प्रदेश
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...एक माओवादी ढेर, इलाके में सर्चिंग तेज
धमतरीःछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नगरी के SDOP आर. के. मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ दौड़पंडरीपानी और सोंढूर के जंगलों में हुई है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मारा गिराया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
बता दें कि बीतें कुछ महीनों में धमतरी जिले में नक्सलियों की गतिविधियों में इजाफा है। नक्सली लगातार छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले महीने भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला
पिता ने दी थी समझाइश
रेखा के पिता खेती किसानी करते हैं। जब उन्हें यह पता चला कि 2 विषय में पूरक आने से वह रो रही है तो उन्होंने उसे समझाश कि कोई बात नहीं। फिर से मेहनत करना और पास हो जाना। लेकिन रेखा के दिमाग में कुछ और चल रहा था। इसी बीच उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
10वीं में मिले थे 44.5 प्रतिशत अंक, बाद में बने आईएएस
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने इंटरनेट मीडिया पर अपना 10वीं का रिजल्ट साझा करते हुए लिखा है कि खराब माक्र्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें।
प्राचार्य बोले- जीवन बहुत महत्वपूर्ण
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेयी ने कहा कि आज का दौर नंबरों का दौरा नहीं है, अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। अंदर की क्षमता को बढ़ाएं। ऐसे अनेक उदाहरण है जिन्होंने 10वीं व 12वीं की परीक्षा मेंं अच्छा अंक नहीं लाया, लेकिन आज उच्च शिखर पर हैं। जीवन बहुत महत्वपूर्ण है, इससे बढक़र कुछ नहीं है। यदि हम चाहें तो दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचाई में पहुंच सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट मायने नहीं रखता है।
CG CRIME NEWS : बहू ने डंडे से पीट पीटकर कर दी सास की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
कोंडागांव : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा शांतिनगर में बहू ने अपनी सास को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि दोनों के बीच बर्तन धोने की बात को लेकर विवाद हो गया था, गुस्साई बहू ने डंडे से सास को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में दर्ज की कराई गई है।
देशी विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान आहता हेतु निविदा खोली गई
वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु दुर्ग जिले की कुल 53 देशी/विदेशी/कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लिए ऑनलाईन माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी। 12 अप्रैल 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक विभिन्न निविदा दाताओं द्वारा ऑनलाईन निविदा प्रकिया से जिले के 53 अहातों के लिए कुल 310 निविदाए प्राप्त हुई।, इन निविदाओं में से 309 निविदाए पात्र पाई गई तथा एक निविदा जो कि विदेशी मदिरा दुकान जेवरा सिरसा के लिए प्रस्तुत की गई थी जो तकनीकी कारणों से निरस्त की गई, पैन कार्ड संलग्नल न होने के कारण निरस्त की गई। जिले में सर्वाधिक 16 निविदाएँ देशी / कम्पोजिट मदिरा दुकान ननकट्ठी के लिए प्राप्त हुई तथा कुल 9 दुकानों में एकल निविदा प्राप्त हुई। जिले के देशी मदिरा दुकान अण्डा, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पुरैना, विदेशी मदिरा दुकान चरोदा के लिए कोई भी निविदा प्राप्त नहीं हुई। सहायक आयुक्त आबका राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राप्त निविदाओं में से सफल निविदा दाता का चयन 10 मई 2024 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल एवं एन.आई.सी. दुर्ग प्रभारी एल.बी. सिंह तथा निविदा दाताओं की उपस्थिति में ऑनलाईन पद्धति से किया गया। निविदा प्रक्रिया में सर्वाधिक बोली कम्पोजिट टी.पी. नगर भिलाई हेतु प्राप्त हुई जिसकी राशि 4475200/- है, साथ ही न्यूनतम बोली कम्पोजिट मदिरा दुकान टी.पी. नगर सिकोला दुर्ग हेतु दी गई जिसकी राशि 200000/- है। जिले की देशी मदिरा दुकान मरोदा हेतु एक समान बोली 1683000/- रूपये कमशः दो निविदा दाता द्वारा एक समान बोली प्राप्त होने पर उक्त मदिरा दुकान हेतु सफल निविदा दाता का चयन प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर किया गया। इसके अलावा तीन निविदा दाताओं को जिले में दो अहातों हेतु उच्चतम बोली प्राप्त होने पर सफल निविदा दाता चयनित किया गया। इनमें कम्पोजिट मदिरा दुकान अंजोरा, विदेशी मदिरा दुकान नयापारा तथा देशी मदिरा दुकान धमधा, कम्पोजिट मदिरा दुकान तितुरडीह तथा देशी मदिरा दुकान जुनवानी, कम्पोजिट मदिरा दुकान कोहका तथा देशी मदिरा दुकान जामुल, विदेशी मदिरा दुकान जामुल में अहाता का आबंटन किया गया है।
दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के लिए मतगणना प्रशिक्षण 16 मई को बीआईटी ऑडिटोरियम में
लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना के प्रशिक्षण के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा हेतु 02 मास्टर ट्रेनर एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी (एआरओ) 01, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी 01, ईवीएम नोडल अधिकारी 01, सुरक्षा नोडल अधिकारी 01 एवं प्रोग्रामर 01 के लिए मतगणना प्रशिक्षण संभाग मुख्यालयों में आयोजित किया गया है। दुर्ग जिले के 53 और बेमेतरा जिले के 25 प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण 16 मई को प्रातः 10 बजे से बीआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है।
रिसोर्स पर्सन श्रीमती गीता दीवान एनएलएमटी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती रश्मि वर्मा, सहायक प्रोग्रामर छाया साहू रहेगी। प्रशिक्षण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संपादन के लिए बीआईटी प्राचार्य को प्रशिक्षण स्थल बीआईटी ऑडिटोरियम का दायित्व दिया गया है। सत्कार अधिकारी को सर्किट हाउस में आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को सूचना एवं समन्वय कार्य के लिए, सामग्री व्यवस्था के लिए सहायक ग्रेड 3 कृष्ण कुमार देवांगन, करारोपण अधिकारी प्रकाश साहू, सहायक ग्रेड 2 उत्तम साहू, तकनीकी व्यवस्था के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एल.बी.सिंह, सहायक प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू, ई डिस्ट्रीक्ट मैनेजर सुश्री श्रुति अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को बैठक व्यवस्था, खाद्य नियंत्रक सी.पी.दीपांकर को भोजन व्यवस्था, ईवीएम/वीवीपैट व्यवस्था तथा प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी लवकेश ध्रुव को दायित्व सौपा गया है।
CG - मर गई इस कलयुगी मां की ममता...अपनी ही 3 साल की बच्ची के साथ किया ये काम, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह....!!
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक पत्थर दिल मां ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को टाईगर रिजर्व के जंगल में छोड़कर चली गयी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद महिला ने ये कदम उठाया था। जिसके बाद जंगल में भूख से बिलखती बच्ची की मदद नही मिल पाने के कारण मौत हो गयी। अब घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
मां-बच्चे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये घटना मुंगेली जिला के खुड़िया पुलिस चैकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पटपहरा में संगीता पंडराम सरपंच है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले संगीता का उसके पति शिवराम पंडराम से घरेलू बात को लेकर जमकर विवाद हो गया था। पति से विवाद के बाद संगीता अपनी 3 साल की बेटी को लेकर घर से निकल गयी थी। इसके बाद निर्दयी मां ने अपनी मासूम बेटी को अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में छोड़कर चली गयी।
बताया जा रहा है कि करीब 24 घंटो तक भूखे-प्यासे जंगल मेें रोती-बिलखती बच्ची को किसी की मदद नही मिल सकी। जिसके बाद भूख से तड़त-तड़प कर बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के दो दिन बाद इसकी जानकारी सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं मासूम बच्ची के साथ हैवानियत भरा कदम उठाने वाली निर्दयी मां की इस करतूत को सुनने के बाद लोग उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह रहे है।
CG - नाबालिग से दरिंदगी : राइस मिल में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ.....
कांकेर। जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने नाबालिग को राइस मिल में अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कांकेर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित एक राइस मिल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस घटना की सूचना नाबालिग ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम लालटुन है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसी बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि जवानों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है
बता दें गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में फोर्स के जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा था। इसके साथ ही, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है।
नक्सलियों की कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर हैं। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। DRG, STF CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। वही 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा
दुर्ग : ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग जिले का बर्खास्त फरार आरक्षक अर्जुन यादव को मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर रायपुर दफ्तर लाया गया। बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव पर महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा मामले में संलिप्तता का आरोप है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से बचने फरार चल रहा था। ईडी की नोटिस के बाद भी शामिल नहीं हुआ। महादेव ऐप घोटाले मामले में इसका छोटा भाई बर्खास्त आरक्षक भीम सिंह यादव जेल में है। अब महादेव ऐप सट्टा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।
गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम महादेव ऐप को लेकर अर्जुन यादव से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को विशेष न्याय न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू उसे पूछताछ के लिए रिमांड लगी। वहीं इसी छापेमार कार्रवाई के तारतम्य में प्रधान आरक्षक विजय पांडेय के घर कांकेर के चारामा में टीम गई। जहां ईओडब्ल्यू कार्रवाई की विजय को भनक लग गई थी, वह परिवार समेत घर से नदारत हो गया। ईओडब्ल्यू की टीम ने उसके मकान को सील कर दिया है।
बता दें ईओडब्ल्यू को महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा से जुड़े सराफा व्यापारियों के ठिकाने से काफी अहम दस्तावेज मिले है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।
CG : प्रेमिका के माता- पिता और जीजा ने प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी हत्या...जानें क्या है पूरा मामला
रायगढ़ : रायगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है, यहां जिला जेल रायगढ़ में पिछले चार साल से बंद दीपक की रिहाई के 9 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उन पर है जिन्होंने दीपक के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल में 4 साल तक कैद रहने को मजबूर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ग्राम सिघनसरा जिला सक्ती निवासी दीपक पटेल की ग्राम सिघनसरा, खरसिया में दर्जन भर लोगों ने मिल कर हत्या दी है। दीपक को इसी माह 2 मई, 2024 को न्यायालय ने दोष मुक्त करते हुए रिहा कर दिया था। दीपक के परिजनों को इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि दीपक की रिहाई उनके लिए खुशी के पल से ज्यादा दुःख का पहाड़ लेकर आ रहा है।
हत्या के आरोपियों ने दीपक पटेल पर वर्ष 2018 में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें यह कहा गया था कि दीपक पीड़िता नाबालिग होते हुए जम्मू-कश्मीर भगा कर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने दीपक को जेल दाखिल कर दिया था।
मृतक के पिता ने बताया कि दीपक पटेल जेल से छूटने के बाद अपनी बुआ के घर खरसिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेलवाडीह गया था जहां वह अपने जेल में बिताए दिन को याद करते हुए अपनी कथित प्रेमिका के घर गया था। उसे पता नहीं था कि कथित प्रेमिका की छोटी बहन की शादी हो रही है तो उसने लड़की के घर वालों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया।
जिस बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के घर वालों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। घटना में दीपक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खरसिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया एपेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात दीपक की मौत हो गई।
खरसिया थाना प्रभारी के बताए अनुसार पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़की के माता-पिता और जीजा के ऊपर हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया
बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 12 विद्यार्थियों का सम्मान
बालोद। जिला प्रशासन ने 09 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले बालोद जिले के कुल 12 विद्यार्थियों का सम्मान किया। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले एवं अन्य अधिकारियों ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों के द्वारा राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के सभी 12 विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 9 मई का दिन जिले के स्कूूली विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन रहा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम के अंतर्गत कक्षा 12वीं के 01 एवं कक्षा 10वीं के 11 सहित जिले के कुल 12 विद्यार्थियों ने इतनी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण उलपब्धि हासिल की है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जिले के विद्यार्थियों के टाॅप टेन में स्थान अर्जित करने पर बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक माता, पिता एवं सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों केे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर रहा। राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के कुल 12 मेधावी विद्यार्थियों में से 10 छात्र-छात्राएं जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी है। खास बात यह है कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के अनेक विद्यार्थी अपने खराब आर्थिक स्थिति एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अपने मेहनत, लगन एवं साधना के बदौलत परिस्थिति को मात देते हुए आज यह उपलब्धि हासिल की है। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदाह की मेधावी विद्यार्थी कुमारी पद्मनी शांडिल्य ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो गया है। मेरी माता स्कूल में रसोईए का कार्य तथा मेहनत मजदूरी करते हुए मुझे पढ़ा रही हैं। उन्होेंने कहा कि घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई-लिखाई के कार्य में उनके सामने अनेक बाधाएं उपस्थित होती है। लेकिन उन्होंने जीवन में कुछ करने की चाहत एवं विद्या अध्ययन करने की तीव्र लालसा के कारण कठिनाईयों का सामना करते हुए निरंतर पढ़ाई-लिखाई कर रही है। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली जिले के एक और होनहार छात्रा कुमारी जिज्ञासा ने बताया कि उनके माता-पिता खेती किसानी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पढ़ाई-लिखाई के दौरान बहुत सारे परेशानियां उपस्थित होती है। लेकिन उनके मन में पढ़ाई-लिखाई के प्रति असीम जिजीविषा है। जिसके बदौलत उन्होंने आज यह उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य सूची की प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला की विद्यार्थी कुमारी हर्षवती ने बताया कि उनके माता पिता किसान है। वे अपने माता पिता के साथ घरेलु कार्यों में सहयोग करते हुए आज यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर चन्द्रवाल ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी जिले के इन होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने इन विद्यार्थियों एवं इनके माता पिता को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इसके लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का बड़ी संख्या में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित होना निश्चित रूप से पूरे जिलेवासियों के लिए गर्व एवं सौभाग्य विषय है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं लगन के अलावा उनके माता, पिता, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कल जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों के बेहतरीन परीक्षा परिणामों की भी सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के 12 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी है। जो कि हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में भी विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन की अनुकूल सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराई जाए तो शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी सफलता का परचम लहरा सकते हैं। चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे जिले में विद्यार्थियों के सफलता का रथ निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के विद्यार्थियों की संख्या दुगुनी होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 मेधावी विद्यार्थियों से बारी-बारी से चर्चा कर उन्हें उस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने उनके द्वारा निर्धारित रणनीति तथा उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से पढ़ाई-लिखाई के तरीके एवं निर्धारित लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कक्षा 10वीं में प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी राहुल गंजीर ने आगे गणित की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने तथा लुकेश्वर राजपूत ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने, पोषण कुमार ने डाॅक्टर बनने, कुमारी खुशी टुवानी ने डेटा साईंटिस्ट बनने, कुमारी हेमप्रज्ञा साहू ने मर्चेंट नेवी का इंजीनियर बनने तथा रितिका देवांगन ने डाॅक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करने की बात कही। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्राची ठाकुर ने जिले के विद्यार्थियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हंे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए नतीजों के अंतर्गत जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आज आयोजित सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी हर्षवति के अलावा कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं राहुल गंजीर, डाली साहू, कुमारी पद्मनी शांडिल्य, कुमारी जिज्ञासा, लुकेश कुमार राजपूत, बबीता साहू, तोषण कुमार, खोमेन्द, कुमारी खुशी टुवानी, कुमारी हेमप्रज्ञा साहू तथा रितीक देवांगन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 बच्चों को भोजन कराने के उपरांत तांदुला रिसार्ट में बोटिंग भी कराया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थी बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर जिले के सभी 12 मेधावी विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक, शिक्षिका, प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों के अलावा विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित थे।
ओडिशा में इस बार जनता डबल इंजन की सरकार बनाना चाह रही है। - विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज झारखंड रवाना होने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान होने के बाद से दूसरे प्रदेशों में प्रचार के लिए वे जा रहे हैं। जिसमें उड़ीसा की नवरंगपुर लोकसभा में दो जनसभा हुईं और कोरापुट लोकसभा क्षेत्र की लक्ष्मीपुर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। ओडिशा में विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव साथ में है, इस कारण लोगों में बहुत उत्साह है। सभाओं में उमड़े जनसैलाब और भाजपा को मिल रहा आपार जनसमर्थन बता रहा है कि इस बार ओडिशा में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं लोकसभा में भी अधिकांश सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।
ओडिशा में चुनाव प्रचार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां बीजेडी की सरकार 24 साल से चल रही है और कोई विकास वहां पर नहीं हो रहा है। केंद्र की भी जो योजना है, प्रदेश सरकार ठीक से लागू नहीं कर पा रही है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज गरीबों को मिलता है, जिसका लाभ ओडिशा के लोग नहीं ले पा रहे है। वहां की सरकार डायवर्ट कर अपनी योजना चला रही है जो केवल सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित है और इन अस्पतालों की हालत बहुत ही खराब है। लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने से वंचित हो रहे हैं। और भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना है, जो बीजेडी सरकार के भेदभाव के कारण धरातल तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए इस बार जनता डबल इंजन की सरकार बनाना चाह रही है।
सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर श्री साय ने कहा कि मेरे हिसाब से ऐसा नहीं बोलना चाहिए, लोगों में भेद पैदा हो ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के टेम्पो वाले बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 पार सीट जीतने जा रही है, कोई डर नहीं है।
सीजी बोर्ड के रिजल्ट पर सीएम साय ने कहा कि 10वीं और 12वीं की दोनों परीक्षाओं की टॉपर हमारी बेटियां रही हैं। उनको शुभकामनाएं देता हूं एवं उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जो बच्चे इन दोनों परीक्षाओं में असफल हुए है उनसे भी मैं कहना चाहता हूं कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, परीक्षा में ये सब होता रहता है।
भ्रष्टाचार के सवाल पर जवाब देते हुए श्री साय ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, अनेक मामले पर जांच चल रहा है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
ख़याली पुलाव पका रहे हैं राहुल गांधी - विष्णु देव साय
राहुल गांधी के यह कहने पर कि ये चुनाव मोदी जी के हाथ से निकल चुका है, पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। श्री साय ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी ख़याली पुलाव पकाते रहेंगे, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दाविहीन हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है।
श्री साय ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, कभी बोलते हैं कि संविधान खतरे में है तो कभी बोलते है आरक्षण समाप्त हो जाएगा। जबकि मोदी जी कह चुके हैं कि न संविधान खतरे में है, न किसी का आरक्षण समाप्त होगा। ये लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं, जनता इन पर विश्वास करने वाली नहीं है।
सीएम साय ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश, तेलंगाना एवं उड़ीसा में प्रचार करने के बाद आज झारखंड आया हूं, जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, सभी जगह वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं और 400 पार का हमारा लक्ष्य साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा होता था कि कांग्रेस वर्सेस ऑल होते थे लेकिन आज देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी ने जीता है इसलिए आज "बीजेपी वर्सेस ऑल" है।
हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। यह झारखंड के लिए शर्म की बात है कि एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार कर रहा है। कोई अच्छे कार्य के लिए वह जेल नहीं गए हैं, भ्रष्टाचार के मामले पर जेल गए हैं।
जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी….2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
बीजापुर :- जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही हैं। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कई बड़े नक्सली वहां मौजूद हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनो ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है।
दरसअल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है।
Crime : महिला सरपंच ने अपनी मासूम बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली लाश...क्षेत्र में फैली सनसनी…!!
मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक महिला सरपंच ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को पति से हुए विवाद के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बाद बच्ची की लाश जंगल में मिली है। यह घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।बता दें कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज थी। गुस्से में आकर उसने अपनी 3 साल की बेटी को जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
