प्रदेश

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे BSF जवानों की बस पेड़ से टकराई, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर

रायगढ़ : धरमजयगढ़ से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे 30-40 बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 17 घायल जवानों को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी। वही घटना में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आज धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे 30-40 बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा के पास कमोसिनडांड मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई, जिस कारण कई जवान घायल हो गए। बता दें कि सभी जवान कांकेर जिला के अंतागढ़ के सारंगीपाल हेडक्वार्टर से है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि एक बस हादसे की शिकार हो गई है जिसमें जवान सवार थे। सभी जवानों को मामूली छोटी आई है जिनका इलाज धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है। कोई जनहानी नहीं हुई है किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके से पल-पल की जानकारी हम ले रहे हैं। डॉक्टर से भी बातचीत चल रही है सभी जवान खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं

पूरी भाजपा ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया कर दिया - विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं

भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया तो जेल जाना ही पड़ेगा

रायपुर। 2018 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। साथ ही 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता के विश्वास से उतर चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर काम किया जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के 6 महीने पहले तक लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। लेकिन हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों का लगातार प्रवास छत्तीसगढ़ में रहा। साथ ही जनता का विश्वास बीजेपी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति बहुत बढ़ा। जिससे हम चुनाव जीत गए।

प्रदेश की पूरी सीटें जीतने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि पहले 2 बार के चुनाव में 11 में से 10-10 सीटें हम लोग जीत चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर आ गए थे। लेकिन वहीं 5- 6 महीने बाद जब लोकसभा चुनाव हुए तो 11 में से 9 सीट एवं विधानसभा की दृष्टि से 65 सीटें बीजेपी ने जीती थी। इस बार तो आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 10 सालों के कार्यों का मूल्यांकन जनता के पास है और पिछले तीन महीने में हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े काम किए हैं।

18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है, 12 लाख से ज्यादा किसानों को 2 साल से ज्यादा का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपया दिए हैं, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी एवं प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली है और 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानों को 13320 करोड़ रुपए अंतर की राशि दी गई है। हमारी जो विवाहित माताएं-बहनें हैं उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत 2 महीने का जो उनका 1000 रुपया का किस्त है, वो देने का काम किए हैं। हर महीने के पहले सप्ताह में उनको किश्त दे देंगे। रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है।

बस्तर-सरगुजा जैसे आदिवासी बाहुल्य संभाग में तेंदूपत्ता जहां आय का एक बड़ा स्रोत है। उसे 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा खरीदने का सरकार आदेश कर चुकी है और ये सभी काम मोदी के गारंटी के अंतर्गत हो रहे हैं। जिनका असर जनता पर हो रहा है। इस कारण मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि इस बार छत्तीसगढ में पूरी 11 में से 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और रिकॉर्ड टूटेगा।

नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के बात पर सीएम साय ने कहा कि इसका श्रेय तो डबल इंजन सरकार को जाता है। जिसके तहत हम मजबूती से लड़ पाए हैं और केंद्र से बहुत सहयोग भी मिला है। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। प्रदेशवासियों ने देखा है कि पिछले 3 महीने में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं, आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं और ये बड़ी सफलता हमारे सैनिकों को मिल रही हैं।

एक सवाल के जवाब में विष्णु देव साय ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के प्रति और मोदी जी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पहले कांग्रेस वर्सेज ऑल होते थे आज बीजेपी वर्सेज ऑल है। ये हम लोगों का अचीवमेंट है। सही मायने में भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। प्रत्येक 3 साल में पदाधिकारी बदल जाते हैं। एक हमारे जैसे छोटे से गांव का व्यक्ति, किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता हैं। ये सब कुछ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हैं।

उन्होंने कहा कि बाकी सभी पार्टियों के लोग बीजेपी से डरे हुए हैं। इन सभी ने भ्रष्टाचार किया है और इनको लगता है बीजेपी फिर सरकार में आई तो इन सब लोगों की जगह जेल होगी। यहीं कारण है कि इनके न इनके विचारों में तालमेल है न ही इनका ग्राउंड लेवल पर कोई कनेक्शन है। इसके बावजूद भी ये सब एक होके सिर्फ और सिर्फ भाजपा और मोदी जी को नीचे दिखाना चाहते हैं। लेकिन इस मंसूबे में वो कभी कामयाब नहीं होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर एफआईआर को उनके द्वारा गलत बताए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो अब वो ही जाने, एजेंसियां तो जांच कर रही है। आगे वो दोषी पाए जाते हैं तो कानून सबके लिए बराबर हैं चाहे कोई पूर्व मुख्यमंत्री हो या एक आम आदमी। आरोप सिद्ध होंगे तो जेल तो जाना पड़ेगा।

घोटालेबाजों के जेल जाने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि पिछले पांच साल में जो शराब, कोयला, डीएमएफ फंड सहित बहुत से भ्रष्टाचार हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पर भी जो महादेव ऐप में प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुई है। सभी की लगातार जांच चल रही हैं। पीएससी घोटाला एवं बिरनपुर हत्याकांड की जांच भी सीबीआई ने शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे वो बख्शे नहीं जाएंगे।

पीएम मोदी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उनको हार स्पष्ट नजर आ रहा है। इसलिए उनको जो बातें नहीं कहनी चाहिए वो बातें भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जैसे व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं। लेकिन इससे हम लोगों को ही फायदा होगा क्योंकि देश की जनता ये सब स्वीकार नहीं करती है।

विष्णु देव साय ने कहा कि विनम्र होना और कड़ाई से रूल करना दोनों अलग-अलग चीज है। विनम्र है इसका मतलब ये नहीं हैं कि सरकार भी उसी तरह से चलेगी। हम विनम्र जरूर हैं, लेकिन आज हमारे तीन महीने के कार्यों का का मूल्यांकन करिए। आज किस तरह नक्सलवाद से लड़ रहे हैं, किस तरह निर्णय ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के हित में जनहित में यदि कठोर से कठोर निर्णय भी लेना पड़ेगा तो हम उसमें भी सक्षम हैं।

और पढ़ें ...

आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में विगत 01 मई 2024 को रात्रि गश्त के दौरान वृत-धमधा के अन्तर्गत भिलाई नंदिनी सेमरिया मार्ग पर में अवैध शराब के विक्रय, धारण, परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी झलवा कोसरे के कब्जे से कुल 54 नग शोले देशी मसाला पाव, कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 5940रू. है। एक दोपहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 बीएक्स 3801 जिसकी कीमत 30000 है, को जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उपनिरीक्षक  अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी  पंकज कुजूर, मुख्य आरक्षक  फागुराम टंडन,  त्रिलोक नाथ इन्दोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

और पढ़ें ...

बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें

ग्रीष्म ऋतु के चलते वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान तापमान में वृद्धि होने की वजह से लू लगने की आशंका अधिक होती है। लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु कलेक्टर  अभिजीत सिंह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी जारी किए गए हैं।
लू के लक्षण- सिर में भारीपन और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना और बेहोश होना आदि लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं।
लू से बचाव के उपाय- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने का मुख्यतया शरीर में नमक की कमी होना है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।
    बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पिएं, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पिएं, चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेय तथा जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जावे तथा  उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह  ली जाए।
लू लगने पर किये जाने वाला प्रारंभिक उपचार- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगायें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा दें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जावें। मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें।
हीट वेवः क्या करें और क्या न करें- जितना हो सके पर्याप्त पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। मिर्गी, हृदय, गुर्दे या लीवर से संबंधित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो. तरल पदार्थ लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें, ओ.आर.एस.   (ओरल हाइड्रेशन) घोल, घर का बना पेय लस्सी, (तोरानी चावल) का पानी, नींबू का पानी, छाछ, आदि का उपयोग करें। बाहर जाने से बचें, यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो अपने सिर (कपड़े, टोपी या छाता) और चेहरे को कवर करें। जहां तक संभव हो किसी भी सतह को छूने से बचें।
अन्य सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहें, अपने घर को ठंडा रखें धूप से बचाव के लिए रात में पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिड़कियां खोलें। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करें। पंखों का उपयोग करें, कपड़ों को नम करें और अधिक गर्मी में ठंडे पानी में ही स्नान करें। यदि आप बीमार महसूस करते हैं तो उच्च बुखार/लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, मतली या भटकाव, लगातार खांसी, सांस की तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखायें तथा जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
क्या न करें - गर्मी के दौरान बाहर न जाएं। अत्यधिक गर्मी के घाटों के दौरान बाहर जाने से बचें विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच। नंगे पैर या बिना चेहरे को ढंके और बिना सिर ढंककर बाहर न जाएं। व्यस्थतम समय (दोपहर के दौरान खाना पकाने से बचो। खाना पकाने वाले क्षेत्रों (रसोई घरों) में दरवाजे और खिड़कियां खोलकर रखें, जिससे पर्याप्त रूप से हवा आ सके।  शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तेलीय भोजन खानें से बचें. बासी खाना न खाएं और बीमार होने पर बाहर धूप में न जाएं घर पर रहें।
नियोक्ता और श्रमिक
क्या करें- कार्यस्थल पर स्वच्छ और ठंडा पेयजल प्रदान करें, श्रमिकों को सीधे धूप से बचने के लिए सावधानी बरतें। यदि उन्हें खुले में काम करना पड़ता है जैसे कि (कृषि मजदूर, मनरेगा मजदूर आदि) तो सुनिश्चित करें कि ये हर समय अपना सिर और चेहरा ढंके रहें। दिन के समय निर्धारित समय-सारणी निश्चित करें, खुले में काम करने के लिए विश्राम गृह की अवधि और सीमा बढ़ाएं। गर्भवती महिलाओं या कामगारों की चिकित्सकीय स्थिति पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई बीमार है तो उसे डयूटी पर्यवेक्षक को सूचित किया जाना चाहिए। कार्यस्थल पर, धूम्रपान या तंबाकू न ही थूकें और न ही चबाएं। जो लोग बीमार हैं उनके निकट संपर्क से बचें तथा बीमार होने पर काम पर न जाएँ घर पर ही रहें।

और पढ़ें ...

बाल विवाह रोकथाम हेतु किया जा रहा हैं जागरूक

कांकेर। कांकेर जिला में बाल विवाह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत डाईट कॉलेज में प्राचार्य आनंद कुमार गुप्ता सर के अनुमति से यूनिसेफ के स्वयंसेवकों के माध्यम से बाल विवाह के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही साथ बाल विवाह के विषय में  शपथ दिलाया गया। यूनिसेफ के जिला समन्वयक अभिनय सिंह ठाकुर, यूनिसेफ स्वयंसेवक संदीप कुमार साहू तथा साथी बोस के द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां किये जा रहे है।

और पढ़ें ...

मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में पसरा मातम

कबीरधाम :- जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर का है।

जानकारी अनुसार, गांव के बाहर एक पुरानी तालाब है, जिसका उपयोग नहीं होता। इसी तालाब में मुरूम के लिए गड्ढा खोदा गया था, इसी गड्ढे में पानी भरा हुआ था। गुरुवार देर शाम को गांव के रितेश पिता राधेश्याम साहू उम्र 12 व दुर्गेंद्र पिता संतराम चंद्रकार उम्र 12 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर नहाने गए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। जब दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई। मुरूम वाले गड्ढे के पास ही इन बच्चों का कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे दोनों बच्चे का शव की निकाला गया है। आज शुक्रवार को शव का जिला अस्पताल कवर्धा में पोस्टमार्टम किया जाना है। इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें ...

अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार...मवेशियों को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार

कोरबा :- सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, एक बार फिर कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मवेशियों के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जेंजरा नाला के पास हादसा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है, कि सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। अस्थि विसर्जन कर एक परिवार कार से घर लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के दौरान कार सवार 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 
और पढ़ें ...

CG अनुकंपा नियुक्ति घोटालाः ईओडब्ल्यू ने की शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच शुरू

बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच राज्य सरकार की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्ति से संबंधित सभी दस्तावेज देने के लिए कहा गया है।
ज्ञात हो कि कोविड काल में शिक्षा विभाग में मृत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को शासन की नीति के तहत अनुकंपा नियुक्ति दी जानी थी। शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया था। ऐसी नियुक्ति में प्रावधान किया गया था कि संबंधित आवेदक के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दासरथी ने ऐसे 12 कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ जाकर कर दी, जो मृतक कर्मचारी के नजदीकी संबंधी नहीं थे, अथवा उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी नौकरी में पहले से ही था। इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों को की गई।

विभागीय जांच में पाया गया कि प्रभारी डीईओ दासरथी और लिपिक विकास तिवारी ने सांठगांठ कर अपात्र लोगों को नौकरी दे दी है। जांच के बाद 12 में से 11 नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया, सिर्फ एक की नियुक्ति में गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद दासरथी को निलंबित किया गया, जिस पर उन्होंने हाईकोर्ट से स्थगन ले लिया। इस समय वह विभाग में अपने सहायक संचालक के मूल पद पर काम कर रहे हैं। इसी तरह से क्लर्क तिवारी ने भी अपने आपको बहाल करा लिया। नियुक्ति में गड़बड़ी करने की पुष्टि होने के बावजूद उक्त दोनों व अवैध रूप से नियुक्ति पाने वालों के विरुद्ध किसी तरह की पुलिस जांच की अनुशंसा नहीं की गई। इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई। ईओडब्ल्यू ने प्रारंभिक जांच की और शासन से अपराध दर्ज करने की मांग की है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर ईओडब्ल्यू ने नियुक्ति की प्रक्रिया और विभागीय जांच से संबंधित सभी दस्तावेजों की मांग की है।

और पढ़ें ...

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

सुकमा : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह एनकाउंटर रायगुड़म इलाक़े में हो रही है जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।रायगुड़म में जवानों और माओवादियों के बीच एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब डीआरजी और कोबरा  जवान सर्चिंग पर निकले थे. नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एसपी किरण चव्हाण ने की इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। बता दें, सुकमा के कई इलाके घोर नक्सली क्षेत्रों में आते हैं।  यहां आए दिन सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ होती रहती है।

और पढ़ें ...

क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई, क्या आप सभी को रोजगार मिला है- प्रियंका गांधी

कोरबा :- आज छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई है या आप सभी को रोजगार मिला है।

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी देते हुए कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की वजह से देश के लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जान पाए हैं। यहीं बात इन्हें पसंद नहीं आती, इसलिए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि, आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है। उसमें गरीब, मजदूर के बारे में जिक्र तक नहीं है।

यही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने सब कुछ अरबपतियों को सौंप दिया है। राज्य की खदान और एयरपोर्ट खरबपतियों को दे दिया है। यह संपत्ति देश की है। लेकिन मोदी जी आपके कार्य में लगाने की वजह से व्यापारियों को बांट रहे हैं। इसी वजह से ठेकेदारों और लेवर का शोषण किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिसे कांग्रेस सत्ता में आते ही भरना शुरू कर देगी।

 
और पढ़ें ...

CG: धारदार हथियार से गला काट कर हत्या...चिकन पार्टी में जमकर छलके जाम...फिर जो हुआ.....

राजनांदगांव। चिकन पार्ट्री नशे में विवाद कर हत्या किया गया। सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ था। चिखली चौकी द्वारा हत्या के सहआरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.04.2024 के रात्रि करीबन 21ः00 शकरपुर मदरसा मैंदान के पास ईश्वर साहू के घर सामने गली में विवाद को लेकर छोटू राधे उर्फ अविनाश व अन्य के द्वारा लडाई झगडा कर मारपीट करनेे से हाथ मुक्का डण्डा और किसी धारदार वस्तु से वार करने से महेश उर्फ छोटू साहू को सिर व गले में चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई।

दिनेश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन क्रबिस्तान के पिछे वार्ड नं0-07 रामनगर ओपी चिखली थाना कोतवाली राजनांदगंाव की रिपोर्ट पर अपराध पंजिंबद्व कर विवेचना में लिया गया उक्त मामला की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया गया। मार्गदर्शन में टीम गठित कर प्रकरण आरोपी छोटू राधे उर्फ अविनाश व अन्य के पतासाजी की जा रही थी।मुखबिर की सुचना पर तत्काल शंकरपुर पहूचकर घेराबंदी कर मामले की सहआरोपी, शैलेन्द्र सोनी उर्फ बादी पिता राजू सोनी उम्र 33 वर्ष साकिन शकंरपुर उडिया मौळल्ला हॉल अटल अवास पेण्ड्री, को शकंरपुर में पकडा गया, घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ पर घटना दिनांक को चिकन पार्टी करते हुये शराब के नशे में आरोपी छोटू राधे उर्फ अविनाश से सिगरेट मागने पर मृतक छोटू महेश और उसका दोस्त का छोटू राधे से विवाद होने से छोटू राधे, बादी सोनी, व अन्य साथ मिलकर हाथ मुक्का डण्डा व धारदार वस्तु से मारकर हत्या कर अलग-अलग भाग जाना बताया, अपराध स्वीकार करते हुये घटना मंे प्रयुक्त डण्डा को बरामद कराया। आरोपी बादी उर्फ शैलेन्द्र सोनी के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल भेजा गया। घटना में शामील अन्य आरोपीयो का पता तलाश किया जा रहा है। 

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : इन अधिकारियों को किया गया निलंबित...इस मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…जानिए मामला…!!

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को निलंबित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर 02 मतदान अधिकारियों को निलंबित किया है।कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर रामभरोस साहू, कुशल सहायक, जल संसाधन विभाग, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, जांजगीर शाखा नहर उपसंभाग क्रमांक 01, जांजगीर एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा, पोंड़ीशंकर, विकासखण्ड बम्हनीडीह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में रामभरोस साहू, कुशल सहायक का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बैराज निर्माण संभाग क्रमांक-02 मुख्यालय चाम्पा एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 

और पढ़ें ...

मुठभेड़ के बाद बौखलाए नक्सली : खेला खूनी खेल, दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट, इलाके दहशत का माहौल

बीजापुर। सरकार के निर्देश पर चले रहे इस नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला उठे हैं और यही वजह हैं कि वह निर्दोष, निरीह ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं।

ताजा मामला बीजापुर जिले का हैं, जहां छूटवही के जंगलो में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी हैं। दोनों ग्रामीण आपस में सगे भाई थे। जानकारी मिली हैं कि जिन दो भाइयों की नक्सलियों ने हत्या की हैं उनकी जमीन पर पुलिस ने पिछले दिनों कैम्प खोला था। इसकी भनक वहां के नक्सली नेताओं को लग गई थी।

इस घटना से बौखलायें नक्सलियों ने देर रात छूटवही के जंगलो में जनअदालत लगाई और दोनों भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

और पढ़ें ...

महंगाई और बेरोजगारी के मार के बीच गरीबी हटाने दुनिया की सबसे बड़ी योजना कांग्रेस पार्टी लेकर आई है।

भाजपा खत्म करना चाहती है इस देश का संविधान

जिस संविधान को बनाने में हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, जिस संविधान को बनाने में पूरी एक पीढ़ी का त्याग हमनें किया।
आज उस संविधान को बदलने की बात भाजपा के नेता करते हैं।

जानिए क्या है भाजपा का षड्यंत्र
और क्या है भारतीय संविधान का महत्व

महालक्ष्मी नारी न्याय योजना

महंगाई और बेरोजगारी के मार के बीच गरीबी हटाने दुनिया की सबसे बड़ी योजना कांग्रेस पार्टी लेकर आई है।
 राहुल गांधी  ने बिलासपुर सकरी मैदान से महिला न्याय योजना की घोषणा की है जिसमें प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को महीने के 8500 याने ₹1 लाख रुपए सालाना दिए जायेंगे।

आइए इस बार गरीबी के खिलाफ वोट करें
सशक्त महिला समाज के निर्माण में अपना योगदान दें

3 नंबर बटन - पंजा का बट

और पढ़ें ...

पुरानी रंजिश के चलते किया अपने चाचा की हत्या...हत्या कर वारदात को छुपाने की रची साजिश, ऐसे खुला राज

 कोण्डागांव :- जिले की धनोरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने हत्या का खुलासा कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनीत कुमार कुंजाम पिता सतउराम कुंजाम उम्र 19 वर्ष जाति गोड़ निवासी चनियागांव प्लाटपारा थाना धनोरा में दिनांक 02 अप्रैल 2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता सतऊराम कुंजाम दिनांक 28 मार्च 2024 की सुबह करीबन 09.00 बजे ग्राम निर्राबेड़ा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था जो घर वापस नहीं आया है जिस पर थाना धनोरा में गुम इंसान क्रमांक 06/2024 दर्ज कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई।

मागले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिका पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना धनोरा स्टाफ एवं पुलिस व सायबर टीम की संयुक्त विशेष टीम गठित किया। विशेष टीम के द्वारा गुमशुदा का लगातार पता तलाश कर रहे थे कि दिनांक 01मई 2024 को पुनः प्रार्थी सनित कुमार कुंजाम गुम इंसान की पत्नि रजोन कुंजाम से पुछताछ के दौरान ग्राम के शिवकुमार कुजाम, मानक गंडाची के ऊपर गुम इंसान सतऊराम कुंजाम की हत्या करने की संदेह जाहिर करने पर संदेहि शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी को पुछताछ हेतू थाना लाया गया संदेहियों से पुछताछ करने पर बताये कि सतऊराम कुंजाम और शिवकुमार कुंजाम व मानकू मंडावी का जमीन बटवारा से आपसी रंजिश को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था जिसके चलते दिनांक 28 मार्च 2024 के करीबन रात्रि 09.30 बजे सतऊराम कुंजाम निर्राबेड़ा शादी अकेले वापस हो रहा था तो सतऊराम कुंजाम को अकेले पाकर निर्राबेड़ा तथा चनियागांव के मध्य गला दबा के हत्या कर उसके शव को मोटर सायकल से छोटेबोकराबेड़ा ले जाकर जिवला नाला के पास दफना दिये है।

आरोपियों द्वारा बताये हुए स्थल का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति में स्थल की खुदवाई में एक मानव सड़ी गली शव बरामद हुआ शव की शिनाख्ती परिजनों से कराई गई जो शव को मृतक गुमशुदा सतऊरान कुंजाम का शव होना बतायें। आरोपियों द्वारा घटना की जानकारी सियाराम कुंजाम, मंगलराम मंडावी को देना बतायें किन्तु घटना की जानकारी होने पर भी पुलिस को पुछताछ के दौरान इस संबध में कोई जानकारी नही होना बताया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 302, 201, 34 भा०द०वि० का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों (1) शिवकुमार कुंजाम पिता स्व० रामसिंह कुंजाम उम्र 23 वर्ष जाति गोड़, (2) मानकू मंड़ावी पिता मंगलराम मंड़ावी उम्र 21 वर्ष जाति गोंड, (3) सियाराम कुंजाम पिता स्व० रामसिंह कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति गोंड़ (4) मंगलराम मंडावी पिता सनऊ मंडावी उम्र 55 वर्ष जाति गोंड़ सभी निवासी चनियागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागावं छ०ग० को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि रजऊराम सुर्यवंशी, गोपालसिंह ठाकुर, सउनि भोजराज भास्कर, प्र०आर० सुखनंदन पिस्दा, प्र०आर० मुपेन्द्र साहू, आर. रामसिंह मरकाम, नवल नेताम, नेहरू सोम, महाराम चिरेन्द्र, शैलेश ठाकुर डीएसएफ आर बसमन नेताम, आर० सुकलाल नेताम, गो०स० मनोहर दीवान, राजेश नाग, सायबर टीम उप निरीक्षक शशिभुषण पटेल, प्र०आर० अजय बघेल, आर, संतोष कोड़ोपी, आर. बीजू यादव, विष्णु मरकाम तथा आर. बीरजू सोरी का सराहनीय भूमिका रहा।

और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि-कांग्रेस नेता इटालियन चश्मा पहने हैं

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 10 साल हो गए उनके कार्यकाल को लेकर कांग्रेस लगातार सवालिया निशान खड़ी करती आई है कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और केंद्रीय नेतृत्व उनके 10 साल के कार्यकाल पर सवाल उठा रही है और कह रही है कि अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करें...लेकिन पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या काम किया देश हित के लिए क्या किया लेकिन आज तक कोई पत्रकार वार्ता नहीं की है... कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि उन्होंने कोई ऐसा काम नहीं किया कि वह पत्रकार वार्ता लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है इसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि-कांग्रेस नेता इटालियन चश्मा पहने हैं तो उन्हें नही दिखता,11 करोड़ परिवार में मुफ्त में शौचालय का निर्माणहुआ है 4 करोड़ पीएम आवास बने हैं,देश आंतरिक और बाह्य रूप से मजबूत हुआ है कांग्रेस नेताओं को अगर यह नहीं दिख रहा है तो उन्हें इटालियन चश्मा मुबारक हो...

और पढ़ें ...