सियासत

LIC की धांसू स्कीम, सिर्फ एक बार करें निवेश, जीवनभर मिलता रहेगा पेंशन, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

LIC Scheme 2024: चाहे आप लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हो या फिर संगठित क्षेत्र में आजकल रिटायरमेंट के बाद इनकम का सोर्स बंद हो जाता है। ऐसे में लोगों को बुढ़ापे में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि जब तक इंसान कमाता रहता है तब तक उसे बहुत कम दूसरे की मदद लेनी पड़ती है।

लेकिन जब बुढ़ापे में उसके हाथ पांव काम करना बंद कर देते हैं तब उसको सहारा देने वाला कोई नहीं मिलता है। ऐसे में आज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रिटायरमेंट के बाद आपके पास सेविंग्स का होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप लोग रिटायरमेंट का प्लान बना रहे हैं तो आप लोगों के लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है।

आज हम आपको एलआईसी (LIC) की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसमें अगर आप लोग इन्वेस्टमेंट करते हैं तो जीवन भर आपको पेंशन की सुविधा मिलने वाली है। देश भर में एलआईसी के अंदर निवेश करना प्रत्येक इन्वेस्टर्स को सेफ लगता है इसके अलावा यहां से आप तगड़ा रिटर्न भी निकाल सकते हैं।

वैसे तो एलआईसी की तरफ से बहुत सारी स्कीम समय-समय पर लॉन्च की जाती है और कई सारी स्कीम एलआईसी की चल भी रही है, लेकिन आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में बताएंगे वह सबसे जबरदस्त स्कीम है।

एलआईसी की इस खास स्कीम का नाम सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana) है। यह एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम स्कीम है।आपको इस स्कीम में वन टाइम इन्वेस्टमेंट (One Time Investment) करना होता है और पूरे जीवन भर इस स्कीम का लाभ आपको मिलता रहेगा।

कौन कर सकता है निवेश

एलआईसी की तरफ से चलाई जा रही सरल पेंशन योजना में कोई भी आवेदन कर सकता है। चाहे दोनों पति-पत्नी या फिर अकेले ही। इस योजना के अंदर निवेश करने की न्यूनतम आयु 30 साल है और अधिकतम 80 साल रखी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम के माध्यम से आप मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

मंथली आपको ₹1000 तिमाही आपको ₹3000 छह माही आपको ₹6000 और सालाना आपको ₹12000 की पेंशन इस स्कीम के तहत मिल सकती है। निर्भर करता है कि आप LIC का कौन सा प्लान ले रहे हैं। अगर आप 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद रहे हैं तो आपको हर महीने ₹12,388 रुपए की पेंशन दी जाएगी।

और पढ़ें ...

CM पद से हटने के बाद क्यों चर्चा में हैं शिवराज सिंह चौहान, सरकारी बंगले का नाम रखा ‘मामा का घर’, सबको बताया अपना नया पता

भोपाल: मामा के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासकीय आवास का नाम भी “मामा का घर” रख लिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में सब को अपना नया पता बताया।

बी-8, 74 बंगला; उसका नाम हमने रख दिया, मामा का घर

उन्होंने कहा कि अभी हमारा पता है, बी-8, 74 बंगला; उसका नाम हमने रख दिया, मामा का घर। इसके पहले मुख्यमंत्री रहते हुए वे श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस में रहते थे। लेकिन सीएम के पद से हटने के बाद अब वे लिंक रोड पर बने सरकारी बंगले में रहने आ गए हैं।

कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है

आगे सीएम ने कहा कि कहीं न कहीं कोई बड़ा उद्देश्य होगा यार। कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। लेकिन वह किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। ये चिंता मत करना। मेरी जिंदगी आपके लिए है, जनता-जनार्दन के लिए है, बेटा-बेटियों के लिए है, मेरी बहनों के लिए है।

आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा

इस धरती पर इसलिए आया हूं मैं, तुम्हारी जिंदगी से दुख दर्द दूर करने, आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, जिंदगी जितनी बेहतर बनेगी, बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दिन और रात उसके लिए काम करेंगे।

: भांजे-भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है

:पूर्व सीएम ने कहा कि पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं होते, वो दिल के रिश्ते होते हैं, आत्मा के रिश्ते होते हैं और दिल और आत्मा के रिश्ते पदों के साथ बदलते नहीं है। इसलिए भाई और बहन, भांजे-भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है। इस रिश्ते की डोर कभी टूटेगी नहीं।

अपने भाई-बहन और भांजे-भांजियों की सेवा मैं लगातार करता रहूंगा

:अपने भाई-बहन और भांजे-भांजियों की सेवा मैं लगातार करता रहूंगा। मैं जहां रहूंगा वो प्यार का घर होगा, मामा का घर इसलिए मामा का घर है। यहां से जनसेवा का यज्ञ लगातार चलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते, पार्टी द्वारा दिए गए कार्य को पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ करूंगा और जनता की सेवा निरंतर चलती रहेगी।

और पढ़ें ...

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब गाड़ी नहीं चला पाएंगे 18 साल से कम उम्र के बच्‍चे...पढ़िए नया कानून

Do not give Vehicle to a minor: यूपी सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के इरादे से मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (एमवी एक्‍ट) को कड़ाई से लागू करने का फैसला किया है। यूपी के सभी आरटीओ, एआरटीओ, आरएम और एआरएम के साथ इसके लिए पुलिस की भी जिम्‍मेदारी और जवाबदेही तय की गई है।

प्रदेश के परिवहन आयुक्‍त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी की सीमा के अंदर 18 साल के कम उम्र के किशोर-किशोरी को किसी भी हाल में वाहन चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इसके लिए पुलिस के साथ ही सभी परिवहन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई नाबालिग किशोर-किशोरी वाहन न चलाए। यदि कोई ऐसा करता हुआ मिलता है तो जिसके नाम पर गाड़ी होगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक ने भी प्रदेश के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी कर 18 साल से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। आदेश में बताया गया है कि राज्‍य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्‍य ने 15 दिसम्‍बर को लिखे एक पत्र में अवगत कराया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्‍चों द्वारा बिना ड्रा‍इविंग लाइसेंस के स्‍कूटर, बाइक और अन्‍य वाहन चलाने से अनेक दुर्घटनाएं हो रही हैं।

केजीएमयू और लोहिया संस्‍थान के विशेषज्ञों द्वारा उपलब्‍ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 40 प्रतिशत बच्‍चे होते हैं जिनकी उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच की होती है। माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस कानून का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए और सभी शैक्षणिक संस्‍थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

क्‍या कहता है कानून

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 4 में प्रावधान किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्‍यक्ति द्वारा किसी स्‍थान में मोटरयान नहीं चलाया जाएगा। लेकिन 16 साल की आयु प्राप्‍त कर लेने के बाद लाइसेंस लेकर 50 सीसी से कम इंजन क्षमता वाले दो पहिया वाहन को चलाने की अनुमति मिल सकती है। अधिनियम की धारा 5 में प्रावधान किया गया है कि किसी भी गाड़ी का स्‍वामी किसी ऐसे व्‍यक्ति से न तो गाड़ी चलवाएगा और न ही इसे चलाने की अनुमति देगा जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस न हो।

मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2019 के जरिए किशोरों द्वारा किये जाने वाले मोटर वाहन अपराधों के सम्‍बन्‍ध में एक नई धारा 199क जोड़ी गई है जिसके तहत प्रावधान किया गया है कि किसी किशोर द्वारा मोटर वाहन अपराध में किशोर के संरक्षण या मोटर वाहन के स्‍वामी को ही दोषी मानते हुए दंडित किया जाएगा। इसके तहत संरक्षक/ मोटर वाहन स्‍वामी को 3 साल तक का कारावास और 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही अपराध में इस्‍तेमाल वाहन का रजिस्‍ट्रेशन एक साल तक के लिए रद्द कर दिया जाएगा और ऐसे किशोर का ड्राइविंग लाइसेंस 25 साल की आयु पूरी करने के बाद ही बन सकेगा।

मुश्किल से मिलेगी जमानत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दो पहिया या चार पहिया वाहन चलवाने पर गाड़ी मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं। इन प्रावधानों के तहत नाबालिग के गाड़ी चलवाते पकड़े जाने पर गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी तो होगी ही उसे जमानत मिलना भी मुश्किल होगा। यानी ऐसी स्थिति में जेल जाने की नौबत आ सकती है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 जनवरी 2024

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - पौष
अमांत - मार्गशीर्ष

तिथि
अष्टमी- 22:01 PM तक

नक्षत्र
हस्त - 17:24 PM

योग
अतिगंदा

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:19 AM
सूर्यास्त - 17:34 PM
चन्द्रोदय - 12:14 AM
चन्द्रास्त - 12:19 PM

अशुभ काल
राहू - 01:43 PM से 03:00 PM तक
यम गण्ड - 07:12 AM से 08:32 AM
गुलिक - 09:52 AM से 11:11 AM    
दुर्मुहूर्त - 10:45 AM से 11:27 AM, 03:00 PM से 03:42 PM
वर्ज्यम् - 02:19 AM से 04:04 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM- 12:47 PM
अमृत काल - 10:51 AM – 12:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 04 जनवरी 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ शानदार रहेगा, तो वहीं, कुछ राशियों को परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर उसे धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप मानसिक तनाव पारिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं, काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा कोई नया और बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

और पढ़ें ...

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ में रहेगा शुष्क दिवस, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में आबकारी विभाग ने दिये निर्देश

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर शुष्क दिवस किये जाने की कल घोषणा की थी। इसके परिपालन में आबकारी विभाग ने आज निर्देश जारी किये हैं। उल्लखनीय है कि कल मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके चलते देश भर में और छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल है। जनआस्था को देखते हुए छत्तीसगढ़ में इस दिन शुष्क दिवस घोषित करेंगे।

    जारी आदेश में राज्य में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल-1(घध), एफएल-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफएल 2. 3. 3(क.ख.ग.)4. 4(क). 5, 5(क). 6, 7, 8, 9, 9(क) एवं सी. एस. 1-ख, सी.एस. 1-ग, एफ एल 10, 10(क.ख.) भाग/भागघोटा की समस्त दुकानों को बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किये जाने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिये गये हैं।

    साथ ही ‘शुष्क दिवस‘ में मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि एवं मदिरा बेचने परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान/व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिये गये हैं। गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी उपरोक्तानुसार घोषित ‘शुष्क दिवस‘ में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न देने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

    साथ ही समस्त जिला कार्यालयों तथा संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने के लिए कहा गया है।  इस हेतु जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों एवं वाहनों की जांच किये जाने एवं दोषियों के विरूद्ध अपराध कायम किये जाने के लिए कहा गया है। शुष्क दिवस से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

और पढ़ें ...

भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए मामले, 5 की मौत, जानें कितने हैं एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। ठंड के मौसम में सर्दी के साथ बढ़ते जुकाम खांसी के साथ ही कोरोना ने भी रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 602 नए मामले सामने आए। देश में 5 मौतें और 4,440 एक्टिव केस दर्ज किए गए।

और पढ़ें ...

सीएम के सलाहकार के आवास पर ED की दबिश, कई और करीबियों पर कसा शिकंजा…

रांची: झारखंड के साहिबगंज अवैध खनन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED छापेमारी कर रही है। ED की टीम आज सुबह CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, 12 जगहों पर रेड चल रही है।

अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पर ईडी ने छापेमारी की। अभिषेक प्रसाद के आवास और साहिबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। छापेमारी अवैध खनन केस में की जा रही है

बुधवार की सुबह एक साथ रांची, देवघर, साहिबगंज और कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी शुरू की है। साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव और देवघर में पूर्व एमएलए पप्पू यादव, रांची में आर्किटेक्ट बिनोद सिंह और ठेकेदार सरावगी के ठिकानों पर ED की टीमें पहुंची हैं। वहीं हजारीबाग में डीएसपी राजेंद्र दुबे और कोलकाता में कारोबारी अभय सरावगी के यहां भी रेड की जा रही है।

गौरतलब हो, ED की ये कार्रवाई तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही CM सोरेन ने आखिरी समन का दो टूक जवाब दिया था। सूत्रों के मुताबिक, सूबे में राजनीतिक हालात भी असमंजसपूर्ण बने हुए हैं। इसको लेकर आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक भी बुलाई गई है। माना जा रहा है कि किसी भी राजनैतिक संकट से उभरने के लिए मुख्यमंत्री सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं।

और पढ़ें ...

Accident : ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत 27 गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

असम : असम में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 14 लोेगों की दर्दनाक मौत हो गयी। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये, वहीं बस में सवार 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असम में हुए इस भीषण सड़क हादसे के संबंध में पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। बस तड़के तीन बजे पिकनिक स्पाॅट के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस भीषण हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल! केंद्रीय गृह सचिव बोले- 'फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन कानून, पहले करेंगे बात'

रायपुर। हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर में वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। केंद्रीय गृह सचिव अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार और ट्रांसपोटर में सुलह हो गयी है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव ने फिलहाल हिट एंड रन कानून लागू नही होने का आश्वासन दिया है। सरकार के इस आश्वासन के बाद बाद हड़ताल खत्म हो गया है। सरकार और ट्रांसपोटर के बीच सुलह में जल्द मामले में हल निकालने की उम्मीद है।

https://twitter.com/ANI/status/1742220772884767161
और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 03 January 2024: यहां जानिए बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 03 January 2024: आज बुधवार का दिन है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

Aaj ka Panchang 03 January 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज सप्तमी तिथि शाम 07 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शिशिर

चन्द्र राशि- कन्या

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट पर

चंद्रोदय- रात्रि 12 बजकर 09 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से जनवरी 04 सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 January 2024: दैनिक राशिफल से जानिए...कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

Rashifal 03 January 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 03 जनवरी 2024, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज के कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसे हैं जिन्हें आज के दिन स्वास्थ्य केप्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है.

मेष राशि

आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें. नए उद्यम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आज के दिन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें. अपने छोटे भाई से विवाद न करें, संबंध को मजबूत करने पर ध्यान दें.

वृषभ राशि

आज के दिन आर्थिक समस्याएं दूर होगी. परिवार के सदस्यों से सहायता प्राप्त हो सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. योग और खेल से स्वास्थ्य को लाभ, इसे एक नियमित आदत बना सकते हैं.

मिथुन राशि

आज के दिन अपनी इच्छाओं को वश में करें. साथ ही आलस्य से बचें. व्यवसायिक साझेदारी में तालमेल रखें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं. मन को शांत करें, साथ परिवार के साथ अपनी हर बात को साझा करें. ऐसा करने से समस्याएं दूर होंगी.

कर्क राशि

आज के दिन व्यवसाय में परिवर्तन की आवश्यकता हो सकती है. कला क्षेत्र से जुड़े जातक अपनी रचनात्मकता और निखारने का प्रयास करें. लीवर अथवा पाचन का ध्यान और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह राशि

दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी होगी. कार्यक्षेत्र में अपने काम में तेजी लाएं. आज के दिन आर्थिक क्षेत्र पर ध्यान रखें. मौसम में परिवर्तन बिमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें. संतान की शिक्षा आपके चिंता का कारण बन सकती है.

कन्या राशि

आज के दिन वाद-विवाद से रहें, इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं. परिवार को समय दें, उन्हें आपकी जरूरत है. दिनभर मन में कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें काम पर हावी न होने दें. आने वाला समय आपके पक्ष में है.

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें, वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कार और मोबाइल व्यवसायों को मामूली लाभ दिख रहा है. अपने आंखों का ध्यान रखें, अधिक काम से उनपर तनाव बढ़ सकता है. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है.

वृश्चिक राशि

आज के दिन अपनों पर उत्पन्न हो रहे संदेह को दूर कर दें. व्यापारी, वित्तीय लाभ के लिए नए अवसर ढूंढ सकते हैं. डॉक्टर की सलाह लेते रहें और बाहर के खान-पान से दूर रहें. अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. पारिवारिक मतभेद बढ़ सकता है, सतर्क रहें.

धनु राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है, जिसका प्रभाव कार्य पर भी पड़ सकता है. आज के दिन व्यापारी सावधान रहें. महिलाएं आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान. साथ ही आज के दिन जीवनसाथी के समय बिताएं और पुराने मतभेद दूर करें.

मकर राशि

विवादों से बचें और उन्हें अपनी समझ से सुलझाने का प्रयास करें. निर्यातक और आयातक ध्यान दें, छाती से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए डॉक्टर का मार्गदर्शन लें. प्रियजनों के साथ सुख समय का आनंद लें.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके पक्ष में हैं, साथ मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में धोखेबाजों से सावधान रहें. यात्रा करते समय सामान पर निगरानी रखें. बाहर के तले हुए खाने से परहेज करें. इसके साथ आज परिवार के अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें. युवा स्वतंत्र रहें और नकारात्मकता से दूर रहें. आज के दिन हल्का भोजन करें. माता पक्ष से अच्छे या बुरे समाचार की अपेक्षा कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को बंगला अलॉट...जानिए नए मंत्रियों का क्या है पता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद नेताओं को बंगला आवंटित किया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,  डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, भूपेश बघेल समेत 15 नेताओं के नाम शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी करते हुए बंगले का आवंटन कर दिया है।

नीचे सभी नए मंत्रियों को दिए गए आवासों की लिस्ट है।

 डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर,

डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर 

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर रायपुर,

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन,

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना वन संरक्षण बंगला वन कॉलोनी रायपुर,

वन मंत्री केदार कश्यप को सी-3 एवं सी-4 फारेस्ट कॉलोनी राजा तालाब,

वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन को सी-4 शंकर नगर रायपुर,

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को सी-2 शंकर नगर रायपुर ,

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को डी-5/9 शंकर नगर रायपुर ,

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को डी-7,डी-8 शंकर नगर रायपुर ,

खेल मंत्री टंकराम वर्मा को बी-5/10 शंकर नगर का बंगला रायपुर, 

जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बी-5/12 सिविल लाइन रायपुर का बंगला दिया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाइन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को ई-1 सिविल लाइन का बंगला आबंटित किया गया है।

 

देखें लिस्ट 

 

और पढ़ें ...

दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत

MP NEWS : मध्यप्रदेश के गुना जिले में आये दिन हादसे हो रहे है। जिले में एक बार फिर हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मधुसूदनगढ़ रास्ते पर जंजाली और पीपल खेड़ी के बीच बड़े आमल्या के पास दो बाईकों के आमने सामने आ जाने से टक्कर हो गयी है। इस हादसे में 3 की मौत हो गयी है और 4 घायल है। मामला राघौगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

और पढ़ें ...

जिंदा जला पूरा परिवार, प्रेग्नेंट महिला समेत 4 की मौत, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग…

बेगूसराय : बिहार में नए साल की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. बिहार के बेगूसराय में अरवा गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है शार्ट सर्किट होने की वजह से घर में आग लग गयी. जिसमें घर के अंदर सो रहे पूरे परिवार की जलकर मौत हो गयी. आगजनी की घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक का माहौल है. यह घटना बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. जिसमें नीरज पासवान उनकी पत्नी कविता देवी अपने दोनों बच्चे लव एवं कुश के साथ फूस के घर में सोए हुए थे. तभी घर में शार्ट सर्किट हुआ और तेज ब्लास्ट होने की आवाज आयी. जिसके बाद देखते – देखते पूरे घर में आग लग गयी. आगजनी इतनी तेज थी कि उन्हें घर से भागने का मौका भी नहीं मिला और आग में झुलसकर उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है मृतक नीरज पासवान की पत्नी कविता देवी गर्भवती थी.

स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बछवाड़ा पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. फिलाहल पुलिस मामले में की जांच में जुट गयी है.

और पढ़ें ...

भू- काननू पर सीएम का बड़ा फैसला, बाहरी व्यक्ति अब नहीं खरीद पाएंगे जमीन, लगी रोक

देहरादून। उत्तराखंड में भू-काननू को लेकर कुछ दिनों पहले जमकर विरोध हुआ था। भू-काननू के विरोध में देहरादून समेत कई जिलों में स्थानीय लोगों और कई समाज सेवी संस्थाओं ने रैली निकाली थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर भू कानून को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। धामी ने बाहरी लोगों के उत्तराखंड में जमीन खरीदने पर रोक लगा दी है। धामी ने आदेश दिया है कि अग्रिम आदेश तक जिलाधिकारी उत्तराखंड से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति नहीं देंगे। यानी प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर अंतरिम रोक लगा दी गई है।

हालांकि इसके पहले भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व खरीदार के भूमि खरीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भू काननू को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाए और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए। भू- कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए।

हालांकि इसके पहले भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व खरीदार के भूमि खरीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भू काननू को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाए और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए। भू- कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समिति द्वारा विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर तेजी से ड्राफ्ट बनाया जाए। तब तक प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से जमीन खरीदने पर रोक लगा दी गई है।

और पढ़ें ...