सियासत

पूर्व सरंपच और कांग्रेस नेता की गला काट कर हत्या, फार्म हाउस में मिली लाश

राजस्थान। बाड़मेर जिले में पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी है। मामला सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव का है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, डीएसपी, और पुलिस टीम पहुंची।

जानकारी के अनुसार मिठौड़ा गांव निवासी आमसिंह (68) पादरू-मिठौड़ा रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सो रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की दी। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। छत पर जगह-जगह खून के धब्बे थे और लहुलूहान हालात में छत पर शव उल्टा पड़ा मिला था। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

मृतक आमसिंह के बड़े बेटे की पत्नी वर्तमान में मिठौड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच है। वहीं मृतक खुद भी सरपंच और जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। मृतक का खेती-बाड़ी का काम है। फार्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर ही उनका घर है, पूरा परिवार वहीं पर रहता है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : 14 बेटे होने के बाद भी PM मोदी को 25 बीघा जमीन देगी 100 साल की बुजुर्ग महिला, जाने क्या है वजह…

राजगढ़। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में मप्र के राजगढ़ जिले के ग्राम हरिपुरा जागीर की बुजुर्ग महिला मांगीबाई तंवर का। वह एवं उनके परिजन उनकी आयु करीब 100 वर्ष होने का दावा करते हैं। वे कह रही है कि मोदीजी म्हारा बेटा है। बेटा इसलिए मानूं कि वह मुझे मुआवजा दे रहा। पेंशन दे रहा। गेहूं दे रहा। मोदीजी मेरा लाल है। यूं तो मैंने 14 बेटों को जन्म दिया है पर मोदी जी भी खास बेटा है। मोदीजी ये मैं जान दे दूं। जमीन भी मोदीजी के नाम कर दूं। 25 बीघा जमीन है मैं मोदीजी को दे दूं। मैंने टीवी में मोदीजी को देखा है। मिलना चाहती हूं। पर कौन मिलाए मुझे। महिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में कहती है कि मैंने अपने घर की दीवार पर उनकी तस्वीर भी लगा रखी है। रोज सुबह उठने के बाद उनका चेहरा देखती हूं। वैसे तो भगवान ने मुझे 14 बेटे दिए हैं। कोई दिक्कत नहीं है, पर मोदी जी भी मेरा खास बेटा है। वह मुझे पेंशन, बीमा, गेहूं, चावल सबकुछ तो देते हैं। इसलिए मैं भी उसको सब कुछ दे सकती हूं
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 जून 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - आषाढ़

तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- जून 27 02:05 AM – जून 28 03:05 AM
शुक्ल पक्ष दशमी- जून 28 03:05 AM – जून 29 03:19 AM

नक्षत्र
हस्त - जून 26 12:44 PM – जून 27 02:43 PM
चित्रा - जून 27 02:43 PM – जून 28 04:00 PM

योग
वरीयान - जून 26 06:06 AM – जून 27 06:23 AM
परिघ - जून 27 06:23 AM – जून 28 06:08 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:29 AM
सूर्यास्त - 7:18 PM
चन्द्रोदय - जून 27 1:16 PM
चन्द्रास्त - जून 28 1:06 AM

अशुभ काल
राहू - 3:51 PM – 5:34 PM
यम गण्ड - 8:56 AM – 10:40 AM
कुलिक - 12:24 PM – 2:07 PM
दुर्मुहूर्त - 08:15 AM – 09:10 AM, 11:23 PM – 12:03 AM
वर्ज्यम् - 11:09 PM – 12:50 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 AM – 12:51 PM
अमृत काल - 08:13 AM – 09:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:53 AM – 04:41 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन...पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 June 2023 आज यानी 27 जून 2023, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य व आर्थिक मामले में अधिक सतर्क रहने है।

बता दें कि आज आज रवि योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन 28 जून रात्रि 03 बजकर 05 मिनट पर होगा और इसी समय से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है, किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं, आज व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगें। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया ऑफर आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आप कार्यक्षेत्र में शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। समाज परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ो रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पाटनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है। परिवार में आपसी कलह हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपको व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

और पढ़ें ...

हाय रे महंगाई तुने तोड़ डाली कमर, मानसून के साथ महंगाई ने भी दी दस्तक, यहाँ 120 रुपए किलो बिक रहा टमाटर..!

नई दिल्ली। इस समय देशभर में हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है. गर्मी के मौसम की वजह से सब्जियों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. इस समय टमाटर का भाव (Tomato Price) दोगुना हो गया है. खुदरा भाव में टमाटर का भाव 80 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है. इसके अलावा होलसेल मार्केट में टमाटर का बाव 30-35 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 65-70 रुपये प्रति किलो हो गया है. 

4 गुना बढ़ा टमाटर का भाव 

बारिश के मौसम में टमाटर की उत्पादकता में कमी हो गई, जो टमाटर हुआ भी था, वह अचानक हुई बारिश में बर्बाद हो गया. ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाला टमाटर महज 1 हफ्ते के अंदर कई गुना ज्यादा महंगा हो गया या यूं कहें कि अब टमाटर खरीदना सामान्य वर्ग के लिए बहुत महंगा हो गया. ऐसे में अगर दोबारा बारिश हुई तो यही टमाटर अपने भाव के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.

अचानक हुई बारिश ने सब्जियों में सबसे ज्यादा हलचल मचाई है. महज 20-25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब और ज्यादा लाल होकर 120 रुपए किलो पहुंच गया है. 4 से 5 दिनों के अंदर ही टमाटर अचानक करीब 4 गुना ज्यादा महंगा होकर बिकने लगा है. ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम दोगुने होने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है.

बीते दिनों लगातार हुई बारिश, बढ़े दाम

बीते 2 से 3 दिन लगातार बारिश हुई थी. कई फसलों को नुकसान पहुंचा था। टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. बारिश से पहले सोमवार को टमाटर का भाव महज 20 रुपए किलो था. बारिश के दौरान 30 से 40 रुपए में यह टमाटर बिकने लगा, बारिश ना होने पर अचानक से 4 गुना से अधिक टमाटर के भाव में उछाल आ गया. बाजार में अब टमाटर 100 से 120 रुपए किलो तक बिक रहा है.

क्या है दाम बढ़ने की वजह?

सब्जी विक्रेता राहुल बताते हैं कि इस वक्त सबसे ज्यादा टमाटर महंगा हुआ है. 4 से 5 दिनों पहले टमाटर 20 से 25 रुपए किलो बिक रहा था. वहीं अब यही टमाटर 100 से 120 रुपए किलो तक पहुंच गया है. टमाटर पर बारिश की सबसे बड़ी मार पड़ी है. जिले में अचानक हुई बारिश ने टमाटर की फसल को लगभग चौपट कर दिया है. ऐसे में अब टमाटर अन्य प्रदेशों से आ रहा है. जिस कारण टमाटर के रेट अचानक से बढ़ गए. यहां पर जो टमाटर है वह हरा है लेकिन बाहर से जो टमाटर आ रहा है वह लाल है और स्वादिष्ट है. जिसके चलते टमाटर के रेट बहुत ज्यादा हाई हो गए हैं.

थालियों से गायब होती हुई दिखेगी सब्जी 

अचानक सब्जी के बड़े भाव को लेकर ग्राहकों ने बताया कि अब तो थालियों से सब्जी गायब होती हुई दिखाई देगी. सभी सब्जियों में टमाटर का प्रमुख योगदान होता है. टमाटर के प्रयोग से ही सब्जियों में स्वाद आता है. ऐसे में अब स्वादहीन सब्जी खानी पड़ेगी, क्योंकि जिस तरह से टमाटर के दाम आसमान को छू रहे हैं, उस तरह से तो अब टमाटर लोगों के लिए खरीद पाना तो बहुत ही मुश्किल होगा.

और पढ़ें ...

यूजर्स की ख्वाहिश होगी पूरी: अब टैब से दूसरे में जाना होगा आसान, जानिए नए फीचर के बारे में

व्हाट्सऐप (WhatsApp) एक नया फीचर लॉन्च कर रहा है, जिससे यूजर्स को टैब्स के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा मिलेगी. यह फीचर शुरूआत में कुछ भाग्यशाली बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा.

इस नए फीचर को व्हाट्सऐप ने यूजर्स के प्रतिक्रिया के आधार पर लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी को इस ऐप में बॉटम नेविगेशन बार के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए थे. जब यूजर्स को पता चला कि अब वे टैब के बीच स्वाइप नहीं कर सकेंगे, तो उन्होंने असंतुष्टि जाहिर की.आपको जानकर खुशी होगी कि यह फीचर अब वापस लॉन्च किया जा रहा है, क्योंकि व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधा को महत्व देता है

भाग्यशाली बीटा यूजर्स को टैब्स के बीच स्वाइप करने की सुविधा

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp beta for Android 2.23.13.9 अपडेट को इंस्टॉल करने वाले कुछ भाग्यशाली बीटा यूजर्स को टैब्स के बीच स्वाइप करने की सुविधा प्रदान की जा रही है. यह अब साफ है कि व्हाट्सऐप यूजर्स को अब चैट्स और कॉल्स टैब के बीच स्विच करने के लिए केवल राइट और लेफ्ट स्वाइप करने की अनुमति होगी.रिपोर्ट में दी गई वीडियो स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि व्हाट्सऐप के नए फीचर का काम कैसे करेगा. वीडियो में विशेष रूप से दिखाया जा रहा है कि यूजर्स अब स्क्रीन पर राइट और लेफ्ट स्वाइप करके ही चैट्स और कॉल्स टैब पर जा सकेंगे

और पढ़ें ...

लगातार गिरावट के बाद आज फिर बढ़ें सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है नई कीमत

Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी दोनों उछला है। आज सोना 149 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 691 रुपये प्रति किलो की दर से उछली।

Gold Silver Price Today :  IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार सोमवार को सोना 149 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर होकर 58544 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 259 रुपये सस्ता होकर 58395 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं आज चांदी 691 रुपये की दर से उछलकर 69095 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 705 रुपये सस्ता होकर 68304 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स पर सोना 66 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,373 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 711 रुपये की दर से उछलकर 68,794 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54700, 24ct Gold : Rs. 59670, Silver Price : Rs. 75200

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 75200

और पढ़ें ...

सिगरेट पीने की दर्दनाक सजा! छात्र को टीचर ने बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत

बिहार। पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक ने बर्बरता की हदें पार करते हुए उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। आरोप है कि छात्र सिगरेट पी रहा था और उसे ऐसा करते हुए टीचर ने देख लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में बजरंगी कुमार(14) पढ़ता था। स्कूल मधुबन के हरदिया के पास स्थित है। बजरंगी की मां ने कहा कि शनिवार को करीब 10 बजे उनका बेटा मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन गया था। इसी दौरान वे हरदिया के पास सिगरेट पीने लगा। सिगरेट पीने के समय स्कूल के चेयरमैन ने उसे देख लिया था। जिसके बाद चेयरमैन युवक को स्कूल ले गया और वहां कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने लगा।

पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए मधुबन के ही एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से स्कूल में ताला बंद कर के स्कूल का चेयरमैन फरार हो गया है। बताया जा रहा है स्कूल को जल्द ही सील किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए एक पत्र डीईओ को लिखा गया है।

 
और पढ़ें ...

सिविल जज की कार हादसे का हुई शिकार, पिता सहित परिवार के 3 लोगों की मौत

बिहार। सहरसा जिले में सड़क हादसे में पटना सिविल कोर्ट के जज के परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों की कार वाहन की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्डे में गिर गई। घटना में पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि जज सहित तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जज प्रफुल्ल कुमार सिंह (45) अपने साले के फलदान समारोह में शामिल होकर सोमवार की सुबह परिवार के साथ अपने गांव सरडीहा लौट रहे थे। इसी दौरान भटोनी पंचायत टेंगराहा मोड़ के पास उनकी कार को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे जज की कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में प्रफुल्ल कुमार सिंह के पिता रंजीत सिंह (65), बड़े चाचा नारद सिंह(70) और छोटे चाचा सचिन सिंह (55) शामिल हैं। वहीं जज प्रफुल्ल कुमार, उनके 7 वर्षीय बेटे मंयक राठौड़ और 6 साल के भांजे नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा भेज दिया है।

और पढ़ें ...

खौफनाक! पत्नी के प्रेमी का गला काटकर पिया खून, वीडियो बनाकर किया वायरल

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट उसका खून पी लिया। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद उसने अपने दोस्त का गला काट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा। जहां गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने मोबाइल फोन में ये पूरी वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिखाई दे रहा है।

इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो वापस घर लौट गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

 
और पढ़ें ...

ओडिशा में एक और बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, आठ घायल…

भुवनेश्वर। ओडिशा से दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहाँ गंजम जिले के दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत खेमुंडी कॉलेज के पास देर रात एक बस दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 8 घायल हो गए।

रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही विवाह पार्टी की बस दिगपहांडी के खेमुंडी कॉलेज के पास एक सरकारी बस के साथ टकरा गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए बरहामपुर एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 26 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 26 जून 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - आषाढ़ तिथि शुक्ल पक्ष अष्टमी- जून 26 12:25 AM – जून 27 02:05 AM शुक्ल पक्ष नवमी- जून 27 02:05 AM – जून 28 03:05 AM नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी - जून 25 10:11 AM – जून 26 12:43 PM हस्त - जून 26 12:44 PM – जून 27 02:43 PM योग व्यातीपात - जून 25 05:26 AM – जून 26 06:06 AM वरीयान - जून 26 06:06 AM – जून 27 06:23 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:29 AM सूर्यास्त - 7:18 PM चन्द्रोदय - जून 26 12:21 PM चन्द्रास्त - जून 27 12:37 AM अशुभ काल राहू - 7:12 AM – 8:56 AM यम गण्ड - 10:40 AM – 12:23 PM कुलिक - 2:07 PM – 3:51 PM दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:46 PM, 03:37 PM – 04:32 PM वर्ज्यम् - 09:49 PM – 11:33 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:56 AM – 12:51 PM अमृत काल - None ब्रह्म मुहूर्त - 03:53 AM – 04:41 AM
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 26 June 2023: मेष सहित इन राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2023 आज यानी 26 जून 2023, सोमवार का दिन सभी राशियों के मिला-जुला रहने वाला है। कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इन क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना अधिक है। बता दें कि आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दुर्गाष्टमी व्रत जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन माता दुर्गा की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन 27 जून रात्रि 02  बजकर 04 मिनट पर होगा और इसी समय से नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन? मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) आज आप नया काम शुरू करें तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) आज आप को काम में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में नए संबंध बनेंगे। अपनो से सहयोग मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप आपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहे नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के चलाने से सतर्क रहें। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु साझेदारी सोच-विचार कर करें। कोई बड़ा निर्णय आज आप कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope) आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी परिचित का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवारिक सदस्यों से मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यापार में मंदी देखने को मिलेगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope) आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति को आज आप खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप साझेदारी में नुकसान उठा सकते हैं। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है। जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) आज आप वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोच-विचार कर करें। कर्मचारी वर्ग का अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
और पढ़ें ...

मणिपुर में हजारों महिलाओं ने सुरक्षा बलों को घेरा, सुरक्षा बलों को छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी

मणिपुर। मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से दो समुदायों के बीच जारी हिंसा की वजह से स्थित काफी गंभीर बनी हुई है। जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में 3 मई से अब तक 115 लोगों की जान चली गई है। पूरे राज्य में सेना और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसी बीच लगभग 1500 महिलाओं की भीड़ ने सुरक्षा बलों पर धावा बोला और 12 उग्रवादियों को छुड़ा लिया। सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्हें अपने पकड़े गए 12 कांगलेई यावोल कन्ना लुप  उग्रवादियों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लगभग 1500 की महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की झुंड ने तलाशी अभियान को भी विफल कर दिया।घटना की पुष्टि करते हुए सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन 12 उग्रवादियों को उन्हें छोड़ना पड़ा, उसमें मोइरंगथेम तम्बा उर्फ उत्तम भी शामिल था। ये वही मोइरंगथेम तम्बा उर्फ उत्तम है, जो 2015 में घात लगाकर किए गए हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 18 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। सेना के खुफिया ऑपरेशन के बाद उग्र हुईं महिलाएं सेना के प्रवक्ता ने कहा, 24 जून की दोपहर लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, इम्फाल पूर्व के इथम गांव में सुरक्षा बलों द्वारा एक ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसके बाद घेराबंदी की गई थी। इस ऑपरेशन में 12 केवाईकेएल कैडरों को हथियारों, गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया था। इन 12 उग्रवादियों में 2015 के डोगरा घात मामले के मास्टरमाइंड स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल इरंगथेम तम्बा उर्फ उत्तम भी शामिल था, उसकी पहचान की गई थी।सेना के प्रवक्ता ने आगे कहा, इस ऑपरेशन के फौरन बाद महिलाओं और स्थानीय नेता के नेतृत्व में 1200 से 1500 की भीड़ ने तुरंत पूरे टारगेट एरिया को घेर लिया और सुरक्षा बलों को ऑपरेशन के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया। आक्रामक भीड़ से बार-बार अपील की गई कि सुरक्षा बलों को कानून के मुताबिक ऑपरेशन जारी रखने दें, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अधिकारी ने कहा इसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हमने पकड़े गए 12 उग्रवादियों को स्थानीय नेता को वापस सौंप दिया गया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने वहां से बरामद हथियार और गोला-बारूद को जब्त कर लिया। पूरे मणिपुर में महिलाएं सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान रोक रही महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ द्वारा सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान चलाने से रोकने का मुद्दा पूरे मणिपुर में हो रहा है। 22 जून को महिला प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व में भीड़ ने एक सीबीआई टीम को रोका था, जो हथियारों की लूट की जांच के लिए मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में जा रही थी। 23 जून को भी सेना ने ट्वीट किया था कि महिलाओं के नेतृत्व में भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों को उस इलाके में पहुंचने से रोक दिया, जहां हथियारबंद बदमाश स्वचालित बंदूकों से गोलीबारी कर रहे थे।
और पढ़ें ...

अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल के रवैये से गठबंधन से पहले विपक्षी एकता पर पड़ने लगी दरार

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर केंद्र में गैर भाजपाई सरकार बनाने की जुगत में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी एकता के लिए पटना में 18 पार्टियों के बड़े दिग्गज जुटे थे।इसी बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अधिकारियों के पदोन्नति और ट्रांस्फर को लकर केंद्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले अध्यादेश के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों से समथर्न मांग रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के रवैये को लेकर लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी नाराज दिख रही है। विपक्षी एकता की गांठें धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगी हैं। पटना में शुक्रवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के निकलने को लेकर RJD उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।वहीं, विपक्ष की इस बैठक पर बीजेपी भी लगातार चुटकी ले रही है। इतना ही नहीं राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने तो विपक्ष की तुलना चूहों से कर दी है। हरनाथ सिंह ने कहा कि 100 चूहे मिलकर एक शेर को पराजित नहीं कर सकते. कर्नाटक की जीत तो छोटी मोटी जीत है। विपक्षी एकता में दरार! गठबंधन से पहले विपक्षी एकता में दरार पड़ती दिखाई दे रही है। आरजेडी (RJD) के शिवानंद तिवारी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्हें तानाशाह और लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। हालांकि, तेजस्वी यादव डैमेज कंट्रोल करते दिखाई दिए. तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच सब ठीक है। विपक्षी एकता की बैठक को लेकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने का कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है. बाकी सब बेल पर हैं। विपक्ष की बैठक पर बीजेपी का वार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी एकता पर चुटकी लेते हुए कहा कि जुगनुओं ने शराब पी ली है और अब सूरज को भी यह गाली देंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाता है. वो कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है. विपक्ष जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है. राजनाथ सिंह चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। राजनाथ सिंह ने ऐसे ली चुटकी राजनाथ सिंह ने कहा कि जब देश में इमरजेंसी लगाई तब लोकतंत्र का गला घोंटा गया था. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित है. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते वे लोग लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया. अगर देश में लोकतंत्र खतरे में होता तो वे हिमाचल प्रदेश में कैसे जीत गए, कर्नाटक में कैसे जीते? नीतीश कुमार पर फंसा पेंच वहीं, विपक्षी दलों की एकता के प्रयास को लेकर उन पर नए सिरे से हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन्हें देश को बताना चाहिए कि उनका नेता कौन होगा और यह ‘ठगबंधन’ ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा। भले वे एक मंच पर आए हों, लेकिन उनके दिल नहीं मिल पाए. उन्होंने दावा किया कि बैठक की मेजबानी करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इन दलों ने संयोजक के तौर पर स्वीकार नहीं किया है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 25 June 2023: रविवार को सूर्य देव की इस मंत्र से करें पूजा, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल का समय

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 25 June 2023: पंचांग के अनुसार 25 जून 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज सूर्य देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

-आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 25 जून 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज के दिन सूर्य देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की सप्तमी है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
25 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आकाश मंडल का 11वां नक्षत्र है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रतीक बिस्तर के दो पाए या झूला है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र : इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं काफी शौकीन होती हैं। इन्हें सजना-संवराना अच्छा लगता ह

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 25 जून 2023, रविवार को राहुकाल शाम: 5 बजकर 37 मिनट से शाम: 5 बजकर  22 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

22 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 June 2023)

 

विक्रमी संवत्:  2080
मास पूर्णिमांत: आषाढ
पक्ष:  शुक्ल
दिन:  रविवार
ऋतु:  ग्रीष्म
तिथि:  सप्तमी - 24:26:58 तक
नक्षत्र:  पूर्वा फाल्गुनी - 10:12:14 तक
करण:  गर - 11:25:52 तक, वणिज - 24:26:58 तक
योग:  सिद्धि - 05:26:13 तक
सूर्योदय:  05:24:34 AM
सूर्यास्त: 19:22:32 PM
चन्द्रमा:  सिंह राशि- 16:52:43 तक
राहुकाल: 17:37:48 से 19:22:32 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त:  11:55:38 से 12:51:29 तक
दिशा शूल:  पश्चिम

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  17:30:49 से 18:26:41 तक
कुलिक:  17:30:49 से 18:26:41 तक
कंटक:  10:03:54 से 10:59:46 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:  11:55:38 से 12:51:29 तक
यमघण्ट:  13:47:21 से 14:43:13 तक
यमगण्ड:  12:23:33 से 14:08:18 तक
गुलिक काल:  15:53:03 से 17:37:48 तक
और पढ़ें ...