सियासत

Aaj Ka Rashifal 07 November 2024: आज इन राशियों पर बरसेगी छठी मैया की असीम कृपा, चमकेंगे भाग्य के सितारे

7 November 2024 Ka Rashifal: ​7 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे आपके कामों में भी देरी होगी। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए कारगर साबित होगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

  1. शुभ रंग- सुनहरा 
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि

आज अकारण शुरू हुई समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लागाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- सफेद 
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके कार्य समय रहते पूरे होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। सोची हुई योजनाओं में आज सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

  1. शुभ रंग- पर्पल 
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे। आज अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेगे, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं ।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की प्लानिंग कर लेगे, इससे सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से पूरी हो जाएंगी। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको सुकून मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग- हरा 
  2. शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें, पहले सोच विचार कर लेना अच्छा रहेगा। 

  1. शुभ रंग- मरून 
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से ख़ुशी भरा माहौल बन जायेगा। आज किसी मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आज शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

PM Vidya Lakshmi Yojana : अब पैसा नहीं बनेगा सपनों में रुकावट, छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा 10 लाख तक का लोन

दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना” का ऐलान किया है। इस योजना के तहत, स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटर के मिलेगा। यह कदम उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो अच्छे संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक कारणों से असमर्थ हैं। अब उनकी शिक्षा पर पैसों की कमी का असर नहीं पड़ेगा।

लोन की राशि और प्रक्रिया
इस योजना के तहत, छात्र 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, जो बिना किसी गारंटर के उपलब्ध होगा। इससे उन छात्रों को खासा लाभ होगा जो किसी गारंटर के बिना लोन प्राप्त करने में असमर्थ होते थे। इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लग गई है, और अब इसे पूरे देशभर में लागू किया जाएगा।

उद्देश्य: शिक्षा का सपना पूरा करना
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि देश के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक वित्तीय मदद मिल सके। आजकल अच्छे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए जो खर्चा आता है, वह कई बार छात्रों के लिए विकट समस्या बन जाता है। प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से छात्रों को शिक्षा के इस खर्च को पूरा करने के लिए सुविधाजनक और सस्ता लोन मिलेगा, जिससे उनके सपने साकार हो सकेंगे।

योजना के प्रमुख लाभ
10 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटर के।

देशभर में स्थित प्रमुख संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मदद।

लोन की समान दरें और आसान भुगतान योजनाएं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना।

PM विद्यालक्ष्मी योजना के लिए योग्यता

1. संस्थान की योग्यता

हायर स्टडी के लिए जिस संस्थान में छात्र एडमिशन लेते हैं, उस संस्थान का NIRF (National Institutional Ranking Framework) में ऑल इंडिया रैंक 100 या राज्य स्तर पर रैंक 200 या इसके भीतर होनी चाहिए।
यह संस्थान सरकारी होना चाहिए, यानी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा संचालित या मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
2. छात्रों की आय की सीमा

स्टूडेंट्स की सालाना आय 8 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।
3. योजना के तहत लोन वितरण

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को लोन दिया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय मदद मिल सके।
4. क्रेडिट गारंटी

7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए सरकार द्वारा क्रेडिट गारंटी प्रदान की जाएगी, जिससे छात्रों को लोन लेने में आसानी होगी और गारंटर की आवश्यकता नहीं होगी।

आर्थिक सुरक्षा और समर्थन
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से छात्रों को लोन प्राप्त करने में आर्थिक सुरक्षा और सहायता मिलेगी। विशेष रूप से उन परिवारों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के योग्य हैं।

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना से न केवल छात्रों को वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि यह भारत में शिक्षा का स्तर और विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की प्रक्रिया को और भी सुलभ बनाएगा।

और पढ़ें ...

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का रायपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत

उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ आज शाम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे। राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ भेंटकर  स्वागत किया।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के मुख्य अतिथ्य में आज 6 नवंबर को संध्या 6 बजे से नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव राज्य अलंकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह होना है। राज्य अलंकरण समारोह में   उपराष्ट्रपति  धनखड़ के करकमलों से विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का आयोजन 4 नवंबर से किया जा रहा है। राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया गया था। तीन दिवसीय राज्योत्सव में शासन के सभी विभागों द्वारा भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, जानें उनका निजी और राजनीतिक जीवन का सफर

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप का जादू चल गया है। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की है और कमला हैरिस को हरा दिया है। फॉक्स न्यूज के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। ऐसे में ये साफ है कि अब अमेरिका की कमान डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में होगी।

कब हुआ जन्म, कैसा था शुरुआती जीवन?

डोनाल्ड ट्रंप का जन्म न्यूयॉर्क में 14 जून 1946 को हुआ था। उनका परिवार पहले से काफी अमीर था, इसलिए कहा जाता था कि ट्रंप चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए। ट्रंप जब छोटे थे, तभी उनकी मां बीमार रहने लगीं और उन्हें बचपन में मां का प्यार कम मिल पाया। इसलिए ट्रंप पर पिता का असर ज्यादा रहा।

स्कूली जीवन में बच्चों को करते थे बुली, यहां तक की पढ़ाई

ट्रंप स्कूल टाइम में भी काफी आक्रामक थे और उनके पिता के पास अक्सर ट्रंप की शिकायतें आती रहती थीं। ट्रंप अपने स्कूल के दिनों में बच्चों को बुली भी किया करते थे। इसी वजह से ट्रंप के पिता ने उनका एडमिशन मिलिट्री स्कूल में करा दिया था। उस समय ट्रंप की उम्र 13 साल थी।

मिलिट्री स्कूल से पास होने के बाद ट्रंप ने दो साल तक फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद वह पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी चले गए। उन्होंने रियल स्टेट प्रोग्राम में पढ़ाई की। उन्होंने साल 1968 में इकोनॉमिक साइंस में भी डिग्री ली।

राजनीति में आने से बहुत पहले से अरबपति थे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने से काफी समय पहले ही ट्रंप अमेरिका के अरबपति थे। उन्हें रियल एस्टेट मुगल कहा जाता था। वह पहले भी अमेरिकन मीडिया में काफी हाईलाइट होते रहते थे और उन्होंने अपनी बेबाक प्रचार शैली से कई अनुभवी राजनेताओं को हराया।

साल 2000 में ट्रंप को "द अप्रेंटिस" नाम के टीवी शो से बड़ी पहचान मिली। वह इस शो को होस्ट करते थे, जिससे वह काफी लोकप्रिय हुए।

राजनीति में कब हुई एंट्री?

वैसे तो उन्होंने साल 1980 में राजनीति में दिलचस्पी ली थी। लेकिन साल 2015 में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी और साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया था। इसी को ट्रंप के राजनीतिक जीवन की असल शुरुआत माना जाता है। साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में, ट्रंप को जो बाइडेन के हाथों हार मिली थी। 

कैसा है निजी जीवन?

ट्रंप अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप, दूसरी मार्ला मेपल्स और वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रंप हैं। ट्रंप के पांच बच्चे भी हैं। 

और पढ़ें ...

US Election 2024 Result LIVE: 50 राज्य, 538 सीटें, ट्रंप-कमला कहां आगे-पीछे, देखें फुल लिस्ट

अमेरिका :- अमेरिका का अगला राष्‍ट्रपति कौन होगा, वो कुछ समय में पता चल जाएगा. शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से काफी पीछे नजर आ रही हैं.

अमेरिका के 50 राज्यों और राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुल 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटें है. इस चुनाव में कुल 7 स्विंग स्टेट्स हैं. यानी ये कभी भी किसी के पक्ष में बाजी पलट सकते हैं. चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है. चुनाव जीतने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है.

अलबामा 9 डोनाल्‍ड ट्रंप
अलास्का 3  
एरिजोना 8  
अरकंसास 6 डोनाल्‍ड ट्रंप
कैलिफोर्निया 54  
कोलोरॉडो 8  
कनेक्टीकट 8 डोनाल्‍ड ट्रंप
डेलावेयर 3  
डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (राज्य नहीं है) 3  
फ्लोरिडा 25 डोनाल्‍ड ट्रंप
जॉर्जिया 13 डोनाल्‍ड ट्रंप
हवाई 4  
इडाहो 4  
एलिनोएस 22  
इंडियाना 12 डोनाल्‍ड ट्रंप
आईओवा 7  
कंसास 6 कमला हैरिस
केंटुकी 8 कमला हैरिस
लुइसियाना 9  
मैंनी 4  
मेरीलैंड 10 कमला हैरिस
मैसाचुसेट्स 12 कमला हैरिस
मिशिगन 18 कमला हैरिस
मिनेसोटा 10  
मिसीसिपी 7 डोनाल्‍ड ट्रंप
मिसौरी 11 डोनाल्‍ड ट्रंप
मोंटाना 3  
नेब्रास्का 5  
नेवादा 4  
न्यू हैंपशर 4 कमला हैरिस
न्यू जर्सी 15  
न्यू मैक्सिको 5  
न्यूयॉर्क 33 कमला हैरिस
नॉर्थ कैरोलिना 14 कमला हैरिस
नॉर्थ डेकोटा 3 डोनाल्‍ड ट्रंप
ओहायो 21 डोनाल्‍ड ट्रंप
ओक्लाहामा 8 डोनाल्‍ड ट्रंप
ऑरेगॉन 7  
पेंसिलवेनिया 23 कमला हैरिस
रोड आइलैंड 4 कमला हैरिस
साउथ कैरोलिना 8 डोनाल्‍ड ट्रंप
साउथ कैरोलिना 3  
टेन्नेस्सी 11 डोनाल्‍ड ट्रंप
टेक्सस 32 डोनाल्‍ड ट्रंप
उटाह 5  
वर्माउंट 3 कमला हैरिस
वर्जीनिया 13 डोनाल्‍ड ट्रंप
वॉशिंगटन 11  
वेस्ट वर्जीनिया 5 डोनाल्‍ड ट्रंप
विस्कोंसिन 5  
व्योमिंग 3  
कुल मत 538 बहुमत का आंकड़ा- 270

 

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप की जीत तय

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा में 73 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, व्योमिंग और टेक्सास में भी डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं, महत्वपूर्ण स्विंग राज्य नॉर्थ कैरोलिना में भी डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। हालांकि, यहां अभी तक केवल 26 प्रतिशत वोटों की ही रिपोर्ट आई है और अभी बहुत सारे मतों की गिनती होनी बाकी है।
और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 06 November 2024: कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 06 November 2024: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 06 नवंबर 2024, बुधवार दिन के विषय में. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग-

तिथि

पञ्चमी – 12:41 ए एम, नवम्बर 07 तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06:35 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06:39 पी एम
चंद्रोदय का समय: 11:00 ए एम
चंद्रास्त का समय :09:07 पी एम

नक्षत्र :

ज्येष्ठा – 09:45 ए एम तक

आज का करण :
बव – 12:32 पी एम तक
बालव – 12:41 ए एम, नवम्बर 07 तक

आज का योग

सुकर्मा – 10:51 ए एम तक

आज का वार : पञ्चमी

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:
2080

चन्द्रमास:
कार्तिक – पूर्णिमान्त
कार्तिक – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त कोई 11:43 ए एम से 12:06 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 06:06 पी एम से 06:47 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 06:40 ए एम से 06:06 ए एम तक रहेगा. आज रवि योग 08:56 ए एम से 11:00 ए एम तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 111:43 ए एम से 12:26 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 12:05 पी एम से 01:26 पी एम तक रहेगा. वर्ज्य 09:19 ए एम से 11:00 ए एम तक रहेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 06 November 2024: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य...जानें अपनी राशि का हाल

6 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि बुधवार रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य पंचमी मनायी जाएगी। सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इस दिन छठ पूजा का दूसरा संयम है। इसके अलावा देर रात 3 बजकर 31 मिनट पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

वृष राशि

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है, लिहाजा आपका कर्म प्रधान होना आपको अधिक सकारात्मक बनाएगा। छात्रों को अपने पढ़ाई के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला 
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रतिस्पर्धा का नकारात्मक असर आपकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेंगे तो समस्या सुलझ जाएगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा।संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है।

  1. शुभ रंग- सिल्वर 
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। हालांकि आपकी मेहनत से परेशानी हल हो जाएंगी। घर के रख रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कोई काम चल रहा है तो वास्तु नियमों का पालन करना फायदेमंद रहेगा। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी | बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे करेंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं सफल होंगी। मिलकर किये गए कामों में मुनाफा होने के योग है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को आज विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

  1. शुभ रंग- पर्पल 
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें। रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर पर रिश्तेदारों के आगमन से कुछ खास काम रुक सकते हैं। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे। यश कीर्ति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे।

  1. शुभ रंग- ब्राउन
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

  1. शुभ रंग- ब्राउन
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी

मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप भगवान के दर्शन करने जायेंगे। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर 
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आज समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा 
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी विशेष प्रयास को लेकर आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। बेहतर होगा कि घर की सभी समस्याएं आपस में ही बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। आज आप कोई टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रांसफर होने की सम्भावना बन रही है।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह के लिए चयनित 36 विभूतियों की हुई घोषणा

चंदूलाल चंद्राकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से पत्रकारिता में प्रिंट मीडिया क्षेत्र में भोलाराम सिन्हा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मोहन तिवारी हुए चयनित*

छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से किया गया सम्मानित 

*छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह के लिए चयनित 36 लोगों की सूची* हर वर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाता है इस वर्ष भी राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के जिन 36 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए चयनित किया है उनकी सूची संलग्न है |

 

इनके अलावा शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मानबटलू राम माथरा नारायणपुर, यति यतनलाल सम्मान मनोहर गौशाला खैरागढ़, गुंडाधूर सम्मान सुश्री छोटी मेहरा पंडरिया जिला कबीरधाम, मिनीमाता सम्मान सतनामी महिला जागृति समिति कोहका जिला दुर्ग, गुरु घासीदास सम्मान राजेंद्र रंगीला राजेंद्र गिलहरे तेलीबांधा रायपुर, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार शशिकांत द्विवेदी डोंगरगढ़, महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव सम्मान विकास ठाकुर शिव तराई कोटा जिला बिलासपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर, पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान डॉक्टर सत्यभामा ऑडिल शंकर नगर रायपुर, चक्रधर सम्मान सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर भिलाई दुर्ग, दाऊ मंदराजी सम्मान पांडीराम मंडावी जिला नारायणपुर, डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न सम्मान शिवकुमार चंद्रवंशी कोको जिला कबीरधाम और खेमराज पटेल जिला सारंगढ़ को दिया गया है | महाराजा अग्रसेन सम्मान सियाराम अग्रवाल शंकर नगर रायपुर को दिया गया है, चंदू लाल चंद्राकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भोलाराम सिन्हा दैनिक नवभारत रायपुर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मोहन तिवारी टीवी 24 चैनल रायपुर को दिया गया है | मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार मुकेश एस सिंहरायपुर दानवीर भामाशाह सम्मान सुभाष चंद्र अग्रवाल विप रोड जिला रायपुर धनवंतरी सम्मान डॉन मनोहर लाल रहेजा महावीर नगर जिला रायपुर श्रीमती बिलासा देवी केवट मत्स्य विकास पुरस्कार विनोद दास कोरंगी आरंग डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान छत्तीसगढ़ आदिवासी कल्याण संस्थान स्वर्गीय महाराज रामानुज प्रताप सिंह देव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार सुरेंद्र कुमार राठौर एनटीपीसी कोरबा और शोभा सिंह रिसाली सेक्टर जिला दुर्ग तथा ललित कुमार नायक भिलाई दुर्ग पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान रामनरेश यादव मापका जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ अप्रवासीय भारतीय सम्मान आनंद कुमार पांडे कि सी बीएलबीडी न्यूयॉर्क देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार भगत गुलेरी पामगढ़ जिला जांजगीर चंपा किशोर साहू सम्मान प्रकाश अवस्थी पुरानी बस्ती जिला रायपुर देवदास बंजारे स्मृति पंथी पुरस्कार शादी लाल रात्रि मुड़िया जिला मुंगेली लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्रीमती निर्मला ठाकुर बेल चंदन भटगांव जिला रायपुर खुमान साहब सम्मान दुष्यंत कुमार हरमुख मरोड़ा सेक्टर भिलाई जिला दुर्ग लाल जगदलपुर साहित्य पुरस्कार डॉ पक लाल यादव गंडई खैरागढ़ छुई खदान किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सतीश जैन भटगांव जिला रायपुर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान सुरेंद्र तिवारी आगे नगर जिला बिलासपुर और प्रकाश चंद्र पंत आमापारा जिला उत्तर बस्तर कांकेर वहीं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार श्रीमती अदिति कश्यप पालीगुडा जिला कबीरधाम माता बहादुर कलारी सम्मान कुमारी चित्र रेखा सिंह नागपुर जिला दुर्ग माधव और आप सब प्रेम राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान अतुल जैन नई दिल्ली स्वर्गी बिसाहू दास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर सम्मान पन्नालाल देवांगन चंद्रपुर जिला शक्ति और बहरी लाल देवांगन शाहीपुर जिला शक्ति को दिया गया है इसके अलावा राजराजेश्वरी करुणा माता हथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार सत्यनारायण देवांगन डबरा जिला शक्ति और अरुण मेहर पंचधारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को दिया गया है इस प्रकार कुल 36 पुरस्कारों की घोषणा 36 लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई है जिनका सम्मान भारत के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ 6 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समापन समारोह के दौरान करेंगे |

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 5 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 5 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि

चतुर्थी - 12:16 ए एम, नवम्बर 06 तक

नक्षत्र

ज्येष्ठा - 09:45 ए एम तक

योग

अतिगण्ड- 11:28 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:33 AM
सूर्यास्त- 5:35 PM
चन्द्रास्त- 08:07 PM
चंद्रोदय- 7:09 AM 

अशुभ काल
राहु- 04:12 पी एम से 05:34 पी एम
यम गण्ड- 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक- 02:49 पी एम से 04:12 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:06 पी एम से 04:50 पी एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल- 05:42 पी एम से 07:29 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:41 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन, जानें क्या कहता है मंगलवार का आपका राशिफल

5 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको खुशी होगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस करने से बचना चाहिए। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे। आप जानते हैं की आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ उलझन में रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त कि किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आज आपको मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के पास काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी मित्र की मदद करने से आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज इस बात का भी ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में बीतेगा। अपकी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, आपको जल्दी ही कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई सपना भी साकार होगा। माता जी आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखेंगे। इससे मित्र अथवा पड़ोसी के साथ तालमेल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल पद के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस ने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मापन (पीएमटी) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) के लिए 4 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किए हैं.जिन अभ्यर्थियों ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया है. वो छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड, परीक्षा विवरण को डाउनलोड कर सकते हैं.

कब होगी शारीरिक परीक्षा : छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर से रायपुर, धमतेरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, सूरजगढ़, जादलपुर और कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कर रहा है. एडमिट कार्ड cgpolice.gov.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपने आवेदन विवरण का उपयोग करके अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?

 

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

चरण 1: छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट – https:cgpolice.gov.inपर जाएं.

चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक के लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: लिंक पर अपना लॉगिन क्रिडेंशियल दर्ज करें.

चरण 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

चरण 5: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें.

फिजिकल टेस्ट पास करने वालों को मिलेगा अगले चरण में मौका : पुलिस भर्ती के इस चरण में पीएफटी और पीएमटी के जरिए अभ्यर्थियों को भर्ती के दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के जरिए इस बार 5967 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. इस परीक्षा में पास होने के लिए पहले फिजिकल टेस्ट पास करना होगा.इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर मिलेगा.

और पढ़ें ...

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 20 की मौत, मौके पर रेस्क्यू जारी

अल्मोड़ा:-  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में करीब 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह गौरीखाल से एक बस रामनगर के लिए निकली थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

हादसे के वक्त कुछ यात्री बाहर गिर पड़े। जख्मी यात्रियों ने सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी। आपदा प्रबंधन अधिजारी विनीत पाल ने बताता की सल्ट और रानीखेत से टीमों को घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने 20 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की। जिस जगह यह हादसा हुआ है वह पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के नजदीक है। यह जगह रामनगर के नजदीक है।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

 
और पढ़ें ...

Holidays : नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखें छुट्टियों की लिस्ट

दीवाली के बाद भी नवंबर में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां जारी रहेंगी, क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं, जिन पर विभिन्न राज्यों में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यदि आप बच्चों की पढ़ाई या अपने परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

नवंबर में छुट्टियों की प्रमुख तारीखें

इस महीने में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार मनाए जाएंगे, जिससे स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा।

प्रमुख छुट्टियों की सूची निम्नलिखित है:

छठ पूजा:

  • तारीख: 5 से 7 नवंबर
  • विवरण: छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है, विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में। इसे सूर्य देव और छठी माई की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों में 7 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

गुरु नानक जयंती:

  • तारीख: 15 नवंबर
  • विवरण: यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लेकर देशभर में कई स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को इस दिन का महत्व समझने का मौका मिलेगा।

कार्तिक पूर्णिमा:

  • तारीख: 24 नवंबर
  • विवरण: कार्तिक पूर्णिमा एक प्रमुख हिंदू पर्व है, जो पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और स्नान का दिन माना जाता है। इस दिन भी छुट्टी रहेगी, जिससे छात्रों को अवसर मिलेगा धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का।

गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस:

  • तारीख: 24 नवंबर
  • विवरण: गुरु तेग बहादुर, जो सिखों के नवें गुरु हैं, की शहादत का दिन भी इसी तारीख को आता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा, जिससे छात्र इस महान व्यक्तित्व की विरासत को समझ सकें।

छुट्टियों की कुल संख्या

नवंबर का महीना छुट्टियों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें लगभग 5 से 6 छुट्टियां रहेंगी। इनमें सप्ताहांत भी शामिल हैं। यदि हम पूरे महीने की छुट्टियों की बात करें, तो यह वर्ष का सबसे अधिक छुट्टियों वाला महीना है, जिसमें कई त्यौहारों के कारण छात्रों को अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

छुट्टियों की योजना बनाएं समझदारी से

यदि आप माता-पिता हैं, तो इन छुट्टियों का सही उपयोग करना जरूरी है। आप अपने बच्चों को त्योहारों के महत्व से अवगत करवा सकते हैं और साथ ही उनकी पढ़ाई का ध्यान भी रख सकते हैं। छुट्टियों के दौरान, आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं या विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया - 11:24 पी एम तक

नक्षत्र
अनुराधा - पूर्ण रात्रि तक

योग

शोभन - 11:44 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:34 AM
सूर्यास्त- 5:35 PM
चन्द्रास्त- 08:07 PM
चंद्रोदय- 7:09 AM 

अशुभ काल
राहु- 04:12 पी एम से 05:34 पी एम
यम गण्ड- 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक- 02:49 पी एम से 04:12 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:06 पी एम से 04:50 पी एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल- 05:42 पी एम से 07:29 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:41 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 04 November 2024: आज महादेव इन राशि वालों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, खुशियों से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

4 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 43 मिनट तक शोभन योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवारत हैं उन लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आज बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखे, आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे हैं। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि: 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नए काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की आपको सहायता मिल जाएगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, साथ ही आज किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज सेहत अच्छी रहेगी। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको किसी उलझन से राहत मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में अभी और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका कार्य अच्छा चलेगा। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन आपको महसूस होगा। किसी कारण से पिताजी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आज साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी होगी। आज कोई खास व्यक्ति आपको सरप्राइज दे सकता है। किसी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 3 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 3 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया - 10:05 पी एम तक

नक्षत्र
अनुराधा - पूर्ण रात्रि तक

योग
सौभाग्य - 11:40 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:34 AM
सूर्यास्त- 5:35 PM
चन्द्रास्त- 08:07 PM
चंद्रोदय- 7:09 AM 

अशुभ काल
राहु- 04:12 पी एम से 05:34 पी एम
यम गण्ड- 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक- 02:49 पी एम से 04:12 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:06 पी एम से 04:50 पी एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल- 05:42 पी एम से 07:29 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:41 ए एम
 

 
और पढ़ें ...