सियासत

PM मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का किया उद्घाटन...6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो के दौरान भव्य स्वागत हुआ, सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग उन पर पुष्पवर्षा करते नजर आए।अयोध्या धाम जंक्शन से 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज अयोध्या में करीब 15 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे. 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं. पीएम मोदी थोड़ी देर में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीएम मोदी पहले वहां का निरीक्षण कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, करीब 241 करोड़ की लागत से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनाया गया है. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तमाम आधुनिक सुविधाओं से उपलब्ध है.

पीएम मोदी को सुनने उमड़ी भीड़

एक तरफ अयोध्या में पीएम मोदी का विशाल रोड शो जारी है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए जनसभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं. ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंच रहे हैं. रैली वाली जगह पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं. इसके साथ ही वे भगवान श्रीराम की भी जय-जयकार कर रहे हैं. एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी रैली को संबोधित करेंगे.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा झंडा दिखाकर छत्तीसगढ़ से 11 ट्रको में 3000 क्विंटल चावल अयोध्या के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे।

यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया।

11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना।

इस अवसर पर सांसद  सुनील सोनी, मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री  दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।

राजधानी रायपुर के वीआईपी  रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन...बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के दृश्य जारी किए हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने मीडिया से कहा, ”यह अच्छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और वह आज रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह एक रोड शो भी करेंगे. पीएम मोदी को अयोध्या में देखकर लोग खुश होंगे। हवाईअड्डा विदेश और देश भर से लोगों को आसानी से अयोध्या आने में मदद करेगा।”  प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। थोड़ी ही देर में वो रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करते नज़र आएंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 30 दिसंबर 2023

विक्रम सम्वत-   2080 नल
शक सम्वत - 1945 शोभकृत्    
पूर्णिमान्त- पौष
अमान्त- मार्गशीर्ष 

तिथि    
तृतीया - 09:43 ए एम तक

नक्षत्र    
अश्लेशा - 05:42 ए एम, दिसम्बर 31 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय-  07:13 ए एम 
सूर्यास्त- 05:33 पी एम
चन्द्रोदय- 08:36 पी एम 
चन्द्रास्त- 09:48 ए एम

अशुभ काल

राहुकाल- 09:48 ए एम से 11:06 ए एम
गुलिक- 07:13 ए एम से 08:31 ए एम
यमगंड- 01:41 पी एम से 02:59 पी एम

शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त-  05:24 ए एम से 06:18 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
गोधुलि मुहुर्त-  05:31 पी एम से 05:59 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal, 30 December 2023: जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जा सकते हैं। छात्र आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। अगर अपने कहीं पैसा उधार दिया था तो आज वो वापस मिलेगा। लवमेट आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जायेंगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उनको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछ खास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। जूनियर सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आप किसी मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपके कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बने हुये है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा।

  1. शुभ रंग- ब्लैक
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता को उनकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है, उनसे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। पहले से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा, आप रिलैक्स महसूस करेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रूकावट आज दूर होगी। कोई अच्छा रिश्ता फाइनल होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर आज उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज आपकी रूचि नये कार्यों को करने में रहेगी, साथ ही कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आप घर के जरुरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस की गति बढ़ने से आपको अधिक धन लाभ होगा। साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नया प्लान भी बनायेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नये-नये मार्ग खोलेगा। छात्रों को जल्द ही सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिए थे, तो आज वो वापस मिलेगा। आज आपको किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आज आप अपने बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिती खराब होने से परेशान होकर परिवार ने ये जानलेवा कदम उठाया है। घटना विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले जिले में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में की गई। उनकी तीसरी बेटी जिंदा बच गई है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण पेशे से सुनार थे और गुंटूर जिले के तेनाली शहर के रहने वाले थे। कुछ साल पहले काम के लिए अनाकापल्ले आ गए थे और वहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे।

पुलिस ने बताया कि परिवार ने गुरुवार की रात को जहर खाया होगा, जिसके बाद उनमें से चार मृत पाए गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

राजस्थान में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, हाईकमान लगाएगा मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर...राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार अब खत्म होने वाला है. शनिवार को राजभवन में दोपहर 3.30 बजे कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शपथ ले चुके हैं

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं. वहीं माना जा रहा है आज ही रात को दिल्ली से लौटते ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे. खबरों के मुताबिक आज राजभवन से समय मांगा गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी चित्तौड़गढ़ से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. खबरों के मुताबिक देर रात राजभवन में मुख्यमंत्री के साथ वह राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं.

अमित शाह करेंगे नाम फाइनल

सूत्रों के मुताबिक जो मंत्री कल शपथ लेंगे उनकी लिस्ट गृहमंत्री अमित शाह के पास है. सीएम भजनलाल आज अमित शाह से चर्चा कर नाम फाइनल करेंगे. इसके बाद विधायकों के पास फोन जाने शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अमित शाह ही मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे.जानकारी के मुताबिक राजभवन से कल शपथ ग्रहण को लेकर समय मांगा गया है. हालांकि अभी पार्टी की तरफ से क्लियर नहीं किया गया है कि किन-किन विधायकों का नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. साथ ही ये भी नहीं बताया गया है कि कल कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है.दुर्ग में सबसे ज्यादा नए संक्रमितों की पहचान

छत्तीसगढ़ हेल्थ विभाग ने शनिवार को प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच किया है. इसमें से 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है. इसके अनुसार प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत रहा है. इसके बाद कुल एक्टिव केस की बात किया जाए तो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में 13 पॉजिटिव मरीज है. मोहला मानपुर में 1, रायपुर 7, गरियाबंद 1, बिलासपुर 1, रायगढ़ 4, जांजगीर चांपा 1, बस्तर 3 और कांकेर जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज है.

 

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है. पिछले 24 घंटे में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 31 हो गए है. सबसे ज्यादा मामला दुर्ग जिले में सामने आए है. दुर्ग से 6, रायगढ़ 2, रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा और बस्तर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. बाकी जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है.

 
और पढ़ें ...

BREAKING : एमपी में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट

मध्‍य प्रदेश :एमपी में भारतीय पुलिस सेवा के अध‍िकारियों को पदोन्‍नत किया गया है। राज्‍य शासन ने 13 आइपीएस अधिकारियों की पदोन्‍नति सूची जारी की है। मप्र शासन के गृह विभाग ने 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिका‍रियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इन अध‍िकारियों की नवीन पदस्‍थापना के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।

सूची में रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्‍सेना, विनीत खन्‍ना, हिमानी खन्‍ना, मिथिलेश शुक्‍ला और अनुराग शर्मा का नाम है। रुचिवर्धन मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है।

वहीं उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त, अपर परिवहन आयुक्‍त और उप पुलिस महानिरीक्षक स्‍तर के इन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है।

सरकार ने इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के ही अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्‍नत किया है। इसमें सेनानी, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, संचालक जनसंपर्क, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपायुक्‍त शामिल हैं।

और पढ़ें ...

यहां नहीं मनेगा नए साल का जश्न...सरकार ने किया ऐलान, इस वजह से लिया फैसला

पाकिस्तान: पाकिस्तान में सरकार ने नए साल से जश्न पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने जश्न पर रोक लगाते हुए ऐलान किया कि गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता जताने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

काकड़ ने कहा, “सरकार फलस्तीन की गंभीर चिंताजनक स्थिति को ध्यान में रखते हुए और हमारे फलस्तीनी भाइयों एवं बहनों के साथ एकजुटता दिखाने के मकसद से नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले हर तरह के आयोजन पर सख्त प्रतिबंध लगाती है।

उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तान और मुस्लिम जगत गाजा एवं वेस्ट बैंक में निर्दोष बच्चों एवं निहत्थे फलस्तीनियों के नरसंहार से बेहद दुखी है। पाकिस्तान ने फलस्तीन को दो सहायता पैकेज भेजे हैं और तीसरा पैकेज तैयार किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एक इनामी समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुकमा के फुलबगड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक 05 लाख इनामी (पामेड़ एरिया कमेटी, एसीएम) सहित थाना भेजी क्षेत्र से एक नक्सली कुल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पामेड़ एरिया कमेटी (एसीएम) विगत 18-20 वर्षो से सक्रिय रहा है।गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बीजापुर और सुकमा जिला क्षेत्र के मूल निवासी हैं। डीआरजी, जिला पुलिस बल और आसूचना शाखा सीआरपीएफ 02 री वाहिनी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है।
और पढ़ें ...

घर के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला कंकाल, 2019 में दिखे थे आखिरी बार

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक कमरे में चार कंकाल (दो बिस्तर पर और दो फर्श पर) मिले, जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक सभी को एक साथ आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ होने का संकेत मिला है। मृतकों के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ये परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। उन्होंने नाते-रिश्तेदारों से भी बातचीत बंद कर दी थी। परिवार के सदस्य किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे।रिश्तेदारों के मुताबिक कंकाल एक अस्सी साल के कपल उनके बड़े बेटे, बेटी और उनके पोते का होने का संदेह है। हालांकि, मृतकों की पहचान की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 कोरोना केस...जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या?

रायपुर। कोरोना के 12 नए मरीज छत्तीसगढ़ में फिर मिले है। अब एक्टिव केस की संख्या 31 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत है। कल प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 06 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। 28 दिसंबर को दुर्ग से 6, रायगढ़ से 2, राजनांदगांव, जांजगीर एवं बस्तर से 01-01 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
और पढ़ें ...

बारिश के साथ नए साल की शुरुआत होगी, बढ़ेगी और भी ज्यादा ठंड, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

साल 2024 यानी न्यू ईयर की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है. दरअसल दिल्ली समेत देश के उत्तर पश्चिम इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। वही बदल छायें रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम की तो कई इलाकों में एक बार शीतलहर महसूस किया जा रहा प्रदेश भर में ताजा मौसम की तो कई इलाकों में एक बार शीतलहर महसूस किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे है। पारा गिरने से लोगों की आम दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में फिलहाल प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह रायपुर में 15.5, माना में 14.2 बिलासपुर में 13.6, पेंड्रा रोड में 10.6, अंबिकापुर में 8.2, जगदलपुर में 11.4, दुर्ग में 13.5 और राजनांदगांव में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ हैं।
और पढ़ें ...

29 December 2023 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 29 December 2023: 29 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक रहेगी। 29 दिसंबर को देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 29 दिसंबर को रात 8 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर शनिवार की सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 29 दिसंबर  2023 का शुभ मुहूर्त द्वितीया तिथि- 29 दिसंबर 2023 को सुबह 8 बजे तक वैधृति योग- 29 दिसंबर को देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र- 29 दिसंबर को देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक  पृथ्वी लोक की भद्रा- 29 दिसंबर को रात 8 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर शनिवार की सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक राहुकाल का समय दिल्ली- दोपहर पहले 11:05 से दोपहर 12:22 तक मुंबई- दोपहर पहले 11:17 से दोपहर 12:40 तक चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:08 से दोपहर 12:24 तक लखनऊ- सुबह 10:49 से दोपहर 12:07 तक भोपाल- दोपहर पहले 11:01 से दोपहर 12:21 तक कोलकाता- सुबह 10:17 से दोपहर पहले 11:38 तक अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:40 तक चेन्नई- सुबह 10:45 से दोपहर 12:10 तक सूर्योदय-सूर्यास्त का समय सूर्योदय- सुबह 7:13 am सूर्यास्त- शाम 5:33 pm
और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा 29 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Panchang 29 December 2023: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलने वाले हैं। शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 4 वृष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त:दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8 मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद महिलायें बच्चों के लिए समय निकलेंगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग: गोल्डन शुभ अंक: 9 कर्क राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे। शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 3 सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर- उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे। शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 3 कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज घरके साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे। शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2 तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपके परिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 3 वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में अच्छा सुधार आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 6 धनु राशि: आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आप जरूरतमंद को भोजन देने किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 2 मकर राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 2 कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर, किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आप मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। लवमेट से मनपसंद उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6 मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से आय बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 8
और पढ़ें ...