सियासत

BJP MLA : शर्मनाक, त्रिपुरा विधानसभा में बैठे BJP विधायक धड़ल्ले से देख रहे थे ब्लू फिल्म , वीडियो वायरल

त्रिपुरा भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक पर आरोप है कि जब विधानसभा सत्र चल रहा था, तब वह पोर्न देख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 30 मार्च का है।

त्रिपुरा की बागबासा विधानसभा क्षेत्र से जादब लाल नाथ विधायक हैं। वह 2018 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह सीपीएम की कैंडिडेट बिजिता नाथ से हार गए। हालांकि, 2023 के चुनाव में भाजपा ने फिर जादब लाल नाथ पर दांव लगाया और वह जीत गए।

 

पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा

मामले में त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि यह वीडियो सामने आने के बाद मैंने जादब लाल नाथ से बात की। पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। हालांकि, विधायक का कहना है कि यह साजिश के तहत किया गया है। इस पर मैं पार्टी को स्पष्टीकरण दूंगा

ऐसा ही मामला 2012 में कर्नाटक में भी आया था

सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी और महिला और बाल कल्याण मंत्री सीसी पाटील पोर्न देखते पकड़े गए थे। जब वह पोर्न देख रहे थे, उस दौरान विधानसभा सत्र चल रहा था। मंत्रियों की ये हरकत विधानसभा की कार्यवाही को कवर कर रहे एक स्थानीय चैनल ने पकड़ी थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया था।

और पढ़ें ...

BREAKING : बड़ा हादसा : नाव में आग लगने से 31 लोगों की जलकर मौत, मची चीख-पुकार

BREAKING : फिलीपींस में एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ नाव में आग लगने से 31 लोगों की जलकर मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की, नाव में करीब 261 लोग सवार थे, जिनमें से 230 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आपदा अधिकारी निक्सन अलोंजो ने कहा कि बुधवार को मिंडानाओ द्वीप पर ‘लेडी मैरी जॉय 3’ नाम की नाव ज़ाम्बोआंगा शहर से सुलु प्रांत में जोलो द्वीप जा रही थी। इसी दौरान नाव में अचानक आग लग गई। जिसके बाद नाव पर सवार यात्रियों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

नाव में 18 शव बरामद

फिलीपींस कोस्ट गार्ड और मछुआरों सहित बचावकर्मियों ने 195 यात्रियों और चालक दल के 35 सदस्यों को बचा लिया। बेसिलन के गवर्नर जिम सलीमन ने बताया कि नाव में 18 शव बरामद किया गया। बाद में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई

आग लगने  का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बेसिलन के गवर्नर ने बताया कि जीवित बचे लोगों को ज़ाम्बोआंगा और बेसिलन ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

Big Breaking : SBI बैंक की मेन ब्रांच में लगी भीषण आग, सैंकड़ों दस्तावेज जलकर ख़ाक हुए ….

aligarh sbi bank fire : मार्च महीने की क्लोजिंग के पहले एक बड़ा हादसा हो गया। SBI बैंक की मेन ब्रांच में भीषण आग लग गई जिससे कई दतावेज और अंदर रखे फर्नीचर समेत कई सामान जलकर खाक हो गए। पूरी घटना अलीगढ़ की है। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन सेवा अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, “बैटरी बैंक और सर्वर रूम में आग लगी थी।

aligarh sbi bank fire : हालांकि आग को बुझा दिया गया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।” हालांकि इस पूरे मामले की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि आग लगने की क्या वजह थी।

आग बुझने के बाद आंकलन किया जाएगा कि कितने का नुक्सान हुआ है। बता दें कि मार्च क्लोजिंग का कल आखिरी दिनाक है। इसके बाद 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरु हो जाएगा। वहीँ कई सारे बदलाव इसी के साथ देशभर में लागू ही जाएंगे।

और पढ़ें ...

IPL Opening Ceremony 2023 में फिल्मी सितारे जमाएंगे रंग, अरिजीत सिंह-रश्मिका मंदाना के साथ ये सितारे आएंगे नज़र

IPL Opening Ceremony 2023 : आईपीएल का 16वां सीजन का आगाज कल 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे अपने परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी इवेंट में सिंगिंग सेंसेशन अरिजीत सिंह (Arijit Singh) परफॉर्म करते नजर आएंगे. जो अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे.

इसके अलावा नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी IPL की ओपनिंग सेरेमनी में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है.

IPL Opening Ceremony 2023 : साउथ और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (tamanna bhatia) भी इस बार आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से रंग जमाने वाली हैं.

इसके आलावा कम वक्त में डांसिंग स्टार टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) भी आईपीएल के स्टेज में एक धामकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं.

इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अपने डांस मूव्स का जलवा दिखाने वाली हैं.

और पढ़ें ...

Corona breaking : यह दो मशहूर एक्ट्रेस हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mahhi Vij Covid Positive: साल 2020 में शुरू हुआ कोरोना वायरस अब एक बार फिर देशभर में अपने पैर पसार रहा है। मार्च महीने में अब तक कई केस सामने आ चुके हैं। ये वायरस अब फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच गया है। बीते दिनों एक्ट्रेस किरण खेर और पूजा भट्ट इसकी चपेट में आई हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) को भी कोरोना हो गया है।

माही विज को हुआ कोविड

इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा, रिजल्ट को आए चार दिन हो गए हैं कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। जैसे ही मुझे फीवर और बाकी लक्षण आए तो मैंने टेस्ट किया। मुझे सबने बोला कि मत कर, फ्लू है, वेदर चेंज हो रहा है, लेकिन मैं बस सेफ रहना चाहती थी, क्योंकि घर पर बच्चे हैं। तो मैंने टेस्ट कराया और मेरा कोविड पॉजिटिव आया.

बच्चों से अलग रह रही है एक्ट्रेस

आगे माही ने बताया कि इन दिनों वह अपने  बच्चों से दूर है। ऐसे में उन्हें रोना आ रहा है। उन्होंने कहा, मैं अपने बच्चों से दूर हूं। मैं जब वीडियो पर तारा को देखती हूं तो मुझे बहुत रोना आता है। वह बोलती है मम्मा चाहिए. खुशी मुझे कॉल करती है और कहती है, मम्मा मैं आपको मिस कर रही हूं। ये पहले कोविड से ज्यादा खतरनाक है।

शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी हुए कोविड पॉजिटिव

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी इस वायरस का शिकार हुए है। फोटोग्राफर विरल भयानी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने राज की एक फोटो पोस्ट कर लिखा है कोविड पॉजिटिव। राजकुंद्रा अपने परिवार से दूर आइसोलेशन में हैं।  हालांकि अभी तक शेट्टी परिवार की तरह से इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

और पढ़ें ...

कर्नाटक विधानसभा..भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस अकेले चुनाव लड़ रही,डगर आसान नहीं

कर्नाटक। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने कहा है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं। भाजपा ने जहां 224 में से 150 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, वहीं कांग्रेस मिशन 140 पर काम कर रही है।कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है। साल 2018 के चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा को 104 सीट मिली थी, वहीं कांग्रेस को 80, तो जेडीएस को 37 सीटों से संतोष करना पड़ा था। किसी दल को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई। हालांकि यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों दलों के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा ने सरकार बना ली। पहले बीएस येदियुरप्पा को सीएम बनाया गया और अभी बसवराज बोम्मई सीएम हैं।इस बार भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस अकेले चुनाव लड़ रही हैं। वहीं आम आदी पार्टी और ्रढ्ढरूढ्ढरू भी मैदान में हैं। इससे वोटों का ध्रुवीकरण होगा। कहा जा रहा है कि इससे भाजपा को फायदा होगा। हालांकि जेडीएस को लेकर भरोसा नहीं किया जा सकता है। चुनाव बाद यह किसी भी गठबंधन में शामिल हो सकती है।2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसे सबसे ज्यादा 36 फीसदी वोट भी मिले थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा जबरदस्त सफल रही। 2019 के वोट प्रतिशत से हिसाब लगाया जाए तो इन चुनाव में भाजपा को 177 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा ने जहां अपने द्वारा किए गए विकास का मुद्दा बनाया है। वहीं कांग्रेस भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बना रही है। भाजपा ने लिंगायत आरक्षण और हिजाब के साथ ही मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर को मुद्दा बनाया है, वहीं कांग्रेस ओल्ड पेंशन बहाल करने का वादा कर रही है। जेडीएस ने आधी कीमत में सिलेंडर देने और ऑटो रिक्शा चालकों को 2000 रुपए महीना देने का वादा किया है। कांग्रेस के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसी राज्य से आते हैं।
और पढ़ें ...

Crime News : हिंसा, पत्थरबाजी, गाड़ियों को लगाई आग, छत्रपति संभाजीनगर में भिड़े दो पक्ष,तनाव पर तैनात फोर्स

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर बनने के एक महीने बाद तनाव की परिस्थितियां बन गई हैं।आज मनाई जाने वाली रामनवमी( ramnavami) के अवसर पर शहर के कई इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किराडपुरा बस्ती स्थित राम मंदिर में भी तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11.30 बजे युवकों का एक जत्था मंदिर की ओर जा रहा था। यहां पर दूसरे गुट के साथ उनका झगड़ा हुआ और कहासुनी बढ़ गई। दोनों गुटों में गाली-गलौज शुरू हो गई और जो नारेबाजी में बदल गई।थोड़ी देर बाद एक समूह ने मंदिर की ओर पथराव किया। कुछ लोग जान बचाने के लिए मंदिर में घुसे, उन पर भी हमला किया गया। लोगों ने पुलिस को बुलाया, लेकिन जब तक पुलिस आई, तब तक आगजनी शुरू हो चुकी थी। मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को दंगाइयों ने आग लगा दी।

भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की। पुलिस ने आजाद चौक से सिटी चौक तक सभी रास्तों को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि ज्यादातर नागरिकों के घरों पर पथराव किया गया। नागरिक वहां मौजूद लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहे थे।

दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें गठित करेगी

छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि रात में किराडपुरा में तनाव पैदा करने की कोशिश करने वाले दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें गठित करेगी। रामनवमी के मद्देनजर किराडपुरा स्थित राम मंदिर में तैयारियों के लिए जुटे युवकों के एक समूह की दूसरे गुट से कहासुनी हो गई। उसके बाद उपद्रवी गुट ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। साथ ही पुलिस वाहनों पर भी पथराव किया गया। रात 11.30 बजे शुरू हुई हिंसा पर 3.30 बजे तक काबू पा लिया गया।​​​​​​​

और पढ़ें ...

Chaitra Navratri 2023 : महानवमी आज, मां सिद्धिदात्री की पूजा से पाएं 9 दिन के व्रत का फल, जानें पूजा विधि, उपाय, मंत्र

चैत्र नवरात्रि की महा नवमी 30 मार्च 2023 को है. इस दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी पर नवरात्रि का समापन होता है, साथ ही इस दिन राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है.मां सिद्धिदात्री अष्ट सिद्धि से युक्त हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने वालों समस्त सिद्धियों का ज्ञान प्राप्त होता है, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि शुरू – 29 मार्च 2023, रात 09.07

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि समाप्त – 30 मार्च 2023, रात 11.07

शुभ (उत्तम) – सुबह 06.14 – सुबह 07.47

अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12.01 – दोपहर 12.51

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि (Maa Siddhidatri Puja Vidhi)

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर स्नान के बाद गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और माता को कुमकुम, मौली, अक्षत, हल्दी, गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें. कन्या भोजन के लिए बनाए प्रसाद हलवा, चना, पूड़ी का प्रसाद चढ़ाएं. “ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें. अब 9 कन्याओं का पूजन करें, कुमकुम का टीका लगाएं,उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाएं. अब कन्याओं के साथ एक बटुक को भोजन खिलाएं।

मां सिद्धिदात्री के मंत्र (Maa Siddhidatri Mantra)

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना यदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायनी॥

मां सिद्धिदात्री के उपाय (Maa Siddhidatri Upay

महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को 9 कमल के फूल लाल कपड़े में रखकर अर्पित करें और फिर चौमुखी घी का दीपक लगाकर ‘ॐ सिद्धिदात्र्यै नम:।’ का 108 बार जाप करें. 9 कन्याओं को श्रृंगार सामग्री दें. मान्यता है इससे पूरे 9 दिन की पूजा सफल होती है, व्रत का शीघ्र फल प्राप्त होता है. मान्यता है मां सिद्धिदात्री की इस विधि से पूजा करने पर परिवार में सुख-शांति आती है, सौभाग्य में वृद्धि होती है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: 30 मार्च 2023 का पंचांग

पंचांग- 30 मार्च 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - चैत्र

तिथि
नवमी - मार्च 29 09:07 PM – मार्च 30 11:30 PM
दशमी - मार्च 30 11:30 PM - अप्रैल 01 01:58 AM

नक्षत्र
पुनर्वसु - मार्च 29 08:07 PM – मार्च 30 10:59 PM
पुष्य - मार्च 30 10:59 PM - अप्रैल 01 01:57 AM

योग
अतिगण्ड - मार्च 30 12:12 AM – मार्च 31 01:02 AM
सुकर्मा - मार्च 31 01:02 AM - अप्रैल 01 01:57 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - 12:28 AM
चन्द्रास्त -  3:01 AM

अशुभ काल
राहू - 01:59 PM – 03:32 PM
यम गण्ड - 06:14 AM – 07:47 AM
कुलिक - 09:20 AM – 10:53 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:11 AM, 03:19 PM - 04:09 PM
वर्ज्यम् - 09:33 AM – 11:20 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM - 12:51 PM
अमृत काल - 08:18 PM – 10:06 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:42 AM – 05:30 AM

 
और पढ़ें ...

Horoscope 30 March 2023 : महानवमी आज, इन राशियों का चमकेगा भाग्य,सफलता के खुलेंगे रास्ते, पढ़े दैनिक राशिफल

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपकी कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है और आपका मन आज किसी काम को करने के लिए बेचैन रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कानूनी मामलों में अड़चनें लेकर आने वाला है। आपकी किसी प्रॉपर्टी से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। संतान यदि कोई काम करने में निसंकोच करेंगी तो आप उन्हें प्रोत्साहित अवश्य करें। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी को आप कही घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और आपक व्यापार में किसी को साझेदार बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखे, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी शारीरिक व मानसिक थकान के कारण आपको उससे बदन दर्द , सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। परिजनों के साथ आप कुछ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आंखों में दर्द, पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन आप अपनी कामों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बेवजह नहीं उलझना है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को करने में आपको कन्फ्यूजन रहेगी, लेकिन फिर भी आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कोई काम आज आप बहुत ही सोच विचार करें। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसमें आपके सीनियर आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और यदि आपको कोई तनाव बना हुआ था, तो वह बेवजह था और आज समाप्त हो जाएगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों पर भारी पड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरा उतरेगी। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य दें, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपके कुछ शत्रु आज आपको बेवजह परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे और आपको उनकी चाल को समझना होगा और संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति होती भी दिख रही है। परिजनों का आपको पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी मित्र से आज बेवजह कहासुनी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा है, तो उनके कष्टों में भी आज सुधार होगा। कला कौशल से आप कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी रूचि आज कुछ राजनीति कामों की ओर भी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जाने से अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी से आप बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है, जिससे आपको बेवजह चिंता बनी रहेगी और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों का ध्यान लगाएंगे।

और पढ़ें ...

Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा में 4 दिन का अवकाश, अब 3 अप्रैल को होगी बैठक

नेशनल डेस्क। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार से चार दिन का अवकाश रहेगा। अब दोनों सदनों की अगली बैठक सोमवार को होगी। उच्च सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को इस बारे में घोषणा की थी। निचले सदन में पीठासीन सभापति रमा देवी ने सदन की सहमति से बुधवार को यह घोषणा की कि इस हफ्ते शुक्रवार को भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं होगी।

बता दें कि गुरुवार को रामनवमी के कारण दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। शनिवार और रविवार को लोकसभा और राज्यसभा का अवकाश रहता है। अत: अब दोनों सदनों की बैठक अब 3 अप्रैल (सोमवार) को होगी। संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू हुआ था और इसके 6 अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम निर्धारित है।

ज्ञात हो कि बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से ही विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के हंगामे के बीच गतिरोध बना हुआ है। उच्च सदन में मंगलवार को भी हंगामे के बीच ही जम्मू कश्मीर का बजट और वित्त विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से लौटाया गया। वित्त विधेयक में एक संशोधन के कारण इसे दोबारा लोकसभा में पारित कराया गया।

और पढ़ें ...

हेट स्पीच को लेकर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट: वाजपेयी-नेहरू की दी मिसाल ,कहा- उनके भाषणों को सुनने दूर-दूर से आते थे लोग

सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषण (हेट स्पीच) देने वाले अराजक तत्वों (फ्रिंज एलिमेंट) पर सख्त आपत्ति जताई है। कोर्ट ने सवाल किया कि लोग क्यों खुद को काबू में नहीं रखते। कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के भाषणों का भी जिक्र किया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि उनके भाषणों को सुनने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग इकट्ठा होते थे।

धर्म को राजनीति से रखें दूर: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि भारत के लोग अन्य नागरिकों या समुदायों को अपमानित नहीं करने का संकल्प क्यों नहीं ले सकते? दूसरों को बदनाम करने के लिए हर रोज ऐसे तत्व टीवी और सार्वजनिक मंचों पर बयान दे रहे हैं। जिस क्षण राजनीति और धर्म अलग हो जाएंगे और नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरत फैलाने वाले भाषण समाप्त हो जाएंगे।

सामाजिक तानाबाना बिखरा जा रहा: जस्टिस केएम जोसफ

बता दें कि कुछ महीनों पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच के मामले पर तीखी टिप्पणी की थी। जस्टिस केएम जोसफ ने कहा था, “यह 21वीं सदी है। हम धर्म के नाम पर कहां आ पहुंचे हैं? हमें एक धर्मनिरपेक्ष और सहिष्णु समाज होना चाहिए, लेकिन आज घृणा का माहौल है।” उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि सामाजिक तानाबाना बिखरा जा रहा है। हमने ईश्वर को कितना छोटा कर दिया है। उसके नाम पर विवाद हो रहे हैं।

और पढ़ें ...

गरीब हो या अमीरी इसे भगवान का प्रसाद समझकर स्वीकार करें : आचार्य अतुलकृष्ण

खरसिया। भागवत कथा के सप्तम दिन व्यासपीठ पर प्रवचन करते हुए आचार्य अतुलकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस द्वारा अपहृत की गईं 16100 कन्याओं को युद्ध करके छुड़ाया। समाज द्वारा उनका तिरस्कार न हो, इसलिए स्वयं भगवान उसका अपने साथ विवाह किया। भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा दयालु और कौन होगा? जिनको दुनिया वाले त्याग देते हैं उनको स्वयं भगवान की शरण में जाना चाहिए, भगवान स्वयं उसका वरन कर लेते हैं।

वहीं कहा कि सुदामा ब्राह्मण था, परंतु दरिद्र नहीं। जीवन में गरीबी होना अलग बात है दरिद्र होना अलग बात है। कोई धनवान भी दरिद्र हो सकता है। गरीबी होने पर सुदामाजी भीख नहीं मांगते थे, पूजा-पाठ एवं कथा में जो आ जाए उसी को भागवत कृपा मानकर स्वीकार कर लेते थे। सुदामा संतोषी है, वह भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए गए और श्रीकृष्ण ने उन्हें आसन पर बैठाया। चरणों में बैठ गए भगवान खूब रोए। समाज को सुदामा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि गरीबी हो या अमीरी भगवान का प्रसाद समझकर स्वीकार करें और जीवन जीएं।आचार्य अतुलकृष्ण ने अंत में परीक्षित के मोक्ष का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। कहा मृत्यु उसे कहते हैं, जब शरीर शांत हो जाए। माया क्या है? यह भ्रम है, जो दिख रहा है और सत्य लगता है। परंतु नष्ट होने वाली वस्तुएं सास्वत नहीं होतीं। मैं-मेरा, तू-तेरा से अलग होकर श्याम को देखता है, वही सत्य है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो मुझसे अलग है, मुझ से भिन्न है वही माया है और जो मुझ में रमा है उसमें जुड़ा है, वही मुझे पाता है।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, जाने क्या है मामला

दिल्ली न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक संगठनों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत सभी भ्रष्ट तत्वों ने हाथ मिला लिया है।

यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक आवासीय परिसर और भाजपा के सभागार का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के तमाम भ्रष्टाचारी चेहरे अब एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। ऐसे समय में जब भारत बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दहलीज पर खड़ा है, यह स्वाभाविक है कि देश के अंदर और बाहर भारत विरोधी ताकतें एक साथ आ रही हैं।

पीएम ने आगे कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत नींव है। इसलिए भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए, ऐसी संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। कार्रवाई हुई तो एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं, कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दशकों में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जब कार्रवाई की जाएगी तो कुछ लोग परेशान होंगे। लेकिन विपक्ष के झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान नहीं रुकेगा।

प्रधानमंत्री ने जनसंघ की यात्रा को भी याद किया और कहा, यात्रा सिर्फ दो लोकसभा सीटों से शुरू हुई थी जो अब बढ़कर 303 हो गई है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय पार्टी है जो पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक है। भाजपा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश 1984 के काले दौर को कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस को उस चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिला था, क्योंकि यह भावनात्मक रूप से आवेशित माहौल था। हम उस लहर में पूरी तरह से नष्ट हो गए थे, लेकिन हम निराश नहीं हुए थे और न ही हमने दूसरों को दोष दिया था।

और पढ़ें ...

WhatsApp ने नए अपडेट में फिक्स किया बग, एंड्रॉइड बीटा यूजर्स को नहीं आएगी अब परेशानी

पॉपुलर चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में एक बडे़ यूजर ग्रुप द्वारा किया जाता है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के कई कामों को आसान बनाता है। पेमेंट की बात हो या अनजान रास्तों पर लोकेशन शेयर करने की बात हो, वॉट्सऐप हर समस्या का समाधान है।

इतना ही नहीं, चैटिंग ऐप अपने यूजर को लुभाने के लिए अलग- अलग तरह के फीचर्स रोलआउट करता रहता है। कई बार यूजर को ऐप के इस्तेमाल में कुछ बग का इशू आता है तो कंपनी नए अपडेट में बग को भी फिक्स करने की कोशिश करती है।

दरअसल इसी कड़ी में कंपनी ने अपने एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है। इस नए अपडेट में कंपनी कई जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स को जोड़ा है। नए अपडेट में कंपनी ने ‘expiration bug’ को फिक्स किया है।

क्या था ‘expiration bug’

दरअसल कुछ  यूजर्स ऐप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, यह परेशानी ऐप के पुराने वर्जन को लेकर आ रही थी। हालांकि, कंपनी की ओर से नए अपडेट के बाद खुद ही पुराने वर्जन को एक्सपायर कर दिया जाता है, ताकि यूजर नए अपडेट्स को डाउनलोड कर ले।

वहीं, यूजर को प्ले स्टोर से वॉट्सऐप डाउनलोड करने के कुछ दिन बाद ही यह परेशानी आ रही है। यूजर्स का वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा था। यानी यह परेशानी पुराने वर्जन के बिना एक्सपायर हुए ही आ रही थी। ऐसे में कंपनी का दावा है कि नए अपडेट के साथ ही इस तरह के बग को फिक्स कर लिया गया है।

कंपनी ने पेश किया समाधान

वॉट्सऐप ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया बीटा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस अपडेट को रोलआउट भी कर दिया है। नए अपडेट के साथ ही यूजर को ऐप में आने वाली परेशानी का समाधान पेश कर दिया गया है।

यानी अब यूजर्स ऐप को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस तरह की परेशानी को झेलने वाले यूजर्स वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉइड (version 2.23.7.14) अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए कंपनी ने यूजर्स को आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

और पढ़ें ...

PAN-Aadhar Linking : बढ़ाई गई पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा, अब इस दिन तक कर सकेंगे लिंक

PAN-Aadhar Linking : केंद्र सरकार ने पैन से साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ाने का एलान किया है. अब टैक्सपेयर्स 30 जून 2023 तक पैन को आधार के साथ लिंक कर सकेंगे. जल्द ही इसके लेकर नोटिफिकेशन सरकार जारी करेगी।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलिज में कहा गया है कि टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए पैन के साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2203 कर दिया गया है. इसके बाद टैक्सपेयर्स बगैर किसी परेशानी के पैन के साथ आधार को लिंक कर सकते हैं. इऩकम टैक्स के कानून 1961 के तहत एक जुलाई 2017 तक जिस भी व्यक्ति को पैन अलॉट किया गया है और आधार नंबर पाने का हकदार है उसे तय फीस का भुगतान कर टैक्स अथॉरिटी के साथ 31 मार्च 2023 तक आधार नंबर को साझा करना जरुरी था.

ऐसा ना करने पर एक अप्रैल 2023 से टैक्सपेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती और ज्यादा जुर्माना देना पड़ता. लेकिन अब समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है. इस नए डेडलाइन तक भी कोई पैन कार्ड धारक आधार को लिंक नहीं करता है तो पैन कार्ड अनऑपरेटिव हो जाएगा और उसे खामियाजा भी भुगतना होगा।

इस कार्रवाई के तहत ऐसे पैन वाले टैक्सपेयर्स को रिफंड नहीं दिया जाएगा. जिस अवधि तक पैन अनऑपरेटिव रहेगी उस अवधि के लिए रिफंड पर ब्याज नहीं दिया जाएगा. ऐसे टैक्सपेयर्स से ज्यादा टीडीएस और टीसीएस वसूला जाएगा. पैन के साथ आधार को लिंक करने और 1,000 रुपये के भुगतान किए जाने के बाद 30 दिनों में पैन फिर से ऑपरेटिव किया जाएगा।

जिन लोगों को पैन-आधार लिंक किए जाने से छूट मिली हुई है उनपर ये कार्रवाई नहीं की जाएगी और ना ये नतीजा भुगतना पड़ेगा. इस कैटगरी में वे लोग आते हैं जो खास राज्यों में रहते हैं, एक्ट के तहत नॉन रेसिडेंट हैं. साथ ही वे लोग जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और बीते वर्ष तक 80 साल से ज्यादा आयु के हो चुके हैं।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि अब तक 51 करोड़ पैन के साथ आधार को लिंक किया जा चुका है. पैन के साथ आधार को इस यूआरअल पर  https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar लिंक किया जा सकता है.

और पढ़ें ...