सियासत
लड़को की होगी पहली पसंद ….जल्द लांच होगी Royal Enfield की नई बाइक, न्यू स्टाइल और फीचर्स के साथ आएगी ये मोटरसाइकिल…
मुंबई :- रॉयल एनफील्ड की बाइक भारतीय बाजार में ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी काफी पॉपुलर हैं. ब्रिटिश ऑटोमेकर्स अब एक और नई बाइक के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं. रॉयल एनफील्ड की नई बाइक बियर 650 (Bear 650) 5 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है. ये बाइक इटली के मिलान शहर में EICMA मोटर शो में पेश की जाएगी. ऑटोमेकर्स ने इस बाइक की फोटो रिवील करके स्टाइल और लुक से पर्दा हटा दिया है.
रॉयल एनफील्ड बियर 650 का क्रेज काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ है. करीब दो साल से लोग इस बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. ये बाइक पांच कलर वेरिएंट के साथ ग्लोबल मार्केट में आने जा रही है. ये बाइक इंटरसेप्टर 650 की तरह 650 cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस नई मोटरसाइकिल में इंटरसेप्टर 650 की तरह ही इंजन और चेसिस दिए जाएंगे, लेकिन सस्पेंशन और व्हील्स अलग लगे होंगे.
रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक का डिजाइन 60 के दशक की स्क्रैबलर की तरह रखा गया है. इस बाइक के फ्रंट में 19-इंच के स्पोक्ड व्हील लगे हैं. इसके पिछले पहिए में 17-इंच के व्हील का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक में 184 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. बियर 650 में लगी सीट की लंबाई 830 mm है, जो कि सभी 650 cc मॉडल्स में दी गई सबसे लंबी सीट है.
रॉयल एनफील्ड की बाइक में लगा इंजन
रॉयल एनफील्ड बियर 650 में 648 cc ऑयल और एयर-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है. इस इंजन से 7,150 rpm पर 47 bhp की पावर मिलती है और 5,150 rpm पर 56.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक में लगी मोटर के साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स लगा है. बियर 650 में scrambler की तरह ही चौड़ा हैंडलबार दिया गया है. इस बाइक में डुअल-चैनल ABS भी लगा है. इस बाइक में USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट भी लगा है.
क्या होगी Bear 650 की कीमत?
रॉयल एनफील्ड बियर 650 की कीमत के बारे में बाइक की लॉन्चिंग के वक्त ही खुलासा किया जाएगा. ये नई बाइक 3.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइस के साथ एंट्री कर सकती है. इस बाइक को टक्कर देने वाली इस समय कोई बाइक मार्केट में नहीं है.
1 नवंबर से बदल जाएगा UPI पेमेंट, होंगे ये 2 बड़े बदलाव, Google Pay, PhonePe और Paytm….
नई दिल्ली :- UPI Lite के यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके 1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर बदलाव की बात की जाएं, तो 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है। अगर दूसरे बदलाव की बात करें, तो 1 नवंबर के बाद अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।आइए जानते हैं विस्तार से.
UPI Lite के यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके 1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर बदलाव की बात की जाएं, तो 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है। अगर दूसरे बदलाव की बात करें, तो 1 नवंबर के बाद अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।आइए जानते हैं विस्तार से.
कब से शुरू होगा नया फीचर
UPI Lite ऑटो-टॉप-अप फीचर 1 नवंबर, 2024 से शुरू होने की उम्मीद है। UPI Lite एक वॉलेट है जो यूजर्स को बिना UPI पिन का इस्तेमाल किए छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन करने की सुविधा देता है। फिलहाल, UPI Lite यूजर्स को पेमेंट करना जारी रखने के लिए अपने बैंक अकाउंट से अपने वॉलेट बैलेंस को मैन्युअली रिचार्ज करना पड़ता है। हालांकि, नए ऑटो-टॉप-अप फीचर के साथ, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का टारगेट इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे मैनुअल रिचार्ज की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। NPCI के 27 अगस्त 2024 के नोटिफिकेशन में UPI Lite ऑटो-पे बैलेंस फीचर का ऐलान किया गया था।
जल्द ही UPI Lite पर न्यूनतम बैलेंस सेट कर पाएंगे। जब भी आपका बैलेंस इस सीमा से नीचे चला जाता है, तो आपके UPI Lite वॉलेट को आपके लिंक किए गए बैंक खाते से एक तय राशि के साथ अपने आप फिर से भर दिया जाएगा। रिचार्ज राशि भी आपकी तरफ से सेट की जाएगी। इस वॉलेट की लिमिट 2,000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। UPI लाइट अकाउंट पर एक दिन में पांच तक टॉप-अप की अनुमति होगी।
UPI Lite हर यूजर को 500 रुपये तक का लेनदेन की सुविधा देता है। इसके साथ UPI Lite वॉलेट में ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये का बैलेंस रखा जा सकता है। UPI Lite वॉलेट की रोजाना खर्च लिमिट 4000 रुपये है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI Lite की अधिकतम लेनदेन सीमा को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त, UPI Lite वॉलेट सीमा को भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया है।
BREAKING: कलयुगी पुत्र ने की माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार
हर्रई : हर्रई नगर के वार्ड नंबर 1 में कलयुगी पुत्र ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने ही बुजुर्ग माता पिता की पत्थरो से मारकर हत्या कर दी सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति का नाम डोरी लाल पत्नी विद्या बाई कलार नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
आज यानी 30 अक्तूबर 2024, बुधवार के दिन छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यह पूजा करने से मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचा जा सकता है।
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यम की पूजा करने से जातक अकाल मृत्यु से बच सकता है। साथ ही यह मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचने का उपाय भी है। कहा जाता है कि इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करने से रूप सौंदर्य की प्राप्ति होती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार राम भक्त हनुमान ने माता अंजना के गर्भ से इसी दिन जन्म लिया था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
नरक चतुर्दशी को क्यों कहा जाता है छोटी दीपावली?
छोटी दीपावली का पर्व धनतेरस के अगले दिन मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय त्योहार का दूसरा दिन होता है और इसके अगले दिन दीपोत्सव मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नरक चतुर्दशी का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। दरअसल नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दिवाली से एक दिन पूर्व मनाई जाती है।
Aaj Ka Panchang: आज 30 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 30 अक्टूबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - 01:15 पी एम तक
नक्षत्र
हस्त - 09:43 पी एम तक
योग
वैधृति - 08:52 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:31 AM
सूर्यास्त- 5:38 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 31 5:20 AM
चन्द्रास्त- 4:23 PM
अशुभ काल
राहू- 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
यम गण्ड- 07:55 ए एम से 09:18 ए एम
कुलिक- 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
शुभ काल
अमृत काल- 08:11 AM- 09:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:58 AM- 05:46 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:32 ए एम से 09:43 पी एम
Aaj Ka Rashifal 30 October 2024: दिवाली से पहले इन राशि वालों के घर आएगी धन-समृद्धि, खुशियों से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल
30 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री धन्वतंरि जयंती, हनुमान जयंती और मास शिवरात्रि भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मोमोज खाने से एक महिला की मौत - 20 लोग बीमार
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में वकीलों और न्यायाधीश के बीच तीखी नोंकझोंक मारपीट
आज धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान कुबेर का पूजन, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धनतेरस आज मनाया जाएगा. परंपरागत रूप से दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि को समर्पित है. इस दिन कुबेर और धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन सोना- चांदी, कपड़े, बर्तन, गाड़ी, झाड़ू आदि चीजों को खरीदना बहुत फलदायी माना जाता है
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले पर्व धनतेरस की शुरूआत 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आप दीपदान करके धन वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं.
धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।
धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है।
धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान?
शास्त्रों और पुराणों में धनतेरस पर दीपदान करने के पीछे कई कथाएं बताई जाती हैं. दीपदान करने की परंपरा बहुत पुरानी है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि तुम हर दिन हजारों लोगों के प्राण लेकर आते हो, क्या कभी तुम्हें किसी पर दया नहीं आती. इसपर एक यमदूत कहा कि मृत्यु लोक में एक हेम नाम का राजकुमार था जिसके जन्म होने पर ज्योतिषियों ने बताया था कि जब भी बालक विवाह करेगा तो उसके चार दिन इसकी मौत हो जाएगी.
शुभ मुहूर्त –
पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा.
Aaj Ka Panchang: आज 29 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 29 अक्टूबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- अक्टूबर 28 07:51 AM- अक्टूबर 29 10:32 AM
नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- अक्टूबर 28 03:24 PM- अक्टूबर 29 06:34 PM
योग
इन्द्र- अक्टूबर 28 06:47 AM- अक्टूबर 29 07:47 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:31 AM
सूर्यास्त- 5:38 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 30 4:27 AM
चन्द्रास्त- 3:57 PM
अशुभ काल
राहू- 02:51 पी एम से 04:15 पी एम
यम गण्ड- 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक- 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:44 ए एम से 09:29 ए एम, 10:48 पी एम से 11:39 पी एम
वर्ज्यम्- 04:04 ए एम, अक्टूबर 30 से 05:53 ए एम, अक्टूबर 30
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM- 12:33 PM
अमृत काल- 08:11 AM- 09:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:58 AM- 05:46 AM
Aaj Ka Rashifal 29 October 2024: आज धनतेरस के दिन कुबेर देव इन राशियों पर करेंगे धनवर्षा...जानिए आज का अपना राशिफल
29 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज भौम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज धनतेरस भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको जॉब के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई समारोह कर सकते हैं। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी आज दूर होगी आप एनर्जेटिक रहेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 8
वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप व्यस्त हो सकते हैं। आज संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप में चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि:
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
सिंह राशि:
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का साथ मिलने आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। उलझी हुई स्थितियां सुलझ जाएगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि:
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि:
आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मेडिटेशन की आदत डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। परिवार के कामों में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
धनु राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
मकर राशि:
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, रिश्तों में मिठास आएगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि:
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको... कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएं बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएंगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
मीन राशि:
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 2
धनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल जानें अपने शहर के रेट
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और उससे पहले सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना आज 78,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह सोने के पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.38% यानी 302 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में यह 78,131 रुपये तक नीचे और 78,364 रुपये तक ऊपर गया।
सोने की कीमत में 33 फीसदी और चांदी की कीमत में 46 फीसदी तेजी आई है। अक्टूबर के महीने में अब तक सोने की कीमत में 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान चांदी की कीमत में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन शुक्रवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला और इसमें गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण ऐसा हुआ।
क्यों बढ़ रहा है सोना
हालांकि 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका में जारी राजनीतिक अनिश्चितता, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और गिरते अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड से सोने को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सोने की हालिया चाल मंदी के पैटर्न को दर्शाती हैं जिसमें $2,705 मुख्य समर्थन के रूप में है। $2,700 से नीचे की गिरावट $2,675 और $2,660 के स्तर तक ले जा सकती है। ऊपर की ओर, $2,645 को तोड़ने से मंदी का पैटर्न खत्म हो जाएगा। इससे संभावित रूप से कीमतें $2,770 और यहां तक कि $2,800 तक पहुंच सकती है।
Whatsapp में अब Contacts सेव करना हो जाएगा आसान, नया फीचर Contacts Manager करेगाा कमाल
WHATSAPP NEWS UPDATE NEWS. व्हाट्सएप में समय-समय पर नया बदलाव और नया फीचर लेकर कंपनी आती है। ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस काफी खास होते जा रहा है। लगातार व्हाट्सएप के नए फीचर से लोगों को काफी सहोलियत हो रही है। वहीं कंपनी के नए और लेटेस्ट फीचर का यूज करके यूजर खुश भी हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी एक बार फिर से नया फीचर लेकर आया है। इसमें व्हाट्सएप में कॉन्टेक्ट्स को सेव करना और भी आसान हो जाएगा।
बता दें, इस बार व्हाट्सएप कॉन्टेक्ट्स मैनेजर फीचर ले कर आ रहा है। इस फीचर के मदद से यूजर आसानी से अपने कॉन्टेक्ट्स को सीधे व्हाट्सएप में ही सेव कर सकेंगे। अब तक मैसेजिंग एप मोबाइल कॉन्टेक्ट को एक्सेस करता थ। इस फीचर को जल्द ही यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
इस फीचर की लंबे समय से थी मांग
इस फीचर की डिमांड लंबे समय से यूजर्स कर रहे थे। इसी वजह से इस फीचर पर कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि कुछ ही समय में ये फीचर लोगों को यूज करने के लिए मिल जाएगा। जो काफी यूजफुल होगा।
कॉन्टेक्ट्स को भी कर सकेंगे शेयर
इस फीचर की एक खास बात यह भी होगी कि इसमें से कॉन्टेक्ट्स को शेयर कर सकेंगे। अक्सर जब मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो यूजर्स को कॉन्टेक्ट्स गायब हो जाते है। ऐसे में इस फीचर के माध्यम से यूजर्स को कॉन्टेक्ट्स को शेयर करने का भी अवसर मिलेगा।
हैंडसेट शेयर करने वालों के लिए उपयोगी
व्हाट्सएप के इस फीचर से उन लोगों को ज्यादा फायदा मिलने वाला है। जब वे अपना हैंडसेट दूसरे के साथ शेयर करते हैं या फिर जब वे एक से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट चलाते हैं तो यूजर्स अपने पर्सनल और बिजनेस कॉन्टेक्ट्स को अलग-अलग रख सकेंगे।
कल धनतेरस की पूजा से शुरू होगा दिवाली का त्यौहार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024: जिस दिन का लोगों को इंतज़ार था आख़िरकार वो दिन आ ही गया. कल से दीपावली की शुरुआत हो रहीहैं। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार धन, आरोग्यता, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का उत्सव शुरू हो जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्तूबर को है। धनतेरस के पर्व को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की प्रथा है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और क्या खरीदें क्या नहीं सबकुछ…
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस का त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व का पहला दिन होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, कुबरे देव और यम की पूजा का विधान होता है। इसके अलावा धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है।
धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 29 अक्तूबर सुबह 10:31 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्तूबर 2024 दोपहर 01:15 तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 37 मिनट से लेकर 08 बजकर 12 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त- शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 26 मिनट तक
धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (सुबह)- 09 बजे से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
धनतेरस सोना-चांदी खरीदारी शुभ मुहूर्त (शाम)- 07 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों की खरीदारी से धन-दौलत में होगी वृद्धि
धनतेरस पूजा विधि और महत्व
धनतेरस के दिन पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी, निवेश और नया कार्य करने के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ खरीदारी की जाती है। ऐसे मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने और शुभ कार्य करने पर इसमें कई गुना फल मिलता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।
धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः। मंत्र से षोडशोपचार विधि द्वारा पूजन अर्चन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु और आरोग्यता बनी रहती है।
कोल्डप्ले-दिलजीत के कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट मामले में ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में की छापेमारी
COLDPLAY DILJIT CONCERTS : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के टिकटों की हेराफेरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ‘कोल्डप्ले’ और दिलजीत दोसांझ की ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री मामले में पांच राज्यों – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। एजेंसी ने यह कदम अलग-अलग राज्यों में फर्जी टिकट बिक्री से संबंधित कई FIR दर्ज होने के बाद उठाया है।
ED ने 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर की छापेमारी
‘बुक माई शो’ ने फर्जी टिकटों की बिक्री को लेकर कई संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इसमें आरोप लगाया गया कि ये आरोपी बेहद अधिक कीमत पर नकली टिकट बेच रहे हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 (PMLA) के तहत इसकी जांच शुरू की है और पांच राज्यों में 13 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर तलाशी ली। एजेंसी ने इस घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड जैसी कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की हैं।
एजेंसी ने छापेमारी के बाद दिया ये बयान
जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा, ‘देशभर के विभिन्न राज्यों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिसमें ‘बुक माई शो’ द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी शामिल है। इसमें कई संदिग्धों के खिलाफ कॉन्सर्ट में जाने वालों का शोषण करने का संदेह है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ये लोग इन प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट की अधिक मांग का फायदा उठाते हुए नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी वृद्धि करने में लगे हुए हैं।’
फर्जी टिकटों की ब्रिकी के मनी ट्रेल पर ED की नजर
ईडी इस कार्रवाई से अवैध टिकट बिक्री की तह तक पहुंचना चाहती है। साथ ही इन घोटालों को सपोर्ट करने वाले मनी ट्रेल नेटवर्क का पता करने की जुगत में है। इस तरह के अपराध करने वालों के आय का पता लगाना जरूरी है। एजेंसी को अब तक की जांच से पता चला है कि कई लोगों ने नकली टिकट बेचने के लिए इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।
धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान? जानें इसकी विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा. परंपरागत रूप से दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि को समर्पित है. इस दिन कुबेर और धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन सोना- चांदी, कपड़े, बर्तन, गाड़ी, झाड़ू आदि चीजों को खरीदना बहुत फलदायी माना जाता है
हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले पर्व धनतेरस की शुरूआत 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. इस दिन प्रदोष काल संध्याकाल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आप दीपदान करके धन वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं.
शुभ मुहूर्त – Dhanteras shopping muhurat
पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा.
धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान?
शास्त्रों और पुराणों में धनतेरस पर दीपदान करने के पीछे कई कथाएं बताई जाती हैं. दीपदान करने की परंपरा बहुत पुरानी है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने यमदूतों से पूछा कि तुम हर दिन हजारों लोगों के प्राण लेकर आते हो, क्या कभी तुम्हें किसी पर दया नहीं आती. इसपर एक यमदूत कहा कि मृत्यु लोक में एक हेम नाम का राजकुमार था जिसके जन्म होने पर ज्योतिषियों ने बताया था कि जब भी बालक विवाह करेगा तो उसके चार दिन इसकी मौत हो जाएगी.
