सियासत
02 January 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang 02 January 2024: 2 जनवरी 2024 को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंलगवार का दिन है। षष्ठी तिथि मंगलवार शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। 2 जनवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर अगले दिन सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक सौभाग्य योग रहने वाला है। इसके अलावा मंगलवार को दोपहर के पहले 11 बजकर 42 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। 2 जनवरी को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
2 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त
- पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 2 जनवरी 2024 को शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगी।
- सौभाग्य योग- 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक।
- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को दोपहर के पहले 11 बजकर 42 मिनट तक, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा।
- 2 जनवरी 2024 - बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 02:59 से शाम 04:17 तक
- मुंबई- दोपहर बाद 03:27 से शाम 04:49 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 02:58 से शाम 04:15 तक
- लखनऊ- दोपहर 02:47 से शाम 04:05 तक
- भोपाल- दोपहर बाद 03:04 से शाम 04:24 तक
- कोलकाता- दोपहर 02:21 से दोपहर बाद 03:42 तक
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:23 से शाम 04:44 तक
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:03 से शाम 04:28 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:14 am
- सूर्यास्त- शाम 5:36 pm
Aaj Ka Rashifal 02 January 2024: इन राशियों के लिए शानदार रहेगा नए साल का दूसरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 January 2024 Horoscope Today: आज मंगलवार का दिन है। यह दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ज्योतिषियों की मानें तो, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई राशियों के जातकों को आज पुराना प्यार वापस मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के लिए आज रिश्ता आ सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आप नया काम शुरू कर रहें हैं, तो अपने परिवार के लोगो की सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। परिवारिक मतभेद से दूर रहें। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम, जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार मे किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आयेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार के साथ आप कहीं बाहर घुमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बड़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपका संभलकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही पत्नी से मतभेद हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। वहीं आपको व्यवसाय में अपने पार्टनर की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद करने से बचें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में नई साझेदारी से कोई बडा कार्य शुरू कर सकते हैं। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ बिगड़ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने साथी से मिलना होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी या फिर संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने प्रिय से मिल सकते है। व्यापार में नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। साथ ही परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। साथ ही किसी कार्य के सिलसिले में विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में बड़ा डिसीजन लेने से बचें। परिवारिक कलह के कारण मन परेशान रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट...कई क्षेत्रों में बारिश...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में आज सोमवार से बदलाव देखने को मिलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं, 1 से 4 जनवरी के बीच कहीं-कहीं घने कोहरे और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रीवा, शहडोल के संभाग ,भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट इसके अलावा ग्वालियर चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।आने वाले दिनों में ठंड का असर तेज हो सकती है, कई जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है।
इन जिलों में कोहरे और बारिश की चेतावनी
प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,आज सोमवार को ग्वालियर, सागर संभाग के जिले और दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मंडला जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। खजुराहों, दतिया, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ में शीतल दिन रहने का अनुमान है।
प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट वही जनवरी के पहले सप्ताह में भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में ओलावृष्टि के आसार है, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है।रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं घने कोहरे और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।
नए साल के जश्न के बीच पत्नी ने गोली मारकर की पति और जेठ की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन से नए साल के जश्न के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गोली।गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाय गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला इंगोरिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी महिला सविता उम्र 38 वर्ष पति राधेश्याम पिस्टल लेकर थाने पहुंची और उसने बताया कि मैं अपने पति राधेश्याम उम्र 45 वर्ष और जेठ धीरज को गोली मार दी है, जब पुलिस ने इस बात की तफ्तीश की तो पता चला कि घटना बिल्कुल सही है। राधेश्याम पिता नागुलाल की मौत हो चुकी है, जबकि उसके जेठ धीरज गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था। आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटना में राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
नए साल में पिकनिक मनाने जा रहे 6 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम…
जमशेदपुर: झारखंड में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया। जमशेदपुर में सुबह बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोल चक्कर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की है। सभी मृतक आदित्यपुर के बाबा आश्रम रोड नंबर 5 के निवासी थे।
सभी सुबह 5 बजे सूरज नामक युवक की कार पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। कार सूरज चला रहा था और बिष्टुपुर गोल चक्कर के निकट अनियंत्रित होकर पहले कार गोल चक्कर से टकराई उसके बाद बिजली के खंभे से टकराते हुए पेड़ से टकरा गई। सुबह हुई दुर्घटना के बाद उस इलाके में ऑफर तफरी मच गई। तत्काल ही मौके पर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची। कार में लाश बुरी तरह फंसी हुई थी। किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही बाबा आश्रम से लोग पहले टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे जहां से सबको पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज लाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सभी युवक आपस में दोस्त है और रात में कॉलोनी में ही लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया था। आयोजन के बाद अचानक इनमें पिकनिक की योजना बनी और सभी कार से निकल गए। कार पर 7 लोग सवार थे जिसमें एक का इलाज टीएमएच में चल रहा है।
शुभम कुमार झा पता बाबा आश्रम रोड नंबर 5 आदित्यपुर मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिला के निवासी हैं। सुबह 5:00 ड्यूटी की बात कह कर वह घर से निकला था शुभम मल्टी टेक में कार्यकर्ता था। अनिकेत महतो उर्फ मोनू 3 महीना पहले टाटा मोटर्स में ट्रेनिंग में ड्यूटी पड़े थे अभी कंपनी ब्लॉक क्लोजर होने के चलते बंद था इसीलिए घर पर थे मूल रूप से बिहार के पटना जिला अंतर्गत मोकामा निवासी है।
देशी कट्टे दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण कर मांगी थी 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा
MP NEWS : देवास में अपहरण कर 40 लाख की फिरोती मांगने के मामले में पुलिस ने रविवार शाम को खुलासा किया है। 29 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भावेश उर्फ शिब्बू पिता ललित सोनी उम्र 24 निवासी 152 गंगा नगर गायब हो गया है। मामले में औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भावेश के पिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था, उसके बाद पुलिस की 4 अलग-अलग टीम बनाई गयी थी।
शुरुआती जांच में पुलिस को सूचना मिली थी कि भावेश अपने दोस्त की बाईक से लिफ्ट लेकर बाईपास चौराहे तक पहुंचा फिर वहां से किसी के साथ चला गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि भावेश के नंबर पर उसके पिता के एक दोस्त ने कॉल किया था जिसमें एक महिला ने भावेश को छोडऩे के एवज में 40 लाख रुपए की मांग की थी। उसके बाद पुलिस ने सायबर टीम के सहयोग से मंदसौर में दबिश दी और ग्राम सूरी जिला मंदसौर से भावेश को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने देशी कट्टे दिलाने के नाम पर भावेश को बाइपास पर बुलाया था। वहां से सीधे कार में बैठा कर बरखेड़ा कला जिला रतलाम और फिर ग्राम सूरी जिला मंदसौर ले गए थे। वहां पर भावेश को रस्सी से बांधकर रखा गया था। आरोपी कुछ माह पहले भावेश के घर किराए से रहते थे। उसके परिवार व अन्य के बारे में सारी गतिविधियां जानते थे। जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि भावेश गलत संगतों को लेकर कर्ज में था। जिसे काम की तलाश थी, जिससे वह ज्यादा रुपए कमा सके।
जांच में ये भी पता चला है की भावेश को पहले से जानकारी थी कि हेमराज कट्टे खरीदने बेचने का काम करता है। इसी बात को लेकर उसने देशी कट्टे बेचने का प्लान बनाया था। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि, औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भावेश सोनी को मुक्त कराकर आरोपी हेमराज उर्फ अजय शर्मा और उसकी पत्नी सपना शर्मा,गोविंद प्रजापति और गुड्डी बाई पति दशरथ सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है।
10 दिन में दूसरी बार कम हुए गैस सिलेंडर के दाम...जानिए कितना हुआ सस्ता
आईओसीएल ने देश के लोगों को नए साल का तोहफा दिया है. 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत में एक महीने में दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है. वैसे दाम में मामूली गिरावट है. अगर इसे पूरे महीने के हिसाब से कैलकुलेट करें तो कीमत में 39 रुपए से लेकर 44 रुपए तक की गिरावट आई है. दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट 30 अगस्त को देखने को मिली थी. तब केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए कम किए थे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर नए साल पर देश के महानगरों में रहने वाले लोगों को गैस सिलेंडर के दाम कितने चुकाने होंगे.
एक महीने में दूसरी बार सस्ता हुआ सिलेंडर
एक महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1.5 रुपए कम होकर 1755.50 रुपए पर आ गए हैं. जबकि कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत में 50 पैसे की तेजी देखने को मिली है और कीमत 1869 रुपए हो गई है. मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपया सस्ता हुआ है और दाम 1708.50 रुपए पर आ गए हैं. दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.5 रुपए दाम कम हुए हैं और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1924.50 रुपए हो गई है.
एक जनवरी को कितना सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
| महानगर | 22 दिसंबर के दाम (रु. में) | 1 जनवरी के दाम (रु. में) | कितना हुआ सस्ता (रु. में) |
| दिल्ली | 1757 | 1755.50 | 1.50 |
| कोलकाता | 1868.50 | 1869 | 0.50 |
| मुंबई | 1710 | 1708.50 | 1.50 |
| चेन्नई | 1929 | 1924.50 | 4.50 |
एक महीने कितने गिरे दाम
वहीं बात एक महीने की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 39 रुपए सस्ता हुआ है. मुंबई महानगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 40.5 रुपए की गिरावट आ चुकी है. वहीं दूसरी ओर चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 44 रुपए दाम कम हो चुके हैं.
एक महीने में कितना सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
| महानगर | एक दिसंबर के दाम (रु. में) | 1 जनवरी के दाम (रु. में) | 1 माह में कितना सस्ता (रु. में) |
| दिल्ली | 1796.50 | 1755.50 | 41 |
| कोलकाता | 1908 | 1869 | 39 |
| मुंबई | 1749 | 1708.50 | 40.5 |
| चेन्नई | 1968.50 | 1924.50 | 44 |
एक साल में महंगा हुआ है कमर्शियल गैस सिलेंडर
वहीं दूसरी ओर एक जनवरी 2022 से कंपेयर करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. दिल्ली में इस दौरान 13.5 रुपए का इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी ओर कोलकाता में तो सिर्फ 50 पैसे का इजाफा देखने को मिला है. इसका मतलब है कि यहां पर दाम सपाट ही रहे है. वहीं दूसरी ओर मुंबई में 12.5 रुपए की तेजी देखने को मिली है. वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 7.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 30 अगस्त के बाद कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 29 अगस्त को सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए दाम कम किए थे. उसके बाद से देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं. जबकि कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. 30 अगस्त से पहले देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में एक अप्रैल 2021 को दाम कम हुए थे. उस समय आईओसीएल से कीमत में मात्र 10 रुपए दाम कम किए थे.
Rules Change from 1 January 2024: आज से साल ही नहीं ये 8 नियम भी बदल गए,आपकी जेब पर ऐसे बढ़ेगा बोझ
आज से नए साल का आगाज हो गया है. देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं. जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होता है. नए साल के पहले ही दिन सरकार ने आम जनता को खुशखबरी दी है. नए साल के पहले दिन कमर्शियल गैस के दाम कम हुए हैं. इसके अलावा आज से कौन से नियम बदलने वाले हैं, इनकी जानकारी होना जरूरी है. आइए आपको बताते हैं आज से होने वाले बदलावों के बारे में…
आज से बदल गए ये नियम
नए सिम कार्ड नियम
1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब सिम कार्ड खरीदने पर सिर्फ डिजिटल KYC ही होगी. इससे पहले डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता था.
UPI ID हो गई डीएक्टिवेट
नए साल से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई (NPCI) नई पॉलिसी लागू कर रहा है. इसके तहत एक या उससे ज्यादा साल से इनएक्टिविट यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा.
1 जनवरी को एलपीजी के रेट
आईओसीएल ने देश के लोगों को नए साल का तोहफा दिया है. 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत में एक महीने में दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है. वैसे दाम में मामूली गिरावट है. अगर इसे पूरे महीने के हिसाब से कैलकुलेट करें तो कीमत में 39 रुपए से लेकर 44 रुपए तक की गिरावट आई है.
म्युचुअल फंड और डीमैट अकाउंट वालों को बड़ी राहत
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्युचुअल फंड और डीमैट खाता में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले नॉमिनी बताने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी. अब 6 महीने का समय और दे दिया गया है. अब नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 कर दी गई है.
बंद हो सकता है जीमेल अकाउंट
अगर आपने अपने जीमेल अकाउंट को 1-2 साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका गूगल का जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है. गूगल का ये नियम सिर्फ पर्सनल अकाउंट पर होगा. ये नियम बिजनेस अकाउंट पर लागू नहीं होगा.
इनकम टैक्स डेडलाइन
असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर को खत्म हो गई है. इसके बाद आपको इस साल के लिए आईटीआर दाखिल करने का मौका नहीं मिलेगा.
बैंक लॉकर एग्रीमेंट
आज बैंक के नए लॉकर एग्रीमेंट को साइन करने की डेडलाइन खत्म हो रही है. इसके बाद बाद जब तक आप नया लॉकर एग्रीमेंट साइन नहीं करते हैं, तब तक आपको लॉकर ऑपरेट करने की सुविधा नहीं मिलेगी.
Aaj Ka Panchang: आज 1 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य
Aaj Ka Panchang: आज यानी 1 जनवरी 2024 सोमवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज के दिन सोमवार को पूर्व दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है. ऐसे में आज का पंचांग पढ़ें और जानें शुभ मुहूर्त का समय.
1 जनवरी 2024 का पंचांग
वारः सोमवार. विक्रम संवतः 2080. शक संवतः 1945. माह/पक्ष: पौष मास – कृष्ण पक्ष. तिथि: पंचमी दोपहर 2:28 मिनट तक रहेगी तत्पश्चात षष्ठी रहेगी. चंद्र राशिः सिंह राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्रः मघा नक्षत्र प्रातः 8:35 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. योगः आयुष्मान योग रहेगा. अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:45 से 12:15. दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं. सूर्योदयः प्रातः 7:13. सूर्यास्तः सायं 5:32. राहूकालः प्रातः 8:31 से 9:48 मिनट तक. तीज त्योहारः नव वर्ष प्रारंभ सन् 2024. भद्राः नहीं है . पंचकः नहीं है.
आज का दिशा शूल
सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है (यात्रा वर्जित रहती है )यदि करनी आवश्यक हो तो दर्पण देखकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें .
आज का चौघड़िया मूहर्त
दिन के चौघड़िया मूहर्त- अमृत चौघड़िया– प्रातः 7:13 से 8:30 तक. शुभ चौघड़िया– प्रातः 9:48 से 11:05 तक . चर चौघड़िया– दोपहर 1:40 से 2:57 तक. लाभ चौघड़िया– दोपहर 2:57 से 4:14 तक. अमृत चौघड़िया– सायं 4:14 से सायं 5:32 तक
रात्रि के चौघड़िया मूहर्त
चर चौघड़िया– सायं 5:32 से रात्रि 7:14 तक. लाभ चौघड़िया– रात्रि 10:40 से 12:23 तक. शुभ चौघड़िया – रात्रि 2:05 से 3:48 तक अमृत चौघड़िया– रात्रि 3:48 से प्रातः 5:31 तक. चर चौघड़िया – प्रातः 5:31 से 7:13 तक. चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.
Horoscope Today 01 January: नया साल इन राशियों के जीवन में लाएगा नए बदलाव...जानें आज का राशिफल
01 January 2024: ज्योतिष के अनुसार 01 जनवरी 2024, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 02:29 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी. आज सुबह 08:36 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, लक्ष्मीनारायण योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे.
आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है. सुबह 10.15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघडिया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा. वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा.अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चंद्रमा पंचम भाव में रहेगा जिससे माता-पिता को संतान सुख मिलेगा. वीक एंड न्यू ईयर स्टार्टिंग बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी सलाहकार से सलाह जरूर लें. बिजनेसमैन नए साल पर आप पुराने कर्ज को खत्म करने में सफल होते नजर आ रहे हैं. निश्चित रूप से, व्यवसाय में कर्ज लंबे समय तक नहीं रहना चाहिए. लक्ष्मीनारायण, आयुष्मान योग बनने से कार्यस्थल पर आपका दिन प्रोफेशनल तौर पर आपके लिए बेहतर साबित होगा.
प्रेम और दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर समस्या का समाधान आसानी से निकाल सकते हैं. आप पाएंगे. दिन की शुरुआत भगवान के भजनों से करनी चाहिए, भगवान आपका मार्ग प्रशस्त करेंगे. परिवार में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा. बुजुर्गों की सेहत में सुधार होने से आपके चेहरे पर खुशी की सीमा नहीं रहेगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करके ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे. "जिसने खुद को खर्च किया है, उसे दुनिया ने गूगल पर खोजा है."
वृषभ राशि (Taurus)
चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेगा जिससे भूमि-भवन संबंधी मामले सुलझेंगे. बिजनेस में पूर्व योजना में दिक्कत आने से आप तनाव में रहेंगे. बिजनेसमैन अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो अभी ऐसा न करें तो आपके लिए बेहतर होगा. नौकरीपेशा व्यक्ति यदि छोटी-छोटी बातों पर अपने अधीनस्थों को जज करता है तो यह सही नहीं होगा, कुछ बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए. कार्यस्थल पर विरोधी आपके काम और आपकी आलोचना करेंगे.
"आलोचना से डरकर अपना लक्ष्य न छोड़ें क्योंकि जैसे ही आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं, आपके आलोचकों की राय बदल जाती है. आपकी क्षमता को ध्यान में रखकर ही आपको परिवार में जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपको अपनी चिंता रहेगी स्वास्थ्य. कार्यभार की अधिकता के कारण आप अपने जीवन साथी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे. उतार-चढ़ाव भरे दिनों के कारण छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे.
मिथुन राशि (Gemini)-
चंद्रमा तीसरे भाव में होगा जिसके कारण आपको अपने छोटे भाई से शुभ समाचार मिलेगा. डे और न्यू ईयर स्टार्टिंग बिजनेस को वापस पुरानी स्थिति में लाने की कोशिश में आपको कुछ सफलता मिलेगी, जो आपको और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी. व्यापारी को सरकार से कुछ राहत मिलेगी, जिसकी वह लंबे समय से मांग कर रहा था. नौकरीपेशा व्यक्ति को किसी कारणवश रुका हुआ वेतन मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आप अपनी मेहनत और टीम वर्क में सुधार कर सकते हैं. अधूरे काम पूरे करने में आप सफल रहेंगे.
"जो लोग कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं, वे कभी भाग्य के बारे में बात नहीं करते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ जो संबंध कुछ कारणों से खराब हो गए थे, वे अब मधुर होंगे और परिवार में रिश्तों के प्रति आपके स्नेहपूर्ण रवैये से आपका सम्मान बढ़ेगा. आप सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रेम और वैवाहिक जीवन में सोच-विचार. बुजुर्गों की सलाह आपको सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ाएगी. अध्ययन संबंधी यात्रा की योजना बन सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा जिसके कारण धन निवेश से लाभ होगा. लक्ष्मीनारायण, आयुष्मान योग बनने से आपको बिजनेस में नई कंपनी मिल सकती है. यदि व्यापारी सरकारी नियम-कायदों का पालन करेगा तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा व्यक्ति अपने सीनियर की मदद करेंगे. खुश करने के लिए काम करने के लिए तैयार रहें और यह बात वरिष्ठों को भी दिखनी चाहिए. कार्यस्थल पर आप नए कार्य में संलग्न रहेंगे लेकिन सतर्क रहें.
आने वाले महीनों में चुनाव को देखते हुए आपका फोकस राजनीतिक स्तर के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी होना चाहिए. यह होगा. परिवार में सभी को आपकी सलाह पसंद आएगी. छात्र असफलता के डर से कदम पीछे खींच सकते हैं. प्रेम और दांपत्य जीवन में आप फोन पर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे. स्वास्थ्य कारणों से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है.
सिंह राशि (Leo)-
चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा. बिजनेस में मैनपावर बढ़ाने की योजना बन सकती है. बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है, संभव है कि उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल जाए. लक्ष्मीनारायण, आयुष्मान योग बनने से ऊर्जा स्तर पर शीर्ष पर रहने से कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होगा. आ जाएगा. आपको खुद में बदलाव लाना होगा.
परिवार में अगर किसी बात को लेकर कड़वाहट है तो वह दूर हो जाएगी. दिन की शुरुआत में नई पीढ़ी को लगेगा कि काम नहीं हो पा रहा है लेकिन बाद में आशा जगेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का दिन लगता है. आधिकारिक और निजी यात्रा भी हो सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
चंद्रमा 12वें भाव में रहेगा जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. व्यवसाय में अतिरिक्त आय के लिए किए गए प्रयासों में आप असफल रहेंगे. बेरोजगार व्यक्ति नौकरी के सुनहरे अवसर खो सकते हैं. नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बहुत ही सौम्य व्यवहार रखना चाहिए. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा, कमजोरी महसूस होगी. नई पीढ़ी: अपने काम से काम रखें, दूसरों के झगड़ों में फंसने से बचें.
पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर रिश्तों में दरार आ सकती है. प्रेम और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है. प्रतियोगी छात्र अपने करियर के लिए कुछ खास नहीं कर पाने से उदास रहेंगे. आप धैर्य रखें और किसी भी बात पर ध्यान न दें, कोई आपके बारे में बुरा बोल सकता है. "बुराई उन लोगों द्वारा की जाती है जो टिके नहीं रह सकते."
तुला राशि (Libra)
चंद्रमा 11वें भाव में रहेगा जिसके कारण लाभ से लाभ होगा. लक्ष्मीनारायण, आयुष्मान योग बनने से बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का दबाव कम होगा. बिजनेसमैन को बाजार से अच्छा मुनाफा मिलेगा. मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए दिन. अच्छा है, उनका काम आसानी से हो जायेगा. कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों और बॉस से कुछ परियोजनाओं में मार्गदर्शन मिलेगा. प्रेम और जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी.
स्वास्थ्य के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे, फिर भी स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें. आपकी सलाह परिवार में सभी लोग मानेंगे. लंबे समय के बाद किसी खिलाड़ी को अभ्यास में असफल होने का डर रहेगा. “जब तक आपकी सफल होने की इच्छा प्रबल है तब तक आपको असफलता नहीं मिल सकती.”
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा जिसके कारण नौकरी में कुछ बदलाव हो सकते हैं. डे और न्यू ईयर स्टार्टिंग बिजनेस में बाजार की स्थिति को देखते हुए कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र और खुद में बदलाव लाने की जरूरत पड़ेगी. "खुद को बदलने की कोशिश करो, भविष्य अपने आप बदल जाएगा." परिवार में दूसरों के दृष्टिकोण को देखें, तभी आप हर मुद्दे को सुलझाने में सक्षम होंगे. अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ फोन पर या सोशल मीडिया पर मजाक-मजाक का मूड रहेगा. स्पॉट्स पर्सन को किसी भी गतिविधि के लिए पहले से ही खुद को तैयार करना होगा.
विचारों का आदान-प्रदान नई पीढ़ी को थका सकता है, अगर आपको किसी मीटिंग में रहना है तो बीच-बीच में आराम करते रहें. सामाजिक समारोहों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय. खर्च करेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए.
धनु राशि (Sagittarius)
चंद्रमा नवम भाव में रहेगा, जिससे आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी. लंबे समय के बाद आपको पैतृक कारोबार में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. कार्यस्थल पर लंबित कार्यों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा. परिवार में बड़ों की सलाह का पालन करें. "महान बनो, लेकिन उनके सामने नहीं जिन्होंने तुम्हें महान बनाया है.
छात्रों को समय की कीमत समझनी होगी और उसे बचाने की कोशिश करनी होगी, यानी उसे बेकार के कामों में खर्च करने से बचना होगा. प्यार और शादीशुदा जिंदगी में कुछ नहीं." आपके लिए आश्चर्य की बात हो सकती है. यह कम नहीं होगी. आप जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे. खेल से जुड़े व्यक्ति को चोट लगने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
मकर राशि (Capricorn)
चंद्रमा आठवें भाव में होगा जिससे यात्रा में परेशानी हो सकती है. आपको व्यापार में कुछ गिरावट का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सफल होने के लिए आपको अपना विश्वास बनाए रखना होगा. "विश्वास वह शक्ति है जो बर्बाद दुनिया में रोशनी ला सकती है." व्यापार में नुकसान होने की संभावना है इसलिए इस समय व्यापार में निवेश करने से बचें. नौकरीपेशा व्यक्ति को काम के दौरान खुद को तनाव से मुक्त रखना चाहिए, अन्यथा काम भी प्रभावित हो सकता है. कार्यस्थल पर कुछ रुकावटें आपको काम में देरी कराएंगी.
परिवार में चुनौतियों भरा दिन हो सकता है. नकारात्मक ग्रहों की स्थिति घरेलू सौहार्द को प्रभावित कर सकती है, इसलिए बहुत सोच-समझकर बात करें. प्रेम जीवन साथी किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे. इंजीनियरिंग के छात्र भविष्य को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे. अचानक यात्रा की योजना बन सकती है. बदलते मौसम को देखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
कुंभ राशि (Aquarius)
चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगा जिसके कारण व्यापार में नये उत्पादों से लाभ होगा. बिजनेस में बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और खुद पर भरोसा रखना होगा. "अगर आपको खुद पर भरोसा है तो आप हर समस्या से पार पा सकते हैं." लक्ष्मीनारायण, आयुष्मान योग बनने से कार्यस्थल पर थोड़ी अधिक मेहनत करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सरकारी क्षेत्र से संबंधित नौकरीपेशा व्यक्तियों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और वे प्रसन्न रहेंगे.
विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा. सामाजिक गतिविधियों में नई पीढ़ी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है. परिवार में किसी के व्यवहार में बदलाव आपको आश्चर्यचकित कर सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए आपको समय निकालने की जरूरत है. सामाजिक स्तर पर आपके द्वारा साझा किए गए विचारों को काफी सराहना मिलेगी.
मीन राशि (Pisces)
चंद्रमा छठे भाव में रहेगा, जिससे पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही अगर आप कोई नया उपकरण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे फिलहाल टाल दें क्योंकि मलमास के कारण ऐसा करना आपके लिए शुभ नहीं रहेगा. बिजनेसमैन को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा व्यक्ति जो प्रबंधन क्षेत्र से संबंधित कार्य करते हैं उन पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा.
कार्यस्थल पर दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा. प्रेम और दांपत्य जीवन में दुविधा में निर्णय न लें, स्थिति अनुकूल होने का इंतजार करें. प्रतियोगी छात्र कड़ी मेहनत से ही सफल हो सकते हैं. आपको सफलता हासिल होगी. आप सामाजिक स्तर पर किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. परिवार में जमा पूंजी को कैसे सही तरीके से खर्च किया जाए, यह भविष्य में आपके लिए बेहतर परिणाम लाएगा.
PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM App आज आधी रात से हो जाएंगे बंद, जानें क्यों…
नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम जल्द ही नए नियम लागू करने जा रही है। आज यानी 31 दिसंबर की रात 12 बजे से यह नियम पुरे देशभर में लागू कर दी जाएगी। साल भर से बंद यूपीआईआईडी (UPI ID) एक जनवरी से काम करना बंद कर देगा।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यह नियम इस लिए लागू कर रहा क्यों की यूजर्स धोखाधड़ी से बचाया जा सके। अक्सर कई ग्राहक बैंक में अपना नंबर बिना बदलवाए अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं। इसके चलते उनके अकाउंट से भी जालसाज पैसे उड़ा देते हैं।
बता दें, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नियम के अनुसार दूरसंचार कंपनियों के पास 90 दिनों के अंदर नए उपयोगकर्ताओं को निष्क्रिय मोबाइल नंबर आवंटित करने का अधिकार है। ऐसे में अगर नंबर बैंक से लिंक रहेगा तो नया नंबर लेने वाला व्यक्ति आपके अकाउंट से पैसे उड़ा सकता है.
एक जनवरी से UPI ID से लेकर नए सिम कार्ड खरीदने के बदल जाएंगे नियम, जानें
Rules Will Change From The New Year: कुछ ही घंटों में नए वर्ष यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। तो आइए जानें नए साल में क्या कुछ बदल जाएंगे।
महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी की घोषणा मार्च महीने में सकती है। हालांकि, अब तक यह लागू 1 जनवरी से होता रहा है। भत्ता 4 फीसदी तक बढ़या जा सकता है। अगर 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। और भत्ता 50 फीसदी या उससे ज्यादा होगा तो HRA रिवाइज हो जाएगा।
रिवाइज बैंक
केंद्रीय रिजर्व बैंक के मुताबिक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने की अंतिम तिथि आज 31 दिसंबर 2023 तक है। ऐसा नहीं करने पर लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा। वहीँ जिन ग्राहकों ने बीते साल यानी 31 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले बैंक लॉकर अनुबंध जमा किया था, उन्हें एक संशोधित कॉन्ट्रैक्ट साइन करके बैंक ब्रांच में जमा करना होगा।
सिम कार्ड के लिए नए नियम
एक जनवरी 2024 में नये सिम कार्ड खरीदने के नियमों में बदल जाएंगे। अब KYC की जगह पेपरलेस केवाईसी की प्रक्रिया करनी होगी। वहीं बायोमेट्रिक के जरिए भी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।
UPI आईडी
एक जनवरी से साल भर से बंद यूपीआई आईडी बंद कर दिए जाएंगे। NPCI ने ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM App को ऐसा करने के आदेश दिए है। अब एक साल से अधिक समय से बंद UPI ID को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
LPG सिलेंडर सस्ते
नए साल यानी 1 जनवरी से राजस्थान में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इसका लाभ सिर्फ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी वायदे में इसका ऐलान किया था. जबकि नए साल पर घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों पर सरकारी तेल कंपनियां भी फैसला ले सकती हैं।
Aaj ka Panchang 31 December 2023: जानिए रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
31 December 2023 Panchang: आज यानी 31 दिसंबर 2023, रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त
नक्षत्र - मघा
ऋतु - शिशिर
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 01 बजे तक
अमृत काल - प्रातः 05 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 34 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 59 मिनट से 04 बजकर 16 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 34 मिनट पर
चंद्रोदय - रात 09 बजकर 32 मिनट पर
चंद्रास्त - सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर
चन्द्र राशि - सिंह
31 December Ka Rashifal: साल का आखिरी दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ...पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, तो कुछ विरोधी आज सतर्क रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। यदि आपने अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो इससे नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार में सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। यदि आपको किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ योजनाएं बनानी होगी, जिससे परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको माता-पिता से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी बात को गुप्त रखा था, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिवार में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग काम करेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करते समय आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप पर कोई झूठा आरोप लगने की संभावना है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों को किसी के कहने में आकर कोई डिसीजन लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं में धन लगाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी काम के चलते आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम के पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी अपरिचित से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी के सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप राजनीति में यदि किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, इसके कारण आप अपने कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उदासी बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आप अपने कामों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसके कारण आपके काम लटक सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही हैं। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आपका कुछ दिनों से यदि कोई काम लटक रहा था, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार में लोग यदि आपको कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप झगड़े व झंझटों से दूर रहने की कोशिश करें और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उनकी बात पर अमल अवश्य करें। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आप बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे पुराने गले शिकवे दूर करने आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो में जोरदार टक्कर...4 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश। सीधी में तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरवा गांव में दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे हाईवा से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं मामले की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
95 में सब कुछ फ्री, Jio के इस रिचार्ज प्लान ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की उड़ाई रातों की नींद
Reliance Jio: दोस्तों, आज के समय में जिओ (Jio) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) में से एक बन चुकी है। जिओ के पास सबसे बड़ा यूजर बेस आज के समय में बन चुका है। ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन में जिओ सिम का इस्तेमाल ही करते हैं क्योंकि जिओ की सिम में आपको कम पैसों का रिचार्ज मिल जाता है।
साथ ही बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में इसके अंदर आपको काफी अच्छी सुविधाए देखने को मिलती है।रिलायंस जिओ (Reliance Jio) कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान लॉन्च किया जा चुके हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसको सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे।
यह रिचार्ज प्लान 400 से भी कम का है और सबसे खास बात यह है कि यह पूरे 3 महीने तक चलने वाला है। यह रिचार्ज प्लान 395 का होने वाला है जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की रहेगी। भारत में मौजूद बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास भी जिओ जैसा रिचार्ज प्लान मौजूद नहीं है।
जो लोग कम पैसे खर्च करके ज्यादा दिनों तक किसी रिचार्ज प्लान का बेनिफिट लेना चाहते हैं उनके लिए यह किसी वरदान से काम नहीं होने वाला है।आपको मात्र 395 खर्च करने होंगे और अगले 84 दिनों तक आप जियो के इस खास रिचार्ज प्लान का लाभ उठा पाएंगे। अगर आप लोग सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इस रिचार्ज प्लान के तहत आप 84 दिनों तक इंटरनेट का इस्तेमाल बड़ी आसानी से कर पाएंगे।
अगर इसके बेनिफिट की बात करें तो 84 दिनों तक आप अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से 1000 एसएमएस (SMS) की सुविधा भी मुफ्त में दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान के तहत आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे की Jio Tv, Jio Cloud का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।
