहा है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर मतदान करवाने के लिए लगातार प्रयोग कर रहा है। चुनाव आयोग ने इसके लिए एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही मतदान केंद्र से लेकर उम्मीदवार की जानकारी भी एप पर मिल सकेगी।

यह एप न सिर्फ मतदाताओं को सहूलियत देगा, बल्कि उम्‍मीदवारों के लिए भी फायदेमंद होगा। लिहाजा उम्मीदवारों और चुनाव संचालकों को सभा समारोह व अन्य कार्य के लिए अब आयोग से मंजूरी पाने के लिए आयोग के कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़ेंगे। उन्हें ऑनलाइन सिस्टम के तहत आवेदन जमा करना होगा। आयोग की तरफ से एप के माध्यम से ही स्वीकृति दी जाएगी।

गौरतलब है कि आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस एप के माध्यम से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में आयोग को सीधे शिकायत भेज सकते हैं। इस पर उल्लंघन संबंधित वीडियो और फोटो भी अपलोड की जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें आपको लोकेशन भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आयोग का यह एप खुद ही उस जगह की पहचान कर लेगा। इससे कोई भी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत बिना कही जाए की जा सकती है।

सी विजिल: इस पर सीधे शिकायत होगी

मोबाइल एप पर चुनाव आयोग की ओर से मतदाता के लिए उपलब्ध सभी सेवाएं मिलती हैं। आप मतदाता सूची में नाम देखने से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी कारण कट गया है तो इस एप से मतदाता सूची में फार्म-6 के जरिए नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

नो योर कैंडिडेट

अभी आप जिस संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं वहां के उम्मीदवारों की जानकारी लेने के लिए आपके पास कोई आसान साधन नहीं है। अब चुनाव आयोग ने केवाईसी ऐप तैयार किया है। इसमें चुनाव लड़ रहे सभी वैध उम्मीदवारों के नाम, उनका संसदीय क्षेत्र, उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामले, उनकी आय व संपत्ति की जानकारी भी देख सकते हैं।

सक्षम-ईसीआइ

दिव्यांग मतदाता इस पर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। व्हील चेयर चाहिए तो इस ऐप पर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

चुनाव प्रबंधन के लिए तीन एप

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के साथ वोटों की गिनती व चुनाव नतीजों की जानकारी के लिए यह एप बनाया है। इसमें देश की हर लोकसभा सीट के नतीजों की जानकारी घर बैठे मिलेगी।

सुविधा-कैंडिडेट

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को अब किसी चुनावी कार्यक्रम की मंजूरी के लिए चुनाव अधिकारियों के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। वह इस एप के जरिए ही आवेदन करेंगे।

इनकोर (ईएनसीओआरई)

इस ऐप पर चुनाव प्रबंधन की कोर टीम से जुड़े लोग होंगे। वहीं, ईएसएमएस (चुनाव जब्ती प्रबंधन) ऐप के जरिए चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कार्रवाई की जानकारी अपडेट की जाएगी। तीसरा ऑब्जर्वर ऐप है, जिसमें पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट देंगे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग से किया

रेल्वे स्टेशनों, पेट्रोल पंपों में नरेन्द्र मोदी के फोटो वालो विज्ञापनों और राशन दुकानों में मोदी के फोटो वाले झोले में राशन वितरित करने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया।
राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत ग्राम-भर्रेगांव, केन्द्र क्रमांक-75, के राशन दुकानदार के द्वारा मोदी सरकार की गारंटी सभी को अनाज, पोषित समाज से चिन्हांकित और मोदी जी के फोटोयुक्त कैरी बैग, थैला में वर्तमान समय में लोगों को राशन दिये जाने का वीडियो भी कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के क्षेत्राधिकार से संबंधित राशन दुकानों में मोदी जी के फोटोयुक्त कैरीबैग, थैला में राशन सामग्री दिया जाना जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लघंन है। इसके साथ ही पेट्रोल पंपो, एवं रेल्वे स्टेशनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो वाले विज्ञापन लगे है। इसको तत्काल हटाया जाये यह आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन इस मामले दोषी लोगो पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। मोदी के फोटो वाले होर्डिंग हटाया जाये।  
ज्ञापन सौंपने वाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, अजय साहू, पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, रिषभ चंद्राकर, सोमेन चटर्जी, पूजा देवांगन, रजत जसूजा, दिनेश निर्मलकर उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

तीन बच्चों की मां ने देवर संग मौत को लगाया गले...मचा हड़कंप...जाँच में जुटी पुलिस…!!

कोरबा : में गुरुवार को देवर-भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस और परिजन प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने निकले, तो उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ पर लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे। उमेंद्र के तीन और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। कलावती का पति रोजी मजदूरी और खेती किसानी का काम करता है। जब सुबह वो उठा और पत्नी नहीं दिखी। उसने सोचा कि कहीं गई होगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी और भाई ने फांसी लगा ली है।

पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने कहा कि परिजनों का बयान लिया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका परिजनों ने जाहिर की है। उमेंद्र ​​​​​​रिश्ते में चचेरा देवर था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : प्रधान अध्यापक पर गिरी निलंबन की गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। कलेक्‍टर के निरीक्षण के दौरान स्‍कूल से गायब हेड मास्‍टर को सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामला दुर्ग जिला का है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी धमधा ब्लॉक के शासकीय प्राइमरी स्कूल तुमाकला पहुंची थीं। कलेक्टर ने पहुंचते ही स्कूल के एचएम योगेश्वर कश्यप के बारे में जानकारी ली। पता चला कि एचएम साहब आज स्‍कूल नहीं आए हैं।

इसके बाद एचएम कश्‍यप के छुट्टी के आवेदन की खोज खबर शुरू हुई। पता चला कि एचम ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। कलेक्‍टर की नाराजगी के बाद दुर्ग के नए डीईओ अरविंद मिश्रा ने के एचएम योगेश्वर कश्यप के सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिया।

और पढ़ें ...

CG NEWS: महिला SDO को कलेक्टर ने नोटिस थमाकर मांगा 24 घंटे में जवाब...हो सकती है बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। चुनाव अति आवश्यक सेवा माना जाता है। इस कार्य के लिए कोई भी शासकीय कर्मचारी और अधिकारी इनकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन, बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां चुनाव कार्य को करने से पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने इंकार कर दिया। इस मामले में अब कलेक्टर ने नोटिस थमाया है.

वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद चेकपोस्ट नहीं बनाया है। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय की तरफ से भेजे गये शो कॉज में कहा गया है कि 15 मार्च 2024 के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने हेतु संबंधित निर्माण एजेन्सियों को निर्देश जारी किया गया था।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवम सहायक रिटर्निग आफिसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कमाक 28-तखतपुर ने प्रतिवेदित किया है कि आपके द्वारा उक्त निर्देश की अवहेलना करते हुए निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई है, तथा इस संबंध में जानकारी हेतु संपर्क करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। नोटिस में लिखा है कि वर्तमान में लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है, तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के तहत निर्वाचन की अपेक्षा करने की तारीख से निर्वाचन परिणामों की घोषणा तक सभी अधिकारी / कर्मचारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण अधीक्षण एवम अनुशासन के अधीन होते है।

इस कार्यालय द्वारा जारी पत्र दिनांक 15.03.2024 में दिये गये निर्देश के पालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवम सहायक रिटर्निग आफिसर तखतपुर के द्वारा आपको चेकपोस्ट निर्माण एवम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसका आपके द्वारा अवमानना किय गया 

इस प्रकार आपके द्वारा लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवम अनिवार्य कार्य के संपादन में स्वेच्छाचारिता व अरूचि दर्शित की गई है साथ ही आपने वरिष्ठ कार्यालय से जारी निर्देश का पालन न करते हुए वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। आपका यह कृत्य लोक प्रतिनिधितव अधिनियम 1951 की धारा 28 क के प्रावधान के विरूद्ध है, तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। अतः आप पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कारण स्पष्ट करें कि उक्त कदाचरण के लिय आपके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों न की जाये। निर्धारित समयावधि के भीत उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा उत्तर समाधानकारक नहीं पाये जाने की दशा में आपके विरुद्ध एक पक्षीब कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये आप स्वतः जिम्मेदारी होंगी।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : ताबीज बेचने के बहाने नक्सलियों को सप्लाई कर रहे थे बम बनाने का समाना...208 किलो विस्फोटक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

नारायणपुर : नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ने में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने धौड़ाई में दंपति को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के धौड़ाई में दंपति इमली पेड़ के नीचे ताबीज, माला और रूद्राक्ष बेच रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली, जिसके बाद उनके पास से 6 बोरी में 208 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ, कोडेक्स वायर और विस्फोटक फ्यूज बरामद किया गया। उनसे पूछने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

पूछताछ में दंपति ने बताया कि, उनका नाम रवि मरकाम (45) और चमेली बाई (35) है। वे दोनों पति-पत्नी हैं और पन्ना छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, वे अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर जड़ीबूटी, ताबीज और माला बचने का काम करते हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि, पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत अन्य कई सामान सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें ...

Breaking : जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा...मचा हड़कंप…!!

राजनांदगांव। जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा पड़ा है. शहर में इतनी बड़ी कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अधिक जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित एक जमीन व्यापारी के यहां जांच चल रही है. रेड मारने वाली टीम में दर्जन भर अधिकारी शामिल है. ऐसी सूचना सूत्रों के हवाले से मिली है. उक्त व्यापारी का ब्याज का भी बड़ा काम है. नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है. जिनका मुख्य ठिकाना अनुपम नगर चौक है. छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

वही दूसरी ओर रायपुर में भी इनकम टैक्स की रेड चल रही है. बताया जा रहा है कि रेड खत्म होने के बाद आयकर की टीम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा खुलासा करने वाली है.

और पढ़ें ...

संपत्ति विरूपण अधिनियम : सार्वजनिक संपत्तियों से हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

रायपुर : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राज्य में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

सार्वजनिक संपत्तियों से 1.99 लाख बैनर, पोस्टर व वॉल राइटिंग तथा निजी संपत्तियों से 1.16 लाख हटाए गए
 
रायपुर. 20 मार्च 2024

राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही द्रुत गति से जारी है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 20 मार्च तक कुल तीन लाख 14 हजार 674 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 99 हजार 154 और निजी संपत्तियों से संबंधित एक लाख 15 हजार 520 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है।

राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में कुल तीन लाख 27 हजार 210 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित दो लाख नौ हजार 45 और निजी संपत्ति से संबंधित एक लाख 18 हजार 165 प्रकरण शामिल हैं। सभी जिला प्रशासन द्वारा इन्हें हटाने की कार्यवाही तेजी से जारी है। अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 41 हजार 788, सुकमा में 2048, गरियाबंद में 5784, बेमेतरा में 8928, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 2819, बालोद में 16 हजार 973, जशपुर में 4425, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 2931 और सरगुजा में 9876 कार्यवाही की गई हैं।

संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 8935, रायगढ़ में 4557, सूरजपुर में 3942, कांकेर में 4591, बिलासपुर में 27 हजार 881, दंतेवाड़ा में 1383, महासमुंद में 23 हजार 137, जांजगीर-चांपा में 8531, बस्तर में 823, कोरबा में 19 हजार 343, कोण्डागांव में 12 हजार 339, कबीरधाम में 12 हजार 700, बीजापुर में 1886, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 5774, राजनांदगांव में 16 हजार 927, बलरामपुर-रामानुजगंज में 5917, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4109, कोरिया में 2816, नारायणपुर में 191, मुंगेली में 4542, सक्ती में 6917, धमतरी में 8735 और रायपुर में 33 हजार 126 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही 20 मार्च तक की गई है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ की इस योजना पर नहीं लगेगी रोक, बिलासपुर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने याचिका की खारिज...सरकार की दलील को बताया सही

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रामलला दर्शन योजना को लेकर दायर याचिका खारिज हो गयी है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बैंच ने रामलला दर्शन योजना को लेकर दायर जनहित पर सुनवाई के बाद 5 दिन पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में बुधवार को डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाते हुए सरकार की दलील को सही माना।

हाईकोर्ट में सरकार ने दलील दी थी कि रामलला दर्शन प्रदेश के सभी वर्गों के लिए है। यह धर्म निरपेक्षता के खिलाफ नहीं है। रामलला के दर्शन के लिए सभी धर्म के लोग जाते है। सरकार के इस तर्क को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इससे पहले याचिकाकर्ता ने इसे धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए रोक लगाने की मांग की थी।

सरकार की ओर से एडिशनल एजी यशवंत सिंह ठाकुर ने सरकार की तरफ से बहस की। बिलासपुर के लखन सुबोध ने यह याचिका दायर की थी। उन्होंने इसे संविधान में दिए गए प्रावधानों के खिलाफ बताया था। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। रामलला दर्शन योजना संविधान में निहित बातों और शर्तों के विपरीत है।

याचिकाकर्ता ने धर्म निरपेक्षता पर तर्क देते हुए योजना को बंद करने के लिए राज्य शासन को आदेशित करने का आग्रह किया था। आपको बता दें कि दरअसल, राज्य सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम ले जाकर रामलला के दर्शन कराने और वापस लाने के लिए योजना शुरू की है। इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस योजना को बंद करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. पत्र में रवि पाण्डेय ने कहा कि मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया।

विशेषकर पार्टी की 2022 में डिजिटल सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिले में 43 हजार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और 2018 में शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पर रहा। उन्होंने आगे कहा, लेकिन विगत कुछ महीनों से खासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से मैं असहमत हूं। अंतर्मन की असहमति के कारण मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूं। इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

और पढ़ें ...

जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी...2 दिनों के अंदर मांगा जवाब...जानिए क्या है पूरा मामला

पलारी। छत्तीसगढ़ पलारी में हुई बारिश के बाद जब धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया गया तो वहां सोसायटी के बारदानों में भरा धान खराब होकर सड़ रहा है। जिसके बाद बलौदा बाजार कलेक्टर के एल चौहान ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 2 दिनों के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि समितियों को धान के सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए उन्हें शासन से निर्धारित राशि समय समय पर मुहैया भी कराई जाती है। फिर भी उनके द्वारा लापरवाही बरती गई है। साथ ही समय समय पर इन व्यवस्थाओं की निगरानी करना जिला नोडल अधिकारी का होता है। 

उल्लेखनीय है कि, बीती रात पलारी अंचल में हुई बारिश के बाद जब धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया गया तो यहां अव्यवस्था का आलम साफ दिखाई दिया। बारिश से न सिर्फ धान भीग गया है, बल्कि धान खराब हो रहा है। सोसायटी के बारदानों में भरा धान खराब होकर सड़ रहा है। 

और पढ़ें ...

*कांग्रेस की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं रही, वो जनता को गारंटी दे रही हैं - भाजपा*

*कांग्रेस की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं रही, वो जनता को गारंटी दे रही हैं - भाजपा* *झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत* *देश में एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की* रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी हैं इसे महज चुनावी सब्जबाग दिखाना करार देते हुए भाजपा विधायक द्वय मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं ये महज़ चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए...? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दुःख - तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा....? सत्ता सुख भोगते - भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। देश ने दस साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे। भाजपा विधायक द्वय मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में इनके सारे बड़े नेता लिप्त रहे। आखिर किस मुंह से कांग्रेस देश की जनता ‌के पास वोट मांगने जाएगी। क्योंकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही विकास कार्य करने की नियत ....? वर्ष 2014 का वो स्वर्णिम काल आया जब एक गरीब मां का बेटा नरेन्द्र मोदी भारत देश का प्रधान सेवक बना और देश आज सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा हैं यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही नितियों का ही असर है कि आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे और भारत देश विश्व गुरु बनेगा। क्योंकि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। आज जब कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को तलाश रही हैं और जब मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का अकेले मुकाबला नहीं ‌कर पायी तो सारे भ्रष्टाचारियों को ‌अपने साथ लेकर इंडी ( घमडिया) गठबंधन बना लिया। सारे विरोधी एक हो गए और इनके गठबंधन में ही कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। अभी चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है बहुत से राज्यों में तो कांग्रेस ने अपने आधे ही उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। दरअसल कांग्रेस का अपने ही सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही हैं।
और पढ़ें ...