देश विदेश
ज्ञापन सौंपने गए कांग्रेसियों से डीजीपी नही मिले
*डीजीपी को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन*
*प्रमुख लोक आयुक्त जस्टिस इंदर सिंह उबवेजा का छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पुष्प गुच्छ से किया अभिवादन*
नगर निगम के सभी फील्ड अधिकारियों की तनख्वाह बंद कर देना चाहिए क्यों ? देखिये 28 अगस्त से लगातार
राजधानी रायपुर के नगर निगम के फील्ड अधिकारियों को तनख्वाह देना बंद कर देना चाहिए !
यातायात विभाग ने जारी की एडवाइजरी :टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले रास्ते पर लगा है भारी जाम
कृष्ण जन्माष्टमी की भीड़ को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है |
भगवान श्री कृष्ण 5250 वर्ष पूर्ण करके 5251 वर्ष में प्रवेश करेंगे।
भगवान श्री कृष्ण 5250 वर्ष पूर्ण करके 5251 वर्ष में प्रवेश करेंगे। भगवान श्री कृष्ण द्वापर युग में भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में निशीथबेला में मथुरापुरी में कंस के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से अवतरित हुए थे।
जब सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अस्पताल के फर्श पर सोए
जब सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अस्पताल के फर्श पर सोए
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान एक किस्सा शेयर किया जब वे अस्पताल की फर्श पर सोए थे |
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले संबंधी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की. इस दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी एक आपबीती शेयर की. उन्होंने कहा कि वह एक बार एक सार्वजनिक अस्पताल के फर्श पर सोए थे, जब उनके एक रिश्तेदार की तबीयत खराब थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रभावित हो रहा है. मरीज और उसके परिजन आपका इंतजार कर रहे हैं. आपकी ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं. डॉक्टरों को काम पर लौटना होगा.
सुनवाई के दौरान क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने
- सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सक संगठनों को आश्वासन दिया कि नेशनल टास्क फोर्स सभी हितधारकों की बात सुनेगा.
- सुप्रीम कोर्ट ने ने कहा कि वह सरकारी अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों के प्रति सहानुभूति रखता है.
- एम्स नागपुर के रेजिडेंट चिकित्सकों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म एवं उसकी हत्या के मामले के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से पहले काम पर लौटने को कहा और एम्स नागपुर के वकील को आश्वासन दिया कि उनके काम पर लौटने के बाद कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी.
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अगर डॉक्टर काम नहीं करेंगे तो जन स्वास्थ्य ढांचा कैसे चल पाएगा? prabhat khabar
*मिस कॉल,नमो एप और स्कैनर से ले सकेंगे भाजपा की सदस्यता- राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह*
सीएम मोहन यादव आज करेंगे कैबिनेट बैठक,कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज 20 अगस्त मंगलवार है, आज मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव कैबिनेट बैठक करेंगे. कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट में तबादला नीति के प्रारूप पर मुहर लग सकती हैजारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.सुबह 10.40 बजे विधायक रमेश मेंदोला ने निवास पर उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे सीएम.
सुबह 11.40 बजे भोपाल लौटेंगे.फिर दोपहर 3 बजे करेंगे कैबिनेट बैठक।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पैरों से बांधी राखी : किसने ? और क्यों ?
22 मेधावी सिक्ख विद्यार्थी हुए सम्मानित : 6 को गोल्ड 4 को सिल्वर मैडल
राज्य के मेडिकल कॉलेजों के इतिहास में अबतक दरिंदगी की ऐसी वारदात नहीं हुई
दरिंदगी व हैवानियत से जूनियर डाॅक्टर हार गई जिंदगी
: राज्य के मेडिकल कॉलेजों के इतिहास में अबतक दरिंदगी की ऐसी वारदात नहीं हुई है. जूनियर डॉक्टर से हुई दरिंदगी ने हैवानियत की तमाम घटनाओं को भी छोड़ा पीछे.
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने पूरे देश में उबाल ला दिया है.ऐसा माना जा रहा है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों के इतिहास में अबतक दरिंदगी की ऐसी वारदात नहीं हुई है. जहां डॉक्टर की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी जाये. लेकिन कोलकाता में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. प्रशासन से लेकर राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है. हर कोई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर अपनी पीड़ा जाहिर कर रहे हैं, लेकिन इस डॉक्टर की मौत का जिम्मेवार कौन है, इसका जवाब किसी अधिकारी और सत्ता पक्ष के नेता के पास नहीं है. कातिलों की तलाश जारी है लेकिन उस जूनियर डाॅक्टर के साथ क्या हुआ इस पर संशय अब भी बरकरार है. आखिरकार घटना को अंजाम देने वाले कातिल के अंदर कितनी दरिंदगी थी जिसने जिस्म को नोंचने के बाद मौत के घाट उतारने में हिचकिचाहट तक नहीं हुई.
8 अगस्त की रात कितनी थी दर्दनाक
बता दें कि घटना रात को महिला जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थी. वह अपने अन्य दो डाॅक्टर साथी के साथ थी. रात दो बजे खाना खाने के बाद वह सेमिनार हॉल में गयी थी. उसके बाद से ही उसे नहीं देखा गया था. बाद में उसका शव बरामद हुआ. अस्पताल में जिस जगह से उसका शव मिला, वहां बाहरी लोग आसानी से नहीं आ-जा सकते हैं. इसके बावजूद वह घटना को अंजाम दिया गया था. डाॅक्टर की अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था जिसने हड़कंप मचा दिया था.
लाल ब्लैंकेट ओढ़कर गहरी नींद में सोयी थी जूनियर डाॅक्टर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी जब पीड़िता के पास पहुंचा, तब वह लाल ब्लैंकेट ओढ़कर गहरी नींद में सोयी थी. आरोपी ने सेमिनार हॉल में दाखिल होने के बाद ब्लैंकेट हटाकर पहले पीड़िता का मुंह और नाक में कपड़ा या रूमाल या कोई अन्य सॉफ्ट वस्तु से दबाकर उसे बेहोश किया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता जुबान न खोले, इससे बचने के लिए गला घोटकर उसकी हत्या कर दी.
डाॅक्टर ने बचने की भी काफी की थी कोशिश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख है कि पीड़िता ने बचने की भी काफी कोशिश की. आरोपी ने महिला के साथ हाथापाई भी की. इसी खींचातानी में वह जहां सो रही थी, उसके पास रखी पुस्तक की कुछ प्रतियां फटी मिलीं. उसका चश्मा भी टूटा था, संभवत: चश्मे के शीशे से ही उसकी आंख में भी चोट लगी थी, जिसके कारण आंख से खून निकल रहा था. आरोपी के शरीर के सात जगहों पर खरोच के निशान भी मिले हैं. पीड़िता के नाखून से मिले मांस के कुछ अंश आरोपी के शरीर की होने की जानकारी दी गयी है.
आखिर आरोपी ने कैसे दिया था नारकीय अत्याचार को अंजाम
पोस्टमार्टम में इसका जिक्र भी किया गया है कि पीड़िता के चेहरे, गर्दन एवं शरीर के एकाधिक हिस्सों में चोट के निशान थे. उसके निचले प्राइवेट पार्ट में भी जख्म के निशान मिलने का उल्लेख किया गया है. पैर की एंड़ी में भी चोट के निशान हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ काफी ज्यादा अत्याचार किया. पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट के बाद पुलिस का यह मानना है कि संजय ने अकेले ही युवा डॉक्टर पर नारकीय अत्याचार को अंजाम दिया. माना जा रहा है कि वारदात के दौरान उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति जुड़ा नहीं था.
ईयरफोन से हुई थी कातिल की पहचान
अब पुलिस ने संजय के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज से शॉर्ट लिस्ट किए गए तमाम लोगों के मोबाइल फोन के साथ उस ब्लूटूथ ईयरफोन की पेयरिंग यानी कनेक्शन चेक करने की कोशिश की. और ये देख कर चौंक गई कि वो ईयरफोन संजय के मोबाइल फोन के साथ ही पेयर्ड यानी कनेक्टेड मिला. यानी ये बात तकरीबन साफ हो गई कि वो ईयरफोन किसी और का नहीं बल्कि संजय रॉय का ही था.
शराब के नशे में हैवानियत पर उतर आया था संजय राय
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर संजय राय ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि वह मृत महिला चिकित्सक को पहले से नहीं जानता था. पुलिस वेलफेयर कमेटी का सदस्य होने के चलते पुलिस परिवार से जुड़े मरीजों के इलाज का ध्यान रखना उसका दायित्व था. वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर भर्ती एक मरीज (जिसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया था) का हाल-चाल जानने गया था. वहां ओटी रूम खोज रहा था. इसी बीच उसने सेमिनार हॉल का दरवाजा खोला, तो अंदर बेड पर एक महिला सोती हुई दिखी. इसके बाद वह अपना आपा खो बैठा और वारदात को अंजाम दिया.
संजय राय पहले से नहीं जानता था जूनियर डाॅक्टर को
आरोपी ने यह भी कबूल किया कि पकड़े जाने के डर से उसने महिला की हत्या कर दी. लालबाजार सूत्रों का कहना है कि आरोपी के इस बयान के बाद जांच में पता चला कि अस्पताल में घुसने से पहले संजय ने शराब पी थी. मोबाइल में अश्लील वीडियो भी देखे थे.आरोपी की बहन सहित अन्य परिजनों से पूछताछ में भी यह जानकारी मिली कि संजय शुरू से ही क्रूर मानसिकता वाला व्यक्ति है. वह बहन, मां एवं पत्नी से मारपीट कर चुका है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक आरोपी यही कह रहा है कि वारदात में वह अकेला शामिल था. बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है.
Bengal Cabinet : ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में फेरबदल, कई मंत्रियों की बढ़ी जिम्मेदारी
मां ने कहा, बड़ी उम्मीद थी डाॅक्टर बनेगी
वारदात का शिकार बनी लड़की एक सामान्य परिवार से आती है. उसका घर उत्तर चौबीस परगना जिले में है. उसके पिता स्कूल ड्रेस का छोटा-मोटा बिजनेस करते हैं. परिवार को काफी उम्मीद की उनकी बेटी डाॅक्टर बनेगी और उनका नाम रोशन करेगी. हालांकि आज उसके घर में मातम पसरा हुआ है.
लगातार सबूतों को मिटाने का प्रयास जारी
सूत्रों की मानें तो डाॅक्टर की मौत के बाद सबूतों काे मिटाने का सिलसिला जारी है. लगातार प्रयास किया जा रहा है कि सबूतों को मिटाया जा सके. सेमिनार हाॅल की मरम्मत ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कोई ऐसा है जो कई सबूतों को सामने नहीं आने देना चाहता है.ऐसे में डाॅक्टर की हत्या के लिये कौन जिम्मेदार है यह कहीं रहस्य ही ना बन जाये.
न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर सेमिनार हॉल से एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद होने के बाद बवाल मचा है. बंगाल के विभिन्न अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया. सभी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में न्याय की मांग कर रहे थे.
ममता बनर्जी ने की थी सीबीआई जांच की मांग
सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल काॅलेज व अस्तपाल में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और कोलकाता पुलिस को ‘अल्टीमेटम’ दिया. उन्होंने बताया कि अगर रविवार तक पुलिस जांच में खास प्रगति नहीं कर पाई तो वह केस को सीबीआई को सौंप देंगे. लेकिन हाई कोर्ट रविवार तक इंतजार करने को तैयार नहीं है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पांच दिन बाद भी घटना की जांच में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है. हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि कोलकाता पुलिस मामले की आगे जांच नहीं करेगी. चीफ जस्टिस ने कोर्ट में मौजूद सीबीआई अधिकारी को केस डायरी सौंपने का आदेश दिया. अगली सुनवाई के दिन सीबीआई को जांच की प्रगति रिपोर्ट देनी होगी.
सीएम ने कहा, आरोपी को मिले मृत्युदंड की सजा
मुख्यमंत्री ने शनिवार को इस मामले में दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी. ममता बनर्जी ने कहा: हम चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो. हम मृत्युदंड की भी मांग करेंगे. कुछ लोग शायद भूल गये हैं कि समाज में कैसे व्यवहार करना चाहिए. महिलाओं के खिलाफ इस तरह की हिंसा एक जघन्य अपराध है. गौरतलब है कि आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंदर दुष्कर्म तथा हत्या की शिकार हुई महिला चिकित्सक का शव शुक्रवार को सुबह सेमिनार हॉल में मिला था. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.
कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले की जांच करेगी सीबीआई
कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल काॅलेज व अस्तपाल में डाॅक्टर हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए है. मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम ने मामले की केस डायरी का अवलोकन करने के बाद यह आदेश दिया. हाईकोर्ट का कहना है कि पुलिस और अस्पताल द्वारा की गई जांच व तथ्य संतोषजनक नहीं थे. पुलिस ने जो केस डायरी कोर्ट में सौंपी है उससे भी हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं है. इसीलिए केंद्रीय जांच एजेंसी को पूरी घटना की जांच का जिम्मा दिया गया है. हाई कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होगी.
आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रही तृणमूल सरकार : रविशंकर
महानगर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना को लेकर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी महिला डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी. देश के सभी डॉक्टर विरोध कर रहे हैं. श्री प्रसाद ने कहा कि हाइकोर्ट ने मामले की सीबीआइ जांच का आदेश दिया है. लेकिन उनका सवाल यह है कि ममता बनर्जी सीबीआइ जांच के लिए तैयार क्यों नहीं हुईं? उन्हें कहना चाहिए कि वह (जांच में) सहयोग करेंगी. वह किसे बचाने की कोशिश कर रही हैं?
*भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है - भूपेश बघेल*
छत्तीसगढ़ में मिला लिथियम का भंडार
अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता लाने तथा सायबर अपराधो के संबंध में प्रशिक्षण होंगे : आईजी अमरेश मिश्रा आईजी अमरीश मिश्रा
कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर बने टीवी क्विज़ शो में दिखेंगी रायपुर की नवनीत कौर छाबड़ा
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल : छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई
*किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
*भाजपा ने रेल सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पर दागे सवाल*
*भाजपा ने रेल सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पर दागे सवाल*
*कांग्रेस के राज में कितने नए रेलवे ट्रैक बिछाए, कितने विद्युतीकृत हुए?*
*कितने स्टेशन मॉडर्न बने, कितनी नई रेलगाड़ियाँ चलाई?*
*रेलवे के लिए कितना बजट होता था, छत्तीसगढ़ को कितना बजट देते थे?*
*सांसद पांडेय ने रेल व यात्री सुविधाओं के विस्तार को ऐतिहासिक उपलब्धि और कांग्रेस को पूरी तरह विकास विरोधी बताया, कहा : जितने काम पिछले 10 वर्षों में भाजपानीत राजग सरकार के कार्यकाल में हुए हैं, वे बेमिसाल हैं* *रेल और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार और रेल मंत्रालय गंभीरता के साथ काम कर रहा है, तो कांग्रेस कुंठा, शर्म और बौखलाहट के तिराहे पर खड़े होकर मिथ्या प्रलाप करके देश को गुमराह करने में लगी हैं : संतोष पांडेय* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडेय ने रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि रेल और यात्री सुविधाओं के विस्तार के जितने काम पिछले 10 वर्षों में भाजपानीत राजग सरकार के कार्यकाल में हुए हैं, वे बेमिसाल हैं।
श्री पांडेय ने कहा कि रेल और यात्री सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए कांग्रेस के लोग कुंठित और अपने शासनकाल के नाकारापन से शर्मिंदा होकर अब तथ्यहीन बातें करके देश में भ्रम और उसकी आड़ में अराजकता फैलाने में लगे हैं। भाजपा सांसद श्री पांडेय ने कहा कि आज रेल सेवाओं को लेकर कांग्रेस जिस तरह सफेद झूठ की राजनीति कर रही है, वह अत्यंत शर्मनाक है। श्री पांडेय ने सवाल करते हुए कांग्रेस के लोगों को इन सवालों का तथ्यपूर्ण जवाब देने की चुनौती दी है : *0* कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उनका जो साथ 60-65 वर्ष का कार्यकाल रहा, उसमें उन्होंने कितने नए रेलवे ट्रैक बिछाए, प्रति वर्ष कितने किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाए? *0* कितने रेल्वे ट्रैक्स का इलेक्ट्रिफिकेशन किया? *0* कांग्रेस और कांग्रेसनीत गठबंधन की सरकारों के कार्यकाल में कितने स्टेशनों को उन्होंने मॉडर्न बनाया? *0* कितनी रेलगाड़ियों की उन्होंने स्पीड बढ़ाई? *0* कितनी नई रेलगाड़ियाँ चलाई? *0* यात्रियों की सुविधाओं में क्या विस्तार किया? *0* बजट का कितना प्रतिशत हिस्सा रेल और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलवे को देते थे? *0* केंद्र में दशकों शासन करने वाली कांग्रेस ने रेलवे के लिए छत्तीसगढ़ को कितना बजट देते थे? भाजपा सांसद श्री पांडेय ने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो वह इस बारे में सत्य और तथ्य के साथ आँकड़े जारी करे। श्री पांडेय ने कटाक्ष किया कि ये आँकड़े जारी करते ही कांग्रेस अपने शासनकाल के नाकारापन पर शर्मसार हो जाएगी क्योंकि कांग्रेस ने रेलवे में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। रेल और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया और जब आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय तेजी से सुविधाओं के विस्तार और विकास के काम कर रहा है, रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गंभीरता के साथ काम कर रहा है, तो कांग्रेस के लोगों के पेट में रह-रहकर मरोड़ उठ रहा है और कांग्रेसी कुंठा, शर्म और बौखलाहट के तिराहे पर खड़े होकर मिथ्या प्रलाप करके देश को गुमराह करने में लगे हैं। श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने के लाख जतन कर ले, देश और छत्तीसगढ़ की जनता अब कभी विकास विरोधी कांग्रेस के झाँसे में नहीं आएगी।
निगम आयुक्त से नहीं संभल रहा नगर निगम: हाई कोर्ट के आदेश की हो रही अवहेलना
निगम का काऊ कैचर लगातार सड़कों पर
मवेशियों की धमाचौकड़ी में भी नहीं हो रही कमी
उच्च न्यायालय के सख्त आदेश के बाद क्या दिखावे के लिए हो होती है कार्यवाही?
बरसों से सड़कों पर मवेशियों का हो रहा है विचरण -
नगर निगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है अपनी प्रशंसा
माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं रायपुर जिला प्रशासन के दिशा - निर्देश के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी जोनों की काऊकैचर टीमों द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाकर सड़क मार्गो से आवारा मवेशियों की धरपकड़ की जा रही है. नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोनों की टीमों के साथ मिलकर अभियानपूर्वक आवासीय क्षेत्रों में संचालित डेयरियों पर कार्यवाही की गयी और पशुपालकों पर जुर्माना किया गया.जोन 10 क्षेत्र में वार्ड 55 के लालपुर क्षेत्र में रामाधार साहू और हरि साहू की डेयरी पर 3500 रूपये का जुर्माना गंदगी और प्रदूषण फैलाने पर किया गया और रहवासी क्षेत्र में एक डेयरी को सीलबंद किया गया. अमलीडीह, लालपुर मार्ग से 10 आवारा मवेशियों को पकडकर गौठान भेजा गया. संयुक्त कार्यवाही नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 5 जोन कमिश्नर विमल शर्मा,जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा सहित सम्बंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और अभियंतागणों की उपस्थिति में की गयी. नगर निगम जोन 9 की टीम ने खम्हारडीह के रहवासी क्षेत्र में डेयरी को बंद करवाया एवं 12 गायों को काऊकैचर वाहन से निगम सीमा से बाहर शिफ्ट कर दिया गया. जोन 9 ने 2000 रूपये का जुर्माना पशुपालक नरोत्तम यादव पर किया. जोन 1 ने 1200, जोन 4 ने 500, जोन 8 ने 4000 रूपये का जुर्माना पशुपालकों पर किया. आज कुल 64 आवारा पशुओं की मार्गो से धरपकड़ की गयी और काऊ कैचर वाहन से गौठान भेजा. नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विगत दिनांक 12 जुलाई से प्रतिदिन अभियान चलाया जाकर अब तक नगर निगम रायपुर द्वारा सड़कों से लगभग 1000 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें गौठान भेजा जा चुका है और पशुपालकों पर लगभग कुल 90000 रूपये का जुर्माना दिनांक 12 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा चुका है. अभियान आगे भी निरन्तर प्रतिदिन माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रायपुर जिला प्रशासन के दिशा - निर्देश अनुसार जारी रहेगा.
सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, अग्निवीर जवानों को एमपी में पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण मिलेगा
Kargil Vijay Diwas : अग्निवीर जवानों के लिए ये एक अच्छी खबर है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर घोषणा की है कि अग्निवीर जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस और मध्य प्रदेश सशस्त्र बालों की भर्ती में आरक्षण दिया जायेगा।
MP Police और एमपी सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को मिलेगा आरक्षण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक वीडियो सन्देश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार हमारी सरकार ने तय किया है कि अग्निवीर जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस की भर्ती और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जायेगा, उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकीकरण के अलावा योग्य सैनिकों की भर्ती और वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है, हम भी पीएम मोदी के संकल्प का अनुसरण करते हैं।
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने थल सेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी से की सौजन्य भेंट
भोपाल :- उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली में भारतीय थल सेना के नवागत अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी से सौजन्य भेंट की। जनरल द्विवेदी ने रविवार को थल सेना के 30वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जनरल द्विवेदी इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दीं। उल्लेखनीय है कि जनरल द्विवेदी का जन्म रीवा में हुआ है और सैनिक स्कूल, रीवा के वे पूर्व छात्र रहे हैं। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, हितानंद शर्मा एवं सीधी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।
पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए बजट में बड़ा ऐलान
पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए खुशखबरी, बजट में हो गया ये ऐलान --
वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री के पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें 2 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे |
[12:43, 7/23/2024] Lovee Singhotra: इनकम टेक्स स्लैब में बड़े बदलाव
3 लाख तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं
3 से 7 लाख आय पर 5 प्रतिशत का टैक्स
7 से 10 लाख आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स
10 से 12 लाख आय पर 15 प्रतिशत का टैक्स
12 से 15 लाख आय पर 20 प्रतिशत टैक्स
15 लाख से ऊपर आय पर 30 प्रतिशत टैक्स
[12:44, 7/23/2024] Lovee Singhotra: रोजगार के लिए 3 स्कीम शुरु करेंगे
30 लाख युवाओं को रोजगार का मौका
2 लाख युवाओं को DBT से फायदा
रिसर्च को बढ़ावा देने पर जौर
प्रकृतिक खेती पर सरकार का जोर
EPFO में रजिस्टर होने पर 50 हजार का इंसेटिव
पहली नौकरी में एक महीने का वेतन सरकार देगी
राष्ट्रीय सहयोग नीति लाएगी सरकार
रोजगार और स्कील पर फोकस
कृषि के लिए 1.52 लाख करोड़
7.5 लाख के लोन की गारंटी लेगी सरकार
PM योजना में 3 फेज में 15 हजार मिलेंगे
32 फसलों की 9 किस्में लेकर आएंगे
उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख का लोन
3 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा लोन
कौशल विकास के लिए लोन मिलेगा
मिडिल क्लास के लिए बजट में ऐलान
छात्रों को मिलेंग ई-वाउचर्स
1 करोड़ किसानों के लिए नेचुरल फार्मिंग
महिलाओं के लिए शहरों में हॉस्टल खुलेंगे
PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे
पूर्वोत्तर राज्यों में नए हाइवों प्रोजेक्ट का ऐलान
5 राज्यों में जनसमर्थन क्रेडिट कार्ड
शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़
400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे
मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से 20 लाख हुई
5 साल तक मुफ्त राशन देगी सरकार
ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख
नए रोजगार के लिए 2 लाख करोड़
500 टॉप कंपनियों में युवाओं को कराएंगे इंटर्नशिप
इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को वेतन भी मिलेगा
1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक बिजली
1 करोड़ घरों को मुफ्त सोलर एनर्जी
पीएम जनजाति उन्नत ग्राम अभियान चलाएंगे
5 करोड़ आदिवासियों को मिलेगा फायदा
महिलाओं के लिए स्टैंप ड्यूटी कम करेंगे
1 हजार ITI को अपग्रेड करेंगे
विकसित भारत के लिए पारमाणु ऊर्जा पर जोर
मोबाइल फोन और चार्जर का सीमा शुल्क 15 प्रतिशत घटा
सोने और चांदी पर सीमा शुल्क 6 प्रतिशत घटा
25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं
जूते,चप्पल और कपड़े सस्ते होंगे
इलेक्ट्रोनिक वाहन भी सस्ते होंगे
PM Modi X Followers: पीएम मोदी के 'X' फॉलोअर्स का आंकड़ा 10 करोड़ के पार, एलन मस्क ने दी बधाई, जानें क्या कहा
PM नरेंद्र मोदी के ‘X’ अकाउंट पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. टेस्ला के CEO और अरबपति एलन मस्क ने PM मोदी को बधाई दी. इस मौके पर PM मोदी ने पोस्ट किया, ’10 करोड़ फॉलोअर्स पर गर्व है. इस जीवंत माध्यम पर रहकर लोगों से जुड़ना और विभिन्न चर्चाओं में हिस्सा लेना सुखद है.’
वैश्विक नेताओं में सबसे आगे PM मोदी
PM मोदी के ‘X’ फॉलोअर्स की संख्या अन्य वैश्विक नेताओं जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (3.81 करोड़) और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन (2.15 करोड़) से भी ज्यादा है. PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या दुबई के शासक शेख मोहम्मद (1.12 करोड़) और पोप फ्रांसिस (1.85 करोड़) से भी अधिक है. मौजूदा समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मोदी से ज्यादा लोकप्रिय कोई दूसरा नेता नहीं है.
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर PM मोदी सबसे आगे
PM मोदी की लोकप्रियता सिर्फ ‘X’ तक सीमित नहीं है. उनके यूट्यूब पर 2.5 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 9.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं. पीएम मोदी की सोशल मीडिया प्रेजेंस अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार बढ़ रही है. PM मोदी ने अपने ‘X’ हैंडल पर राजनेताओं से मुलाकात की तस्वीरें और कई कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते रहते हैं.
कई ग्लोबल हस्तियों से आगे निकले PM मोदी
PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या टेलर स्विफ्ट , लेडी गागा और किम कार्दशियन जैसी ग्लोबल हस्तियों से भी ज्यादा है. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार जूनियर से भी PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अधिक है. PM मोदी को कई विदेशी संस्थाओं ने दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता भी करार दिया है. बीते साल अमेरिकी संस्था की ओर से किए गए सर्वे में PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी ज्यादा लोकप्रिय नेता बताया गया था.
कार में सनरूफ का इस्तेमाल पुलिस चालान काट देती है क्यों
कार के सनरूफ से बाहर निकलने पर मनाही, तो फिर इसका क्या है काम?
आज के वक्त कई लोग सनरूफ कार खरीदना पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारों में सनरूफ क्यों लगा होता है और इसके इस्तेमाल को लेकर क्या नियम हैं. किन स्थितियों में होता है इसका इस्तेमाल.
कार में सनरूफ का इस्तेमाल पुलिस चालान काट देती है क्यों
कार के सनरूफ से बाहर निकलने पर मनाही, तो फिर इसका क्या है काम?
आज के वक्त कई लोग सनरूफ कार खरीदना पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारों में सनरूफ क्यों लगा होता है और इसके इस्तेमाल को लेकर क्या नियम हैं. किन स्थितियों में होता है इसका इस्तेमाल.
Breaking News: केजरीवाल की बेल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
दिग्गज बीजेपी नेता अमित शाह के बाद चंद्रबाबू नायडू आज पीएम मोदी से मिलेंगे। आंध्र के सीएम का ये दूसरा दिल्ली दौरा है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है। दिल्ली में तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ी है। हालांकि, मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। पहाड़ी राज्यों सहित कई राज्यों में झमाझम बरसात के आसार जताए गए हैं।
मुहर्रम का जुलूस आज, कई राज्यों में सुरक्षा चाकचौबंद
देशभर में आज मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। दिल्ली-पटना समेत कई शहरों में सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। मुहर्रम के अवसर पर कई राज्यों में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुहर्रम शिया मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व रखता है। भारत में 7-8 करोड़ शिया मुस्लिम समुदाय विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ-साथ बड़े जुलूसों और ताजिया में हिस्सा लेते हैं।
सीएम केजरीवाल को बेल या जेल? आज हाईकोर्ट में सुनवाई
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उनकी जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई है। ईडी की गिरफ्तारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट उन्हें पहले ही राहत प्रदान कर चुका है। अब सीबीआई से जुड़े मामले में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मुहर्रम की छुट्टी के मद्देनजर न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा इस मामले की सुनवाई करेंगी।
ईवीएम मशीन को लेकर चुनाव आयोग ने चैलेंज किया स्वीकार
युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग - नेतृत्व साधना केंद्र, “LEAD-36
नेतृत्व साधना केंद्र “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को
प्रदेश के 70 प्रतिभावान युवाओं को मिलेगा सिविल सेवा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग
पंजीयन 15 जुलाई तक करा सकते है
रायपुर 14 जुलाई 2024/ नेतृत्व साधना केंद्र, “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित कर रहा है। जहाँ प्रदेश के 70 ऐसे प्रतिभावान युवाओं को जो आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े हैं उनको 2 वर्षीय CGPSC सिविल सेवा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध रहेगा। उल्लेखनीय है कि साधना केंद्र 2 वर्षीय कार्यक्रम के बेहतर स्वरूप में, सफलता के अवसरों में समानता के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। नेतृत्व साधना केंद्र विगत तीन वर्षों से 2 वर्षीय CGPSC, सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध करा रहा है जहाँ प्रदेश के अनेक प्रतिभावान युवा प्रशिक्षण ले रहें हैं। इसी कड़ी में संस्था अपनी चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए पुनः युवाओं का चयन करने जा रहा है।
संस्था के सह-संस्थापक प्रणीत ने बताया कि नेतृत्व साधना केंद्र, अपने चतुर्थ वर्ष में “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई, बुधवार को आयोजित कर रही है। जहाँ प्रतिभागियों का चयन कर सम्पूर्ण कोचिंग एवं मेंटरिंग तथा आवासीय व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। श्री प्रणीत ने बताया कि पूरा कार्यक्रम शिवआशा फाउंडेशन के आर्थिक मदद से संचालित है।कार्यक्रम की कुल अवधि 2 वर्ष होगी, अनुभवी शिक्षकों की बेहतर टीम, बेहतर संसाधनों के साथ ही संस्था परिसर में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की व्यवस्था है। योजना के लिए चयन प्रक्रिया: प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालय में बनाये हुए केन्द्रों में लिखित परीक्षा देना होगा जहाँ चयन के बाद विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साक्षात्कार देना होगा वहाँ से चुने गए अभ्यर्थीयो का पृष्ठभूमि सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
परीक्षा की तिथी : बुधवार, 17 जुलाई, को सुबह 10 से 12 बजे तक है, स्थान: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालय
सहित 4 अन्य ब्लाकों में भी होगी। जिसका पता 16 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।
टेस्ट में सम्मिलित होने या विस्तृत जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.netritvasadhana.org में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रात्रि 11.59 बजे तक है। कक्षाएं 1 अगस्त 2024 से रायपुर स्थित परिसर में शुरू होंगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए info@netritvasadhana.org पर मेल कर सकते हैं एवं 74898 43337, 73899 31878. नंबरों पर काल कर सकते है। www.cg24news.in
अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन ट्रिप में भाजपा सांसद शामिल नहीं
अयोध्या दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ 14 जुलाई को होंगे रवाना
सिक्ख युवक की पगड़ी और बाल का अपमान करने वाले सिपाहियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर सिक्ख समाज से मांगी माफी
सिक्ख समाज ने 7 दिन तक गुरुद्वारों में संगत के झूठे बर्तन साफ करने और जूतों की सेवा करने का दिया दंड
भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने का लिया प्रण
सिक्ख युवक की पगड़ी और बाल का अपमान करने वाले सिपाहियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर सिक्ख समाज से मांगी माफी
पुलिस कर्मियों को माफ करने से पहले सिख समाज द्वारा ली गई थी गुप्त परीक्षा -
सिक्ख समाज की परीक्षा से अनजान थे सिपाही
रायपुर -
राजधानी रायपुर के थाना टिकरापारा के अंतर्गत आने वाले अंतर राज्यीय बस स्टैंड में विगत 8 जून को थाने के चार सिपाहियों द्वारा एक सिक्ख युवक की पगड़ी गिराकर, उसके बाल खींचकर मारपीट करने के मामले में पीड़ित महिंद्रा ट्रेवल्स के सिक्ख ड्राइवर बहादुर सिंह ने सिक्ख समाज को अपने साथ हुए धार्मिक अपमान के बारे में लिखित जानकारी देकर सहयोग की अपील की थी।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में टिकरापारा थाने के सिपाहियों चंद्रभान सिंह भदोरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू द्वारा बहादुर सिंह के साथ किए गए धार्मिक अपमान को देखकर समाज ने इसकी निंदा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं गृह मंत्री को ज्ञापन सौंप कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए चारों सिपाहियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी, सिक्ख समाज की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था परंतु इस कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं था।

सस्पेंड होने पर और समाज के बढ़ते आक्रोश को ध्यान में रखकर सिक्ख समाज के युवक बहादुर सिंह का धार्मिक अपमान करने वाले सिपाहियों ने गुरुद्वारा धन धन बाबा बुड्ढा जी साहिब तेलीबांधा पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेक कर अपनी गलती स्वीकार की और सिक्ख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगते हुए माफ करने की अपील की।
बैठक में सरदार दिलेर सिंह रंधावा ने सिक्ख इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया की सिक्ख कौम में पगड़ी और अपने बालों के लिए सर कटवाने की परंपरा रही है, हमारे गुरुओं ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया परंतु धर्म पर आंच नहीं आने दी। प्राण जाए पर धर्म न जाए का पालन आज भी सिख समाज करता है। टिकरापारा थाने के इन सिपाहियों द्वारा सिख समाज के धार्मिक अपमान से समाज आहत है, यह कार्य माफी योग्य नहीं है परंतु इन सिपाहियों द्वारा स्वयं होकर गुरुद्वारा आकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अपनी गलती स्वीकार कर सिक्ख समाज के सामने बार बार माफी मांग कर माफ करने की प्रार्थना पर समाज उदार हुआ।
.jpeg)
जो आवे तिस कंठ लावे - पिछले अवगुण बक्श लै, तब आगे मारग पावै
श्री गुरु ग्रंथ साहिब में उल्लेखित इन पावन शब्दों को आधार मानकर सिक्ख समाज ने इन सिपाहियों को माफ कर अपना भविष्य सुधारने का अवसर दिया है।
स्टेशन रोड गुरुद्वारे के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने सिपाहियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज इन्हें पूरी तरह से माफ नहीं करेगा, समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिक्ख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए 7 दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और जोड़ा घर में गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा तय की है।
.jpeg)
धर्म का अपमान करने वाले सिपाहियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने शीश नवा कर माथा टेक कर तथा समाज के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती की लिखित एवं मौखिक माफी मांगते हुए समाज द्वारा दिए गए दंड को स्वीकार कर 7 दिनों तक गुरुद्वारों में सेवा करने को अपना प्रायश्चित माना।
महिंद्रा ट्रेवल्स के सिक्ख ड्राइवर बहादुर सिंह को अपमानित करने वाले पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे सिक्ख गुरुओं के संदेशों - उपदेशों पर चलने का प्रयास करेंगे क्योंकि सिक्ख समाज ने उन्हें माफ कर उन्हें तथा उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित किया ह,ै समाज द्वारा क्षमा करने के निर्णय को हम चारों कभी नहीं भूलेंगे और यह निर्णय हमें प्रेरणा देता रहेगा कि सिक्ख समाज के लिए पगड़ी और बालों का जो महत्व है हम सारी जिंदगी उसे पूरा मान सम्मान देते रहेंगे और भविष्य में कभी भी किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेंगे।
थाना टिकरापारा के टी आई दुर्गेश रावटे इन सिपाहियों के साथ समाज के सामने उपस्थित हुए, उनकी गलती को स्वीकार किया और समाज को आष्वस्त किया कि वह इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि भविष्य में किसी का भी धार्मिक अपमान ना हो, थानेदार दुर्गेश रावटे ने सिख समाज के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की उन्होने कहा कि इस तरह का फैसला उनके लिए अप्रत्याशित था, सिख समाज की इस उदारता को मैं सदैव याद रखूंगा।
.jpeg)
बहरहाल अब देखने वाली बात यह है कि गुरुघर में सीस झुका कर, माथा टेक कर माफी मांगने आए पुलिस कर्मियों को सिक्ख समाज ने सामाजिक दंड देकर माफ तो कर दिया अब पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को भी चाहिए कि वे भी सिक्ख समाज सहित अन्य सभी समाज के लोगों को आश्वस्त करें कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होने देंगे और ऐसा मामला संज्ञान में आने पर बिना किसी की लिखित शिकायत के संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेंगे।
.jpeg)
सिक्ख समाज द्वारा पुलिस कर्मियों को दी गई माफी के दौरान गुरुद्वारा धन-धन बाबा बुड्ढा जी साहब के प्रधान सरदार हरकिशन सिंह राजपूत, सरदार दिलेर सिंह रंधावा, सरदार मनमोहन सिंह सैलानी, सरदार गुरमुख सिंह रंधावा, सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, गुरुद्वारा स्टेशन रोड के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार नवनीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार देवेंदर सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार करम सिंह, सरदार नरेंदर सिंह, सरदार लवली अरोरा, बाबा वीर सिंह, सरदार रजिंदर सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार पिंदर जीत सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार सुखध्यान सिंह, सरदार मलूक सिंह, सरदार राजेन्द्र सिंह, चंचल सिंह, सरदार भूपिंदर सिंह, सरदार सुरिंदर सिंह सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
नारायण साकार हरि ऊर्फ सूरजपाल जैसे सभी बाबाओं की संपत्ति की जांच करे सरकार
बाबाओं के दरबार में क्यों जाते हैं मुख्यमंत्री, मंत्री और जनप्रतिनिधि और अधिकारी?
बाबाओं का तंत्र जाल : हादसे के बाद जागने के पीछे क्या है शासन की ताल ?
मेरा हौसला भी मजबूत, मेरी आवाज भी मजबूत, मेरे इरादे भी मजबूत
नए कानून नागरिकों, पुलिस और न्यायालय के लिए कितने सहायक ? जाने विस्तार से
गुरुनानक देव जी की फोटो का राहुल गांधी द्वारा संसद में प्रदर्शन : सिख समाज की आपत्ति
पंडित प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी : राधा रानी पर दिया था विवादित बयान
राधारानी पर दिए बयान के विवाद मामले में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी है।
आपको बता दें कि आज पं. प्रदीप मिश्रा अचानक बरसाना पहुंचे, जहां उन्होंने राधा रानी के सामने नाक रगड़कर माफी मांगी। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राधा-रानी के दर्शन करने के लिए आज मैं यहां आया हूं। मैं ब्रजवासियों के प्रेम के कारण यहां आया हूं।
पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ हुई थी महापंचायत
पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मथुरा में महापंचायत में बड़ा फैसला हुआ था। राधा रानी पर दिए बयान को लेकर नाराज संत-महंतों ने बरसाना मानमंदिर में महापंचायत लगाई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि पंडित प्रदीप मिश्रा को ब्रज के किसी मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी। पंडित प्रदीप मिश्रा अगर माफी मांगने आएंगे तो बिना संत-महंतों की अनुमति के उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।
राधा रानी पर दिए बयान पर नाराजगी
पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी को लेकर बयान दिया था। इसे लेकर ब्रज के संत और राधा रानी के भक्त खफा हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा को दंड देने के लिए महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें ब्रज के संत-महंत और दूसरे प्रदेशों से आए धर्माचार्य भी शामिल हुए थे। चर्चा के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा को ब्रज के मंदिरों में प्रवेश नहीं देने का फैसला लिया गया।
बरसाना आकर माफी मांगने तक जारी रहेगा विरोध
पंडित प्रदीप मिश्रा के राधा रानी को लेकर दिए बयान के बाद वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने विरोध जताया था। संत रितेश्वर और ज्ञानानंद महाराज ने भी पंडित मिश्रा के बयान का विरोध किया था। बरसाना आकर माफी मांगने तक संत विरोध करते रहेंगे।
पंडित प्रदीप मिश्रा का राधा रानी पर बयान
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में राधा रानी के पिता की कचहरी थी, जहां वे वर्ष में एक बार आती थी। इसलिए उसे बरसाना कहा गया। श्रीकृष्ण की रानियों में कहीं भी राधा का नाम नहीं है। राधा के पति के रूप में कहीं भी श्री कृष्ण के नाम नहीं है। राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था।
पंडित प्रदीप मिश्रा पर भड़के थे प्रेमानंद महाराज
पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान पर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि कभी बरसाना गए हो, कभी देखे हो। तुम क्या जानते हो, तुम कितने ग्रंथ पढ़े हो, सिर्फ चापलूसी संसार वाले को रिझा सकते हो। राधा रानी जी के बारे में ऐसा मत बोलो उनकी शक्ति नहीं जानते हो। तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता। हमें गाली दो तो चलेगा। लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे, तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम स्वयं को न्योछावर कर देंगे, तुम्हें बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे। जैसा वेद कहते हैं, राधा और श्रीकृष्ण अलग नहीं हैं। तुझे तो शर्म आनी चाहिए।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी थी माफी
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि उन्होंने जो भी कहा शास्त्रों के मुताबिक कहा था। उनके वीडियो को गलत तरीके से काट-छांटकर वायरल किया गया है। प्रेमानंद महाराज को लेकर प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि वे उनके चरणों के दास हैं। अगर वे बुलाते तो प्रदीप मिश्रा दंडवत करते हुए पहुंच जाते और जवाब देकर आते। इसके साथ ही पंडित मिश्रा ने कहा था कि उनके कथन से किसी ही भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो वे क्षमा मांगते हैं।
प्रधानमंत्री ने जवाबदेही नाम के शब्द से अपने आप को परे कर लिया है : TS Singhdev
*छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री TS Singhdev ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जवाब दे ही याद दिलाई* आज दिल्ली हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 की छत गिरने के दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मृत्यु हो गई। सभी शोकसंतप्त परिवारों को मेरी संवेदनाएं। जबलपुर से दिल्ली राम मंदिर से प्रगति मैदान टनल हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर या तो leak हो रहा है, या ढह रहा है। हर उद्घाटन को राष्ट्रीय खबर बनाना और दुर्घटना के वक्त छुप जाना - प्रधानमंत्री ने जवाबदेही नाम के शब्द से अपने आप को परे कर लिया है। कब तक भारत की जनता ऐसी गैरजिम्मेदार सरकार की गलतियों का भुगतान करती रहेगी?
आज दिल्ली हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 की छत गिरने के दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मृत्यु हो गई। सभी शोकसंतप्त परिवारों को मेरी संवेदनाएं।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) June 28, 2024
जबलपुर से दिल्ली
राम मंदिर से प्रगति मैदान टनल
हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर या तो leak हो रहा है, या ढह रहा है।
हर उद्घाटन को राष्ट्रीय खबर बनाना और…
लोकसभा के पहले निर्वाचित स्पीकर बने ओम बिड़ला
एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच लोकसभा अध्यक्ष को लेकर आपसी तालमेल न होने के कारण देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर का चयन मतदान द्वारा हुआ अभी तक की परंपरा रही थी कि लोकसभा अध्यक्ष आम सहमति से नियुक्त होता रहा है परंतु उक्त परंपरा आज टूट गई 18वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष पहली बार ओम बिरला निर्वचित अध्यक्ष बने हैं | यह भारत के संसदीय इतिहास में एक रिकॉर्ड है की लोकसभा के स्पीकर मतदान द्वारा निर्वाचित हुए हैं | उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल में भी ओम बिरला स्पीकर थे और यह वह लगातार दोबारा स्पीकर बने हैं परंतु इस बार वह निर्वाचित स्पीकर है पिछली बार नॉमिनेट स्पीकर थे | अब बात करते हैं यहां पर विपक्ष की तो विपक्ष को यह मालूम था कि उनके पास लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है और यह बात भी नहीं थी कि एक दो सदस्यों का हेर फेर हो कि अंतरात्मा की आवाज से दो-चार सांसद इधर से उधर हो जाएं और विपक्ष का लोकसभा स्पीकर बन जाए , 57 सदस्यों का अंतर जो स्पष्ट प्रमाण था कि सत्ता पक्ष अर्थात एनडीए का प्रत्याशी ही लोकसभा स्पीकर बनेगा परंतु न जाने क्या सोच कर इंडिया गठबंधन अर्थात विपक्ष ने के सुरेश को विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया? लोकसभा स्पीकर चुनाव में विपक्ष की हर तो हुई ही साथ ही संसदीय इतिहास में विपक्ष पर बिना वजह चुनाव कराकर संसदीय इतिहास में लोकसभा के स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से होने के इतिहास को ब्रेक करने का आप भी लग गया |
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju thanks BJP MP Bhartruhari Mahtab for carrying out the duties of the Protem Speaker.
— ANI (@ANI) June 26, 2024
BJP MP Om Birla has been elected as the Speaker of 18th Lok Sabha. pic.twitter.com/8SJwUQRo0s
गुरु गोविंद सिंह खालसा पब्लिक स्कूल में क्या है खासियत ?
बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा मंत्री के पद से भी दिया इस्तीफा
बृजमोहन अग्रवाल ने आज मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम विष्णु देव साय को सौंपा त्यागपत्र।
उल्लेखनीय की बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निवास में जाकर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था परंतु उसे समय उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया था शायद वह सोच रहे थे कि वह रायपुर दक्षिण के उपचुनाव तक मंत्री पद पर बने रहेंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ और दो दिनों बाद ही आज कैबिनेट की बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय को मंत्री पद से इस्तीफा देकर संभावनाओं पर विराम लगा दिया |
विधानसभा सदस्यता और आज मंत्री पद से इस्तीफा के बाद बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक कहलाएंगे तथा आज के बाद वह पूरी तरह से रायपुर लोकसभा क्षेत्र के संसद के रूप में कार्य करेंगे रायपुर लोकसभा की समस्याओं को दिल्ली में रखकर उनके निराकरण के लिए आवाज उठाएंगे |
सिख ड्राइवर की पगड़ी गिराकर, बाल खींचकर पुलिस द्वारा मारपीट से सिख समाज में रोष
बलौदा बाजार अग्निकांड में कांग्रेस का हाथ - मंत्रियों ने किया खुलासा
बिलासपुर के सांसद तोखन साहू बनेंगे केंद्रीय मंत्री
*बिग ब्रेकिंग* बिलासपुर सांसद तोखन साहू बनेंगे छत्तीसगढ़ से मंत्री पहली बार बने सांसद - बनेंगे केंद्रीय मंत्री
पंच से तय किया संसद तक का सफर बिलासपुर से भाजपा के सांसद चुने गए हैं तोखन साहू
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को स्थान मिला है. शपथ ग्रहण से पहले तोखन साहू को पीएमओ से फोन आने की बात की जानकारी मिलते ही दिल्ली में भाजपा नेताओं ने तोखन साहू को बधाइयां देनी शुरू कर दी है,
लोकसभा चुनाव 2024 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया है और वह आज रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ 41 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। संभावना है कि तोखन साहू स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।




