सियासत
BIG NEWS : चारधाम यात्रा पर एक बार फिर से छाया कोरोना का साया! तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा अपडेट
देहरादून: चारधाम यात्रा 2023 पर यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके तीर्थ यात्रियों ने अगर यह काम नहीं किया तो उन्हें चारों धामों में दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है। इसके तहत चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा-2023 को देखते कोविड गाइडलाइन को सख्ती से यात्रा रूट पर लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने प्रदेशभर में कोरोना वैक्सीनेशन बढाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक को चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों व अस्थाई मेडिकल रिलीव प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हें चार धाम यात्रा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल के स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किए जांएगे।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस
उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण देहरादून में बढ़ा है। संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। अब मरीजों की मौत भी होने लगी है। दून अस्पताल में पांच मरीज अभी और अस्पताल के ICU में भर्ती है। देहरादून में ही अकेले 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 01 जनवरी 2023 से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। देश में बढ़ते कोरोना केसों के बाद सख्ती देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा।
चारधामों के कपाट खुलने की यह है तारीख
बदरीनाथ- केदारनाथ के बाद नवरात्रि के मौके पर गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए दोनों धामों के कपाट आगामी 22 अप्रैल 2023 को खुलेंगे। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया था।
'गुड फ्राइडे' उत्सव का दिन नहीं बल्कि शोक का दिन है।
ईसाई धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक 'गुड फ्राइडे', इस बार 7 अप्रैल को मनाया जाएगा। मौंडी गुरुवार के बाद और ईस्टर रविवार से पहले मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर काफी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ईसाईयों का मानना है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे और ईस्टर फ्राइडे जैसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। ईस्टर और गुड फ्राइडे की तारीख चंद्र चक्र के साथ-साथ फसह के यहूदी त्योहार के समय से निर्धारित होती है, जो यीशु के क्रूस और पुनरुत्थान की बाइबल कहानी पर आधारित है।
गुड फ्राइडे 2023: महत्वता
गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय में एक महत्वपूर्ण अवसर है। क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, इसलिए ईसाइयों के बीच इसदिन को ब्लैक फ्राइडे के रूप में भी जाना जाता है। जानकारों के मुताबिक 'गुड' की उत्पत्ति 'पवित्र' से हुई है, जबकि शुक्रवार वह दिन था, जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। गुड फ्राइडे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ईसाई मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ईसा मसीह ने अपनी मृत्यु के साथ ही दुनिया के सारे पाप अपने ऊपर ले लिए।
ईसाई धर्म के लोग उपवास रखते हैं। दोपहर ठीक 3 बजे चर्च में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है, जो उस समय का प्रतीक है जब ईसा मसीह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए थे। यरुशलम में ईसा मसीह के भक्त उस स्थल की ओर जाते हैं, जहां यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके अलावा, कुछ भक्त काले कपड़े पहनकर पूरे दिन मौन रहकर भी इस दिन को मनाते हैं।
वैक्सीनेशन वालों को भी कर रहा संक्रमित-आप कितने सुरक्षित?
वैक्सीनेशन वालों को भी कर रहा संक्रमित
देश में कोरोना लगातार खतरनाक होता रहा है. पिछले दो सप्ताह में कोरोना केस तेजी से बढ़े हैं. शनिवार को कोरोना के बढ़े आंकड़ों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में 3800 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. रविवार और सोमवार को भी देश में इसी तरह केसों की स्थिति रही. विशेष बात यह है कि कोरोना के वेरिएंट के जितने भी केस आ रहे हैं. वो सभी XBB.1.16 ही हैं. संक्रामकता दर अधिक होने के कारण यह दूसरे वेरिएंट को काफी पीछे छोड़ रहा है.
बूस्टर डोज वाले भी हो रहे संक्रमित
आप कितने सुरक्षित?
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अधिकतर राज्यों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. हरियाणा में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा अन्य राज्य भी कदम उठा रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि एक्सबी.1.16 बेशक उतना खतरनाक नहीं है, मगर इस वायरस से सावधान रहने की जरूरत है. दो गज की दूरी बरतें, मास्क पहने, सेनिटाइजर का प्रयोग करें. वैक्सीनेशन जरूर करवाएं.
8th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, सैलेरी में आएगा बंपर उछाल, जानें लागू की प्रतिक्रिया
8th Pay Commission big update: 8वें वेतन आयोग को लेकर अभी से ही हलचल शुरू हो गई है। तो वहीं तेलंगाना और हैदराबाद के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। हालांकि सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर अभी कुछ नहीं कहेगी। दरअसल, इसकी प्लानिंग में अभी वक्त है। अभी 8वें वेतन आयोग के सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं। चर्चा है साल 2024 के आम चुनाव के बाद नए वेतन आयोग का गठन हो सकता है। सैलरी में इजाफा महंगाई भत्ते के साथ होता रहेगा।
कब आएगा 8th Pay Commission?
8th Pay Commission big update: सूत्रों की मानें तो साल 2024 में आम चुनाव के बाद ही नए वेतन आयोग के गठन पर कोई चर्चा होगी। लेकिन, इतना जरूर है कि बात आगे बढ़ रही है। हालांकि, कर्मचारी यूनियन और कई संगठनों का आंदोलन भी आगे बढ़ रहा है। देशव्यापी आंदोलन की तैयारी चल रही हैं। अभी कुछ दिन पहले बंगाल में भी इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। सरकारी तंत्र की मानें तो 8वां वेतन आयोग पर अभी फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। इसका जिक्र संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी कर चुके हैं।
कब से लागू हो सकता है नया पे-स्ट्रक्चर?
8th Pay Commission big update: अगर 8वें वेतन आयोग का गठन साल 2024 के आखिर तक हो जाता है तो अगले दो साल में इसे लागू करना होगा। मतलब 2026 से इसे लागू करने की स्थिति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा सैलरी हाइक होगा। सूत्रों की मानें तो 7वें वेतन आयोग के मुताबले 8वें वेतन आयोग में कई बदलाव भी हो सकते हैं। 10 साल में एक बार वेतन आयोग के गठन के फैसले को भी बदला जा सकता है।
हर साल बदलेगी सैलरी?
8th Pay Commission big update: 7वें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में सबसे कम इजाफा हुआ। दरअसल, सैलरी को फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बढ़ाया गया। इसमें इसे 2.57 गुना रखा गया। अगर इसी फॉर्मूले को आधार माना जाता है तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर की अधिकमत रेंज के तहत न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपए हो जाएगी। इसके बाद निचले स्तर के कर्मचारियों का सैलरी रिविजन हर साल परफॉर्मेंस बेसिस पर किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम सैलरी वाले कर्मचारियों का रिविजन 3 साल के अंतराल पर रखा जा सकता है।
8th Pay Commission में कितनी वृद्धि का अनुमान
8th Pay Commission big update: अब 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद अगर सरकार पुराने पैमाने पर ही सैलरी रिविजन रखा जाता है तो इसमें भी फिटमेंट फैक्टर को ही आधार माना जाएगा। इस आधार पर कर्मचारियों का फिटमेंट 3.68 गुना किया जा सकता है। इस आधार पर कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 44.44% की वृद्धि हो सकती है। इससे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपए हो सकता है।
Twitter Logo: एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया की जगह लगाई Doge की तस्वीर
नई दिल्ली। Twitter Logo Changed: ट्विटर का सीईओ बनने के बाद से ही एलन मस्क (Elon Musk) कई बदलाव कर चुके हैं। सोमवार देर रात उन्होंने एक और बदलाव किया जिसने सभी यूजर्स को हैरान कर दिया। एलन मस्क ने ट्विटर की पहचान बन चुके ब्लू-बर्ड लोगो को हटा दिया। इसके जगह लोगों को डॉगी (Doge) की तस्वीर दिखाई देने लगी। पहले तो यूजर्स को लगा कि शायद किसी ने ट्विटर को हैक कर लिया है लेकिन इसके बाद एलन मस्क के एक ट्वीट से तस्वीर साफ हो गई।

Twitter Logo Changed: एलन मस्क के ट्वीट के बाद स्पष्ट हो गया कि ट्विटर का लोगो बदल दिया गया है। देर रात करीब 12:20 बजे एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की। इसमें एक डॉगी नजर आ रहा था। डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है। जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”।
Twitter Logo Changed: कुछ दिनों पहले दिए थे संकेत
Twitter Logo Changed: बता दें कि एलन मस्क ने इसके संकेत कुछ दिनों पहले दिए थे। फरवरी में एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की थी। इस ट्वीट में एक डॉगी सीईओ की कुर्सी पर बैठा था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं।” इस ट्वीट में डॉगी के आगे एक पेपर पर उसका नाम फ्लोकी लिखा गया था। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! दिल्ली में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
रायपुर/नई दिल्ली। TRP Breaking : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट से प्रदेश की राजनीति में गरमाहट बनी हुई है। नई दिल्ली 24 अकबर रोड केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय सूत्रों से जो जानकारी निकल कर बाहर आ रही है उसके अनुसार क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में फेरबदल की चर्चा गर्म है। राजनैतिक विश्लेषक अलग अलग अनुमान लगा रहे हैं।
TRP Breaking : जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुश्री शैलजा के साथ नई दिल्ली पहुंच चुके हैं । वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम आज मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। मंत्री डॉ. शिव डहरिया भी दिल्ली में हैं।
TRP Breaking : सूत्र यह बता रहे हैं एक संवैधानिक पद पर बैठे कांग्रेस के कद्दावर नेता भी दिल्ली जाने वाले हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अप्रैल को रायपुर से सूरत गुजरात होते हुए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्र यह बता रहे हैं कि 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के इन सभी नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की चर्चा होगी। अब इसके क्या परिणाम सामने आएंगे इस पर सभी की नजर लगी हुई है।
आज CM शिवराज की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक करेंगे। जिसमें इन अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। फिल्म शूटिंग और वेब सीरीज को मिलने वाली प्रवेश खत्म होगी। पीएम श्री स्कूलों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बुधनी मे 100 एमबीबीएस सीट प्रवेश क्षमता का नवीन चिकित्सालय, 500 बिस्तर का अस्पताल, 60 सीट क्षमता का नर्सिंग महाविद्यालय, 60 सीट प्रवेश क्षमता के पैरामेडिकल कालेज की स्थापना मंजूरी, प्रशासकीय कालेज की स्थापना की प्रशासकीय मंजूरी का प्रस्ताव केबिनेट में, शासकीय हेलीकॉप्टर बेल 430 और उसके स्पेयर पार्ट्स बेचने का प्रस्ताव, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर विकेंद्रीकृत योजना अंतर्गत खाद्यान्न के उपार्जन, पीडीएस और अन्य शासकीय योजनाओं के संचालन और पूर्ति के लिए आदि प्रस्तावो ंपर मुहर लग सकती है और साथ ही निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूमि की स्वीकृति भी केबिनेट में दी जाएगी।
Surya Grahan 2023 : अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये 3 राशि वाले रहे सावधान, जरूर जान लें
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार लगने वाला है. यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा. चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. आगामी सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? इसका समय क्या होगा?
चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है. 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण ही है. इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है. चंद्रमा जब धरती से काफी दूर रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है तो कंकणाकृति या वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है. इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है और धरती से देखने पर सूर्य का बाहरी हिस्सा किसी कंगन की तरह दिखता है।
सूतक काल मान्य होगा या नहीं? (Surya Grahan 2023 Sutak Kaal Niyam)
सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में पूजा-पाठ की मनाही होती है. इस अवधि में भगवान की मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए. लेकिन सूतक काल केवल तभी मान्य होता है, जब सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान हो. साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. भारत में सूतक काल नहीं लगेगा।
ये राशि वाले रहे सावधान
मेष राशि
20 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि में हो रहा है, इसीलिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। यह सूर्यग्रहण मेष राशि वालों को मानसिक परेशानी के साथ साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कमजोर बना सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेष रूप से तब जब आप किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हों। इसके साथ ही पैरों से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण परिवार में समस्याएं ला सकता है। इस ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा मां का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
Aaj ka Panchang 04 April 2023: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj ka Panchang 04 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दमनक चतुर्दशी है। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
04 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त
- त्रयोदशी तिथि- आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक
- वृद्धि योग- आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक
- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक
- दमनक चतुर्दशी- 4 अप्रैल 2023
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर बाद 03:32 से शाम 05:06 तक
- मुंबई- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:20 तक
- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:34 से शाम 05:08 तक
- लखनऊ- दोपहर बाद 03:17 से शाम 04:50 तक
- भोपाल- दोपहर बाद 03:29 से शाम 05:03 तक
- कोलकाता- दोपहर 02:46 से शाम 04:19 तक
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:49 से शाम 05:22 तक
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:16 से शाम 04:48 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06:08 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:40 बजे
Aaj Ka Rashifal 04 April 2023: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन है बहुत बड़ा, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दमनक चतुर्दशी है। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 04 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम को आसान करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज आप टेंशन फ्री होकर अपने काम पर ध्यान देंगे।
इस राशि के छात्रों का विशेष ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। आज घर-परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। आज अपने कार्यक्षेत्र में जो भी बदलाव करेंगे, उसका भविष्य में अच्छा परिणाम हासिल होगा, जो भी फैसला करें सोच-समझ कर करें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज अचानक आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह मिलेगी। अजनबी लोगों से बेवजह की बातों में न पड़ें अन्यथा वाद-विवाद की संभावना हो सकती है। इस राशि के जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आपकी जैसी भी परिस्थितयां हो आपके पेरेंट्स आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, आपको जीवन के कुछ नयी चीजें भी सीखने को मिलेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप माता-पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे इससे आपको परिवार के सदस्यों के बारे में कोई नई जानकारी भी मिलेगी। आज कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट्स आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा, जो आपके लिए बेहतर होगा। आज पिताजी, किसी काम की जिम्मेदारी आपको देंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे इसके साथ ही परिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। आज का समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिये बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ़ने में सफल होंगे। आज आपके मन में पूरे दिन सकारात्मक विचार बना रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहेगा। आप काम करने के नए तरीको पर काम करेंगे ।नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि के जिन लोगों को बिजनेस स्टार्ट करना है वो आज इसकी रूपरेखा बना सकते हैं। आज आपका सरल स्वभाव लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज काम में आपको सफलता मिलेगी ।आज पुरानी बातों के प्रभाव से निकलकर आप जीवन की नई शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। आज आपका हर कदम महत्वपूर्ण होने वाला है इसलिए आज कोई गलती न करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करेंगे, उनका स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए ऊर्जा का काम करेगा। छात्रों को किसी प्रोजेक्ट में मन-मुताबिक सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज फालतू की बातों से ध्यान हटाकर काम पर फोकस करेंगे। आज पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से आपको लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। घर में सुख-
शांति का माहौल बना रहेगा। आज आप किसी के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। जो अवसर आप काफी समय से देख रहे थे वह आज मिल जाएगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे ।आज किसी भी तरह के गैर कानूनी मामलों से दूर रहेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ बात करते समय उसकी भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ध्यान रखें। आज काम का टारगेट पूरा करने के लिए गति बढ़ाएंगे। आज आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे, समय का सदुपयोग करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह को नजर अंदाज न करें। हर एक निर्णय के परिणाम को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रीय रहेंगे। आज लोगों के साथ मेल-जोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज बच्चों के भविष्य से रिलेटेड नयी योजना बना सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रेरित होंगे। आज हिम्मत और साहस से विपरीत परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके लिए भविष्य में काम आएंगे। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं ।आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम
को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आवेश में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें। आपके बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा, लोग आपके घर बधाईयां देने आयेंगे।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा होने वाला है। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवार वालों के साथ बैठकर साझा करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस के क्षेत्र से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए आप जो कुछ भी करें पहले सोच विचार कर लें ।अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए आप डेली रूटीन में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5
BREAKING NEWS :बजट के बाद अब गुटखा खाने वालों पर आफत! इस दिन सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
दिल्ली। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पीने वालों को तो बड़ा झटका दिया ही था, अब इसी महीने गुटखा खाने वालों पर भी महंगाई की मार पड़ सकती है। दरअसल इसी महीने की 18 तारीख को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में गुटखा और पानमसाला टैक्स लगाने से जुड़ी रिपोर्ट पर चर्चा की जा सकती है। बता दें कि पिछली बठक में गुटखा कंपनियों पर टैक्स लगाने की प्रक्रिया को मंत्री समूह के पास विचार के लिए भेज दिया गया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं। जीएसटी परिषद ने शुक्रवार को ट्वीट किया, जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक नयी दिल्ली में 18 फरवरी, 2023 को होगी। परिषद मंत्री समूह की पान मसाला और गुटखा कंपनियों पर कर तथा एक अन्य मंत्री समूह की अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर सकता है।
इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर जीएसटी लगाने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले एक अन्य मंत्री समूह की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। ये तीन रिपोर्ट 17 दिसंबर, 2022 को हुई जीएसटी परिषद की पिछली बैठक के एजेंडा में शामिल थीं।
ACCIDENT : सड़क हादसे में गर्भवती समेत 3 लोगों की मौत, 4 घायल
मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव के पास हाईवे में भीषण सड़क हादसे में गर्भवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और वैगनआर की आमने-सामने से टक्कर से यह हादसा हुआ। इसमें वैगनआर सवार मां-बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार तीनों लोग घायल है।
जानकारी के अनुसार तीनों मृतक यूपी के महोबा के रहने वाले थे और इलाज के लिए छतरपुर आ रहे थे। मृतका पूजा के पिता ओमप्रकाश सेन ने बताया कि कार सवार पूजा सेन (28) 8 माह की गर्भवती थी। उसी के इलाज के लिए बेटा राहुल सेन (25) अपनी मां गुड्डो राजेश सेन (45) को लेकर छतरपुर जा रहा था। हादसे में कार चला रहे देवेंद्र अशोक सोनी (29) की भी मौत हो गई, जबकि राहुल घायल है। वहीं हादसे में स्कॉर्पियो सवार आदित्य निगम (24 साल), अमिता निगम (22 साल) और अयांश निगम (13 साल) भी घायल हैं।
घायल अयांश की मां मेघा निगम ने बताया कि वे मेरठ के रहते हैं। भतीजे और भतीजी के साथ बेटा अयांश छतरपुर में बहन को लेने आए थे। हमारा घर महोबा में है, जहां अयांश की दादी रहती हैं। गाड़ी भतीजा आदित्य निगम चला रहा था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीएम मोदी से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलावे पर दिल्ली जाएंगे। स्थानीय विधायकों से प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे। 5 अप्रैल को पीएम मोदी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा होगी।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के विधायक केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी नरेंद्र मोदी को देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक नरेंद्र मोदी से शिकायत कर सकते हैं।
स्थानीय विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी देने के प्रयास में हैं। जल्द ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिसमें वह रायपुर या बस्तर पहुंच सकते हैं। जल्द ही इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
दूसरी तरफ प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार को इनकी मुलाकात देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी। राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय सांसदों से पहली बार द्रोपदी मुर्मू मुलाकात कर रही हैं। यह औपचारिक मुलाकात होगी।
सांसदों और विधायकों से लगातार दिल्ली के बड़े नेता मुलाकात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं से मुलाकात हो रही है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी फोकस कर रही है।
लगातार स्थानीय नेताओं को टारगेट दिए जा रहे हैं। ताकि वोटर भाजपा की तरफ आ सके। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का खास ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर है क्योंकि यहां से 15 साल की सत्ता खोने के बाद अब एक बार फिर से सत्ता वापसी का टारगेट लेकर बीजेपी चुनाव में उतरेगी।
Sex racket: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो
Sex racket।स्पा सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बेलतरोड़ी पुलिस ने छापा मार कार्रवई की है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली बुधवारीपेठ, उमरेड रोड निवासी जास्मिन उर्फ मनीषा उर्फ मुसकान अरविंद भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जास्मिन रेवतीनगर के रतन एनक्लेव में मून यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर चलाती है।
यह पूरा मामला गुजरात के सूरत का है. मिली जानकारी के अनुसार स्टाफ की महिला यूनिट द्वारा सूचना के आधार पर भीमराड कैनाल रोड स्थित मैसिमो कॉम्प्लेक्स स्थित होटल अनंत के एक कमरे में एक डमी ग्राहक भेजा गया. यहां जासूस से हाईप्रोफाइल लड़कियों को सप्लाई करने की जानकारी मिली थी.
एक डमी ग्राहक राजू नाम के एक ब्रोकर से संपर्क करता है. यहां दिल्ली की लड़की को साढ़े छह हजार का ऑफर दिया गया. होटल अनंत के एक कमरे में जाने को कहा गया. पुलिस ने जाल बिछाया और होटल की तलाशी शुरू की तो कोलकाता की एक लड़की दिल्ली के अलावा दूसरे कमरे में मिली. पुलिस ने इस ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया और दलाल राजू को वांछित घोषित कर दिया.
भीमराड कैनाल रोड स्थित अटलांटा शॉपिंग सेंटर स्थित होटल गोल्ड में ठहरे एक व्यक्ति को होटल प्रबंधन ने ही लड़कियों की सप्लाई की थी. इसी सूचना के बीच आलथन पुलिस ने कार्रवाई की. यहां भी पुलिस ने एक युवक को रहने के लिए भेज दिया. होटल ने कमरे के 1500 रुपये और बच्ची को उपलब्ध कराने के 1500 रुपये लिए.
युवती के पहुंचते ही पुलिस ने छापेमारी कर कर्मचारी धर्मराज कैलास मो. भोजपुर के कमलेश महेश सिंह इस होटल को चलाते हैं. उसे वांछित घोषित किया गया था. एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने वेसु कैनाल रोड पर महालक्ष्मी ड्रीम में किआ स्पा पर छापा मारा.
यहां 13 लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था. मैनेजर अनुराग कृष्णकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया. यह मैनेजर ग्राहकों से 500 रुपए लेता था. दलालों को 300 रुपए देता था.
राहुल सूरत निकले, सजा के खिलाफ अपील करेंगे, कोर्ट के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस का निधन...63 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
केरल। Justice Thottathil Passed Away : हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस थोट्टाथिल बी राधाकृष्णन (T. B. Radhakrishnan ) का सोमवार को सुबह कोच्चि के एक निजी अस्पताल में 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र, तेलंगाना और कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके है. इसके साथ ही साथ वह केरल लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका कोच्चि के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।
राधाकृष्णन ने 12 साल तक केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में काम किया और दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे. साल 1983 में वह एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे. जस्टिस राधाकृष्णन ने कानून की तीन अलग-अलग शाखाओं अर्थात् नागरिक, संवैधानिक और प्रशासनिक कानूनों में अभ्यास किया था.
2004 में बने थे केरल हाई कोर्ट के जस्टिस
थोट्टाथिल बी राधाकृष्णन को 14 अक्टूबर, 2004 को केरल हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया था. राधाकृष्णन राज्य में मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज, वरिष्ठ नागरिकों के सामने आने वाले मुद्दों और भी कई मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए जाने जाते थे।
