सियासत

कलयुगी बेटी ने की हैवानियत की हदें पार, तीन महीने तक बंधक बनाकर पीटा,भूख से तड़पते रहे बुजुर्ग माता-पिता…वजह जान हो जाएँगे हैरान…

Bhopal News। राजधानी भोपाल में कलयुगी की बेटी की बड़ी करतूत सामने आई हैं। जहां बेटी ने माता-पिता के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। दरअसल अरेरा कॉलोनी में रहने वाले वृद्ध माता-पिता और मनोरोगी भाई को बेटी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उन्हीं के घर में 4 महीनों से बंधक बनाकर रखा था।वह उन्हें यातनाएं दे रही थी और रोजाना उनके साथ मारपीट करती थी। यहां तक की वृद्ध दंपत्ति व उनके बेटे को 24 घंटे में एक ही बार खाना देती थी। बेटी माता-पिता और भाई के साथ जानवरों की तरह व्यवहार कर रही थी। इतना ही नहीं वृद्धजनों के विरोध करने पर उनका नाती भी उनके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटे पर बंधक बनाकर रखने मारपीट करने सहित भरण पोषण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

एसआई सुधीर देशमुख ने बताया कि E- 7/77 अरेरा कॉलोनी निवासी सीएस सक्सेना (80) वर्षीय बैंक में उच्च पद से रिटायर्ड है। यह अपनी पत्नी कनक सक्सेना और मानसिक रोगी बेटा विक्की सक्सेना के साथ रहते हैं। उनकी बेटी निधि सक्सेना और नाती निखिल सक्सेना करोड़ों रुपए की कीमत के मकान पर कब्जा करने की नियत से उनके साथ रह रहे थे। निधि की शादी भारतीय सेना के एक कर्नल से हुई थी निधि उसे छोड़कर मां-पिता के घर में रह रही है। बीते 4 महीनों से निधि ने अपने बेटे निखिल के साथ मिलकर पिता सीएस सक्सेना व माता कनक सक्सेना और भाई विक्की सक्सेना को मकान की पहली मंजिल में स्थित एक कमरे में कैद कर रखा था।

आरोपी बेटी उन्हें बाहर तक नहीं निकलने देती थी यहां तक कि उन्हें 24 घंटे में एक बार खाना दिया जाता था। वृद्ध माता-पिता और भाई के साथ निधि और उसका बेटा जानवरों की तरह मारपीट करते थे। बाहर निकलने की मांग और अन्य जरूरत का सामान मांगने पर उन्हें निधि जो हाथ में आता था। जैसे रोड, डंडे और क्रिकेट बैट से पीठती थी। अधिक विरोध करने पर निधि का बेटा निखिल भी उन्हें बैट व बेल्ट से पीटता था। यातनाओं का अंदाजा इस बात से लगाया जा सगाई की आरोपी मां बेटे बुजुर्ग दंपत्ति के सीने पर बैठकर उनके साथ मारपीट करते हैं और कभी किसी से मिलने नहीं देते थे।

एसआई देशमुख ने बताया कि पिछले 4 माह से सक्सेना दंपत्ति घर से बाहर नहीं निकले रहे थे। जब भी उनके दोस्त मिलने घर पूछते तो निधि उनसे मिलने नहीं देती थी। कल सीएस सक्सेना के एक बुजुर्ग दोस्त उनसे मिलने पहुंचे। उन्हें खिड़की से देखने के बाद सीएस सक्सेना ने इशारा कर दिया। इसके बाद सक्सेना के दोस्त ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और बुजुर्ग दंपत्ति व उनके बेटे को घायल हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों के शरीर पर बुरी तरह से मारपीट किए जाने के निशान है।

और पढ़ें ...

केंद्र सरकार ने नकली दवा निर्माताओं के 11 कंपनियों पर लगाई रोक, 2 पर जड़ा ताला

नई दिल्‍ली। अमानक एवं नकली दवा बनाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दवा कंपनियों पर आज केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। विदेशों में भारतीय दवाओं पर सवाल खड़े होने के बाद केंद्र सरकार ने नकली दवा निर्माताओं के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। सरकार की तरफ से दवाओं की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। पिछले 6 महीनों में देश की 134 दवा कंपनियों का निरीक्षण किया गया है। सरकार की ओर से सबसे बड़ी कार्रवाई हिमाचल प्रदेश में की गई है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 26 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 11 कंपनियों पर स्‍टॉप प्रोडक्‍शन ऑर्डर लागू कर दिया गया है और दो फार्मा कंपनियां बंद की गई हैं।केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के उच्‍च आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशों में भारतीय दवाइयों पर सवाल उठने के बाद से डीसीजीआई और स्टेट ड्रग रेगुलेटर ने प्रोडक्ट की गुणवत्ता परखने को लेकर निरीक्षण अभियान तेज़ किया है. तीन अलग-अलग चरणों में अब तक 134 दवा कंपनियों का इंस्पेक्शन किया गया है। इसमें ड्रग प्रोड्यूस करने का जिन कंपनियों का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड था राज्यों से, उन कंपनियों के नाम का डेटा बनाया गया। इनमें वो कंपनियां शामिल की गई हैं, जिन्होंने 2019-22 के दौरान 11 से ज़्यादा बार में फेल रहीं.। इसमें सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश के 51 यूनिट, उत्तराखंड में 22, मध्यप्रदेश : 14, गुजरात में 9, दिल्ली में: 5, तमिलनाडु  में 4,पंजाब :में 4, हरियाणा में 3,राजस्थान में 2, कर्नाटक में 2, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, पुद्दुचेरी, केरल, जम्मू, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश में 1-1 दवाई कंपनियों का इंस्पेक्शन किया गया है. हिमाचल प्रदेश की 26 यूनिट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
और पढ़ें ...

BIG NEWS : चुनाव से पहले BJP को एक और बड़ा झटका, ये पूर्व विधायक कांग्रेस में होगा शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टी अपने-अपने तरीके से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. चुनाव से पहले दल-बदल का दौरा भी जारी है. जिसके चलते आए दिन पार्टियों में इस्तीफे का दौर जारी है. इसी कड़ी में बड़ी खबर ये है कि बीजेपी के पूर्व विधायक आज कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं.  

गौरतलब है कि बीते दिनों ही कटनी के विजयराघवगढ़ से बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने अपनी पार्टी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. अब मिली जानकारी के मुताबिक आज उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं. प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में सदस्यता दिलाने की तैयारी में जुट गया है. कहा ये जा रहा है कि  पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी कांग्रेस की सदस्यता ली जाएगी. अगर सूत्रों की माने तो भाजपा से इस्तीफा देने के बाद ध्रुव प्रताप सिंह भोपाल पहुंच चुके हैं. उनके साथ विजयराघवगढ़ विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि कटनी से पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल होंगे. ध्रुव प्रताप सिंह काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे. वे खुद को पार्टी उपेक्षित बता रहे थे. उन्होंने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया था कि पार्टी और संगठन अपने सिद्धांत से भटक गया है.

और पढ़ें ...

भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार 5 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सभी की मौत

उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पांच लोगों के पीछे से टक्कर‌ मार दी, जिससे सभी की मौत हो गई। घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी की दिलावपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार 5 लोग शाहाबाद शादी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पुरुष, 2 महिलाएं और दो बच्चों की मौत हो गई। बाइक सवार शाहजहांपुर जिले के तिलहर और जैतीपर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान रघुवीर (34) और उसकी पत्नी ज्योति (30) तथा उनके बच्चे अभि (तीन) कृष्णा (पांच) एवं साली जूली (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर में चोट लगने के कारण संभवत: उनकी मृत्यु हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

और पढ़ें ...

मिशन 2024 : विपक्षी दलों की महाबैठक जारी, सभी दिग्गज नेता मौजूद

पटना। 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकता बनाने के उद्देश्य से अट्ठारह दलों के शीर्ष विपक्षी नेताओं की पहली बड़ी बैठक शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास में होने रही है। बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू समेत 17-18 दल एक टेबल पर बैठकर रणनीति पर मंथन करेंगे। नीतीश कुमार को इस बैठक से बड़ी उम्मीद है, क्योंकि वो कह चुके हैं कि यदि सभी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा तो भाजपा को 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी। पटना में नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें सभी विपक्षी पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद हैं। पहले 11.00 बजे का समय था, फिर उसे बढ़ाकर 11.30 किया गया, लेकिन बैठक करीब 12.00 बजे शुरू हुई। झारखंड से हेमंत सोरेन को आने में समय लग गया। नेताओं ने कहा है कि उनका एकमात्र एजेंडा साल 2024 है।
और पढ़ें ...

तेल कंपनियां अगस्त से पेट्रोल, डीजल में कर सकती हैं 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती

नई दिल्ली। महंगाई की मार से परेशान जनता आसमान छू रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से काफी परेशान है । महंगाई के बीच देश के कई राज्यों में इसी साल विधानसभा का चुनाव भी है ।  नवंबर-दिसंबर में कुछ राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) अगस्त से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4-5 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती हैं। जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने एक शोध में कहा कि तेल कंपनियों का मूल्यांकन ठीक ठाक प्रतीत होता है, लेकिन ईंधन विपणन व्यवसाय में कमाई पर महत्वपूर्ण अनिश्चितता बनी हुई है। ओपेक प्लस की मजबूत मूल्य निर्धारण शक्ति अगले 9-12 महीनों के दौरान कच्चे तेल की कीमत को बढ़ा सकती है। तेल कंपनियों को उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर/बैरल से नीचे बना रहेगा, हालांकि यह सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023 की अंडर-रिकवरी की पूरी तरह से भरपाई पर निर्भर करेगा।रिपोर्ट में कहा गया है कि ओएमसी का मूल्यांकन ठीक ठाक है, लेकिन चुनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल से आय को खतरा हो सकता है। अगर ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डालर से अधिक हो जाती है और ईंधन की कीमत में कोई कटौती होती है, तो तेल कंपनियों की कमाई पर खतरा पैदा हो सकता है, क्योंकि चुनाव के दौरान ईंधन की कीमत में कटौती की संभावना काफी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी का जोखिम मौजूद है। ओपेक प्लस अपनी मजबूत मूल्य निर्धारण शक्ति को देखते हुए ब्रेंट क्रूड की कीमत को 75-80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर समर्थन देना जारी रखेगा, जो सऊदी अरब के लिए राजकोषीय ब्रेक-ईवन क्रूड कीमत है। नवंबर-दिसंबर में प्रमुख राज्यों में चुनावों को देखते हुए तेल कंपनियों को अगस्त से पेट्रोल/डीजल की कीमत में 4-5 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के लिए कहा जा सकता है,क्योंकि ओएमसी की बैलेंस शीट काफी हद तक दुरुस्त हो चुकी है और वित्त वर्ष 24 में मजबूत मुनाफा दर्ज करने की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में संभावित कटौती की समयसीमा और मात्रा का उल्लेख नहीं किया गया है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कच्चे तेल की कीमत क्या है और डॉलर के मुकाबले रूपए की क्या स्थिति है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 18 विपक्षी पार्टियों के दिग्गज पटना में जुटेंगे आज

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक होने जा रही है। यह बैठक 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा और मोदी को कैसे रोका जाए और किस रणनीति के साथ चुनावों में उतरा जाए उस पर चर्चा होनी है। हालांकि कहा कुछ भी जाए लेकिन बात इसी विषय पर होनी है। इस बैठक में लगभग 18 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल होने जा रहे है। इस बैठक से एक दिन पहले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच चंके है।आइये जानते हैं कि इस बैठक में और कौन शामिल होगा। इस महाबैठक में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी, कांग्रेस नेता, शरद पवार, एनसीपी चीफ, ममता बनर्जी, टीएमसी प्रमुख,अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, उमर अब्दुला, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख, डी राजा, सीपीआई महासचिव,सीताराम येचुरी, सीपीएम प्रमुख, दीपांकर भट्टाचार्या, भाकपा माले -महासचिव, एमके स्टालिन, डीएमके प्रमुख, हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के चीफ, उद्धव ठाकरे, शिवसेना, महबूबा मुफ्ती, पीडीपी प्रमुख शामिल हैं।
और पढ़ें ...

50MP कैमरे के साथ ये तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y36 : स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने नई सीरीज वीवो वाई-36 (Vivo Y36) को भारतीय बाजार में उतारा है. कंपनी ने बताया है कि 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे, 5000 एमएएच की बैटरी है. वीवो वाई-36 के 8 जीबी प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. यह फ्लिपकार्ट, विवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीद सकते है.

Vivo Y36 : दो कलर में खरीद सकेंगे 

  • नया स्मार्टफोन दो कलर- वाइब्रेंट गोल्ड और मेट्योर ब्लैक में आता है. पीछे की तरफ, डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल के लिए ‘डायनामिक डुअल रिंग’ डिजाइन है,
  • इसमें सुरक्षा के लिए एक साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा है. सामने की तरफ,
  • नए फोन में 6.64-इंच की हाई क्वालिटी डिस्प्ले है जो लाइव कलर प्रदान करता है और एक शानदार अनुभव कराता है.

तेज धूप में भी लकर सकते है Vivo Y36 का इस्तेमाल इसमें (Vivo Y36) 90Hz का रिफ्रेश रेट है, 240Hz टच सैंपलिंग और 16.7 मिलियन रंगों के साथ इसकी स्क्रीन शानदार अनुभव देती है. वाई-36 सूरज की रोशनी में पढ़ने योग्य डिस्प्ले है, इसमें 50MP पोट्र्रेट कैमरा के साथ 2MP कैमरा है. साथ ही, इसमें) ऑरा स्क्रीन लाइट के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है. विवो 36 भी स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है, एक 6 एनएम चिपसेट जो 2.4 गीगाहट्र्ज तक चलता है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 23 June 2023: शुक्रवार लक्ष्मी जी का पांए कृपा, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल का समय

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 23 June 2023: पंचांग के अनुसार 23 जून 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 23 जून 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. आज के दिन लक्ष्मी जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की पंचमी है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
22 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है. नक्षत्र स्वामी केतु है. मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष बहुत प्रतिभाशाली होते हैं. ये लोग स्वभाव से काफी मेहनती और काम के प्रति समर्पित रहते हैं. गगन मंडल में मघा नक्षत्र का 10वां स्थान है. मघा नक्षत्र का चिन्ह हंसिया के आकार का है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 23 जून 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर: 12 बजकर  33 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा.

22 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 June 2023)

 

विक्रमी संवत्:  2080
मास पूर्णिमांत:  आषाढ
पक्ष: शुक्ल
दिन: शुक्रवार
ऋतु: ग्रीष्म
तिथि:  पंचमी - 19:55:48 तक
नक्षत्र: मघा - पूर्ण रात्रि तक
करण:  बव - 06:42:13 तक, बालव - 19:55:48 तक
योग: वज्र - 28:31:16 तक
सूर्योदय: 05:24:03 AM
सूर्यास्त:  19:22:13 PM
चन्द्रमा:  सिंह राशि
राहुकाल:  10:38:22 से 12:23:09 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:55:12 से 12:51:05 तक
दिशा शूल: पश्चिम

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  08:11:41 से 09:07:34 तक, 12:51:05 से 13:46:57 तक
कुलिक:  08:11:41 से 09:07:34 तक
कंटक:  13:46:57 से 14:42:50 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  15:38:43 से 16:34:35 तक
यमघण्ट:  17:30:28 से 18:26:21 तक
यमगण्ड:  15:52:41 से 17:37:27 तक
गुलिक काल:  07:08:50 से 08:53:36 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 June 2023: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आज का दिन, बनेगा धन प्राप्ति का योग, क्या ये आपकी राशि है?

Aaj Ka Rashifal 23 June 2023: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या में अनुशासन रहेगा। आप जिस भी लक्ष्य को पाने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे आज उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, इससे आपको ख़ुशी होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ मिलकर कुछ कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।  इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर - 7

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको मार्केटिंग सम्बन्धी काम में सफलता मिलेगी। अपने किसी काम में जीवनसाथी की मदद लेने से आपका मनोबल बढ़ेगा।  इसके साथ ही रिश्ते में भी मधुरता आएगी। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा।

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर - 6

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  जो बातें आपकी नियंत्रण में हैं उनको सुधारने की कोशिश करेंगे। आप अपनी योजना को किसी से भी शेयर न करें अन्यथा आप एक अच्छे अवसर से चूक सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जाएगा, मानसिक शांति मिलेगी।

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर - 8

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप अपना ज्यादा समय किसी धार्मिक स्थल पर बिताएंगे इससे आपको शांति मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई सलाह मिलेगी।

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर - 5

सिंह राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे, बच्चों में उत्साह देखने को मिलेगा। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे।

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर - 6

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपनी काबिलियत के दम पर बिजनेस में नयी उपलब्धियां हासिल करेंगे। निगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे। आपकी बेवजह यात्रा हो सकती है। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।

  • लकी रंग - मैजेंटा
  • लकी नंबर - 2

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे इससे आप लोगों के लिए प्रेरणा बन जाएंगे। आपके किसी काम में घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा।

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर - 9

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी दोस्त की पार्टी में जा सकते हैं, जहां इंज्वाय करोगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर - 9

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वालों का प्रमोशन किसी अच्छे पद पर हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बना रहेगा। अपने बड़ों का आदर सम्मान करेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार और दोस्त आपके नए बिजनेस में आपका साथ देंगे। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं  जिससे आपको खुशी महसूस होगी  आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर - 3

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आप अपने ताकत और मेहनत से पहचाने जाएंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।  आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आएंगे। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा।

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर - 5

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया भी जा सकता है। आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहें, उनकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर भी आ सकता है। भाईयों के साथ बाहर हील स्टेशन पर जाने का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर - 9

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाए रहेंगे। आपको किसी अपनो से खुशखबरी मिल सकती है। पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आपके रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर - 1
और पढ़ें ...

मणिपुर हिंसा : उपद्रवियों और जवानों के बीच फायरिंग, IED विस्फोट भी, अमित शाह ने 24 को बुलाई सर्वदलीय बैठक

इंफाल। मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर उपद्रवियों ने गोलीबारी की है। बताया जा रहा है कि, प्रदेश की राजधानी इंफाल के बोलजांग में गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के जवानों के बीच फायरिंग हो गई। साथ ही बिष्णुपुर जिले में एक आईइडी के विस्फोट की भी सूचना मिली है। अधिकारियों ने मामले पर बताया कि आईइडी बम एक खड़ी गाड़ी के अंदर लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति पर अब काबू पा लिया गया है और अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, कांगपोकपी जिले में बुधवार शाम को भी गोलीबारी की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने इस मामले को संभालते हुए स्थिति पर काबू पा लिया। हालांकि, रात में 2-3 बजे के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की घटना होती रही। केंद्रीय गृह मंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हो रहे जातीय संघर्ष के बीच वहां के हालात पर चर्चा के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पूर्वोत्तर राज्य में हिंसक झड़प के बाद यह पहली सर्वदलीय बैठक होगी। यह बैठक दिल्ली में दोपहर 3 बजे होगी। इस बैठक का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्य में मौजूदा स्थिति पर विराम लगाना है और राज्य में पहले की तरह शांति स्थापित करना है। बता दें कि, विपक्ष की तरफ से भी काफी समय से यह मांग की जा रही थी कि इस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र उल्लेखनीय है कि, इससे पहले मणिपुर राज्य के 9 भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य के लोगों ने एन बीरेन सिंह की सरकार पर भरोसा खो दिया है और प्रशासन पर भी विश्वास नहीं है। बता दें कि, अब तक हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घर से बेघर हो गए और सैकड़ों इमारतें जलकर राख हो गईं है।
और पढ़ें ...

भीषण सड़क हादसा : श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मुनस्यारी के होकरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों के मौत हो चुकी है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के जारी है।

जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु बागेश्वर के शामा से होकरा मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। इससे पहले ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहत बचाव के लिए मौके पर टीम रवाना की गई। आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

और पढ़ें ...

रेस्टोरेंट में जोरदार धमाके से 31 लोगों की मौत, 7 घायल

चीन के उत्तर-पश्चिमी निंग्ज़िया क्षेत्र में बुधवार रात एक रेस्टोरेंट में विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों से ठीक पहले निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन के एक बारबेक्यू रेस्तरां में हुई।

विस्फोट लगभग रात 8:40 बजे एक हुआ। उस समय पर सड़क पर भीड़ थी क्योंकि लोग उत्सव की तैयारी में एकत्र हुए थे। इस क्षेत्र में अच्छी खासी मुस्लिम आबादी है। हादसे में घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति शी जिनिपंग ने दिए जरूरी निर्देश

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख उद्योगों और क्षेत्रों में सेफ्टी सपुरविजन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

और पढ़ें ...

अदालत के फैसले से नाराज शख्स ने जज की कार में को तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केरल। पतनमतिट्टा जिले के तिरुवल्ला में फैमिली कोर्ट के फैसले से नाराज शख्स जज की कार में तोड़फोड़ कर दिया। दरअसर, एक शख्स अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर फैमिली कोर्ट के एक जज के पास पहुंचे थे, जब ने जब अपना फैसला सुनाया तो शख्स नाराज हो गया और उसने जज की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बुधवार को यहां तिरुवल्ला अदालत परिसर के भीतर खड़ी थी। शख्स ने कार की सभी खिड़कियां तोड़ दीं और विंड स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचाया। तिरुवल्ला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अदालती कामकाज में बाधा डालने, धमकाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपनी पत्नी के साथ विवाद में खुद अपनी पैरवी कर रहे आरोपी ने दावा किया कि उसे अदालत से न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी पत्नी ने अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी। उसकी पत्नी का वकील और न्यायाधीश एक साथ मिलकर उसके खिलाफ काम कर रहे हैं और उसका पक्ष उचित तरीके से सुना नहीं जा रहा है।

और पढ़ें ...

सीएम नीतीश कुमार के करीबी उद्योगपित के कई ठिकानों पर ED और IT का छापा

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार के सीएम नितीश कुमार के नेतृत्व में सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक 23 जून को बिहार में होने वाली है। विपक्षी दलों की बैठक से एक दिन पहले बिहार के बेगूसराय में राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के रिश्तेदार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिजनेसमैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने एक साथ धावा बोला। बेगूसराय में हो रही छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय और आयकर की टीम ने बेगूसराय में उद्योगपति अजय कुमार सिंह उर्फ कारों सिंह के घर पर छापेमारी किया है। यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले में की जा रही है जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारी तकरीबन 6:00 बजे सुबह में ही पहुंचे हैं। इस संबंध में अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। इस दौरान दोनों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। कौन हैं अजय सिंह उर्फ कारू सिंह  अजय सिंह उर्फ कारू सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले हैं जिनके आवास पर ईडी और इनकम टैक्स ने छापेमारी किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डर कारू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी करीबी हैं। ईडी और इनकम टैक्स की टीम 7 गाड़ियां से छापेमारी करने के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि इनके एक और ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। अन्य ठिकानों पर भी चल रही छापेमारी जानकारी के मुताबिक फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित छड़ के गोदाम में भी छापेमारी की जा रही है। फिलहाल मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी की सख्त तैनाती है इस वजह से  न तो किसी को अंदर जाने की इजाजत है और न ही किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा है। 
और पढ़ें ...

PM ने बाइडेन को घी-नमक, फर्स्ट लेडी को डायमंड दिया : राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में होस्ट किया प्राइवेट डिनर

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। दूसरे दिन बुधवार को रात करीब 9 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) वे प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया। डिनर में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और अमेरिका के NSA जेक सुलिवन भी मौजूद रहे। डिनर में मेन्यू में बाइडेन के पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम को शामिल किया गया। इस मौके पर PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया। वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन को ’10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद’ किताब के फर्स्ट एडिशन के साथ ही मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और एक दिये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं। पहले जानिए मोदी के दौरे के तीसरे दिन के बड़े इवेंट्स- (भारतीय समयानुसार) शाम 7.30 बजे, व्हाइट हाउस में स्वागत। रात 8.30 बजे, मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत। रात 12.55 बजे, कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र में PM मोदी का संबोधन। मोदी सुबह करीब 5:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां बाइडेन और उनकी पत्नी ने PM को रिसीव किया। मोदी सुबह करीब 5:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां बाइडेन और उनकी पत्नी ने PM को रिसीव किया। बॉक्स में महाराष्ट्र का गुड़, तमिलनाडु का तिल… मैसूर के चंदन से बने खास बॉक्स में 10 डिब्बियां हैं। इनमें पंजाब का घी, राजस्थान का हाथ से बनाया हुआ 24 कैरेट हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, महाराष्ट्र का गुड़, उत्तराखंड का चावल, तमिलनाडु का तिल, कर्नाटक के मैसूर के चंदन का टुकड़ा, पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों का बनाया हुआ चांदी का नारियल, गुजरात का नमक, राजस्थानी कारीगरों का बनाया 99.5% शुद्ध चांदी का सिक्का है। अमरिका के राष्ट्रपति ने PM मोदी को 20वीं सदी की एक बुक गैले, विंटेज अमेरिकी कैमरा, अमेरिकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी गिफ्ट की।
और पढ़ें ...